Vivo Y95 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sat, 04 Mar 2023 11:46:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Vivo V15 Pro और Y95 स्मार्टफोन की कीमत में हुई भारी कमी, जानें अब कितने में मिलेंगे https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v15-pro-price-drop-rs-2000-and-y95-now-available-at-rs-13990-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v15-pro-price-drop-rs-2000-and-y95-now-available-at-rs-13990-in-india/#respond Mon, 13 May 2019 03:48:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=30720 Vivo V15 Pro की कीमत में पहली बार कटौती की गई है।

The post Vivo V15 Pro और Y95 स्मार्टफोन की कीमत में हुई भारी कमी, जानें अब कितने में मिलेंगे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने इस साल फरवरी महीने में भारतीय बाजार में अपनी ‘वी सीरीज़’ को बढ़ाते हुए V15 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इस फोन को कंपनी ने पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ बाजार में उतारा था। वहीं, अब इस फोन की कीमत में 2,000 रुपए की कटौती कर दी गई है। इसके अलावा कंपनी ने वॉटर ड्रॉप नॉच वाले Vivo Y95 नाम के स्मार्टफोन की कीमत में 1,000 रुपए की की कटौती की है।

यह है नई कीमत
Vivo V15 Pro की कीमत की में पहली बार कटौती की गई है। इस डिवाइस को कंपनी ने 28,990 रुपए में लॉन्च किया था। लेकिन, अब 2,000 रुपए की कटौती के बाद डिवाइस 26,990 रुपए में सेल किया जाएगा। वहीं, Vivo Y95 की कीमत में 1,000 रुपए की कटौती दूसरी बार की गई है। इसके बाद डिवाइस को 13,990 रुपए में सेल किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव : इंडिया आ रहा है तीन रियर कैमरे वाला Vivo Y15, कीमत होगी 15,000 रुपये से भी कम

91मोबाइल्स को इन दोनों ही डिवाइस की कीमत में कटौती की जानकारी रिटेलर द्वारा मिली है। इसके अलावा हाल ही में 91मोबाइल्स को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार वीवो इंडिया V15 Pro का नया वेरिएंट बाजार में लाने वाली है। इस नए वेरिएंट में 8जीबी की पावरफुल रैम मैमोरी दी जाएगी। वहीं V15 Pro के नए वेरिएंट में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि V15 Pro का 8जीबी रैम वेरिएंट भी कंपनी द्वारा 30,000 रुपये से कम के बजट में ही लॉन्च किया जाएगा। इसलिए हो सकता है कंपनी ने इसके 6जीबी रैम वेरिंएट की कीमत में कटौती की हो। इसे भी पढ़ें: Vivo S1 Pro लॉन्च, इसमें है 8जीबी की पावरफुल रैम और 48-एमपी का दमदार कैमरा

वीवो वी15 प्रो
Vivo V15 Pro को कंपनी की ओर से 19.5:9 आसपेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1080 x 2316 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.39-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित फनटच ओएस पर पेश किया गया है जो ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट पर कार्य करता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो V15 Pro ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन में दूसरा सेंसर 8-मेगापिक्सल का है तथा तीसरा सेंसर 5-मेगापिक्सल का दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए V15 Pro 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Vivo V15 Pro डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी व फोन अनलॉकिंग के लिए जहां V15 Pro में जहां इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 3,700एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

वीवो वाई95 के स्पेसिफिकेशन
वीवो वाई95 में 6.22—इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1520 x 720 पिक्सल है। कंपन ने इनसेल फूल व्यू डिसप्ले का उपयोग किया है। हालांकि स्क्रीन प्रोटेक्शन की जानकारी नहीं दी है। 19.5:9 आसपेक्ट रेशियो के साथ पेश किए गए इस फोन में स्क्रीन के उपर छोटा सा नॉच नजर आएगा जिसका नाम कंपनी ने हेलो नॉच दिया है। इस पर सेल्फी कैमरा उपलब्ध है।

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेअ आधारित इस फोन में ऑक्टाकोर (2×1.95गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स-ए53 और 6×1.45गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स ए53) प्रोसेसर दिया गया है। क्वालकॉम का यह नया प्रोसेसर है लेकिन कीमत के अनुसार बहुत खास नहीं कहेंगे। इस प्राइस रेंज में 600 सीरीज का चिपसेट होता तो ज्यादा बेहतर कहा जाता। कंपनी ने इसे 4जीबी रैम व 64जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ में पेश किया है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है।

