Vivo Z3i | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 17 Oct 2018 07:20:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 6जीबी रैम और वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च हुआ वीवो ज़ेड3 https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-z3-launched-6gb-ram-specifications-price-in-hindi/ Wed, 17 Oct 2018 07:20:13 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=23652 वीवो ज़ेड3 को दो अलग-अलग चिपसेट वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

The post 6जीबी रैम और वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च हुआ वीवो ज़ेड3 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने पिछले हफ्ते ही चीनी बाजार में अपनी ज़ेड सीरीज़ का नया स्मार्टफोन वीवो ज़ेड3आई लॉन्च किया था। वहीं आज कंपनी ने अपनी ज़ेड सीरीज़ को अंर्तराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाते हुए एक और नया स्मार्टफोन वीवो ज़ेड3 लॉन्च कर दिया है। वीवो ज़ेड3 को कंपनी के पुराने स्मार्टफोन ज़ेड1 के अपडेटेड वर्ज़न के रूप में पेश किया गया है। यह फोन फिलहाल चीनी बाजार में लॉन्च हुआ है जहां यह दो अलग-अलग चिपसेट वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

वीवो ज़ेड3 को इंडिया में लॉन्च हुए वी11 प्रो की ही तरह ‘वी’ शेप वाली वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन मैटल फ्रेम पर बना है जिसका फ्रंट व बैक पैनल ग्लास से बना है। फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है जिसे ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है।

vivo-z3-1

कंपनी की ओर से इस फोन को एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित फनटच ओएस 4.5 पर पेश किया गया है जो कंपनी के ही एआई असिस्टेंट जोवी के साथ काम करता है। वीवो ने ज़ेड3 को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 670 चिपसेट तथा स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट के अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया है। स्नैपड्रैगन 670 चिपसेट वाला वेरिएंट जहां 4जीबी रैम सपोर्ट करता है वहीं स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट वाले वेरिएंट में कंपनी ने 6जीबी की रैम मैमोरी दी है।

vivo-z3-2

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो वीवो ज़ेड3 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एआई तकनीक वाला 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर मौजूद नॉच में 12-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोन का फ्रंट कैमरा फेस अनलॉक तकनीक सपोर्ट करता है।

ट्रिपल रियर कैमरे, 4,000एमएएच बैटरी और सबसे लेटेस्ट एंडरॉयड के साथ लॉन्च हुआ हुआवई मेट 20

वीवो ज़ेड3 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन डुअल इंजन फ्लैश चार्जिंग टेक्नोलॉजी वाली 3,315एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।
कीमत की बात करें तो वीवो ज़ेड3 के 4जीबी/64जीबी वेरिएंट को 1598 युआन (तकरीबन 16,900 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। वहीं फोन के 6जीबी/64जीबी वेरिएंट को 1898 युआन (तकरीबन 20,000 रुपये) तथा 6जीबी/128जीबी वेरिएंट को 2298 युआन (तकरीबन 24,300 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

The post 6जीबी रैम और वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च हुआ वीवो ज़ेड3 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले और डुअल कैमरे के साथ वीवो ज़ेड3आई लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-z3i-launched-with-waterdrop-notch-display-in-hindi/ Fri, 12 Oct 2018 08:21:49 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=23555 यह फोन 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

The post वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले और डुअल कैमरे के साथ वीवो ज़ेड3आई लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अक्टूबर के पहले सप्ताह में वीवो स्मार्टफोन की एक वीडियो लीक हुई ​थी जिसे ज़ेड3आई फोन बताया गया था। वीडियो में पता चला था कि यह फोन वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले के साथ जल्द ही टेक बाजार में कदम रखेगा। वहीं आज कंपनी ने वीवो ज़ेड3आई को अंर्तराष्ट्रीय मंच पर लॉन्च कर दिया है। यह फोन फिलहाल चीनी बाजार में उतारा गया है जो आने वाले दिनों में अन्य मार्केट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

वीवो ज़ेड3आई लुक और डिजाईन में पिछले महीने भारत में लॉन्च हुए वीवो वी11 जैसा ही है। फोन में बेजल लेस फुलव्यू डिसप्ले दी गई है जिसके उपरी हिस्से में छोटी सी ‘वी’ शेप वाली वॉटरड्रॉप नॉच मौजूद है। फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 2280×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3-इंच की फुलएचडी+ ​आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया गया है।

vivo-z3i-1

वीवो ज़ेड3आई को एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित फनटच आॅपरेटिंग सिस्टम पर पेश किया गया है जिसके साथ यह फोन मीडियाटेक के हेलियो पी60 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को 6जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है। फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

