Vivo Y75 4G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 17 May 2022 05:47:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Vivo Y75 4G इंडिया लॉन्च कंफर्म : वीवो ने वीडियो शेयर कर डिज़ाइन से उठाया पर्दा, जानें क्या होगी खासियत https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-confirms-vivo-y75-4g-india-launch-by-sharing-video/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-confirms-vivo-y75-4g-india-launch-by-sharing-video/#respond Tue, 17 May 2022 05:47:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=80528 अपकमिंग Vivo Y75 4G स्मार्टफोन में MediaTek Helio G96 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

The post Vivo Y75 4G इंडिया लॉन्च कंफर्म : वीवो ने वीडियो शेयर कर डिज़ाइन से उठाया पर्दा, जानें क्या होगी खासियत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने भारत में साल की शुरुआत में Vivo Y75 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। Vivo Y75 5G स्मार्टफोन को कंपनी मीडियाटेक के डायमेनसिटी 700 प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा और 5000mAh की दमदार बैटरी के साथ पेश किया था। अब कंपनी वीवो के इस स्मार्टफोन को 4G अवतार में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। वीवो इंडिया ने अपने ट्वीटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर Vivo Y75 4G स्मार्टफ़ोन के लॉन्च को कंफर्म कर दिया है। यहां हम आपको Vivo के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन Vivo Y75 4G स्मार्टफ़ोन के बारे में अब तक पता जानकारी के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

Vivo Y75 4G इंडिया लॉन्च कंफर्म

Vivo Y75 4G स्मार्टफ़ोन के इंडिया लॉन्च को कंफर्म करते हुए कंपनी ने अपने ट्वीटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान Vivo Y75 4G स्मार्टफ़ोन को सो कर रही है। इस वीडियो से Vivo Y75 4G स्मार्टफ़ोन के डिज़ाइन के बारे में काफ़ी जानकारी मिलती है। हालांकि यह फ़ोन कब लॉन्च होगा या Vivo Y75 4G स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स क्या होंगी इसकी जानकारी इस वीडियो से नहीं मिलती है।

Vivo Y75 4G का डिज़ाइन

Vivo Y75 4G के डिज़ाइन की बात करें तो सारा अली खान ने फ़ोन का ब्लू वेरिएंट शो किया है। इस फ़ोन के बैक पैनल में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसके साथ ही फ़ोन के रियर पैनल में सेल टेक्चर देखने को मिल रहा है। अपकमिंग Vivo Y75 4G का डिजाइन सामान्य है, जिसमें सेल्फी के लिए वाटरड्रॉप नॉच दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन के दाएं ओर वॉल्यूम बटन और पावर बटन दिए गए हैं।

Vivo confirms Vivo Y75 4G India launch by sharing video

Vivo Y75 4G स्पेसिफिकेशन्स

Vivo Y75 4G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.44-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दी जा सकती है। इसके साथ ही वीवो के अपकमिंग फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स की माने तो Vivo Y75 4G स्मार्टफोन में MediaTek Helio G96 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस फोन में 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 4GB तक का एक्सटेंडेबल रैम फ़ीचर का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : 18 मई को भारत में धूम मचाने आ रहा Realme Narzo 50 Pro 5G, मिलेगा 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और फ़ास्ट चार्ज का मज़ा

Vivo Y75 4G स्मार्टफोन के रियर कैमरा मॉड्यूल की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। वीवो के इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का सेकेंडरी कैमरा और 2MP का तीसरा कैमरा सेंसर दिया जाएगा। वीवो के इस फोन में सेल्फी के लिए 44MP का सेल्फी कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके साथ ही Vivo Y75 4G स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें 4,020mAh की बैटरी और 44W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : LG ने पेश किया 360 डिग्री फोल्डेबल डिस्प्ले, पूरी तरह बदल जाएगा फोल्डेबल स्मार्टफोन का मार्केट

