The post Vivo Z1X बेहद जल्द होगा इंडिया में लॉन्च, फ्लिपकार्ट पर होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Vivo को लेकर कई दिनों से खबर आ रही है कि कंपनी भारत में अपनी ‘Z series’ का विस्तार करने वाली है और बेहद जल्द इस सीरीज़ के तहत नया स्मार्टफोन लॉन्च कर देगी। वहीं आज कंपनी ने अपने इस आने वाले स्मार्टफोन के नाम का खुलासा करते हुए बता दिया है कि ज़ेड सीरीज़ का यह आगामी स्मार्टफोन Vivo Z1X नाम के साथ इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। नाम सार्वजनिक करने के साथ ही कंपनी ने यह भी बताया है कि Vivo Z1X भारत में ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा।
Vivo India ने प्रैस विज्ञप्ति शेयर करते हुए बताया है कि कंपनी जल्द ही भारत में Vivo Z1X स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। कंपनी इस स्मार्टफोन के साथ #FullyLoaded हैशटैग यूज़ कर रही है। कंपनी ने बताया है कि Vivo Z1X के लिए वीवो ने फ्लिपकार्ट से साझेदारी की है और यह स्मार्टफोन इंडिया में शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर ही सेल के लिए उपलब्ध होगा। गौरतलब है कि Vivo Z1X को भारत में 20,000 रुपये के करीब कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि इंडिया में लॉन्च होने वाला Vivo Z1X चीन में लॉन्च हो चुके Vivo Z5 का ही रि-ब्रांडिड वर्ज़न होगा।

Vivo Z5
Vivo Z1 Pro जहां भारत में पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च हुआ था वहीं चीन में Vivo Z5 को वॉटरड्रॉप नॉच पर पेश किया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर उपरी ओर ‘यू’ शेप की छोटी सी नॉच दी गई है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वही नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। Vivo Z5 को ग्लॉसी बैक पैनल पर पेश किया गया है। फोन के बैक पैनल की बात करें तो यहां फिंगरप्रिंट सेंसर नदारद है। फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जो बैक पैनल के उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में दिया गया है। Vivo Z5 के रियर कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट मौजूद है। फोन के दाएं पैनल पर जहां वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर Vivo का पर्सनल असिस्टेंट बटन मौजूद है। इसी तरह फोन के नीचले पैनल पर 3.5एमएम जैक के साथ ही यूएसबी टाईप सी पोर्ट दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo Z5 को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली सुपर एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया गया है जो 6.38-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। Vivo Z5 को कंपनी ने इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट तकनीक से लैस किया है। चीन में यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित फनटच ओएस यूआई पर पेश हुआ था जो 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर बने आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 616 जीपीयू मौजूद है। यह भी पढ़ें : 32-एमपी सेल्फी और चार रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ 8जीबी रैम वाला Huawei Nova 5T
Vivo Z5 को कंपनी ने मल्टीटर्बो टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया है जो फोन की बैटरी व प्रोसेसिंग को फास्ट व स्मूथ बनाता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Vivo Z5 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही Vivo Z5 के बैक पैनल पर 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए Vivo Z5 में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Vivo Z5 डुअल सिम फोन है जो 4जी सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,500एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 22.5वॉट फ्लैशचार्ज तकनीक से लैस है। चीन में इस फोन को 6जीबी रैम और 8जीबी रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है जिनमें 64जीबी स्टोरेज और 128जीबी मैमोरी दी गई है। चीनी बाजार में यह फोन पर्पल, ब्लैक और ग्रेडिएंट व्हाईट कलर वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध है।
