The post 8GB रैम, 128GB स्टोरेज और 4,500 एमएएच बैटरी वाले Vivo Z1x की कीमत में हुई कटौती, 17990 रुपए में हो रहा सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Vivo ने एक बार फिर अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए अपने Vivo Z1x की कीमत में कटौती की है। इससे पहले जनवरी में भी फोन की कीमत कम की गई थी। हालांकि, इस बार कटौती वीवो जेड1एक्स के 8GB रैम वेरिएंट की कीमत में की गई है। 91मोबाइल्स को इस डिवाइस की कीमत में कटौती की जानकारी रिटेल सोर्स द्वारा मिली है।
वीवो जेड1एक्स का 8जीबी रैम वेरिएंट कम कीमत के साथ कंपनी की वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट है। बता दें कि वीवो ज़ेड1एक्स को बीते साल सितंबर में पेश किया गया था। उस समय 8GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,990 रुपए थी जो अब 17,990 रुपए हो गई है। इसके अलावा डिवाइस का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 16,990 रुपए में बेचा जा रहा है। इसे भी पढ़ें: डुअल पंच-होल के साथ सामने आया Vivo V19, इसी महीने हो सकता है इंडिया में लॉन्च

स्पेसिफिकेशन्स
Vivo Z1x को कंपनी की ओर 6.38-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट तकनीक से लैस होकर बाजार में आया है। कंपनी का दावा है यह सेंसर 0.48 सेकेंड में फोन अनलॉक करने की क्षमता रखता है। Vivo Z1x एंडरॉयड 9 पाई आधारित कलर ओएस पर लॉन्च हुआ है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 10एनएम तकनीक पर बने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 616 जीपीयू मौजूद है। इसे भी पढ़ें: Vivo S6 5G जल्द चीन में होगा लॉन्च, कंपनी ने लगाई मुहर
Vivo Z1x एक डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी के साथ ही पावर बैकअप के लिए इस फोन में 22.5वॉट फ्लैशचार्ज तकनीक से लैस 4,500एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो कंपनी के दावे अनुसार सिर्फ 5 मिनट के चार्ज में 3 घंटे तक का टॉकटाईम देती है। Vivo Z1x के दाएं पैनल पर जहां वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर Vivo का पर्सनल असिस्टेंट बटन मौजूद है। इसी तरह फोन के नीचले पैनल पर 3.5एमएम जैक के साथ ही यूएसबी टाईप सी पोर्ट मौजूद है।
The post 8GB रैम, 128GB स्टोरेज और 4,500 एमएएच बैटरी वाले Vivo Z1x की कीमत में हुई कटौती, 17990 रुपए में हो रहा सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Vivo Z1 Pro और Vivo Z1x की कीमतें में हुई कटौती, जानें नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Vivo ने अपने दो स्मार्टफोन Vivo Z1 Pro और Z1x की कीमत में कटौती की है। Vivo के इन दोनों ही फोन्स को कम कीमत के साथ कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। हालांकि, कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर पुष्टी नहीं की है। लेकिन, फ्लिपकार्ट पर भी इन दोनों ही फोन को कम कीमत के साथ सेल किया जा रहा है। बता दें कि कंपनी ने पिछले साल वीवो ज़ेड1 प्रो को लॉन्च किया गया था। वहीं, दूसरी ओर वीवो ज़ेड1एक्स को बीते साल सितंबर में पेश किया गया था।
नई कीमत
सबसे पहले बात करते हैं वीवो ज़ेड1 प्रो की नई कीमत की तो इस डिवाइस के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 12,990 रुपए हो गई है। इस फोन की कीमत में 1,000 रुपए की कटौती की गई है। वहीं, इस हैंडसेट के के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल के दाम में भी 1,000 रुपए कम किया गया है। यह वेरिएंट अब 13,990 रुपए में मिलेगा।
इसके अलावा Vivo Z1x के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अब 14,990 रुपए में बेचा जा रहा है। वहीं, वीवो ज़ेड1एक्स का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज अब 16,990 रुपए में बेचा जा रहा है।
