Vivo Y500i | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 12 Jan 2026 06:31:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Vivo Y500i लॉन्च: 12GB RAM, 7200mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ चीन में आया नया फोन https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y500i-launched-china-12gb-ram-7200mah-battery-ip69-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y500i-launched-china-12gb-ram-7200mah-battery-ip69-price/#respond Mon, 12 Jan 2026 06:31:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=188380 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Vivo ने पिछले साल Vivo Y500 और Y500 Pro को लॉन्च किया था। वहीं, अब इसी सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo Y500i चीन में पेश हुआ है। यह उन यूजर्स के लिए बढ़िया साबित हो सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ, ज्यादा स्टोरेज और बढ़िया 5G परफॉरमेंस चाहते हैं। इसमें 12GB RAM, 7200mAh बैटरी, IP69 […]

The post Vivo Y500i लॉन्च: 12GB RAM, 7200mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ चीन में आया नया फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने पिछले साल Vivo Y500 और Y500 Pro को लॉन्च किया था। वहीं, अब इसी सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo Y500i चीन में पेश हुआ है। यह उन यूजर्स के लिए बढ़िया साबित हो सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ, ज्यादा स्टोरेज और बढ़िया 5G परफॉरमेंस चाहते हैं। इसमें 12GB RAM, 7200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग और Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट जैसी कई खूबियां हैं। आइए, आगे कीमत और फुल स्पेसिफिकेशंस जानते हैं।

Vivo Y500i में 6.75-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस पर HD+ 1570 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलेगा। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और 19.6:9 आस्पेक्ट रेशियो, करीब 90.60 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 1500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो सपोर्ट करता है। इसकी बड़ी स्क्रीन साइज और हाई रिफ्रेश रेट की वजह से यह फोन वीडियो देखने और सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग सहित हर काम के लिए बेहतर अनुभव दे सकता है।

परफॉरमेंस के लिए Vivo Y500i में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है। यह फोन 8GB और 12GB रैम ऑप्शन में आता है, जहां 8GB वैरियंट में LPDDR5X रैम और 12GB वैरियंट में LPDDR4X रैम का उपयोग हुआ है। स्टोरेज के लिए इसमें 128GB, 256GB और 512GB तक UFS 3.1 विकल्प मिलते हैं। Vivo की मेमोरी फ्यूजन टेक्नोलॉजी के जरिए वैरियंट के हिसाब से 8GB या 12GB तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी है।

Vivo Y500i में 7200mAh की बड़ी सिंगल-सेल लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जो 44W फ्लैश चार्ज सपोर्ट से लैस है। कंपनी के अनुसार, यह फोन लंबे समय तक बिना चार्ज किए उपयोग किया जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन OriginOS 6 पर रन करता है, जो Android 16 पर आधारित हो सकता है।

कैमरा सेटअप में Vivo Y500i के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ दिया गया है। वहीं, रियर में f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 4.2, GPS के साथ मल्टीपल सैटेलाइट सिस्टम सपोर्ट, USB Type-C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक और इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल शामिल हैं।

ड्यूरेबिलिटी के मामले में भी Vivo Y500i मजबूत है। इसमें IP68/69 रेटिंग दी गई है, जिससे यह डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट है। इसके अलावा फोन को SGS Gold Label 5-स्टार ड्रॉप और शॉक रेसिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी मिला हुआ है। डिजाइन की बात करें तो इसकी मोटाई 8.49mm है और वजन करीब 219 ग्राम रखा गया है।

Vivo Y500i को चीन में Galaxy Silver, Obsidian Black और Phoenix Gold कलर ऑप्शन में एंट्री मिली है। इसकी कीमत 8GB + 128GB वैरियंट के लिए 1,499 युआन करीब 19,376 रुपये, 8GB + 256GB के लिए 1,799 युआन करीब 23,254 रुपये, 8GB + 512GB और 12GB + 256GB वैरियंट के लिए 1,999 युआन करीब 25,839 रुपये और 12GB + 512GB वैरियंट के लिए 2,199 युआन करीब 28,423 रुपये रखी गई है।

 

Vivo Y500i को बाजार में Redmi Note 15, Realme Narzo 80 Pro और Samsung Galaxy A35 जैसे स्मार्टफोंस से टक्कर मिल सकती है। हालांकि अपने लेटेस्ट फीचर्स और बड़ी बैटरी के चलते यह आगे रह सकता है।

