Vivo Y93 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 13 Jun 2019 06:30:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 4 जीबी रैम वाले Vivo Y93 स्मार्टफोन की कीमत में हुई 2 हजार रुपए कम, जानें नया प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y93-first-time-price-cut-in-india-know-new-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y93-first-time-price-cut-in-india-know-new-price/#respond Thu, 13 Jun 2019 05:22:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=32097 Vivo Y93 की कीमत में हुई कटौती।

The post 4 जीबी रैम वाले Vivo Y93 स्मार्टफोन की कीमत में हुई 2 हजार रुपए कम, जानें नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने पिछले साल अपनी वाई सीरीज़ के अंदर Y93 हैंडसेट को 4जीबी रैम के साथ लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 13,990 रुपए थी। वहीं, इस साल की शुरुआत में कंपनी ने इस डिवाइस के 3जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को पेश किया था, जिसकी कीमत 12,990 रुपए थी।

वीवो काफी समय से अपने स्मार्टफोन्स की कीमत में कटौती कर रहा है। इस बार कंपनी ने Vivo Y93 के दोनों वेरिएंट की कीमत में 2,000 रुपए तक की कटौती की गई है। 91मोबाइल्स को इस कटौती की जानकारी रिटेलर्स द्वारा मिल ही है।

नई कीमत

Vivo Y93 के 4जीबी रैम व 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 11,990 रुपए हो गई है जो कि पहले 13,990 रुपए थी। वहीं, इसके 3जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अब 10,990 रुपए में खरीदा जा सकेगा। यह हैंडसेट इससे पहले 12,990 रुपए का बेचा जा रहा था।

वीवो वाई93 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स


वीवो Y93 में 6.22—इंच की 1520 × 720 पिक्सल रेजल्यूशन वली एचडी प्लस स्क्रीन दी गई है। वहीं, स्क्रीन के उपर छोटा सा नॉच दिखाई देगा जिसे कंपनी ने हैलो नॉच का नाम दिया है। नॉच पर ही सेल्फी कैमरा उपलब्ध है। फोन में मीडियाटेक हेलियो पी22 चिपसेट है और इसमें 2.0गीगाहट्र्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा यह फोन फनटच ओएस 4.5 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 8.1 ओरियो पर आधारित है।

वीवो वाई 93 म में डुअल सिम सपोर्ट है। फोन में 2जी, 3जी के साथ आप 4जी वोएलटीई का लाभ लिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में के बैक पैनल में 13एमपी + 2एमपी का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इसे एफ/2.2 अपर्चर और एफ/2.4 अपर्चर के साथ पेश किया है। वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट पैनल में एफ/1.8 अपर्चर वाला 8—मेगापिक्सल का कैमरा है जो लो लाइट में भी अच्छी तस्वीर का भरोसा देता है।

वीवो वाई93 में 4,030 एमएएच की बैटरी दी गई है। हालांकि, इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं है। फोन में माइक्रो यूएसबी पोर्ट 2.0 उपलब्ध है। यह फोन स्टारी ब्लैक, नेब्युला पर्पल रंग में उपलब्ध है।

The post 4 जीबी रैम वाले Vivo Y93 स्मार्टफोन की कीमत में हुई 2 हजार रुपए कम, जानें नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y93-first-time-price-cut-in-india-know-new-price/feed/ 0
वीवो ने तीन स्मार्टफोन वेरिएंट्स का प्राइज़ किया कम, आज से ही बिकेंगे सस्ते दामों पर https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y95-y93-price-drop-in-india-feature-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y95-y93-price-drop-in-india-feature-specifications/#respond Fri, 15 Mar 2019 06:34:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=28485 आज से ही इन स्मार्टफोंस को घटी हुई नई कीमतों पर खरीदा जा सकता है।