आॅनर 8सी लॉन्च, यह है दुनिया का पहला फोन जो स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर करेगा रन

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो ज़ेड3आई डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है वहीं 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। वीवो ज़ेड3आई 4जी फोन है जिसमें डुअल सिम का यूज़ किया जा सकता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 3315एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

वीवो ज़ेड3आई को मिलेनियम पिंक और आॅरोरा ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है। चीन में इस फोन की कीमत 2398 युआन रखी गई है जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 25,600 रुपये है।

The post वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले और डुअल कैमरे के साथ वीवो ज़ेड3आई लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
6जीबी रैम और हेलो नॉच वाला वीवो ज़ेड3आई जल्द होगा लॉन्च, अनबॉक्सिंग वीडियो आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-z3i-unboxing-video-leaked-price-features-specifications-in-hindi/ Thu, 04 Oct 2018 08:52:29 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=23344 वीवो ज़ेड3आई की अनबॉक्सिंग वीडियो सामने आई है, जिससे फोन के डिजाईन, लुक व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है।

The post 6जीबी रैम और हेलो नॉच वाला वीवो ज़ेड3आई जल्द होगा लॉन्च, अनबॉक्सिंग वीडियो आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज ही हमनें वीवो की ज़ेड सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन ज़ेड3 की जानकारी दी थी जिसमें फोन को स्पेसिफिकेशन्स के साथ चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर लिस्ट किया गया था। इस लिस्टिंग से पता चला था कि वीवो अपनी ज़ेड सीरीज में 2 स्मार्टफोन ज़ेड3आई और ज़ेड3 पेश करने की योजना बना रही है। हालांकि वीवो ने अभी तक अपने आगामी स्मार्टफोन के लॉन्च से जुड़ी कोई सूचना नहीं दी है लेकिन आज एक ताजा लीक में वीवो ज़ेड3आई की अनबॉक्सिंग वीडियो सामने आई है, जिससे फोन के डिजाईन, लुक व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है।

वीवो ज़ेड3आई को चीनी रिटेलर वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है और इसी वेबसाइट पर फोन की अनबॉक्सिंग वीडियो भी शेयर की गई है। इस अनबॉक्सिंग वीडियो से यह ​क्लियर हो गया है कि वीवो ज़ेड3आई वीवो वी11 प्रो की ही तरह ‘वी’ शेप वाली हेलो नॉच डिसप्ले पर बनाया गया है। वीडियो में वीवो ज़ेड3आई के बैक पैनल पर ग्लास प्रोटेक्शन नज़र आई है जो प्रीमियम लुक दे रही है। फोन के बैक पैनल पर वर्टिकल शेप का डुअल रियर कैमरा दिया गया है जो फ्लैश लाईट से लैस है।

वीवो ज़ेड3आई के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर बना हुआ है जिससे साफ हो गया है कि यह फोन अंडर डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट नहीं करेगा। वीडियो में वीवो ज़ेड3आई के जिस बॉक्स को खोला गया है उस पर 6जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज लिखी गई है। हालांकि हो सकता है कि कंपनी अपने इस फोन को एक से ज्यादा वेरिएंट में लॉन्च करें। वीवो ज़ेड3आई के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के मुताबिक यह फोन मीडियाटेक हेलीयो पी60 चिपसेट पर रन करेगा।

5,000 रुपये सस्ता हुआ वनप्लस 6, सिर्फ 5 दिनों के लिए कंपनी दे रही है यह शानदार मौका

वीवो ज़ेड3आई को 19:9 आस्पेक्ट रेशिेयो वाली नॉच डिसप्ले पर पेश किया जाएगा जिसमें 6.3-इंच की बड़ी स्क्रीन देखने को मिलेगी। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा देखने को मिलेगा। फोन के बैक पैनल पर 16-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए जाएंगे वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को ​मिलेगा।

लॉन्च हुए पैनासोनिक के पहले नॉच डिसप्ले वाले फोन एलुगा एक्स1 और एलुगा एक्स1 प्रो, जानें क्या है इनमें खास

