Vodafone Idea | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 14 Sep 2026 11:11:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Jio ₹198 vs Airtel ₹199 vs Vi ₹199: देखें 200 रुपये से कम में किस प्रीपेड प्लान में है ज्यादा फायदा https://www.91mobiles.com/hindi/jio-airtel-vi-prepaid-plans-under-rs-200/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-airtel-vi-prepaid-plans-under-rs-200/#respond Mon, 14 Sep 2026 11:11:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204149 आज के समय में मोबाइल रिचार्ज पर ज्यादा पैसे खर्च करने के बजाय कम कीमत में Calling, Data और SMS जैसी जरूरी सुविधाएं मिल जाएं, तो यह कई यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प होता है। Jio, Airtel और Vodafone Idea यानी Vi के पास 200 रुपये से कम के ऐसे प्लान मौजूद हैं, जिनमें Unlimited […]

The post Jio ₹198 vs Airtel ₹199 vs Vi ₹199: देखें 200 रुपये से कम में किस प्रीपेड प्लान में है ज्यादा फायदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज के समय में मोबाइल रिचार्ज पर ज्यादा पैसे खर्च करने के बजाय कम कीमत में Calling, Data और SMS जैसी जरूरी सुविधाएं मिल जाएं, तो यह कई यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प होता है। Jio, Airtel और Vodafone Idea यानी Vi के पास 200 रुपये से कम के ऐसे प्लान मौजूद हैं, जिनमें Unlimited Calling के साथ Data और SMS की सुविधा मिलती है। हालांकि तीनों कंपनियों के प्लान में Validity, Data और Extra Benefits में काफी अंतर है। आइए जानते हैं Jio के 198 रुपये, Airtel के 199 रुपये और Vi के 199 रुपये वाले प्लान में क्या-क्या मिलता है और किसके लिए कौन-सा प्लान बेहतर रहेगा।

Jio ₹198 vs Airtel ₹199 vs Vi ₹199 प्लान डिटेल

प्लान कीमत वैलिडिटी डाटा कॉलिंग SMS
Jio ₹198 14 दिन 2GB/दिन, कुल 28GB अनलिमिटेड 100/दिन
Airtel ₹199 28 दिन कुल 2GB अनलिमिटेड 100/दिन
Vi ₹199 28 दिन कुल 2GB अनलिमिटेड कुल 300

Jio का 198 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Jio का 198 रुपये वाला प्लान उन यूजर्स के लिए खास हो सकता है, जिन्हें कम कीमत में ज्यादा Daily Data चाहिए। इस प्लान की Validity 14 दिनों की है और इसमें हर दिन 2GB हाई-स्पीड Data दिया जाता है। इस हिसाब से पूरी Validity के दौरान कुल 28GB डाटा मिलता है।

कॉलिंग की बात करें, तो प्लान में पूरे भारत में Unlimited Voice Calling की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, हर दिन 100 SMS भी दिए जाते हैं यानी 14 दिनों की Validity के दौरान रोजाना 100 SMS भेज सकते हैं। Jio इस प्लान के साथ JioTV और JioAICloud जैसे अतिरिक्त Benefits भी देता है। इसके अलावा, योग्य यूजर को Unlimited 5G Data का फायदा भी मिल सकता है। हालांकि इसके लिए 5G फोन, Jio 5G नेटवर्क कवरेज और दूसरी पात्रता शर्तें लागू हो सकती हैं। इस प्लान में हर दिन मिलने वाला 2GB हाई-स्पीड Data खत्म होने के बाद इंटरनेट चलता रहेगा, लेकिन स्पीड घटकर 64Kbps हो जाएगी।

Airtel का 199 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Airtel का 199 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की Validity के साथ आता है यानी Jio के 198 रुपये वाले प्लान की तुलना में इसकी Validity दोगुनी है। हालांकि Data के मामले में दोनों प्लान का तरीका अलग है।

Airtel के इस प्लान में पूरी 28 दिनों की Validity के लिए कुल 2GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है यानी यहां रोजाना 2GB Data नहीं मिलता है, बल्कि पूरे महीने के लिए 2GB Data दिया जाता है। कॉलिंग की बात करें, तो इसमें पूरे भारत में Unlimited Local, STD और Roaming Calls की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, हर दिन 100 SMS भी दिए जाते हैं।

बेनिफिट्स की बात करें तो प्लान में 30 दिनों के लिए फ्री हेलो ट्यून, एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम 12 महीनों के लिए, एयरटेल सेफ और एयरटेल एक्सट्रीम प्ले (फ्री) को एक्सेस कर सकते हैं। अगर Data की बहुत ज्यादा जरूरत नहीं है और मुख्य रूप से Calling के लिए लंबी Validity वाला सस्ता रिचार्ज चाहिए, तो Airtel का यह प्लान काम का हो सकता है।

Vi का 199 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Vi का 199 रुपये वाला प्लान भी 28 दिनों की Validity के साथ आता है। इसमें Unlimited Calling के अलावा कुल 2GB Data और कुल 300 SMS मिलते हैं। SMS की संख्या के मामले में Vi का प्लान Jio और Airtel से पीछे है।

इस प्लान का एक और बड़ा फायदा Vi Movies & TV Subscription है। इसके जरिए Movies, TV Shows, Live News और दूसरे Entertainment Content को देखा जा सकता है। यानी यह प्लान सिर्फ Calling और Data तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें Entertainment Benefit भी शामिल है। हालांकि इस प्लान में मिलने वाला 2GB Data पूरी 28 दिनों की Validity के लिए है। इसका मतलब यह नहीं है कि हर दिन 2GB Data मिलेगा। अगर 2GB का पूरा Data इस्तेमाल हो जाता है, तो अतिरिक्त डाटा इस्तेमाल करने पर 50 पैसे प्रति MB के हिसाब से शुल्क लागू हो सकता है। इसी तरह 300 SMS की सीमा खत्म होने के बाद अतिरिक्त SMS के लिए Local और STD SMS पर अलग-अलग शुल्क लागू हो सकता है।

तीनों प्लान में सबसे बड़ा अंतर

तीनों प्लान की कीमत लगभग समान है, लेकिन इनका इस्तेमाल अलग-अलग तरह के यूजर्स के लिए किया जा सकता है। Jio का 198 रुपये वाला प्लान सबसे कम कीमत में 2GB Daily Data देता है, लेकिन इसकी Validity सिर्फ 14 दिनों की है। वहीं Airtel और Vi के 199 रुपये वाले प्लान 28 दिनों तक चलते हैं। Data के हिसाब से Jio साफ तौर पर आगे है, क्योंकि 14 दिनों में कुल 28GB Data मिलता है। Airtel और Vi में पूरी Validity के लिए सिर्फ 2GB Data मिलता है।

किसके लिए कौन-सा प्लान बेहतर?

अगर रोजाना इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल होता है, जैसे YouTube, Instagram, OTT या सोशल मीडिया, तो Jio का 198 रुपये वाला प्लान बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें 2GB Daily Data मिलता है और Eligible Users को Unlimited 5G Data का फायदा भी मिल सकता है।

अगर मुख्य जरूरत Calling है और पूरे 28 दिनों की Validity चाहिए, तो Airtel का 199 रुपये वाला प्लान देखा जा सकता है। इसमें 2GB Data भी मिलता है, जो हल्के इंटरनेट इस्तेमाल के लिए पर्याप्त हो सकता है।

वहीं अगर Calling के साथ ज्यादा Entertainment Content चाहिए, तो Vi का 199 रुपये वाला प्लान बेहतर विकल्प बन सकता है। इसमें कुल 300 SMS और Vi Movies & TV का Access मिलता है।

हालांकि रिचार्ज करने से पहले अपने इलाके में नेटवर्क कवरेज, 5G उपलब्धता और प्लान के मौजूदा Benefits जरूर जांच लें, क्योंकि टेलीकॉम कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान की कीमत और सुविधाओं में बदलाव कर सकती हैं।

The post Jio ₹198 vs Airtel ₹199 vs Vi ₹199: देखें 200 रुपये से कम में किस प्रीपेड प्लान में है ज्यादा फायदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-airtel-vi-prepaid-plans-under-rs-200/feed/ 0
Vodafone Idea का ₹500 से कम वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान, जानें कॉलिंग, डेटा और OTT की डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-idea-recharge-plan-under-rs-500-validity-data-benefits/ https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-idea-recharge-plan-under-rs-500-validity-data-benefits/#respond Tue, 02 Jun 2026 10:57:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=197513 अगर आप 500 रुपये से कम में ऐसा प्रीपेड प्लान तलाश रहे हैं जिसमें रोजाना डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, OTT सब्सक्रिप्शन और 5G बेनिफिट्स मिलें, तो Vi (Vodafone Idea) के पास कई विकल्प मौजूद हैं। कंपनी के प्लान्स में Weekend Data Rollover, Binge All Night, Half Day Unlimited Data और Data Delight जैसे अतिरिक्त फायदे भी […]

The post Vodafone Idea का ₹500 से कम वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान, जानें कॉलिंग, डेटा और OTT की डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप 500 रुपये से कम में ऐसा प्रीपेड प्लान तलाश रहे हैं जिसमें रोजाना डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, OTT सब्सक्रिप्शन और 5G बेनिफिट्स मिलें, तो Vi (Vodafone Idea) के पास कई विकल्प मौजूद हैं। कंपनी के प्लान्स में Weekend Data Rollover, Binge All Night, Half Day Unlimited Data और Data Delight जैसे अतिरिक्त फायदे भी मिलते हैं, जो इन्हें और आकर्षक बनाते हैं। आइए जानते हैं वोडाफोन-आइडिया के 500 रुपये से कम कीमत सस्ते प्रीपेड प्लान्स की डिटेल…

वोडाफोन-आइडिया प्रीपेड प्लान लिस्ट (2026)

प्लान वैलिडिटी बेनिफिट्स
₹189 26 दिन 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS
₹199 28 दिन 2GB डेटा, Vi Movies & TV, 300 SMS
₹209 28 दिन 2GB डेटा, Unlimited Caller Tunes
₹218 1 महीना 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग
₹224 30 दिन 4GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग
₹232 1 महीना 4GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग
₹239 28 दिन 2GB डेटा, JioHotstar Mobile
₹299 28 दिन 1GB/दिन डेटा, Vi Movies & TV
₹340 28 दिन 1GB/दिन + 1GB अतिरिक्त डेटा
₹349 28 दिन 1.5GB/दिन, Vi Movies & TV, Binge All Night
₹365 28 दिन 2GB/दिन, Half Day Unlimited Data
₹379 1 महीना 2GB/दिन, Half Day Unlimited Data
₹398 28 दिन 2GB/दिन + 2GB अतिरिक्त डेटा
₹399 28 दिन 2GB/दिन, JioHotstar Mobile
₹408 28 दिन 2GB/दिन, Sony LIV Mobile
₹449 28 दिन 3GB/दिन, 19 OTT प्लेटफॉर्म्स
₹450 28 दिन अनलिमिटेड डेटा, JioHotstar Mobile
₹479 48 दिन 1GB/दिन, लंबी वैलिडिटी

Vi ₹189 प्रीपेड प्लान

वोडाफोन-आइडिया का 189 रुपये वाला प्रीपेड प्लान कम कीमत में कॉलिंग और बेसिक इंटरनेट की सुविधा चाहने वाले यूजर्स के लिए है। इस प्लान की वैलिडिटी 26 दिनों की है और इसमें कुल 1GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कुल 300 SMS भी मिलते हैं। डाटा लिमिट खत्म होने के बाद अतिरिक्त उपयोग पर कंपनी के निर्धारित शुल्क लागू होते हैं। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो यह प्लान मुख्य रूप से कॉलिंग और बेसिक डेटा जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है।

Vi ₹199 प्रीपेड प्लान

Vi का 199 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए बढ़िया विकल्प है जो कम बजट में कॉलिंग के साथ एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें कुल 2GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कुल 300 SMS दिए जाते हैं। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें Vi Movies & TV का एक्सेस मिलता है, जिसके जरिए यूजर्स मूवी, टीवी शोज, लाइव न्यूज और अन्य कंटेंट का आनंद ले सकते हैं।

Vi ₹209 प्रीपेड प्लान

वोडाफोन-आइडिया के सस्ते 209 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की बात करें, तो इसमें कॉलिंग के साथ कॉलरट्यून की सुविधा भी मिलती है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें कुल 2GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कुल 300 SMS मिलते हैं। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें 28 दिनों के लिए Unlimited Caller Tunes की सुविधा मिलती है, जिससे यूजर्स अपनी पसंद का कॉलरट्यून सेट कर सकते हैं।

Vi ₹218 प्रीपेड प्लान

Vi का 218 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए उपयोगी है जो एक महीने की वैलिडिटी के साथ कॉलिंग और सीमित डेटा चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 1 महीने की है और इसमें कुल 3GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कुल 300 SMS दिए जाते हैं। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें, तो यह प्लान बेसिक यूजर्स के लिए बनाया गया है और इसको कोई एक्स्ट्रा बेनिफिट नहीं मिलता है।

