Vivo Y21d | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 17 Sep 2025 08:51:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा, IP69+ रेटिंग के साथ बजट में लॉन्च Vivo Y21d स्मार्टफोन, जानें फुल डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y21d-6500mah-battery-50mp-camera-ip69-plus-rating-launched-price-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y21d-6500mah-battery-50mp-camera-ip69-plus-rating-launched-price-specs/#respond Wed, 17 Sep 2025 08:51:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=182568 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Vivo ने ग्लोबल बाजार नाइजीरिया में अपनी Y-सीरीज का नया बजट 4G स्मार्टफोन Vivo Y21d लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे कम कीमत में दमदार डिवाइस ढूंढ रहे ग्राहकों को लुभाने के लिए बनाया है। आइए जानते हैं Vivo Y21d 4G के फुल स्पेसिफिकेशंस और कीमत कैसी है। Vivo Y21d स्मार्टफोन में 6.68-इंच का LCD […]

The post 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा, IP69+ रेटिंग के साथ बजट में लॉन्च Vivo Y21d स्मार्टफोन, जानें फुल डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने ग्लोबल बाजार नाइजीरिया में अपनी Y-सीरीज का नया बजट 4G स्मार्टफोन Vivo Y21d लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे कम कीमत में दमदार डिवाइस ढूंढ रहे ग्राहकों को लुभाने के लिए बनाया है। आइए जानते हैं Vivo Y21d 4G के फुल स्पेसिफिकेशंस और कीमत कैसी है।

Vivo Y21d स्मार्टफोन में 6.68-इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है। जिसका रिजॉल्यूशन 1608 × 720 पिक्सल का है।इस पर 90Hz रिफ्रेश रेट, 1000निट्स पीक ब्राइटनेस (HBM), 83% NTSC कलर गमट और 264 PPI पिक्सल डेंसिटी का सपोर्ट मिल जाता है। परफॉरमेंस के लिए मोबाइल में T7225 प्रोसेसर मिलता है जो 12nm प्रोसेस पर बना है। इसमें ऑक्टा-कोर CPU है जिसमें 2 × 1.8GHz और 6 × 1.8GHz कोर मौजूद हैं।

फोन को तीन स्टोरेज वैरियंट में एंट्री दी गई है। जिसमें 4GB+128GB, 6GB+128GB और 6GB+256GB शामिल हैं। इसमें LPDDR4X RAM और eMMC 5.1 स्टोरेज तकनीक का उपयोग हुआ है। साथ ही इसमें वर्चुअल RAM एक्सपेंशन (6GB तक) और माइक्रो SD कार्ड से 2TB तक स्टोरेज भी बढ़ाया जा सकता है। यह Android 15 पर आधारित Funtouch OS 15 पर रन करता है।

कैमरे की बात करें तो इसमें बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर (f/1.8, OIS) और 0.08MP सेकेंडरी सेंसर लगा है। वहीं, फ्रंट में 5MP कैमरा (f/2.2) लेंस है। कैमरा फीचर्स में नाइट, पोर्ट्रेट, प्रो, स्लो-मो, टाइम-लैप्स, पैनोरमा, डाक्यूमेंट्स, 50MP मोड, लाइव फोटो, वीडियो और अंडरवॉटर फोटोग्राफी जैसी खूबियां हैं।

Vivo Y21d में 6500mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W फ्लैशचार्ज सपोर्ट से लैस है। कंपनी का इस बैटरी को लेकर दावा है कि यह बैटरी 0–50% तक सिर्फ 38 मिनट में चार्ज हो सकती है। ब्रांड का कहना है कि यह बैटरी 1600 चार्ज साइकल्स तक चल सकती है यानी लगभग 5 साल की लाइफ मिल सकती है। बैकअप के मामले में कंपनी का दावा है कि यह फोन 6.8 दिन का स्टैंडबाय, 21.6 घंटे YouTube प्लेबैक और 19 घंटे TikTok प्लेबैक दे सकता है।

Vivo Y21d का डिजाइन स्लिम क्वाड-कर्व्ड है और इसमें कंपोजजिट प्लास्टिक बैक कवर लगाया गया है। इसका साइज 166.14 × 77.01 × 8.39mm और वजन 209 ग्राम रखा गया है। फोन की सुरक्षा के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। ऑडियो के लिए इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर हैं जो 400% वॉल्यूम बूस्ट तक सपोर्ट दे सकते हैं। साथ ही इसमें कई सारे ऑडियो और वीडियो फॉर्मेट्स का सपोर्ट भी दिया जा रहा है।

Vivo Y21d को दो कलर ऑप्शन Jade Green और Coral Red में लॉन्च किया गया है। यह फोन IP68 और IP69+ रेटिंग के साथ आता है, यानी यह डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट है।

कंपनी ने आधिकारिक कीमत अभी वेबसाइट पर घोषित नहीं की है, लेकिन सभी स्पेक्स लिस्टेड हैं। वहीं, कुछ रिटेलर्स ने इसकी कीमत बता दी है। जो आप नीचे देख सकते हैं:

  • 4GB + 128GB स्टोरेज -199,800 NGN (लगभग 11,773 रुपये)
  • 6GB + 128GB स्टोरेज – 219,800 NGN (लगभग 12,951 रुपये)
  • 6GB + 256GB स्टोरेज – 239,800 NGN (लगभग 14,130 रुपये)

Vivo Y21d का मुकाबला मार्केट में Tecno Pova 7 5GInfinix Note 50s और Redmi 15 मोबाइल फोंस से हो सकता है। हालांकि इसकी बड़ी बैटरी, बढ़िया डिस्प्ले और अंडरवॉटर फोटोग्राफी जैसे फीचर्स इसे इन सब से आगे रख सकते हैं।

यदि आप एक बजट 4जी फोन लेना चाहते हैं जिसमें बड़ी बैटरी लाइफ, डस्ट- वाटर रेसिस्टेंट बॉडी और अच्छे कैमरा फीचर्स हों तो Vivo Y21d अच्छा विकल्प माना जा सकता है। हालांकि अगर आपको 5जी तकनीक चाहिए और परफॉरमेंस भी दमदार पसंद है तो अन्य विकल्प भी देखे जा सकते हैं।

The post 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा, IP69+ रेटिंग के साथ बजट में लॉन्च Vivo Y21d स्मार्टफोन, जानें फुल डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y21d-6500mah-battery-50mp-camera-ip69-plus-rating-launched-price-specs/feed/ 0
6500mAh बैटरी, IP69+ रेटिंग के साथ लॉन्च होगा Vivo Y21d, कंफर्म हुई डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y21d-6500mah-ip69-launch-nigeria/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y21d-6500mah-ip69-launch-nigeria/#respond Fri, 12 Sep 2025 07:10:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=182244 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Vivo अपने नए बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन Vivo Y21d को ग्लोबली नाइजीरिया में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। वहीं, पेश होने से पहले ही इसके कुछ अहम फीचर्स और कीमत से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया साइट पर सामने आ गई है। खास बात यह है कि इसमें ग्राहकों को 6500mAh बैटरी, IP69+ रेटिंग जैसे दमदार […]

The post 6500mAh बैटरी, IP69+ रेटिंग के साथ लॉन्च होगा Vivo Y21d, कंफर्म हुई डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo अपने नए बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन Vivo Y21d को ग्लोबली नाइजीरिया में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। वहीं, पेश होने से पहले ही इसके कुछ अहम फीचर्स और कीमत से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया साइट पर सामने आ गई है। खास बात यह है कि इसमें ग्राहकों को 6500mAh बैटरी, IP69+ रेटिंग जैसे दमदार फीचर्स मिलेंगे। यह आगामी स्मार्टफोन तीन स्टोरेज वैरिएंट्स और दो कलर ऑप्शंस में पेश किया जाएगा। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

कंफर्म हुआ है कि Vivo Y21d की सबसे बड़ी खासियत इसका IP68 और IP69+ रेटिंग वाली बॉडी होगी। जिसकी मदद से फोन न सिर्फ पानी से सुरक्षित रहेगा बल्कि गीले हाथों से टच करने और पानी के अंदर फोटो व वीडियो कैप्चर करने की सुविधा भी प्रदान करेगा। इसके साथ ही इसमें एंटी-ड्रॉप डिजाइन दिया जाएगा जो अचानक फोन गिर जाने से प्रोटेक्शन करता है।

Vivo Y21d

बैटरी के मामले में यह डिवाइस बजट सेगमेंट में शानदार परफॉरमेंस देने वाला साबित हो सकता है। इसमें 6500mAh की BlueVolt बैटरी मिलने की बात कंफर्म हुई है। जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है। साथ ही, कंपनी ने इसमें 44W FlashCharge सपोर्ट देने की बात शेयर की है। जिससे चार्जिंग का अनुभव फास्ट और आसान होगा।

जानकारी के अनुसार Vivo Y21d को नाइजीरिया में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में उतारा जाएगा। जिसमें 4GB+128GB की कीमत NGN 199,800 यानी लगभग 11,755 रुपये, 6GB+128GB की कीमत NGN 219,800 यानी लगभग 12,932 रुपये और 6GB+256GB की कीमत NGN 239,800 यानी तकरीबन 14,109 रुपये रखी जाएगी। फोन दो कलर ऑप्शंस पर्पल और ग्रीन में उपलब्ध हो सकता है। आप फेसबुक पर शेयर किए गए एक वीडियो में इसका डिजाइन और फीचर्स भी देख सकते हैं।

कुछ दिन पहले यह डिवाइस Google Play Console पर भी स्पॉट हुआ था जहां इसके स्पेसिफिकेशंस की जानकारी मिली थी। लिस्टिंग के अनुसार Vivo Y21d में Unisoc T7200 चिपसेट, ARM Mali G57 GPU, 6GB RAM, Android 15 OS और HD+ डिस्प्ले (720×1608 पिक्सल, 300 DPI) मिल सकता है। वहीं, SDPPI सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर भी यह डिवाइस देखा गया है। जो इसके इंडोनेशियाई मार्केट में लॉन्च होने की जानकारी देता है।

