The post 4जीबी रैम और 24-एमपी कैमरे के साथ वीवो ज़ेड10 हुआ भारत में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
वीवो ने जुलाई की शुरूआत में ही भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन ज़ेड10 की घोषणा की थी। फोन को पेश किया जाने के साथ ही वीवो ने इसकी स्पेसिफिकेशन्स शेयर कर दी थी लेकिन ज़ेड10 की कीमत से पर्दा नहीं उठाया था। वहीं आज वीवो द्वारा कंपनी ने इस मीड बजट फोन को आॅफिशियल बाजार में उतार दिया गया है। वीवो की ओर ज़ेड10 स्मार्टफोन 14,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह फोन खास तौर पर आॅफलाईन रिटेल चैन के जरिये मार्केट में पेश किया गया है जो फिलहाल कर्नाटक, तेलांगना, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु के ही रिटेल स्टोर्स पर बिकेगा।
वीवो ज़ेड10 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन मैटल यूनिबॉडी डिजाइन में पेश किया गया है जिसमें 1440×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित फनटच 3.2 ओएस पर पेश किया गया है तथा 1.8गीगाहट्र्ज का आॅक्टा-कोर प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में ऐड्रेनो 506जीपीयू भी मौजूद है।

वीवो की ओर से इस फोन को 4जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है। फोन में 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 24-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।
8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ आॅनर 10 जीटी
वीवो ज़ेड10 डुअल सिम फोन है जो बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के साथ 3,225एमएएच की बैटरी दी गई है। वीवो ज़ेड10 को 14,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। आने वाले दिनों में यह फोन देश के अन्य शहरों में भी सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा
The post 4जीबी रैम और 24-एमपी कैमरे के साथ वीवो ज़ेड10 हुआ भारत में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>