Vivo Y29 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 21 Feb 2025 07:13:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 6500mAh Battery और 8GB RAM के साथ सस्ता स्मार्टफोन Vivo Y29 4G हुआ लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/6500mah-battery-8gb-ram-mobile-phone-vivo-y29-4g-launched-globally/ https://www.91mobiles.com/hindi/6500mah-battery-8gb-ram-mobile-phone-vivo-y29-4g-launched-globally/#respond Fri, 21 Feb 2025 07:13:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=167526 Vivo Y29 4G 6,500mAh Battery, 8GB RAM और Qualcomm Snapdragon 685 से लैस होकर आया है।

The post 6500mAh Battery और 8GB RAM के साथ सस्ता स्मार्टफोन Vivo Y29 4G हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

दो महीने पहले ही भारत में लो बजट मोबाइल Vivo Y29 5G फोन इंडिया में लॉन्च हुआ था जिसे सिर्फ 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं अब कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में इस 5जी विवो मोबाइल का 4जी मॉडल भी पेश कर दिया है। Vivo Y29 4G बांग्लादेश में अनाउंस किया गया है जो पावरफुल 6,500mAh Battery, 8GB RAM और Qualcomm Snapdragon 685 प्रोसेसर की ताकत से लैस होकर आया है।

Vivo Y29 4G स्पेसिफिकेशन्स

  • Qualcomm Snapdragon 685
  • 8GB RAM + 256GB Storage
  • 44W Fast Charging
  • 6,500mAh Battery
  • 6.68″ 120Hz LCD Screen
  • 50MP Dual Rear Camera
  • 8MP Selfie Camera

परफॉर्मेंस : वीवो वाई29 4जी स्मार्टफोन एंडरॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो Funtouch OS 15 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 685 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया जो 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है।

मेमोरी : बांग्लादेश में Vivo Y29 4G फोन 6जीबी रैम और 8जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है जो एक्सपेंडेबल रैम तकनीक से लैस है। यह टेक्नोलॉजी मोबाइल की फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 16GB RAM (8+8) की ताकत प्रदान करती है। इस वीवो फोन में LPDDR4X RAM + eMMC 5.1 Storage तकनीक दी गई है।

बैटरी : वीवो वाई29 4जी स्मार्टफोन की बैटरी इसकी सबसे बड़ी ताकत नजर आ रही है। इस मोबाइल में शाक्तिशाली 6,500एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। बताते चलें कि Vivo Y29 5G 5,500mAh battery सपोर्ट करता है।

कैमरा : यह नया विवो मोबाइल फोन फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।

स्क्रीन : Vivo Y29 4G स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में 1608 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.68 इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च हुआ है। यह एलसीडी डिस्प्ले है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1000nits ब्राइटनेस के साथ ही 264पीपीआई जैसे फीचर्स सपोर्ट करती है।

Vivo Y29 4G प्राइस

  • 6GB RAM + 128GB Storage – ৳19,999 (तकरीबन 14,330)
  • 8GB RAM + 128GB Storage – ৳21,999 (तकरीबन 14,790)
  • 8GB RAM + 256GB Storage – ৳23,999 (तकरीबन 17,190)

वीवो वाई29 4जी फोन को बांग्लादेश में तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके बेस मॉडल में 6जीबी रैम के साथ 128जीबी मेमोरी दी गई है जिसका रेट इंडिया कंरसी अनुसार 14 हजार रुपये के करीब है। इसी तरह सबसे बड़ा वेरिएंट 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसका प्राइस 17 हजार रुपये के करीब है। विदेशी बाजार में यह फोन Elegant white और Noble Brown कलर में खरीदा जा सकेगा।

The post 6500mAh Battery और 8GB RAM के साथ सस्ता स्मार्टफोन Vivo Y29 4G हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/6500mah-battery-8gb-ram-mobile-phone-vivo-y29-4g-launched-globally/feed/ 0
Zepto से भी खरीद सकते हैं Vivo Y18i और Vivo Y29 5G मोबाइल्स https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y18i-y29-5g-available-on-zepto/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y18i-y29-5g-available-on-zepto/#respond Sat, 01 Feb 2025 03:30:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=165850 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