The post वीवो ने तीन स्मार्टफोन वेरिएंट्स का प्राइज़ किया कम, आज से ही बिकेंगे सस्ते दामों पर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो इंडिया ने मार्च की शुरूआत में ही अपनी वाई सीरीज़ के सस्ते स्मार्टफोन वाई91 की कीमत में सीधे 1,000 रुपये की कटौती की थी। वीवो वाई91 कंपनी के सबसे सस्ते वॉटरड्रॉप नॉच वाले फोन में से एक है। यह फोन जहां 10,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था वहीं प्राइज़ कट के बाद वाई91 को 9,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। वाई91 के बाद अब कंपनी ने अपने फैन्स को एक और तोहफा देते हुए वाई सीरीज़ के ही तीन और स्मार्टफोन वेरिएंट्स की कीमत में कटौती कर दी है। वीवो ने अपने तीनों ही स्मार्टफोंस का दाम 1,000 रुपये कम किया है। जिसके बाद आज यानि 15 मार्च से ही इन स्मार्टफोंस को घटी हुई नई कीमतों पर खरीदा जा सकता है।

ये स्मार्टफोंस हुए सस्ते

वीवो ने अपनी वाई सीरीज़ के स्मार्टफोंस की कीमतें कम की है। सबसे पहले वीवो वाई95 की बात करें तो कंपनी द्वारा यह स्मार्टफोन 15,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इस फोन की कीमत में एक हजार रुपये की कटौती की है, जिसके बाद वाई95 को अब 14,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह 4जीबी रैम व 32जीबी मैमोरी वाले वाई93 को वीवो द्वारा 13,990 रुपये में लॉन्च किया गया था लेकिन प्राइज कट के बाद अब यह फोन 12,990 रुपये में मिलेगा। वीवो ने वाई93 के ही एक और वेरिएंट की कीमत 1,000 रुपये कम की है। वाई93 के 3जीबी रैम व 64जीबी वेरिएंट को कंपनी द्वारा 12,990 रुपये में लॉन्च किया गया था परंतु अब कीमत में कटौती होने के बाद इसे सिर्फ 11,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

vivo-y95-y93-price-drop-in-india-feature-specifications

वीवो वाई95

वीवो वाई95 को 19.5:9 आसपेक्ट रेशियो वाली वॉटरड्रॉप नॉच पर लॉन्च किया गया है जो 1520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22-इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड ओरियो आधारित फनटच ओएस 4.5 पर पेश किया गया है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन चिपसेट पर रन करता है। इंडिया में यह फोन 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर सेल के लिए उपलब्ध है। यह फोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 3 कैमरा और क्वॉलकॉम के नए प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुए असूस के दो फोन

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो वीवो वाई95 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी तथा 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के​ लिए यह फोन 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। डुअल सिम व 4जी वोएलटीई के साथ ही वीवो वाई95 पावर बैकअप के लिए 4,030एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। इस फोन को स्टारी ब्लैक और नेब्युला पर्पल कलर में खरीदा जा सकता है।

vivo y95 y93 price drop in india feature specifications

वीवो वाई93

वाई93 को भी वीवो ने 19.5:9 आसपेक्ट रेशियो वाली वॉटरड्रॉप नॉच पर लॉन्च किया गया है। यह फोन 1520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22-इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड ओरियो आधारित फनटच ओएस 4.5 पर पेश किया गया है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलीयो पी22 चिपसेट पर रन करता है। इंडिया में यह फोन 4जीबी रैम/32जीबी मैमोरी तथा 3जीबी रैम/64जीबी मैमोरी के दो वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध है। यह भी पढ़ें : शाओमी ला रहा भारत में सबसे सस्ता फोन, 4,000 भी हो सकती है कीमत

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो वीवो वाई93 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी तथा 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के​ लिए यह फोन 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। डुअल सिम, 4जी वोएलटीई व रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही वीवो वाई93 पावर बैकअप के लिए 4,030एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। इस फोन को स्टारी ब्लैक और नेब्युला पर्पल कलर में खरीदा जा सकता है।

The post वीवो ने तीन स्मार्टफोन वेरिएंट्स का प्राइज़ किया कम, आज से ही बिकेंगे सस्ते दामों पर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y95-y93-price-drop-in-india-feature-specifications/feed/ 0
6.22-इंच वॉटर ड्रॉप डिसप्ले के साथ वीवो वाई91 हुआ लॉन्च, कीमत सिर्फ 10,990 रुपए https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-vivo-y91-with-6-22-inch-waterdrop-display-launching-in-india-before-january-20th/ Thu, 10 Jan 2019 10:47:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=25943 फिलहाल यह डिवाइस वीवो ई-शॉप पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

