Vivo Y77 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 11 Jul 2022 07:45:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 4500mAh बैटरी और 50MP के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y77 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y77-5g-smartphone-launched-with-4500mah-battery-and-50mp/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y77-5g-smartphone-launched-with-4500mah-battery-and-50mp/#respond Mon, 11 Jul 2022 07:45:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=83995 Vivo Y77 5G स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 930 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है।

The post 4500mAh बैटरी और 50MP के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y77 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने होम मार्केट चीन में Y-सीरीज का नया स्मार्टफोन – Vivo Y77 5G को लॉन्च कर दिया है। चीन में लॉन्च किया गया Vivo Y77 5G स्मार्टफोन कंपनी अगल प्रोसेसर के साथ पेश किया है। इससे पहले कंपनी ने कुछ दिनों पहले इस फोन को मलेशिया में अलग प्रोसेसर के साथ पेश किया था। Vivo का यह लेटेस्ट मिड रेंज स्मार्टफोन को चीन में MediaTek Dimensity 930 प्रोसेसर और 4500mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही फ़ोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फ़ोन में 50MP का कैमरा सेटअप, 120Hz डिस्प्ले, 80W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको Vivo Y77 5G स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Vivo Y77 5G : कीमत

Vivo Y77 5G स्मार्टफोन को चार कंफीग्रेशन – 6GB रैम + 128GB स्टोरेज, 8GB रैम + 128GB स्टोरेज, 8GB रैम + 256GB स्टोरे, और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। चारों वेरिएंट की कीमत इस प्रकार हैं।

वीवो का यह स्मार्टफ़ोन फ़िलहाल सिर्फ़ चीन में लॉन्च किया गया है। इस फ़ोन के ग्लोबल मार्केट में लॉन्च को लेकर फ़िलहाल कंपनी ने कुछ भी जानकारी शेयर नहीं की है।

vivo-y77

Vivo Y77 5G : स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Vivo Y77 5G स्मार्टफोन में 6.64-इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रेजलूशन 2388 × 1080 पिक्सल, कॉन्ट्रास्ट रेश्यो 1500:1 और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके साथ ही फोन की डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटाउट दिया गया है। Vivo के इस स्मार्टफोन में MediaTek का ऑक्टा कोर Dimensity 930 प्रोसेसर और IMG BXM GPU दिया गया है। वीवो का यह फोन 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS2.2 स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही यह एंड्रॉयड 12 पर आधारित OriginOS पर रन करता है।

Vivo Y-सीरीज के स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा सेंसर दियागया है। इसके साथ ही फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Vivo का यह स्मार्टफोन 4500mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। फोन में Type-C पोर्ट और साइड माउंटेड फ़िंगरप्रिंट स्कैनर और 3.5mm ऑडियो जैक के साथ पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Nothing Phone (1) का रिटेल बॉक्स सामने आया, जानें फोन के साथ क्या-क्या दे रही कंपनी

Vivo Y77 5G स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन – ब्लैक, ब्लू और पिंक में पेश किया गया है। वीवो के इस फोन में कनेक्विटि के लिए डुअल सिम, 5G, WiFi, Bluetooth 5.3, GPS, Glonass, Galileo, और Beidou का सपोर्ट दिया गया है।

The post 4500mAh बैटरी और 50MP के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y77 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y77-5g-smartphone-launched-with-4500mah-battery-and-50mp/feed/ 0
Vivo का तगड़ा स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, मिलेगा 80W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/80w-fast-charging-and-50mp-camera-upcoming-vivo-phone-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/80w-fast-charging-and-50mp-camera-upcoming-vivo-phone-launch-soon/#respond Wed, 15 Jun 2022 10:37:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=82458 वीवो इन दिनों अपकमिंग Vivo Y77 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस सीरीज के दो स्मार्टफोन Vivo Y77 5G और Vivo Y77 Pro 5G लॉन्च किए जा सकते हैं।

The post Vivo का तगड़ा स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, मिलेगा 80W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo जल्द ही Vivo Y77 सीरीज का नया स्मार्टफ़ोन लॉन्च करने जा रहा है। Vivo का यह अपकमिंग स्मार्टफ़ोन चाइनीज़ सर्टिफिकेशन प्लेटफ़ॉर्म TENAA की लिस्टिंग में मॉडल नंबर V2219A के साथ स्पॉट किया गया है। हालांकि वीवो का यह फोन किस नाम के साथ मार्केट में एंट्री करेगा यह अभी साफ नहीं है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि यह वीवो के X-सीरीज का स्मार्टफोन हो सकता है। हालांकि टिपस्टर बाल्ड इज पांडा (Blad is Panda) ने दावा किया है कि वीवो का यह स्मार्टफोन Y-सीरीज का स्मार्टफ़ोन हो सकता है।

Vivo Y77 सीरीज जल्द होगी लॉन्च

टिपस्टर का दावा है कि मॉडल नंबर V2219A स्मार्टफोन Vivo Y77 सीरीज के अंतर्गत लॉन्च किया जा सकता है। टिपस्टर का यह भी कहना है कि वीवो का यह स्मार्टफोन Y-सीरीज का पहला स्मार्टफोन होगा, जो 80W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही इंडियन टिपस्टर पारस गुगलानी ने इस फोन को लॉन्च को लेकर जानकारी शेयर की है। उनका कहना है कि वीवो का यह फोन सबसे पहले जुलाई महीने में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। Vivo के Y77 5G सीरीज का अपकमिंग स्मार्टफोन मीडियाटेक के Dimensity 8100 चिपसेट और 80W चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। इस सीरीज़ के दो स्मार्टफ़ोन Vivo Y77 5G और Vivo Y77 Pro 5G लॉन्च किए जा सकते हैं।

Vivo Y77 5G

क्या होंगी खूबियां

अपकमिंग Vivo V2219A स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.67-इंच का AMOLED FHD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 2.2GHz ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। वीवो V2219A स्मार्टफोन में मीडियाटेक का Dimensity 8100 SoC चिपसेट दिया जा सकता है।

वीवो का यह फोन 12GB तक की रैम और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। वीवो के इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट नहीं दिया जाएगा। वीवो का यह फोन Android 12 OS पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : Oneplus वाले ला रहे हैं नया फोन, डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशन्स होंगे तगड़े

जबरदस्त होगा कैमरा

वीवो का अपकमिंग V2219A स्मार्टफोन में 4,380mAh की डुअल सेल बैटरी दी जाएगी। फोन में 80W फास्ट चार्जिंग दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। इस फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन के बैक में 50MP + 2MP डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। वीवो का यह फ़ोन ब्लैक और व्हाइट दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।

The post Vivo का तगड़ा स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, मिलेगा 80W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/80w-fast-charging-and-50mp-camera-upcoming-vivo-phone-launch-soon/feed/ 0