The post Vivo Z1X बेहद जल्द होगा इंडिया में लॉन्च, फ्लिपकार्ट पर होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Vivo Z1X अगले महीने होगा इंडिया में लॉन्च, फोन में हो सकती है 8जीबी रैम, 4500एमएएच बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Vivo को लेकर कुछ दिनों से खबर आ रही है कि कंपनी भारत में अपनी ‘Z series’ का विस्तार करने वाली है और बेहद जल्द इस सीरीज़ के तहत नया स्मार्टफोन लॉन्च कर देगी। कंपनी ने हालांकि अभी तक अपने इस आने वाले स्मार्टफोन की जानकारी नहीं दी है लेकिन एक मीडिया रिपोर्ट में Vivo Z series के इस आगामी डिवाईस के नाम के का खुलासा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Vivo बेहद ही जल्द भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Z1X नाम के साथ लॉन्च करेगी।
Vivo Z1X के नाम की जानकारी स्मार्टपिक्स वेबसाइट ने दी है। इस वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि Vivo द्वारा ज़ेड सीरीज़ का नया स्मार्टफोन अगले महीने के पहले सप्ताह में ही लॉन्च कर दिया जाएगा। सितंबर में भारतीय बाजार में कदम रखने वाले इस स्मार्टफोन का नाम Vivo Z1X होगा और कंपनी इस स्मार्टफोन को 20,000 रुपये से कम कीमत पर ही लॉन्च करेगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि इंडिया में लॉन्च होने वाला Vivo Z1X चीन में लॉन्च हो चुके Vivo Z5 का ही रि-ब्रांडिड वर्ज़न होगा।

Vivo Z5
Vivo Z1 Pro जहां भारत में पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च हुआ था वहीं चीन में Vivo Z5 को वॉटरड्रॉप नॉच पर पेश किया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर उपरी ओर ‘यू’ शेप की छोटी सी नॉच दी गई है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वही नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। Vivo Z5 को ग्लॉसी बैक पैनल पर पेश किया गया है। फोन के बैक पैनल की बात करें तो यहां फिंगरप्रिंट सेंसर नदारद है। फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जो बैक पैनल के उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में दिया गया है। Vivo Z5 के रियर कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट मौजूद है। फोन के दाएं पैनल पर जहां वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर Vivo का पर्सनल असिस्टेंट बटन मौजूद है। इसी तरह फोन के नीचले पैनल पर 3.5एमएम जैक के साथ ही यूएसबी टाईप सी पोर्ट दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo Z5 को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली सुपर एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया गया है जो 6.38-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। Vivo Z5 को कंपनी ने इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट तकनीक से लैस किया है। चीन में यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित फनटच ओएस यूआई पर पेश हुआ था जो 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर बने आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 616 जीपीयू मौजूद है।

Vivo Z5 को कंपनी ने मल्टीटर्बो टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया है जो फोन की बैटरी व प्रोसेसिंग को फास्ट व स्मूथ बनाता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Vivo Z5 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही Vivo Z5 के बैक पैनल पर 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए Vivo Z5 में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : Oppo Reno A सीरीज़ भी होगी इंडिया में लॉन्च, 6जीबी रैम से लैस होगा पहला फोन
Vivo Z5 डुअल सिम फोन है जो 4जी सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,500एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 22.5वॉट फ्लैशचार्ज तकनीक से लैस है। चीन में इस फोन को 6जीबी रैम और 8जीबी रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है जिनमें 64जीबी स्टोरेज और 128जीबी मैमोरी दी गई है। चीनी बाजार में यह फोन पर्पल, ब्लैक और ग्रेडिएंट व्हाईट कलर वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध है।
The post Vivo Z1X अगले महीने होगा इंडिया में लॉन्च, फोन में हो सकती है 8जीबी रैम, 4500एमएएच बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 4500एमएएच बैटरी और 48एमपी ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Vivo Z5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Vivo Z5x की सफलता के बाद वीवो ने आज इस सीरीज़ को एक कदम और आगे बढ़ा दिया है। कंंपनी की ओर से अंर्तराष्ट्रीय मंच पर ‘ज़ेड सीरीज़’ का नया डिवाईस Vivo Z5 पेश कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन फिलहाल चीनी बाजार में उतारा गया है जो आने वाले समय में विश्व के अन्य बाजारों में दस्तक दे सकता है। शानदार लुक और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस Vivo Z5 को भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 15,999 की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।
