Vivo Y31 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 09 Mar 2026 12:10:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Vivo Y31 और Vivo Y400 हुए 3,000 रुपये तक महंगे, जानें नया प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y31-vivo-y400-price-hike-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y31-vivo-y400-price-hike-india/#respond Mon, 09 Mar 2026 12:10:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=191857 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Vivo ने अपने दो स्मार्टफोंस Vivo Y31 और Vivo Y400 की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने इन दोनों डिवाइस के अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट्स के दाम बढ़ाए हैं। नई कीमतें 6 मार्च से लागू हो गई हैं। आइए, आगे आपको सभी मॉडल्स की नई कीमत और बढ़ोतरी का संभावित कारण बताते हैं। Vivo […]

The post Vivo Y31 और Vivo Y400 हुए 3,000 रुपये तक महंगे, जानें नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने अपने दो स्मार्टफोंस Vivo Y31 और Vivo Y400 की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने इन दोनों डिवाइस के अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट्स के दाम बढ़ाए हैं। नई कीमतें 6 मार्च से लागू हो गई हैं। आइए, आगे आपको सभी मॉडल्स की नई कीमत और बढ़ोतरी का संभावित कारण बताते हैं।

Vivo Y31 के 4GB + 128GB वैरियंट की पुरानी कीमत 16,999 रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 18,999 रुपये कर दिया गया है। यानी इस मॉडल की कीमत में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, इसके 6GB + 128GB ऑप्शन की कीमत पहले 18,499 रुपये थी, जो अब बढ़कर 20,999 रुपये हो गई है। यानी इस वैरियंट पर ग्राहकों को 2,500 रुपये ज्यादा देने होंगे।

यदि Vivo Y400 की बात करें तो इसके 8GB + 128GB वैरियंट की कीमत पहले 22,999 रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 25,999 रुपये कर दिया गया है। इस मॉडल पर 3,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा 8GB + 256GB ऑप्शन की कीमत 24,999 रुपये से बढ़कर अब 27,999 रुपये हो गई है। यानी इस वैरियंट पर भी ग्राहकों को 3,000 रुपये ज्यादा देने होंगे।

फिलहाल Vivo की तरफ से इस कीमत में बढ़ोतरी को लेकर कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है। हालांकि इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि उत्पादन लागत में बढ़ोतरी, सप्लाई चेन खर्च और बाजार की रणनीति जैसे कारणों की वजह से कंपनियां समय-समय पर स्मार्टफोंस की कीमतों में बदलाव करती रहती हैं। उम्मीद है यह सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है। क्योंकि कई ब्रांड लगातार फोन के प्राइस बढ़ा रहे हैं।

नई कीमतें लागू होने के बाद जो ग्राहक Vivo Y31 और Vivo Y400 खरीदने की योजना बना रहे हैं, उन्हें पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। यह नई कीमतें अब ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स और अन्य आउटलेट्स पर लागू हो चुकी हैं।

Vivo Y400 5G फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 2400 × 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 6.67-इंच का फुलएचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1200nits ब्राइटनेस मिलती है। यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास की लेयर लगाई गई है।

प्रोसेसिंग के लिए इसमें 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

फोटोग्राफी के लिए यह Vivo 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल IMX852 OIS सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल Bokeh लेंस के साथ आता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

पावर बैकअप के लिए वीवो वाई400 5जी स्मार्टफोन 6,000mAh बैटरी से लैस है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 90वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

The post Vivo Y31 और Vivo Y400 हुए 3,000 रुपये तक महंगे, जानें नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y31-vivo-y400-price-hike-india/feed/ 0
6500mAh बैटरी के साथ 15 हजार से कम का Vivo 5G फोन हुआ लॉन्च! 50MP Camera के साथ मिलेगी IP69 रेटिंग https://www.91mobiles.com/hindi/6500mah-battery-vivo-5g-phone-under-15000-y31-launched-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/6500mah-battery-vivo-5g-phone-under-15000-y31-launched-in-india/#respond Mon, 15 Sep 2025 02:44:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=182308 वीवो वाई31 5जी फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post 6500mAh बैटरी के साथ 15 हजार से कम का Vivo 5G फोन हुआ लॉन्च! 50MP Camera के साथ मिलेगी IP69 रेटिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप नया और सस्ता 5जी फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं जिसमें बड़ी बैटरी भी मिल जाए, तो वीवो ने इंडियन मार्केट में अपना लेटेस्ट मोबाइल उतार दिया है। कंपनी की ओर से Vivo Y31 5G फोन भारत में पेश कर दिया गया है जो सिर्फ 14,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। यह बड़ी बैटरी वाला मोबाइल है जिसमें तगड़ी 6,500mAh Battery लगाई गई है। वीवो वाई31 5जी फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