यह फोन फनटच ओएस 4.5 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 8.1 ओरियो आधारित है। वीवो वाई 95 में दोहरा सिम सपोर्ट है और आप 4जी वोएलटीई का लाभ ले सकते हैं। फोटोग्राफी की बात करें तो बैक पैनल में 13एमपी + 2एमपी का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 20—मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। कैमरे के साथ आपको प्रो मोड और फेस ब्यूटी जैसे ऑप्शन मिलेंगे।

वीवो वाई95 में 4,030 एमएएच की बैटरी दी गई है। हालांकि इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं है। फोन में माइक्रो यूएसबी पोर्ट 2.0 उपलब्ध है। यह फोन स्टारी ब्लैक, नेल्युला पर्पल रंग में आता है।

The post Vivo V15 Pro और Y95 स्मार्टफोन की कीमत में हुई भारी कमी, जानें अब कितने में मिलेंगे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v15-pro-price-drop-rs-2000-and-y95-now-available-at-rs-13990-in-india/feed/ 0
Vivo Y95 और Y91 की कीमत में हुई भारी कटौती, जानें डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y95-and-y91-price-drop-rs-1000-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y95-and-y91-price-drop-rs-1000-in-india/#respond Wed, 01 May 2019 06:28:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=30282 इन दोनों फोन्स की कीमत में पहले भी कटौती की जा चुकी है।

The post Vivo Y95 और Y91 की कीमत में हुई भारी कटौती, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वीवो ने अपने दो स्मार्टफोन्स की कीमत में कटौती की है। कंपनी ने Vivo Y95 और Vivo Y91 की कीमत में 1,000 रुपए की कमी की है। हालांकि, इन दोनों फोन्स की कीमत में पहले भी कटौती की जा चुकी है। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो इन दोनों फोन को कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

Vivo Y95 और Y91 का नया प्राइस

Vivo Y95 और Vivo Y91 की कीमत में कटौती की जानकारी 91मोबाइल्स को रिटेल सोर्स से मिली है। Vivo Y91 के अलावा अगर बात करें VivoY95 की कीमत में भी 1,000 रुपए की कटौती की गई है। वहीं, Vivo Y91 की कीमत में पहले भी 1,000 रुपए की कटौती की जा चुकी है, जिसके बाद यह फोन 9,990 रुपए में सेल किया जा रहा था। वहीं, अब एक बार फिर कटौती की गई है जिसके बाद यह फोन 8,990 रुपए हो गई है। वहीं, Vivo Y95 में पहली बार कटौती की गई है। इस कटौती के बाद इन दोनों ही फोन को ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर खरीदा जा सकता है। इसे भी पढ़ें: डुअल कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ आएगा Vivo का नया स्मार्टफोन, टेना पर हुआ लिस्ट

Vivo Y95 की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वाई95 में 6.22-इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट पर आधारित वहीं, फोन में 4जीबी रैम व 64जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ में पेश किया है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। इसके अलावा यह फोन फनटच ओएस 4.5 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 8.1 ओरियो आधारित है।

वीवो वाई 95 में दोहरा सिम सपोर्ट है और आप 4जी वोएलटीई का लाभ ले सकते हैं। फोटोग्राफी की बात करें तो बैक पैनल में 13एमपी + 2एमपी का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। कैमरे के साथ आपको प्रो मोड और फेस ब्यूटी जैसे आॅप्शन मिलेंगे। साथ ही वीवो वाई95 में पवार बैकअप के लिए 4,030एमएएच की बैटरी दी गई है। इसे भी पढ़ें: 4जीबी रैम और 16-एमपी सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Vivo Z3x

Vivo Y91 की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
अगर बात करें वीवो वाई91 तो इसमें 6.22-इंच का फुलव्यू एचडी+ डिसप्ले है। साथ ही फोन मीडियाटेक हेलीयो पी22 चिपसेट पर आधारित है। इसके अलावा फोन में 2जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोन में फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट पर 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

फोन में पावर बैकअप के लिए 4,030एमएएच की पावरफुल बैटरी से लैस है। इसके अलावा वाई91 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन्स हैं। सिक्योरिटी व अनलॉकिंग के लिए वाई91 जहां फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है वहीं फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