Vivo Z1 Pro की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें Vivo Z1 Pro की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.53-इंच डिसप्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैन SD712 प्रोसेसर है। फोटोग्रफी के लिए फोन में 32-मेगापिक्सल का अंडर-डिसप्ले फ्रंट कैमरा दिए है जो AI फेस ब्यूटी फीचर से लैस है। इसके अलावा फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। रियर में एक 16एमपी एफ/1.78 प्राइमरी कैमरा व 8एमपी एफ/2.2 सेकंडरी शूटर के साथ 2एमपी एफ/2.4 थर्ड सेंसर है। फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आती है।
Vivo Z1x स्पेसिफिकेशन्स
Vivo Z1x को कंपनी की ओर 6.38-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट तकनीक से लैस होकर बाजार में आया है। कंपनी का दावा है यह सेंसर 0.48 सेकेंड में फोन अनलॉक करने की क्षमता रखता है। Vivo Z1x एंडरॉयड 9 पाई आधारित कलर ओएस पर लॉन्च हुआ है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 10एनएम तकनीक पर बने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 616 जीपीयू मौजूद है।

Vivo Z1x एक डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी के साथ ही पावर बैकअप के लिए इस फोन में 22.5वॉट फ्लैशचार्ज तकनीक से लैस 4,500एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो कंपनी के दावे अनुसार सिर्फ 5 मिनट के चार्ज में 3 घंटे तक का टॉकटाईम देती है। Vivo Z1x के दाएं पैनल पर जहां वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर Vivo का पर्सनल असिस्टेंट बटन मौजूद है। इसी तरह फोन के नीचले पैनल पर 3.5एमएम जैक के साथ ही यूएसबी टाईप सी पोर्ट मौजूद है।
The post Vivo Z1 Pro और Vivo Z1x की कीमतें में हुई कटौती, जानें नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Vivo Christmas Carnival शुरू, आर्कषक ऑफर्स और भारी डिस्काउंट के साथ Selfie Stick भी मिल रही है फ्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
क्रिसमस और न्यू ईयर की तैयारियों के साथ बाजार सज चुके हैं। इसके साथ ही तमाम स्मार्टफोन और टेक ब्रांड की इस अवसर को भुनाने के लिए नए व आर्कषक ऑफर लेकर आ रहे हैं। इसी कड़ी में स्मार्टफोन ब्रांड Vivo ने भी क्रिसमस कार्निवल की घोषणा कर दी है। Vivo Christmas Carnival आज यानि 18 दिसंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर तक चलेगा। इस तीन दिवसीय फेस्टिवल सेल की आयोजन कंपनी द्वारा सिर्फ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ही किया गया है और यूजर्स वीवो की आधिकारिक वेबसाइट पर ही सेल के तहत मिलने वाले शानदार ऑफर्स, डिस्काउंट और फ्री के गिफ्ट पा पाएंगे।
सबसे पहले Vivo Z सीरीज़ की बात करें तो क्रिसमस कॉर्निवल के तहत Vivo Z1 Pro पर कंपनी सीधे 1,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। 13,990 रुपये की कीमत वाले फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को जहां छूट के बाद 12,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा वहीं 14,990 रुपये की कीमत वाले 6 जीबी रैम + 64 जीबी मैमोरी वेरिएंट को 13,990 रुपये में पाया जा सकेगा। Vivo Z1 Pro के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को Vivo प्रीपेड पेमेंट पर 1,000 रुपये कम कीमत में बेच रही है।

इसी तरह Vivo Z1x के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को भी Vivo Christmas Carnival के तहत 1,000 डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है, जिसके बाद 15,990 रुपये की कीमत वाला यह फोन 14,990 रुपये में मिलेगा। वहीं Vivo Z1x के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट तथा 6 जीबी रैम + 128 जीबी मैमोरी वेरिएंट को प्रीपेड पेमेंट के साथ खरीदने पर 1,000 का प्राइस ऑफ मिल रहा है। यह भी पढ़ें : TRAI के इस फैसले से Jio को लगा झटका, एयरटेल और वोडाफोन को अभी भी राहत
