Vivo Y81 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 11 Aug 2021 12:13:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 न्यू ईयर से पहले वीवो ने की अपने इन सभी स्मार्टफोंस की कीमतों में सीधे 1,000 रुपये की कटौती https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y81-y81i-y71i-smartphone-price-drop-by-rs-1000-in-india-feature-specification-in-hindi/ Mon, 03 Dec 2018 06:02:10 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24780 वीवो की ओर से यह प्राइस कट वाई सीरीज़ के स्मार्टफोंस में ही किया गया है।

The post न्यू ईयर से पहले वीवो ने की अपने इन सभी स्मार्टफोंस की कीमतों में सीधे 1,000 रुपये की कटौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ​को लेकर पिछले हफ्ते ही खबर आई थी कि कंपनी दिसंबर महीने की 7 तारीख को भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था ​कि कंपनी भारत में अपनी वाई सीरीज़ को बढ़ाते हुए एक नया और सस्ता नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन वाई81आई लॉन्च करेगी। वीवो की ओर से हालांकि अभी तक वाई81आई के लॉन्च की आॅफिशियल जानकारी नहीं मिली है लेकिन कंपनी ने दिसंबर महीने की शुरूआत होते ही भारतीय बाजार में मौजूद अपनी वाई सीरीज़ के तीन स्मार्टफोन मॉडल्स की कीमत में सीधे 1,000 रुपये की कटौती कर दी है।

वीवो की ओर से यह प्राइस कट वाई सीरीज़ के स्मार्टफोंस में ही किया गया है। प्रसिद्ध रिटेलर महेश टेलीकॉम ने अपने ट्वीटर हैंडल से इस प्राइस कट की जानकारी दी है। सूचना के अनुसार वीवो इंडिया की ओर से वाई81 3जीबी/32जीबी मॉडल, वाई81 4जीबी/64जीबी मॉडल तथा वाई71आई स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की गई है। कंपनी की ओर से इन तीनों स्मार्टफोन मॉडल्स में 1,000 रुपये की कटौती की गई है।

वीवो वाई81 की बात करें तो इस फोन का 3जीबी रैम व 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट भारत में 11,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अब प्राइस कट के बाद इस फोन को 10,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसी तरह फोन के 4जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी वेरिएंट की कीमत पहले जहां 13,490 रुपये थी वही अब कीमत कटौती के बाद 12,490 रुपये हो गई है।

11 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा 5,000एमएएच बैटरी और 6जीबी रैम वाला असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2

वीवो वाई71आई की कीमत प्राइस कट के बाद 8,990 रुपये से घटकर 7,990 रुपये हो गई है। आपको बात दें कि वीवो वाई81 स्मार्टफोन भारतीय बाजार में गोल्ड व ब्लैक कलर वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध है जब्कि वाई71आई को गोल्ड व मेट ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। ये दोनों स्मार्टफोन आॅनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ आॅफलाईन प्लेटफॉर्म पर रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध है।

इन स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स व फीचर्स जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :
वीवो वाई81 / वीवो वाई71आई

The post न्यू ईयर से पहले वीवो ने की अपने इन सभी स्मार्टफोंस की कीमतों में सीधे 1,000 रुपये की कटौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
7 दिसंबर को लॉन्च होगा वीवो का नॉच ​डिसप्ले वाला सस्ता स्मार्टफोन वाई81आई https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y81-to-launch-in-india-on-7-december-feature-specifications-price-in-hindi/ Thu, 29 Nov 2018 13:25:20 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24751 वीवो वाई81आई को 9,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

The post 7 दिसंबर को लॉन्च होगा वीवो का नॉच ​डिसप्ले वाला सस्ता स्मार्टफोन वाई81आई first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

91मोबाइल्स ने पिछले हफ्ते ही एक्सक्लूसिव रिपोर्ट छापी थी कि वीवो कंपनी दिसंबर महीने में अपनी वाई सीरीज़ को बढ़ाने वाली है। हमनें बताया था कि कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में एक नया और सस्ता नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन वाई81आई लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। वहीं आज एक ​मीडिया रिपोर्ट में वीवो वाई81आई की लॉन्च डेट की जानकारी भी सामने आ गई है। मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि वीवो इंडिया 7 दिसंबर को अपना नया स्मार्टफोन वाई81आई भारतीय बाजार में लॉन्च कर देगी।

