Vivo Y19s Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 03 Jun 2025 08:16:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 6.68 इंच स्क्रीन के साथ ग्लोबली लॉन्च हुआ Vivo Y19s Pro, जानें प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y19s-pro-launched-globally-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y19s-pro-launched-globally-price-specifications/#respond Tue, 03 Jun 2025 08:16:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=174994 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Vivo Y19s Pro एक नया लॉन्च हुआ बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन है, जो मलेशिया और बांग्लादेश जैसे बाजारों में पेश किया गया है। यह फोन पिछले साल नवंबर में ग्लोबली लॉन्च हुए Vivo Y19s का Pro वर्जन है। इसमें सबसे बड़ा बदलाव है 6,000mAh की बैटरी, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बाकी स्पेसिफिकेशंस की […]

The post 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 6.68 इंच स्क्रीन के साथ ग्लोबली लॉन्च हुआ Vivo Y19s Pro, जानें प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Vivo Y19s Pro की कीमत लगभग ₹11,000 से शुरू होती है।
  • यह Vivo फोन सिल्वर, ब्लैक और ब्लू रंगों में उपलब्ध है।
  • फोन में Android 15 पर आधारित Funtouch OS 15 प्री-इंस्टॉल्ड मिलता है।

Vivo Y19s Pro एक नया लॉन्च हुआ बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन है, जो मलेशिया और बांग्लादेश जैसे बाजारों में पेश किया गया है। यह फोन पिछले साल नवंबर में ग्लोबली लॉन्च हुए Vivo Y19s का Pro वर्जन है। इसमें सबसे बड़ा बदलाव है 6,000mAh की बैटरी, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बाकी स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें वही 90Hz HD+ डिस्प्ले, Unisoc T612 प्रोसेसर, और 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जो स्टैंडर्ड Y19s में भी दिया गया था। आप आगे इस फोन की पूरी जानकारी देख सकते हैं।

Vivo Y19s Pro कीमत और उपलब्धता (ग्लोबल)

  • Vivo Y19s Pro की कीमत बांग्लादेश में BDT 15,499 (लगभग ₹11,000) से शुरू होती है। यह कीमत 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वैरियंट के लिए है। बांग्लादेशी मार्केट में यह फोन 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वैरियंट में भी उपलब्ध है।
  • मलेशिया में इस फोन का एक और मॉडल उपलब्ध है, जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दिया गया है।
मॉडल कीमत
4GB+ 128GB बांग्लादेश में BDT 15,499 (लगभग 11,000 रुपये)
6GB+ 128GB बांग्लादेश में BDT 16,999 (लगभग 12,000 रुपये)
6GB+ 128GB मलेशिया में MYR 499 (लगभग 11,000 रुपये)
8GB+ 256GB मलेशिया में MYR 615 (लगभग 12,400 रुपये)
  • आप फोन को पर्ल सिल्वर, डायमंड ब्लैक और ग्लेशियर ब्लू जैसे तीन रंगों में खरीद सकते हैं।

Vivo Y19s Pro

Vivo Y19s Pro स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

  • डिस्प्ले: Vivo Y19s Pro में 6.68 इंच की HD+ रिजॉल्यूशन वाली स्क्रीन दी गई है, जिसमें 264ppi पिक्सेल डेंसिटी, 90Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स ब्राइटनेस मिलती है।
  • प्रोसेसर: यह फोन Unisoc Tiger T612 SoC पर काम करता है, जिसमें दो Cortex-A75 परफॉर्मेंस कोर 1.8GHz की स्पीड पर और छह Cortex-A55 कोर 1.8GHz की क्लॉक स्पीड पर काम करते हैं। यह एक एंट्री-लेवल चिपसेट है, जिसे 2022 में 12nm प्रोसेस पर लॉन्च किया गया था।
  • सॉफ्टवेयर: फोन में Android 15 पर आधारित Funtouch OS 15 प्री-इंस्टॉल्ड मिलता है।
  • कैमरा: पीछे की तरफ आपको 50MP का मेन कैमरा मिलता है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। इसके साथ एक 0.08MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है, जिसका अपर्चर f/3.0 है। वहीं, फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉल्स के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • बैटरी: फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अच्छी बात यह है कि चार्जर बॉक्स में ही मिलता है।

Vivo Y19s Pro में क्या है नया

इस फोन में स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में बड़ी 6,000mAh बैटरी और तेज 44W चार्जिंग स्पीड दी गई है। इसका वजन 200 ग्राम है, जो Y19s से 2 ग्राम ज्यादा है। इसके अलावा, इसमें आपको नया Android वर्जन और Funtouch OS स्किन भी मिलती है।

Vivo Y19s को भारत में लॉन्च नहीं किया गया है, इसलिए हम इसके Pro मॉडल की लॉन्चिंग को लेकर भी फिलहाल कुछ कह नहीं सकते हैं। अगर हमें कोई अपडेट मिलता है, तो हम आपको जरूर जानकारी देंगे।

The post 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 6.68 इंच स्क्रीन के साथ ग्लोबली लॉन्च हुआ Vivo Y19s Pro, जानें प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y19s-pro-launched-globally-price-specifications/feed/ 0