Vivo Z5 डिजाईन
वीवो की ओर से ज़ेड5 वॉटरड्रॉप नॉच पर पेश किया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर उपरी ओर ‘यू’ शेप की छोटी सी नॉच दी गई है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वही नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। Vivo Z5 को ग्लॉसी बैक पैनल पर पेश किया गया है। फोन के बैक पैनल की बात करें तो यहां फिंगरप्रिंट सेंसर नदारद है। फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जो बैक पैनल के उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में दिया गया है।

Vivo Z5 के रियर कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट मौजूद है। फोन के दाएं पैनल पर जहां वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर Vivo का पर्सनल असिस्टेंट बटन मौजूद है। इसी तरह फोन के नीचले पैनल पर 3.5एमएम जैक के साथ ही यूएसबी टाईप सी पोर्ट दिया गया है।
Vivo Z5 स्पेसिफिकेशन्स
फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo Z5 को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली सुपर एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया गया है जो 6.38-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। Vivo Z5 को कंपनी ने इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट तकनीक से लैस किया है जिससे स्क्रीन पर टच करने से ही फोन अनलॉक हो जाएगा। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A सीरीज़ के 9 स्मार्टफोन का हुआ पेटेंट फाईल, देखें क्या हैं इनके नाम
Vivo Z5 को एंडरॉयड 9 पाई आधारित फनटच ओएस यूआई पर पेश किया गया है जो 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर बने आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 616 जीपीयू मौजूद है। Vivo Z5 को कंपनी ने मल्टीटर्बो टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया है जो फोन की बैटरी व प्रोसेसिंग को फास्ट व स्मूथ बनाता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Vivo Z5 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही Vivo Z5 के बैक पैनल पर 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए Vivo Z5 में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : फ्रंट और बैक दोनों पैनल पर होगी डिसप्ले, 12जीबी रैम के साथ 8 अगस्त को लॉन्च होगा यह पावरफुल फोन
Vivo Z5 डुअल सिम फोन है जो 4जी सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,500एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 22.5वॉट फ्लैशचार्ज तकनीक से लैस है। चीन में इस फोन को पर्पल, ब्लैक और ग्रेडिएंट व्हाईट कलर वेरिएंट में बाजार में लॉन्च किया गया है।
Vivo Z5 कीमत
फोन की कीमत की बात करें तो Vivo Z5 को दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इन वेरिएंट्स में 6जीबी रैम और 8जीबी की रैम मैमोरी दी गई है जो विभिन्न स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। इनमें 6जीबी रैम + 64जीबी मैमोरी वाले सबसे छोटे वेरिएंट को 1598 युआन की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 15,999 रुपये के करीब है।
इसी तरह फोन के 6जीबी रैम + 128जीबी मैमोरी वेरिएंट को 1898 युआन (तकरीबन 18,999 रुपये) और 8जीबी रैम + 128जीबी मैमोरी वेरिएंट को 2298 युआन (तकरीबन 22,999 रुपये) में बाजार में उतारा गया है।
The post 4500एमएएच बैटरी और 48एमपी ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Vivo Z5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post लॉन्च से पहले ही सामने आई Vivo Z5 की फुल डिटेल, देखें रियल फोटो और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Vivo Z5x की सफलता के बाद अब कंपनी इसी सीरीज़ को और आगे बढ़ाने वाली है। कंंपनी इस बात की आधिकारिक घोषणा कर चुकी है कि Vivo आने वाली 31 जुलाई को चीन में एक ईवेंट का आयोजन करेगी और इस ईवेंट के मंच से ‘जेड सीरीज़’ का आगामी स्मार्टफोन Vivo Z5 टेक मार्केट में पेश किया जाएगा। Vivo Z5 को लेकर अभी तक कई लीक्स सामने आ चुक हैं जिनमें फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी जा चुकी है। वहीं अब Vivo Z5 के लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन की रियल ईमेज भी इंटरनेट पर वायरल हो गई है।
