Vivo Y53 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 01 Mar 2018 07:08:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 होली के अवसर पर वीवो ने कम किए वाई53, वीवो वी7 प्लस और वीवो वी7 प्लस रेड के प्राइज़ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y53-vivo-v7-plus-vivo-v7-plus-red-edition-price-cut-in-hindi/ Thu, 01 Mar 2018 07:05:20 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17589 होली के अवसर पर वीवो ने अपने तीन स्मार्टफोन्स की कीमतों में कटौती की है।

The post होली के अवसर पर वीवो ने कम किए वाई53, वीवो वी7 प्लस और वीवो वी7 प्लस रेड के प्राइज़ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन कंपनी वीवो न सिर्फ अपने फोन में शानदार कैमरा क्वालिटी और फिल्टर्स देती है बल्कि वीवो फोन का डिजाईन और लुक भी बेहद आर्कषक होती है। वीवो स्मार्टफोन यूथ द्वारा काफी पसंद किए जाते है। होली के अवसर पर स्मार्टफोन यूजर्स को तोहफा देते हुए वीवो ने अपने तीन स्मार्टफोन्स की कीमतों में कटौती की है। इस कटौती के बाद वीवो के फोन को 2,000 रुपये तक कम मूल्य पर खरीदा जा सकता है।

वीवो की ओर से वीवो वाई53, वीवो वी7 प्लस और वीवो वी7 प्लस रेड वेरिएंट्स की कीमतों में कटौती की गई है। वीवो द्वारा फरवरी महीने में ही लॉन्च किए गए वीवो वी7 प्लस रेड वेरिएंट के मूल्य को 2,000 रुपये कम किया गया है। कटौती के बाद वीवो के इस अद्भुत फोन को 18,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। गौरतलब है शॉपिंग साइट अमेज़न पर यह फोन 22,990 रुपये में लिस्ट है।

vivo-v7-plus-front-1

इसी तरह वीवो वी7 प्लस की कीमत में भी कंपनी की ओर से 2,000 रुपये की कटौती की गई है। इस कटौती के बाद 19,990 रुपये की कीमत वाला यह फोन 17,990 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध होगा। वहीं 8,490 रुपये की कीमत वाले फोन वीवो वाई53 की कीमत में कंपनी की ओर से 500 रुपये की कटौती की गई है। जिसके बाद वीवो वाई53 को 7,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

vivo-price-cut

वीवो की ओर से की गई इस कटौती के बाद कंपनी के उपरोक्त तीनों स्मार्टफोन आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी बदले हुए प्राइज़ पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे। गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही वीवो ने वी7 प्लस की कीमतों में बदलाव किए थे।

The post होली के अवसर पर वीवो ने कम किए वाई53, वीवो वी7 प्लस और वीवो वी7 प्लस रेड के प्राइज़ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>