The post Vivo Y95 और Y91 की कीमत में हुई भारी कटौती, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y95-and-y91-price-drop-rs-1000-in-india/feed/ 0
वीवो ने तीन स्मार्टफोन वेरिएंट्स का प्राइज़ किया कम, आज से ही बिकेंगे सस्ते दामों पर https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y95-y93-price-drop-in-india-feature-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y95-y93-price-drop-in-india-feature-specifications/#respond Fri, 15 Mar 2019 06:34:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=28485 आज से ही इन स्मार्टफोंस को घटी हुई नई कीमतों पर खरीदा जा सकता है।

The post वीवो ने तीन स्मार्टफोन वेरिएंट्स का प्राइज़ किया कम, आज से ही बिकेंगे सस्ते दामों पर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो इंडिया ने मार्च की शुरूआत में ही अपनी वाई सीरीज़ के सस्ते स्मार्टफोन वाई91 की कीमत में सीधे 1,000 रुपये की कटौती की थी। वीवो वाई91 कंपनी के सबसे सस्ते वॉटरड्रॉप नॉच वाले फोन में से एक है। यह फोन जहां 10,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था वहीं प्राइज़ कट के बाद वाई91 को 9,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। वाई91 के बाद अब कंपनी ने अपने फैन्स को एक और तोहफा देते हुए वाई सीरीज़ के ही तीन और स्मार्टफोन वेरिएंट्स की कीमत में कटौती कर दी है। वीवो ने अपने तीनों ही स्मार्टफोंस का दाम 1,000 रुपये कम किया है। जिसके बाद आज यानि 15 मार्च से ही इन स्मार्टफोंस को घटी हुई नई कीमतों पर खरीदा जा सकता है।

ये स्मार्टफोंस हुए सस्ते

वीवो ने अपनी वाई सीरीज़ के स्मार्टफोंस की कीमतें कम की है। सबसे पहले वीवो वाई95 की बात करें तो कंपनी द्वारा यह स्मार्टफोन 15,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इस फोन की कीमत में एक हजार रुपये की कटौती की है, जिसके बाद वाई95 को अब 14,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह 4जीबी रैम व 32जीबी मैमोरी वाले वाई93 को वीवो द्वारा 13,990 रुपये में लॉन्च किया गया था लेकिन प्राइज कट के बाद अब यह फोन 12,990 रुपये में मिलेगा। वीवो ने वाई93 के ही एक और वेरिएंट की कीमत 1,000 रुपये कम की है। वाई93 के 3जीबी रैम व 64जीबी वेरिएंट को कंपनी द्वारा 12,990 रुपये में लॉन्च किया गया था परंतु अब कीमत में कटौती होने के बाद इसे सिर्फ 11,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

vivo-y95-y93-price-drop-in-india-feature-specifications

वीवो वाई95

वीवो वाई95 को 19.5:9 आसपेक्ट रेशियो वाली वॉटरड्रॉप नॉच पर लॉन्च किया गया है जो 1520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22-इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड ओरियो आधारित फनटच ओएस 4.5 पर पेश किया गया है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन चिपसेट पर रन करता है। इंडिया में यह फोन 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर सेल के लिए उपलब्ध है। यह फोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 3 कैमरा और क्वॉलकॉम के नए प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुए असूस के दो फोन

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो वीवो वाई95 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी तथा 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के​ लिए यह फोन 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। डुअल सिम व 4जी वोएलटीई के साथ ही वीवो वाई95 पावर बैकअप के लिए 4,030एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। इस फोन को स्टारी ब्लैक और नेब्युला पर्पल कलर में खरीदा जा सकता है।

vivo y95 y93 price drop in india feature specifications

वीवो वाई93

वाई93 को भी वीवो ने 19.5:9 आसपेक्ट रेशियो वाली वॉटरड्रॉप नॉच पर लॉन्च किया गया है। यह फोन 1520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22-इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड ओरियो आधारित फनटच ओएस 4.5 पर पेश किया गया है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलीयो पी22 चिपसेट पर रन करता है। इंडिया में यह फोन 4जीबी रैम/32जीबी मैमोरी तथा 3जीबी रैम/64जीबी मैमोरी के दो वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध है। यह भी पढ़ें : शाओमी ला रहा भारत में सबसे सस्ता फोन, 4,000 भी हो सकती है कीमत

