The post एक बार फिर कम हुई लो बजट वाले Vivo Y91i की कीमत, जानें क्या है नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
दीवाली सीजन को देखते हुए ई-कॉमर्स साइट अमेजन-फ्लिपकार्ट ने अपनी सेल का आयोजन कर दिया है। वहीं, अब Vivo ने अपने फोन पर फेस्टिव डिस्काउंट की घोषणा की है। कंपनी अपनी Y- सीरीज के अंदर आने वाले Vivo Y91i की डिस्काउंट की पेशकश की है। इस डिवाइस के 3GB + 32GB वेरिएंट में कंपनी की ओर से 500 रुपए की कटौती की गई है। आइए आगे बताते हैं कि इस डिस्काउंट के बाद वीवो वाई91आई की नई कीमत क्या होगी।
नई कीमत
Vivo Y91i के 3GB + 32GB वेरिएंट को पहले 8,990 रुपए में सेल किया जा रहा था। लेकिन, अब 500 रुपए की कटौती के बाद यह डिवाइस 8,490 रुपए में सेल किया जा रहा है। 91मोबाइल्स को इस फोन की कीमत में कटौती की जानकारी रिटेल स्टोर्स द्वारा प्राप्त हुई है। हालांकि, वीवो की ऑफिशियल साइट पर फोन अभी भी 8,990 रुपए के साथ सेल के लिए उपलब्ध है। इसे भी पढ़ें: Vivo V20 खरीदने का है प्लान तो पहले यहां जानें फोन की ये 5 कमियां

इस वेरिएंट के अलावा फोन दो और रैम व स्टोरेज ऑप्शन में आता है। Vivo Y91i के 2GB रैम + 16GB स्टोरेज की कीमत 7,490 रुपए और 2GB + 32GB वेरिएंट की कीमत 7,990 रुपए है। फिलहाल इन दोनों वेरिएंट की कीमत में कटौती को लेकर कोई जानकारी नहीं आई है।
Vivo Y91i स्पेसिफिकेशन्स
वाई91आई भी 1520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2-इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। एंडरॉयड 8.1 ओरियो के साथ यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 (एमटी6762आर) एसओसी पर रन करता है। कंपनी की ओर से Vivo Y91i में 2जीबी रैम और 3जीबी रैम और 16जीबी व 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसे भी पढ़ें: 5,000एमएएच बैटरी और 4 जीबी रैम के साथ लो बजट में लॉन्च हुआ Vivo Y3s स्मार्टफोन

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Vivo Y91i डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही वीवो वाई91आई में पावर बैकअप के लिए 4,030एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।
The post एक बार फिर कम हुई लो बजट वाले Vivo Y91i की कीमत, जानें क्या है नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Vivo Y91i हुआ और ताकतवर, 3GB रैम के साथ इस कीमत में हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
टेक कंपनी वीवो ने इस साल भारतीय बाजार में अपनी वाई सीरीज़ को बढ़ाते Y91i को पेश किया था। इस डिवाइस को कंपनी ने लो बजट सेगमेंट में 2GB रैम वेरिएंट के साथ पेश किया था। वहीं, अब वीवो ने चुपचाप Vivo Y91i के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट को पेश कर दिया है। आइए आगे फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानते हैं।
महेश टेलीकॉम ने द्वारा किए गए ट्विट के अनुसार वीवो ने वाई91i के 3जीबी रैम वेरिएंट को 7,990 रुपए में लॉन्च किया है। इस डिवाइस के नए वेरिएंट को इंडिया के रिटेल स्टोर्स पर खरीदा जा सकता है। वहीं, रैम वेरिएंट के अलावा फोन की स्पेसिफिकेशन्स में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, अगर बात करें फोन के 2जीबी रैम मॉडल की तो यह 6,990 रुपए में खरीदने के लिए ऑनलाइन उपलब्ध है।
#NewLaunch #VivoY91i [3GB/32GB] now available for ₹7990/- only pic.twitter.com/5mH3neX9Eh
— Mahesh Telecom (@MAHESHTELECOM) March 7, 2020
खबर लिखने के दौरान हमने वीवो की ऑफिशियल साइट और ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया पर वीवो वाई91आई के 2जीबी रैम को ही लिस्ट पाया है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ऑनलाइन भी इस वेरिएंट को सेल के लिए पेश करेगी। इसे भी पढ़ें: Vivo NEX 3s 5G में होगा सबसे पावरफुल स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट, 10 मार्च को होगा लॉन्च
Vivo Y91i स्पेसिफिकेशन्स