Vivo U10 के 3 जीबी रैम वाले वेरिएंट्स को क्रिसमस कॉर्निवल के तहत 500 रुपये डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। सेल के तहत 8,990 रुपये की कीमत वाला Vivo U10 का 3 जीबी रैम + 32 जीबी मैमोरी वेरिएंट 8,490 रुपये में मिल रहा है तथा 9,490 रुपये की कीमत वाला Vivo U10 का 3 जीबी रैम + 64 जीबी मैमोरी वेरिएंट 8,990 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं Vivo U10 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी मैमोरी वेरिएंट की प्रीपेड पेमेंट करने पर यह वेरिएंट सीधे 1,000 सस्ता मिल रहा है।

Vivo Christmas Carnival से जुड़ी एक ओर खास बात बता दें कि इस सेल के तहत Vivo Z1 Pro, Vivo Z1x और Vivo U20 स्मार्टफोन को खरीदने पर कंपनी की ओर से मोबाइल यूजर्स को एक Selfie Stick भी बिल्कुल फ्री दी जा रही है। वहीं Vivo V17, Vivo V17 Pro, Vivo V15 Pro, Vivo S1 और Vivo Y19 की खरीद पर एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड यूज़ करने वाले ग्राहकों को 5 प्रतिशत का कैशबैक प्राप्त होगा। इस सेल के तहत Vivo ब्रांड के सभी स्मार्टफोन 12 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई पर सेल के लिए उपलब्ध रहेंगे।
The post Vivo Christmas Carnival शुरू, आर्कषक ऑफर्स और भारी डिस्काउंट के साथ Selfie Stick भी मिल रही है फ्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 4जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुआ 4500एमएएच बैटरी और 32 एमपी सेल्फी कैमरे वाला Vivo Z1x first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Vivo ने सितंबर महीने में इंडिया में अपनी ‘Z series’ को बढ़ाते हुए Vivo Z1x स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इस सीरीज़ लॉन्च होने वाला यह दूसरा स्मार्टफोन तथा जिससे पहले कंपनी पंच-होल डिसप्ले वाला Vivo Z1 Pro बाजार में उतारा चुकी थी। कंपनी की ओर से Vivo Z1x को 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया था जो दो स्टोरेज वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। Vivo इस फोन को और पावरफुल करते हुए Vivo Z1x का 8 जीबी रैम वेरिएंट भी बाजार में उतार चुकी है। वहीं अब Vivo Z1x को कम कीमत पर मुहैया कराने के उद्देश्य के साथ Vivo Z1x का 4 जीबी रैम वेरिएंट भी इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है।
Vivo Z1x का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च हो गया है। यह वेरिएंट 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस नए फोन वेरिएंट को 15,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। Vivo Z1x का 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया जा चुका है जो 14 नवंबर से शुरू होने वाली फ्लिपकार्ट की ‘मोबाइल बोनाज़ा सेल’ में पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन वेरिएंट पर फ्लिपकार्ट 1,000 रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है।

Vivo Z1x के पहले से मौजूद वेरिएंट की बात करें तो यह डिवाईस 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के अलावा 6 जीबी रैम व 8 जीबी रैम मैमोरी पर सेल के लिए उपलब्ध है। फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपये तथा 6 जीबी रैम + 128 जीबी मैमोरी वेरिएंट की कीमत 18,990 रुपये है। इसी तरह Vivo Z1x के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी की ओर से 21,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। इस फोन को फ्यूज़न ब्लू और फैंटम पर्पल कलर में खरीदा जा सकता है।
Vivo Z1x पावरफुल कैमरा
Vivo Z1x को कंपनी ने रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX582 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 8-मेगापिक्सल का एआई सुपर वाइड-एंगल और 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo Z1x में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Vivo Z1x स्पेसिफिकेशन्स