क्विक कॉमर्स प्लेटफार्म जैसे Zepto और Blinkit अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहे हैं, जिसमें अब स्मार्टफोन, लैपटॉप और यहां तक कि प्रिंटर जैसे उत्पाद शामिल हो रहे हैं। Blinkit पर पहले से ही iPhones और Nokia व Xiaomi के स्मार्टफोन उपलब्ध हैं। अब Zepto ने अपने प्लेटफार्म पर Vivo स्मार्टफोन बेचने शुरू कर दिए […]

The post Zepto से भी खरीद सकते हैं Vivo Y18i और Vivo Y29 5G मोबाइल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • वीवो स्मार्टफोन अब Zepto पर उपलब्ध हैं।
  • अभी तक केवल वीवो Y18i और Y29 5G ही Zepto पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।
  • Zepto पहले से ही Redmi, POCO और OnePlus स्मार्टफोन बेच रहा है।

क्विक कॉमर्स प्लेटफार्म जैसे Zepto और Blinkit अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहे हैं, जिसमें अब स्मार्टफोन, लैपटॉप और यहां तक कि प्रिंटर जैसे उत्पाद शामिल हो रहे हैं। Blinkit पर पहले से ही iPhones और Nokia व Xiaomi के स्मार्टफोन उपलब्ध हैं। अब Zepto ने अपने प्लेटफार्म पर Vivo स्मार्टफोन बेचने शुरू कर दिए हैं। फिलहाल, Zepto पर दो Vivo फोन खरीदे जा सकते हैं।

Vivo पर वीवो स्मार्टफोन

  • जेप्टो और वीवो ने क्विक कॉमर्स प्लेटफार्म ने प्रोडक्ट की बिक्री के साथ साझेदारी की घोषणा की है।
  • दिल्ली में, जेप्टो के दो वीवो स्मार्टफोन वीवो Y18i और वीवो Y29 5G सेल होंगे।
  • वीवो Y18i एक बजट स्मार्टफोन है जो 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। वीवो Y29 5G 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए 13,999 रुपये से शुरू होता है।
  • वर्तमान में केवल ये दो फोन उपलब्ध हैं, लेकिन जल्द ही और उत्पाद जोड़े जाने की उम्मीद है। साथ ही, यह दिल्ली क्षेत्र के लिए है, इसलिए अन्य स्थानों के लिए उत्पादों की उपलब्धता भिन्न हो सकती है।
  • वीवो के अलावा,जेप्टो POCO, Redmi, OnePlus और CMF by Nothing के स्मार्टफोन भी प्रदान करता है। आपको जेप्टो पर itel फीचर फोन और iPhone 16 सीरीज भी मिलती है।

वीवो स्मार्टफोन के जुड़ने के साथ ही जेप्टो ने इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में अपनी पेशकशों की रेंज बढ़ा दी है। इसकी शुरुआत किराने का सामान जल्दी से जल्दी पहुंचाने के विचार से हुई थी, लेकिन तब से इसने अपनी सेवा का विस्तार उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला और कई श्रेणियों तक कर दिया है। यहां सबसे दिलचस्प बात यह है कि स्मार्टफोन की 10 मिनट में त्वरित डिलीवरी होती है, जबकि पारंपरिक ऑनलाइन प्लेटफार्म से ऑर्डर करने पर आपको इसके लिए कुछ दिनों तक इंतजार करना पड़ता है।

जेप्टो की प्रतिद्वंद्वी ब्लिंकिट भी प्लेस्टेशन 5 बेचती है और इसने हाल ही में सिर्फ 10 मिनट में एम्बुलेंस सेवाएं देने की घोषणा की है। अफवाह है कि अमेजन भी अपना क्विक कॉमर्स प्लेटफार्म लॉन्च करने जा रहा है जिसका कोडनेम ‘तेज’ है। हालांकि यह किराने के सामान और कुछ उत्पादों के लिए उसी दिन डिलीवरी की पेशकश करता है, लेकिन अभी तक इसका जेप्टो या ब्लिंकिट प्रतिद्वंद्वी नहीं है।