वाई91आई भी 1520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2-इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। एंडरॉयड 8.1 ओरियो के साथ यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 (एमटी6762आर) एसओसी पर रन करता है। कंपनी की ओर से Vivo Y91i में 2जीबी रैम और 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसे भी पढ़ें: Vivo X50 Lite हुआ V1937 मॉडल नंबर के साथ स्पॉट, एंडरॉयड 10 के साथ देगा दस्तक
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Vivo Y91i डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही वीवो वाई91आई में पावर बैकअप के लिए 4,030एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।
The post Vivo Y91i हुआ और ताकतवर, 3GB रैम के साथ इस कीमत में हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Vivo Y91 और Y91i की कीमत हुई कम, Xiaomi-Realme को मिलेगी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने Y सीरीज के अंदर दो स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है। कंपनी काफी समय से अपने स्मार्टफोन्स की कीमत में कटौती कर रही है। वहीं, इस बार Y91 और Y91i की कीमत में कमी की गई है। इस बात की जानकारी 91मोबाइल्स को ऑफलाइन रिटेलर द्वारा हासिल हुई है।
कंपनी का बजट-सेंट्रिक Vivo Y91i को डिस्काउंट के बाद 6,990 रुपए में सेल किया जा रहा है। वहीं, इसे पहले 7,490 रुपए में बेचा जा रहा था। इसके अलावा Vivo Y91 को 8,490 रुपए में सेल किया जा रहा है। वहीं, इससे पहले यह फोन 8,990 रुपए में सेल किया जा रहा था। यह ऑफर इंडिया में सभी ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है। इसे भी पढ़ें: Vivo Z1 Pro की कीमत में हुई भारी कटौती, जानें क्या है नया प्राइस

Vivo Y91i
वाई91आई में 1520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2-इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। एंडरॉयड 8.1 ओरियो के साथ यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 (एमटी6762आर) एसओसी पर रन करता है। कंपनी की ओर से Vivo Y91i में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी और 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसे भी पढ़ें: 5000एमएएच बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरे पर लॉन्च हुआ 6जीबी रैम वाला Vivo Y19
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Vivo Y91i डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही वीवो वाई91आई में पावर बैकअप के लिए 4,030एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।
Vivo Y91 की स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वाई91 को 6.22-इंच की हॉलो फुलव्यू एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया है। एंडरॉयड ओरियो के साथ ही यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर व मीडियाटेक हेलीयो पी22 चिपसेट पर रन करता है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा तथा एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन एफ/1.8 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Vivo Y91 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए Vivo Y91 में 4,030एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है।
The post Vivo Y91 और Y91i की कीमत हुई कम, Xiaomi-Realme को मिलेगी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Vivo Y91i और Y12 की कीमत हुई कम, शाओमी को मिलेगी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
फेस्टिव सीजन को देखते हुए ई-कॉमर्स साइट अमेजन-फ्लिपकार्ट ने अपनी सेल का आयोजन कर दिया है। वहीं, अब Vivo ने अपने फोन पर फेस्टिव डिस्काउंट की घोषणा की है। कंपनी अपनी Y- सीरीज के अंदर आने वाले Vivo Y91i and Vivo Y12 पर डिस्काउंट की पेशकश कर रही है।
कंपनी के बजट-सेंट्रिक Vivo Y91i को डिस्काउंट के बाद 7,490 रुपए में सेल किया जा रहा है। वहीं, इसे पहले 7,999 रुपए में बेचा जा रहा था। इसके अलावा Vivo Y12 को 10,990 रुपए में सेल किया जा रहा है। वहीं, इससे पहले यह फोन 11,990 रुपए में सेल किया जा रहा था। यह ऑफर इंडिया में सभी ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है।