Vivo Z1x को कंपनी की ओर 6.38-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट तकनीक से लैस होकर बाजार में आया है। कंपनी का दावा है यह सेंसर 0.48 सेकेंड में फोन अनलॉक करने की क्षमता रखता है। Vivo Z1x एंडरॉयड 9 पाई आधारित कलर ओएस पर लॉन्च हुआ है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 10एनएम तकनीक पर बने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 616 जीपीयू मौजूद है।

Vivo Z1x एक डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी के साथ ही पावर बैकअप के लिए इस फोन में 22.5वॉट फ्लैशचार्ज तकनीक से लैस 4,500एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो कंपनी के दावे अनुसार सिर्फ 5 मिनट के चार्ज में 3 घंटे तक का टॉकटाईम देती है। Vivo Z1x के दाएं पैनल पर जहां वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर Vivo का पर्सनल असिस्टेंट बटन मौजूद है। इसी तरह फोन के नीचले पैनल पर 3.5एमएम जैक के साथ ही यूएसबी टाईप सी पोर्ट मौजूद है।
The post 4जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुआ 4500एमएएच बैटरी और 32 एमपी सेल्फी कैमरे वाला Vivo Z1x first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post vivo Z1x का ताकतवर वेरिएंट हुआ लॉन्च 8GB रैम और 4500एमएएच बैटरी से है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपनी Z सीरीज के अंदर पेश किए गए Z1x का एक ताकतवर वेरिएंट भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस वेरिएंट के लॉन्च और कीमत की जानकारी 91मोबाइल्स ने एक्सक्लूसिव तौर पर आपको दी थी। वहीं, कंपनी ने अब ऑफिशियल तौर पर इससे पर्दा उठा दिया है। आइए आगे आपको इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी देते हैं।
कीमत और उपलब्धता
नए Z1x को आज से सभी रिटेल आउटलेट्स पर खरीदा जा सकेगा। इस डिवाइस में रैम के अलावा सभी स्पेसिफिकेशन्स पुराने जैसे ही हैं। फोन के इस वेरिएंट में आपको 8GB रैम+128GB स्टोरेज मिलेगी। वहीं, 21,990 रुपए की कीमत के साथ पेश किए गए फोन को आज से ही बिक्री के लिए पेश कर दिया गया है। इसे भी पढ़ें: Vivo ने फेस्टिव सेल में बेचे 10 लाख Z सीरीज के स्मार्टफोन्स
वीवो ज़ेड1 एक्स के स्पेसिफिकेशन
जहां तक Vivo Z1x के स्पेसिफिकेशन की बात है तो इस फोन में आपको 6.38 इंच की 1080 x 2340 पिक्सल रेजल्यूशन वाली स्क्रीन देखने को मिलेगी। फोन में ”यू” शेप वाली वाटर ड्रॉप नॉच देखने को मिलेगी जिसे कंपनी ने हैलो नॉच का नाम दिया है। फोन में इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और कंपनी ने Sony IMX582 सेंसर का उपयोग किया है। इसके साथ ही दूसरा सेंसर 8-मेगापिक्सल का है जो वाइड-एंगल सपोर्ट करता है। फोन का तीसरा सेंसर 2-मेगापिक्सल और यह डेफ्थ सेंसिंग का काम करता है। Vivo Z1x में सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसे भी पढ़ें: 8 जीबी रैम वाला Vivo V15 Pro हुआ 3000 रुपये सस्ता, इसमें है ट्रिपल रियर और पॉप-अप सेल्फी कैमरा
यह फोन एंडरॉयड 9 पाई पर कार्य करता है जो 10 नैनोमीटर फैब्रिकेशन वाले क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 616 जीपीयू मौजूद है। डुअल सिम आधारित Vivo Z1x में 4जी एलटीई सपोर्ट है। बेसिक कनेक्टिविटी के साथ ही पावर बैकअप के लिए इस फोन में 22.5वॉट फ्लैशचार्ज तकनीक से लैस 4,500एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। वहीं कंपनी ने इसमें यूएसबी टाइप सी दिया है।
The post vivo Z1x का ताकतवर वेरिएंट हुआ लॉन्च 8GB रैम और 4500एमएएच बैटरी से है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Exclusive: 21,990 रुपए में लॉन्च होगा Vivo Z1x का 8GB रैम वेरिएंट, ऑफलाइन होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Vivo की Z सीरीज को लेकर हाल ही में हमने एक खबर दी थी कि कंपन इस सीरीज के अंदर आने वाले Vivo Z1x को नए रैम वेरिएंट में पेश करने वाली। इस एक्सक्लूसिव खबर के बाद हमें इस वेरिएंट की कीमत की जानकारी मिली है।
