Vivo Y70 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 06 Jul 2020 09:57:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Samsung के प्रोसेसर पर लॉन्च करेगी वीवो अपना नया फोन Vivo Y70, 8जीबी रैम के साथ होगी 4,500एमएएच बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y70-specs-leaked-with-samsung-exynos-880-48mp-camera-4500mah-battery-8gb-ram/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y70-specs-leaked-with-samsung-exynos-880-48mp-camera-4500mah-battery-8gb-ram/#respond Mon, 06 Jul 2020 09:57:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=46133 लॉन्च से पहले ही Vivo Y70 की पूरी स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है।

The post Samsung के प्रोसेसर पर लॉन्च करेगी वीवो अपना नया फोन Vivo Y70, 8जीबी रैम के साथ होगी 4,500एमएएच बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने मई महीने में अपनी ‘वाई सीरीज़’ के तहत Vivo Y70s स्मार्टफोन लॉच किया था। यह एक 5G फोन हो जो फिलहाल चीनी बाजार में सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं अब खबर आ रही है कि वीवो इस सीरीज़ को और भी आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है और सीरीज़ के अगले फोन को Vivo Y70 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। वीवो वाई70 से जुड़े इस नए लीक में फोन की पूरी स्पेसिफिकेशन्स इंटरनेट पर शेयर कर दी गई है जिससे लॉन्च से पहले ही Vivo Y70 की डिटेल्स का खुलासा हो गया है।

Vivo Y70 की स्पेसिफिकेशन्स को चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर शेयर किया गया है। टिपस्टर द्वारा न सिर्फ फोन में मौजूद रैम, प्रोसेसर, बैटरी व कैमरा इत्यादि की जानकारी दी है बल्कि साथ ही वाई70 के सभी रैम व स्टोरेज वेरिएंट्स की कीमत का भी खुलासा किया गया है। वीवो की ओर से हालांकि अभी तक Vivo Y70 के लॉन्च की कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन अब उम्मीद की जा रही है कि यह फोन जल्द ही अंर्तराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च कर दिया जाएगा।

vivo-y70-specs-leaked-with-samsung-exynos-880-48mp-camera-4500mah-battery-8gb-ram

Vivo Y70

वीवो वाई70 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वेईबो पोस्ट के अनुसार यह फोन 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। हालांकि इस लीक में फोन के स्क्रीन साईज़ की जानकारी नहीं मिली है। लीक में फोन को एंडरॉयड 10 से लैस बताया गया है जिसके साथ फोन में फनटच ओएस दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एआरएम माली जी76 जीपीयू देखने को मिल सकता है। यह भी पढ़ें : 6,800एमएएच की पावरफुल बैटरी के साथ लॉन्च होगा Samsung Galaxy M41, डिटेल आई सामने

लीक के अनुसार Vivo Y70 में प्रोसेसिंग के लिए 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला 2x ARM Cortex-A77 + 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला 6x ARM Cortex-A55 के साथ सैमसंग का एक्सनॉस 880 चिपसेट दिया जाएगा। वेईबो पोस्ट की मानें तों मार्केट में यह फोन 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम के दो वेरिएंट्स में लॉन्च होगा और दोनों ही वेरिएंट 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगे।

vivo y70 specs leaked with samsung exynos 880 48mp camera 4500mah battery 8gb ram

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Vivo Y70 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। लीक के अनुसार फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद रहेगा। इसी तरह सेल्फी के लिए वीवो वाई70 में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है। यह भी पढ़ें : Xiaomi-Realme को चुनौती देने के लिए LG सस्ते फोन के साथ इंडिया में करेगा कमबैक, जानें क्या है पूरा प्लान

Vivo Y70 के सिक्योरिटी के लिए जहां साइड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,500एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है। वहीं कीमत की बात करें तो वेईबो पोस्ट के अनुसार Vivo Y70 का 6 जीबी रैम वेरिएंट 1798 युआन व 8 जीबी रैम वेरिएंट 1998 युआन में लॉन्च होगा। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार क्रमश: 19,000 रुपये व 21,000 रुपये के करीब होगी।

The post Samsung के प्रोसेसर पर लॉन्च करेगी वीवो अपना नया फोन Vivo Y70, 8जीबी रैम के साथ होगी 4,500एमएएच बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y70-specs-leaked-with-samsung-exynos-880-48mp-camera-4500mah-battery-8gb-ram/feed/ 0
Vivo Y50 और Y70 जल्द हो सकते हैं पेश, IMEI डाटाबेस से सामने आई जानकारी https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y50-and-vivo-y70-in-development/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y50-and-vivo-y70-in-development/#respond Thu, 30 Jan 2020 07:13:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40347 Vivo Y50 और Vivo Y70 को सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है।

The post Vivo Y50 और Y70 जल्द हो सकते हैं पेश, IMEI डाटाबेस से सामने आई जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo इस साल अपने नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। हालांकि, कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर किसी भी फोन के नाम और लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन, कंपनी अपनी V सीरीज को आगे बढ़ाते हुए ने हैंडसेट बाजार में जल्द पेश कर सकती है।

हाल ही में एक जानकारी सामने आई है, जिसके अनुसार वीवो अपनी वी सीरीज के अंदर Vivo Y50 और Vivo Y70 को पेश कर सकती है। इन दोनों स्मार्टफोन्स के नाम की जानकारी IMEI डाटाबेस वेबासइट द्वारा सामने आई है। इसका मतलब है कि स्मार्टफोन फिलहाल सर्टिफिकेशन स्टेज में और कुछ समय में वीवो वाई50 और वाई70 को लॉन्च कर सकती है।
image-2020-01-30t114613-010
अगर बात करें Vivo Y50 और Y70 की स्पेसिफिकेशन्स की तो फिलहाल इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, अभी तक यह डिवाइस किसी और सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट नहीं हुआ है। इसलिए फोन की किसी भी स्पेसिफिकेशन का अंदाजा लगाना अभी थोड़ा जल्दी होगी।

लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि वीवो की वाई-सीरीज के अंदर आने वाले फोन मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किए जा सकते हैं। इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि इन होनों ही फोन की स्पेसिफिकेशन काफी हद तक एक जैसी हो सकती हैं।

कंपनी पहले वीवो लाइनअप के काफी फोन्स को स्नैपड्रैगन चिपसेट के साथ पेश करती आ रही है। इसलिए अगर नई वी सीरीज के फोन में यही चिपसेट दिया जा सकता है। इसके अलावा उम्मीद जाताई जा सकती है कि वीवो वाई50 और वाई70 में वॉटरड्रॉप नॉच हो सकता है।

बता जें कि हाल ही में GfK की एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसके अनुसार Vivo ने साल 2019 नंवबर में Samsung से ज्यादा स्मार्टफोन्स की बिक्री ऑफलाइन बाजार में की है। इंडिया में एंट्री के बाद से इसे वीवो की काफी बड़ी उपलब्धी मानी जा सकती है। डाटा के अनुसार वीवो का ऑफलाइन मार्केट शेयर अक्टूबर 2019 में 23 प्रतिशत था जो कि 2019 नवंबर में 24.7 प्रतिशत हो गया। वहीं, इसी समय के दौरान सैमसंग का मार्केट शेयर 24.7 प्रतिशत से 21.6 प्रतिशत पर पहुंचा। दूसरे ओर शाओमी 20.8 प्रतिशत से 21.5 प्रतिशत तक पहुंची।

The post Vivo Y50 और Y70 जल्द हो सकते हैं पेश, IMEI डाटाबेस से सामने आई जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y50-and-vivo-y70-in-development/feed/ 0