सबसे पहले प्राइस की ही बात करें तो वीवो वाई31 5जी फोन इंडिया में दो मेमोरी वेरिएंट्स में लाया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 4GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसका रेट 14,999 रुपये है। वहीं बड़े वेरिएंट को 6GB RAM + 128GB Storage पर लॉन्च किया गया है जिसका प्राइस 16,499 रुपये है। यह सस्ता वीवो 5जी फोन Diamond Green और Rose Red कलर में खरीदा जा सकता है।

वीवो वाई31 बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन है जिसे 6,500एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 44W वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। बताते चलें कि इससे पहले वाले Vivo Y29 5G फोन में 44वॉट चार्जिंग के साथ 5,500mAh बैटरी दी गई थी। यानी पावर बैकअप के लिए मामले में यूजर्स को बड़ी अपग्रेड मिलेगी।

Vivo Y31 5G फोन को क्वालकॉम के Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर पर लाया गया है। यह 8-कोर मोबाइल सीपीयू 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। गौरतलब है कि जुलाई महीने में इंडियन मोबाइल कंपनी LAVA ने इस चिपसेट पर Blaze Dragon 5G फोन लॉन्च किया था जिसकी कीमत सिर्फ 9,999 रुपये है। यानी प्रोसेसर को देखने हुए वीवो वाई31 5जी फोन का रेट यूजर्स को थोड़ा महंगा लग सकता है।

फोटोग्राफी के लिए यह स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो 5जी फोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है। यानी फोटोग्राफी के मामले में यह ऐवरेज फोन ही कहा जाएगा।

वीवो वाई31 5जी फोन 1608 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.68-इंच की एलसीडी स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1000nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन डिस्प्ले Wet-Hand Touch टेक्नोलॉजी से लैस है जिसके चलते गीले हाथों से भी मोबाइल पर सही काम किया जा सकता है। कंपनी ने इसे IP68+IP69 रेटिंग और MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर पेश किया है जो फोन वॉटरप्रूफ, डस्टप्रूफ और मजबूत बनाता है।

वीवो वाई31 15 हजार से कम का 5जी फोन है। मजबूत बॉडी और बड़ी बैटरी इसकी बड़ी खूबियों में से एक है। वहीं मोबाइल की अन्य स्पेसिफिकेशन्स को औसत ही कहा जाएगा। इस वक्त मार्केट में मौजूद iQOO Z10x, Redmi 15 और POCO M7 Plus कुछ ऐसे स्मार्टफोन हैं जो 15 हजार से कम में Vivo Y31 5G से बेहतर साबित हो सकते हैं।

आइकू ज़ेड10एक्स में 6500mAh बैटरी के साथ Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है जो वीवो वाई31 के प्रोसेसर से अधिक फास्ट है। अगर आप बैटरी वाला सस्ता फोन खरीदना चाहते हैं तो रेडमी 15 और पोको एम7 प्लस तगड़ी 7,000mAh Battery सपोर्ट करते हैं।

The post 6500mAh बैटरी के साथ 15 हजार से कम का Vivo 5G फोन हुआ लॉन्च! 50MP Camera के साथ मिलेगी IP69 रेटिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/6500mah-battery-vivo-5g-phone-under-15000-y31-launched-in-india/feed/ 0
10 दिन में चौथा फोन लेकर आई वीवो, आज लाॅन्च किया 6 जीबी रैम और 5,000एमएएच बैटरी वाला Vivo Y31 स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y31-india-launch-price-at-rs-16490-specs-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y31-india-launch-price-at-rs-16490-specs-sale-offer/#comments Wed, 20 Jan 2021 09:46:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=53298 यह स्मार्टफोन 16,490 रुपये की कीमत पर लाॅन्च हुआ है