The post Zepto से भी खरीद सकते हैं Vivo Y18i और Vivo Y29 5G मोबाइल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y18i-y29-5g-available-on-zepto/feed/ 0
Vivo ला सकती है नया सब-ब्रांड Jovi! इसके Y39 5G फोन की डिटेल्स भी आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/jovi-y39-5g-rebranded-vivo-y39-5g-geekbench-listing-specifications-revealed/ https://www.91mobiles.com/hindi/jovi-y39-5g-rebranded-vivo-y39-5g-geekbench-listing-specifications-revealed/#respond Mon, 30 Dec 2024 12:11:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=163141 Vivo एक नया सब-ब्रांड लेकर आ सकती है जिसका नाम Jovi होगा।

The post Vivo ला सकती है नया सब-ब्रांड Jovi! इसके Y39 5G फोन की डिटेल्स भी आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ समय पहले खबर सामने आई थी कि मोबाइल कंपनी Vivo एक नया सब-ब्रांड लेकर आ सकती है जिसका नाम Jovi होगा। बीते दिनों जोवी ब्रांडिंग का ही एक मोबाइल Jovi V50 सर्टिफिकेशन्स साइट पर सामने आया था। वहीं अब एक और नए जोवी स्मार्टफोन की डिटेल आई है जिसका नाम Jovi Y39 5G बताया जा रहा है। यह मोबाइल बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है जिसकी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Jovi Y39 5G / Vivo Y39 5G गीकबेंच डिटेल्स

  • यह स्मार्टफोन Vivo V2444A मॉडल नंबर के साथ गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है।
  • इस फोन ने सिंगल-कोर में 912 तथा मल्टी-कोर में 2214 स्कोर प्राप्त किया है।
  • साइट के अनुसार यह 5जी फोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 पर काम करेगा।
  • बेंचमार्किंग वेबसाइट पर फोन का प्रोसेसिंग स्पीड 1.96GHz से लेकर 2.21GHz तक बताई गई है।
  • गीकबेंच पर इस Vivo Y39 यानी Jovi Y39 5G फोन को 8GB RAM से लैस दिखाया गया है।
  • फोन प्रोसेसर को देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि इस स्मार्टफोन को 6जीबी रैम पर भी लाया जा सकता है।
  • नए वीवो मोबाइल फोन को गीकबेंच पर Android 15 OS से लैस दिखाया गया है।

Vivo का Jovi ब्रांड

वीवो अपने सब ब्रांड जोवी को ग्लोबल मार्केट में पेश करेगी जो खासतौर पर ब्राजील व अफ्रीका महाद्वीप के देशों में उतारा जा सकता है। उम्मीद है कि कंपनी इंडिया में अभी Jovi सब-ब्रांड को नहीं लेकर आएगी। जनवरी 2025 में ही हमें जोवी स्मार्टफोन देखने को मिल सकता है तथा इसकी शुरुआत Jovi V50, Jovi V50 Lite या Jovi Y39 5G फोन से हो सकती है। बताते चलें कि Vivo AI assistant का नाम भी Jovi है

Vivo Y29 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

वीवो वाई29 इंडिया में लॉन्च हुआ ब्रांड का सबसे नया स्मार्टफोन है जिसकी सेल 23 दिसंबर को शुरू हुई है। इसकी कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें 4जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज मिलती है। इसी तरह 6GB+128GB का रेट ₹15,499, 8GB+128GB का प्राइस ₹16,999 और 8GB+256GB की कीमत ₹18,999 है।

  • 6.88″ 90Hz Display
  • 50MP Rear Camera
  • 8MP Selfie Camera
  • MediaTek Dimensity 6300
  • 44W 5,500mAh Battery
  • IP64 Rating

स्क्रीन: वीवो वाई29 5जी फोन को 6.88 इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली डिस्प्ले है जिसपर 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट देखने को मिलती है।

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए Vivo Y29 5G में डुअल रियर कैमरा है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ सेकेंडरी एआई लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

प्रोसेसर: यह नया वीवो फोन मीडियाटेक डाइमेनसिटी 6300 आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

बैटरी: 5जी फोन वीवो वाई29 में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 5,500एमएएच बैटरी दी गई। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