5,000एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम पर लॉन्च होगा असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम

मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि वीवो 7 दिसंबर को अपना नया स्मार्टफोन वाई81आई भारत में लॉन्च करने वाली है। वीवो वाई81आई को 9,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। तथा यह फोन आॅनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा। वीवो वाई81 जहां 4जीबी व 3जीबी रैम वेरिएंट में देश में बिक रहा है वहीं वाई81आई 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा।

vivo y81 to launch in india on 7 december feature specifications price in hindi

वीवो वाई81आई कंपनी के वाई81 का ही छोटा वर्ज़न है जो 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली नॉच डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें यह फोन 1520 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22-इंच की एचडी+ ​फुलव्यू डिसप्ले पर पेश किया जाएगी है जिसके उपरी हिस्से में नॉच मौजूद है। वाई81आई एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलेगा तथा प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आॅक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम मीडियाटेक हेलीयो ए22 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

वीवो के इस फोन में होगी 2 डिसप्ले, 3 रियर कैमरा और अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, देखें यह शानदार वीडियो

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो वीवो वाई81आई के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर देखने को मिलेगा। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करेगा। वीवो ने अपने इस फोन में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया है तथा ​फोन अनलॉकिंग के लिए वाई81आई सिर्फ ​फेस अनलॉक तकनीक ही सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,260एमएएच की बैटरी दी जाएगी।

The post 7 दिसंबर को लॉन्च होगा वीवो का नॉच ​डिसप्ले वाला सस्ता स्मार्टफोन वाई81आई first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एक्सक्लूसिव : नॉच डिसप्ले वाला वीवो वाई81आई जल्द होगा भारत में लॉन्च, कीमत होगी 10,000 से भी कम https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y81i-to-launch-in-india-feature-specifications-price-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y81i-to-launch-in-india-feature-specifications-price-in-hindi/#comments Tue, 13 Nov 2018 05:11:21 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24244 वीवो आने वाले कुछ ही दिनों में अपना नया स्मार्टफोन वाई81आई इंडियन मार्केट में लॉन्च करने वाली है।

The post एक्सक्लूसिव : नॉच डिसप्ले वाला वीवो वाई81आई जल्द होगा भारत में लॉन्च, कीमत होगी 10,000 से भी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो कंपनी भारत में अपनी वाई सीरीज़ के तहत वाई81 स्मार्टफोन लॉन्व कर चुकी है। यह फोन देश में दो रैम वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध है। एक वेरिएंट जहां 4जीबी रैम सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 3जीबी की रैम है। ये दोनों ही वेरिएंट 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। वहीं अब कंपनी इस मॉडल को और आगे बढ़ाने वाली है। 91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव खबर मिली है कि वीवो इंडिया आने वाले दिनों में अपनी वाई सीरीज़ का नया स्मार्टफोन वाई81आई लॉन्च करने वाली है। यह फोन 10,000 रुपये से भी कम कीमत पर लॉन्च होगा।

पुख्ता सूत्रों से हमें पता चला है कि वीवो आने वाले कुछ ही दिनों में अपना नया स्मार्टफोन वाई81आई इंडियन मार्केट में लॉन्च करने वाली है। इस फोन की कीमत 9,990 रुपये हो सकती है। तथा वाई81आई आॅनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा। वीवो वाई81 जहां 4जीबी व 3जीबी रैम में देश में बिक रहा है वहीं वाई81आई 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा।

vivo-y81i-1

वीवो वाई81आई कंपनी के वाई81 का ही छोटा वर्ज़न है। फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें यह फोन 1520 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22-इंच की एचडी+ ​फुलव्यू डिसप्ले पर पेश किया जाएगी है जिसके उपरी हिस्से में नॉच मौजूद है। वाई81आई एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलेगा तथा प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक का एमटी6761 चिपसेट होगा।

4,030एमएएच बैटरी और 20-एमपी सेल्फी कैमरे वाला वीवो वाई95 बेंचमर्किंग साइट पर लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो वीवो वाई81आई के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर देखने को मिलेगा। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करेगा। वीवो ने अपने इस फोन में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया है तथा ​फोन अनलॉकिंग के लिए वाई81आई सिर्फ ​फेस अनलॉक तकनीक ही सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,260एमएएच की बैटरी दी जाएगी।

