Vivo Y3 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 30 Oct 2019 09:39:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 5000एमएएच बैटरी और 3जीबी रैम पर लॉन्च हुआ वीवो का सस्ता फोन Vivo Y3 Standard Edition https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y3-standard-edition-launched-with-5000mah-battery-specifications-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y3-standard-edition-launched-with-5000mah-battery-specifications-price/#respond Wed, 30 Oct 2019 09:39:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37299 इस फोन की कीमत 10,000 रुपये के करीब है

The post 5000एमएएच बैटरी और 3जीबी रैम पर लॉन्च हुआ वीवो का सस्ता फोन Vivo Y3 Standard Edition first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने हाल ही में अंर्तराष्ट्रीय मार्केट में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला Vivo Y3 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। वहीं इस फोन के वेरिएंट के लॉन्च करने के कुछ ही दिनों बाद अब कंपनी ने एक और नया डिवाईस Vivo Y3 Standard Edition भी बाजार में उतार दिया है। यह नया स्मार्टफोन भी चीनी मार्केट में ही लॉन्च हुआ है जो Vivo Y3 का छोटा वर्ज़न है। चीन में इस फोन की कीमत 10,000 रुपये के करीब है जो डुअल रियर कैमरे और 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हुआ है।

Vivo Y3 Standard Edition

वीवो वाई सीरीज़ के इस नए मॉडल की बात करें तो यह Vivo Y3 का छोटा वर्ज़न है। यह स्मार्टफोन 19.3:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1544 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.35 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। Vivo Y3 Standard Edition एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित फनटच 9.1 ओएस पर लॉन्च हुआ है तथा आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर रन करता है। यह भी पढ़ें : Vivo S5 का टीज़र हुआ जारी, 32 एमपी सेल्फी कैमरे के साथ जल्द होगा लॉन्च

Vivo Y3 Standard Edition को कंपनी द्वारा एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो 3 जीबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करता है। इस फोन में 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है।

Vivo Y3 Standard Edition launched with 5000mah battery specifications price

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo Y3 Standard Edition 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Vivo Y3 Standard Edition डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी और फोन अनलॉकिंग के लिए जहां डिवाईस के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर से भी लैस है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए Vivo Y3 Standard Edition में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें : Vivo X30 5G 7 नंबर को हो सकता है लॉन्च, सामने आई जानकारी

Vivo Y3 Standard Edition को कंपनी ने Vivo के पसर्नल असिस्टेंट ‘जोवी’ से लैस किया है। वहीं लो बजट में स्मूथ गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए इस फोन में ई-सपोर्ट मोड 2.0 भी मौजूद है। चीनी बाजार में इस फोन को 999 युआन की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो इंडियन करंसी अनुसार 10,000 रुपये के करीब है। Vivo Y3 Standard Edition को इंक ब्लू और जेड रेड में पेश किया गया है। यह फोन भारतीय बाजार में दस्तक देगा या नहीं इस बारे में अभी कुछ कहना मुश्किल है।

The post 5000एमएएच बैटरी और 3जीबी रैम पर लॉन्च हुआ वीवो का सस्ता फोन Vivo Y3 Standard Edition first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y3-standard-edition-launched-with-5000mah-battery-specifications-price/feed/ 0
Exclusive : ट्रिपल रियर कैमरा और 5,000 एमएएच बैटरी के साथ इसी महीने लॉन्च होगा वीवो वाई5, जानें फोन के स्पेसिफिकेशन https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y5-y3-might-launch-with-5000mah-battery-in-india-april-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y5-y3-might-launch-with-5000mah-battery-in-india-april-specification/#respond Fri, 05 Apr 2019 09:47:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=29425 वीवो वाई5 के अलावा वाई3 मॉडल भी भारत में लॉन्च होने वाला है।

The post Exclusive : ट्रिपल रियर कैमरा और 5,000 एमएएच बैटरी के साथ इसी महीने लॉन्च होगा वीवो वाई5, जानें फोन के स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले माह ही हमने जानकारी दी थी कि वीवो अपना मोबाइल पोर्टफोलियो बदलने वाला है। कंपनी नए सीरीज के फोन पेश करने वाली है और इसके तहत सबसे पहले वाई5 को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि उस वक्त तक इन फोंस के बारे में हमें ज्यादा जानकारी नहीं थी लेकिन अब कुछ और सूचनाएं मिली हैं जिनके आधार पर फोन के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। 91मोबाइल्स को ये जानकारियां वीवो के ही एक अधिकारी से मिली है जिन्होंने नाम न बताने की शर्त पर सूचनाएं दी हैं।