Vi ₹224 प्रीपेड प्लान

Vi का 224 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन ग्राहकों के लिए अच्छा विकल्प है जो लंबी वैलिडिटी के साथ कॉलिंग और थोड़ा अतिरिक्त डेटा चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है और इसमें कुल 4GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो यह प्लान के साथ कोई ओटीटी का लाभ नहीं मिलता है।

Vi ₹232 प्रीपेड प्लान

Vi का 232 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प है जो कैलेंडर मंथ वैलिडिटी चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 1 महीने की है और इसमें कुल 4GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

Vi ₹239 प्रीपेड प्लान

Vi का 239 रुपये वाला प्रीपेड प्लान कम कीमत में OTT एंटरटेनमेंट के साथ आता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें कुल 2GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कुल 300 SMS मिलते हैं। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें 28 दिनों का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिससे यूजर्स लाइव स्पोर्ट्स, फिल्में और वेब सीरीज का आनंद ले सकते हैं।

Vi ₹299 प्रीपेड प्लान

Vi का 299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प है जो रोजाना डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें कुल 28GB डाटा मिलता है यानी प्रतिदिन 1GB हाई-स्पीड डाटा दिया जाता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS भी मिलते हैं। डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक रह जाती है। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें Vi Movies & TV का एक्सेस मिलता है, जिसके जरिए यूजर्स मूवी, टीवी शोज और लाइव कंटेंट का आनंद ले सकते हैं।

Vi ₹340 प्रीपेड प्लान

Vi का 340 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें कुल 29GB डाटा मिलता है यानी प्रतिदिन 1GB हाई-स्पीड डाटा के साथ अतिरिक्त 1GB डाटा भी दिया जाता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक रह जाती है। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें, तो इस प्लान में 1GB अतिरिक्त डाटा मिलता है, जिससे यूजर्स को कुल डाटा उपयोग में थोड़ा अतिरिक्त फायदा मिलता है।

Vi ₹349 प्रीपेड प्लान

Vi के 349 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में यूजर को रोजाना डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और अतिरिक्त डेटा बेनिफिट्स मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें कुल 42GB डाटा मिलता है यानी प्रतिदिन 1.5GB हाई-स्पीड डाटा दिया जाता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक रह जाती है। योग्य यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डाटा का भी फायदा मिलता है। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें Vi Movies & TV का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा, Binge All Night फीचर के तहत रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डाटा का इस्तेमाल किया जा सकता है। Weekend Data Rollover की सुविधा के साथ सप्ताह के बचे हुए डाटा को वीकेंड पर उपयोग किया जा सकता है और Data Delight के तहत हर महीने 2GB बैकअप डाटा भी मिलता है।

Vi ₹365 प्रीपेड प्लान

Vi का 365 रुपये वाला प्रीपेड प्लान ज्यादा डेटा उपयोग करने वाले यूजर्स के लिए बढ़िया है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें कुल 56GB डाटा मिलता है यानी प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डाटा दिया जाता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं। डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक रह जाती है। योग्य ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डाटा का लाभ भी मिलता है। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें Vi Movies & TV का एक्सेस मिलता है। साथ ही Half Day Unlimited Data फीचर के तहत रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक अनलिमिटेड डाटा का उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा, Weekend Data Rollover और Data Delight के तहत हर महीने 2GB बैकअप डाटा की सुविधा भी दी जाती है।

Vi ₹379 प्रीपेड प्लान

Vi का 379 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 28 दिनों की जगह पूरे 1 महीने की वैलिडिटी के साथ रोजाना डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आता है। इस प्लान की वैलिडिटी 1 महीने की है और इसमें कुल 60GB डाटा मिलता है यानी प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डाटा दिया जाता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS मिलते हैं। डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक रह जाती है। यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डाटा का भी फायदा मिलता है। प्लान के साथ मिलने वाली सुविधाओं की बात करें, तो इसमें Vi Movies & TV का एक्सेस मिलता है, जिसके जरिए यूजर्स मूवी, टीवी शोज और लाइव कंटेंट देख सकते हैं। इसके अलावा, Half Day Unlimited Data फीचर के तहत रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक अनलिमिटेड डाटा इस्तेमाल किया जा सकता है। Weekend Data Rollover और Data Delight के तहत हर महीने 2GB बैकअप डाटा की सुविधा भी मिलती है।

Vi ₹398 प्रीपेड प्लान

Vi का 398 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें कुल 58GB डाटा मिलता है यानी प्रतिदिन 2GB डाटा के साथ अतिरिक्त 2GB डाटा दिया जाता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS शामिल हैं। योग्य यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा का भी लाभ मिलता है। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें Half Day Unlimited Data फीचर के तहत रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक अनलिमिटेड डाटा इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही Weekend Data Rollover और Data Delight के तहत हर महीने 2GB बैकअप डाटा की सुविधा भी मिलती है।

Vi ₹399 प्रीपेड प्लान

Vi का 399 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए है जो प्रतिदिन 2GB डाटा के साथ OTT एंटरटेनमेंट का फायदा लेना चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें कुल 56GB डाटा मिलता है यानी प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डाटा दिया जाता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं। डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps रह जाती है। योग्य यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा भी मिलता है। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें 28 दिनों का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिलता है। साथ ही Half Day Unlimited Data, Weekend Data Rollover और Data Delight के तहत हर महीने 2GB बैकअप डाटा का लाभ भी दिया जाता है।

Vi ₹408 प्रीपेड प्लान

वोडाफोन-आइडिया के 408 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है और इसमें कुल 56GB डाटा मिलता है यानी प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डाटा दिया जाता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS शामिल हैं। डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक रह जाती है। यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा का लाभ भी मिलता है। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें 28 दिनों का Sony LIV Mobile सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिससे यूजर्स ओरिजिनल शोज, लाइव स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट कंटेंट का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा, Half Day Unlimited Data, Weekend Data Rollover और Data Delight के तहत हर महीने 2GB बैकअप डाटा की सुविधा भी दी जाती है।

Vi ₹449 प्रीपेड प्लान

Vi के 449 रुपये वाला प्रीपेड प्लान की बात करें, तो इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें कुल 84GB डाटा मिलता है यानी प्रतिदिन 3GB हाई-स्पीड डाटा दिया जाता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps रह जाती है। इसमें अनलिमिटेड 5G डाटा का भी फायदा मिलता है। बेनिफिट्स को देखें, तो इस प्लान में Vi Movies & TV Super सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिसके जरिए Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, FanCode समेत 19 OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस दिया जाता है। इसके अलावा, Half Day Unlimited Data, Weekend Data Rollover और Data Delight के तहत हर महीने 2GB बैकअप डाटा भी मिलता है।

Vi ₹450 प्रीपेड प्लान

Vi का 450 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए बढ़िया है, जो बिना किसी डेली डाटा लिमिट के इंटरनेट इस्तेमाल करना चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें पूरे दिन अनलिमिटेड 4G और 5G डाटा का फायदा मिलता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS भी मिलती है। प्लान में मिलने वाली सुविधाओं को देखें, तो इसमें 28 दिनों का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन शामिल है, जिससे यूजर्स लाइव क्रिकेट, वेब सीरीज, फिल्में और अन्य प्रीमियम कंटेंट का आनंद ले सकते हैं। इसके साथ Full Day Unlimited Data इसकी सबसे बड़ी खासियत है, जो पूरे दिन बिना डाटा लिमिट के इंटरनेट उपयोग की सुविधा देता है।

Vi ₹479 प्रीपेड प्लान

वोडाफोन आइडिया का 479 रुपये वाला प्रीपेड प्लान लंबी वैलिडिटी के साथ रोजाना डाटा चाहने वाले यूजर्स के लिए है। इस प्लान की वैलिडिटी 48 दिनों की है और इसमें कुल 48GB डाटा मिलता है यानी प्रतिदिन 1GB हाई-स्पीड डाटा दिया जाता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं। डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक रह जाती है। योग्य यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा का भी फायदा मिलता है। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान के साथ आपको कोई भी ओटीटी का लाभ नहीं मिलती है।

सवाल-जवाब (FAQs)

Vi के 500 रुपये से कम में सबसे ज्यादा डेटा कौन-सा प्लान देता है?

Vi का ₹450 प्रीपेड प्लान सबसे अलग है, क्योंकि इसमें 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा मिलता है। वहीं, डेली डेटा प्लान्स में ₹449 प्लान 3GB प्रतिदिन डेटा (कुल 84GB) के साथ आता है, जो हैवी इंटरनेट यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प है।

Vi के किस प्लान में OTT सब्सक्रिप्शन का सबसे ज्यादा फायदा मिलता है?

₹449 प्रीपेड प्लान OTT प्रेमियों के लिए सबसे बेहतर माना जा सकता है। इसमें Vi Movies & TV Super के जरिए Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, FanCode समेत 19 OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा, ₹399 प्लान में JioHotstar Mobile और ₹408 प्लान में Sony LIV Mobile का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Vi का Weekend Data Rollover और Data Delight फीचर क्या है?

Weekend Data Rollover फीचर के तहत सोमवार से शुक्रवार तक बचा हुआ डेटा शनिवार और रविवार को इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, Data Delight के जरिए यूजर्स को हर महीने जरूरत पड़ने पर 2GB तक बैकअप डेटा मिलता है, जिसे Vi ऐप से क्लेम किया जा सकता है।

क्या Vi के इन प्लान्स में अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है?

हां, ₹349, ₹365, ₹379, ₹398, ₹399, ₹408, ₹449, ₹450 और ₹479 जैसे चुनिंदा प्लान्स में योग्य ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ मिलता है। इसके लिए 5G स्मार्टफोन और Vi की 5G नेटवर्क कवरेज वाले क्षेत्र में होना जरूरी है।

लंबी वैलिडिटी के लिए 500 रुपये से कम में कौन-सा Vi प्लान सबसे अच्छा है?

अगर आपका फोकस लंबी वैलिडिटी पर है, तो ₹479 प्रीपेड प्लान अच्छा विकल्प है। इसमें 48 दिनों की वैलिडिटी, रोज 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। वहीं, कम डेटा जरूरत वाले यूजर्स ₹224, ₹232 या ₹218 प्लान भी चुन सकते हैं, जो 30 दिन या 1 महीने की वैलिडिटी के साथ आते हैं।

The post Vodafone Idea का ₹500 से कम वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान, जानें कॉलिंग, डेटा और OTT की डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-idea-recharge-plan-under-rs-500-validity-data-benefits/feed/ 0
Vi 30 दिन वाले कॉलिंग, OTT और डेटा रिचार्ज प्लान्स, जानें प्लान बेनिफिट्स की डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-idea-30-days-recharge-plan-validity-data-benefits/ https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-idea-30-days-recharge-plan-validity-data-benefits/#respond Thu, 16 Apr 2026 10:48:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=194340 वोडाफोन-आइडिया (Vodafone Idea (Vi)) अपने यूजर्स के लिए ऐसे प्रीपेड और ऐड-ऑन प्लान्स ऑफर करता है, जो सिर्फ डेटा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि OTT एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स का पूरा पैकेज देते हैं। कुछ प्लान्स खासतौर पर क्रिकेट और OTT लवर्स के लिए हैं, जबकि कुछ कॉलिंग और डेटा के बैलेंस के […]

The post Vi 30 दिन वाले कॉलिंग, OTT और डेटा रिचार्ज प्लान्स, जानें प्लान बेनिफिट्स की डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वोडाफोन-आइडिया (Vodafone Idea (Vi)) अपने यूजर्स के लिए ऐसे प्रीपेड और ऐड-ऑन प्लान्स ऑफर करता है, जो सिर्फ डेटा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि OTT एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स का पूरा पैकेज देते हैं। कुछ प्लान्स खासतौर पर क्रिकेट और OTT लवर्स के लिए हैं, जबकि कुछ कॉलिंग और डेटा के बैलेंस के साथ आते हैं। हमने यहां पर वोडाफोन-आइडिया के 30 दिनों वाले कॉलिंग, ओटीटी और डेटा रिचार्ज प्लान की लिस्ट तैयार की है, जिससे आपको अपनी जरूरत के हिसाब से सही प्लान चुनने में मदद मिल सकती है।

Vodafone Idea के 30 दिन वाले रिचार्ज प्लान की लिस्ट (2026)