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो वीवो वाई93 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी तथा 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के​ लिए यह फोन 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। डुअल सिम, 4जी वोएलटीई व रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही वीवो वाई93 पावर बैकअप के लिए 4,030एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। इस फोन को स्टारी ब्लैक और नेब्युला पर्पल कलर में खरीदा जा सकता है।

The post वीवो ने तीन स्मार्टफोन वेरिएंट्स का प्राइज़ किया कम, आज से ही बिकेंगे सस्ते दामों पर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y95-y93-price-drop-in-india-feature-specifications/feed/ 0
वीवो ने कम किया वाई95 स्मार्टफोन का प्राइस, जानें नई कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y95-price-cut-rs-1000-in-india/ Thu, 10 Jan 2019 06:09:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=25900 इस बार कंपनी ने वीवो वाई95 स्मार्टफोन की कीमत में 1,000 रुपए की कटौती की है।

The post वीवो ने कम किया वाई95 स्मार्टफोन का प्राइस, जानें नई कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप नए साल पर स्मार्टफोन की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो यह बिल्कुल सही समय है। अब तक कई कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन्स की कीमत में कटौती कर ग्राहकों को कई ऑप्शन दिए हैं। वहीं, अब वीवो ने अपने दूसरे स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है। इससे पहले कंपनी ने अपने फ्लैगशिप डिवाइस वीवो नेक्स की कीमत में 5,000 रुपए की कटौती की थी। इस बार कंपनी ने वीवो वाई95 स्मार्टफोन की कीमत में 1,000 रुपए की कटौती की है।

वीवो ने पिछले साल वाई95 को हैलो नॉच के साथ पेश किया था, जिसकी कीमत लॉन्च के समय 16,990 रुपए थी। वहीं, अब 1,000 रुपए की कटौती के बाद डिवाइस को 15,990 रुपए में उपलब्ध कराया जा रहा है। डिवाइस की कीमत ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनो माध्यम से खरीदा जा सकता है।

vivo-y7
हैलो नॉच और डुअल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ वीवो वाई93 का सस्ता वर्जन , जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

वीवो वाी95 के स्पेसिफिकेशन
वीवो वी95 में 6.22—इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1520 x 720 पिक्सल है। कंपन ने इनसेल फूल व्यू डिसप्ले का उपयोग किया है। हालांकि स्क्रीन प्रोटेक्शन की जानकारी नहीं दी है। 19.5:9 आसपेक्ट रेशियो के साथ पेश किए गए इस फोन में स्क्रीन के उपर छोटा सा नॉच नजर आएगा जिसका नाम कंपनी ने हेलो नॉच दिया है। इस पर सेल्फी कैमरा उपलब्ध है।

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेअ आधारित इस फोन में ऑक्टाकोर (2×1.95गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स-ए53 और 6×1.45गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स ए53) प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 4जीबी रैम व 64जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ में पेश किया है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है।

5,000 रुपए सस्ता हुआ पॉप-अप सेल्फी कैमरा वाला वीवो नेक्स स्मार्टफोन, क्या वीवो नेक्स 2 को लाने की है तैयारी

यह फोन फनटच ओएस 4.5 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.1 ओरियो आधारित है। वीवो वाई 95 में दोहरा सिम सपोर्ट है और आप 4जी वोएलटीई का लाभ ले सकते हैं। फोटोग्राफी की बात करें तो बैक पैनल में 13एमपी + 2एमपी का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 20—मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। कैमरे के साथ आपको प्रो मोड और फेस ब्यूटी जैसे आॅप्शन मिलेंगे। वीवो वाई95 में 4,030 एमएएच की बैटरी दी गई है। हालांकि इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं है। फोन में माइक्रो यूएसबी पोर्ट 2.0 उपलब्ध है। यह फोन स्टारी ब्लैक, नेल्युला पर्पल रंग में आता है।