उन्होंने हमें बताया है कि वीवो वाई5 को इस माह में 15 अप्रैल के बाद कभी भी लॉन्च किया जा सकता है। सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि कंपनी कम रेंज में ट्रिपल कैमरे वाला फोन लॉन्च करने वाली है। ट्रिपल कैमरे के साथ फोन को बड़ी बैटरी से लैस किया जाएगा। वीवो वाई5 में आपको 5,000 एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी। कंपनी शुरुआत में दो मॉडल ला रही है जो एंडरॉयड 9 पाई पर काम करेंगे। रही बात कीमत की तो इन्हें 15,000 रुपये के बजट में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि हमारे पास जो खबर है उसके अनुसार वीवो वाई5 के अलावा वाई3 मॉडल भी भारत में लॉन्च करने वाला है और यह फोन 15,000 रुपये से कम के बजट में होगा।

vivo-new-phone

जहां तक वीवो वाई5 के स्पेसिफिकेशन की बात है तो इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है लेकिन कल वीवो के दो फोन वी1901ए और वी1901टी चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर लिस्ट किए गए थे जिनमें ट्रिपल कैमरा दिए गए हैं। ऐसे में आशा है कि ये वाई5 सीरीज के ही फोन होंगे। टेना पर फोन के स्क्रीन साइज और बैटरी की जानकारी उपलब्ध है। लिस्ट किए गए फोन में 6.35—इंच की स्क्रीन दी गई है। फोन का आकार 159.43×76.77×8.92एमएम है और इनमें 4,880 एमएएच की बैटरी दी गई है। हालांकि यह फिलहाल प्रोसेसर, रैम और कैमरा सेंसर की जानकारी नहीं है लेकिन टेना पर फोटो उपलब्ध है जिसमें डिजाइन को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। फोन के पिछले पैनल में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है और वीवो वी15 प्रो स्टाइल में ट्रिपल कैमरा है।

vivo y5 y3 might launch with 5000mah battery in india april specification
VIVO Y93s

वीवो वी1091ए और वीवो वी1902 नाम से दो मॉडल पिछले माह मार्च में गीकबेंच पर लिस्ट किए गए थे उस वक्त इनके मॉडल नंबर की पुष्टी नहीं की गई थी लेकिन अब हमारे पास जानकारी उपलब्ध है। यह फोन वाई5 नाम से आ सकता है। गीकबेंच पर फोन का प्रोसेसर और रैम दिया गया है और इसके अलावा ओएस की भी जानकारी उपलब्ध है। इन फोंस को मीडियाटेक हेलिया पी35 चिपसेट के साथ लिस्ट किया गया था जबकि इनमें 4जीबी रैम मैमोरी दी गई थी। इसके साथ ही दोनों फोन एंडरॉयड एंडरॉयड 9 पाई पर उपलब्ध थे।

कुल मिलाकर देखें तो कंपनी इस सेग्मेंट में कोरियन कंपनी सैमसंग के गैलेक्सी ए7, गैलेक्सी ए30 और गैलेक्सी ए50 सहित दूसरे मॉडल को कड़ी टक्कर देने का मन बना रही है। इस बारे में हम पहले ही जानकारी दे चुके हैं कि शाओमी के अलावा इसा वीवो भी सैमसंग को कड़ी टक्कर देने वाला है।

The post Exclusive : ट्रिपल रियर कैमरा और 5,000 एमएएच बैटरी के साथ इसी महीने लॉन्च होगा वीवो वाई5, जानें फोन के स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y5-y3-might-launch-with-5000mah-battery-in-india-april-specification/feed/ 0
एक्सक्लूसिव: 2019 में वीवो कर रहा है बड़ा प्लान, वाई3, वाई5, एस1 और आईक्यू सहित कई नए डिवाइस होंगे लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-here-are-vivo-india-2019-roadmap-company-to-vivo-y5-y3-s1-zx-and-iqoo-series-phones-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-here-are-vivo-india-2019-roadmap-company-to-vivo-y5-y3-s1-zx-and-iqoo-series-phones-soon/#respond Mon, 18 Mar 2019 07:08:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=28540 2019 में वीवो पूरी तरह से बदल जाएगा। कंपनी ने अभी लोगो बदला है आगे चलकर पूरा प्रोडक्ट पोर्टफोलियो अलग होगा।