प्लान कीमत फायदे
₹101 क्रिकेट पैक ₹101 5GB डेटा (30 दिन), JioHotstar Mobile (28 दिन), सिर्फ ऐड-ऑन
₹154 OTT पैक ₹154 2GB डेटा, 1 महीना, 19 OTT ऐप्स + 350+ TV चैनल्स (Vi Movies & TV Lite), ऐड-ऑन
₹201 डेटा + इंश्योरेंस ₹201 10GB डेटा (30 दिन), ₹25,000 तक इंश्योरेंस (180 दिन), ऐड-ऑन
₹202 OTT Pro पैक ₹202 5GB डेटा, 1 महीना, 17 OTT ऐप्स + 350+ TV चैनल्स (Mobile + TV), ऐड-ऑन
₹208 डेटा टॉप-अप ₹208 1.5GB/दिन (30 दिन), सिर्फ डेटा ऐड-ऑन
₹218 कॉलिंग + डेटा ₹218 3GB डेटा, 1 महीना, अनलिमिटेड कॉलिंग + 300 SMS
₹248 OTT प्लान ₹248 6GB डेटा, 1 महीना, 20 OTT ऐप्स + 350+ TV चैनल्स (Mobile + TV), ऐड-ऑन
₹251 डेटा + इंश्योरेंस ₹251 10GB डेटा (30 दिन), ₹25,000 तक इंश्योरेंस (365 दिन), ऐड-ऑन
₹345 कॉलिंग + डेटा ₹345 25GB डेटा, 30 दिन, अनलिमिटेड कॉलिंग + 100 SMS/दिन
₹379 फुल प्लान ₹379 2GB/दिन, 1 महीना, अनलिमिटेड कॉलिंग + 100 SMS/दिन + Vi Movies & TV + एक्स्ट्रा बेनिफिट्स

Vi ₹101 क्रिकेट पैक

वोडाफोन- आइडिया का ₹101 वाला Cricket Pack उन यूजर्स के लिए है जो कम खर्च में लाइव स्पोर्ट्स, खासकर क्रिकेट देखना चाहते हैं। इस प्लान में आपको 5GB डेटा 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलता है, जिससे आप मैच स्ट्रीमिंग और बेसिक इंटरनेट यूज कर सकते हैं। इसका सबसे बड़ा आकर्षण है JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन, जो 28 दिनों के लिए मिलता है। इससे आप लाइव मैच, स्पोर्ट्स कंटेंट और एंटरटेनमेंट का मजा ले सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस प्लान में कोई सर्विस वैलिडिटी नहीं मिलती, यानी यह सिर्फ एक ऐड-ऑन डेटा पैक है। अगर आप पहले से किसी एक्टिव प्लान का इस्तेमाल कर रहे हैं और सिर्फ क्रिकेट देखने के लिए एक्स्ट्रा डेटा और OTT एक्सेस चाहते हैं, तो यह प्लान एक किफायती और सही विकल्प है।

Vi ₹154 OTT पैक

वोडाफोन आइडिया ₹154 प्लान में यूजर को कम कीमत में ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है। इसमें आपको 2GB डेटा 1 महीने की वैलिडिटी के साथ मिलता है, लेकिन इसकी असली ताकत इसके OTT बेनिफिट्स में है। इस प्लान के साथ आपको ZEE5, SonyLIV, Lionsgate Play, FanCode, MX Player, Chaupal, ManoramaMAX, PlayFlix और कई अन्य प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है। कुल मिलाकर यह प्लान 19 OTT ऐप्स और 350+ लाइव TV चैनल्स का एक्सेस देता है, जो Vi Movies & TV Lite के जरिए उपलब्ध होता है। हालांकि इसमें आउटगोइंग SMS की सुविधा नहीं है और यह भी एक ऐड-ऑन प्लान है, यानी इसमें सर्विस वैलिडिटी शामिल नहीं है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है जो कम डेटा में ज्यादा एंटरटेनमेंट चाहते हैं।

Vi ₹201 डेटा-इंश्योरेंस प्लान

वोडाफोन-आइडिया का ₹201 प्लान में 10GB डेटा 30 दिनों के लिए मिलता है, लेकिन इंश्योरेंस कवर 180 दिनों के लिए होता है। इसमें भी ₹25,000 तक का हैंडसेट कवर मिलता है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए सही है जो कम कीमत में इंश्योरेंस का फायदा लेना चाहते हैं, लेकिन लंबी अवधि का कवर जरूरी नहीं है। इसमें भी कोई सर्विस वैलिडिटी नहीं है, इसलिए यह एक ऐड-ऑन प्लान है।

Vi ₹202 OTT Pro एंटरटेनमेंट पैक

वीआई का ₹202 प्लान ₹154 प्लान का अपग्रेडेड वर्जन है, जिसमें ज्यादा डेटा और बेहतर OTT एक्सेस मिलता है। इसमें आपको 5GB डेटा 1 महीने के लिए मिलता है। इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें JioHotstar के साथ SonyLIV, Lionsgate Play, FanCode, MX Player और कई अन्य OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है। यह प्लान Vi Movies & TV Pro के तहत आता है, जिससे आप मोबाइल के साथ-साथ TV पर भी कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं। इसके साथ 17 OTT ऐप्स और 350+ लाइव TV चैनल्स का एक्सेस मिलता है, जो इसे एंटरटेनमेंट के लिए बढ़िया विकल्प बनाता है। हालांकि इसमें भी कोई सर्विस वैलिडिटी नहीं मिलती है, इसलिए इसे एक्टिव प्लान के साथ ही इस्तेमाल करना होगा।

Vi ₹208 डेली डेटा टॉप-अप प्लान

वीआई का ₹208 प्लान डेटा टॉप-अप प्लान है, जिसमें आपको 1.5GB/दिन डेटा 30 दिनों के लिए मिलता है। यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जिनका बेस प्लान डेटा जल्दी खत्म हो जाता है और उन्हें रोजाना एक्स्ट्रा डेटा की जरूरत होती है। इस प्लान में कोई कॉलिंग या SMS बेनिफिट नहीं मिलता है और न ही इसमें सर्विस वैलिडिटी होती है। यह सिर्फ एक डेटा ऐड-ऑन है, जिसे आपको अपने मौजूदा प्लान के साथ इस्तेमाल करना होगा।

Vi ₹218 कॉलिंग-डेटा प्लान

वीआई ₹218 प्लान उन यूजर्स के लिए है जो ज्यादा डेटा इस्तेमाल नहीं करते हैं,लेकिन कॉलिंग और बेसिक इंटरनेट चाहते हैं। इस प्लान में 1 महीने की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 3GB डेटा मिलता है। इसके अलावा, 300 SMS भी दिए जाते हैं, जिससे यह एक सिंपल और बजट फ्रेंडली प्लान बन जाता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि डेटा खत्म होने के बाद 50 पैसे/MB के हिसाब से चार्ज लगेगा और SMS लिमिट खत्म होने पर लोकल के लिए ₹1 और STD के लिए ₹1.5 प्रति SMS देना होगा।

Vi ₹248 OTT प्लान

वीआई का ₹248 प्लान खासतौर पर OTT लवर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 1 महीने की वैलिडिटी के साथ 6GB डेटा मिलता है, लेकिन इसकी असली ताकत इसके OTT बेनिफिट्स में है। इस प्लान के साथ आपको JioHotstar, ZEE5, SonyLIV, Lionsgate Play, FanCode, MX Player, PlayFlix और कई अन्य प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है। कुल मिलाकर, यह प्लान 20 OTT ऐप्स और 350+ लाइव TV चैनल्स का एक्सेस देता है, जिसे Vi Movies & TV Plus के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह प्लान मोबाइल और TV दोनों पर कंटेंट देखने की सुविधा देता है, लेकिन इसमें कोई सर्विस वैलिडिटी नहीं है यानी यह एक ऐड-ऑन पैक है और इसे एक्टिव बेस प्लान के साथ ही इस्तेमाल करना होगा।

Vi ₹251 डेटा-हैंडसेट इंश्योरेंस प्लान

वीआई ₹251 प्लान एक यूनिक ऑफर है, जिसमें डेटा के साथ हैंडसेट इंश्योरेंस भी मिलता है। इसमें 10GB डेटा 30 दिनों के लिए दिया जाता है और इसके साथ 365 दिनों के लिए ₹25,000 तक का मोबाइल इंश्योरेंस कवर मिलता है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए खास है, जो अपने स्मार्टफोन की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं। अगर फोन खो जाए या डैमेज हो जाए, तो यह इंश्योरेंस काफी मददगार हो सकता है। हालांकि इस प्लान में सर्विस वैलिडिटी शामिल नहीं है, इसलिए इसे एक्टिव प्लान के साथ ही इस्तेमाल करना होगा।

Vi ₹345 कॉलिंग-डेटा प्लान

वीआई का ₹345 प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर है जिन्हें महीने भर के लिए थोड़ा ज्यादा डेटा चाहिए। इसमें 25GB डेटा 30 दिनों के लिए मिलता है, जो वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया और ऑनलाइन काम के लिए पर्याप्त है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS की सुविधा मिलती है, जिससे यह एक बैलेंस्ड प्लान बन जाता है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए सही है, जो न तो बहुत ज्यादा डेटा यूज करते हैं और न ही बहुत कम बल्कि एक मिड-लेवल यूसेज रखते हैं।

Vi ₹379 कॉलिंग-डेटा प्लान

वीआई का ₹379 प्लान एक फुल सर्विस प्रीपेड प्लान है, जिसमें डेटा, कॉलिंग और OTT तीनों का कॉम्बिनेशन मिलता है। इसमें आपको प्रति दिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं, जिसकी वैलिडिटी 1 महीने की होती है। इस प्लान में Vi Movies & TV का एक्सेस मिलता है, जिससे आप बॉलीवुड मूवीज, टीवी शोज, लाइव न्यूज और MX Player जैसे प्लेटफॉर्म्स का कंटेंट देख सकते हैं। इसके अलावा, इसमें Half-Day Unlimited Data (रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक), Weekend Data Rollover और Data Delight जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। Data Delight के तहत आपको हर महीने 2GB बैकअप डेटा मिलता है, जिसे आप जरूरत पड़ने पर क्लेम कर सकते हैं।

सवाल-जवाब (FAQs)

क्या Vi के OTT प्लान्स में सर्विस वैलिडिटी मिलती है?

नहीं, ज्यादातर OTT प्लान्स जैसे ₹101, ₹154, ₹202, ₹248 आदि ऐड-ऑन पैक होते हैं, जिनमें सर्विस वैलिडिटी शामिल नहीं होती है। इसका मतलब है कि इन प्लान्स को इस्तेमाल करने के लिए आपके पास पहले से एक्टिव बेस प्लान होना जरूरी है। ये प्लान्स केवल डेटा और OTT बेनिफिट्स के लिए होते हैं।

वीआई का कौन-सा Vi प्लान सबसे ज्यादा OTT ऐप्स का एक्सेस देता है?

₹248 OTT प्लान सबसे ज्यादा वैल्यू देता है, क्योंकि इसमें करीब 20 OTT ऐप्स और 350+ लाइव TV चैनल्स का एक्सेस मिलता है। इसमें JioHotstar, ZEE5, SonyLIV, Lionsgate Play जैसे कई प्लेटफॉर्म शामिल हैं और आप इन्हें मोबाइल और TV दोनों पर देख सकते हैं।

क्या Vi प्लान्स में हैंडसेट इंश्योरेंस भी मिलता है?

हां, कुछ खास प्लान्स जैसे ₹201 और ₹251 में हैंडसेट इंश्योरेंस की सुविधा मिलती है। इन प्लान्स में ₹25,000 तक का मोबाइल इंश्योरेंस कवर मिलता है, जो फोन खोने या डैमेज होने की स्थिति में मदद करता है। ₹201 प्लान में 180 दिनों का कवर मिलता है, जबकि ₹251 प्लान में 365 दिनों का।

वीआई का कौन-सा प्लान डेली डेटा यूजर्स के लिए बेहतर है?

अगर आपको रोजाना ज्यादा डेटा चाहिए, तो ₹208 प्लान (1.5GB/दिन) एक अच्छा डेटा टॉप-अप ऑप्शन है। वहीं, अगर आप कॉलिंग और डेटा दोनों चाहते हैं, तो ₹379 प्लान बेहतर है, जिसमें 2GB/दिन डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS मिलते हैं।

क्या Vi के सभी प्लान्स में कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती है?