The post वीवो ने कम किया वाई95 स्मार्टफोन का प्राइस, जानें नई कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एक्सक्लूसिव : 16,990 रुपये में लॉन्च होगा 4,030एमएएच बैटरी वाला वीवो वाई95, 26 नवंबर से होगी सेल https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-vivo-y95-to-launch-in-india-on-26-november-price-rs-16990-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-vivo-y95-to-launch-in-india-on-26-november-price-rs-16990-in-hindi/#comments Thu, 22 Nov 2018 12:22:14 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24537 वीवो वाई95 आॅनलाईन प्लेटफार्म के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post एक्सक्लूसिव : 16,990 रुपये में लॉन्च होगा 4,030एमएएच बैटरी वाला वीवो वाई95, 26 नवंबर से होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने पिछले हफ्ते ही अंर्तराष्ट्रीय टेक मंच पर अपना हेलो नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन वाई95 लॉन्च किया था। डुअल ​रियर कैमरे से लैस यह स्मार्टफोन फिलहाल फिलिपिंस में ही लॉन्च किया गया है लेकिन अब वीवो जल्द ही इस स्मार्टफोन को इंडिया में लाने वाली है। 91मोबाइल्स को सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि कपंनी नवंबर की 26 तारीख को भारत में अपनी वाई सीरीज़ को बढ़ाते हुए एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है और यह स्मार्टफोन वाई95 होगा।

वीवो इंडिया ने हालांकि अभी तक वाई95 को लेकर कोई आॅफि​शियल जानकारी नहीं दी है लेकिन 91मोबाइल्स को रिटेल जगत से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि वीवो वाई95 आने वाली 26 नवंबर से भारत में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार वीवो इस स्मार्टफोन को 16,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च करेगी। वीवो वाई95 आॅनलाईन प्लेटफार्म के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।

vivo-x21s-2

वीवो वाई95 को ‘वी’ शेप वाली हेलो नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। वीवो का यह नया फोन 1,520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22-इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। वाई95 को एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित फनटच 4.5 ओएस पर पेश किया गया है जो 1.9गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर रन करता है।

एक्सक्लूसिव : 27 नवंबर को लॉन्च होगा ओपो ए7, कीमत होगी 17,999 रुपये

कंपनी की ओर से वाई95 को 4जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है। फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वाई95 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

वीवो वाई95 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन में पावर बैकअप के लिए ओटीजी सपोर्ट के साथ 4,030एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post एक्सक्लूसिव : 16,990 रुपये में लॉन्च होगा 4,030एमएएच बैटरी वाला वीवो वाई95, 26 नवंबर से होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-vivo-y95-to-launch-in-india-on-26-november-price-rs-16990-in-hindi/feed/ 1
वीवो ला रही है 2जीबी रैम वाला बेहद ही सस्ता फोन, बेंच​मार्किंग साइट पर हुआ लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-1817-listed-on-geekbench-with-2gb-ram-specifications-in-hindi/ Mon, 19 Nov 2018 06:54:37 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24398 वीवो का नया फोन 2जीबी रैम मैमोरी के साथ बाजार में कदम रखेगा

The post वीवो ला रही है 2जीबी रैम वाला बेहद ही सस्ता फोन, बेंच​मार्किंग साइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने पिछले कुछ दिनों में टेक बाजार में कई स्मार्टफोन पेश किए हैं। कंपनी ने अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी वाई सीरीज़ को बढ़ाते हुए अलग-अलग तारीखों पर वीवो वाई95 और वीवो वाई93 स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। ये दोनों स्मार्टफोन काफी हद तक लुक और डिजाईन में एक जैसे हैं। सबसे बड़ी खासियत है कि वाई95 व वाई93 दोनों ही फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर रन करते हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि वीवो अपनी वाई सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है और वीवो का यह नया स्मार्टफोन भी स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट से ही लैस होगा।

दरअसल चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर वीवो के एक नए स्मार्टफोन को देखा गया है। गीकबेंच पर वीवो के इस फोन को नाम तो नहीं बताया गया है लेकिन इसे वीवो 1817 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। गीकबेंच की यह लिस्टिंग 17 नवंबर की है। पिछले दिनों लॉन्च हुए वीवो वाई93 को इसी वेबसाइट पर वीवो 1818 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं वेबसाइट पर लिस्ट यह लेटेस्ट फोन वाई93 को ही दूसरा वेरिएंट हो सकता है।

vivo 1817 listed on geekbench with 2gb ram specifications in hindi

वीवो 1817 मॉडल नंबर वाले स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो गीकबेंच के ​अनुसार यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित होगा। लिस्टिंग के मुताबिक वीवो का यह नया फोन 2जीबी रैम मैमोरी के साथ बाजार में कदम रखेगा तथा प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 1.96गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आॅक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा। वहीं इस बात की प्रबल उम्मीद की जा रही है कि वीवो का यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर पेश किया जाएगा।