यदि आप लंबा बैकअप, मजबूत बॉडी और बड़ा स्टोरेज पसंद करते हैं, तो Vivo Y500i अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। आप इसे चुन सकते हैं। हम आगे भी आपको ऐसे ही टेक अपडेट देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post Vivo Y500i लॉन्च: 12GB RAM, 7200mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ चीन में आया नया फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y500i-launched-china-12gb-ram-7200mah-battery-ip69-price/feed/ 0
इस सप्ताह लॉन्च होने वाले फोन: Tecno Spark Go 3, iQOO Z11 Turbo और Vivo Y500i https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-smartphone-this-week-iqoo-z11-turbo-tecno-spark-go-3-and-vivo-y500i/ https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-smartphone-this-week-iqoo-z11-turbo-tecno-spark-go-3-and-vivo-y500i/#respond Sun, 11 Jan 2026 05:41:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=188359 जनवरी के शुरुआती दिनों में ही स्मार्टफोन बाजार की गर्माहट बढ़ गई है। इस सप्ताह आधा दर्जन से ज्यादा नए मोबाइल फोन इंडिया में लॉन्च हुए हैं जो बड़ी बैटरी और शानदार कैमरा के साथ लाए गए हैं। Redmi, realme और OPPO जैसे ब्रांड्स ने अपने नए प्रोडक्ट पेश किए हैं। वहीं अब अगले हफ्ते […]

The post इस सप्ताह लॉन्च होने वाले फोन: Tecno Spark Go 3, iQOO Z11 Turbo और Vivo Y500i first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जनवरी के शुरुआती दिनों में ही स्मार्टफोन बाजार की गर्माहट बढ़ गई है। इस सप्ताह आधा दर्जन से ज्यादा नए मोबाइल फोन इंडिया में लॉन्च हुए हैं जो बड़ी बैटरी और शानदार कैमरा के साथ लाए गए हैं। Redmi, realme और OPPO जैसे ब्रांड्स ने अपने नए प्रोडक्ट पेश किए हैं। वहीं अब अगले हफ्ते यानी 12 जनवरी से 18 जनवरी के बीच बाजार कुछ ठंडा रहेगी। अभी तक सामने आई लॉन्च डेट के हिसाब से इस सप्ताह इंडिया में एक और चाइना में दो स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। इन अपकमिंग मोबाइल फोन की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

iQOO Z11 Turbo

लॉन्च डेट – 15 जनवरी (चीन)

आइकू ज़ेड11 टर्बो 15 जनवरी को चीन में लॉन्च होगा। कंपनी द्वारा बताया जा चुका है कि यह मोबाइल क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर काम करेगा। वहीं चाइना में इस स्मार्टफोन 16GB तक की RAM और 1TB तक की स्टोरेज पर लाया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 7600mAh battery के साथ 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी जा सकती है।

iQOO Z11 Turbo स्मार्टफोन को 6.59-इंच 1.5K OLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 200MP Samsung HP5 कैमरा दिया जा सकता है जिसके 8 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर भी मिलेगी। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन को 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है। लीक की मानें तो यह यह मोबाइल फोन IP68 + IP69 सर्टिफाइड होगा।

Tecno Spark Go 3

लॉन्च डेट – 16 जनवरी

टेक्नो स्पार्क गो 3 इस सप्ताह 16 जनवरी को इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा। यह एक लो बजट स्मार्टफोन होगा जिसकी कीमत 8 हजार रुपये के करीब रहने की उम्मीद है। कंपनी इसे 4G कनेक्टिविटी के साथ लाएगी। इस फोन का रियर कैमरा डिजाइन काफी हद तक iPhone 17 जैसा दिखाया गया है। चर्चा है कि यह टेक्नो का सस्ता स्मार्टफोन Unisoc T7250 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 4GB RAM के साथ 64GB स्टोरेज दी जा सकती है।

Tecno Spark Go 3 को 1600 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली स्क्रील पर लॉन्च किया जा सकता है जिसपर 280DPI स्क्रीन डेंसिटी मिलेगी। यह मोबाइल IP64 सर्टिफाइड होेगा जो हल्की-फुल्की पानी की बौछारों से इसे सुरक्षित रख सकेगा। इसमें 6.6-इंच की एचडी+ पंच-होल डिस्प्ले मिल सकती है। बरहहाल विस्तृत और पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए 16 जनवरी का इंतजार करना होगा।

Vivo Y500i

लॉन्च डेट – 16 जनवरी (चीन)

वीवो वाई500आई भी 16 जनवरी को चाइना में पेश किया जाएगा। बीते दिनों सामने आई डिटेल्स के अनुसार यह स्मार्टफोन Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर पर लाया जाएगा और इसमें 12जीबी तक की रैम और 512जीबी तक की स्टोरेज दी जाएगी। इसे 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट देखने को ​मिल सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इस अपकमिंग वीवो फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए Vivo Y500i स्मार्टफोन को तगड़ी 7200mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है जो इसकी सबसे बड़ी यूएसपी मानी जा रही है। वीवो वाई500आई लो बजट स्मार्टफोन बताया जा रहा है और इंडियन करंसी के अनुसार यह 15000 से कम का 5जी फोन हो सकता है।