The post एक्सक्लूसिव: 2019 में वीवो कर रहा है बड़ा प्लान, वाई3, वाई5, एस1 और आईक्यू सहित कई नए डिवाइस होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय मोबाइल बाजार शुरू से ही काफी प्रतियोगी रहा है। यहां चंद रुपये का अंतर बड़ा फासला बना देता है और यही वजह है कि शाओमी ने शुरू से ही प्राइस माध्यम बनाया और कुछ ही सालों में नंबर एक स्मार्टफोन निर्माता बनकर उभरा। शाओमी से सीख लेते हुए सैमसंग ने भी अपनी रणनीति बदली और 2019 में कंपनी ने ‘गैलेक्सी एम’ सीरीज और ‘गैलेक्सी ए’ सीरीज में दमदार फोन पेश किए। शाओमी और सैमसंग के इस बदलाव ने दूसरे निर्माताओं को भी इस ओर मुड़ने को मजबूर कर दिया है। इस कड़ी में नया नाम वीवो का है। आने वाले कुछ महीनों में वीवो पूरी तरह से बदल जाएगा। हाल में आपने गौर किया होगा कि कंपनी ने अपना लोगो बदल दिया है लेकिन अब पूरा प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बदलने वाला है। वीवो भारत में नए वाई, एस, ज़ेड और आईक्यू सीरीज के फोन को पेश करने वाली है। 91मोबाइल्स को इस बारे में एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है जिसमें कंपनी के 2019 के रोडमैप का पता चला है। हमें यह जानकारी वीवो के ही एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर दी है।

क्या है कंपनी का प्लान?
exclusive-here-are-vivo-india-2019-roadmap-company-to-vivo-y5-y3-s1-zx-and-iqoo-series-phones-soon
भारत में सैमसंग नंबर एक स्मार्टफोन निर्माता का स्थान गंवा चुका है। पंरतु अब कंपनी पूरी जोर लगा रही है फिर से उसे पाने के लिए। यही वजह है कि सैमसंग ने गैलेक्सी एम और गैलेक्सी ए सीरीज में नए फोन लॉन्च किए हैं। परंतु अब कंपनी को नंबर 2 पर भी चुनौती मिलने वाली है। इस बारे में वीवो के अधिकारी का कहना है कि “वीवो 2019 में सबसे ज्यादा सैमसंग से भिड़ने वाला है। हर सेग्मेंट में कंपनी ने सैमसंग को चुनौती देने का मन बना लिया है। कम बजट में जहां वाई3 फोन होगा। वहीं मध्यम रेंज में वाई5 और ज़ेड सीरीज के माध्यम से वीवो सैमसंग को टक्कर देने वाला है। हां, उंचे सेग्मेंट में कंपनी सैमसंग के साथ वनप्लस के सामने भी खड़ी होने वाली है। इसके लिए आईक्यू फोन को भारत में लॉन्च किया जाएगा।”

कैसे होंगे प्रोडक्ट?
exclusive-here-are-vivo-india-2019-roadmap-company-to-vivo-y5-y3-s1-zx-and-iqoo-series-phones-soon
उन्होंने हमें बताया कि “इस बार वीवो ऑफलाइन से लेकर ऑनलाइन हर सेग्मेंट में आने वाला है। आॅनलाइन में मध्यम बजट सेग्मेंट में कंपनी आने वाली है और इसके तहत एस1 मॉडल को लॉन्च किया जाएगा। जबकि वाई3 और वाई5 जैसे मॉडल आॅफलाइन स्टोर के लिए होंगे। हां ज़ेड सीरीज के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है। आईक्यू मॉडल में प्रीमियम फोन होंगे।”