दोनों ही हैंडसेट Halo-नॉच डिसप्ले के साथ आते हैं। इसके अलावा वीवो नो कॉस्ट ईएमआई पर भी यह फोन उपलब्ध कर रही है। इतना ही नहीं ग्राहक Vivo Y91 को 8,990 रुपए में उपलब्ध करा रही है। इसे भी पढ़ें: शुरु हुई Vivo V17 Pro की सेल, कंपनी ने सेल टारगेट 15 प्रतिशत तक घटाया
Vivo Y12
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वॉटरड्रॉप नॉच पर पेश किए गए इस फोन में 6.35-इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बने मीडियाटेक एमटी6762 हेलियो पी22 चिपसेट पर रन करता है।
Vivo Y12 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी तथा 2-मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: 5000mAh की बैटरी वाले Vivo Z1 Pro को कम कीमत में खरीदने का मौका, जहां कब और कहां
Vivo Y91i
वाई91आई में 1520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2-इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। एंडरॉयड 8.1 ओरियो के साथ यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 (एमटी6762आर) एसओसी पर रन करता है। कंपनी की ओर से Vivo Y91i में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी और 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Vivo Y91i डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही वीवो वाई91आई में पावर बैकअप के लिए 4,030एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।
The post Vivo Y91i और Y12 की कीमत हुई कम, शाओमी को मिलेगी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post वीवो लेकर आया सस्ता वाटर ड्रॉप नॉच वाला फोन, सैमसंग गैलेक्सी एम10 को मिलेगी कांटे की टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
वीवो ने ऑफिशियल तौर पर नए वाई91आई स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। फिलहाल यह फोन खरीददारी के लिए भारत में ऑफलाइन स्टोर पर 7,990 रुपए की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है। हालांकि, 91मोबाइल्स ने फरवरी में ही एक्सक्लूसिव तौर पर इस बात की जानकारी दे दी थी कि वीवो वाई91आई की कीमत क्या होगी। इस फोन को वाटर ड्रॉप नॉच और डुअल रियर कैमरा के साथ लॉन्च किया है। इस डिवाइस से पहले कंपनी इस साल जनवरी में वीवो वाई91 को लॉन्च कर चुकी है, जिसकी कीमत 10,990 रुपए थी।
कीमत और उपलब्धता
वीवो वाई91आई को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। इस डिवाइस के 2जीबी रैम और 16जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,990 रुपए और 2जीबी रैम व 32जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,490 रुपए है। फोन फ्यूजन ब्लैक और ओसियन ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। डिवाइस ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। हालांकि, फोन की ऑनलाइन उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसे भी पढ़ें: 8जीबी रैम और 48-एमपी कैमरे वाला वीवो एक्स27, 19 मार्च को होगा लॉन्च
बता दें कि वीवो वाई91आई को पहले कुछ मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है। अगर इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन ‘वी’ शेप वाली हैलो नॉच के साथ फूल व्यू डिसप्ले में आता है। इस फोन को 3डी माइक्रो-आर्क डिजाईन पर बनाया है जो इसे अटरेक्टिव लुक के साथ ही मजबूती भी प्रदान करता है। वाई93 में 1520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2-इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले दी गई है।
वाई91आई को इंडिया में 2जीबी की रैम मैमोरी के साथ 16जीबी व 32जीबी स्टोरेज में लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 (एमटी6762आर) एसओसी दिया गया है। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर पेश किया गया है जो कंपनी के ही यूजर इंटरफेस फनटच ओएस पर चलता है। यूज़ आसान बनाने के लिए कंपनी ने इसे ‘जोवी’ एआई से लैस किया है। इसे भी पढ़ें: 4,000एमएएच बैटरी और 6जीबी रैम पर लॉन्च हुआ वीवो वी15, देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स और कीमत