The post 10 दिन में चौथा फोन लेकर आई वीवो, आज लाॅन्च किया 6 जीबी रैम और 5,000एमएएच बैटरी वाला Vivo Y31 स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

VIVO कंपनी नए साल की शुरूआत से ही एग्रेसिव नज़र आ रही है। अभी 2021 का पहला महीना भी खत्म नहीं हुआ है और वीवो तीन नए स्मार्टफोन Vivo Y12s, Vivo Y20G और Vivo Y51a इंडियन मार्केट में लाॅन्च कर चुकी है। अपनी इस तेजी को बरकरार रखते हुए वीवो आज फिर से एक नया मोबाइल फोन Vivo Y31 भारतीय बाजार में लाॅन्च कर दिया है। ‘वाई सीरीज़’ में जोड़ा गया यह स्मार्टफोन 16,490 रुपये की कीमत पर लाॅन्च हुआ है जो ऑनलाइन शाॅपिंग साइट के साथ ही ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Vivo Y31

वीवो वाई31 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन को 20ः9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2408 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.58 इंच की फुलएचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह वाॅटरड्राॅप नाॅच स्क्रीन है जिसके तीन किनारें तो पूरी तरह से बेजल लेस हैं तथा नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट दिया गया है। डिसप्ले के उपरी ओर बीच में सेल्फी कैमरे से लैस ‘यू’ शेप वाली नाॅच दी गई है। यह भी पढ़ें: 5000mAh बैटरी और 6GB के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y20G, जानें क्या है दाम

Vivo Y31 को एंडराॅयड के लेटेस्ट ओएस एंडराॅयड 11 पर लाॅन्च किया गया है जो फनटच ओएस 11 के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वाॅलकाॅम का स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट मौजूद है। वीवो वाई31 को इंडियन मार्केट में एक ही वेरिएंट में लाॅन्च किया गया है जो 6 जीबी की रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

vivo y31 india launch price at rs 16490 specs sale offer

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो वीवो वाई31 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एफ/1.79 अपर्चर सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का थर्ड लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो काॅलिंग के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें: Vivo X60 Pro Plus पावरफुल स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट के साथ 21 जनवरी को होगा लाॅन्च

Vivo Y31 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलाॅक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए वीवो वाई31 में 18वाॅट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है। Vivo Y31 को Racing Black और Ocean Blueकलर में 16,490 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

The post 10 दिन में चौथा फोन लेकर आई वीवो, आज लाॅन्च किया 6 जीबी रैम और 5,000एमएएच बैटरी वाला Vivo Y31 स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y31-india-launch-price-at-rs-16490-specs-sale-offer/feed/ 1
Vivo Y31 होने वाला है इंडिया में लॉन्च, 6 जीबी रैम और 48एमपी कैमरे के साथ होगी 5,000एमएएच बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y31-to-launch-in-india-soon-with-6gb-ram-48mp-camera-5000mah-battery-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y31-to-launch-in-india-soon-with-6gb-ram-48mp-camera-5000mah-battery-price-sale/#respond Tue, 12 Jan 2021 05:05:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=52866 VIVO Y31 के साथ JIO भी मिलेगा।

The post Vivo Y31 होने वाला है इंडिया में लॉन्च, 6 जीबी रैम और 48एमपी कैमरे के साथ होगी 5,000एमएएच बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo का एक स्मार्टफोन पिछले महीनों में विभिन्न सर्टिफिकेशन्स साइट पर देखा गया है जिसका नाम Vivo Y31 बताया गया था। वीवो वाई31 को थाईलैंड और सिंगापुर की सर्टिफिकेशन साइट के साथ ही गूगल प्ले कंसोल पर भी लिस्ट किया गया था जहां फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली थी। वहीं अब खबर आ रही है कि Vivo Y31 जल्द ही इंडिया में भी लॉन्च होने वाला है। इस फोन के प्रोमोशनल पोस्टर इंटरनेट पर लीक हो गए हैं जिनमें फोटो व स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही सेल ऑफर्स भी दिखाए गए हैं।

