Vivo Y97 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 12 Sep 2018 07:40:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 4जीबी रैम और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ वॉटरड्रॉप नॉच वाला वीवो वाई97 https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y97-official-feature-specifications-price-in-hindi/ Wed, 12 Sep 2018 07:38:22 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=22663 अपने फैन्स को सरप्राइज़ ​देते हुए वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन वाई97 को आॅफिशियल कर दिया है।

The post 4जीबी रैम और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ वॉटरड्रॉप नॉच वाला वीवो वाई97 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो के वॉटरड्राप डिसप्ले वाले स्मार्टफोन वाई97 को लेकर हाल ही में एक लीक सामनें आया था। इस लीक में जहां फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई थी वहीं बताया गया था कि कंपनी 20 सितंबर को यह फोन लॉन्च कर सकती है। लेकिन अपने फैन्स को सरप्राइज़ ​देते हुए वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन वाई97 को आॅफिशियल कर दिया है। वीवो की ओर से वी97 स्मार्टफोन अंर्तराष्ट्रीय मंच पर पेश कर दिया गया है।

वीवो वाई97 को भी वी11 प्रो की ही तरह ‘वी’ शेप वाली नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। इस डिसप्ले को वीवो ने हेलो नॉच नाम दिया है। फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 90 प्रतिशत का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो सपोर्ट करता है। फोन में 6.3-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले दी गई है जो 2,280 x 1,080 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करती है। यह फोन फनटच ओएस के साथ एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर पेश किया गया है।

vivo-y97

कंपनी की ओर से फोन में 4जीबी की रैम मैमोरी दी गई है जिसके साथ यह फोन आॅक्टा-प्रोसेसर और मीडियाटेक के हेलीयो पी60 चिपसेट पर रन करता है। वीवो वाई97 में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 16-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

वीवो वाई97 डुअल सिम फोन है जो 4जी सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में पावर बैैकअप के लिए 3315एमएएच की बैटरी दी गई है। चीन में यह फोन आॅरोरा ब्लू, स्टारी नाइट ब्लैक और ड्रीम पाउडर कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस फोन की कीमत 1998 युआन रखी गई है जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 21,100 रुपये है।

The post 4जीबी रैम और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ वॉटरड्रॉप नॉच वाला वीवो वाई97 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
20 सितंबर को लॉन्च होगा हेलो नॉच वाला वीवो वाई97, डुअल कैमरे के साथ होगी 4जीबी रैम https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y97-live-image-leak-specifications-price-in-hindi/ Mon, 10 Sep 2018 12:48:47 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=22599 वीवो वाई97 काफी हद तक वीवो वी11 प्रो जैसा है।

The post 20 सितंबर को लॉन्च होगा हेलो नॉच वाला वीवो वाई97, डुअल कैमरे के साथ होगी 4जीबी रैम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने पिछले हफ्ते ही भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन वी11 प्रो लॉन्च किया था। यह फोन कंपनी द्वारा देश में लाया गया पहला स्मार्टफोन है जो ‘वी’ शेप वाली नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। भारत में यह फोन 25,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो 12 सितबंर से सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस खास तरह की डिसप्ले को कंपनी ने हेलो नॉच का नाम दिया है। खबर आ रही है कि वीवो जल्द ही ऐसी ही नॉच डिसप्ले वाला एक और स्मार्टफोन लाने जा रही है ​जो वीवो वाई97 नाम के साथ लॉन्च होगा।

वीवो वाई97 को लेकर एक टिप्सटर ने ट्वीट किया है। इस ट्विट में वीवो वाई97 की फोटो को शेयर किया गया है जिससे फोन की लुक और डिजाईन की जानकारी मिली है। ट्विट में शेयर की गई फोटो से पता चला है कि वीवो वाई97 काफी हद तक वीवो वी11 प्रो जैसा है। फोन के फ्रंट पैनल पर जहां हेलो नॉच ​दी गई है वहीं बैक पैनल पर वर्टिकल शेप वाला डुअल रियर कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर कोई फिंगरप्रिंट सेंसर ​नहीं है लिहाजा माना जा रहा है कि इसमें इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिले।

वाई97 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन को 6.4-इंच की बड़ी डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है जो 2,280 x 1,080 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करेगी। लीक के अनुसार यह फोन वीवो के यूआई के साथ एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर पेश होगा तथा मीडियाटेक के हेलीयो पी60 चिपसेट पर रन करेगा। कंपनी की ओर से इस फोन को 4जीबी की रैम मैमोरी पर पेश किया जा सकता है जिसे साथ यह 128जीबी की स्टोरेज सपोर्ट करेगा।

ओपो ने लॉन्च किया वॉटरड्रॉप डिसप्ले वाला ए7एक्स, स्टाइलिश डिजाईन के साथ दमदार स्पेसिफिकेशन्स

वीवो वाई97 के बैक पैनल पर 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है तथा सेल्फी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। इस फोन को 3240एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। लीक की मानें तो यह फोन आने वाली 20 सितंबर को चीनी बाजार में लॉन्च हो जाएगा तथा 1898 युआन यानि त​करीबन 20,000 रुपये तक की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post 20 सितंबर को लॉन्च होगा हेलो नॉच वाला वीवो वाई97, डुअल कैमरे के साथ होगी 4जीबी रैम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>