The post इस सप्ताह लॉन्च होने वाले फोन: Tecno Spark Go 3, iQOO Z11 Turbo और Vivo Y500i first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-smartphone-this-week-iqoo-z11-turbo-tecno-spark-go-3-and-vivo-y500i/feed/ 0
7200mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ Vivo Y500i चाइना टेलीकॉम साइट पर लिस्ट, 16 जनवरी को हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y500i-china-telecom-specifications-launch-date/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y500i-china-telecom-specifications-launch-date/#respond Mon, 29 Dec 2025 09:18:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=187760 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Vivo का अपकमिंग बजट स्मार्टफोन Vivo Y500i लॉन्च से पहले ही चर्चा में है। दरअसल डिवाइस China Telecom लिस्टिंग में देखा गया है, जहां इसके डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस और लॉन्च टाइमलाइन से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। इसमें 7200mAh बैटरी, 12GB RAM, 50MP कैमरा, दमदार चिपसेट जैसी कई खूबियां मिलने वाली हैं। आइए, आगे […]

The post 7200mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ Vivo Y500i चाइना टेलीकॉम साइट पर लिस्ट, 16 जनवरी को हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo का अपकमिंग बजट स्मार्टफोन Vivo Y500i लॉन्च से पहले ही चर्चा में है। दरअसल डिवाइस China Telecom लिस्टिंग में देखा गया है, जहां इसके डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस और लॉन्च टाइमलाइन से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। इसमें 7200mAh बैटरी, 12GB RAM, 50MP कैमरा, दमदार चिपसेट जैसी कई खूबियां मिलने वाली हैं। आइए, आगे आपको डिटेल्स देते हैं।

चाइना टेलीकॉम लिस्टिंग के अनुसार Vivo Y500i का मॉडल नंबर V2531A है। फोन का साइज 166.64 x 78.43 x 8.39mm बताया गया है और इसका वजन करीब 219 ग्राम रखा जाएगा। डिजाइन के मामले में यह फोन हाल ही में चीन में लॉन्च हुए Vivo S50 से काफी मिलता-जुलता नजर आता है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी इसमें प्रीमियम लुक देने वाली है। फोन में 6.75-इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जो HD+ रिजॉल्यूशन 1570 x 720 पिक्सल को सपोर्ट कर सकता है। सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की जानकारी दी गई है।

परफॉरमेंस के लिए Vivo Y500i में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया जा सकता है। जिसे लिस्टिंग में SM4450 पार्ट नंबर के साथ देखा गया है। यह प्रोसेसर डेली यूज, सोशल मीडिया और लाइट गेमिंग के लिए अच्छा लग सकता है। फोन के तीन मेमोरी वेरिएंट्स सामने आए हैं, जिनमें 8GB RAM + 256GB स्टोरेज, 8GB + 512GB और 12GB + 256GB शामिल हैं। जिससे यूजर्स को अपनी जरूरत के अनुसार विकल्प मिल सकते हैं।

कैमरा सेटअप में Vivo Y500i में बैक पैनल पर 50MP का सिंगल रियर कैमरा होने की डिटेल्स दी गई हैं। जबकि फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। सॉफ्टवेयर के लिहाज से Vivo Y500i खास फोन साबित हो सकता है, क्योंकि Android 16 के साथ आउट-ऑफ-द-बॉक्स आने की पुष्टि लिस्टिंग में हुई है। बजट सेगमेंट में Android के लेटेस्ट वर्जन के साथ लॉन्च होना इसे बाकी फोंस से अलग बना सकता है। यानी लंबे समय तक बेहतर सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस की उम्मीद की जा सकती है।

Vivo Y500i स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7200mAh की बड़ी बैटरी मानी जा रही है। हालांकि, लिस्टिंग में फास्ट चार्जिंग से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi, Bluetooth, NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं।

कलर ऑप्शंस की बात करें तो Vivo Y500i को Obsidian Black, Galaxy Silver, Near-Gold Brown और Wind Feather Gold जैसे रंगों में पेश किया जा सकता है। लिस्टिंग के अनुसार, यह स्मार्टफोन 16 जनवरी को चीन में रिलीज होने की उम्मीद है। वहीं, देखना होगा कि Vivo इसे किस कीमत पर लॉन्च करता है। 91मोबाइल्स पर हम आपको इसका आगे भी अपडेट देंगे। हमारे साथ जुड़े रहें।

The post 7200mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ Vivo Y500i चाइना टेलीकॉम साइट पर लिस्ट, 16 जनवरी को हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y500i-china-telecom-specifications-launch-date/feed/ 0