6जीबी रैम वाला ओपो स्मार्टफोन बेंच​मार्किंग साइट पर लिस्ट, जल्द हो सकता है लॉन्च

वीवो अपने इस फोन को किस तारीख पर आॅफिशियली लॉन्च करेगी यह बात अभी कंफर्म नहीं हो पाई है लेकिन आने वाले कुछ ही दिनों में कंपनी वाई18आई को बाजार में उतार देगी। उम्मीद है कि वीवो वाई81आई ब्लैक और रेड कलर वेरिएंट 9,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। लगे हाथ आपको बता दें कि वीवो वाई81 का 4जीबी रैम वेरिएंट 13,490 रुपये तथा 3जीबी रैम वेरिएंट 12,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।

The post एक्सक्लूसिव : नॉच डिसप्ले वाला वीवो वाई81आई जल्द होगा भारत में लॉन्च, कीमत होगी 10,000 से भी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y81i-to-launch-in-india-feature-specifications-price-in-hindi/feed/ 1
वीवो ने बेहद ही कम कीमत पर लॉन्च किया नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन वाई81आई, प्री-आॅर्डर के लिए लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y81i-listed-on-malaysian-e-commerce-site-with-notch-display-feature-specifications-price-in-hindi/ Tue, 16 Oct 2018 07:52:46 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=23606 वीवो वाई81आई प्री-आॅर्डर के लिए​ लिस्ट हो चुका है जो 19 अक्टूबर से सेल के​ लिए उपलब्ध हो जाएगा।

The post वीवो ने बेहद ही कम कीमत पर लॉन्च किया नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन वाई81आई, प्री-आॅर्डर के लिए लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने अगस्त महीने में भारतीय बाजार में अपना कम कीमत वाला नॉच डिसप्ले स्मार्टफोन वीवो वाई81 लॉन्च किया था। देश में यह फोन 3जीबी रैम तथा 4जीबी रैम के दो वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध है जिनकी कीमत क्रमश: 12,999 रुपये और 13,490 रुपये है। वहीं अब कपंनी ने इस फोन के एक और नए मॉडल को वीवो वाई81आई नाम के साथ पेश कर ​दिया है। वीवो वाई81आई को अंर्तराष्ट्रीय टेक बाजार में लॉन्च कर दिया ​गया है जो मलेशियन शॉपिंग साइट पर सेल के लिए भी उपलब्ध हो चुका है।

वीवो वाई81आई को कंपनी ने वाई81 के छोटो वर्ज़न के रूप में पेश किया है। इस फोन को मलेशियन ई-कॉमर्स साइट एलमॉल पर फुल फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में फोन की कीमत 599 मलेशियन रिंगिट बताई गई है जो भारतीय कंरसी अनुसार तकरीबन 10,500 रुपये के करीब है। मलेशियन शॉपिंग साइट पर यह फोन प्री-आॅर्डर के लिए​ लिस्ट हो चुका है जो 19 अक्टूबर से सेल के​ लिए उपलब्ध हो जाएगा।

vivo-y81i-1

वीवो वाई81आई के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें यह फोन 1520 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22-इंच की एचडी+ ​फुलव्यू डिसप्ले पर पेश किया गया है जिसके उपरी हिस्से में नॉच मौजूद है। वाई81आई एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित फनटच ओएस 4.0 पर पेश किया गया है जिसके साथ मीडियाटेक के एमटी6761 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 2जीबी की रैम तथा 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।

6जीबी रैम के साथ आॅनर 8एक्स हुआ इंडिया में लॉन्च, शानदार लुक के साथ दमदार स्पेसिफिकेशन्स से है लैस

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो वीवो वाई81आई के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। वीवो ने अपने इस फोन में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया है तथा ​फोन अनलॉकिंग के लिए वाई81आई सिर्फ ​फेस अनलॉक तकनीक ही सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,260एमएएच की बैटरी दी गई है।

4जीबी रैम और 4,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ डुअल कैमरे वाला नोट 8, कीमत 9999 रुपये

वीवो वाई81आई को मलेशियन शॉपिंग साइट पर ब्लैक और रेड कलर वेरिएंट में दिखाया गया है। वीवो इस सस्ते नॉच डिसप्ले वाले फोन को भारत कब लाएगी इस बारें में कंपनी ने अभी कोई आॅफिशियल घोषणा नहीं की है।