बजट स्मार्टफोन मार्केट में Vivo Y21d का मुकाबला Tecno Pova 7 5G, Infinix Note 50s और Redmi 15 जैसे मोबाइल्स से हो सकता है। खासकर Tecno Pova और Infinix Note सीरीज जैसे फोंस पहले से ही बैटरी और ड्यूरेबिलिटी फीचर्स पर फोकस करते हैं। ऐसे में Vivo Y21d अपनी हाई IP रेटिंग और बड़ी बैटरी की वजह से थोड़ा आगे रह सकता है। यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए खास हो सकता है जो बजट में बड़ी बैटरी, वॉटरप्रूफ डिजाइन और अच्छा परफॉरमेंस चाहते हैं।

अगर आप नाइजीरिया में हैं और एक ऐसा बजट स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जो शानदार रेटिंग और बड़ी बैटरी से लैस हो तो Vivo Y21d आपके लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है। वहीं, अगर आपको ज्यादा बेहतर डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर चाहिए तो अन्य विकल्प पर भी जाया जा सकता है।

The post 6500mAh बैटरी, IP69+ रेटिंग के साथ लॉन्च होगा Vivo Y21d, कंफर्म हुई डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y21d-6500mah-ip69-launch-nigeria/feed/ 0
Vivo Y21d का डिजाइन और फीचर्स लीक, लॉन्च से पहले ही आया सामने https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y21d-google-play-console-specs-design/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y21d-google-play-console-specs-design/#respond Tue, 02 Sep 2025 12:13:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=181528 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Vivo जल्द ही अपनी Y-सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। इसमें Vivo Y21d आने की उम्मीद है। यह फोन गूगल प्ले कंसोल डेटाबेस और गूगल प्ले कंसोल सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट पर स्पॉट हुआ है। जिससे इसके जल्द लॉन्च की संभावना बढ़ गई है। बता दें कि इन नई लिस्टिंग्स से फोन का डिजाइन […]

The post Vivo Y21d का डिजाइन और फीचर्स लीक, लॉन्च से पहले ही आया सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo जल्द ही अपनी Y-सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। इसमें Vivo Y21d आने की उम्मीद है। यह फोन गूगल प्ले कंसोल डेटाबेस और गूगल प्ले कंसोल सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट पर स्पॉट हुआ है। जिससे इसके जल्द लॉन्च की संभावना बढ़ गई है। बता दें कि इन नई लिस्टिंग्स से फोन का डिजाइन और कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

लिस्टिंग के अनुसार Vivo Y21d का मॉडल नंबर V2520 सामने आया है इसमें 6GB रैम वैरियंट मिलने की बात सामने आई है। डिवाइस Android 15 OS पर काम कर सकता है। डेटाबेस के अनुसार इसमें Unisoc T606 चिपसेट हो सकता है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें इसका रीब्रांडेड वर्जन Unisoc T7200 प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में ARM Mali G57 GPU और 720×1608 पिक्सल HD+ डिस्प्ले (300 DPI स्क्रीन डेंसिटी) के साथ आने की उम्मीद है।

डिजाइन की बात करें तो लिस्टिंग में सामने आई इमेज से पता चलता है कि Vivo Y21d में फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है। जिसके बीचों-बीच सेंटर पंच-होल कैमरा दिया जा सकता है। फोन के चारों ओर पतले बेजल्स और नीचे की तरफ थोड़ा मोटा चिन देखा जा सकता है। वहीं, राइट साइड पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन नजर आते हैं।

Google Play Console Supported Devices List में इस फोन का नाम ‘Y21d’ और मॉडल नंबर ‘V2520’ सामने आया है। इसके अलावा V2524 और V2535 जैसे दो और मॉडल नंबर भी डेटाबेस में दिखाई दिए हैं जो इसके अलग वैरियंट या फिर रीजनल वर्जन बनकर आ सकते हैं।

Vivo Y21d की अब तक आई खूबियां देखकर लगता है कि यह ग्लोबल मार्केट में सस्ते दाम में एंट्री ले सकता है। इसलिए इसका मुकाबला अन्य एंट्री लेवल डिवाइस Redmi 14C, realme Narzo N55 और Itel Zeno 20 से हो सकता है। यह फोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया जा सकता है जो कम बजट में बेहतर डिजाइन, फीचर्स और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट पसंद करते हैं।

यदि आप अभी तुरंत नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो मार्केट में पहले से ही मौजूद ऑप्शंस को आगे रख सकते हैं, लेकिन अगर आपके पास कुछ हफ्तों या महीने का समय है और आप वीवो डिवाइस ही चाहते है तो Y21d का इंतजार किया जा सकता है।

The post Vivo Y21d का डिजाइन और फीचर्स लीक, लॉन्च से पहले ही आया सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y21d-google-play-console-specs-design/feed/ 0