Vivo Y31 के ऑफिशियल पोस्टर्स को टेक वेबसाइट एमएसपी ने शेयर किया हैं। इन पोस्टर्स में फोन की फोटो और उसके फीचर्स को लिखा गया है तथा वीवो वाई31 की स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही बैंक ऑफर, बजाज फिनसर्व ऑफर और जियो ऑफर की डिटेल्स भी लिखी गई है। ये पोस्टर कुछ ही दिनों में मोबाइल शॉप व रिटेल स्टोर्स पर भी लग जाएंगे। यानि इसी महीने के अंत तक या अगले महीने की शुरूआत में वीवो वाई31 इंडियन मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

यह होगी स्पेसिफिकेशन

वीवो वाई31 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आए पोस्टर से पता चला है कि यह स्मार्टफोन वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च होगा जो 1080 पिक्सल्स वाली फुलएचडी+ रेज्ल्यूशन सपोर्ट करेगी। फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। पोस्टर में फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के साईड पैनल पर दिखाया गया है जिसके उपर वाल्यूम रॉकर बना हुआ है। इस पोस्टर में फोन को 6 जीबी रैम मैमोरी और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस है।

Vivo Y31 में पावर बैकअप के लिए 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात भी कही गई है। पोस्टर्स की मानें तो वीवो वाई31 की खरीदा पर बजाज फिनर्सव 101 रुपये की ईएमआई देगा और साथ ही यूजर्स रिलायंस जियो का 7,000 रुपये का बेनिफिट भी प्राप्त कर सकेंगे। Vivo Y31 के साथ एचडीएफसी बैंक की नो-कॉस्ट ईएमआई भी मिलेगी। उम्मीद है कि वीवो जल्द ही फोन लॉन्च की घोषणा कर देगी। यह भी पढ़ें : 12GB रैम, 120W चार्जिंग और सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 888 पर लॉन्च हुआ यह दमदार 5G स्मार्टफोन

Vivo Y51A

इंडिया में कल ही लॉन्च हुए वीवो वाई51ए की बात करें तो यह फोन 6.58 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। जो एंडरॉयड 11 और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट के साथ 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज पर रन करता है। डुअल सिम और 4जी वोएलटीई के साथ ही Vivo Y51A में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

Vivo Y51A launched in india with 8gb ram 5000mah battery specs sale price

Vivo Y51A को ट्रिपल रियर कैमरे पर लॉन्च किया गया है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। वीवो वाई51एस को 17,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

The post Vivo Y31 होने वाला है इंडिया में लॉन्च, 6 जीबी रैम और 48एमपी कैमरे के साथ होगी 5,000एमएएच बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y31-to-launch-in-india-soon-with-6gb-ram-48mp-camera-5000mah-battery-price-sale/feed/ 0
Vivo Y31 गूगल पर हुआ लिस्ट, 4GB रैम, स्नैपड्रैगन 662 और एंडरॉयड 11 के साथ होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y31-appears-on-google-play-console-listing-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y31-appears-on-google-play-console-listing-launch-soon/#respond Mon, 21 Dec 2020 08:26:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=52012 फोन में 4GB की रैम भी होगी।

The post Vivo Y31 गूगल पर हुआ लिस्ट, 4GB रैम, स्नैपड्रैगन 662 और एंडरॉयड 11 के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है कि कंपनी अपनी Y-सीरीज का विस्तार करने की योजना बना रही है। अब तक सामने आई लीक खबरों के अनुसार कंपनी वाई-सीरीज में एक नया फोन Y31 को जल्द ही पेश कर सकती है। कुछ दिन पहले ही इस फोन को कथित तौर पर NBTC, BIS के साथ कथित तौर पर सिंगापुर में IMDA और रूस में EEC सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया गया था। वहीं, आज फोन गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में दिखाई दिया है, जहां फोन के कुछ स्पेसफिकेशन्स भी सामने आए हैं।