कैसा होगा एस1 मॉडल
vivo s1 to launch in india via online store to compete with realme and xiaomi
हाल में वीवो एस1 को लेकर एक लीक आई थी जिसमें दावा किया गया है कि इस फोन के स्पेसिफिकेशन वीवो वी15 के समान ही हैं और भारत में भी इस फोन को लेकर कुछ ऐसी ही आशा की जा रही है। हमें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एस1 का प्राइस बेहद ही अग्रेसिव होगा। भारत में इस फोन को 15,000 से नीचे के बजट में पेश किया जाएगा और यह ऑनलाइन एक्सक्लूसिव हो सकता है।

वीवो वाई3 और वाई5

vivo v1938a listed on tenaa with leaked specifications might be x27
यह वीवो वी15 प्रो की इमेज है।

वीवो वाई3 और वाई5 को कंपनी सीधे तौर पर सैमसंग गैलेक्सी एम और गैलेक्सी ए सीरीज के सामने रखने वाली है। शुरुआत में दोनों मॉडल के दो—दो मैमोरी वेरियंट पेश किए जाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी वाई3 को कंपनी 10,000 रुपये से लेकर 15,000 रुपये के बीच लॉन्च करने वाली है जबकि वाई5 थोड़ा महंगा होगा। वीवो वाई5 की कीमत 15,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये के बीच होगी। जहां तक स्पेसिफिकेशन की बात है तो इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन हमें जो खबर मिली है उसके अनुसार वीवो इन फोंस आपको ट्रिपल कैमरा देखने को मिल सकता है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हो सकता है कि कंपनी भारत में इसे आईपीएल के दौरान ही लॉन्च कर दे।

गेमिंग फोन आईक्यू
exclusive-here-are-vivo-india-2019-roadmap-company-to-vivo-y5-y3-s1-zx-and-iqoo-series-phones-soon
हाल में चीन में वीवो ने अपने सब ब्रांड आईक्यू को पेश किया है। इसके तहत कंपनी ने दमदार स्पेसिफिकेशन वाले गेमिंग फोन पेश किए हैं। वहीं हमें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार आईक्यू फोन को भारत में भी लॉन्च किया जाना है। ये फोन मई के अंत या जून में भारत में लॉन्च किए जा सकते हैं। रही बात कीमत की तो भारत में आईक्यू मॉडल की शुरुआत 30,000 रुपये से शुरू हो सकती है।

पुराने मॉडल का क्या होगा
vivo y95 launched in india price specifications and features in hindi
जैसा कि हमनें जानकारी दी है कि कंपनी पूरा पोर्टफोलियो बदलने वाली है ऐसे में पुराने मॉडल या अभी जो मॉडल बाजार में उपलब्ध हैं उनकी कीमत कम करने वाली है। आपने भी गौर किया होगा कि हाल में वाई95 और वाई83 जैसे मॉडल की प्राइस में कटौती की है। परंतु हमें जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार आने वाले दिनों में दूसरे मॉडल का प्राइस भी ड्रॉप होगा और कंपनी भारी छूट देकर इन मॉडल्स को बंद कर देगी। हाल में हमें जानकारी मिली है कि वीवो वी11 प्रो का प्रोडक्शन कंपनी ने बंद कर दिया है और कुछ राज्यों में स्टोर्स पर अब ये फोन उपलब्ध नहीं हैं।

The post एक्सक्लूसिव: 2019 में वीवो कर रहा है बड़ा प्लान, वाई3, वाई5, एस1 और आईक्यू सहित कई नए डिवाइस होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-here-are-vivo-india-2019-roadmap-company-to-vivo-y5-y3-s1-zx-and-iqoo-series-phones-soon/feed/ 0
एक्सक्लूसिव: सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज के टक्कर में वीवो ला रहा है ट्रिपल कैमरे वाले वीवो वाई5 और वाई3 मॉडल https://www.91mobiles.com/hindi/to-counter-samsung-galaxy-a-and-m-series-vivo-going-to-launch-new-y5-and-y3-model-in-india-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/to-counter-samsung-galaxy-a-and-m-series-vivo-going-to-launch-new-y5-and-y3-model-in-india-soon/#respond Mon, 11 Mar 2019 09:33:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=28306 वीवो 2019 में अपना पूरा मोबाइल फोन पोर्टफोलियो बदलने वाला है। कंपनी इसकी शुरुआत वीवो वाई3 और वाई5 से कर सकती है।

