Vivo Y70s | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 26 May 2020 03:59:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 8जीबी रैम और 4500एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y70s 5G https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y70s-5g-phone-launched-with-8gb-ram-exynos-880-chipset-4500mah-battery-specs-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y70s-5g-phone-launched-with-8gb-ram-exynos-880-chipset-4500mah-battery-specs-price-sale/#respond Tue, 26 May 2020 03:59:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=44514 आर्कषक लुक के साथ ही शानदार स्पेसिफिकेशन्स पर लॉन्च किया गया है।

The post 8जीबी रैम और 4500एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y70s 5G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कल ही हमने एक खबर की थी जिसमें Vivo वाई सीरीज़ का एक नया स्मार्टफोन Vivo Y70s नाम के साथ सामने आया था। इस डिवाईस को चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर लिस्ट किया गया था, जहां फोन की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ था। इस सर्टिफिकेशन के कुछ ही समय बाद वीवो वाई70एस को कंपनी की ओर से चीनी बाजार में ऑफिशियली लॉन्च कर दिया गया है। Vivo Y70s को कंपनी की ओर से आर्कषक लुक के साथ ही शानदार स्पेसिफिकेशन्स पर लॉन्च किया गया है।

Vivo Y70s

वीवो वाई70एस को कपंनी की ओर से 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जिसका स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.72 प्रतिशत का है। वीवो का यह फोन 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की आईपीएस एलसीडी फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन स्क्रीन के उपरी बाईं ओर पंच-होल दिया गया है।

Vivo Y70s 5g phone launched with 8gb ram exynos 880 chipset 4500mah battery specs price sale

Vivo Y70s को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो फनटच ओएस 10 यूआई के साथ काम करता है। इसी तरह फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग का 8एनएम तकनीक पर बना एक्सनॉस 880 चिपसेट मौजूद है। गौरतलब है कि यह चिपसेट 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में माली जी76एमपी5 जीपीयू मौजूद है। यह फोन LPPDR4x रैम और UFS 2.1 स्टोरेज से लैस है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M01 और Galaxy M11 अगले महीने होंगे इंडिया में लॉन्च, कीमत होगी 10 हजार से भी कम

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। यहां फ्लैश लाईट के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही वीवो वाई70एस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Vivo Y70s 5g phone launched with 8gb ram exynos 880 chipset 4500mah battery specs price sale

Vivo Y70s डुअल सिम फोन है जो बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेन अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 18वॉट डुअल इंजन फ्लैश चार्जिंग तकनीक वाली 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें : Motorola One Fusion और Fusion+ होने वाले हैं लॉन्च, फोन में होगी 5000एमएएच बैटरी और 64एमपी कैमरा

वीवो ने वाई70एस को दो वेरिएंट्स में चीन में लॉन्च किया है। फोन के 6 जीबी रैम + 128 स्टोरेज वेरिएंट को 1998 युआन में उतारा गया है जो 19,100 रुपये के करीब है। इसी तरह फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2198 युआन यानि तकरीबन 23,200 रुपये है। Vivo Y70s को चीनी बाजार में Fog Illusion, Starlight Blue और Moon Shadow Black कलर में लॉन्च किया गया है।

The post 8जीबी रैम और 4500एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y70s 5G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y70s-5g-phone-launched-with-8gb-ram-exynos-880-chipset-4500mah-battery-specs-price-sale/feed/ 0
4420एमएएच बैटरी के साथ Vivo Y70s वेबसाइट पर लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y70s-v2002a-listed-on-tenna-4420mah-battery-specs-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y70s-v2002a-listed-on-tenna-4420mah-battery-specs-leaked/#respond Mon, 25 May 2020 09:28:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=44488 लिस्टिंग से Vivo Y70s की स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई है।

The post 4420एमएएच बैटरी के साथ Vivo Y70s वेबसाइट पर लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo कंपनी अपनी वाई सीरीज़ के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे बाजार में Vivo Y70s नाम के साथ उतारा जाएगा। हाल ही में इस मोबाइल का प्रोमोशनल पोस्टर सामने आया था जिसमें वाई70एस की फोटो शेयर की गई थी। इस फोटो के सामने आने से फोन की लुक और डिजाईन की जानकारी तो मिल ही गई थी, वहीं अब यह फोन चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर भी लिस्ट हो गया है। टेना लिस्टिंग से Vivo Y70s की स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई है।

Vivo Y70s की स्पेसिफिकेशन्स की ही बात पहले करें तो टेना पर इस डिवाईस को 6.53 डिसप्ले से लैस बताया गया है जो फुल एचडी+ पैनल वाली होगा। सर्टिफिकेशन्स साइट के अनुसार इस फोन का डायमेंशन 162.07×76.61×8.46एमएम होगा। वीवो वाई70एस को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 से लैस बताया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,420एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात टेना पर सामने आई है।