Google Play कंसोल लिस्टिंग में सामने आई तस्वीर में Vivo Y31 स्मार्टफोन का लुक भी सामने आया है। तस्वीर के अनुसार डिवाइस वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, हैंडसेट में वॉल्यूम अप, डाउन बटन व पावर बटन राइट साइड में होगा। इसके अलावा डिवाइस के लेफ्ट साइड में एक बटन होगा जो कि डेडिकेट असिस्टेंट बटन का काम करेगा। साथ ही फोन के टॉप पर 3.5एमएम हेडफोन जैक दिया जाएगा।

vivo-y31

इसके अलावा Vivo Y31 को अक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। साथ ही फोन में 4GB की रैम भी होगी। इसके अलावा वीवो वाई31 लेटेस्ट एंडरॉयड ओएस पर काम करेगा। इसके अलावा वीवो के इस फोन को रूस में EEC और सिंगापुर में IMDA सर्टिफिकेशन्स पर V2036 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। हालांकि, अभी तक कंपनी ने फोन के अस्तित्व को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

vivo-y31-google-play-console

गौरतलब है कि हाल ही में खबर सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि वीवो अपनी लेटेस्ट V20 सीरीज़ को अपग्रेड करने की योजना बना रही है। हाल ही में समान पब्लिकेशन ने Vivo V20 (2021) को इंडोनेशिया टेलीकॉम और भारतीय मानक ब्यूरो की वेबसाइट पर देखा था।

The post Vivo Y31 गूगल पर हुआ लिस्ट, 4GB रैम, स्नैपड्रैगन 662 और एंडरॉयड 11 के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y31-appears-on-google-play-console-listing-launch-soon/feed/ 0
Vivo Y31 सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट, इंडिया में कर सकता है एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y31-spotted-on-many-certification-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y31-spotted-on-many-certification-launch-soon/#respond Thu, 17 Dec 2020 05:44:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=51904 Vivo Y31 को रूस में EEC और सिंगापुर में IMDA सर्टिफिकेशन्स भी मिला है।

The post Vivo Y31 सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट, इंडिया में कर सकता है एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo जल्द ही अपनी Y-सीरीज का विस्तार करने की योजना बना रही है। सामने आई जानकारी के अनुसार कंपनी इस सीरीज में एक नया फोन Y31 को पेश कर सकती है। इस नए स्मार्टफोन को कथित तौर पर कई सर्टिफिकेशन एक साथ मिले हैं, जिससे इस बात के कयास और तेज हो गए हैं कि फोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। फोन को NBTC के साथ कथित तौर पर सिंगापुर में IMDA और रूस में EEC सर्टिफिकेशन भी मिला है। वहीं, नए वीवो फोन को भातरीय सर्टिफिकेशन साइट BIS पर भी लिस्ट किया गया है, जो इसके भारत में लॉन्च होने का इशारा दे रहा है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

टेक वेबसाइट MySmartPrice ने कथित तौर पर Vivo Y31 को एक साथ कई सर्टिफिकेशन साइट पर सबसे पहले स्पॉट किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo के एक फोन का मॉडल नंबर V2036 है, जिसे NBTC सर्टिफिकेशन मिल चुका है। माना जा रहा है कि यह फोन Vivo Y31 होगा। हालांकि, सर्टिफिकेशन में किसी भी स्पेसिफिकेशन का जिक्र नहीं है। लेकिन एक बात साफ हो गई है कि डिवाइस 4G कनेक्टिविटी सपोर्ट करेगा। इसे भी पढ़ें: Vivo X60 5G सीरीज़ 29 दिसंबर को होगी लॉन्च, Samsung चिपसेट के साथ करेगी काम

इसके अलावा रिपोर्ट में आगे जानकारी दी गई है कि वीवो वाई31 को भारतीय सर्टिफिकेशन साइट BIS पर भी देखा गया है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि फोन भारत में भी पेश किया जाएगा। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की लिस्टिंग में फोन को मॉडल नंबर V2031 और V2036 के साथ देखा गया है।

इसके अलावा वीवो के इस फोन को रूस में EEC और सिंगापुर में IMDA सर्टिफिकेशन्स पर V2036 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। हालांकि, अभी तक कंपनी ने फोन के अस्तित्व को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। इसे भी पढ़ें: 5,000एमएएच बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन Vivo Y12s आ रहा है इंडिया, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

गौरतलब है कि हाल ही में खबर सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि वीवो अपनी लेटेस्ट V20 सीरीज़ को अपग्रेड करने की योजना बना रही है। हाल ही में समान पब्लिकेशन ने Vivo V20 (2021) को इंडोनेशिया टेलीकॉम और भारतीय मानक ब्यूरो की वेबसाइट पर देखा था।

The post Vivo Y31 सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट, इंडिया में कर सकता है एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y31-spotted-on-many-certification-launch-soon/feed/ 0