The post 6.22-इंच वॉटर ड्रॉप डिसप्ले के साथ वीवो वाई91 हुआ लॉन्च, कीमत सिर्फ 10,990 रुपए first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने वाई सीरीज़ के अंदर वाई91 स्मार्टफोन को इंडियान मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इससे पहले 91मोबाइल्सा को एक्सक्लूसिव रिटेल चेन सोर्स से इस बात की जानकारी हासिल हुई थी कि वीवो जल्द भारतीय मार्केट में वाई91 स्मार्टफोन 10,990 रुपए में लॉन्च करेगा और ऐसा हुआ भी।

वीवो वाई91 को कंपनी ने 10,990 रुपए की कीमत में ही पेश किया है। यह डिवाइस वीवो ई-शॉप पर इस कीमत के साथ लिस्ट है। गौरतलब है कि वाई91 की को पहले ही पाकिस्तान और मलेशिया में लॉन्च किया जा चुका है।

वीवो ने कम किया वाई95 स्मार्टफोन का प्राइस, जानें नई कीमत

वीवो वाई91 की स्पेसिफिकेशन्स

वीवो वाई91 में 6.22-इंच हैलो फुलव्यू डिसप्ले दिया गया है, जिसमें एचडी+ रेज्लूयशन (720×1520) और 88.6 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो है। स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो पी22एसओसी के साथ 2जीबी रैम से लैस है। वहीं, इसमे 32जीबी स्टोरेज मौजूद है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

हैलो नॉच और डुअल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ वीवो वाई93 का सस्ता वर्जन , जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

फोटोग्राफी के लिए वाई91 में 13-मेगापिक्सल (एफ/2.2 अपर्चर) प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल (एफ/2.4) सेकंडरी सेंसर है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का सेंसर है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,030एमएएच की बैटरी दी गई है। डाटा और कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम सपोर्ट है। कंपनी ने इसे 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ पेश किया है और वाईफाई व ब्लूटूथ सपोर्ट भी है।

The post 6.22-इंच वॉटर ड्रॉप डिसप्ले के साथ वीवो वाई91 हुआ लॉन्च, कीमत सिर्फ 10,990 रुपए first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
हैलो नॉच और डुअल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ वीवो वाई93 का सस्ता वर्जन , जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y93-smartphone-3gb-ram-variant-launched-in-india-price-rs-12990/ Tue, 08 Jan 2019 04:17:06 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=25776 इससे पहले वीवो ने इस डिवाइस के 4जीबी रैम वेरिएंट 13,990 रुपए में लॉन्च किया था।

The post हैलो नॉच और डुअल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ वीवो वाई93 का सस्ता वर्जन , जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने कुछ समय पहले ही अपनी वाई सीरीज़ के अंदर वाई 93 हैंडसेट को 4जीबी रैम के साथ लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 13,990 रुपए थी। वहीं, अब भारत में कंपनी ने इस डिवाइस के 3जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को पेश किया है।

इस नए वेरिएंट की कीमत 12,990 रुपए है। अगर आप इस हैंडसेट को खरीदना चाहते हैं तो आपको यह डिवाइस ऑफलाइन मार्केट में मिल जाएगा। दिला दें कि डिवाइस को सबसे पहले चीन में लॉन्च किया गया था। वहीं, डिवाइस के 4जीबी रैम और 3जीबी रैम मॉडल में स्पेसिफिकेशन्स एक समान हैं।

vivo-y93
चीन में कंपनी ने वीवो वाई 93 मॉडल को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर के साथ पेश किया था। लेकिन, भारत में यह डिवाइस मीडियाटेक हेलियो पी22 प्रोसेसर के साथ आता है।इस फोन की सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि कम रेंज के बावजूद आपको हैलो नॉच जिसे वॉटर ड्रॉप नॉच और डुअल कैमरा मिलेगा।

