The post लो बजट में जल्द एंट्री करेगा Vivo Y12s 2021, लॉन्च से पहले गूगल पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo जल्द ही अपनी Y-सीरीज के अंदर एक नया फोन लॉन्च करने वाली है। इस फोन को कंपनी Vivo Y12s 2021 के नाम से मार्केट में उतार सकती है, जिसके बारे में काफी दिनों से ऑनलाइन लीक व जानकारियां भी सामने आ रही हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। लेकिन, माना जा रहा है कि इस फोन को जल्द टेक मंच पर पेश कर दिया जाएगा। दरअसल, फोन को अब गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग पर स्पॉट किाया गया है इससे पहले फोन मॉडल नंबर V2039 के साथ Indonesia Telecom certification Telecom पर लिस्ट हुआ था। आइए आगे आपको इस अपकमिंग फोन के बारे में जानकारी देते हैं।
प्राइस बाबा टेक वेबसाइट ने इस लिस्टिंग को सबसे पहले स्पॉट किया है। Google Play Console के अनुसार वीवो वाई12एस 2021 वेरिएंट में Helio P35 की जगह Snapdragon SoC होगा। कंपनी ने पिछले मॉडल Vivo Y12s में मीडियाटेक का चिपसेट इस्तेमाल किया था। लिस्टिंग में सामने आया है कि Vivo Y12s 2021 में Snapdragon 439 SoC होगा, जिसके साथ Adreno 505 GPU का सपोर्ट दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में 3GB की रैम भी दी जा सकती है। इसके अलावा लिस्टिंग में बताया गया है कि फोन में HD+ डिसप्ले 300DPI पैनल का होगा। इसे भी पढ़ें: Vivo फोंस में लगी ऐसी भयानक आग कि एयरलाईन्स ने कर दिया कंपनी को बैन
इसके अलावा Google Play Console लिस्टिंग में कोई और जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, फोन का रेंडर भी इस लिस्टिंग में दिखाई नहीं दिया। आमतौर पर गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में फोन्स का फ्रंट लुक दिखाई दे जाता है। दूसरी ओर Indonesia Telecom certification लिस्टिंग में बताया गया है कि इस फोन का मॉडल नंबर V2039 होगा।
VIVO Y12s को कंपनी की ओर से 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.51 इंच की बड़ी एचडी+ फुलव्यू एलसीडी आईपीएस डिसप्ले पर लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 10 आधारित फनटच ओएस 11 पर काम करता है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो पी34 चिपसेट दिया गया है। इस फोन का डायमेंशन 164.41×76.32×8.41एमएम और वज़न 191ग्राम है।

फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई12एस डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ वाई12एस एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/1.8 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे भी पढ़ें: 44MP सेल्फी कैमरा और स्लिम डिजाइन के साथ लॉन्च हुई Vivo V21 सीरीज, जानें कीमत और खूबियां
VIVO Y12s एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में 3.5एमएम जैक भी दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं वीवो वाई12एस फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस फोन में 10वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
The post लो बजट में जल्द एंट्री करेगा Vivo Y12s 2021, लॉन्च से पहले गूगल पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सिर्फ 9,990 रुपये में लॉन्च हुआ 5,000एमएएच बैटरी और 3जीबी रैम वाला सस्ता स्मार्टफोन VIVO Y12s first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
VIVO फैन्स से लिए नए साल की शुरूआत कुछ खास नज़र आ रही है। कल ही कंपनी ने भारत में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए ‘वाई सीरीज़’ का नया स्मार्टफोन VIVO Y51A लॉन्च किया था जो 17,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। वहीं आज कंपनी ने फिर से इस सीरीज़ का एक और नया स्मार्टफोन VIVO Y12s भी इंडिया में ऑफिशियल कर दिया है। वीवो वाई12एस को कंपनी की ओर से 9,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो इस बजट सेग्मेंट में मौजूद Xiaomi, Realme और Samsung स्मार्टफोंस को चुनौती देता है।
लुक व डिजाईन
VIVO Y12s को कंपनी की ओर से प्लॉस्टिक बॉडी और वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है जिसमें स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी बाईं ओर बनी चौकोर शेप में स्थित है। यहां कैमरा सेंसर और फ्लैश वर्टिकल लाईन में लगे हैं। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है। वहीं लोवर पैनल पर यूएसबी पोर्ट के साथ 3.5एमएम जैक मौजूद है। वीवो वाई12एस इंडिया में Phantom Black और Glacier Blue कलर में लॉन्च हुआ है।
फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स
VIVO Y12s को कंपनी की ओर से 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.51 इंच की बड़ी एचडी+ फुलव्यू एलसीडी आईपीएस डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 10 आधारित फनटच ओएस 11 पर काम करता है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो पी34 चिपसेट दिया गया है। इस फोन का डायमेंशन 164.41×76.32×8.41एमएम और वज़न 191ग्राम है।

फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई12एस डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ वाई12एस एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/1.8 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : Vivo Y31 होने वाला है इंडिया में लॉन्च, 6 जीबी रैम और 48एमपी कैमरे के साथ होगी 5,000एमएएच बैटरी
VIVO Y12s एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में 3.5एमएम जैक भी दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं वीवो वाई12एस फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस फोन में 10वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
कीमत व सेल
वीवो वाई12एस को इंडियन मार्केट में एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो 3 जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करता है। इस फोन में 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। VIVO Y12s ने 9,990 रुपये की कीमत पर बाजार में एंट्री ली है जो फ्लिपकार्ट व अमेज़न समेत ऑनलाईन शॉपिंग तथा ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।
The post सिर्फ 9,990 रुपये में लॉन्च हुआ 5,000एमएएच बैटरी और 3जीबी रैम वाला सस्ता स्मार्टफोन VIVO Y12s first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 5,000एमएएच बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन Vivo Y12s आ रहा है इंडिया, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Vivo ने पिछले महीने ही अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपना लो बजट स्मार्टफोन Vivo Y12s लाॅन्च किया था। यह फोन हांगकांग और वियतनाम के बाजार में उतारा गया था जो अब भारत आने के लिए तैयार है। कंपनी ने हालांकि अभी तक इस फोन के इंडिया लाॅन्च की जानकारी नहीं दी है लेकिन वीवो वाई12एस इंडियन सर्टिफिकेशन्स साइट बीआईएस पर लिस्ट हो गया है। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंर्डड पर सर्टिफाइड होने के बाद अब सिर्फ Vivo Y12s की लाॅन्च डेट की अनाउंसमेंट का इंतजार किया जा रहा है।
Vivo Y12s की बात करें तो इस फोन को वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है, जिसे ‘यू’ शेप वाली नॉच दी गई है। स्क्रीन के साईड पैनल्स जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचले हिस्से पर चौड़ा चिन पार्ट मौजूद है। इस फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.51 इंच की एचडी+ आईपीएस एलसीडी सपोर्ट करता है।

वीवो वाई12एस एंडरॉयड 10 आधारित फोन है जो फनटचओएस 11 के साथ काम करता है। इसी तरह आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ इस फोन में मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट दिया गया है। हांगकांग में लॉन्च हुआ वीवो वाई12एस मॉडल 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा वियतनाम में लॉन्च हुए वीवो वाई12एस में 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
Vivo Y12s डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Vivo Y12s एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर तथा पावर बैकअप के लिए वीवो वाई12एस 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

वियतनाम में लॉन्च हुए वीवो वाई12एस मॉडल की कीमत 42,90,000 Dong बताई गई है जो इंडियन करंसी अनुसार 13,500 रुपये के करीब है। इसी तरह हांगकांग में वीवो वाई12एस को HK$ 1,098 में लॉन्च किया गया है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 10,500 रुपये के करीब है। भारतीय बाजार में फोन का कौन सा रैम वेरिएंट लॉन्च किया जाएगा, यह जानकारी तो अभी साफ नहीं हुई है लेकिन वीवो वाई12एस को लेकर माना जा सकता है कि इंडिया में यह फोन इंटरनेशनल प्राइस की तुलना में और भी सस्ता लॉन्च होगा।
The post 5,000एमएएच बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन Vivo Y12s आ रहा है इंडिया, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 5,000एमएएच बैटरी और 4 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ कम कीमत वाला Vivo Y12s स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
91मोबाइल्स ने दो महीने पहले ही बताया था कि टेक कंपनी वीवो अपनी ‘वाई सीरीज़’ के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे Vivo Y12s नाम के साथ मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। पिछले दिनों इस फोन को गूगल प्ले कंसोल पर भी स्पॉट किया गया था, जहां फोन की स्पेसिफिकेशन्स सामने आई थी। वहीं अब तमाम लीक्स के बाद वीवो ने अपने इस नए स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से Vivo Y12s ऑफिशियली लॉन्च कर दिया गया है जिसने लो बजट में एंट्री ली है।
Vivo Y12s को कंपनी की ओर से फिलहाल हांगकांग और वियतनाम में लॉन्च किया गया है जो आने वाले दिनों में भारत समेत अन्य एशियन बाजारों में एंट्री लेगा। हांगकांग में इस फोन को 3 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है वहीं वियतनाम की मार्केट में वीवो वाई12एस ने 4 जीबी रैम के साथ एंट्री ली है। हांगकांग में वीवो वाई12एस को HK$ 1,098 में लॉन्च किया गया है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 10,500 रुपये के करीब है। टेक मार्केट में इस फोन ने Phantom Black और Glacier Blue कलर में दस्तक दी है।