The post वीवो ने बेहद ही कम कीमत पर लॉन्च किया नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन वाई81आई, प्री-आॅर्डर के लिए लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
4जीबी रैम पर लॉन्च हुआ नॉच डिसप्ले वाला वीवो वाई81, कीमत महज़ 13,490 रुपये https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y81-launched-india-4gb-ram-notch-display-feature-specifications-price-in-hindi/ Thu, 27 Sep 2018 13:32:25 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=23206 यह स्मार्टफोन ट्रेंड में चल रही 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है जिसके उपरी हिस्से में नॉच मौजूद है।

The post 4जीबी रैम पर लॉन्च हुआ नॉच डिसप्ले वाला वीवो वाई81, कीमत महज़ 13,490 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने पिछले महीने ही भारत में अपने नॉच डिसप्ले वाले स्मार्टफोंस की गिनती बढ़ाते हुए वाई81 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह फोन 3जीबी रैम से लैस था जो 12,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं आज एक बार फिर अपने यूजर्स के लिए नई सौगात लाते हुए वीवो ने इसी वाई सीरीज़ के स्मार्टफोन वाई81 का एक और नया वर्ज़न देश में पेश कर दिया है। वीवो ने वाई81 को अपग्रेड करते हुए फोन का 4जीबी रैम वेरिएंट भारतीय बाजार में उतार दिया है।

वीवो की ओर से वाई81 का 4जीबी रेम वेरिएंट देश में लॉन्च कर दिया गया है जो 13,490 रुपये की कीमत पर आॅनलाईन शॉपिंग साइट के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। प्रसिद्ध रिटेलर महेश टेलीकॉम ने वाई81 के 4जीबी रैम की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई है। इनके अनुसार रैम के अलावा वाई81 के इस नए वर्ज़न के सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पहले के समान ही है। यह स्मार्टफोन भी ट्रेंड में चल रही 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है जिसके उपरी हिस्से में नॉच मौजूद है।

वीवो वाई81 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2-इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्टेड है। ओपो वाई81 एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित फनटच ओएस 4.0 पर पेश हुआ है जिसके साथ 2.0गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक एमटी6762 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में आईएमजी जीई8320 दिया गया है। व जींहींवाई81 का यह वे​रिएंट 4जीबी रैम मैमोरी के साथ

4 कैमरे और 4,000एमएएच बैटरी के साथ शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो लॉन्च

कंपनी द्वारा 4जीबी रैम वेरिएंट में भी पुराने वेरिएंट की ही तरह 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइ​क्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो वीवो वाई81 के बैक पैनल पर जहां एलईड फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला ही 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

नोकिया 7.1 प्लस की जानकारी हुई लीक देखें कैसा है यह फोन

वीवो वाई81 4जी स्मार्टफोन है जो डुअल सिम सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगर​प्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,260एमएएच की बैटरी दी गई है। वीवो वाई81 के 4जीबी रैम वेरिएंट को जहां 13,490 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है वहीं फोन के 3जीबी रैम वेरिएंट को 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

The post 4जीबी रैम पर लॉन्च हुआ नॉच डिसप्ले वाला वीवो वाई81, कीमत महज़ 13,490 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
नॉच डिसप्ले के साथ 5 सबसे सस्ते एंडरॉयड स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/notch-display-smartphone-in-india-under-budget-vivo-y81-oppo-a3s-vivo-v9-honor-9n-honor-play-in-hindi/ Thu, 16 Aug 2018 12:50:49 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=22044 हमनें ऐसे सस्ते नॉच डिसप्ले वाले स्मार्टफोन का जिक्र किया हैं जो देश में कम से कम कीमत में आपको नॉच डिसप्ले का स्टाईल मारने का मौका देंगे।

The post नॉच डिसप्ले के साथ 5 सबसे सस्ते एंडरॉयड स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक दिग्गज कंपनी एप्पल ने पिछले साल अपनी दसवीं सालगिरह सेलिब्रेट करते हुए आईफोन 10 पेश किया था। यह फोन टेक जगत के सामनें आते ही सुर्खियों में छा गया था। आईफोन 10 ने स्मार्टफोन जगत में नया ट्रेंड शुरू कर दिया था और यह ट्रेंड था ‘नॉच डिसप्ले’ का। आईफोन 10 की नॉच डिसप्ले टेक जगत के साथ ही स्मार्टफोन यूजर्स के लिए भी बिल्कुल नई और अनूठी थी। एप्पल आईफोन 10 तो कंपनी द्वारा हाईरेंज में लाया गया था, लेकिन नॉच डिसप्ले को कॉपी कर आज लगभग सभी ब्रांड अपने फोन लॉन्च कर रहे हैं। भारत में भी ऐसे कई स्मार्टफोन हैं जो आईफोन 10 की तरह नॉच डिसप्ले सपोर्ट करते हैं। देश में ये नॉच डिसप्ले वाले स्मार्टफोन अलग-अलग बजट में लॉन्च हुए हैं। आगे हमनें 5 ऐसे सस्ते नॉच डिसप्ले वाले स्मार्टफोन का जिक्र किया हैं जो देश में कम से कम कीमत में आपको आईफोन 10 वाली फील और नॉच डिसप्ले का स्टाईल मारने का मौका देंगे।