हमारे विश्वसनिय सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है कि कंपनी Vivo Z1x के 8जीबी रैम वेरिएंट को इंडिया में 21,990 रुपए में लॉन्च करेगी। वहीं, वीवो फैंस के लिए अच्छी खबर है कि जल्द ही कंपनी Vivo Z1x को ऑफलाइन स्टोर पर भी पेश करने वाली है। इसे भी पढ़ें: Vivo ने फेस्टिव सेल में बेचे 10 लाख Z सीरीज के स्मार्टफोन्स
हमें मिली जानकारी के अनुसार शाओमी की तर्ज पर बहुत पहले से ही वीवो ज़ेड सीरीज के फोन को ऑफलाइन स्टोर के लिए लॉन्च करने की बात चल रही थी लेकिन अब जाकर यह सफल हुआ है। इसके तहत सबसे पहले Vivo Z1x को पेश किया जाएगा। कंपनी इसका 8जीबी रैम वाला मॉडल लाने वाली है। यही वजह है कि इस रेंज में पहले से उपलब्ध वीवो एस1 की कीमत में कटौती की गई है।

स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें Vivo Z1x के स्पेसिफिकेशन की तो इसमें 6.38 इंच की 1080 x 2340 पिक्सल रेजल्यूशन वाली स्क्रीन दी गई है। वहीं, फोन में ”यू” शेप वाली वाटर ड्रॉप नॉच देखने को मिलेगी जिसे कंपनी ने हैलो नॉच का नाम दिया है। फोन में इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और कंपनी ने Sony IMX582 सेंसर का उपयोग किया है। इसके साथ ही दूसरा सेंसर 8-मेगापिक्सल का है जो वाइड-एंगल सपोर्ट करता है। फोन का तीसरा सेंसर 2-मेगापिक्सल और यह डेफ्थ सेंसिंग का काम करता है। Vivo Z1x में सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसे भी पढ़ें: 6जीबी रैम वाले Vivo S1 की कीमत में हुई भारी कटौती, जानें क्या है नया प्राइस
यह फोन एंडरॉयड 9 पाई पर कार्य करता है जो 10 नैनोमीटर फैब्रिकेशन वाले क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 616 जीपीयू मौजूद है। डुअल सिम आधारित Vivo Z1x में 4जी एलटीई सपोर्ट है। बेसिक कनेक्टिविटी के साथ ही पावर बैकअप के लिए इस फोन में 22.5वॉट फ्लैशचार्ज तकनीक से लैस 4,500एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। वहीं कंपनी ने इसमें यूएसबी टाइप सी चार्जिग के लिए दिया है।
The post Exclusive: 21,990 रुपए में लॉन्च होगा Vivo Z1x का 8GB रैम वेरिएंट, ऑफलाइन होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Vivo ने फेस्टिव सेल में बेचे 10 लाख Z सीरीज के स्मार्टफोन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर इन दिनों फेस्टिव सीजन सेल चल रही है। वहीं, चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Vivo ने इस सेल में अपनी Z सीरीज के अंदर आने वाले Vivo Z1 Pro और Z1xकुछ घंटों में 10 लाख से ज्यादा सेल किया गया है। वीवो ने इस बात की जानकारी खुद दी है। इन डिवाइसेज की बिक्री Flipkart पर हुई है।
दरअसल, कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर एक पोस्टर जारी कर इस बात का खुलासा किया कि Vivo Z सीरीज के फोन की सेल 1 मिलियन की गई है। हालांकि, अभी भी इन दोनों फोन को सेल किया जा रहा है।

Vivo Z1 Pro की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें Vivo Z1 Pro की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.53-इंच डिसप्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैन SD712 प्रोसेसर है। फोटोग्रफी के लिए फोन में 32-मेगापिक्सल का अंडर-डिसप्ले फ्रंट कैमरा दिए है जो AI फेस ब्यूटी फीचर से लैस है। इसके अलावा फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। रियर में एक 16एमपी एफ/1.78 प्राइमरी कैमरा व 8एमपी एफ/2.2 सेकंडरी शूटर के साथ 2एमपी एफ/2.4 थर्ड सेंसर है। फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आती है।
Vivo Z1x की स्पेसिफिकेशन्स
जहां तक Vivo Z1x के स्पेसिफिकेशन की बात है तो इस फोन में आपको 6.38 इंच की 1080 x 2340 पिक्सल रेजल्यूशन वाली स्क्रीन देखने को मिलेगी। फोन में ”यू” शेप वाली वाटर ड्रॉप नॉच देखने को मिलेगी जिसे कंपनी ने हैलो नॉच का नाम दिया है। फोन में इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और कंपनी ने Sony IMX582 सेंसर का उपयोग किया है। इसके साथ ही दूसरा सेंसर 8-मेगापिक्सल का है जो वाइड-एंगल सपोर्ट करता है। फोन का तीसरा सेंसर 2-मेगापिक्सल और यह डेफ्थ सेंसिंग का काम करता है। Vivo Z1x में सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
