Vivo Y31s 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 09 Jun 2026 05:18:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Vivo Y31s 5G हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा और IP69 रेटिंग के साथ आया नया फोन https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y31s-5g-launched-malaysia-price-specs-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y31s-5g-launched-malaysia-price-specs-features/#respond Tue, 09 Jun 2026 05:16:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=197842 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Vivo ने आखिरकार अपने नए स्मार्टफोन Vivo Y31s 5G को मलेशिया में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया मॉडल साल 2021 में चीन में लॉन्च हुए Vivo Y31s 5G से पूरी तरह अलग है। नए मॉडल में ब्रांड ने बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और हाई-लेवल वाटर-डस्ट रेजिस्टेंस तकनीक जैसे कई फीचर्स दिए हैं। […]

The post Vivo Y31s 5G हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा और IP69 रेटिंग के साथ आया नया फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने आखिरकार अपने नए स्मार्टफोन Vivo Y31s 5G को मलेशिया में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया मॉडल साल 2021 में चीन में लॉन्च हुए Vivo Y31s 5G से पूरी तरह अलग है। नए मॉडल में ब्रांड ने बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और हाई-लेवल वाटर-डस्ट रेजिस्टेंस तकनीक जैसे कई फीचर्स दिए हैं। जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में ग्राहकों के लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है। आइए, स्पेसिफिकेशंस और प्राइस विस्तार से जानते हैं।

Vivo Y31s 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले की बात करें तो Vivo Y31s 5G स्मार्टफोन में 6.745-इंच का FHD डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 1050 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। यानी तेज धूप में भी यूजर्स को स्क्रीन विजिबिलिटी बेहतर मिलने वाली है।

Vivo Y31s 5G में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 4nm ऑक्टा-कोर 5G प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन OriginOS 6.0 पर काम करता है। कंपनी ने इसे केवल एक ही मेमोरी वैरियंट में पेश किया है जिसमें 8GB RAM + 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। इस जानकारी से लगता है कि यह फोन डेली मल्टीटास्किंग और 5G कनेक्टिविटी के लिए अच्छा साबित हो सकता है।

कैमरा सेक्शन में Vivo ने 50MP का HD प्राइमरी कैमरा और 2MP का बोकेह सेंसर दिया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। डिवाइस में रियर फ्लैश भी मौजूद है। बैटरी इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है। क्योंकि Vivo Y31s 5G में 6500mAh की BlueVolt बैटरी दी गई है जो 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

अन्य फीचर्स के रूप में Vivo Y31s 5G फोन IP69+, IP69 और IP68 रेटिंग्स के साथ आता है, यानी यह डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस है। कंपनी ने इसमें 400% वॉल्यूम सपोर्ट भी दिया गया है जिससे लाउड ऑडियो एक्सपीरियंस मिलने का दावा किया गया है। इसके अलावा स्मार्टफोन में NFC सपोर्ट, Type-C ऑडियो सपोर्ट, ऑडियो रिकॉर्डिंग और कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन का वजन 209 ग्राम है।

Vivo Y31s 5G कीमत

कीमत की बात करें तो Vivo Y31s 5G को मलेशिया में Black और Purple दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत RM 1,499 यानी इंडियन करेंसी के अनुसार करीब 35,000 रुपये रखी गई है।

Vivo Y31s 5G स्मार्टफोन उन लोगों को पसंद आ सकता है जिन्हें लंबी बैटरी लाइफ, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और डेली यूज के लिए मिड रेंज 5G फोन चाहिए है। मार्केट में इसका मुकाबला Redmi, Realme और Samsung के स्मार्टफोंस से देखने को मिल सकता है।

यदि आप मलेशिया में हैं और ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, मजबूत वाटर-डस्ट प्रोटेक्शन और अच्छा सेल्फी कैमरा मिले तो Vivo Y31s 5G अच्छा विकल्प है। आप इसे चुन सकते हैं। ऐसे ही और टेक अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।

The post Vivo Y31s 5G हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा और IP69 रेटिंग के साथ आया नया फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y31s-5g-launched-malaysia-price-specs-features/feed/ 0