1. वीवो वाई81
नॉच डिसप्ले के साथ भारत में लॉन्च हुआ यह लेटेस्ट स्मार्टफोन है। इस फोन में 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले दी गई है जो 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2-इंच की एचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करती है। फोन की नॉच डिसप्ले को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित फनटच ओएस 4.0 के साथ यह फोन 2.0गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर व मीडियाटेक एमटी6762 चिपसेट पर रन करता है।

vivo-y81-1

वीवो वाई81 में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वीवो वाई81 के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। यह एक 4जी स्मार्टफोन है जो डुअल सिम सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स व फेस अनलॉक के साथ ही इसमें पावर बैकअप के लिए 3,260एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन 12,999 रुपये की कीमत पर आॅनलाईन व आॅफलाईन दोनों प्लेटफार्म पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

2. ओपो ए3एस
ओपो का यह फोन भी 6.2-इंच की एचडी+ सुपर फुल स्क्रीन बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है जिसके उपरी हिस्से पर नॉच मौजूद है। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित कलरओएस 5.1 पर पेश किया गया है जिसके साथ 1.8गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर रन करता है। भारत में यह फोन 2जीबी रैम/16जीबी मैमोरी और 3जीबी रैम/32जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है।

oppo-a3s

ओपो ए3एस के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में एआई ब्यूटीफाई फीचर से लैस 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डुअल सिम व 4जी वोएलटीई के साथ ही फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है। फोन में फेस अनलॉक फीचर के साथ ही पावर बैकअप के लिए 4,230एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है। ओपो ए3एस के 2जीबी/16जीबी वेरिएंट को 10,990 रुपये तथा 3जीबी/32जीबी वेरिएंट को 13,990 रुपये की कीमत पर फ्लिपकार्ट के साथ ही आॅफलाईन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

3. आॅनर 9एन
हुआवई के सब-ब्रांड आॅनर द्वारा लॉन्च किया गया यह बेहद ही स्टाईलिश और आर्कषक स्मार्टफोन है। यह फोन मैटल फ्रेम पर बना है जिसका बैक पैनल मिरर फिनिशिंग वाला है। इस फोन को 2280 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.84-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर पेश किया है जिसके उपरी किनारे पर नॉच मौजूद है। एंडरॉयड 8.0 ओरियो आधारित ईएमयूआई 8.0 के साथ आॅनर 9एन हाईसिलिकॉन किरीन 659 चिपसेट पर रन करता है।

honor-9n-2

आॅनर 9एन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं वहीं सेल्फी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। डुअल सिम व 4जी वोएलटीई के साथ ही फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है और पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। भारतीय बाजार में आॅनर 9एन का 3जीबी/32जीबी वेरिएंट 11,999 रुपये, 4जीबी/64जीबी वेरिएंट 13,999 रुपये तथा 4जीबी/128जीबी मैमोरी वेरिएंट 17,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है।

4. वीवो वी9 यूथ
वीवो वी9 यूथ कपंनी के वीवो वी9 स्मार्टफोन का सस्ता मॉडल है जो नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। 19:9 आसपेक्ट रेशियो वाले इस फोन में 6.3-इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास कोटेड है। एंडरॉयड 8.1 ओरियो के साथ ही यह फोन 1.8गीगाहट्र्ज आॅक्टा-कोर प्रोसेसर और क्वालकॉम स्नैपड्रगन 450 चिपसेट पर रन करता है। वीवो ने अपने इस फोन को 4जीबी रैम से लैस किया है जो 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

