Vivo Y78 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 29 May 2023 08:20:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Vivo Y78 5G फोन हुआ ग्लोबली लॉन्च, इसमें है 64MP Camera और 16GB RAM की ताकत https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y78-5g-price-and-specifications-in-hindi-phone-launched-globally/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y78-5g-price-and-specifications-in-hindi-phone-launched-globally/#respond Mon, 29 May 2023 08:20:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=105537 Vivo Y78 5G फोन हुआ ग्लोबली लॉन्च, इसमें है 64MP Camera और 16GB RAM की ताकत

The post Vivo Y78 5G फोन हुआ ग्लोबली लॉन्च, इसमें है 64MP Camera और 16GB RAM की ताकत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • यह IP54 रेटिड वॉटरप्रूफ स्मार्टफोन है।
  • इसमें 16MP फ्रंट और 64MP रियर कैमरा है।
  • ग्लोबल मार्केट में शुरूआती सिंगापुर से हुई है।

वीवो ने कुछ ही दिनों पहले अपनी होम मार्केट चीन में Vivo Y78 5G फोन पेश किया था जो MediaTek Dimensity 7020 चिपसेट के साथ आया था। वहीं अब कंपनी की ओर से यह स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में भी उतार दिया गया है। वीवो वाई78 5जी ग्लोबल मॉडल में कुछ बदलाव भी किए गए हैं जिनकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo Y78 5G price and specifications in hindi phone launched globally

वीवो वाई78 5जी स्पेसिफिकेशन्स

  • 8GB Extended RAM
  • Qualcomm Snapdragon 695
  • 6.64″ FHD+ 120Hz Display
  • 64MP Rear + 16MP Selfie Camera
  • 44W 5,000mAh battery

स्क्रीन : वीवो वाई78 5जी फोन में 19.9:9 आस्पेक्ट रेशियो दी गई है तथा यह स्मार्टफोन 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.64 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले सपोर्ट करता है। फोन स्क्रीन एमोलेड एलसीडी पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है।

प्रोसेसर : Vivo Y78 5G एंड्रॉयड 13 आधारित फनटच ओएस 13 पर लॉन्च हुआ है जो 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है। यह वीवो फोन एक्सपेंडेबल रैम तकनीक से लैस है जो इंटरनल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16जीबी रैम की ताकत प्रदान करता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर एफ/1.79 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो ओआईएस फीचर से लैस है। इस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस और 2 मेगापिक्सल थर्ड सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए Vivo Y78 5G फोन में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए वाई78 5जी फोन को 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया है।

Vivo Y78 5G price and specifications in hindi phone launched globally

वीवो वाई78 5जी प्राइस

Vivo Y78 5G फोन को कंपनी की सिंगापुर वेबसाइट पर 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज से लैस दिखाया गया है। यहां अभी फोन प्राइस की कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन यह जरूर साफ कर दिया गया है कि इसकी सेल Flare Black और Dreamy Gold कलर में होगी। हमारा अनुमान है कि वाई वाई78 5जी फोन की कीमत 20,000 रुपये के करीब हो सकती है।

The post Vivo Y78 5G फोन हुआ ग्लोबली लॉन्च, इसमें है 64MP Camera और 16GB RAM की ताकत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y78-5g-price-and-specifications-in-hindi-phone-launched-globally/feed/ 0
वीवो ने लॉन्च किया एक और नया 5जी फोन Vivo Y78, सबसे पहले इस देश में होगी सेल https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y78-5g-price-specifications-details-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y78-5g-price-specifications-details-in-hindi/#respond Wed, 10 May 2023 10:01:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=104235 वीवो ने लॉन्च किया एक और नया 5जी फोन Vivo Y78, सबसे पहले इस देश में होगी सेल

The post वीवो ने लॉन्च किया एक और नया 5जी फोन Vivo Y78, सबसे पहले इस देश में होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Vivo Y78 5G फोन चीन में लॉन्च हुआ है।
  • इसमें 7 5G Bands सपोर्ट दिया गया है।
  • यह Dimensity 7020 पर चलता है।

वीवो ने टेक मंच पर अपनी ‘वाई’ सीरीज़ का विस्तार करते हुए Vivo Y78 5G फोन लॉन्च किया है। यह मोबाइल चीनी मार्केट में उतारा गया है जो दो रैम वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। आगे आप वीवो वाई वाई78 5जी प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी डिटेल्स पढ़ सकते हैं।

वीवो वाई78 5जी का प्राइस कितना है?