अन्य फीचर्स: वीवो वाई29 5जी शॉक रेजिस्टेंट फोन है जिसके जमीन पर गिरने से नुकसान नहीं पहुंचेगा। कंपनी इसे IP64 रेटिंग के साथ लेकर आई है जो फोन को पानी की छींटों से भी सुरक्षित रखेगा।

The post Vivo ला सकती है नया सब-ब्रांड Jovi! इसके Y39 5G फोन की डिटेल्स भी आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jovi-y39-5g-rebranded-vivo-y39-5g-geekbench-listing-specifications-revealed/feed/ 0
50MP कैमरा वाला Vivo Y29 5G हुआ लॉन्च, 13,999 रुपये है इसका प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-phone-vivo-y29-5g-launched-in-india-price-start-rs-13999/ https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-phone-vivo-y29-5g-launched-in-india-price-start-rs-13999/#respond Mon, 23 Dec 2024 05:10:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=162555 इस फोन में कंपनी की ओर से 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।

The post 50MP कैमरा वाला Vivo Y29 5G हुआ लॉन्च, 13,999 रुपये है इसका प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीनी मोबाइल कंपनी Vivo ने इंडियन मार्केट में चुपचाप अपने नए और सस्ते 5G फोन को पेश कर दिया है। कंपनी द्वारा Y-सीरीज के अंदर Vivo Y29 5G को लॉन्च किया गया है। इस डिवाइस के लॉन्च की जानकारी हमें रिटेल सोर्स द्वारा प्राप्त हुई है। हालांकि, कंपनी की साइट पर अभी फोन लिस्ट नहीं है। यानी फोन अभी ऑफलाइन ही खरीदा जा सकता है। आइए आगे आपको वीवो वाई29 5जी प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हैं।

Vivo Y29 5G प्राइस

वीवो वाई29 5जी फोन चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इस फोन के 4जीबी रैम/128जीबी स्टोरेज व 6जीबी रैम/ 128जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत क्रमशः 13,999 रुपये और 15,499 रुपये है। वहीं, इन मॉडल पर सलेक्टेड बैंक कार्ड्स से इनपर 1000 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा।

इसके अलावा Vivo Y29 5G फोन के 8जीबी रैम मॉडल 128जीबी स्टोरेज और 256जीबी स्टोरेज की कीमत क्रमशः 16,999 रुपये और 18,999 रुपये है। साथ ही कंपनी द्वारा फोन के 8जीबी रैम मॉडल पर 1500 रुपये का कैशबैक भी पाया जा सकेगा जो चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर दिया जा रहा है।

बैंक ऑफर्स डिटेल

Vivo Y29 5G की स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले 6.88″ 90Hz डिस्प्ले
रियर कैमरा 50MP रियर कैमरा
फ्रंट कैमरा 8MP सेल्फी कैमरा
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300
बैटरी/चार्जिंग 5,500mAh बैटरी व 44W चार्जिंग
अन्य IP64 Rating
  • डिस्प्ले: वीवो वाई29 5जी फोन को 6.88 इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है जो कि पंच-होल स्टाइल वाली डिस्प्ले है जिसपर 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट देखने को मिलेगी।
  • कैमरा: फोटोग्राफी के लिए Vivo Y29 5G स्मार्टफोन को डुअल रियर कैमरा से लैस है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर मौजूद रहेगा जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।
  • प्रोसेसर: इस डिवाइस में डाइमेनसिटी 6300 आक्टाकोर प्रोसेसर है जो कि यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
  • बैटरी: वीवो वाई29 में पावर बैकअप के लिए बड़ी 5,500एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को फास्ट चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक है।
  • अन्य फीचर्स: वीवो वाई29 5जी शॉक रेजिस्टेंट फोन होगा जिसके जमीन पर गिरने से नुकसान नहीं पहुंचेगा। कंपनी इसे IP64 रेटिंग के साथ लेकर आ रही है जो फोन को पानी की छींटों से भी सुरक्षित रखेगा।

