Vivo Y33e 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sun, 29 May 2022 08:56:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 5000mAh बैटरी और Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ Vivo ने लॉन्च किया सस्ता 5G स्मार्टफ़ोन https://www.91mobiles.com/hindi/5000mah-battery-and-dimensity-700-processor-smartphone-vivo-y33e-5g-launched/ https://www.91mobiles.com/hindi/5000mah-battery-and-dimensity-700-processor-smartphone-vivo-y33e-5g-launched/#respond Sun, 29 May 2022 08:56:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=81280 Vivo Y33e 5G स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। वीवो के इस फोन में 13-MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 2MP का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है

The post 5000mAh बैटरी और Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ Vivo ने लॉन्च किया सस्ता 5G स्मार्टफ़ोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने चीन में अपना नया बजट स्मार्टफोन Vivo Y33e 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। वीवो ने इससे पहले होम मार्केट चीन में मार्च महीने में Vivo Y33s 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। Vivo के लेटेस्ट स्मार्टफोन Y33e की कई स्पेसिफिकेशन्स पहले लॉन्च किए Y33s से मिलती है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि Vivo Y33e स्मार्टफोन पहले लॉन्च किए Y33s का नया वेरिएंट है। यहां हम आपको लेटेस्ट Vivo Y33e 5G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

Vivo Y33e 5G स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Vivo Y33e 5G स्मार्टफोन में 6.51-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए नॉच दी गई है। इसके साथ ही डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेश्यो 20:9, HD+ रेजलूशन 720 x 1600 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 60Hz और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 88.99 प्रतिशत है। वीवो के इस फोन में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ़्रंट कैमरा दिया गया है।

रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। वीवो के इस फोन में 13-MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 2MP का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। वीवो के इस फोन में फोटोग्राफी के लिए – पोर्टेट मोड, नाइट सीन, टाइम लैप्स जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। वीवो का यह फोन Android 12 OS पर आधारित OriginOS Ocean UI पर रन करता है। यह भी पढें : मात्र 11,500 रुपये में लॉन्च होगा Vivo T2X स्मार्टफोन, मिलेगा 6000mAh बैटरी और 50MP का कैमरा

वीवो का यह फोन मीडियाटेक के Dimensity 700 चिपसेट पर रन करता है। इस फोन में स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 10W चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में साइ माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, डुअल सिम कार्ड सपोर्ट, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.1, GPS, USB-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक सपोर्ट दिया गया है।

Vivo Y33e 5G कीमत

Vivo Y33e 5G स्मार्टफोन की सेल चीन में जून में शुरू होगी। वीवो का यह स्मार्टफोन 4GB की रैम और 128GB के स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। वीवो का यह फोन 1299 युआन (करीब 15,000 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। इस फोन को फ्लोराइट ब्लैक और मैजिक ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : 44MP सेल्फी कैमरा और दमदार परफॉर्मेंस वाला Vivo Y75 भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

The post 5000mAh बैटरी और Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ Vivo ने लॉन्च किया सस्ता 5G स्मार्टफ़ोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5000mah-battery-and-dimensity-700-processor-smartphone-vivo-y33e-5g-launched/feed/ 0