वीवो वी9 यूथ लॉन्च, इसमें है आईफोन 10 जैसा डिसप्ले, कीमत सिर्फ 18,990 रुपये

वी9 यूथ के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ ही 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर एआई ब्यूटी फीचर वाला 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 4जी वोएलटीई और डुअल सिम के साथ ही वी9 यूथ में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और पावर बैकअप के लिए यह फोन 3,260 एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। भारतीय बाजार में वीवो वी9 यूथ 18,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।

5. आॅनर प्ले
आॅनर प्ले अगस्त के पहले सप्ताह में ही भारत में लॉन्च हुआ है। दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही यह फोन नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। मैटल डिजाइन वाले इस फोन में 6.3-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है। इमोशन यूआई 8.2 आधारित एंडरॉयड 8.1 ओरियो के साथ यह फोन 2.4गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर हाईसिलिकॉन किरीन 970 चिपसेट पर रन करता है। यह फोन एआई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के साथ ही जीपीयू टर्बो टेक्नोलॉजी से लैस है।

आॅनर प्ले इंडिया प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

आॅनर प्ले के बैक पैनल पर 16-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। 4जी वोएलटीई, दोहरा सिम व यूएसबी टाइप-सी के साथ ही यह फोन 3,750 एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही फोन में फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। इंडियन मार्केट में इस फोन को अमेज़न इंडिया से 4जीबी/64जीबी मैमोरी वेरिएंट 19,999 रुपये तथा 6जीबी रैम/64जीबी मैमोरी वेरिएंट 23,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

बोनस
लगे हाथ आपको यह भी बता दें कि आने कुछ ही दिनों में ओपो कंपनी अपना एक और नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन ओपो ए5 भारत में लॉन्च करने वाली है जिसमें 6.2-इंच की बड़ी डिसप्ले और 4,230एमएएच की दमदार बैटरी दी जाएगी। इसी तरह आज ही रियलमी के सेकेंड जेनेरेशन फोन रियलमी 2 की जानकारी भी सामनें आई है और कंपनी इस स्मार्टफोन को भी नॉच डिसप्ले पर पेश करेगी जो डुअल रियर कैमरा से लैस होगा। ये दोनों स्मार्टफोन ही मीड रेंज व कम कीमत पर लॉन्च किए जाएगे।

The post नॉच डिसप्ले के साथ 5 सबसे सस्ते एंडरॉयड स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
6.2-इंच नॉच डिसप्ले और 3जीबी रैम पर लॉन्च हुआ वीवो वाई81, कीमत सिर्फ 12,999 रुपये https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y81-with-notch-display-launched-in-india-with-feature-specifications-price-in-hindi/ Tue, 14 Aug 2018 08:23:19 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21968 वीवो वाई81 12,999 रुपये की कीमत पर आॅनलाईन शॉपिंग साइट के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post 6.2-इंच नॉच डिसप्ले और 3जीबी रैम पर लॉन्च हुआ वीवो वाई81, कीमत सिर्फ 12,999 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो को लेकर पिछले हफ्ते ही हमनें खबर की थी कि कंपनी इसी महीने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन वाई81 लॉन्च कर देगी। वहीं आज वीवो ने देश में अपनी ‘वाई सीरीज़’ को बढ़ाते हुए वाई81 स्मार्टफोन लॉन्च की दिया है। वीवो की ओर से इस फोन को 12,999 रुपये की कीमत पर उतारा गया है जो आॅनलाईन शॉपिंग साइट के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।

वीवो वाई81 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन भी ट्रेंड में चल रही 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है जिसके उपरी हिस्से में नॉच मौजूद है। फोन में 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2-इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्टेड है। ओपो वाई81 एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित फनटच ओएस 4.0 पर पेश हुआ है जिसके साथ 2.0गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक एमटी6762 चिपसेट पर रन करता है।

vivo-y81-1

वाई81 को 3जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है तथा फोन में ग्राफिक्स के लिए आईएमजी जीई8320 दिया गया है। कंपनी की ओर से फोन में 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो वीवो वाई81 के बैक पैनल पर जहां एलईड फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला ही 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

जियोफोन में भी चलेगी यू-ट्यूब, मिलेगा अनलिमिटेड ​वीडियोज़ का मज़ा बिल्कुल फ्री, जानें कैसे करें फोन में डाउनलोड