5,000 रुपए सस्ता हुआ पॉप-अप सेल्फी कैमरा वाला वीवो नेक्स स्मार्टफोन, क्या वीवो नेक्स 2 को लाने की है तैयारी
वीवो वाई93 के स्पेसिफिकेशन

वीवो वी93 में 6.22—इंच की 1520 × 720 पिक्सल रेजल्यूशन वली एचडी प्लस स्क्रीन दी गई है। वहीं, स्क्रीन के उपर छोटा सा नॉच दिखाई देगा जिसे कंपनी ने हेलो नॉच का नाम दिया है। नॉच पर ही सेल्फी कैमरा उपलब्ध है। फोन में मीडियाटेक हेलियो पी22 चिपसेट है और इसमें 2.0गीगाहट्र्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। यह फोन फनटच ओएस 4.5 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 8.1 ओरियो आधारित है।

जानें 10जीबी रैम वाले वीवो नेक्स डुअल डिस्पले एडिशन की 10 बड़ी खूबियां

वीवो वाई 93 म में डुअल सिम सपोर्ट है। फोन में 2जी, 3जी के साथ आप 4जी वोएलटीई का लाभ लिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में के बैक पैनल में 13एमपी + 2एमपी का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इसे एफ/2.2 अपर्चर और एफ/2.4 अपर्चर के साथ पेश किया है। वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट पैनल में एफ/1.8 अपर्चर वाला 8—मेगापिक्सल का कैमरा है जो लो लाइट में भी अच्छी तस्वीर का भरोसा देता है।

वीवो वाई93 में 4,030 एमएएच की बैटरी दी गई है। हालांकि इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं है। फोन में माइक्रो यूएसबी पोर्ट 2.0 उपलब्ध है। यह फोन स्टारी ब्लैक, नेब्युला पर्पल रंग में उपलब्ध है। सेल्स पैक के साथ आपको यूएसबी केबल, सिम इजेक्टर, प्रोटेक्टिव फिल्म और प्रोटेक्टिव केस भी मिलेगा।

हमें ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें

The post हैलो नॉच और डुअल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ वीवो वाई93 का सस्ता वर्जन , जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
हैलो नॉच और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ वीवो का नया वाई93, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y93-launched-in-india-price-specification-and-features-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y93-launched-in-india-price-specification-and-features-in-hindi/#comments Fri, 21 Dec 2018 05:14:35 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=25303 वीवो वाई93 के साथ कंपनी ने कम रेंज में हैलो नॉच की शुरूआत की है। फोन में डुअल स्क्रीन और बड़ी बैटरी है।

The post हैलो नॉच और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ वीवो का नया वाई93, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले माह वीवो ने चीन में वाई 93 मॉडल को पेश किया था। वहीं अब कंपनी ने इस फोन को भारत में भी लॉन्च कर दिया है। वीवो वाई93 की कीमत 13,990 रुपये है और यह ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध हो गया है। यह फोन कंपनी द्वारा पिछले माह लॉन्च वाई95 का ही छोट संस्करण है। कुछ को छोड़कर इसके लगभग स्पेसिफिकेशन समान हैं। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि कम रेंज के बावजूद आपको हैलो नॉच जिसे वॉटर ड्रॉप नॉच भी कहा जाता है मिलेगा। इस रेंज के फोन में बहुत कम हैं।

वीवो वाई93 के स्पेसिफिकेशन
वीवो वी93 में 6.22—इंच की 1520 × 720 पिक्सल रेजल्यूशन वली एचडी प्लस स्क्रीन दी गई है। कपंनी ने इसे 19.5:9 आसपेक्ट रेशियो के साथ पेश किया है और इसमें आपको फूल व्यू डिसप्ले देखन को मिलेगा। अर्थात इसमें बेज़ल नजर नहीं आएंगे। फोन का स्क्रीन टू बॉडी रे​शियो 88.6 फीसदी है। स्क्रीन के उपर छोटा सा नॉच दिखाई देगा जिसे कंपनी ने हेलो नॉच का नाम दिया है। नॉच पर ही सेल्फी कैमरा उपलब्ध है। 20,000 रुपये के कम में 5 सबसे दमदार स्मार्टफोन

vivo-y93-launched-in-india-price-specification-and-features-in-hindi
हालांकि जहां वीवो वी95 क्वालकॉम चिपसेट पर काम करता था। वहीं यह फोन मीडियाटेक प्रोसेसर आधारित है। फोन को मीडियाटेक हेलियो पी22 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। 4जी डाउनलोड स्पीड में जियो रही टॉप पर तो अपलोड स्पीड में आइडिया मे मारी बाजी : ट्राई