वीवो ज़ेड3आई में पावर बैकअप के​ लिए 3315एमएएच की बैटरी बताई गई है। वीवो ने हालांकि अभी तक ज़ेड3आई की लॉन्च को लेकर कोई आॅफिशियल जानकारी नहीं दी है लेकिन इस वीडियो के सामने आने से माना जा रहा है कि कंपनी कुछ ही दिनों में ज़ेड3आई को अंर्तराष्ट्रीय बाजार में उतार देगी। लीक के मुताबिक ज़ेड3आई की कीमत भारतीय करंसी अनुसार 25,000 रुपये के करीब होगी।

The post 6जीबी रैम और हेलो नॉच वाला वीवो ज़ेड3आई जल्द होगा लॉन्च, अनबॉक्सिंग वीडियो आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
4जीबी रैम के साथ सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ नॉच डिसप्ले वाला वीवो ज़ेड3, स्पेसिफिकेशन्स आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-z3-v1813ba-listed-on-tenaa-with-specification-in-hindi/ Thu, 04 Oct 2018 05:28:00 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=23330 टेना पर लिस्ट हुए फोन को वीवो ज़ेड3 बताया गया है तथा इस लिस्टिंग में फोन की स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आई है।

The post 4जीबी रैम के साथ सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ नॉच डिसप्ले वाला वीवो ज़ेड3, स्पेसिफिकेशन्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि कंपनी अपनी ज़ेड सीरीज़ पर काम काम कर रही है और जल्द ही इसमें एक नया स्मार्टफोन वीवो ज़ेड3आई नाम के साथ लॉन्च करेगी। यह स्मार्टफोन दरअसल चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर लिस्ट हुआ था​ जिसके बाद इससे जुड़ी जानकारी मिली थी। वहीं अब वीवो के एक और नए स्मार्टफोन को टेना पर देखा गया है। टेना पर लिस्ट हुए फोन को वीवो ज़ेड3 बताया गया है तथा इस लिस्टिंग में फोन की स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आई है।

वीवो के इस नए स्मार्टफोन को टेना पर वी1813बीए मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। टेक वर्ल्ड में चर्चा है कि यह स्मार्टफोन वीवो ज़ेड3 नाम के साथ बाजार में लॉन्च किया जाएगा तथा यह वीवो ज़ेड3आई का ही दूसरा वर्ज़न होगा। टेना की इस लिस्टिंग में फोन की स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आई ​है जिसके अनुसार यह फोन शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो जैसी ही 2280 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3-इंच की नॉच डिसप्ले पर पेश किया जाएगा।

4जीबी रैम और 24-एमपी सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ नॉच डिसप्ले वाला टेक्नो कैमोन आई क्लिक 2, कीमत सिर्फ 13,499 रुपये

टेना के मु​ताबिक वीवो ज़ेड3 एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित होगा तथा 2.0गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर पर रन करेगा। इस लिस्टिंग में फोन में मौजूद चिपसेट की जानकारी नहीं दी गई है। वहीं टेना के अनुसार वीवो अपने इस फोन को 4जीबी रैम से लैस कर बाजार में उतारेगी। फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

5 कैमरों के साथ लॉन्च हुआ एलजी वी40 थिंक, इसकी स्पीड देगी आईफोन को टक्कर

वीवो ज़ेड3 डुअल रियर कैमरा से लैस होगा तथा फोन में बैक पैनल पर 16-मेगापिक्सल तथा 2-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर देखने ​को मिल सकते हैं। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 12-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। सामने आई फोटो में फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिखाया गया है। वहीं टेना के अनुसार पावर बैकअप के लिए फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3240एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

टेना पर वीवो ज़ेड3 यानि वीवो वी1813बीए को शेपेंन गोल्ड, रोज़ गोल्ड और मैट ब्लेक कलर वेरिएंट में बताया गया है। वीवो की ओर से हालांकि अभी तक वीवो ज़ेड3 के लॉन्च से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है लिहाजा कंपनी की आॅफिशियल घोषणा तक फोन नाम व इसकी स्पेसिफिकेशन्स को पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

The post 4जीबी रैम के साथ सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ नॉच डिसप्ले वाला वीवो ज़ेड3, स्पेसिफिकेशन्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>