Vivo Z5 की इन फोटोज़ को चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर शेयर किया गया है। इस फोटोज़ में फोन बॉक्स के साथ ही इसका फ्रंट और बैक पैनल भी दिखाया गया है। Vivo Z5 की रियल फोटोज़ के फोन के डिजाईन का खुलासा हो गया है। अभी तक जहां चर्चा थी कि Vivo Z5 पंच होल डिसप्ले पर पेश होगा वहीं इन फोटोज़ ने साफ कर दिया है कि वीवो अपनी ज़ेड सीरीज़ के इस आगामी डिवाईस को वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर ही लॉन्च करेगी।
Vivo Z5 डिजाईन
वीवो ज़ेड5 को फोटोज़ में ‘यू’ शेप वाला वॉटरड्रॉप नॉच पर बना दिखाया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वही नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। फोटोज़ में Vivo Z5 को ग्लॉसी पैनल पर बना दिखाया गया है। फोन के बैक पैनल की बात करें तो यहां ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद है। यह कैमरा सेटअप पैनल के उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में दिया गया है। इस कैमरा सेटअप में ही फ्लैश लाईट मौजूद है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर Vivo का पर्सनल असिस्टेंट बटन नज़र आया है। इसी तरह नीचले पैनल पर 3.5एमएम जैक और यूएसबी टाईप सी पोर्ट मौजूद है।
Vivo Z5 स्पेसिफिकेशन्स
फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अब तक सामने आए लीक्स के अनुसार Vivo Z5 को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली सुपर एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया जाएगा जिसमें 6.38 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले होगी। बताया जा रहा है कि Vivo Z5 इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट तकनीक से लैस होगा जिसमें डिसप्ले पर टच करने से ही फोन अनलॉक हो जाएगा। लीक के मुताबिक Vivo Z5 को एंडरॉयड 9 पाई आधारित फनटच ओएस यूआई पर पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : 6,990 रुपये में लॉन्च हुआ 4030एमएएच बैटरी वाला Vivo Y90, रिटेल स्टोर्स पर भी होगी सेल
Vivo Z5 को लेकर कहा गया है कि इस फोन में क्वालकॉम की स्नैपड्रैगन 700 सीरीज़ का स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट दिया जा सकता है। चर्चा है कि कंपनी इस फोन को दो वेरिएंट्स में लॉन्च कर सकती है। इस वेरिएंट्स में एक मॉडल जहां 6जीबी रैम के साथ 64जीबी इंटरनल मैमोरी सपोर्ट करेगा वहीं दूसरे वेरिएंट में 8जीबी रैम के साथ 256जीबी की मैमोरी दी जा सकती है। बताया जा रहा है कि Vivo Z5 को कंपनी मल्टीटर्बो टेक्नोलॉजी के साथ पेश करेगी।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Vivo Z5 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। लीक्स के अनुसार फोन के बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही Vivo Z5 के बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है और यहां 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। इसी तरह सेल्फी के लिए Vivo Z5 में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : 5 कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Huawei Nova 5i Pro, 8जीबी रैम के साथ है 4000एमएएच बैटरी
Vivo Z5 को 4500एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन को लेकर कहा जा रहा है कि इसे पर्पल, ब्लैक और ग्रेडिएंट व्हाईट कलर वेरिएंट में बाजार में उतारा जाएगा। हालांकि Vivo Z5 की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के लिए 31 जुलाई का इंतजार किया जा रहा है।
The post लॉन्च से पहले ही सामने आई Vivo Z5 की फुल डिटेल, देखें रियल फोटो और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 4,500 एमएएच की बैटरी वाले Vivo Z5 की लाइव तस्वीरें हुईं लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Vivo को लेकर काफी समय से खबरें सामने आ रही हैं। वहीं, कंपनी ने पिछले हफ्ते इस बात की पुष्टी कर दी है कि कंपनी Vivo Z5 को इस महीने के आखिर यानी 31 जुलाई को लॉन्च करेगी। कंपनी ने हाल ही में इस फोन के आधिकारिक रेंडर्स सार्वजनिक किए थे। इसके अलावा फोन को टीना लिस्टिंग से स्पॉट किया गया था, जिससे फोन की स्पेसिफिकेशन भी लीक हुईं थीं।