Vivo Y78 5G के बेस वेरिएंट में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत CNY 1399 यानी 16,500 रुपये के करीब है। इसी तरह फोन के दूसरे वेरिएंट में 8जीबी रैम के साथ 256जीबी मैमोरी तथा सबसे बड़े वेरिएंट में 12जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज मिलती है।

vivo-y78-5g

8GB + 256GB का प्राइस 1699 युआन तथा 12GB + 256GB का दाम 1999 युआन है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार क्रमश: 20,000 रुपये और 23,500 रुपये के करीब है। इस फोन ने Black, Jade Porcelain Blue और Phoenix Feather Gold कलर में मार्केट में एंट्री ली है।

वीवो वाई78 5जी की स्पेसिफिकेशन्स कैसी हैं?

वीवो वाई78 5जी की स्क्रीन

  • 6.64″ Full HD+
  • 120Hz refresh rate

Vivo Y78 5G फोन को 19.9:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2388 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.64 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है।

vivo-y78-5g-screen

वीवो वाई78 5जी का प्रोसेसर

  • MediaTek Dimensity 7020
  • LPDDR4x RAM + UFS 2.2 storage

Vivo Y78 5G एंड्रॉयड 13 आधारित फनटच ओएस 13 पर लॉन्च हुआ है। इसमें 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक 7020 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। यह वीवो फोन एक्सपेंडेबल रैम तकनीक से भी लैस किया गया है।

vivo-y78-5g-price

वीवो वाई78 5जी का कैमरा

  • 50MP Rear camera
  • 8MP Selfie camera

Vivo Y78 5G डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल बोका लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

vivo-y78-5g-camera

वीवो वाई78 5जी की बैटरी

  • 5,000mAh battery
  • 44W fast charging

पावर बैकअप के लिए Vivo Y78 5G फोन में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है। इसे तेजी से चार्ज करने के लिए कंपनी ने अपने फोन को 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से भी लैस किया है।

The post वीवो ने लॉन्च किया एक और नया 5जी फोन Vivo Y78, सबसे पहले इस देश में होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y78-5g-price-specifications-details-in-hindi/feed/ 0
12GB RAM और 50MP Camera के साथ नया Vivo Y78+ 5G फोन हुआ चीन में लॉन्च, देखें इसकी स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-phone-vivo-y78-5g-launched-in-china-check-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-phone-vivo-y78-5g-launched-in-china-check-price-specifications/#respond Mon, 24 Apr 2023 06:07:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=103321 12GB RAM और 50MP Camera के साथ नया Vivo Y78+ 5G फोन हुआ चीन में लॉन्च, देखें इसकी स्पेसिफिकेशन्स

The post 12GB RAM और 50MP Camera के साथ नया Vivo Y78+ 5G फोन हुआ चीन में लॉन्च, देखें इसकी स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Vivo Y78+ 5G फोन चीन में लॉन्च हुआ है।
  • यह वीवो मोबाइल 7 5जी बैंड्स सपोर्ट करता है।
  • इस फोन में 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है।

वीवो ने अपनी होम मार्केट चीन में एक नया 5जी मोबाइल पेश किया है जो Vivo Y78+ नाम के साथ लॉन्च हुआ है। यह स्मार्टफोन 12GB RAM, Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट तथा 50MP Camera जैसी स्पेसिफिकेशन्स से लैस है जिनकी फुल डिटेल्स तथा प्राइस की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

50MP Camera phone Vivo Y78+ 5G launched in china check price specifications

वीवो वाई78+ की स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.78″ AMOLED Display
  • 120Hz Refresh Rate
  • Vivo Y78+ को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.78 इंच की लार्ज डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह फोन स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। वीवो वाई78 प्लस में 1300निट्स ब्राइटनेस, 16.7एम कलर और 8000000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

    50MP Camera phone Vivo Y78+ 5G launched in china check price specifications

  • OriginOS 3
  • Qualcomm Snapdragon 695
  • वीवो वाई78+ एंड्रॉयड 13 आधारित ओ​रिजनओएस 3 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 619 जीपीयू मौजूद है।

    50MP Camera phone Vivo Y78+ 5G launched in china check price specifications

  • 50MP Rear Camera
  • 8MP Selfie Sensor
  • फोटोग्राफी के लिए यह वीवो मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

    50MP Camera phone Vivo Y78+ 5G launched in china check price specifications

  • 5,000mAh Battery
  • 44W Fast Charging
  • Vivo Y78+ स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस मोबाइल फोन में 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। इस मोबाइल फोन में डुअल मोड 5जी दिया गया है जो 7 5जी बैंड्स सपोर्ट मिलता है। बता दें कि सिक्योरिटी के लिए वीवो वाई78+ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है।