वीवो वाई81 4जी स्मार्टफोन है जो डुअल सिम सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 3,260एमएएच की बैटरी दी गई है। वीवो वाई81 को देश में बिकने वाले सबसे सस्ते नॉच डिसप्ले वाले स्मार्टफोंस में से एक है। इस फोन को महज़ 12,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

The post 6.2-इंच नॉच डिसप्ले और 3जीबी रैम पर लॉन्च हुआ वीवो वाई81, कीमत सिर्फ 12,999 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी​ और ओपो के जवाब में वीवो भी लाया है कम कीमत में नॉच डिसप्ले वाला फोन वाई81, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y81-launched-in-india-via-offline-market-at-rs-12990-price-feature-specifications-in-hindi/ Thu, 09 Aug 2018 08:35:58 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21791 वीवो के इस सस्ते और शानदार स्मार्टफोन के आॅफलाईन बाजार के जरिये इंडियन टेक मार्केट में दस्तक दे दी है।

The post शाओमी​ और ओपो के जवाब में वीवो भी लाया है कम कीमत में नॉच डिसप्ले वाला फोन वाई81, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कल ही हमनें एक्सक्लूसिव खबर दी थी टेक कंपनी वीवो जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी वाई सीरीज़ को बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन वाई81 लॉन्च करने वाली है। वहीं आज वीवो के इस सस्ते और शानदार स्मार्टफोन ने आॅफलाईन बाजार के जरिये इंडियन टेक मार्केट में दस्तक दे दी है। वीवो ने वाई81 को भारत में आॅफिशियल कर दिया है। यह स्मार्टफोन आज से ही देश में 12,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।

वीवो वाई81 को कंपनी द्वारा आॅफलाईन प्लेटफॉर्म के जरिये लॉन्च किया गया है। यह फोन आज से ही देश के रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। फोन के फीचर्स औेर स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन भी ट्रेंड में चल रही 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है जिसके उपरी हिस्से में नॉच मौजूद है। वीवो वाई81 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2-इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है।

ओपो ए3एस के जवाब में वीवो भी लाया है कम कीमत में नॉच डिसप्ले वाला फोन वाई81, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

वीवो वाई81 एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित फनटच ओएस 4.0 पर पेश हुआ है जिसके साथ 2.0गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलीयो पी22 चिपसेट पर रन करता है। देश में इस स्मार्टफोन को 3जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है। फोन में 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।

शाओमी मी ए2 हुआ भारत में लॉन्च, जानें फोन की कीमत, फीचर्स और फुल स्पेसिफिकेशन्स

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो वीवो वाई81 के बैक पैनल पर जहां एलईड फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला ही 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। वीवो वाई81 4जी स्मार्टफोन है जो डुअल सिम सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 3,260एमएएच की बैटरी दी गई है।

ओपो एफ9 प्रो 21 अगस्त को होगा भारत में लॉन्च, 6जीबी रैम के साथ होगा डुअल कैमरा

वीवो वाई81 को भारतीय बाजार में 12,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह फोन आज से ही ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में आॅफलाईन बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। हो सकता है कि आपके नजदीकी रिटेल स्टोर पर अभी वीवो वाई81 स्मार्टफोन न पहॅुंचा हो, लेकिन कुछ ही दिनों में यह फोन सभी बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

The post शाओमी​ और ओपो के जवाब में वीवो भी लाया है कम कीमत में नॉच डिसप्ले वाला फोन वाई81, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एक्सक्लूसिव : वीवो वाई81 अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y81-to-launch-in-indi-next-with-at-rs14000-price/ Wed, 08 Aug 2018 07:18:06 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21747 आॅनलाईन शॉपिंग साइट के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post एक्सक्लूसिव : वीवो वाई81 अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी वीवो ने जून महीने में अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी ‘वाई सीरीज़’ को बढ़ाते हुए वाई81 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। वीवो की ओर से इस फोन को मीड रेंज सेग्मेंट में पेश किया था। वहीं अब वीवो अपने इस शानदार स्मार्टफोन को भारत लाने की तैयारी कर रही है। 91मोबाइल्स को जानकारी ​मिली है कि कंपनी अगले हफ्ते ही वीवो वाई81 स्मार्टफोन का भारतीय बाजार में लॉन्च कर देगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक देश में यह स्मार्टफोन तकरीबन 14,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा तथा आॅनलाईन शॉपिंग साइट के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।