नहीं, सभी प्लान्स में कॉलिंग और SMS शामिल नहीं होते हैं। OTT और डेटा ऐड-ऑन प्लान्स में सिर्फ डेटा और एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स मिलते हैं। कॉलिंग और SMS की सुविधा सिर्फ फुल सर्विस प्लान्स जैसे ₹218, ₹345 और ₹379 में ही मिलती है।

The post Vi 30 दिन वाले कॉलिंग, OTT और डेटा रिचार्ज प्लान्स, जानें प्लान बेनिफिट्स की डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-idea-30-days-recharge-plan-validity-data-benefits/feed/ 0
Vodafone Idea के 1,050 और 2,180 रुपये वाले प्लान हुए लॉन्च: 5G डेटा के साथ 300GB लिमिट, जानें पूरी डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-idea-rs-1050-rs-2180-prepaid-plans-5g-data-300gb-limit-benefits-validity-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-idea-rs-1050-rs-2180-prepaid-plans-5g-data-300gb-limit-benefits-validity-india/#respond Thu, 02 Apr 2026 10:52:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=193446 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Vodafone Idea (Vi) ने भारत में अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो को विस्तार दिया है। इसमें दो नए प्लान लॉन्च हुए हैं, जो खास तौर पर 5G उपयोग करने वालों के लिए लाए गए हैं। बता दें कि कंपनी ने 1,050 रुपये और 2,180 रुपये की कीमत वाले ये प्लान फिलहाल चेन्नई सर्कल में लाइव किए हैं। […]

The post Vodafone Idea के 1,050 और 2,180 रुपये वाले प्लान हुए लॉन्च: 5G डेटा के साथ 300GB लिमिट, जानें पूरी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vodafone Idea (Vi) ने भारत में अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो को विस्तार दिया है। इसमें दो नए प्लान लॉन्च हुए हैं, जो खास तौर पर 5G उपयोग करने वालों के लिए लाए गए हैं। बता दें कि कंपनी ने 1,050 रुपये और 2,180 रुपये की कीमत वाले ये प्लान फिलहाल चेन्नई सर्कल में लाइव किए हैं। इन प्लांस की सबसे बड़ी खासियत अनलिमिटेड 5G डेटा है। आइए, आगे फुल प्लान डिटेल्स जानते हैं।

1,050 वाले प्लान की बात करें तो इसमें यूजर्स को कुल 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में 4G और 5G दोनों नेटवर्क का सपोर्ट दिया गया है, लेकिन 5G डेटा पूरी तरह अनलिमिटेड नहीं है। इसमें हर 28 दिन के साइकिल में 300GB की FUP लिमिट लागू है, यानी एक महीने में 300GB तक ही हाई-स्पीड 5G डेटा मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, VoNR (Voice over New Radio) सपोर्ट और रोज 100 SMS भी मिलेंगे।

Vi launches new Rs 401 postpaid plan with 50GB data, Sun NXT premium subscription, and more

यदि 2,180 रुपये वाले प्लान की बात करें तो यह लंबी वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूजर्स को पूरे 180 दिनों तक 4G और 5G सर्विस का फायदा मिलेगा। हालांकि इसमें भी 5G डेटा पर वही 300GB प्रति 28 दिन की लिमिट लागू है। इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग, VoNR और रोजाना 100 SMS की सुविधा दी जा रही है।

ऊपर बताए गए इन दोनों प्लांस में किसी भी तरह के अतिरिक्त बेनिफिट्स शामिल नहीं किए गए हैं। यानी इसमें OTT सब्सक्रिप्शन, AI सर्विस या कोई अन्य प्रीमियम एक्स्ट्रा नहीं मिलता है। जो आजकल कई टेलीकॉम कंपनियां अपने प्लांस में दे रही हैं। इसी वजह से इनकी कीमत के हिसाब से वैल्यू थोड़ी कम लग सकती है, खासकर उन ग्राहकों के लिए जो एंटरटेनमेंट या अतिरिक्त सेवाओं की तलाश कर रहे हैं।

Vodafone Idea vi 5G Launch in India 5G Speed 5G Sim 5G plan 5g band

आखिर में फिर से बताते चलें कि फिलहाल ये दोनों प्लांस सिर्फ चेन्नई में उपलब्ध हैं, लेकिन आने वाले समय में कंपनी इन्हें अन्य सर्कल्स में भी रोलआउट कर सकती है। Vi के ये नए प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर साबित हो सकते हैं जो लंबी वैलिडिटी और ज्यादा डेटा उपयोग करते हैं, लेकिन अगर आप OTT या अन्य अतिरिक्त फायदे चाहते हैं तो अन्य विकल्प भी देख सकते हैं। उम्मीद है यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post Vodafone Idea के 1,050 और 2,180 रुपये वाले प्लान हुए लॉन्च: 5G डेटा के साथ 300GB लिमिट, जानें पूरी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-idea-rs-1050-rs-2180-prepaid-plans-5g-data-300gb-limit-benefits-validity-india/feed/ 0
130 करोड़ हुए इंडिया में कुल टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स! जाने Jio, Airtel, BSNL और Vi के कितने ग्राहक https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-airtel-vodafone-idea-and-bsnl-subscriber-in-india-trai-report-december-2025/ https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-airtel-vodafone-idea-and-bsnl-subscriber-in-india-trai-report-december-2025/#respond Wed, 11 Feb 2026 07:07:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=190110 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

इंडिया टेलीकॉम इंडस्ट्री लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है। देश की टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने 1 जनवरी 2026 तक की सब्सक्रिप्शन रिपोर्ट जारी की है जिसमें सभी भारतीय दूरसंचार कंपनियों को लेखाजोखा शेयर किया गया है। Jio, Airtel और Vodafone Idea जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के साथ ही सरकारी कंपनी BSNL […]

The post 130 करोड़ हुए इंडिया में कुल टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स! जाने Jio, Airtel, BSNL और Vi के कितने ग्राहक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडिया टेलीकॉम इंडस्ट्री लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है। देश की टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने 1 जनवरी 2026 तक की सब्सक्रिप्शन रिपोर्ट जारी की है जिसमें सभी भारतीय दूरसंचार कंपनियों को लेखाजोखा शेयर किया गया है। Jio, Airtel और Vodafone Idea जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के साथ ही सरकारी कंपनी BSNL ने 31 दिसंबर 2025 तक कैसा परफॉर्म किया और किस कंपनी ने कितने लोगों को अपने नेटवर्क से जोड़ा, यह सारा ब्यौरा आप आगे पढ़ सकते हैं।

ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार इंडिया में कुल टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स की गिनती 1.30 अरब यानी 130 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। यह वायरलेस और वायरलाइन दोनों तरह के यूजर्स को मिलाकर है। अगर हम कहें कि देश में इंडिया की जनसंख्या जितने ही टेलीकॉम और ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स हो गए हैं, तो शायद ज्यादा गलत नहीं होगा। सिर्फ मोबाइल वायरलेस सब्सक्राइबर्स की बात करें तो TRAI के मुताबिक इनकी संख्या साल 2025 के अंत तक 1,244.20 मिलियन हो चुकी है।

Airtel और Jio को मिला फायदा

बेशक टेलीकॉम कंपनियां मनमाने ढंग से अपने रिचार्ज प्लान्स महंगे कर रही हो लेकिन, ट्राई के हिसाब से Bharti Airtel और Reliance Jio के नेटवर्क से लाखों नए ग्राहक जुड़े हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर 2025 में एयरटेल ने 54,28,314 यानी तकरीबन 54.3 लाख नए वायरलेस ग्राहकों को अपने नेटवर्क से जोड़ा है। इस दौरान नए कस्टमर पाने की रेस में Airtel देश की नंबर टेलीकॉम कंपनी साबित हुई है ​जिसने Jio को भी पछाड़ दिया है।

एयरटेल नेटवर्क से जहां 54.3 लाख नए मोबाइल यूजर्स जुड़े हैं। वहीं दिसंबर 2025 में रिलायंस जियो ने 29,60,588 यानी तकरीबन 29.6 लाख नए सब्सक्राइबर्स को अपने नेटवर्क से जोड़ा है। इन नए वायरलेस कस्टमर्स को पाने के ​बाद इंडियन टेलीकॉम मार्केट में Jio की हिस्सेदारी 489.05 मिलियन (करीब 48.90 करोड़) हो गई है। यानी मार्केट शेयर के मामले में Reliance Jio इंडिया कर सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है।

BSNL और VI को हुआ नुकसान

जियो और एयरटेल जहां आगे बढ़ी हैं, वहीं वोडाफोन आइडिया और सरकारी ऑपरेटर बीएसएनएल को दिसंबर 2025 में नुकसान उठाना पड़ा है। ट्राई रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान तकरीबन 9.4 लाख मोबाइल यूजर VI को छोड़कर चले गए हैं और दूसरी कंपनी में अपना number port करवा लिया है। वहीं दिसंबर महीने में BSNL के 2,06,797 ग्राहक कम हुए हैं।

10000 bsnl Telecom Tower to sell under national monetisation pipeline ambani jio

BSNL का फ्यूचर प्लान

गौरतलब है कि बीते वर्ष BSNL 4G सेवाओं में विस्तार हुआ है। कंपनी द्वारा पूरे देश में 97,672 से ज्यादा 4जी साइट्स इंस्टॉल की जा चुकी हैं। वहीं सब सही रहा तो इसी साल 2026 में BSNL 5G नेटवर्क भी लॉन्च कर दिया जाएगा। बड़ी बात यह है कि बीएसएनएल के 4जी टॉवर और साइट्स पहले से ही 5G रेडी है।

हाल ही में BSNL VoWiFi (Voice-over-WiFi) सर्विस भी शुरू की है। इसके जरिए ग्राहक बिना मोबाइल नेटवर्क के भी सीधे WiFi से कनेक्ट होकर कॉल और मैसेज कर सकते हैं। यह सेवा खासतौर पर ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है, जहां मौसम की खराबी या अन्य कारणों से मोबाइल नेटवर्क कवरेज कमजोर पड़ जाती है।

The post 130 करोड़ हुए इंडिया में कुल टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स! जाने Jio, Airtel, BSNL और Vi के कितने ग्राहक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-airtel-vodafone-idea-and-bsnl-subscriber-in-india-trai-report-december-2025/feed/ 0
Vodafone-Idea (Vi) के 365 दिन वाले प्रीपेड प्लान, एक रिचार्ज से पूरे साल की टेंशन खत्म https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-idea-365-days-recharge-plan-validity-data-benefits/ https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-idea-365-days-recharge-plan-validity-data-benefits/#respond Mon, 02 Feb 2026 12:59:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=189554 मोबाइल यूजर्स के बीच अब ट्रेंड बदल रहा है। लोग हर महीने रिचार्ज कराने के बजाय ऐसे प्रीपेड प्लान चाहते हैं, जो एक बार रिचार्ज करने के बाद पूरे साल बेफिक्र रखें। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए Vodafone-Idea (Vi) ने 365 दिन की वैलिडिटी वाले कई प्रीपेड प्लान्स पेश किए हैं। इन सालाना […]

The post Vodafone-Idea (Vi) के 365 दिन वाले प्रीपेड प्लान, एक रिचार्ज से पूरे साल की टेंशन खत्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाइल यूजर्स के बीच अब ट्रेंड बदल रहा है। लोग हर महीने रिचार्ज कराने के बजाय ऐसे प्रीपेड प्लान चाहते हैं, जो एक बार रिचार्ज करने के बाद पूरे साल बेफिक्र रखें। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए Vodafone-Idea (Vi) ने 365 दिन की वैलिडिटी वाले कई प्रीपेड प्लान्स पेश किए हैं। इन सालाना प्लान्स में Vi ने अलग-अलग तरह के यूजर्स को ध्यान में रखा है। कोई सिर्फ कॉलिंग चाहता है, किसी को लिमिटेड डाटा चाहिए, तो कोई रोजाना हाई-डाटा और OTT सब्सक्रिप्शन के साथ ऑल-इन-वन पैक ढूंढ रहा है। आइए यहां जानते हैं वोडाफोन-आइडिया (Vi) के सभी 365 दिन वाले प्रीपेड प्लान्स के बारे में विस्तार सेः

वीआई 356 दिन प्रीपेड प्लान लिस्ट (2026)

प्लान कीमत वैलिडिटी मुख्य बेनिफिट्स
₹1189 डेटा वाउचर 365 दिन 50GB अतिरिक्त डाटा, बेस प्लान जरूरी
₹1849 प्रीपेड 365 दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 3600 SMS, डाटा नहीं
₹2249 प्रीपेड 365 दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 30GB डाटा, 3600 SMS
₹2997 इंटरनेशनल रोमिंग 365 दिन चुनिंदा देशों में कॉलिंग व डाटा
₹3499 प्रीपेड 365 दिन 1.5GB/दिन, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन, 5G डाटा
₹3599 प्रीपेड 365 दिन 2GB/दिन, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन, 5G डाटा
₹3699 प्रीपेड 365 दिन 2GB/दिन, JioHotstar Mobile (1 साल), 50GB एक्स्ट्रा
₹3799 प्रीपेड 365 दिन 2GB/दिन, Amazon Prime Lite (1 साल), OTT फायदे
₹3999 प्रीपेड 365 दिन 2GB/दिन, Amazon Prime Lite + JioHotstar, 5G डाटा
₹4999 प्रीपेड 365 दिन 2GB/दिन, Prime Lite + Vi Movies & TV Super (16+ OTT)

Vi 1189 रुपये वाला डाटा वाउचर प्लान

1189 रुपये वाला यह डाटा वाउचर उन यूजर्स के लिए है जिनके पास पहले से कोई एक्टिव प्लान है, लेकिन उन्हें अतिरिक्त डाटा चाहिए। इसमें 50GB डाटा मिलता है, जिसकी वैलिडिटी 365 दिन होती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इसमें सर्विस वैलिडिटी शामिल नहीं होती है यानी इसे बेस प्लान के साथ ही इस्तेमाल किया जा सकता है।