    वीवो वाई78+ का प्राइस

    Vivo Y78+ 5G फोन तीन मैमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इनमें 8जीबी रैम + 128जीबी मैमोरी, 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज तथा 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज शामिल है। इन तीनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 1599 yuan, 1799 yuan और 1999 yuan है जो भारतीय करंसी अनुसार 19,000 रुपये, 21,300 रुपये और 23,500 रुपये के करीब है।

    The post 12GB RAM और 50MP Camera के साथ नया Vivo Y78+ 5G फोन हुआ चीन में लॉन्च, देखें इसकी स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-phone-vivo-y78-5g-launched-in-china-check-price-specifications/feed/ 0
    गूगल प्ले सपोर्ट डिवाइस लिस्ट में दिखे Vivo Y78 5G और V29 Lite 5G फोन, जल्द हो सकते हैं लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y78-5g-and-v29-lite-5g-spotted-on-google-play-supported-devices-list-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y78-5g-and-v29-lite-5g-spotted-on-google-play-supported-devices-list-launch-soon/#respond Tue, 11 Apr 2023 08:29:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=102826 गूगल प्ले सपोर्टेड डिवाइसेस लिस्टिंग से स्पष्ट होता है कि वीवो वी29 लाइट 5जी और वीवो वाई78 5जी एक जैसा ही होंगे।

    The post गूगल प्ले सपोर्ट डिवाइस लिस्ट में दिखे Vivo Y78 5G और V29 Lite 5G फोन, जल्द हो सकते हैं लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    Highlights

    • Vivo दोनों फोन को गूगल प्ले सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में स्पॉट किया गया है।
    • लिस्टिंग से साफ है कि दोनों फोन को जल्द ही पेश किया जा सकता है।
    • दोनों फोन अलग-अलग नाम से मार्केट्स में पेश किए जा सकते हैं।

    वीवो ने कुछ समय पहले भारत में वीवो वी27 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। वहीं, अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी वी29 सीरीज को लेकर तैयार है। दरअसल, 91मोबाइल्स ने वी29 लाइट 5जी को गूगल सपोर्टेड डिवाइसेज की लिस्ट पर स्पॉट किया है, जिससे पता चलता है कि डिवाइस (या पूरी सीरीज) की लॉन्चिंग जल्द ही हो सकती है। इतना ही नहीं इस फोन के साथ Vivo Y78 5G नाम के नए फोन को देखा गया है। हालांकि, दोनों फोन एक ही मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हैं।

    Vivo V29 Lite 5G की सर्टिफिकेशन्स डिटेल

    नीचे दिए गए स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है, वीवो वी29 लाइट 5जी (मॉडल नंबर वीवो वी2244 के साथ) को हाल ही में गूगल सपोर्टेड डिवाइसेज की लिस्ट में देखा गया था जो संकेत देता है कि इसका लॉन्च जल्द ही हो सकता है। इसके अलावा Vivo V29 Lite 5G के साथ, Vivo Y78 5G को भी स्पॉट किया गया था, जिसका मॉडल नंबर भी यही है।

    इसलिए, जैसा कि हमने पहले उल्लेख किया है, इस बात की संभावना अधिक है कि वीवो कुछ क्षेत्रों (भारत सहित) में वीवो वाई78 5जी पेश करेगा और अन्य क्षेत्रों में वीवो वी29 लाइट 5जी के नाम से सेम ही डिवाइस को उतारेगा। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि रूप में नहीं हाल ही में स्मार्टफोन की रीब्रांडिंग और नाम बदलना एक आम चलन बन गया है।

    अफसोस की बात है कि अभी हमारे पास वीवो वी29 लाइट 5जी की स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन, हम उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी इस नई सीरीज के फोन में डिजाइन और फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी पर बहुत आधिक ध्यान देगी।

    कब लॉन्च होंगे फोन

    इसके अलावा अक्सर देखा गया है कि Google सपोर्टेड लिस्ट में आने के बाद डिवाइस गूगल प्ले कंसोल में लिस्ट हो जाते हैं, जहां फोन्स की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिल जाती है। इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि इस साल के आखिर तक फोन्स को पेश कर दिया जाएगा। हालांकि, ऑफिशियल अपडेट से पहले कुछ भी कहना सही नहीं होगा।

    The post गूगल प्ले सपोर्ट डिवाइस लिस्ट में दिखे Vivo Y78 5G और V29 Lite 5G फोन, जल्द हो सकते हैं लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y78-5g-and-v29-lite-5g-spotted-on-google-play-supported-devices-list-launch-soon/feed/ 0