वीवो वाई81 को लेकर हालांकि कंपनी ने कोई आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की है लेकिन हमारी टीम को खबर मिली है कि यह स्मार्टफोन अगले सप्ताह में ही इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया जाएगा। वीवो वाई81 के फीचर्स औेर स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन भी ट्रेंड में चल रही 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है ​​जिसके उपरी हिस्से में नॉच मौजूद है।

vivo-y81-leak

वीवो वाई81 में 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2-इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है। ओपो वाई81 एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित फनटच ओएस 4.0 पर पेश हुआ है ​जिसके साथ 2.0गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलीयो पी22 चिपसेट पर रन करता है।

vivo-y81-1

वाई81 को वीवो ने अंर्तराष्ट्रीय मंच पर 3जीबी रैम मैमोरी तथा 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया है। उम्मीद की जा रही है कि भारत में भी वीवो वाई81 को इसी रैम व स्टोरेज पर लॉन्च किया जाएगा। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो वीवो वाई81 के बैक पैनल पर जहां एलईड फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला ही 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

15 अगस्त को लॉन्च हो रहा है 6जीबी रैम वाला ओपो एफ9, जानें क्या होगी स्पेसिफिकेशन्स और भारतीय कीमत

वीवो वाई81 4जी स्मार्टफोन है जो डुअल सिम सपोर्ट करता है। बे​सिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 3,260एमएएच की बैटरी दी गई है। वीवो वाई81 को देश में तकरीबन 14,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फोन की लॉन्च डेट और इसकी पुख्ता कीमत की जानकारी आपको जल्द ही दी जाएगी।

The post एक्सक्लूसिव : वीवो वाई81 अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
वीवो ने लॉन्च किया 6.2-इंच नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन वाई81, इसकी कीमत है 15,000 रुपये से भी कम https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y81-launched-price-features-specifications-in-hindi/ Thu, 21 Jun 2018 07:28:33 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20669 टेक कपंनी वीवो ने पिछले महीने ही भारतीय बाजार वाई83 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। वीवो वाई83 ​विश्व का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो मीडियाटेक के हेलीयो पी22 चिपसेट पर रन करता है। भारत में यह स्मार्टफोन 14,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं आज अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी ‘वाई सीरीज़’ को […]

The post वीवो ने लॉन्च किया 6.2-इंच नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन वाई81, इसकी कीमत है 15,000 रुपये से भी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कपंनी वीवो ने पिछले महीने ही भारतीय बाजार वाई83 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। वीवो वाई83 ​विश्व का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो मीडियाटेक के हेलीयो पी22 चिपसेट पर रन करता है। भारत में यह स्मार्टफोन 14,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं आज अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी ‘वाई सीरीज़’ को बढ़ाते हुए वीवो ने वाई81 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। वीवो की ओर से यह स्मार्टफोन फिलहाल ताईवान में लॉन्च किया गया है जहां इसकी कीमत 219 डॉलर यानि तकरीबन 15,000 रुपये के करीब है।

वीवो वाई81 के फीचर्स औेर स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है ​​जिसके उपरी हिस्से में नॉच मौजूद है। इस फोन में 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2-इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है। ओपो वाई81 एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित फनटच ओएस 4.0 पर पेश हुआ है ​जिसके साथ 2.0गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलीयो पी22 चिपसेट पर रन करता है।

ये है मोटोरोला का पहला नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन, फोटोज़ आई सामनें, 6.2-इंच डिसप्ले के साथ होगी 4जीबी की रैम

कंपनी की ओर से इस फोन को 3जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है। वीवो ने इस फोन में 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो वीवो वाई81 के बैक पैनल पर जहां एलईड फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला ही 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

लॉन्च से पहले सामने आई शाओमी रेडमी 6प्रो की फोटोज़, डुअल कैमरा के साथ मिली नॉच डिसप्ले की जानकारी

वीवो वाई81 4जी स्मार्टफोन है जो डुअल सिम सपोर्ट करता है। बे​सिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 3,260एमएएच की बैटरी दी गई है। आपको बता दें कि वीवो वाई81 को एक पाक्स्तिानी वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है जहां इसकी कीमत 33,000 पाक्स्तिानी रुपये बताई गई है। ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि हो सकता है वीवो इस फोन को भारत में भी जल्द लॉन्च करें।

The post वीवो ने लॉन्च किया 6.2-इंच नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन वाई81, इसकी कीमत है 15,000 रुपये से भी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>