28 नवंबर को लॉन्च होगा रियलमी यू1, यह होगा देश का पहला हेलीयो पी70 चिपसेट वाला फोन

गीकबेंच की इस लिस्टिंग में वीवो के फोन को सिंगल-कोर में जहां 879 स्कोर प्राप्त हुआ है वहीं मल्टी-कोर में वीवो 1817 को 3261 स्कोर प्राप्त हुआ है। वीवो की ओर से हालांकि अभी तक इस स्मार्टफोन से जुड़ी कोई भी जानकारी आॅफिशियल नहीं की गई है लेकिन रैम मैमोरी देखने हुए कहा जा सकता है कि वीवो अपने इस फोन को सस्ते बजट में उतारेगी। वहीं पिछले दिनों लॉन्च हुए वीवो स्मार्टफोन को देखते हुए इस बात को भी नहीं नकारा जा सकता है कि वीवो का आगामी फोन डुअल रियर कैमरा से लैस होगा।

The post वीवो ला रही है 2जीबी रैम वाला बेहद ही सस्ता फोन, बेंच​मार्किंग साइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
4,030एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम पर लॉन्च हुआ हेलो नॉच वाला वीवो वाई95 https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y95-launched-halo-notch-4gb-ram-feature-specifications-price-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y95-launched-halo-notch-4gb-ram-feature-specifications-price-in-hindi/#comments Tue, 13 Nov 2018 07:42:31 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24253 वीवो की ओर से वाई95 टेक मंच पर आॅफिशियली लॉन्च ​कर दिया गया है।

The post 4,030एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम पर लॉन्च हुआ हेलो नॉच वाला वीवो वाई95 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो को लेकर कई दिनों से खबरें आ रही थी कि कंपनी अपनी वाई सीरीज़ को बढ़ाते हुए इसमें वाई95 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। विभिन्न लीक्स में इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स, डिजाईन व फीचर्स की जानकारी मिलती रही है। कल ही जहां वीवो वाई95 को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर देखा गया था वहीं आज कंपनी ने आधिकारिक रूप से वाई95 से पर्दा उठा दिया है। वीवो की ओर से वाई95 टेक मंच पर आॅफिशियली लॉन्च ​कर दिया गया है।

वीवो वाई95 को ‘वी’ शेप वाली हेलो नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। वीवो का यह नया फोन 1,520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22-इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। वाई95 को एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित फनटच 4.5 ओएस पर पेश किया गया है जो 1.9गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर रन करता है।

एक्सक्लूसिव : नॉच डिसप्ले वाला वीवो वाई81आई जल्द होगा भारत में लॉन्च, कीमत होगी 10,000 से भी कम

कंपनी की ओर से वाई95 को 4जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है। फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वाई95 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

4जीबी रैम व 6.26-इंच नॉच ​डिसप्ले के साथ वीवो ज़ेड1 लाइट हुआ लॉन्च

वीवो वाई95 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन में पावर बैकअप के लिए ओटीजी सपोर्ट के साथ 4,030एमएएच की बैटरी दी गई है। वीवो वाई95 को फिलहाल फिलिपिंस में लॉन्च किया गया है जो आने वाले दिनों में अन्य बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध होगा। फिलिपिंस में इस फोन की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है जो इंडियन करंसी अनुसार 19,000 रुपये के करीब है।

The post 4,030एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम पर लॉन्च हुआ हेलो नॉच वाला वीवो वाई95 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y95-launched-halo-notch-4gb-ram-feature-specifications-price-in-hindi/feed/ 1
4,030एमएएच बैटरी और 20-एमपी सेल्फी कैमरे वाला वीवो वाई95 बेंचमर्किंग साइट पर लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y95-listed-geekbench-specifications-feature-price-in-hindi/ Mon, 12 Nov 2018 10:13:11 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24232 वीवो वाई95 14,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च होगा।

The post 4,030एमएएच बैटरी और 20-एमपी सेल्फी कैमरे वाला वीवो वाई95 बेंचमर्किंग साइट पर लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