यह फोन एंडरॉयड 9 पाई पर कार्य करता है जो 10 नैनोमीटर फैब्रिकेशन वाले क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 616 जीपीयू मौजूद है। डुअल सिम आधारित Vivo Z1x में 4जी एलटीई सपोर्ट है। बेसिक कनेक्टिविटी के साथ ही पावर बैकअप के लिए इस फोन में 22.5वॉट फ्लैशचार्ज तकनीक से लैस 4,500एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। वहीं कंपनी ने इसमें यूएसबी टाइप सी दिया है।
The post Vivo ने फेस्टिव सेल में बेचे 10 लाख Z सीरीज के स्मार्टफोन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Vivo ने शुरू किया Grand Diwali fest, स्मार्टफोंस पर 50 प्रतिशत छूट के साथ फ्री मिलेगा Vivo Z1x और सेल्फी स्टीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
दिवाली पास आते ही ऑनलाईन शॉपिंग साइट्स तरह तरह की फेस्टिवल सेल का आयोजन कर रही है, जिनमें ढ़ेंरों प्रोडक्ट्स भारी छूट व डिस्काउंट के साथ बेचे जा रहे हैं। इन शॉपिंग सेल के अलावा टेक ब्रांड्स व स्मार्टफोन कंपनियां भी अपने फैन्स के लिए विभिन्न ऑफर्स ले कर आ रही है। इसी कड़ी में Vivo ने आज भारत में ‘Grand Diwali fest’ की घोषणा कर दी है। यह सेल उत्सव कल यानि 11 अक्टूबर से ही शुरू हो रही है जिसमें Vivo के कई शानदार फोन प्राइज़ कट, डिस्काउंट के साथ ही आर्कषक ऑफर्स पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे।
Vivo Grand Diwali fest कल से शुरू होकर 15 अक्टूबर तक चलेगा। यह फेस्ट सिर्फ कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जारी रहेगा, जिसमें ऑनलाईन शॉपिंग करने वालो को ही फायदा मिलेगा। वीवो ग्रैंड दिवाली फेस्ट में Vivo Z1 Pro, Vivo Z1x और Vivo U10 जैसे स्मार्टफोंस जहां ऑफर्स के तहत सेल के लिए उपलब्ध हैं वहीं वीवो फोन खरीदने पर कंपनी ग्राहकों को गिफ्ट भी दे रही है।
यह है ऑफर
Vivo Z1 Pro की बात करें तो फेस्ट के दौरान 14,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ फोन का 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 12,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसी तरह 16,990 रुपये में लॉन्च हुए फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी मैमोरी वेरिएंट को 14,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। फेस्ट में 17,990 रुपये में लॉन्च हुआ Vivo Z1 Pro का सबसे बड़ा 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 16,990 रुपये में बिकेगा।

दिवाली फेस्ट में Vivo Z1x की खरीद पर कंपनी 2,000 रुपये का एक्स्ट्रा कैशबैक दे रही है। इस कैशबैक को पाने के लिए ग्राहकों को फोन की पेमेंट पहले करनी होगी। वहीं Vivo फोंस की खरीद पर कंपनी उपभोक्ताओं ‘सेल्फी स्टीक’ भी मुफ्त में दे रही है। सेल के दौरान कंपनी की ओर से ‘दिवाली जैकपॉट’ भी लाएगी जिसमें Vivo प्रोडक्ट्स पर 50 प्रतिशत तक की छूट उपलब्ध होगी। Vivo अपने लकी यूजर्स को फ्री में Vivo Z1x फोन और 10 करोड़ के कूपन भी दे रही है। सेल में मोबाइल कवर पर 300 रुपये का डिस्काउंट और एचडीएफसी बैंक उपभोक्ताओं को अतिरिक्त 10 प्रतिशत छूट दी जाएगी।
Vivo Y सीरीज़ पर भी डिस्काउंट
फेस्टिव सीजन में अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने Vivo Y90, Vivo Y17 और Vivo V15 Pro की कीमत में कटौती की घोषणा की है। इन तीनों ही फोन की कीमत में कटौती हमेशा के लिए की गई है। कंपनी इस कटौती को ‘Happy Diwali Dhamaka’ का नाम दिया है, जिसके अंदर फोन्स में 2,000 रुपए तक की कटौती की गई है।
नई कीमत
Vivo V15 Pro को पहले 23,990 रुपए में सेल किया जा रहा था। हालांकि, अब कटौती के बाद फोन 21,990 रुपए में खरीदा जा सकेगा। वहीं, Vivo Y17 को अब 14,990 रुपए की जगह 13,990 रुपए में खरीदा जा सकेगा। वहीं, बजट कैटगरी वाले Vivo Y90 स्मार्टफोन कटौती से पहले 6,990 रुपए में सेल किया जा रहा था। वहीं, अब यह फोन 6,990 रुपए में सेल किया जाएगा। Vivo के यह तीनों फोन कम कीमत के साथ देश के सभी ऑफलाइन और ऑनलाइन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