भारतीय बाजार में इस फोन को 4जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ में पेश किया है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। यह फोन फनटच ओएस 4.5 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.1 ओरियो आधारित है। लॉन्च से पहले ही सामने आई वॉटरड्रॉप नॉच वाले आॅनर 8ए की रियर ईमेज, जल्द होगा लॉन्च

वीवो वाई 93 म में डुअल सिम सपोर्ट है। फोन में 2जी, 3जी के साथ आप 4जी वोएलटीई का लाभ लिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में के बैक पैनल में 13एमपी + 2एमपी का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इसे एफ/2.2 अपर्चर और एफ/2.4 अपर्चर के साथ पेश किया है। वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट पैनल में एफ/1.8 अपर्चर वाला 8—मेगापिक्सल का कैमरा है जो लो लाइट में भी अच्छी तस्वीर का भरोसा देता है।

vivo-y93-launched-in-india-price-specification-and-features-in-hindi

वीवो वाई93 में 4,030 एमएएच की बैटरी दी गई है। हालांकि इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं है। फोन में माइक्रो यूएसबी पोर्ट 2.0 उपलब्ध है। यह फोन स्टारी ब्लैक, नेब्युला पर्पल रंग में उपलब्ध है। सेल्स पैक के साथ आपको यूएसबी केबल, सिम इजेक्टर, प्रोटेक्टिव फिल्म और प्रोटेक्टिव केस भी मिलेगा।

The post हैलो नॉच और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ वीवो का नया वाई93, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y93-launched-in-india-price-specification-and-features-in-hindi/feed/ 5
वीवो वाई91आई जल्द होगा भारत में लॉन्च, बन सकता है वॉटरड्रॉप नॉच वाला सबसे सस्ता फोन https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y91i-feature-specifications-price-in-india-in-hindi/ Mon, 26 Nov 2018 10:13:10 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24594 वीवो वाई91आई में ‘वी’ शेप वाली हैलो नॉच देखने को मिलेगी।

The post वीवो वाई91आई जल्द होगा भारत में लॉन्च, बन सकता है वॉटरड्रॉप नॉच वाला सबसे सस्ता फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने भारत में अपनी वाई सीरीज़ को बढ़ाते हुए लेटेस्ट स्मार्टफोन वाई95 लॉन्च कर दिया है। यह फोन 20एमपी सेल्फी कैमरे के साथ ही 4जीबी रैम व 4030एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। वीवो वाई95 भारत में 16,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं अब खबर आ रही है कि वीवो आने वाले दिनों में एक और नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करेगी। खबर के अनुसार वीवो द्वारा लॉन्च किए जाने वाला यह फोन वाई91आई होगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वीवो अगले महीने यानि दिसंबर में एक नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने की योजना बना रही है। यह वाई सीरीज़ के तहत ही लॉन्च होगा तथा वाई91आई नाम के साथ सेल के लिए उपलब्ध होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में लॉन्च होने वाला वाई91आई इसी महीने चीन में लॉन्च हो चुके वाई93 का इंटरनेशनल वर्ज़न होगा तथा यह फोन वाई91आई नाम के साथ ही भारत व अन्य इंटरनेशनल माकेर्ट्स में लॉन्च किया जाएगा।

vivo y91i feature specifications price in india in hindi
VIVO Y93

वीवो वाई91आई यानि वाई93 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन ‘वी’ शेप वाली हैलो नॉच के साथ फूल व्यू डिसप्ले में आता है। इस फोन को 3डी माइक्रो-आर्क डिजाईन पर बनाया है जो इसे अटरेक्टिव लुक के साथ ही मजबूती भी प्रदान करता है। वाई93 में 1520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2-इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर पेश किया गया है जो कंपनी के ही यूजर इंटरफेस फनटच ओएस पर चलता है। यूज़ आसान बनाने के लिए कंपनी ने इसे ‘जोवी’ एआई से लैस किया है।