Vivo Y70s

वीवो वाई70एस के लीक हुए पोस्टर की बात करें तो यहां फोन पंच-होल डिसप्ले पर बना दिखाया गया था। यह होल स्क्रीन के उपरी बाईं ओर दिया गया है। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो पैनल के उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। फोन के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। वहीं पोस्टर में Vivo Y70s को ग्रेडिएंट कलर ऑप्शन-पिंक और ब्लू में दिखाया गया था। यह भी पढ़ें : टेलीविज़न बाजार में Realme की शानदार एंट्री, लॉन्च किया अपना पहला Smart TV, कीमत सिर्फ 12999 रुपए

Vivo Y70s को लेकर कंपनी ने पुष्टी कर दी है कि डिवाइस Exynos 880 5G चिपसेट के साथ आएगा। SoC को लेकर कहा जा रहा है कि यह Exynos 980 अंडर-क्लॉक वर्जन है, जिसे पिछले साल दिंसबर 2019 में Vivo X30 सीरीज में देखा गया था। खबर है कि इस फोन में 8GB रैम और 128GB की स्टोरेज दी जाएगी।

Vivo Y70s v2002a listed on tenna 4420mah battery specs leaked

इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर मौजूद रियर कैमरा सेटअप में 48-मेगापिक्सल का मेन लेंस दिया जाएगा। 3सी सर्टिफिकेशन साइट पर सामने आया था कि इस फोन में 18W फास्ट चार्जर होगा। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल Vivo Y70s की लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस फोन को पेश कर देगी।

The post 4420एमएएच बैटरी के साथ Vivo Y70s वेबसाइट पर लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y70s-v2002a-listed-on-tenna-4420mah-battery-specs-leaked/feed/ 0
Vivo Y70s 5G का ऑफिशियल टीजर हुआ जारी, Exynos 880 और 48MP ट्रिपल कैमरा के साथ होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y70s-launch-with-exynos-880-48mp-triple-rear-camera-4500mah-battery-official-teaser/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y70s-launch-with-exynos-880-48mp-triple-rear-camera-4500mah-battery-official-teaser/#respond Thu, 21 May 2020 06:43:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=44368 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा होगा।

The post Vivo Y70s 5G का ऑफिशियल टीजर हुआ जारी, Exynos 880 और 48MP ट्रिपल कैमरा के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo जल्द ही अपनी Y सीरीज़ के अंदर अगला स्मार्टफोन Vivo Y70s को लॉन्च कर सकती है। इस फोन को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। हाल ही में यह फोन Vivo V2002A मॉडल नंबर के साथ गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था, जिसे लेकर कहा जा रहा था कि यह वीवो वाई70एस फोन है। वहीं, अब कंपनी ने इस डिवाइस के ऑफिशियल टीजर को जारी कर दिया है, जिससे फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई है।

ऑफिशियल टीजर में सबसे दिलचस्प बात सामने आई है कि यह इस हैंडसेट में एक्सीनॉस 880 प्रोसेसर दिया जाएगा। आपको बता दें, अब तक Samsung ने इस नए एक्सीनॉस 880 प्रोसेसर का ऐलान भी नहीं किया है। इस प्रोसेसर की जानकारी पहले भी रिपोर्ट में आ चुकी है। एक्सीनॉस 880 प्रोसेसर की बात करें कुछ समय पहले एक टिप्सटर ने बताया था कि यह 5जी क्षमता का प्रोसेसर है, जिसमें 2 कोर्टेक्स-ए77 कोर की क्लॉक स्पीड 2.0 गीगाहर्ट्ज़ और 6 कोर्टेक्स-ए55 कोर की क्लॉक स्पीड 1.79 गीगाहर्ट्ज़ है। इसका जीपीयू Mali-G76 होगा। फिलहाल, सैमसंग ने इस मोबाइल प्रोसेसर की जानकारी नहीं दी है। इसे भी पढ़ें: 1 जून को पेश होगी वीवो एक्स50 सीरीज़, बेहद अनूठे कैमरे के साथ Vivo X50 और Vivo X50 Pro होंगे लॉन्च

vivo-y70s-new

पोस्टर में इस बात की भी जानकारी सामने आई है कि वीवो वाई70एस को ग्रेडिएंट कलर ऑप्शन-पिंक और ब्लू में पेश किया जाएगा। वहीं, फोन के फ्रंट में पंच-होल स्क्रीन दी जाएगी। इशके अलावा डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम एलईडी फ्लैश के साथ होगा।

Vivo Y70s को लेकर कंपनी ने पुष्टी कर दी है कि डिवाइस Exynos 880 5G चिपसेट के साथ आएगा। SoC को लेकर कहा जा रहा है कि यह Exynos 980 अंडर-क्लॉक वर्जन है, जिसे पिछले साल दिंसबर 2019 में Vivo X30 सीरीज में देखा गया था। इसे भी पढ़ें: Exclusive: 5000 mAh बैटरी वाला Vivo Y30, जून में होगा भारत में लॉन्च, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

vivo-y70s-5g

Vivo Y70s में 8GB रैम और 128GB की स्टोरेज दी जाएगी। इसके अलावा फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 48-मेगापिक्सल का मेन लेंस दिया जाएगा। वहीं, हैंडसेट में पावर बैकअप के लिए 4,500mAh की बैटरी होगी। इतना ही नहीं 3C सर्टिफिकेशन साइट पर सामने आया था कि Vivo V2002A में 18W फास्ट चार्जर होगा। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल Vivo Y70s की लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस फोन को पेश किया जा सकता है।

