Vivo Y71 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 16 Apr 2019 04:58:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Vivo Y17 में 4जीबी रैम के साथ 128जीबी की होगी मेमोरी https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y17-new-poster-revealed-smartphone-come-with-4gb-ram-and-128gb-internal-storage/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y17-new-poster-revealed-smartphone-come-with-4gb-ram-and-128gb-internal-storage/#respond Tue, 16 Apr 2019 04:58:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=29755 फोन की कुछ और स्पेसिफिकेशन्स, प्री-ऑर्डर डेट व अलग से मिलने वाले स्पेशल गिफ्ट बॉक्स की जानकारी मिली है।

The post Vivo Y17 में 4जीबी रैम के साथ 128जीबी की होगी मेमोरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

91मोबाइल्स ने सोमवार को एक्सक्लूसिव खबर दी थी कि वीवो द्वारा भारत में वाई सीरीज़ के तहत वाई17 फोन को लॉन्च किया जाएगा। Vivo Y17 इसी महीने भारतीय बाजार में दस्तक दे देगा। वहीं, अब हमें वीवो वाई17 स्मार्टफोन का एक पोस्टर हाथ लगा है, जिसमें फोन की कुछ और स्पेसिफिकेशन्स, प्री-ऑर्डर डेट व अलग से मिलने वाले स्पेशल गिफ्ट बॉक्स की जानकारी मिली है।

यह पोस्टर हमें टिप में मिला है तो हो सकता है कि पोस्टर भारत की जगह इंडोनेशिया में लॉन्च होने वाले Vivo Y17 का हो। हालांकि, कंपनी की ओर से फिलहाल इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है। अगर बात करें पोस्टर की तो इसमें हमारे द्वारा बताए गए ट्रिपल रियर कैमरा और फास्ट चार्जिंग की पुष्टी होती है। इसके अलावा पोस्टर में दिखाई दे रहा है कि डिवाइस 4जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। वहीं, फोन के लिए प्री-ऑर्डर 18 अप्रैल से शुरू होगा जो कि 30 अप्रैल तक चलेगा। वहीं, फोन के साथ स्पेशल गिफ्ट के तौर पर एक ब्लूटूथ ईयरफोन मिलेगा। इसे भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव : 5,000एमएएच बैटरी और ट्रिपर रियर कैमरा के साथ इंडिया में लॉन्च होगा Vivo Y17

vivo-y17-prebooking

इससे पहले हमें मिली जानकारी के अनुसार वीवो भारत में अपनी वाई स्मार्टफोन सीरीज़ बढ़ाने वाली है। इस सीरीज़ के तहत कंपनी का पहला स्मार्टफोन वाई17 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। Vivo Y17 वहीं स्मार्टफोन होगा जिसका नाम पहले Y5 के रूप में सामने आया था। हमें मिली जानकारी के अनुसार Vivo Y17 को इंडिया में 16,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। यह फोन आनलाईन प्लेटफॉर्म के साथ ही आफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। 91मोबाइल्स को इस फोन की फोटो भी प्राप्त हुई है। इस फोटो में फोन के फ्रंट व बैक दोनों पैनल्स को दिखाया गया है जिससे फोन की लुक और डिजाईन की जानकारी मिली है।

vivo-y17

वीवो वाई17 का डिजाइन
Vivo Y17 को कंपनी द्वारा वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। फोन के उपरी पैनल पर ‘यू’ शेप वाली नॉच दी जाएगी। डिसप्ले के तीन ओर किनारें जहां बेजल लेस होंगे वहीं नीचे की ओर थोड़ा चौड़ा बॉडी पार्ट दिया जाएगा। वीवो वाई17 के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जो बाईं ओर वर्टिकल शेप में होगा। इस कैमरो सेटअप के नीचे ही फ्लैश लाईट होगी। Vivo Y17 के बैक पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। वहीं फोन के नीचले पैनल पर यूएसबी टाईपी सी पोर्ट मौजूद रहेगा।

वीवो वाई17 की स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo Y17 को एंडरॉयड के सबसे नए आपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा। इस फोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी जो फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी। हमें वीवो वाई17 के कैमरा सेग्मेंट की जानकारी तो नहीं मिल पाई है लेकिन बता दें फोन के बैक पैनल पर मौजूद ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वाइड एंगल और डेफ्थ सेंसिंग लेंस से लैस होगा तथा कंपनी की ओर से Vivo Y17 के रियर कैमरा को एआई तकनीक से लैस किया जाएगा।

वहीं कुछ लीक्स की बात करें तो वीवो वाई17 में 6.35-इंच की डिसप्ले दी जा सकती है। एंडरॉयड 9 पाई के साथ इस फोन में मीडियाटेक का हेलीयो पी35 चिपसेट देखने को मिल सकता है। वहीं वीवो अपने इस फोन को 4जीबी रैम मैमोरी से लैस कर इंडियन बाजार में उतार सकती है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले वीवो के दो फोन V1901A और V1901T चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर लिस्ट किए गए थे और इनमें भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया था।

The post Vivo Y17 में 4जीबी रैम के साथ 128जीबी की होगी मेमोरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y17-new-poster-revealed-smartphone-come-with-4gb-ram-and-128gb-internal-storage/feed/ 0
सिर्फ 11,990 रुपये में मिलेगा 4जीबी रैम वाला वीवो वाई71, शाओमी रेडमी नोट 5 को मिलेगी टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y71-4gb-ram-price-cut-new-price-11990-feature-specification-in-hindi/ Mon, 06 Aug 2018 12:21:55 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21691 वीवो इंडिया ने वाई71 की कीमत में सीधे 1,000 रुपये की कटौती कर दी है।