वीवो ला रही है डुअल डिसप्ले वाला फोन, लॉन्च से पहले ही फोटो हुई लीक

वाई91आई को इंडिया में 2जीबी की रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है जो 1.95गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 505 जीपीयू सपोर्ट करता है। चीन में वाई93 को 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है लेकिन माना जा रहा है कि भारत में वाई91आई 32जीबी मैमोरी पर लॉन्च होगा। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

20 एमपी सेल्फी, हैलो नॉच, 4जीबी रैम और डुअल ​कैमरे के साथ लॉन्च हुआ वीवो वाई95

वीवो वाई93 / वाई91आई डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। वीवो ने इस फोन में कोई भी फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया है तथा फोन अनलॉकिंग के लिए वाई93 फेस रेक्ग्नेशन फीचर का यूज़ करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही वीवो वाई91आई यानि वाई93 में पावर बैकअप के लिए 4,030एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। चीन में यह फोन 1500 युआन की कीमत पर लॉन्च हुआ है वहीं भारत में वीवो वाई91आई को तकरीबन 12,000 रुपये तक कीमत पर लॉन्च कर सकती है। बहरहाल वाई91आई की पुख्ता जानकारी के लिए वीवो की आॅफिशियल घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

The post वीवो वाई91आई जल्द होगा भारत में लॉन्च, बन सकता है वॉटरड्रॉप नॉच वाला सबसे सस्ता फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
वीवो ला रही है 2जीबी रैम वाला बेहद ही सस्ता फोन, बेंच​मार्किंग साइट पर हुआ लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-1817-listed-on-geekbench-with-2gb-ram-specifications-in-hindi/ Mon, 19 Nov 2018 06:54:37 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24398 वीवो का नया फोन 2जीबी रैम मैमोरी के साथ बाजार में कदम रखेगा

The post वीवो ला रही है 2जीबी रैम वाला बेहद ही सस्ता फोन, बेंच​मार्किंग साइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने पिछले कुछ दिनों में टेक बाजार में कई स्मार्टफोन पेश किए हैं। कंपनी ने अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी वाई सीरीज़ को बढ़ाते हुए अलग-अलग तारीखों पर वीवो वाई95 और वीवो वाई93 स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। ये दोनों स्मार्टफोन काफी हद तक लुक और डिजाईन में एक जैसे हैं। सबसे बड़ी खासियत है कि वाई95 व वाई93 दोनों ही फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर रन करते हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि वीवो अपनी वाई सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है और वीवो का यह नया स्मार्टफोन भी स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट से ही लैस होगा।

दरअसल चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर वीवो के एक नए स्मार्टफोन को देखा गया है। गीकबेंच पर वीवो के इस फोन को नाम तो नहीं बताया गया है लेकिन इसे वीवो 1817 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। गीकबेंच की यह लिस्टिंग 17 नवंबर की है। पिछले दिनों लॉन्च हुए वीवो वाई93 को इसी वेबसाइट पर वीवो 1818 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं वेबसाइट पर लिस्ट यह लेटेस्ट फोन वाई93 को ही दूसरा वेरिएंट हो सकता है।

vivo 1817 listed on geekbench with 2gb ram specifications in hindi

वीवो 1817 मॉडल नंबर वाले स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो गीकबेंच के ​अनुसार यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित होगा। लिस्टिंग के मुताबिक वीवो का यह नया फोन 2जीबी रैम मैमोरी के साथ बाजार में कदम रखेगा तथा प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 1.96गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आॅक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा। वहीं इस बात की प्रबल उम्मीद की जा रही है कि वीवो का यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर पेश किया जाएगा।

28 नवंबर को लॉन्च होगा रियलमी यू1, यह होगा देश का पहला हेलीयो पी70 चिपसेट वाला फोन