वहीं, अब वीबो पर वीवो ज़ेड5 की वास्तविक तस्वीरें सामने आईं हैं। पोस्ट से पता चलता है कि फोन 22.5 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा तस्वीर में फोन का डिस्प्ले ऑन नज़र आ रहा है। चार्जिंग 37 प्रतिशत पर है। लेकिन यह साफ नहीं है कि फोन को फुल-चार्ज होने में कुल कितना समय लगेगा। पोस्ट में दावा किया गया है कि इसकी बैटरी 4,500 एमएएच की होगी।

Vivo Z5 से जुड़े लीक्स पर गौर करें तो इस फोन को कंपनी द्वारा 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.38-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि इस फोन के वॉटरड्रॉप नॉच होगी या फिर पंच-होल, यह अभी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि यह फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी के साथ बाजार में कदम रखेगा। Vivo Z5 को एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जा सकता है जो फनटच ओएस 9.0 पर काम करेगा। इसे भी पढ़ें: ट्रिपल रियर कैमरा वाले Vivo S सीरीज के स्मार्टफोन 7 अगस्त को होंगे लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म
लीक्स के अनुसार Vivo Z5 को 8जीबी रैम और 6जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही फोन में 64जीबी मैमोरी, 128जीबी मैमोरी और 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोन की गीकबेंच लिस्टिंग में Vivo Z5 के चिपसेट की जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन यह जरूर पता चला है कि Vivo Z5 में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा। वहीं इस फोन में गूगल असिस्टेंट बटन बताया गया है तथा पावर बैकअप के लिए Vivo Z5 में 22.5वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,420एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। इसे भी पढ़ें: Exclusive: जल्द बंद होने वाला है Vivo V15 और V15 Pro, फोन का प्रोडक्शन हुआ बंद
बहरहाल Vivo Z5 की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए अभी 31 जुलाई का इंतजार किया जा रहा है। आशा की जा सकती है कि चीन में लॉन्च होने के बाद वीवो कंपनी Vivo Z5 स्मार्टफोन को जल्द ही इंडियन मार्केट में भी उतार सकती है।
The post 4,500 एमएएच की बैटरी वाले Vivo Z5 की लाइव तस्वीरें हुईं लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 8जीबी रैम और 48-एमपी ट्रिपल रियर कैमरे के साथ 31 जुलाई को लॉन्च होगा Vivo Z5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Vivo को लेकर पिछले हफ्ते ही लीक सामने आया था कि कंपनी अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी ‘ज़ेड सीरीज़’ को बढ़ाने की तैयारी कर रही है और इस सीरीज़ का आगामी डिवाईस Vivo Z5 होगा। लीक में फोन को 31 जुलाई को लॉन्च करने की बात कही गई थी। वहीं अब Vivo ने इस लीक पर पुख्ता की मुहर लगाते हुए Vivo Z5 की लॉन्च का डेट का खुलासा कर दिया है। Vivo ने आधिकारिक तौर पर बता दिया है कि कंपनी आने वाली 31 जुलाई को Vivo Z5 टेक मंच पर लॉन्च कर देगी।
Vivo Z5 की लॉन्च डेट को आफिशियल करते हुए बता दिया है कि 31 जुलाई को कंपनी का यह आगामी स्मार्टफोन टेक बाजार में दस्तक दे देगा। इस दिन कंपनी चीन में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है तथा इसी ईवेंट के मंच से Vivo Z5 मोबाइल मार्केट में कदम रखेगा। Vivo Z5 को फिलहाल चीनी बाजार में ही उतारा जाएगा जो बाद में विश्व के अन्य देशों में दस्तक देगा। Vivo Z5 के लॉन्च इन्वाईट कंपनी द्वारा भेजे जाने शुरू कर दिए गए हैं

ट्रिपल कैमरा टीज़र में आया सामने
Vivo Z5 की टीज़र ईमेज में तीन कैमरा सेंसर दिखाए गए हैं, जिन्हें देखते हुए माना जा सकता है कि कंपनी अपने इस फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च करेगी। वहीं लीक्स में कहा गया है कि फोन के बैक पैनल पर 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर देखने को मिलेगा तथा इसके साथ ही बैक पैनल पर 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का तीसरा लेंस दिया जा सकता है। इसी तरह सेल्फी के लिए Vivo Z5 में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
Vivo Z5 से जुड़े लीक्स पर गौर करें तो इस फोन को कंपनी द्वारा 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.38-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि इस फोन के वॉटरड्रॉप नॉच होगी या फिर पंच-होल, यह अभी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि यह फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी के साथ बाजार में कदम रखेगा। Vivo Z5 को एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जा सकता है जो फनटच ओएस 9.0 पर काम करेगा।