The post Vivo ने शुरू किया Grand Diwali fest, स्मार्टफोंस पर 50 प्रतिशत छूट के साथ फ्री मिलेगा Vivo Z1x और सेल्फी स्टीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Breaking : Vivo U10 पावरफुल बैटरी के साथ इसी महीने होगा इंडिया में लॉन्च, शुरूआती कीमत होगी 12,000 रुपये से कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Vivo ने पिछले हफ्ते ही इंडिया में अपनी Z series का विस्तार करते हुए Z1x स्मार्टफोन लॉन्च किया था। वहीं इसी महीने आने वाले दिनों में कंपनी अपनी ‘V सीरीज़’ का नया स्मार्टफोन Vivo V17 Pro लॉन्च करने वाली है। आगामी डिवाईस Vivo V17 Pro को लेकर अभी तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं। वहीं दूसरी ओर अब Vivo एक और नई सीरीज़ भारत में उतारने की तैयारी कर रही है जिसे ‘Vivo U’ नाम के साथ बाजार में लाया जाएगा। Vivo India ब्रांड स्ट्रेटजी डायरेक्ट निपुणा मार्या ने 91मोबाइल्स को इस सीरीज़ और सीरीज़ के तहत लॉन्च होने वाले पहले स्मार्टफोन की एक्सक्लूसिव डिटेल दी है।
Vivo U10
91मोबाइल्स से बात करते हुए Vivo India के वरिष्ठ अधिकारी निपुणा मार्या ने बताया है कि कंपनी इंडिया में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ उतारने जा रही है जिसका नाम ‘Vivo U1’ सीरीज़ होगा। इस सीरीज़ के तहत कंपनी सबसे पहले ‘Vivo U10’ स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। Vivo U10 स्मार्टफोन इसी महीने भारतीय बाजार में दस्तक दे देगा जो सितंबर के अंतिम सप्ताह तक सेल के लिए भी उपलब्ध हो जाएगा।

ऑनलाईन सेल
Vivo U सीरीज़ को कंपनी की ओर से ऑनलाईन प्लेटफॉर्म के लिए ही बनाया गया है लिहाजा इस सीरीज़ के तहत लॉन्च होने वाले सभी स्मार्टफोन देश में सिर्फ ऑनलाईन प्लेटफॉर्म पर ही सेल के लिए उपलब्ध होंगे। Vivo U सीरीज़ के पहले स्मार्टफोन Vivo U10 की सेल को लेकर निपुण मार्या ने बताया है कि यह स्मार्टफोन अमेज़न स्पेशल होगा जो अमेज़न इंडिया पर ही सेल के लिए उपलब्ध होगा। अमेज़न के साथ ही इस फोन को Vivo की ऑनलाईन शॉपिंग से भी खरीदा जा सकेगा।
लो बजट फोन होगा Vivo U10
निपुण मार्या ने बताया है कि Vivo U सीरीज़ के साथ कंपनी लो बजट सेग्मेंट में शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन Vivo U10 भी एक लो बजट डिवाईस ही होगा। इंडिया में इस सीरीज़ की कीमत 7,000 रुपये के लेकर 12,000 रुपये के बीच होगी। निपुण मार्या के अनुसार Vivo U10 को कंपनी द्वारा एक से अधिक वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में Vivo U10 के सबसे बड़े वेरिएंट की कीमत अधिकतम 12,000 रुपये के करीब होगी।

बैटरी होगी पावरफुल
Vivo U10 की प्रमुख यूएसपी फोन की बड़ी व दमदार बैटरी होगी। निपुण मार्या ने Vivo U10 को Unstoppable टैग दिया है। निपुण के अनुसार Vivo U10 की सबसे बड़ी पावर फोन का बैटरी सेग्मेंट होगा। कपंनी अधिकारी ने हालांकि Vivo U10 की बैटरी एमएएच की जानकारी नहीं दी है लेकिन यह जरूर बताया है कि Vivo U10 में बैटरी बड़ी और पावरफुल होगी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। साथ ही निपुण के बताया है कि Vivo U10 के बॉक्स के साथ कंपनी फास्ट चार्जर भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध कराएगी।
यह भी पढ़ें : Vivo V17 Pro की प्रोमोशनल वीडियो हुई लीक, 32-एमपी डुअल पॉप-अप कैमरे के साथ होगा लॉन्च
Vivo U10 स्मार्टफोन और Vivo U सीरीज़ से जुड़ी बातचीत के दौरान निपुण मार्या ने बताया है कि कंपनी इस सीरीज़ के तहत कई स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है। इंडिया में वीवो यू सीरीज़ की शुरूआत Vivo U10 स्मार्टफोन से होगी तथा साल के अंतिम महीनों में Vivo U सीरीज़ के तहत और भी स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