The post 50MP कैमरा वाला Vivo Y29 5G हुआ लॉन्च, 13,999 रुपये है इसका प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-phone-vivo-y29-5g-launched-in-india-price-start-rs-13999/feed/ 0
Breaking: 50MP कैमरे के साथ आ रहा Vivo Y29 5G, प्राइस होगा 20 हाजर से कम https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y29-5g-ai-enable-smartphone-offline-poster-and-launch-timeline-and-details-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y29-5g-ai-enable-smartphone-offline-poster-and-launch-timeline-and-details-leak/#respond Wed, 11 Dec 2024 14:24:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=161667 इस फोन को दिसंबर में लॉन्च किया जा सकता है।

The post Breaking: 50MP कैमरे के साथ आ रहा Vivo Y29 5G, प्राइस होगा 20 हाजर से कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo जल्द ही अपनी Y-सीरीज का विस्तार करते हुए इंडिया में नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए तैयार दिखाई दे रहा है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं Vivo Y29 5G डिवाइस की जो कि कुछ समय पहले BIS और Bluetooth SIG लिस्टिंग के साथ ही IMEI लिस्टिंग में भी स्पॉट हुआ था। वहीं, अब इस फोन का ऑफलाइन पोस्टर इमेज लीक हुई है। साथ ही कुछ स्पेसिफिकेशन्स के अलावा प्राइस रेंज की जानकारी भी 91मोबाइल्स आपके लिए सबसे पहले सामने लेकर आया है।

यह भारत में लॉन्च होने वाले अन्य Y-सीरीज डिवाइस जैसे Y300 5G और Y58 5G, Y29 5G को भी ‘It’s My Style’ टैगलाइन के साथ टीज किया गया है। वहीं, भारतीय बाजार में यह फोन तीन कलर ऑप्शन – पिंक/पीच, लाइट ब्लू, और डार्क ब्लू/वॉयलेट में आएगा। इसके अलावा डिवाइस में AI क्षमताएं भी हैं और इसे SGS द्वारा अच्छी मजबूती के लिए प्रमाणित किया गया है। इसके अतिरिक्त, यह IP64 रेटेड भी है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करता है।

प्राइस रेंज और ऑफलाइन ऑफर्स

91मोबाइल्स को मिली जानकारी के अनुसार भारत में Y29 5G मॉडल की कीमत 20 रुपये के अंदर होगी। वहीं, यह फोन ग्राहकों को कई बैंक ऑफर्स के साथ मिलेगा, जिसमें INR 1,500 तक का कैशबैक, INR 1,399 की शुरुआती कीमत पर Easy to Own EMI योजना और V-Shield प्रोटेक्शन प्लान्स शामिल हैं। वहीं, इसके लॉन्च समय के बारे में, जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार इस नए Vivo Y29 5G स्मार्टफोन का भारतीय बाजार में 15 दिसंबर 2024 के बाद लॉन्च किया जाएगा।

कैसा होगा Vivo Y29 5G का लुक

लुक के हिसाब से Y29 5G फोन कंपनी के ही Y19s मॉडल से मिलता-जुलता लग रहा है, जिसे हाल ही में थाईलैंड और अन्य चुनिंदा वैश्विक बाजारों में लॉन्च किया गया था। इस मॉडल में कुछ समान डिजाइन फीचर्स देखे जा सकते हैं, जैसे कि फ्लैट रियर और साइड पैनल, रेकटेंगुलर आकार में वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल (जिसमें दो कैमरा सेंसर, एक रिंग एलईडी लाइट, और दो अन्य फ्लैशलाइट्स हैं) और दाहिने साइड पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन। Y19s की तरह, Y29 5G में भी साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है।

Vivo Y29 5G के स्पेसिफिकेशन्स

हमें मिली जानकारी के अनुसार इस फोन में 6.58 इंच का बड़ा IPS डिस्प्ले दिया जा सकता है। वहीं, फोन में फोटोग्राफी के लिए रियर डुअल कैमरा होगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का रियर + 2 मेगापिक्सल सेंसर होंगे। वहीं, फ्रंट पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। इतना ही नहीं फोन में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी की स्टोरेज होगी। अभी बैटरी, ओएस और प्रोसेसर की जानकारी हमें नहीं मिली है।

The post Breaking: 50MP कैमरे के साथ आ रहा Vivo Y29 5G, प्राइस होगा 20 हाजर से कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y29-5g-ai-enable-smartphone-offline-poster-and-launch-timeline-and-details-leak/feed/ 0