The post एक्सक्लूसिव: सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज के टक्कर में वीवो ला रहा है ट्रिपल कैमरे वाले वीवो वाई5 और वाई3 मॉडल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इस साल के शुरुआत से ही दक्षिण कोरियन मोबाइल फोन निर्माता सैमसंग काफी अग्रेसिव हो गया है और कंपनी अब तक ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन में कई नए फोन मॉडल पेश कर चुकी है। ये फोन न सिर्फ स्पेसिफिकेशन में मजबूत हैं बल्कि प्राइस में भी शानदार हैं। इसके माध्यम से कंपनी की कोशिश यही है कि स्मार्टफोन बाजार में अपना खोया आधार वापस पा सके। परंतु सैमसंग की राहें आसान नहीं होने वाली हैं। पहले जहां शाओमी चुनौती दे रहा था। वहीं अब चीनी स्मार्टफोन फोन निर्माता कंपनी वीवो ने भी सैमसंग को ध्यान में रखकर खास रणनीति बना रही है और कंपनी नए फोन लॉन्च करने वाली है।

91मेबाइल्स को इस बारे में खास जानकारी मिली है। कंपनी के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर हमें कुछ अहम जानकारियां दी हैं। उन्होंने हमें बताया कि “वीवो 2019 में अपना पूरा स्मार्टफोन पोर्टफोलियो बदलने वाला है और कई नए सीरीज के फोन लॉन्च किए जाएंगे। वहीं वाई सीरीज भी बदल जाएगा। पहले आपको वाई91, वाई83 और वाई71 जैसे डबल डिजिट वाले फोन देखने के मिलते थे लेकिन अब कंपनी ‘वाई3’ और ‘वाई5’ जैसे मॉडल को पेश करने वाली है।”

इतना ही नहीं उन्होंने हमें यह भी जानकारी दी है कि “इन फोंस को खास कर कंपनी सैमसंग गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज और ‘एम’ सीरीज के टक्कर में ला रही है और प्राइस भी उसी के अनुसार होंगे।”

प्राप्त जानकारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी वाई3 को कंपनी 10,000 रुपये से लेकर 15,000 रुपये के बीच लॉन्च करने वाली है जबकि वाई5 थोड़ा महंगा होगा। वीवो वाई5 की कीमत 15,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये के बीच होंगे। अगले एक साल में इस सरीज में 4-5 फोन तक लॉन्च हो सकते हैं।

उन्होंने यह भी बाताया है​ कि “भारत का सबसे बड़ा गेम आईपीएल है और इस दौरान कंपनी पूरी तरह से अग्रेसिव नजर आएगी। हो सकता है कि इसी दौरान वीवो वाई3 और वाई5 से पर्दा उठा सकती है।”

VIVO V15 Pro
VIVO V15 Pro

जहां तक स्पेसिफिकेशन की बात है तो इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन हमें जो खबर मिली है उसके अनुसार वीवो इन फोंस यूएसपी इसका ट्रिपल कैमरा होगा। कंपनी कम रेंज में ट्रिपल कैमरे वाले फोन की शुरुआत करने वाली है। हाल ही में कंपनी ने वीवो वी15 प्रो के माध्यम से इसकी शुरुआत की है और अब कुछ दिनों में ट्रिपल कैमरे के साथ वी15 आने वाला है। हालांकि ये फोन थोड़े महेंगे हैं लेकिन वाई सीरीज से कम रेंज में ट्रिपल कैमरा और हैले नॉच की शुरुआत होगी।

जैसा कि हमने कहा कि वीवो 2019 में अपना पूरा पोर्टफोलियो बदलने वाला है। ऐसे में कंपनी धीरे—धीरे करके अपने सभी पुराने स्टॉक को खत्म करने वाली है। ऐसे में आप देख सकते हैं कि हाल में कई मॉडल के दाम कंपनी ने कम किए हैं। वहीं कई दूसरे मॉडल के प्राइस भी कम होंगे। हमें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार आने वाले दिनों में फिलहाल वीवो के उपलब्ध सभी फोन के दाम काफी कम होने वाले हैं।

The post एक्सक्लूसिव: सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज के टक्कर में वीवो ला रहा है ट्रिपल कैमरे वाले वीवो वाई5 और वाई3 मॉडल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/to-counter-samsung-galaxy-a-and-m-series-vivo-going-to-launch-new-y5-and-y3-model-in-india-soon/feed/ 0