91मोबाइल्स ने एक हफ्ता पहले ही एक्सक्लूसिव खबर पब्लिश करते हुए बताया था कि चीनी टेक कंपनी वीवो जल्द ही भारत में अपनी वाई स्मार्टफोन सीरीज़ को बढ़ाते हुए एक नया स्मार्टफोन वाई95 नाम के साथ लॉन्च करेगी। वीवो वाई95 14,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च होगा इस बात की जानकारी भी हमनें हमारी रिपोर्ट में दी थी। वीवो अपने इस स्मार्टफोन को ​कब देश में किस दिन लॉन्च करेगी इस बात का जानकारी तो कंपनी ने अभी तक आॅफिशियली नहीं की है। लेकिन फोन लॉन्च से पहले ही वाई95 चीनी बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट हो गया है।

वीवो वाई95 को लॉन्च से पहले गीकबेंच पर देखा गया है। गीकबेंच पर यह फोन वीवो 1807 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। गीकबेंच की लिस्टिंग में पता चला है कि वाई95 को कपंनी द्वारा 4जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा। इस लिस्टिंग में फोन को एंडरॉयड 8.1.0 पाई आधारित बताया है जो 1.9गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर पर रन करेगा। गीकबेंच पर वाई95 को सिंगल-कोर में 876 स्कोर तथा मल्टी-कोर में 3267 स्कोर प्राप्त हुआ है।

vivo-y95

वाई95 के अन्य फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन को ‘वी’ शेप वाली हेलो नॉच डिसप्ले पर पेश किया जाएगा तथा इस नॉच में ही सेल्फी कैमरा व अन्स सेंसर मौजूद होंगे। लीक के अनुसार इस फोन को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.22-इंच की बड़ी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। वाई95 में प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक का हेलीयो पी22 चिपसेट देखने को मिल सकता है। वहीं फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

6जीबी रैम पर लॉन्च हुआ इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला वीवो एक्स21एस

वाई95 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए जा सकते हैं। इसी तरह सेल्फी के लिए इस फोन में 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। वीवो अपने फोन को एआई तकनीक से लैस कर बाजार में उतारेगी। डुअल सिम व 4जी एलटीई के साथ ही यह फोन बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस होगा। वहीं पावर बैकअप के लिए वीवो वाई95 में 4,030एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।

The post 4,030एमएएच बैटरी और 20-एमपी सेल्फी कैमरे वाला वीवो वाई95 बेंचमर्किंग साइट पर लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एक्सक्लूसिव : 14,990 रुपये में लॉन्च होगा 4जीबी रैम और हेलो नॉच डिसप्ले वाला वीवो वाई95 https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y95-to-launch-at-rs14990-price-specifications-in-hindi/ Tue, 06 Nov 2018 05:25:53 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24182 वीवो वाई95 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा।

The post एक्सक्लूसिव : 14,990 रुपये में लॉन्च होगा 4जीबी रैम और हेलो नॉच डिसप्ले वाला वीवो वाई95 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

91मोबाइल्स ने दो हफ्ते पहले ही एक्सक्लूसिव खबर छापी थी कि वीवो इंडिया जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन वाई95 लाने वाली है। अपनी खबर में हमनें इस बात का भी दावा किया था कि यह फोन ‘वी’ शेप वाली हेलो नॉच डिसप्ले पर बना होगा और कंपनी वाई95 को खास तौर पर आॅफलाईन मार्केट व रिटेल स्टोर्स के उपलब्ध कराने के मकसद से इसे देश में लॉन्च कर रही है। वहीं आज फिर से हमें एक्सक्लूसिव जानकारी हाथ लगी है कि वीवो वाई95 भारत में 14,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा।

5,100एमएएच बैटरी, 8-इंच स्क्रीन और 6जीबी रैम पर लॉन्च हुआ आॅनर वॉटरप्ले 8

वीवो वाई95 को लेकर रिटेल जगत से जुड़े पुख्ता सूत्रों से खबर मिली है कंपनी जल्द ही इंडियन मोबाइल मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन वाई95 उतारने वाली है। वाई95 को इंडियन मार्केट में 14,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। यह फोन आॅफलाईन बाजार में लाया जाएगा जो रिटेल स्टोर्स पर आने वाले कुछ ही दिनों में सेल के​​ लिए उपलब्ध हो जाएगा। वीवो वाई95 खासियत होगी इस फोन की हेलो ​नॉच डिसप्ले। यानि वाई95 में बेजल लेस स्क्रीन पर उपर की ओर छोटी सी ‘वी’ शेप की नॉच होगी और इसी नॉच में सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।