Vivo Y12s
वीवो वाई12एस को वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है, जिसे ‘यू’ शेप वाली नॉच दी गई है। स्क्रीन के साईड पैनल्स जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचले हिस्से पर चौड़ा चिन पार्ट मौजूद है। इस फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.51 इंच की एचडी+ आईपीएस एलसीडी सपोर्ट करता है। Vivo Y12s एंडरॉयड 10 आधारित फोन है जो फनटचओएस 11 के साथ काम करता है। इसी तरह आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ इस फोन में मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट दिया गया है। हांगकांग में लॉन्च हुआ वीवो वाई12एस मॉडल 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा वियतनाम में लॉन्च हुए वीवो वाई12एस में 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Vivo Y12s डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Vivo Y12s एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं फोन में फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए वीवो वाई12एस 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

वियतनाम में लॉन्च हुए वीवो वाई12एस मॉडल की कीमत 42,90,000 Dong बताई गई है जो इंडियन करंसी अनुसार 13,500 रुपये के करीब है। भारतीय बाजार में फोन का कौन सा रैम वेरिएंट लॉन्च किया जाएगा, यह जानकारी तो अभी साफ नहीं हुई है लेकिन वीवो वाई12एस को लेकर माना जा सकता है कि इंडिया में यह फोन इंटरनेशनल प्राइस की तुलना में और भी सस्ता लॉन्च होगा।
The post 5,000एमएएच बैटरी और 4 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ कम कीमत वाला Vivo Y12s स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post गूगल प्ले कंसोल पर आया 3 जीबी रैम वाला Vivo Y12s first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Vivo को लेकर खबर आ रही है कि कंपनी जल्द ही टेक मार्केट में अपनी ‘वाई सीरीज़’ का विस्तार करते हुए एक नया स्मार्टफोन लाने वाली है जिसे Vivo Y12s नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं कंपनी की घोषणा से पहले यह स्मार्टफोन गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट हो गया है। इस लिस्टिंग में फोन की फोटो के साथ ही वीवो वाई12एस की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी मिली है और फोन की लुक व डिजाईन का भी खुलासा हो गया है।
91मोबाइल्स ने वीवो वाई12एस को गूगल प्ले कंसोल पर स्पॉट किया है। इस वेबसाइट पर वीवो फोन V2026 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है जिसे लेकर माना जा रहा है कि यह मार्केट में Vivo Y12s नाम के साथ ही एंट्री लेगा। लिस्टिंग में सामने आई फोटो से पता चला है कि यह स्मार्टफोन वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। स्क्रीन के साईड पैनल्स जहां बेजल लेस होंगे वहीं नीचले हिस्से पर चिन पार्ट मौजूद रहेगा। फोन में दाएं पैनल पर जहां वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर एक बटन नज़र आया है जो गूगल असिस्टेंट का शार्टकट हो सकता है।

Vivo Y12s की इस लिस्टिंग में फोन को 720 × 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किए जाने की बात कही गई है। फोन का स्क्रीन साईज़ तो सामने नहीं आया है लेकिन यह डिसप्ले 300DPI सपोर्ट करता है। वीवो का यह फोन एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च होगा जिसके साथ मीडियाटेक का हीलियो पी35 चिपसेट दिए जाने का खुलासा हुआ है। वीवो वाई12एस को इस लिस्टिंग में 3 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है जिसके साथ पावरवीआर जीई8329 जीपीयू दिए जाने की बात सामने आई है।
Vivo Y12
वीवो वाई12 की बात करें तो यह फोन 6.35-इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन को एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया था जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बने मीडियाटेक एमटी6762 हेलियो पी22 चिपसेट पर रन करता है। Vivo Y12 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। बाजार में यह फोन 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ 10,990 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है।

फोटोग्राफी के लिए वाई12 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें फ्लैश लाईट के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी तथा 2-मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए Vivo Y12 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां Vivo Y12 के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन रिवर्स चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।
The post गूगल प्ले कंसोल पर आया 3 जीबी रैम वाला Vivo Y12s first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>