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। वाई91आई डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही वीवो वाई91आई में पावर बैकअप के लिए 4,030एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।
बता दें कि हाल ही में वीवो ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वेईबो पर एक पोस्ट के जरिये एक्स27 के लॉन्च की जानकारी दी। वीवो ने अपनी पोस्ट में एक ईमेज टीज़र शेयर किया है जिसमें बताया गया है कि एक्स27 मार्च की 19 तारीख को टेक मंच पर दस्तक दे देगा। वीवो इस दिन चीन में ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट में एक्स27 लॉन्च किया जाएगा। वीवो एक्स27 19 मार्च को सिर्फ चीन में ही लॉन्च होगा। तथा ग्लोबल मार्केट में यह फोन कब तक लाया जाएगा इसकी जानकारी कंपनी की ओर से अभी नहीं दी गई है। वीवो ने बता दिया है कि कंपनी आने वाली 19 मार्च को एक्स27 से पर्दा उठाते हुए इस स्मार्टफोन को अंर्तराष्ट्रीय मंच पर लॉन्च कर देगी।
The post वीवो लेकर आया सस्ता वाटर ड्रॉप नॉच वाला फोन, सैमसंग गैलेक्सी एम10 को मिलेगी कांटे की टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post एक्सक्लूसिव: वीवो वाई91आई होगा वॉटरड्रॉप नॉच वाला सबसे सस्ता फोन, मार्च में होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
हाल ही में चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने भारतीय बाजार में वी सीरीज़ के अंदर वी15प्रो को लॉन्च किया था। यह डिवाइस एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जिसमें 32-मेगापिक्सल पॉप-अप सेल्फी कैमरा और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। वहीं, अब कंपनी वाई सीरीज के अंदर अपन नए बजट स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए तैयार दिखाई दे रही है।
91मोबाइल्स को रिटेल चेन सोर्स से एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि वीवो भारत में अपने वाई91आई स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस डिवाइस को 7,990 रुपए की कीमत में पेश किया जाएगा। स्मार्टफोन मार्च के पहले हफ्ते में ऑफिशियली लॉन्च किया जाएगा।
इस फोन को वाटरड्रॉप नॉच और डुअल रियर कैमरा के साथ लॉन्च किया जाएगा। अपकमिंग डिवाइस से पहले कंपनी इस साल जनवरी में वीवो वाई91 को लॉन्च कर चुकी है, जिसकी कीमत 10,990 रुपए थी।
डुअल कैमरा और वाटर ड्रॉप नॉच के साथ लॉन्च हुआ वीवो का सस्ता फोन यू1
बता दें कि वीवो वाई91आई को पहले कुछ मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है। अगर इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन ‘वी’ शेप वाली हैलो नॉच के साथ फूल व्यू डिसप्ले में आता है। इस फोन को 3डी माइक्रो-आर्क डिजाईन पर बनाया है जो इसे अटरेक्टिव लुक के साथ ही मजबूती भी प्रदान करता है। वाई93 में 1520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2-इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर पेश किया गया है जो कंपनी के ही यूजर इंटरफेस फनटच ओएस पर चलता है। यूज़ आसान बनाने के लिए कंपनी ने इसे ‘जोवी’ एआई से लैस किया है।
वाई91आई को इंडिया में 2जीबी की रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है जो 1.95गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 505 जीपीयू सपोर्ट करता है। चीन में वाई93 को 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है लेकिन माना जा रहा है कि भारत में वाई91आई 32जीबी मैमोरी पर लॉन्च होगा। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
वीवो वाई91सी वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, कम कीमत पर मिलेगा बड़ी बैटरी और फास्ट प्रोसेसर