Vi 1849 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Vi का 1849 रुपये वाला प्लान उन लोगों के लिए है, जो मोबाइल इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते हैं या बहुत कम करते हैं। इस प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, जिससे नंबर पूरे साल एक्टिव रहता है। प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ कुल 3600 SMS मिलते हैं। डाटा शामिल न होने की वजह से यह प्लान खास तौर पर सीनियर सिटिजन्स, फीचर फोन यूजर्स या ऐसे लोग जो सेकेंडरी सिम इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए सही माना जाता है। अगर आपकी जरूरत सिर्फ कॉलिंग तक सीमित है और आप कम खर्च में सालभर की वैलिडिटी चाहते हैं, तो यह Vi का सबसे किफायती ईयरली प्लान है। एसएमएस कोटा खत्म होने के बाद लोकल 1 रुपये और एसटीडी 1.5 रुपये प्रति एसएमएस चार्ज होगा।

Vi 2249 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Vi का 2249 रुपये वाला प्लान उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जिन्हें कॉलिंग के साथ-साथ कभी-कभार इंटरनेट की जरूरत होती है। इस प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 30GB डाटा मिलता है। इसके अलावा, प्लान में 3600 SMS भी शामिल हैं। कोटा पूरा होने के बाद डाटा टैरिफ 50 पैसे प्रति एमबी चार्ज होगा। एसएमएस कोटा खत्म होने के बाद लोकल और एसटीडी एसएमएस के लिए क्रमशः 1 और 1.5 रुपये का चार्ज लागू होगा। यह प्लान उन लोगों के लिए अच्छा है, जो WhatsApp, UPI, ई-मेल या कभी-कभार सोशल मीडिया के लिए मोबाइल डाटा इस्तेमाल करते हैं और ज्यादातर समय Wi-Fi पर रहते हैं। कम खर्च में कॉलिंग और बेसिक डाटा चाहने वालों के लिए यह एक संतुलित ऑप्शन माना जाता है।

Vi prepaid recharge plan

Vi 2997 रुपये वाला इंटरनेशनल रोमिंग पैक

जो यूजर विदेश यात्रा करते रहते हैं, उनके लिए Vi का 2997 रुपये वाला इंटरनेशनल रोमिंग पैक उपयोगी है। यह पैक 365 दिनों तक वैध रहता है और कई देशों में फ्री कॉलिंग मिनट्स व डाटा ऑफर करता है। इससे बार-बार इंटरनेशनल रोमिंग रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ती है और खर्च भी कंट्रोल में रहता है।

Vi 3499 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Vi का 3499 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए है जिनका रोज का डाटा इस्तेमाल नियमित रहता है। इसमें 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ प्रतिदिन 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। इसके अलावा, ऑफर्स के तहत इस प्लान में अभी 50 जीबी डाटा 90 दिनों के लिए मिल रहा है। साथ ही, आपको हर महीने 2जीबी तक बैकअप डाटा फ्री मिलता है। डेली कोटा के बाद डाटा स्पीड घटकर 64केबीपीएस रह जाती है। वहीं डेली एसएमएस कोटा के बाद लोकल और एसटीडी एसएमएस के लिए क्रमशः 1 और 1.5 रुपये का चार्ज लागू होगा। 5जी हैंडसेट वाले सब्सक्राइबर्स 5जी नेटवर्क कवरेज एरिया में अनलिमिटेड 5जी डाटा यूज कर सकेंगे। इसमें बिंज ऑल नाइट की सुविधा मिलती है, यानी रात के समय डाटा इस्तेमाल पर कोई लिमिट नहीं रहती। इसके अलावा, वीकेंड डाटा रोलओवर से हफ्ते के बचे हुए डाटा को शनिवार और रविवार को इस्तेमाल किया जा सकता है।

Vi 3599 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

3599 रुपये वाला Vi ईयरली प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर है जिन्हें रोज थोड़ा ज्यादा इंटरनेट चाहिए। इस प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं, जिसकी वैलिडिटी पूरे 365 दिन की है। डेली कोटा के बाद डाटा स्पीड 64केबीपीएस रह जाती है, वहीं डेली एसएमएस कोटा के बाद लोकल और एसटीडी एसएमएस के लिए क्रमशः 1 और 1.5 रुपये चार्ज किया जाएगा। अगर आपके पास 5जी फोन है, तो 5जी नेटवर्क कवरेज वाले एरिया में अनलिमिटेड 5जी डाटा यूज कर सकेंगे। इस प्लान में हाफ-डे अनलिमिटेड डाटा की सुविधा मिलती है, जिसमें रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक डाटा लिमिट लागू नहीं होती। इसके अलावा, वीकेंड डेटा रोलओवर और डाटा डिलाइट्स जैसे फायदे इसे रेगुलर डाटा यूजर्स के लिए मजबूत बनाते हैं। वर्क-फ्रॉम-होम करने वाले या ऑनलाइन वीडियो देखने वाले यूजर्स के लिए यह प्लान पूरे साल भरोसेमंद साबित हो सकता है।

Vi 3699 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Vi का 3699 रुपये वाला प्लान लगभग 3599 रुपये वाले प्लान जैसा है, लेकिन इसमें OTT बेनिफिट्स का तड़का लगाया गया है। इस प्लान में रोज 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। इसके साथ शुरुआती 90 दिनों के लिए 50GB अतिरिक्त डाटा दिया जा रहा है। सबसे बड़ा फायदा इसमें मिलने वाला एक साल का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन है, जिससे लाइव स्पोर्ट्स, टीवी शोज और वेब सीरीज देखी जा सकती हैं। फिलहाल इस प्लान के साथ 50 जीबी डाटा 90 दिनों के लिए अतिरिक्त मिल रहा है। डेली कोटा के बाद डाटा स्पीड 64केबीपीएस रह जाती है, वहीं डेली एसएमएस कोटा के बाद लोकल और एसटीडी एसएमएस के लिए क्रमशः 1 और 1.5 रुपये चार्ज किया जाएगा। अगर आपके पास 5जी फोन है, तो 5जी नेटवर्क कवरेज वाले एरिया में अनलिमिटेड 5जी डाटा यूज कर सकेंगे।

Vi 3799 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

3799 रुपये वाला Vi प्लान उन यूजर्स के लिए है, जो OTT कंटेंट के साथ शॉपिंग बेनिफिट्स भी चाहते हैं। इसमें रोज 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। प्लान में ऑफर्स के तहत आपको 50 जीबी डाटा 90 दिनों के लिए अतिरिक्त मिलता है। डेली कोटा के बाद डाटा स्पीड 64केबीपीएस रह जाती है, वहीं डेली एसएमएस कोटा के बाद लोकल और एसटीडी एसएमएस के लिए क्रमशः 1 और 1.5 रुपये चार्ज किया जाएगा। इस प्लान के साथ एक साल का Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन दिया जाता है, जिससे Prime Video का कंटेंट और लिमिटेड शॉपिंग फायदे मिलते हैं। इसके अलावा, हाफ-डे अनलिमिटेड डाटा और वीकेंड डाटा रोलओवर जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।

Vi 3999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Vi का 3999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 5G स्मार्टफोन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। इसमें 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ प्रतिदिन 2GB डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। 5G नेटवर्क कवरेज वाले एरिया में इस प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा मिलता है। इसके अलावा, इसमें एक साल का Amazon Prime Lite और JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। जो यूजर्स हाई-स्पीड इंटरनेट और OTT दोनों चाहते हैं, उनके लिए यह प्लान काफी वैल्यू-फॉर-मनी माना जा सकता है।

Vi 4999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Vi का 4999 रुपये वाला प्लान कंपनी का सबसे प्रीमियम सालाना प्रीपेड प्लान है। इसमें प्रतिदिन 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। OTT बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें Amazon Prime Lite के साथ Vi Movies & TV Super का एक्सेस मिलता है, जिसमें SonyLIV, ZEE5, FanCode समेत 16 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स शामिल हैं। अगर आप डाटा, कॉलिंग और एंटरटेनमेंट सब कुछ एक ही रिचार्ज में चाहते हैं, तो यह प्लान सबसे दमदार विकल्प है।

सवाल- जवाब (FAQs)

Vi प्रीपेड नंबर को ऑनलाइन रिचार्ज कैसे करें?

Vi प्रीपेड नंबर को ऑनलाइन रिचार्ज करना बेहद आसान और सुरक्षित प्रक्रिया है। इसके लिए आपको कहीं स्टोर जाने की जरूरत नहीं है। आप Vi की वेबसाइट या Vi App के जरिए कुछ ही मिनटों में रिचार्ज कर सकते हैं। सबसे पहले Vi की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और Prepaid टैब में जाकर Mobile Recharge विकल्प पर क्लिक करें। इसके अलावा, Vi App के होमपेज पर मौजूद Recharge Now ऑप्शन से भी आप सीधे रिचार्ज शुरू कर सकते हैं। इसके बाद आपको अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग प्लान कैटेगरी दिखाई देंगी। आप चाहें तो अपना Vi प्रीपेड मोबाइल नंबर और रिचार्ज अमाउंट खुद भी एंटर कर सकते हैं। प्लान चुनने के बाद Buy पर क्लिक करें और अपनी पसंद का पेमेंट मेथड सेलेक्ट करें। पेमेंट कन्फर्म करते ही ट्रांजैक्शन पूरी तरह एन्क्रिप्टेड रहता है और कुछ ही मिनटों में चुना गया प्लान आपके नंबर पर एक्टिव हो जाता है।

Vi ऑनलाइन मोबाइल रिचार्ज क्या होता है?

Vi ऑनलाइन मोबाइल रिचार्ज डिजिटल सुविधा है, जिसके जरिए आप बिना किसी फिजिकल स्टोर पर जाए अपने Vi प्रीपेड नंबर को घर बैठे रिचार्ज कर सकते हैं। यह सुविधा Vi App और Vi की आधिकारिक वेबसाइट दोनों पर उपलब्ध है। ऑनलाइन रिचार्ज न सिर्फ समय बचाता है, बल्कि इसमें आपको लेटेस्ट प्लान्स, एक्सक्लूसिव ऑफर्स और डिजिटल पेमेंट का सुरक्षित अनुभव भी मिलता है।

डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग से Vi रिचार्ज कैसे करें?

Vi ऑनलाइन रिचार्ज के दौरान जब आप किसी प्लान को सेलेक्ट करके Buy ऑप्शन पर क्लिक करते हैं, तो आपको पेमेंट गेटवे पर कई विकल्प मिलते हैं। अगर आप डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान करना चाहते हैं, तो Credit/Debit Card विकल्प चुनें। इसके बाद अपना कार्ड नंबर, वैधता तिथि और CVV दर्ज करें और Proceed to Pay पर क्लिक करें। इंटरनेट बैंकिंग से पेमेंट करने के लिए Internet Banking ऑप्शन चुनें। यहां आपको अपनी बैंक का नाम सेलेक्ट करना होगा, जिसके बाद आप सीधे बैंक की वेबसाइट पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे। वहां लॉग-इन करके सुरक्षित तरीके से पेमेंट पूरा किया जा सकता है।

क्या Vi ऑनलाइन रिचार्ज पर कोई अतिरिक्त चार्ज लगता है?

नहीं, Vi ऑनलाइन मोबाइल रिचार्ज पर किसी भी तरह का अतिरिक्त या छिपा हुआ चार्ज नहीं लिया जाता है। डिजिटल पेमेंट पूरी तरह फ्री है और जितनी राशि का प्लान आप चुनते हैं, उतनी ही राशि का भुगतान करना होता है। यह सुविधा खास तौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो बिना किसी एक्स्ट्रा फीस के सुरक्षित और तेज रिचार्ज चाहते हैं।

क्या PhonePe से Vi मोबाइल रिचार्ज किया जा सकता है?