लीक्स के अनुसार Vivo Z5 को 8जीबी रैम और 6जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही फोन में 64जीबी मैमोरी, 128जीबी मैमोरी और 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोन की गीकबेंच लिस्टिंग में Vivo Z5 के चिपसेट की जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन यह जरूर पता चला है कि Vivo Z5 में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा। वहीं इस फोन में गूगल असिस्टेंट बटन बताया गया है तथा पावर बैकअप के लिए Vivo Z5 में 22.5वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,420एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।
बहरहाल Vivo Z5 की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए अभी 31 जुलाई का इंतजार किया जा रहा है। आशा की जा सकती है कि चीन में लॉन्च होने के बाद वीवो कंपनी Vivo Z5 स्मार्टफोन को जल्द ही इंडियन मार्केट में भी उतार सकती है।
The post 8जीबी रैम और 48-एमपी ट्रिपल रियर कैमरे के साथ 31 जुलाई को लॉन्च होगा Vivo Z5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 31 जुलाई को लॉन्च होगा 8जीबी रैम और 48-एमपी ट्रिपल रियर कैमरे वाला Vivo Z5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Vivo को लेकर कल ही एक जानकारी सामने आई थी जिसमें कंपनी का एक आगामी स्मार्टफोन चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था। गीकबेंच पर इस फोन को V1921A मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। इसी मॉडल नंबर के साथ यह स्मार्टफोन पहले सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर भी लिस्ट हो चुका है। वहीं आज फिर से इसी स्मार्टफोन से जुड़ी एक नई खबर सामने आई है जिसमें बताया गया है कि Vivo V1921A मॉडल नंबर वाले स्मार्टफोन को Vivo Z5 नाम के साथ टेक मंच पर पेश किया जाएगा और यह फोन आने वाली 31 जुलाई को बाजार में दस्तक दे देगा।
Vivo Z5 के लॉन्च से जुड़ी खबर चीन से आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कंपनी आने वाली 31 जुलाई को चीन में एक ईवेंट का आयोजन करने वाली है और इस ईवेंट के मंच से Vivo Z5 पर से पर्दा उठाया जाएगा। Vivo Z5 की टीज़र ईमेज भी चीन में शेयर कर दी गई है जिनमें लॉन्च डेट 31 जुलाई का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार Vivo Z5 वहीं स्मार्टफोन है जो पिछले दिनों Vivo V1921A मॉडल नंबर के साथ सामने आया था।
Vivo Z5
अब तक सामने आई Vivo V1921A की लिस्टिंग के आधार में माना जा सकता है कि Vivo Z5 को कंपनी द्वारा 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.38-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि यह फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी के साथ बाजार में कदम रखेगा। लिस्टिंग के मुताबिक Vivo Z5 एंडरॉयड 9 पाई के साथ फनटच ओएस 9.0 पर काम करेगा।
Vivo Z5 को लेकर कहा जा रहा है कि यह फोन 8जीबी रैम और 6जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है तथा फोन में 64जीबी मैमोरी, 128जीबी मैमोरी और 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। लिस्टिंग में फोन के चिपसेट की जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन यह जरूर पता चला है कि Vivo Z5 में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा।
फोटोग्राफी के लिए वीवो के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। टेना के मुताबिक Vivo V1921A मॉडल नंबर वाले फोन यानि Vivo Z5 में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर देखने को मिलेगा तथा इसके साथ ही बैक पैनल पर 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का तीसरा लेंस दिया जा सकता है। इसी तरह सेल्फी के लिए Vivo Z5 में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। बताया गया है कि इस फोन में गूगल असिस्टेंट बटन दिया जाएगा। वहीं पावर बैकअप के लिए Vivo Z5 में 22.5वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,420एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकता है।
The post 31 जुलाई को लॉन्च होगा 8जीबी रैम और 48-एमपी ट्रिपल रियर कैमरे वाला Vivo Z5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>