Vivo Y85 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 21 Mar 2018 07:26:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 वीवो ने लॉन्च किया नॉच डिसप्ले और डुअल कैमरे वाला सस्ता स्मार्टफोन वाई85, प्री-आॅर्डर के लिए हुआ लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y85-notch-display-dual-camera-official-in-china-in-hindi/ Wed, 21 Mar 2018 07:26:12 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18280 यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट पर रन करता है।

The post वीवो ने लॉन्च किया नॉच डिसप्ले और डुअल कैमरे वाला सस्ता स्मार्टफोन वाई85, प्री-आॅर्डर के लिए हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कल ही टेक कंपनी वीवो ने अपना बहुचर्चित अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफोन एक्स21 चीन में लॉन्च किया है। 6जीबी रैम और नॉच डिसप्ले से लैस यह फोन 24 मार्च से वहां सेल के लिए उपलब्ध होगा। वीवो एक्स21 की सेल से पहले ही कंपनी ने अपना एक और स्मार्टफोन वाई85 भी चीनी बाजार में उतार दिया है। यह फोन चीनी आॅनलाईन शॉपिंग साइट पर प्री-आॅर्डर के लिए लिस्ट हो चुका है तथा इसकी शुरूआती कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 16,500 रुपये है।

वीवो वाई85 को शॉपिंग साइट जेडी डॉट कॉम पर प्री-आॅर्डर के लिए लिस्ट किया गया है। चीन में यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हुआ है जिनमे 32जीबी मैमोरी और 64जीबी मैमोरी दी गई है। वीवो वाई85 को भी कंपनी ने एक्स21 की तरह नॉच डिसप्ले पर पेश किया है। यह फोन मैटालिक बॉडी पर बना है और इसमें 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.26-इंच की आईपीएस एलसीडी डिसप्ले दी गई है।

vivo-y85-1

वीवो वाई85 फनटच 4.0 ओएस के साथ एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर पेश किया गया है, जो 4जीबी रैम के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए वाई85 के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है। वहीं परफेक्ट सेल्फी के लिए इस फोन में एआई ब्यूटीफिकेशन फीचर से लैस 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

6जीबी रैम और नॉच डिसप्ले पर लॉन्च हुआ वीवो एक्स21

वीवो की ओर से सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेशियल रेक्ग्नाइज़ेशन फीचर से भी लैस है। 4जी वोएलटीई के साथ ही फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है। पावर बैकअप के लिए वाई85 में 3,260एमएएच की बैटरी दी गई है। चीन में वीवो वाई85 ब्लैक और शेंपेन गोल्ड ह्यू कलर वेरिएंट में पेश किया गया है।

एचटीसी ने लॉन्च किए दो बेजल लेस स्मार्टफोन डिजायर 12 और ​डिजायर 12+

कीमत की बात करें तो चीनी शॉपिंग साइट जेडी डॉट कॉम पर वीवो वाई85 के 32जीबी मैमारी वेरिएंट को जहां 1,598 युआन में लिस्ट किया गया है वहीं इस फोन का 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,798 चीनी युआन मूल्य के साथ वेबसाइट पर मौजूद है। भारतीय करंसी अनुसार इन दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 16,500 रुपये और 18,500 रुपये के करीब होगी। गौरतलब है कि इस 23 मार्च को वीवो भारत में भी अपना पहला नॉच डिसप्ले वाला फोन वी9 लॉन्च करने जा रही है।

The post वीवो ने लॉन्च किया नॉच डिसप्ले और डुअल कैमरे वाला सस्ता स्मार्टफोन वाई85, प्री-आॅर्डर के लिए हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>