vivo Y31d Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 21 May 2026 12:09:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 7000mAh बैटरी और 8GB RAM वाला नया vivo फोन लॉन्च, पानी के अंदर भी वीडियो बनाएगा Y31d Pro स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/7000mah-battery-and-8gb-ram-vivo-phone-y31d-pro-launched-in-indonesia/ https://www.91mobiles.com/hindi/7000mah-battery-and-8gb-ram-vivo-phone-y31d-pro-launched-in-indonesia/#respond Thu, 21 May 2026 12:09:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=196786 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

वीवो ने साल 2026 की शुरुआत में ग्लोबल मार्केट में सस्ता स्मार्टफोन vivo Y31d पेश किया था। वहीं अब कंपनी इस मोबाइल का प्रो मॉडल vivo Y31d Pro भी ले आई है। यह नया वीवो फोन इंडो​नेशिया में लॉन्च कर दिया गया है जो पावरफुल 7000mAh battery, 50MP Camera और 8GB RAM की ताकत से […]

The post 7000mAh बैटरी और 8GB RAM वाला नया vivo फोन लॉन्च, पानी के अंदर भी वीडियो बनाएगा Y31d Pro स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने साल 2026 की शुरुआत में ग्लोबल मार्केट में सस्ता स्मार्टफोन vivo Y31d पेश किया था। वहीं अब कंपनी इस मोबाइल का प्रो मॉडल vivo Y31d Pro भी ले आई है। यह नया वीवो फोन इंडो​नेशिया में लॉन्च कर दिया गया है जो पावरफुल 7000mAh battery, 50MP Camera और 8GB RAM की ताकत से लैस होकर आया है। यह एक 4जी स्मार्टफोन है जिसकी कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

7000mAh बैटरी वाला फोन

vivo Y31d Pro की सबसे बड़ी खूबी इसकी बैटरी है। यह मोबाइल 7,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया गया है जो कंपनी के दावेनुसार फुल चार्ज के बाद 44 घंटे तक का वीडियो प्लेटाईम दे सकती है। वीवो का कहना है कि फोन में मौजूद Super Battery Saver मोड ऑन करने के बाद सिर्फ 1% बैटरी बचे होने के बाद भी 40 मिनट की फोन कॉल की जा सकती है।

यह मोबाइल 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लाया गया है। स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए वीवो वाई31डी प्रो में 90W FlashCharge फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। वीवो के अनुसार सिर्फ 58 मिनट में ही यह स्मार्टफोन 1% से 100% फुल चार्ज हो सकता है। फोन में Bypass Charging तकनीक भी दी गई है जो हैवी परफॉर्मेंस के दौरान करंट बैटरी की बजाय सीधे मदरबोर्ड को ट्रांसफर कर देती है।

vivo Y31d Pro स्पेसिफिकेशन्स

वीवो वाई31डी प्रो स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो OriginOS 6 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें क्वालकॉम का 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Snapdragon 685 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 1.9गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह वीवो LPDDR4X RAM तकनीक सपोर्ट करता है। वहीं Extended RAM तकनीक के साथ फोन रैम पावर डबल हो सकती है।

vivo Y31d Pro 4G स्मार्टफोन 1570 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लाया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जिसमें यूजर्स को 120Hz रिफ्रेश रेट और 1250nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। यह flicker-free स्क्रीन है जिसे टीयूवी सर्टिफिकेशन्स प्राप्त है। यानी लंबे समय तक फोन चलाने में आंखों को ज्यादा नुकसान नहीं होगा।

फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई31डी प्रो डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस सस्ते vivo फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इसे Underwater Camera का नाम दिया है। यानी इस फोन से पानी के अंदर भी वीडियो बनाई जा सकती है।

वीवो वाई31डी प्रो स्मार्टफोन IP68, IP69, IP69+ रेटिंग के साथ लाया गया है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रूफ बनाता है। कंपनी का दावा है कि यह वीवो फोन 30 मिनट तक 1.5 मीटर गहरे पानी में पड़ा रहने के बाद भी सुरक्षित रह सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इस वीवो स्मार्टफोन में Wi-Fi, Bluetooth 5.1 और NFC सहित OTG का सपोर्ट भी दिया गया है।

vivo Y31d Pro प्राइस

वीवो वाई31डी प्रो 4जी स्मार्टफोन इंडोनेशिया में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। मोबाइल के बेस वेरिएंट में 6GB RAM +128GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 42,99,000 इंडोनेशियाई रुपिया यानी भारतीय करंसी अनुसार 23,399 रुपये के करीब है। इसी 8GB RAM वाले vivo फोन को 128GB और 256GB स्टोरेज के साथ Rp48,99,000 और Rp54,99,000 में लाया गया है जो क्रमश: 26,669 रुपये और 29,939 रुपये के करीब है। विदेशी बाजार में यह फोन Satin White और Black Gem कलर में बिकेगा।

The post 7000mAh बैटरी और 8GB RAM वाला नया vivo फोन लॉन्च, पानी के अंदर भी वीडियो बनाएगा Y31d Pro स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/7000mah-battery-and-8gb-ram-vivo-phone-y31d-pro-launched-in-indonesia/feed/ 0