लेटेस्ट वीडियो : TATA AVINYA के फीचर्स

The post Vivo Y75 4G इंडिया लॉन्च कंफर्म : वीवो ने वीडियो शेयर कर डिज़ाइन से उठाया पर्दा, जानें क्या होगी खासियत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-confirms-vivo-y75-4g-india-launch-by-sharing-video/feed/ 0
Vivo Y75 4G स्मार्टफोन भारत में MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y75-4g-smartphone-will-be-launched-in-india-soon-check-specs-and-launch-date/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y75-4g-smartphone-will-be-launched-in-india-soon-check-specs-and-launch-date/#respond Fri, 06 May 2022 09:11:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=80006 Vivo Y75 4G स्मार्टफोन भारत में 22 मई को लॉन्च किया जा सकता है।

The post Vivo Y75 4G स्मार्टफोन भारत में MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने इस साल की शुरुआत में Vivo Y75 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। Vivo का यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 5000mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है। अब कंपनी भारत में इस स्मार्टफोन का 4G वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। 91mobiles को को इंडस्ट्रू के सूत्रों के हवाले से Vivo Y75 4G स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी मिली है। इसके साथ ही 91 मोबाइल्स के पास वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन के डिज़ाइन और रेंडर्स भी मौजूद हैं।

Vivo Y75 4G भारत में कब होगा लॉन्च

Vivo Y75 4G स्मार्टफोन भारत में 22 मई को लॉन्च हो सकता है। संभव है कि चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी वीवो अगले कुछ दिनों में वीवो वाई 75 4जी स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च को लेकर ऑफिशियल जानकारी शेयर कर सकती है।

Vivo Y75 4G का डिज़ाइन

Vivo Y75 4G smartphone will be launched in India soon, check specs and launch date
Vivo Y75 4G

Vivo Y75 4G स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो यह सामान्य होगा। इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन के दाएं ओर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। इस फोन के रियर पैनल का डिजाइन फिलहाल सामने नहीं आया है।

Vivo Y75 4G स्पेसिफिकेशन्स

Vivo Y75 4G स्मार्टफोन को 6.44-इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दिया जा सकता है। 91mobiles को मिली जानकारी के मुताबिक फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। इसके साथ ही वीवो का यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G96 प्रोसेसर के साथ 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही वीवो का यह फोन 4GB तक का एक्सपेंडेबल रैम के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Vivo Y75 4G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा, जिसके साथ 8MP का सेकेंडरी कैमरा लेंस और 2MP का तीसरा कैमरा लेंस होगा। इसके साथ ही फोन के फ्रंट में 44MP का सेल्फी कैमरा सेटअप दिया जाएगा। Vivo Y75 4G स्मार्टफोन की थिकनेस 7.36mm और फोन का वजन 172 ग्राम है। वीवो के इस फोन में 4020mAh की बैटरी और 44W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा।

Vivo Y75 5G vs Vivo Y75 4G

Vivo Y75 5G स्मार्टफोन में कंपनी 6.58-इंच का बड़ा FHD+ LCD डिस्प्ले दिया था, जिसका रेजलूशन 2408×1080 पिक्सल है। इसके साथ ही वीवो का यह फोन MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। वीवो का यह फोन Android 11 पर आधारित Funtouch OS 12 पर रन करता है। Vivo Y75 स्मार्टफोन को कंपनी ने साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : सबसे पावरफुल प्रोसेसर और दमदार कैमरे के साथ OnePlus 10 Ultra करेगा एंट्री, लीक हुई खूबियां

वीवो का यह फोन 5,000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। वीवो के इस फोन में 50MP (f/1.8 अपर्चर) प्राइमरी कैमरा, 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो कैमरा सेंसर के साथ पेश किया गया है। वीवो के इस फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में क्नेक्टिविटी के लिए 5G, 4G, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.0, GPS, BEIDOU, GLONASS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Nothing Phone (1) की लॉन्च डेट को लेकर Carl Pei ने दिया हिंट, जानें क्या होंगी खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : Tata AVINYA लुक्स से लेकर सभी फीचर्स

The post Vivo Y75 4G स्मार्टफोन भारत में MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y75-4g-smartphone-will-be-launched-in-india-soon-check-specs-and-launch-date/feed/ 0