वीवो वी11 प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स हिंदी में
Pic : Vivo V11

वीवो वाई95 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.22-इंच की बड़ी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। वाई95 एंडरॉयड ओरियो आधारित होगा जो मीडियाटेक हेलीयो पी22 चिपसेट पर रन करेगा। वीवो इस फोन को 4जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च करेगी। फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

40-एमपी कैमरे वाला हुआवई मेट 20 प्रो इंडियन वेबसाइट पर लिस्ट, 28 नवंबर को दस्तक देगा यह पावरफुल फोन

वाई95 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए जाएंगे। इसी तरह सेल्फी के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। वीवो अपने फोन को एआई तकनीक से लैस कर बाजार में उतारेगी। डुअल सिम व 4जी एलटीई के साथ ही यह फोन बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस होगा। वहीं पावर बैकअप के लिए वीवो वाई95 में 3,260एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी।

The post एक्सक्लूसिव : 14,990 रुपये में लॉन्च होगा 4जीबी रैम और हेलो नॉच डिसप्ले वाला वीवो वाई95 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एक्सक्लूसिव: 15,000 रुपये के बजट में वीवो लॉन्च करेगा वाई95, इसमें होगी हैलो नॉच स्क्रीन https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-going-to-launch-y83-successor-y95-in-india-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-going-to-launch-y83-successor-y95-in-india-in-hindi/#comments Thu, 25 Oct 2018 07:03:48 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=23838 वीवो वाई95 को दिवाली से पहले कंपनी भारत में लॉन्च करने वाली है।

The post एक्सक्लूसिव: 15,000 रुपये के बजट में वीवो लॉन्च करेगा वाई95, इसमें होगी हैलो नॉच स्क्रीन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मई में वीवो ने भारतीय बाजार में वाई83 मॉडल को पेश किया था और इसी के साथ कपंनी ने कम रेंज में नॉच डिसप्ले की शुरुआत की थी। वहीं बाद में कपंनी ने इसका अपग्रेड संस्करण वाई83 प्रो को पेश किया था जिसकी जानकारी 91मोबाइल्स ने सबसे पहले दी थी। वहीं आज फिर एक 91मोबाइल्स के बाद वीवो के नए मॉडल की जानकारी है। कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में वीवो वाई83 प्रो का अपग्रेड संस्करण वाई95 को पेश करने वाली है। खबर है कि यह फोन दिवाली से पहले ही देश में उपलब्ध होगा।

91मेबाइल्स को रिटेलर्स स्टोर्स से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी जल्द ही वाई95 को पेश करने वाली है जो आॅफलाइन रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा। इस फोन को कंपनी जल्द ही लॉन्च करने वाली है। जहां तक प्राइस की बात है तो जानकारी के अनुसार कंपनी इसे 15,000 रुपये के बजट में ही लॉन्च करने वाली है। फिलहाल स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं है लेकिन यह वाई83 प्रो का अपग्रेड संस्करण है ऐसे में आशा कर सकते हैं कि नॉच के साथ बड़ी स्क्रीन देखने को मिलेगी। सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि इस फोन के साथ कंपनी कम रेंज में हैलो नॉच की शुरुआत कर सकती है। 24+2 एमपी स्लाइड आउट कैमरे वाला शाओमी मी मिक्स 3 लॉन्च

वीवो वाई83 प्रो के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह फोन 6.22-इंच की 2.0 फुलव्यू स्क्रीन के साथ उपलब्ध है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए कंपनी ने इसे 8-मेगापिक्सल के कैमरे से लैस किया है जिसका उपयोग आप वीडियो कॉलिंग या कॉन्फ्रेंसिंग के लिए कर सकते हैं। वीवो ला रहा है 8जीबी रैम वाला दमदार फोन

वीवो वाई83 प्रो में 4जीबी की रैम मैमोरी दी गई है और साथ में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। फोन में मैमोरी कार्ड स्लॉट है और आप माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। यह फोन मीडियाटेक हेलियो पी22 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें फोन फनटच ओएस देखने को मिलेगा जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.1 ओरियो पर आधारित है। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,260 एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post एक्सक्लूसिव: 15,000 रुपये के बजट में वीवो लॉन्च करेगा वाई95, इसमें होगी हैलो नॉच स्क्रीन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-going-to-launch-y83-successor-y95-in-india-in-hindi/feed/ 1