The post 500 रुपये सस्ते हुए Vivo Y15S और Vivo Y15C स्मार्टफोन, जानें नई कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Vivo ने एक बार फिर से अपने अफोर्डेबल स्मार्टफ़ोन Vivo Y15S और Vivo Y15C की कीमत में कटौती कर दी है। वीवो ने इन दिनों स्मार्टफ़ोन की क़ीमत में 500 रुपये की कटौती है। Vivo Y15S और Vivo Y15C स्मार्टफोन की क़ीमत में कटौती के बाद अब 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वाले इन दोनों मॉडल को 9,499 रुपये में ख़रीदा जा सकता है। Vivo Y15S और Vivo Y15C दोनों स्मार्टफ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह क़रीब-करीब एक जैसी हैं। दोनों ही स्मार्टफ़ोन में मीडियाटेक का Helio P35 प्रोसेसर और डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यहां हम आपको Vivo Y15S और Vivo Y15C स्मार्टफ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स, फ़ीचर्स और नई क़ीमत के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Vivo Y15S और Vivo Y15C दोनों ही स्मार्टफ़ोन अब 9,499 रुपये की शुरुआती क़ीमत में ख़रीदे जा सकते हैं। दोनों स्मार्टफ़ोन की क़ीमत 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ पेश किए गए हैं। Vivo Y15C स्मार्टफोन का 3GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को अब 10,499 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है।

Vivo Y15S और Vivo Y15C दोनों स्मार्टफोन में 6.51-इंच का HD+ (720×1,600 पिक्सल) IPS डिस्प्ले दिया गया है। वीवो के दोनों ही स्मार्टफोन MediaTek Helio P35 प्रोसेसर के साथ आते हैं। इसके साथ ही कैमरा सेटअप की बातकरें तो इन दोनों फ़ोन में 13MP का प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। दोनों फ़ोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें : वीवो का सस्ता स्मार्टफोन Vivo Y01 हुआ और भी सस्ता, जानें नई कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Vivo Y15S और Vivo Y15C दोनों स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स में ज़्यादा अंतर नहीं है। इन दोनों फ़ोन में अंतर सिर्फ़ ऑपरेटिंग सिस्टम का है। Vivo Y15c स्मार्टफोन जहां Android 12 पर आधारित Funtouch OS 12 पर रन करता है तो Vivo Y15S स्मार्टफोन Android 11 Go Edition पर आधारित Funtouch OS 11.1 पर रन करता है। Vivo के इन दोनों फ़ोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, FM रेडियो, और Micro-USB पोर्ट दिया गया है।
The post 500 रुपये सस्ते हुए Vivo Y15S और Vivo Y15C स्मार्टफोन, जानें नई कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Vivo ने सस्ते किए दो स्मार्टफोन, Vivo Y15S और Vivo Y15C की कीमत में 500 रुपये की कटौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Vivo ने अपने सस्ते स्मार्टफ़ोन Vivo Y15S और Vivo Y15C की क़ीमत में कटौती कर दी है। वीवो ने इन दोनों स्मार्टफ़ोन की क़ीमत में 500 रुपये घटा दी है। Vivo Y15S और Vivo Y15C दोनों स्मार्टफ़ोन को अब 9,999 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है। Vivo Y15S और Vivo Y15C दोनों स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स एक जैसी हैं। वीवो के दोनों स्मार्टफ़ोन में MediaTek का Helio P35 प्रोसेसर और 13MP डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यहां हम आपको वीवो के दोनों स्मार्टफ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स, फ़ीचर्स और क़ीमत के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Vivo Y15S और Vivo Y15C दोनों ही स्मार्टफ़ोन को अब भारत में 9,999 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है। वीवो के ये दोनों स्मार्टफ़ोन 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध हैं। वीवो के ये स्मार्टफ़ोन अब तक भारत में 10,499 रुपये की क़ीमत में उपलब्ध थे।

Vivo Y15S और Vivo Y15C दोनों स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स एक जैसी है। इन दोनों फ़ोन में सिर्फ़ ऑपरेटिंग सिस्टम का अंतर है। Vivo Y15S स्मार्टफोन Android 11 Go Edition पर आधारित Funtouch OS 11.1 पर रन करता है। वहीं Vivo Y15c स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित Funtouch OS 12 पर रन करता है।

वीवो के दोनों स्मार्टफोन में 6.51-इंच का HD+ (720×1,600 पिक्सल) IPS डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही फोन में MediaTek Helio P35 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही दोनों फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13MP प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी और Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ Vivo ने लॉन्च किया सस्ता 5G स्मार्टफ़ोन
Vivo Y15c और Y15s स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth v5.0, FM रेडियो, GPS/ A-GPS, और Micro-USB पोर्ट दिया गया है। वीवो के इन दोनों फोन में 5,000mAh की बैटरी की बैटरी दी गई है।
The post Vivo ने सस्ते किए दो स्मार्टफोन, Vivo Y15S और Vivo Y15C की कीमत में 500 रुपये की कटौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 3GB RAM और 5,000mAh Battery के साथ आया Vivo Y15c कंपनी की साइट पर हुआ लिस्ट, अभी देखें फुल डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
वीवो ने भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक नया मोबाइल फोन पेश किया है। यह स्मार्टफोन कंपनी की ओर से लो बजट में लाया जा रहा है जो Vivo Y15c नाम के साथ मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध होगा। वीवो वाई15सी फुल फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और फोटोज़ के साथ कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है जिसकी बिक्री बेहद जल्द शुरू होने वाली है। 3GB RAM, 13MP Camera, MediaTek Helio P35 चिपसेट और 5,000mAh Battery से लैस इस सस्ते वीवो मोबाइल फोन की फुल डिटेल आगे दी गई है।
वीवो वाई15सी स्मार्टफोन 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.51 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। यह लो बजट मोबाइल फोन प्लास्टिक बॉडी पर बना है जिसकी स्क्रीन पर आईपीएस एलसीडी पैनल का इस्तेमाल किया गया है। फोन डिसप्ले आई प्रोटेक्शन मोड से लैस है तथा वीवो ने इसे हॉलो फुलव्यू का नाम दिया है। Vivo Y15c का डायमेंशन 163.96×75.2×8.28एमएम और वजन 179ग्राम है तथा यह फोन Mystic Blue और Wave Green कलर में बिकेगा।

Vivo Y15c लेटेस्ट एंडरॉयड ओएस एंडरॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जो फनटचओएस 12 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर तथा मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट दिया गया है। इंडियन मार्केट में यह वीवो मोबाइल 3 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 32 जीबी तथा 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया भी जा सकता है।
यह भी पढ़ें : iQOO Neo 6 SE 5G स्मार्टफोन Snapdragon 870 प्रोसेसर और 64MP कैमरा के साथ हुआ लॉन्च
फोटोग्राफी के लिए यह वीवो मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल के सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo Y15c स्मार्टफोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं साथ ही यह मोबाइल फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए वीवो वाई15सी स्मार्टफोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह फोन 18.74 घंटे की आनलाईन एचडी मूवी स्ट्रीम कर सकता है। Vivo Y15c ओटीजी फीचर से भी लैस है।
The post 3GB RAM और 5,000mAh Battery के साथ आया Vivo Y15c कंपनी की साइट पर हुआ लिस्ट, अभी देखें फुल डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>