हां, Vi ऑनलाइन मोबाइल रिचार्ज के लिए आप PhonePe का इस्तेमाल कर सकते हैं। पेमेंट के समय UPI विकल्प चुनें और Generate QR Code पर क्लिक करें। इसके बाद PhonePe ऐप से QR कोड स्कैन करके पेमेंट पूरा किया जा सकता है। इसके अलावा, आप चाहें तो सीधे अपना UPI ID डालकर भी पेमेंट कर सकते हैं। यह तरीका तेज, सुरक्षित और कैशलेस होता है।

The post Vodafone-Idea (Vi) के 365 दिन वाले प्रीपेड प्लान, एक रिचार्ज से पूरे साल की टेंशन खत्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-idea-365-days-recharge-plan-validity-data-benefits/feed/ 0
300GB Data सिर्फ 139 रुपये में! Jio नहीं, यह कंपनी लेकर आई है जबरा प्लान https://www.91mobiles.com/hindi/300gb-data-in-rs-139-vi-data-pack-know-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/300gb-data-in-rs-139-vi-data-pack-know-details/#respond Tue, 09 Dec 2025 11:59:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=186851 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

वोडाफोन आइडिया का यूजर बेस घट रहा है। लोग इस कंपनी को छोड़कर Jio और Airtel जैसे टेलीकॉम ऑपरेटर्स को चुन रहे हैं। लेकिन अपने ग्राहकों के लिए कंपनी एक ऐसा जबरा प्लान लेकर आई है जो जियो, एयरटेल के पास भी नहीं है। Vodafone Idea यानी Vi से जुड़ी यह खबर हमें टिपस्टर अभिषेक […]

The post 300GB Data सिर्फ 139 रुपये में! Jio नहीं, यह कंपनी लेकर आई है जबरा प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वोडाफोन आइडिया का यूजर बेस घट रहा है। लोग इस कंपनी को छोड़कर Jio और Airtel जैसे टेलीकॉम ऑपरेटर्स को चुन रहे हैं। लेकिन अपने ग्राहकों के लिए कंपनी एक ऐसा जबरा प्लान लेकर आई है जो जियो, एयरटेल के पास भी नहीं है। Vodafone Idea यानी Vi से जुड़ी यह खबर हमें टिपस्टर अभिषेक यादव के जरिये मिली है। प्राप्त जानकारी अनुसार वीआई अपने कस्टमर्स को 139 रुपये के डाटा प्लान में 300जीबी डाटा दे रही है।

टिपस्टर द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार Vi के 139 रुपये वाले Data Pack में 300GB Data दिया जा रहा है। जब हमने इस प्लान की डिटेल्स जानने के लिए वेबसाइट और ऐप को खंगाला तो हमें 300जीबी डाटा वाला ऑफर नहीं मिला। लेकिन टिपस्टर सहित कई ग्राहकों ने दावा किया है कि वीआई उन्हें 300जीबी डाटा दे रही है और इसका स्क्रीनशॉट भी एक्स (ट्वीटर) पर शेयर किया जा रहा है।

​सामने आई डिटेल्स के मुताबिक 139 रुपये के डाटा पैक में वीआई एक्स्ट्रा डाटा वाला स्पेशल ऑफर दे रही है जो चुनिंदा कस्टमर्स को ही मिल रहा है। इस ऑफर के तहत मोबाइल यूजर्स को 300जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है जो बिना किसी कॉलिंग या एसएमएस बेनिफिट के आ रहा है। यानी इस डाटा पैक में सिर्फ इंटरनेट ही मिलेगा और इसके अलावा अन्य कोई टेलीकॉम सुविधा नहीं दी जाएगी।

खबर लिखे जाते वक्त हमें 300जीबी डाटा की जगह सिर्फ 12GB Data ही मिल रहा है। बताते चलें कि यह डाटा पैक बिना किसी वैधता के आता है और मोबाइल में पहले से मौजूद प्लान की वैलिडिटी के हिसाब से ही काम करता है। कोई भी वीआई यूजर इस डाटा पैक का रिचार्ज कर सकता है। लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात यह भी है कि ₹139 वाले इस डाटा पैक में मिलने वाले डाटा को 28 दिनों के भीतर ही खत्म करना होगा।

Vi launches new Rs 401 postpaid plan with 50GB data, Sun NXT premium subscription, and more

यह डाटा पैक उन लोगों के काम आएगा जो इंटरनेट का खूब इस्तेमाल करते हैं। वहीं 300GB Data के चलते फोन के हॉटस्पॉट से अन्य डिवाइस भी कनेक्ट कर, उनमें इंटरनेट का लुफ्त उठाया जा सकता है। हमें तो अभी यह एक्स्ट्रा डाटा स्पेशल ऑफर नहीं मिला है लेकिन, अगर आप Vi यूजर हैं तो जरूर चेक करें और हमें भी बताएं कि क्या आपको 139 रुपये में 300जीबी डाटा मिल रहा है?

लगे हाथ बताते चलें कि हाल ही में TRAI ने अक्टूबर 2025 की रिपोर्ट शेयर की थी जिसमें सभी टेलीकॉम कंपनियों का लेखा जोखा शेयर किया गया था। इस ​रिपोर्ट में बताया गया था कि अक्टूबर महीने में Vi का यूजर बेस घटकर 20.07 करोड़ रह गया है। यह सितंबर 2025 में 20.28 करोड़ था। यानी Vodafone Idea लगातार ग्राहकों को बनाए रखने के लिए चुनौतियों का सामना कर रही है। इस दौरान देश के कुल टेलीफोन यूजर्स की गिनती 123.1 करोड़ दर्ज की गई थी।

The post 300GB Data सिर्फ 139 रुपये में! Jio नहीं, यह कंपनी लेकर आई है जबरा प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/300gb-data-in-rs-139-vi-data-pack-know-details/feed/ 0
Vi 84 दिन वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लांस (2025), यहां देखें प्लान की पूरी लिस्ट, डेटा और बेनिफिट्स https://www.91mobiles.com/hindi/vi-84-days-recharge-plans-list-price-ott-5g-unlimited-data/ https://www.91mobiles.com/hindi/vi-84-days-recharge-plans-list-price-ott-5g-unlimited-data/#respond Mon, 13 Oct 2025 11:23:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=184180 Vi (Vodafone Idea) के यूजर्स के लिए 84 दिनों की वैधता वाले रिचार्ज प्लान बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो लंबे समय के लिए एक बार रिचार्ज करना चाहते हैं और बार-बार रिचार्ज की झंझट से बचना चाहते हैं। ये प्लान्स अलग-अलग डेटा जरूरतों, कॉलिंग सुविधा और OTT एंटरटेनमेंट […]

The post Vi 84 दिन वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लांस (2025), यहां देखें प्लान की पूरी लिस्ट, डेटा और बेनिफिट्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vi (Vodafone Idea) के यूजर्स के लिए 84 दिनों की वैधता वाले रिचार्ज प्लान बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो लंबे समय के लिए एक बार रिचार्ज करना चाहते हैं और बार-बार रिचार्ज की झंझट से बचना चाहते हैं। ये प्लान्स अलग-अलग डेटा जरूरतों, कॉलिंग सुविधा और OTT एंटरटेनमेंट को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए गए हैं। वोडाफोन आइडिया (Vi) के पास 84 दिन की वैधता में ₹470 से लेकर ₹1599 तक के कई रिचार्ज विकल्प मौजूद हैं, जिनमें कुछ प्लान्स सिर्फ कॉलिंग पर फोकस करते हैं, तो कुछ में नाइट अनलिमिटेड डेटा, अनलिमिटेड 5जी डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर और OTT सब्सक्रिप्शन जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। आइए, जानते हैं Vi के सभी 84 दिनों वाले प्रीपेड प्लान्स की पूरी डिटेलः

Vi 84 दिन वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लांस (2025)

प्लान प्राइस (₹) डाटा व कॉलिंग बेनिफिट्स OTT / अन्य ऑफर्स
₹470 अनलिमिटेड कॉलिंग, 900 SMS, कोई डेटा नहीं कोई OTT बेनिफिट नहीं
₹509 6GB कुल डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स, 1000 SMS कोई OTT, नाइट या डेटा रोलओवर नहीं
₹859 प्रति दिन 1.5GB (कुल 126GB), अनलिमिटेड कॉल्स, 100 SMS/Day, अनलिमिटेड 5जी डेटा बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर, डेटा डिलाइट (2GB/Month)
₹979 प्रति दिन 2GB (कुल 168GB), अनलिमिटेड कॉल्स, 100 SMS/Day, अनलिमिटेड 5जी डेटा Vi Movies & TV (16 OTT Apps), नाइट डेटा, रोलओवर, डेटा डिलाइट
₹994 प्रति दिन 2GB (कुल 168GB), अनलिमिटेड कॉल्स, 100 SMS/Day, अनलिमिटेड 5जी डेटा 3 महीने का JioHotstar Mobile, नाइट डेटा, रोलओवर, डेटा डिलाइट
₹996 प्रति दिन 2GB (कुल 168GB), अनलिमिटेड कॉल्स, 100 SMS/Day, अनलिमिटेड 5जी डेटा Amazon Prime Lite (84 दिन), नाइट डेटा, रोलओवर, डेटा डिलाइट
₹998 प्रति दिन 2GB (कुल 168GB), अनलिमिटेड कॉल्स, 100 SMS/Day, अनलिमिटेड 5जी डेटा SonyLIV Premium (84 दिन), नाइट डेटा, रोलओवर, डेटा डिलाइट
₹1048 ,अनलिमिटेड 5जी डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स, 100 SMS/Day फुल डे अनलिमिटेड डेटा (5G भी), कोई OTT नहीं
₹1197 प्रति दिन 3GB (कुल 252GB), अनलिमिटेड कॉल्स, 100 SMS/Day, अनलिमिटेड 5जी डेटा नाइट डेटा, वीकेंड रोलओवर, डेटा डिलाइट (कोई OTT नहीं)
₹1599 प्रति दिन 2.5GB (कुल 210GB), अनलिमिटेड कॉल्स, 100 SMS/Day, अनलिमिटेड 5जी डेटा Netflix Basic (84 दिन), नाइट डेटा, रोलओवर, डेटा डिलाइट

Vi 470 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

Vi का ₹470 प्लान उन यूजर्स के लिए है, जो सिर्फ कॉलिंग चाहते हैं। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स (लोकल और STD) मिलती हैं, लेकिन कोई डेटा नहीं मिलता है। प्लान में यूजर को 900 SMS की सुविधा मिलती है। वैलिडिटी 84 दिन है। इस प्लान में कोई OTT बेनिफिट्स, डेटा रोलओवर या अतिरिक्त सुविधाएं जैसे नाइट डेटा या डेटा डिलाइट शामिल नहीं हैं। यह प्लान बेसिक कॉलिंग जरूरतों के लिए सबसे किफायती विकल्प है।

Vi 509 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

वोडाफोन आइडिया ₹509 प्लान कम डेटा और लंबी वैलिडिटी चाहने वालों के लिए है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और कुछ 6GB डेटा और 1000 SMS मिलते हैं। डेटा लिमिट खत्म होने पर 50p/MB चार्ज लगता है। वैलिडिटी 84 दिन है। इस प्लान में कोई OTT बेनिफिट्स, डेटा रोलओवर या अतिरिक्त सुविधाएं जैसे नाइट डेटा या डेटा डिलाइट नहीं मिलते हैं। यह प्लान हल्के डेटा यूजर्स और कॉलिंग के लिए उपयुक्त है।

Vi 859 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

Vi का ₹859 प्लान मध्यम डेटा यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। यह अनलिमिटेड 5जी डेटा प्लान है। यह प्लान प्रति दिन 1.5GB डेटा (कुल 126GB), अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और प्रति दिन 100 SMS (कुल 8400 SMS) प्रदान करता है। प्रति दिन डेटा लिमिट खत्म होने पर स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है। इस प्लान में कई अतिरिक्त फायदे हैं, जैसे बिंज ऑल नाइट (रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा), वीकेंड डेटा रोलओवर (सोमवार से शुक्रवार का बचा डेटा शनिवार-रविवार में इस्तेमाल करें) और डेटा डिलाइट (हर महीने 2GB बैकअप डेटा Vi ऐप से क्लेम करें)। प्रति दिन SMS लिमिट के बाद लोकल SMS ₹1 और STD SMS ₹1.5 का चार्ज लगता है। यह प्लान सोशल मीडिया और हल्की स्ट्रीमिंग के लिए अच्छा है।

Vi 979 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

वोडाफोन-आइडिया का ₹979 प्लान ज्यादा डेटा और OTT बेनिफिट्स चाहने वालों के लिए बेस्ट सेलर है। इसमें आपको अनलिमिटेड 5जी डेटा की सुविधा मिलती है। प्लान में यूजर को प्रति दिन 2GB डेटा (कुल 168GB), अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और प्रति दिन 100 SMS मिलते हैं। डेटा लिमिट खत्म होने पर स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है। इस प्लान में Vi Movies & TV सुपर प्लान शामिल है, जिसमें 16 OTT ऐप्स (ZEE5, SonyLIV, Playflix, Fancode, Aaj Tak, Manoramax आदि) और 400+ TV चैनल्स का एक्सेस मिलता है। अन्य फायदों में हाफ-डे अनलिमिटेड डेटा (रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक), वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट (हर महीने 2GB बैकअप डेटा) शामिल हैं। प्रति दिन SMS लिमिट के बाद लोकल SMS ₹1 और STD SMS ₹1.5 का चार्ज लागू होता है। यह प्लान OTT और डेटा यूजर्स के लिए शानदार है।

Vi 994 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

वोडाफोन आइडिया का ₹994 प्लान जियो हॉटस्टार प्रेमियों के लिए है। यह प्लान प्रति दिन 2GB डेटा (कुल 168GB), अनलिमिटेड 5जी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और प्रति दिन 100 SMS प्रदान करता है। डेटा लिमिट खत्म होने पर स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है। इसमें यूजर को 3 महीने के लिए जियो हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान से जुड़े अन्य फायदों की बात करें, तो हाफ-डे अनलिमिटेड डेटा (रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक), वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट (हर महीने 2GB बैकअप डेटा) शामिल हैं। प्रति दिन SMS लिमिट के बाद लोकल SMS ₹1 और STD SMS ₹1.5 का चार्ज लागू होता है। यह प्लान स्पोर्ट्स और मनोरंजन प्रेमियों के लिए बेस्ट है।