The post सिर्फ 11,990 रुपये में मिलेगा 4जीबी रैम वाला वीवो वाई71, शाओमी रेडमी नोट 5 को मिलेगी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी वीवो ने अप्रैल महीने में भारत में अपनी वाई सीरीज़ में बेजल लेस स्मार्टफोन वाई71 लॉन्च किया था। कपंनी की ओर से यह फोन 4जीबी रैम और 3जीबी रैम मैमोरी वेरिएंट में पेश किया गया था जो आज आॅनलाईन स्टोर्स के साथ ही आॅफलाईन बाजार में भी सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं आज वीवो ने अपने इस सस्ते व शानदार स्मार्टफोन को और भी सस्ता दिया है। वीवो इंडिया ने वाई71 की कीमत में सीधे 1,000 रुपये की कटौती कर दी है।

वीवो इंडिया ने वाई71 स्मार्टफोन की कीमत में सीधे 1,000 रुपये की कटौती कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार कंपनी की ओर से वाई71 के सिर्फ 4जीबी रैम वेरिएंट की ही कीमत कम की गई है। वीवो वाई71 का 4जीबी रैम वेरिएंट देश में 12,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था वहीं अब 1,000 रुपये की कटौती के बाद यह फोन 11,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

vivo-y71-1

वीवो वाई71 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है जिसके फ्रंट पैनल पर ​कोई फिजिकल बटन मौजूद नहीं है। इस फोन को 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की बड़ी आईपीएस एचडी+ फुलव्यू डिसप्ले पर पेश किया गया है, जो कोर्निग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। यह फोन फनटच 4.0 ओएस आधारित एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर पेश किया गया है जिसके साथ 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर रन करता है।

फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई71 के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में एफ/2.2 अपर्चर सपोर्ट करने वाला ही 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। वीवो वाई71 का सेल्फी कैमरा एआई तकनीक से लैस है। वीवो वाई71 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इसमें ओटीजी सपोर्ट और स्पलीट स्क्रीन जैसे फीचर्स मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर फिंगर​प्रिंट सेंसर मौजूद है वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,360एमएएच की बैटरी दी गई है।

छत से गिरे या पानी में डूबे, हर हाल में फिट रहेगा मिलिट्री ग्रेड वाला एलजी का यह फोन

प्राइस कट के बाद वीवो वाई71 का 4जीबी रैम व 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट जहां 11,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा वहीं फोन के 3जीबी रैम व 16जीबी मैमोरी वेरिएंट को 10,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इन दोनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं वीवो वाई71 आॅनलाईन शॉपिंग साइट के साथ ही आॅफलाईन स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post सिर्फ 11,990 रुपये में मिलेगा 4जीबी रैम वाला वीवो वाई71, शाओमी रेडमी नोट 5 को मिलेगी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
वीवो वाई71 के नए वेरिएंट आए सामनें, 4जीबी और 2जीबी की होगी रैम https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y71-might-launch-with-4gb-ram-and-2gb-ram-in-hindi/ Mon, 23 Apr 2018 10:22:10 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19286 वीवो वाई71 के दो नए वेरिएंट वेबसाइट पर लिस्ट हुए हैं।

The post वीवो वाई71 के नए वेरिएंट आए सामनें, 4जीबी और 2जीबी की होगी रैम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी वीवो ने इसी महीने भारतीय बाजार में अपना बजट स्मार्टफोन वाई71 लॉन्च किया था। कंपनी की ओर से इस फोन की कीमत 10,990 रुपये रखी गई है तथा यह आॅनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध है। इस फोन के लॉन्च होने के एक माह के भीतर ही वाई71 के नए वेरिएंट्स की जानकारी भी सामनें आ गई है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक वीवो जल्द ही वाई71 का 4जीबी रैम और 2जीबी रैम वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है।

दरअसल चीनी बेंचमार्किंग साइट गीगबेंच पर वीवो वाई71 का 4जीबी रैम वाला वेरिएंट देखा गया है। वहीं एक अन्य वेबसाइट पर वीवो के इसी फोन को वीवो 1801 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है, जहां यह 2जीबी रैम के लैस बताया गया है। इन दोनों लिस्टिंग से यह साफ हो गया है कि जल्द ही वीवो वाई71 को 4जीबी रैम व 2जीबी रैम वेरिएंट्स में भी देखा जा सकता है।

vivo-y75

​लिस्टिंग के अनुसार वीवो वाई71 के नए वेरिंट्स भी एंडरॉयड ओरियो आधारित होंगे तथा 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले प्रोसेसर पर रन करेंगे। लॉन्च हो चुके वीवो वाई71 की बात करें तो यह फोन 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की बड़ी आईपीएस एचडी+ फुलव्यू डिसप्ले पर पेश किया गया है, जो कोर्निग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है।

यह फोन फनटच 4.0 ओएस आधारित एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर पेश किया गया है जिसके साथ 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर रन करता है। फोन में 3जीबी की रैम व 16जीबी की स्टोरेज दी गई है। वहीं बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा व 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डुअल सिम व 4जी वोएलटीई के साथ ही फोन में 3,360एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post वीवो वाई71 के नए वेरिएंट आए सामनें, 4जीबी और 2जीबी की होगी रैम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>