वाई91आई डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। वीवो ने इस फोन में कोई भी फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया है तथा फोन अनलॉकिंग के लिए इसमें फेस रेक्ग्नेशन फीचर का यूज़ किया जाता हैरता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही वीवो वाई91आई में पावर बैकअप के लिए 4,030एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। चीन में यह फोन 1500 युआन की कीमत पर लॉन्च हुआ है। बहरहाल वाई91आई की पुख्ता जानकारी के लिए वीवो की ऑफिशियल घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।
हमें ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
The post एक्सक्लूसिव: वीवो वाई91आई होगा वॉटरड्रॉप नॉच वाला सबसे सस्ता फोन, मार्च में होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post वीवो वाई91आई जल्द होगा भारत में लॉन्च, बन सकता है वॉटरड्रॉप नॉच वाला सबसे सस्ता फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
वीवो ने भारत में अपनी वाई सीरीज़ को बढ़ाते हुए लेटेस्ट स्मार्टफोन वाई95 लॉन्च कर दिया है। यह फोन 20एमपी सेल्फी कैमरे के साथ ही 4जीबी रैम व 4030एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। वीवो वाई95 भारत में 16,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं अब खबर आ रही है कि वीवो आने वाले दिनों में एक और नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करेगी। खबर के अनुसार वीवो द्वारा लॉन्च किए जाने वाला यह फोन वाई91आई होगा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वीवो अगले महीने यानि दिसंबर में एक नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने की योजना बना रही है। यह वाई सीरीज़ के तहत ही लॉन्च होगा तथा वाई91आई नाम के साथ सेल के लिए उपलब्ध होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में लॉन्च होने वाला वाई91आई इसी महीने चीन में लॉन्च हो चुके वाई93 का इंटरनेशनल वर्ज़न होगा तथा यह फोन वाई91आई नाम के साथ ही भारत व अन्य इंटरनेशनल माकेर्ट्स में लॉन्च किया जाएगा।

वीवो वाई91आई यानि वाई93 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन ‘वी’ शेप वाली हैलो नॉच के साथ फूल व्यू डिसप्ले में आता है। इस फोन को 3डी माइक्रो-आर्क डिजाईन पर बनाया है जो इसे अटरेक्टिव लुक के साथ ही मजबूती भी प्रदान करता है। वाई93 में 1520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2-इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर पेश किया गया है जो कंपनी के ही यूजर इंटरफेस फनटच ओएस पर चलता है। यूज़ आसान बनाने के लिए कंपनी ने इसे ‘जोवी’ एआई से लैस किया है।
वीवो ला रही है डुअल डिसप्ले वाला फोन, लॉन्च से पहले ही फोटो हुई लीक
वाई91आई को इंडिया में 2जीबी की रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है जो 1.95गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 505 जीपीयू सपोर्ट करता है। चीन में वाई93 को 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है लेकिन माना जा रहा है कि भारत में वाई91आई 32जीबी मैमोरी पर लॉन्च होगा। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
20 एमपी सेल्फी, हैलो नॉच, 4जीबी रैम और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ वीवो वाई95
वीवो वाई93 / वाई91आई डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। वीवो ने इस फोन में कोई भी फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया है तथा फोन अनलॉकिंग के लिए वाई93 फेस रेक्ग्नेशन फीचर का यूज़ करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही वीवो वाई91आई यानि वाई93 में पावर बैकअप के लिए 4,030एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। चीन में यह फोन 1500 युआन की कीमत पर लॉन्च हुआ है वहीं भारत में वीवो वाई91आई को तकरीबन 12,000 रुपये तक कीमत पर लॉन्च कर सकती है। बहरहाल वाई91आई की पुख्ता जानकारी के लिए वीवो की आॅफिशियल घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।
The post वीवो वाई91आई जल्द होगा भारत में लॉन्च, बन सकता है वॉटरड्रॉप नॉच वाला सबसे सस्ता फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>