Vi 996 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

वोडाफोन आइडिया ₹996 प्लान Amazon Prime Lite यूजर्स के लिए है। इसमें प्रति दिन 2GB डेटा (कुल 168GB), अनलिमिटेड 5जी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और प्रति दिन 100 SMS की सुविधा मिलती है। डेटा खत्म होने पर स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है। इस प्लान में Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन (84 दिन, 2 डिवाइस पर HD में Prime Video, फ्री 1-डे डिलीवरी) शामिल है। अन्य फायदों में हाफ-डे अनलिमिटेड डेटा (रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक), वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट (हर महीने 2GB बैकअप डेटा) शामिल हैं। प्रति दिन SMS लिमिट के बाद लोकल SMS ₹1 और STD SMS ₹1.5 का चार्ज लागू होता है। यह प्लान OTT और शॉपिंग प्रेमियों के लिए उपयुक्त है।

Vi 996 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

वोडाफोन-आइडिया का यह ₹998 प्लान SonyLIV प्रेमियों के लिए डिजाइन किया गया है। इस प्लान में प्रति दिन 2GB डेटा (कुल 168GB), अनलिमिटेड 5जी डेटा, वॉयस कॉल्स और प्रति दिन 100 SMS मिलते हैं। डेटा खत्म होने पर स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है। इसमें SonyLIV प्रीमियम सब्सक्रिप्शन (84 दिन) शामिल है। अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें हाफ-डे अनलिमिटेड डेटा (रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक), वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट (हर महीने 2GB बैकअप डेटा) शामिल हैं। प्रति दिन SMS लिमिट के बाद लोकल SMS ₹1 और STD SMS ₹1.5 का चार्ज लागू होता है। यह प्लान SonyLIV कंटेंट और डेटा यूजर्स के लिए शानदार है।

Vi 1048 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

Vi का ₹1048 वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान उन यूजर्स के लिए खास है जो लंबे समय के लिए अनलिमिटेड इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन है, यानी करीब तीन महीने तक आप बिना किसी रुकावट के कॉल, डेटा और एसएमएस का आनंद ले सकते हैं। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसका अनलिमिटेड डेटा बेनिफिट है। यूजर्स को हर दिन बिना किसी लिमिट के डेटा इस्तेमाल करने की आजादी मिलती है। यदि आपके पास 5G हैंडसेट है, तो आप 5G नेटवर्क कवरेज वाले एरिया में 5G अनलिमिटेड डेटा का भी आनंद ले सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह डेटा केवल पर्सनल और नॉन-कॉमर्शियल यूज के लिए है। यूजर्स को हर दिन 100 एसएमएस की सुविधा भी दी जाती है। 100 एसएमएस की सीमा पूरी होने के बाद लोकल एसएमएस पर ₹1 और एसटीडी एसएमएस पर ₹1.5 प्रति मैसेज का शुल्क लागू होगा। इस पैक की सर्विस वैलिडिटी 84 दिनों की है।

Vi 1197 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

यह ₹1197 वाला प्लान हेवी डेटा यूजर्स के लिए है। इसमें प्रति दिन 3GB डेटा (कुल 252GB), अनलिमिटेड 5जी डेटा, वॉयस कॉल्स और प्रति दिन 100 SMS (कुल 8400 SMS) मिलते हैं। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है। इस प्लान में हाफ-डे अनलिमिटेड डेटा (रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक), वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट (हर महीने 2GB बैकअप डेटा) शामिल हैं। कोई OTT बेनिफिट्स शामिल नहीं हैं। SMS लिमिट खत्म होने के बाद लोकल SMS ₹1 और STD SMS ₹1.5 का चार्ज लागू होता है। यह प्लान 4K स्ट्रीमिंग, गेमिंग और मल्टी-डिवाइस यूज के लिए बेस्ट है।

Vi 1599 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

Vi का ₹1599 प्लान प्रीमियम यूजर्स और Netflix प्रेमियों के लिए है। इसमें प्रति दिन 2.5GB डेटा (कुल 210GB), अनलिमिटेड 5जी डेटा, वॉयस कॉल्स और प्रति दिन 100 SMS मिलते हैं। वहीं डेटा खत्म होने पर स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है। इस प्लान में Netflix बेसिक सब्सक्रिप्शन (84 दिन, मोबाइल और TV पर स्ट्रीमिंग) शामिल है। अन्य फायदों की बात करें, तो हाफ-डे अनलिमिटेड डेटा (रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक), वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट (हर महीने 2GB बैकअप डेटा) शामिल हैं। प्रति दिन SMS लिमिट के बाद लोकल SMS ₹1 और STD SMS ₹1.5 का चार्ज लागू होता है। यह प्लान हेवी डेटा और Netflix यूजर्स के लिए शानदार है।

सभी प्लान्स में Vi ऐप से कॉलर ट्यून्स सेट करने की सुविधा है। कुछ प्लान्स में फ्री कॉलर ट्यून्स है। अधिक जानकारी के लिए 199 पर कॉल कर सकते हैं या Vi ऐप पर चैट करें।

सवाल- जवाब (FAQs)

84 दिन वाला सबसे सस्ता Vi प्लान कौन-सा है?

Vi का ₹470 वाला प्लान सबसे सस्ता है, जिसमें आपको केवल अनलिमिटेड कॉलिंग और 900 SMS मिलते हैं, लेकिन डेटा का लाभ नहीं मिलता है।

सबसे ज्यादा डेटा वाला Vi 84 दिन प्लान कौन-सा है?

₹1197 वाला प्लान सबसे ज्यादा डेटा देता है। इस प्लान में आपको प्रति दिन 3GB डेटा (कुल 252GB) मिलता है।

OTT बेनिफिट्स वाले टॉप 3 Vi प्लान कौन-से हैं?

OTT प्रेमियों के लिए ये तीन प्लान सबसे बेहतर हैं:

  • ₹979 (Vi Movies & TV — 16 OTT Apps)
  • ₹996 (Amazon Prime Lite)
  • ₹1599 (Netflix Basic)

JioHotstar का सब्सक्रिप्शन किस प्लान में मिलता है?

JioHotstar Mobile का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन ₹994 वाले प्लान में शामिल है।

SonyLIV वाला Vi प्लान कौन-सा है?

SonyLIV Premium सब्सक्रिप्शन ₹998 वाले Vi प्रीपेड प्लान में मिलता है।

अनलिमिटेड डेटा वाला Vi 84 दिन प्लान कौन-सा है?

₹1048 वाला प्लान अनलिमिटेड डेटा (5G सहित) देता है, जिसमें कोई लिमिट नहीं है।

क्या सभी प्लान्स में कॉलर ट्यून सेट करने की सुविधा है?

हां, सभी प्लान्स में Vi ऐप से कॉलर ट्यून सेट की जा सकती है। कुछ प्लान्स में यह फ्री में उपलब्ध होती है।

क्या Vi 84 दिन के प्लान्स में 5G सपोर्ट है?

हां, ₹859 और उससे ऊपर के सभी डाटा बेस्ड प्लान्स 5G नेटवर्क पर चल सकते हैं, अगर आपके एरिया में 5G कवरेज उपलब्ध है।

The post Vi 84 दिन वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लांस (2025), यहां देखें प्लान की पूरी लिस्ट, डेटा और बेनिफिट्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vi-84-days-recharge-plans-list-price-ott-5g-unlimited-data/feed/ 0
Vi के 28 दिन वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान, जानें प्लान की कीमत, वैलिडिटी, डेटा और ऑफर https://www.91mobiles.com/hindi/vi-prepaid-plans-28-days-price-data-validity-and-benefits/ https://www.91mobiles.com/hindi/vi-prepaid-plans-28-days-price-data-validity-and-benefits/#respond Tue, 30 Sep 2025 10:17:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=183503 वोडाफोन-आइडिया (VI) भारत का तीसरा सबसे बड़ा निजी टेलीकॉम ऑपरेटर है। टेलीकॉम कंपनी के पास अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए कई 28 दिन वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। ये प्लान्स डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स, SMS और OTT सब्सक्रिप्शन जैसे खास बेनिफिट्स के साथ आते हैं, जो अन्य ऑपरेटरों के प्लान्स में कम ही देखने को […]

The post Vi के 28 दिन वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान, जानें प्लान की कीमत, वैलिडिटी, डेटा और ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वोडाफोन-आइडिया (VI) भारत का तीसरा सबसे बड़ा निजी टेलीकॉम ऑपरेटर है। टेलीकॉम कंपनी के पास अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए कई 28 दिन वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। ये प्लान्स डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स, SMS और OTT सब्सक्रिप्शन जैसे खास बेनिफिट्स के साथ आते हैं, जो अन्य ऑपरेटरों के प्लान्स में कम ही देखने को मिलते हैं। चाहे आप सोशल मीडिया के लिए कम डेटा चाहते हों या स्ट्रीमिंग के लिए ज्यादा डेटा या फिर जियो हॉटस्टार जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स का लुत्फ लेना चाहते हों, VI के पास हर जरूरत के लिए प्रीपेड प्लान्स मौजूद हैं। आइए, इस आर्टिकल में वीआई (Vi) के 28 दिन वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान की कीमत, डेटा, वैलिडिटी और अतिरिक्त फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vi 28 दिन वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स (2025)

वीआई प्रीपेड प्लान वैलिडिटी बेनिफिट्स
₹18 28 दिन ISD पैक (इंटरनेशनल कॉलिंग के लिए), कोई डेटा/SMS नहीं
₹47 28 दिन कॉलर ट्यून, कोई डेटा/कॉल/SMS नहीं
₹69 28 दिन 3GB डेटा, कोई कॉल/SMS नहीं
₹139 28 दिन 12GB डेटा, कोई कॉल/SMS नहीं
₹145 28 दिन डेली 1GB डेटा (कुल 28GB), कोई कॉल/SMS नहीं
₹175 28 दिन 10GB डेटा + Vi Movies & TV (19 OTT ऐप्स), कोई कॉल/SMS नहीं
₹199 28 दिन अनलिमिटेड कॉल्स, 2GB डेटा, 300 SMS
₹209 28 दिन अनलिमिटेड कॉल्स, 2GB डेटा, 300 SMS
₹239 28 दिन अनलिमिटेड कॉल्स, 2GB डेटा, 300 SMS + JioHotstar सब्सक्रिप्शन
₹299 28 दिन अनलिमिटेड कॉल्स, 1GB/दिन (28GB), 100 SMS/दिन, 5G अनलिमिटेड डेटा
₹340 28 दिन अनलिमिटेड कॉल्स, 1GB/दिन + 1GB एक्स्ट्रा, 100 SMS/दिन
₹348 28 दिन 50GB डेटा, कोई कॉल/SMS नहीं
₹349 28 दिन अनलिमिटेड कॉल्स, 1.5GB/दिन (42GB), 100 SMS/दिन, OTT + Extra Benefits
₹365 28 दिन अनलिमिटेड कॉल्स, 2GB/दिन (56GB), 100 SMS/दिन, OTT + Extra Benefits
₹398 28 दिन अनलिमिटेड कॉल्स, अनलिमिटेड डेटा, 100 SMS/दिन
₹399 28 दिन अनलिमिटेड कॉल्स, 2GB/दिन (56GB), 100 SMS/दिन + JioHotstar
₹408 28 दिन अनलिमिटेड कॉल्स, 2GB/दिन (56GB), 100 SMS/दिन + Sony LIV
₹449 28 दिन अनलिमिटेड कॉल्स, 3GB/दिन (84GB), 100 SMS/दिन + Vi Movies & TV
₹469 28 दिन अनलिमिटेड कॉल्स, 2.5GB/दिन (70GB), 100 SMS/दिन + JioHotstar 3 महीने
₹6995 28 दिन इंटरनेशनल रोमिंग (29 देशों में 120 मिनट कॉल्स + 15GB डेटा, 95 देशों में 500 मिनट कॉल्स + 5GB डेटा)

Vi ₹18 ISD प्रीपेड रिचार्ज प्लान

Vi का 18 रुपये वाला ISD पैक 28 दिन की वैलिडिटी के साथ इंटरनेशनल कॉलिंग के लिए डिजाइन किया गया है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए है, जो विदेश में कॉल करना चाहते हैं। इसमें कोई डेटा या SMS सुविधा शामिल नहीं है, लेकिन यह किफायती इंटरनेशनल कॉलिंग विकल्प प्रदान करता है।

Vi ₹47 प्रीपेड रिचार्ज प्लान

Vi का 47 रुपये वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ कॉलर ट्यून की सुविधा प्रदान करता है। इसमें कोई डेटा, कॉलिंग या SMS की सुविधा शामिल नहीं है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए है, जो अपनी कॉलर ट्यून को कस्टमाइज करना चाहते हैं।

Vi ₹69 प्रीपेड रिचार्ज प्लान

Vi का 69 रुपये वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ कुल 3GB डेटा प्रदान करता है। इसमें कोई कॉलिंग या SMS की सुविधा शामिल नहीं है। यह प्लान हल्के डेटा यूजर्स के लिए उपयुक्त है।