The post Vivo Y70s 5G का ऑफिशियल टीजर हुआ जारी, Exynos 880 और 48MP ट्रिपल कैमरा के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y70s-launch-with-exynos-880-48mp-triple-rear-camera-4500mah-battery-official-teaser/feed/ 0
Vivo Y70s हो सकता है Exynos 880 5G चिपसेट वाला पहला स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y70s-reportedly-debuting-with-exynos-880-5g-soc-android-10-geekbench-listing/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y70s-reportedly-debuting-with-exynos-880-5g-soc-android-10-geekbench-listing/#respond Thu, 14 May 2020 05:35:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=44100 फोन एंडरॉयड 10 पर रन करेगा।

The post Vivo Y70s हो सकता है Exynos 880 5G चिपसेट वाला पहला स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo अपनी Y सीरीज के अंदर जल्द ही एक नया स्मार्टफोन पेश कर सकती है। सामने आई जानकारी के अनुसार कंपनी Y70s स्मार्टफोन पेश कर सकती है। दरअसल, नई रिपोर्ट यह फोन Vivo V2002A मॉडल नंबर के साथ गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह Vivo Y70s स्मार्टफोन हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने इसकी कोई ऑफिशिय घोषणा नहीं की है। वहीं लिस्टिंग से सामने आया की है कि फोन सैमसं एक्सीनॉस 880 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है।

हालांकि, अभी तक सैमसंग एक्सीनॉस 880 प्रोसेसर को भी ऑफिशियल तौर पर पेश नहीं किया गया है। इसके अलावा हाल ही में V2002A मॉडल नंबर के साथ इस डिवाइस 3C सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया था। सर्टिफिरकेशन में सामने आया था कि फोन 18W चर्जर को सपोर्ट करेगा, जिससे लग रहा है कि फोन मिड-रेंज कैटगरी में आ सकता है।
vivo-y70s-geekbench
गीकबेंच लिस्टिंग की बात करें तो इस चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर जाने-माने टिप्सटर Digital Chat Station ने शेयर किया है। लिस्टिंग में Vivo फोन मॉडल नंबर ‘vivo V2002A’ के साथ लिस्ट हुआ था। वहीं, लिस्टिंग में फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 880 प्रोसेसर होने की बात सामने आई थी। इस प्रोसेसर की बेस फ्रिक्वेंसी 1.79 गीगाहर्ट्ज़ है। इसके अलावा लिस्टिंग में सामने आया है कि फोन एंडरॉयड 10 पर काम करेगा। इसे भी पढ़ें: Vivo V19 स्मार्टफोन 32MP डुअल सेल्फी कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत

बता दें कि यह लिस्टिंग 13 मई को अपलोड की गई है। गीकबेंच पर फोन को सिंगल कोर स्कोर 641 और मल्टी-कोर स्कोर 1,814 मिला है। वहीं, अगर बात करें सैमसंग एक्सीनॉस 880 प्रोसेसर की तो टिप्सटर ने बताया यह 5जी क्षमता के इस प्रोसेसर में जिसमें 2 कोर्टेक्स-ए77 कोर की क्लॉक स्पीड 2.0 गीगाहर्ट्ज़ और 6 कोर्टेक्स-ए55 कोर की क्लॉक स्पीड 1.79 गीगाहर्ट्ज़ है। इसमें जीपीयू Mali-G76 होगा।

कुछ समय पहले 3सी सर्टिफिकेशन साइट पर भी इसी मॉडल नंबर V2002A के साथ V2001A और V2005A को भी देखा गया था। V2001A और V2005A दोनों ही फोन 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लिस्ट थे, वहीं V2002A फोन 18 वॉट चार्जिंग के साथ लिस्ट था, जिसे लेकर माना जा रहा है कि V20002A ही वीवो वाई70एस होगा।

बता दें कि हाल ही में सैमसंग के चिपसेट एक्सीनॉस 980 पर कंपनी ने Vivo G1 नाम के स्मार्टफोन को पेश किया था। वीवो जी1 को कंपनी की ओर से 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.44 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले है। इसके अलावा वीवो जी1 की यह डिसप्ले एचडीआर 10 सपोर्ट करती है। Vivo G1 को 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया और यह 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: Vivo X50 Lite की स्पेसिफिकेशन्स का हुआ खुलासा, जानें क्या होगा इस फोन में खास

फोटोग्राफी के लिए वीवो जी1 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। यह कैमरा सेटअप रियर पैनल पर राउंड शेप में लगा हुआ है। फोन के बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और दो अन्य 2 मेगापिक्सल के सेंसर मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं, इसमें 4,500एमएएच की बैटरी है।

The post Vivo Y70s हो सकता है Exynos 880 5G चिपसेट वाला पहला स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y70s-reportedly-debuting-with-exynos-880-5g-soc-android-10-geekbench-listing/feed/ 0