The post Breaking : Vivo U10 पावरफुल बैटरी के साथ इसी महीने होगा इंडिया में लॉन्च, शुरूआती कीमत होगी 12,000 रुपये से कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Vivo Z1x इंडिया में हुआ लॉन्च, इसमें है 6जीबी रैम, 4500एमएएच बैटरी और 48-एमपी ट्रिपल रियर कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Vivo ने पिछले महीने की बता दिया था कि कंपनी इंडिया में अपनी ‘Z series’ को बढ़ाने जा रही है और इसमें लॉन्च होने वाला नया स्मार्टफोन Vivo Z1x होगा। वहीं आज वीवो ने आधिकारित तौर पर Vivo Z1x को पेश करते हुए इसे इंडिया में लॉन्च कर दिया है। शानदार लुक और दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस Vivo Z1x को कंपनी की ओर से दो स्टोरेज वेरिएंट्स में उतारा गया है जो 13 सितंबर से ऑनलाईन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। आईये नज़र डालते हैं Vivo Z1x के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर।
Vivo Z1x लुक
Vivo Z सीरीज़ का पहला फोन Vivo Z1 Pro जहां पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया था वहीं Vivo Z1x को कंपनी ने वॉटरड्रॉप नॉच पर बनाया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर उपरी ओर ‘यू’ शेप की छोटी सी नॉच दी गई है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वही नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। Vivo Z1x ग्लॉसी बैक पैनल पर बना है जो इसे ग्लॉसी लुक देता है। फोन के बैक पैनल पर नीचे की ओर Vivo की ब्रांडिंग दी गई है।
Vivo Z1x के बैक पैनल से फिंगरप्रिंट सेंसर नदारद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जो बैक पैनल के उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में दिया गया है। Vivo Z1x के रियर कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट मौजूद है। फोन के दाएं पैनल पर जहां वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर Vivo का पर्सनल असिस्टेंट बटन मौजूद है। इसी तरह फोन के नीचले पैनल पर 3.5एमएम जैक के साथ ही यूएसबी टाईप सी पोर्ट दिया गया है।
पावरफुल कैमरा
Vivo Z1x को कंपनी ने रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX582 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 8-मेगापिक्सल का एआई सुपर वाइड-एंगल और 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo Z1x में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Vivo Z1x स्पेसिफिकेशन्स
Vivo Z1x को कंपनी की ओर 6.38-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट तकनीक से लैस होकर बाजार में आया है। कंपनी का दावा है यह सेंसर 0.48 सेकेंड में फोन अनलॉक करने की क्षमता रखता है। Vivo Z1x एंडरॉयड 9 पाई आधारित कलर ओएस पर लॉन्च हुआ है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 10एनएम तकनीक पर बने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 616 जीपीयू मौजूद है।

Vivo Z1x को कंपनी द्वारा 6जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है जो बाजार में 64जीबी स्टोरेज और 128जीबी मैमोरी के साथ सेल के लिए उपलब्ध होगा। Vivo Z1x एक डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी के साथ ही पावर बैकअप के लिए इस फोन में 22.5वॉट फ्लैशचार्ज तकनीक से लैस 4,500एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो कंपनी के दावे अनुसार सिर्फ 5 मिनट के चार्ज में 3 घंटे तक का टॉकटाईम देती है। इस फोन को फैंटम पर्पल और फ्यूज़न ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है।
Vivo Z1x कीमत
6जीबी रैम + 64 जीबी मैमोरी = 16,990 रुपये
6जीबी रैम + 128 जीबी मैमोरी = 18,990 रुपये
The post Vivo Z1x इंडिया में हुआ लॉन्च, इसमें है 6जीबी रैम, 4500एमएएच बैटरी और 48-एमपी ट्रिपल रियर कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>