गीकबेंच की इस लिस्टिंग में वीवो के फोन को सिंगल-कोर में जहां 879 स्कोर प्राप्त हुआ है वहीं मल्टी-कोर में वीवो 1817 को 3261 स्कोर प्राप्त हुआ है। वीवो की ओर से हालांकि अभी तक इस स्मार्टफोन से जुड़ी कोई भी जानकारी आॅफिशियल नहीं की गई है लेकिन रैम मैमोरी देखने हुए कहा जा सकता है कि वीवो अपने इस फोन को सस्ते बजट में उतारेगी। वहीं पिछले दिनों लॉन्च हुए वीवो स्मार्टफोन को देखते हुए इस बात को भी नहीं नकारा जा सकता है कि वीवो का आगामी फोन डुअल रियर कैमरा से लैस होगा।

The post वीवो ला रही है 2जीबी रैम वाला बेहद ही सस्ता फोन, बेंच​मार्किंग साइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
4,030एमएएच बैटरी और हैलो नॉच के साथ लॉन्च हुआ वीवो का सस्ता फोन वाई93 https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y93-official-feature-specifications-price-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y93-official-feature-specifications-price-in-hindi/#comments Thu, 01 Nov 2018 07:05:14 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24050 फोन अनलॉकिंग के लिए वाई93 फेस रेक्ग्नेशन फीचर का यूज़ करता है।

The post 4,030एमएएच बैटरी और हैलो नॉच के साथ लॉन्च हुआ वीवो का सस्ता फोन वाई93 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने आज वाई93 मॉडल को चीन में पेश किया है। कम रेंज का यह फोन हैलो नॉच के साथ उपलब्ध है। इस तरह के स्क्रीन का उपयोग कंपनी ने हाल में लॉन्च हमने फ्लैगशिप फोन वी11 प्रो में किया है। वीवो वाई93 के साथ इसकी शुरुआत कम रेंज के फोन में कर दी गई है। हालांकि अब भारत में इस फोन के लॉन्च के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन आशा है कि जल्द ही उतार सकती है। यह फोन स्टारी नाइट और रेड सहित दो रंगों में उपलब्ध है।

वीवो वाई93 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन ‘वी’ शेप वाली हैलो नॉच के साथ फूल व्यू डिसप्ले में आता है। इस फोन को 3डी माइक्रो-आर्क डिजाईन पर बनाया है जो इसे अटरेक्टिव लुक के साथ ही मजबूती भी प्रदान करता है। वाई93 में 1520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2-इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर पेश किया गया है जो कंपनी के ही यूजर इंटरफेस फनटच ओएस पर चलता है। यूज़ आसान बनाने के लिए कंपनी ने इसे ‘जोवी’ एआई से लैस किया है।

सैमसंग गैलेक्सी एस10 की फोटो आई सामने, सबसे अलग होगा डिजाईन, डिसप्ले के अंदर होगा सेल्फी कैमरा

वाई93 को कंपनी द्वारा 4जीबी की रैम मैमोरी पर पेश किया गया है जो 1.95गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 505 जीपीयू सपोर्ट करता है। इस फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

6 कैमरे, 8जीबी रैम और स्लाईडर पैनल पर लॉन्च हुआ आॅनर का दमदार फोन मैजिक 2, एप्पल-सैमसंग को देगा टक्कर

वीवो वाई93 डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। वीवो ने इस फोन में कोई भी फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया है तथा फोन अनलॉकिंग के लिए वाई93 फेस रेक्ग्नेशन फीचर का यूज़ करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही वीवो वाई93 में पावर बैकअप के लिए 4,030एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। वाई93 को वीवो ने स्ट्रेरी नाइट और रेड कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है। इस फोन की कीमत 1500 युआन है जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 15,800 रुपये है। यह फोन भारत में कब लॉन्च होगा इस बारें में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

The post 4,030एमएएच बैटरी और हैलो नॉच के साथ लॉन्च हुआ वीवो का सस्ता फोन वाई93 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y93-official-feature-specifications-price-in-hindi/feed/ 1