Vi ₹139 प्रीपेड रिचार्ज प्लान

Vi का 139 रुपये वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ कुल 12GB डेटा प्रदान करता है। इस प्लान में आपको कॉलिंग या SMS की सुविधा नहीं मिलती है। यह प्लान डेटा-सेंट्रिक यूजर्स के लिए उपयुक्त है, जो केवल इंटरनेट उपयोग करते हैं।

Vi ₹145 डेली डेटा टॉप-अप प्रीपेड रिचार्ज प्लान

Vi का 145 रुपये वाला डेली डेटा टॉप-अप प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ प्रतिदिन 1GB डेटा (कुल 28GB) प्रदान करता है। इसमें कोई कॉलिंग या SMS सुविधा शामिल नहीं है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए है, जिन्हें अतिरिक्त डेटा की जरूरत पड़ती है।

Vi ₹175 प्रीपेड रिचार्ज प्लान

Vi का 175 रुपये वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ उन यूजर्स के लिए उपयुक्त है जो डेटा-सेंट्रिक प्लान की तलाश में हैं। इस प्लान में 10GB डेटा और Vi Movies & TV सब्सक्रिप्शन शामिल है। प्लान में ZEE5, SonyLIV, Lionsgate Play, SunNXT, Playflix जैसे 19 ओटीटी ऐप्स और 350 के अधिक चैनल्स मिलती है। हालांकि इसमें कोई आउटगोइंग SMS या सर्विस वैलिडिटी शामिल नहीं है। यह प्लान उन लोगों के लिए आदर्श है, जो मुख्य रूप से इंटरनेट और स्ट्रीमिंग का उपयोग करते हैं।

Vi ₹199 प्रीपेड रिचार्ज प्लान

Vi का 199 रुपये वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ बेसिक यूजर्स के लिए उपयुक्त है। इसमें अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉल्स, कुल 2GB डेटा मिलता है। इस प्लान 300 SMS की सुविधा भी मिलती है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद 50 पैसे प्रति MB चार्ज लागू होता है। वहीं, SMS की लिमिट पूरी होने के बाद लोकल SMS पर ₹1 और STD SMS पर ₹1.5 चार्ज किया जाएगा।

Vi ₹209 प्रीपेड रिचार्ज प्लान

वोडाफोन आइडिया का 209 रुपये वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉल्स, कुल 2GB डेटा और 300 SMS की सुविधा प्रदान करता है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद 50 पैसे प्रति MB चार्ज लागू होता है। वहीं, SMS की लिमिट पूरी होने के बाद लोकल SMS पर ₹1 और STD SMS पर ₹1.5 चार्ज किया जाएगा। यह प्लान बेसिक इंटरनेट और कॉलिंग जरूरतों को पूरा करता है।

Vi ₹239 प्रीपेड रिचार्ज प्लान

वीआई का 239 वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉल्स, कुल 2GB डेटा, 300 एसएमएस और JioHotstar सब्सक्रिप्शन प्रदान करता है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए उपयुक्त है, जो स्ट्रीमिंग और बेसिक कॉलिंग की सुविधा चाहते हैं। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद 50 पैसे प्रति MB चार्ज लागू होता है। वहीं, SMS की लिमिट पूरी होने के बाद लोकल SMS पर ₹1 और STD SMS पर ₹1.5 चार्ज किया जाएगा।

Vi ₹299 प्रीपेड रिचार्ज प्लान

Vi का 299 रुपये वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉल्स, प्रतिदिन 1GB डेटा (कुल 28GB), 100 एसएमएस प्रतिदिन और 5G अनलिमिटेड डेटा प्रदान करता है। डेली डेटा लिमिट के बाद स्पीड 64 Kbps तक सीमित हो जाती है। वहीं, SMS की लिमिट पूरी होने के बाद लोकल SMS पर ₹1 और STD SMS पर ₹1.5 चार्ज किया जाएगा। यह प्लान मध्यम डेटा यूजर के लिए उपयुक्त है।

Vi ₹340 प्रीपेड रिचार्ज प्लान

Vi का 340 रुपये वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉल्स, प्रतिदिन 1GB डेटा + अतिरिक्त 1GB (कुल 28GB + 1GB), और 5G अनलिमिटेड डेटा प्रदान करता है। इस प्लान में आपको प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं। वहीं, SMS की लिमिट पूरी होने के बाद लोकल SMS पर ₹1 और STD SMS पर ₹1.5 चार्ज किया जाएगा।

Vi ₹348 प्रीपेड रिचार्ज प्लान

Vi का ₹348 वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ कुल 50GB डेटा प्रदान करता है। इसमें कोई कॉलिंग या SMS सुविधा शामिल नहीं है। यह प्लान हैवी डेटा यूजर्स के लिए उपयुक्त है जो बिना कॉलिंग के डेटा चाहते हैं।

Vi ₹349 प्रीपेड रिचार्ज प्लान

Vi का ₹349 वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉल्स, प्रतिदिन 1.5GB डेटा (कुल 42GB), 100 SMS प्रति दिन और 5G अनलिमिटेड डेटा प्रदान करता है। इसमें Binge All Night और Weekend Data Rollover जैसी अतिरिक्त सुविधाएं शामिल हैं, जो इसे डेटा-भारी यूजर्स के लिए आकर्षक बनाता है। इसके साथ ही, Data Delights ऑफर के तहत हर महीने बिना किसी अतिरिक्त लागत के 2GB बैकअप डेटा भी मिलेगा, जिसे आप ViApp के जरिए क्लेम कर सकते हैं। डेली डेटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps रहेगी। डेली SMS कोटा खत्म होने पर लोकल SMS पर ₹1 और STD SMS पर ₹1.5 का शुल्क लगेगा।

Vi ₹365 प्रीपेड रिचार्ज प्लान

Vi का ₹365 वाला प्लान सबसे लोकप्रिय प्लानों में से एक है, जो 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉल्स, प्रतिदिन 2GB डेटा (कुल 56GB), 100 एसएमएस प्रतिदिन और 5G अनलिमिटेड डेटा प्रदान करता है। इसमें Binge All Night और Weekend Data Rollover जैसी अतिरिक्त सुविधाएं शामिल हैं, जो इसे डेटा-भारी यूजर्स के लिए आकर्षक बनाता है। इसके साथ ही, Data Delights ऑफर के तहत हर महीने बिना किसी अतिरिक्त लागत के 2GB बैकअप डेटा भी मिलेगा, जिसे आप ViApp के जरिए क्लेम कर सकते हैं। डेली डेटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps रहेगी। डेली SMS कोटा खत्म होने पर लोकल SMS पर ₹1 और STD SMS पर ₹1.5 का शुल्क लगेगा।

Vi ₹398 प्रीपेड रिचार्ज प्लान

Vi का 398 रुपये वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉल्स, अनलिमिटेड डेटा, 100 एसएमएस प्रतिदिन और 5G अनलिमिटेड डेटा प्रदान करता है। इसमें पूरे दिन अनलिमिटेड डेटा की सुविधा शामिल है, जो इसे भारी डेटा उपयोगकर्ताओं के लिए आदर्श बनाता है। मगर यह पर्सनल और नॉन कॉमर्शियल यूज के लिए है। इसमें डेली SMS कोटा खत्म होने पर लोकल SMS पर ₹1 और STD SMS पर ₹1.5 का शुल्क लगेगा।

Vi ₹399 प्रीपेड रिचार्ज प्लान

Vi का ₹399 वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉल्स, प्रतिदिन 2GB डेटा (कुल 56GB), 100 एसएमएस प्रतिदिन और 5G अनलिमिटेड डेटा प्रदान करता है। इसमें JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इसमें Binge All Night और Weekend Data Rollover जैसी अतिरिक्त सुविधाएं शामिल हैं, जो इसे डेटा-भारी यूजर्स के लिए आकर्षक बनाता है। इसके साथ ही, Data Delights ऑफर के तहत हर महीने बिना किसी अतिरिक्त लागत के 2GB बैकअप डेटा भी मिलेगा, जिसे आप ViApp के जरिए क्लेम कर सकते हैं। डेली डेटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps रहेगी। डेली SMS कोटा खत्म होने पर लोकल SMS पर ₹1 और STD SMS पर ₹1.5 का शुल्क लगेगा।

Vi ₹408 प्रीपेड रिचार्ज प्लान

Vi का ₹408 वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉल्स, प्रतिदिन 2GB डेटा (कुल 56GB), 100 एसएमएस प्रतिदिन और 5G अनलिमिटेड डेटा प्रदान करता है। इसमें Sony LIV सब्सक्रिप्शन शामिल है। इसमें Binge All Night और Weekend Data Rollover जैसी अतिरिक्त सुविधाएं शामिल हैं, जो इसे डेटा-भारी यूजर्स के लिए आकर्षक बनाता है। इसके साथ ही, Data Delights ऑफर के तहत हर महीने बिना किसी अतिरिक्त लागत के 2GB बैकअप डेटा भी मिलेगा, जिसे आप ViApp के जरिए क्लेम कर सकते हैं। डेली डेटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps रहेगी। वहीं डेली SMS कोटा खत्म होने पर लोकल SMS पर ₹1 और STD SMS पर ₹1.5 का शुल्क लगेगा। यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जो हाई-स्पीड डेटा और प्रीमियम स्ट्रीमिंग का लाभ उठाना चाहते हैं।

Vi ₹449 प्रीपेड रिचार्ज प्लान

Vi का 449 रुपये वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉल्स, प्रतिदिन 3GB डेटा (कुल 84GB), 100 एसएमएस प्रतिदिन और 5G अनलिमिटेड डेटा प्रदान करता है। इसमें Vi Movies & TV सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके साथ Binge All Night और Weekend Data Rollover जैसी अतिरिक्त सुविधाएं शामिल हैं, जो इसे डेटा-भारी यूजर्स के लिए आकर्षक बनाता है। इसके साथ ही, Data Delights ऑफर के तहत हर महीने बिना किसी अतिरिक्त लागत के 2GB बैकअप डेटा भी मिलेगा, जिसे आप ViApp के जरिए क्लेम कर सकते हैं। डेली डेटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps रहेगी। डेली SMS कोटा खत्म होने पर लोकल SMS पर ₹1 और STD SMS पर ₹1.5 का शुल्क लगेगा।

Vi ₹469 प्रीपेड रिचार्ज प्लान

Vi का 469 रुपये वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉल्स, प्रतिदिन 2.5GB डेटा (कुल 70GB), 100 एसएमएस प्रति दिन और 5G अनलिमिटेड डेटा प्रदान करता है। इसमें JioHotstar मोबाइल का सब्सक्रिप्शन 3 महीने के लिए मिलता है। इसके साथ Binge All Night, Weekend Data Rollover, Data Delights जैसे ऑफर्स मिलते हैं। डेली डेटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps रहेगी। डेली SMS कोटा खत्म होने पर लोकल SMS पर ₹1 और STD SMS पर ₹1.5 का शुल्क लगेगा।

Vi ₹6995 अंतरराष्ट्रीय रोमिंग प्रीपेड रिचार्ज प्लान

Vi का ₹6995 वाला अंतरराष्ट्रीय रोमिंग पैक 28 दिन की वैलिडिटी के साथ उन लोगों के लिए है जो विदेश यात्रा के दौरान कनेक्टेड रहना चाहते हैं। यह प्लान अंतरराष्ट्रीय रोमिंग की सुविधा प्रदान करता है, जो यात्रियों के लिए उपयुक्त है। इस प्लान में आपको 29 देशों में प्रतिदिन 120 मिनट फ्री आउटगोइंग कॉल्स, फ्री इनकमिंग कॉल्स और 15GB डेटा मिलता है। इसके अलावा, 95 देशों में 500 मिनट फ्री आउटगोइंग कॉल्स, फ्री इनकमिंग कॉल्स और 5GB डेटा की सुविधा दी जाती है। इंटरनेशनल आउटगोइंग कॉल्स स्टैंडर्ड रेट्स पर उपलब्ध रहेंगी। कोटा खत्म होने के बाद आउटगोइंग और इनकमिंग कॉल्स पर ₹3 प्रति मिनट का शुल्क लगेगा, जबकि डेटा का उपयोग कोटा समाप्त होने पर बंद हो जाएगा। किसी भी देश के लिए विशेष बेनिफिट्स की जानकारी पाने के लिए आप इंटरनेशनल रोमिंग सेक्शन देख सकते हैं।

नोटः प्रीपेड प्लान से संबंधित और अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

सवाल- जवाब (FAQs)

Vi का सबसे सस्ता 28 दिन वाला प्लान कौन-सा है?

Vi के 28 दिन वाले सबसे सस्ते पैक ₹18 और ₹47 हैं। ₹18 वाला पैक इंटरनेशनल कॉलिंग (ISD) के लिए है, जबकि ₹47 वाला पैक Caller Tune सेट करने की सुविधा देता है। ये दोनों प्लान बेसिक जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाए गए हैं।

क्या Vi में सिर्फ इंटरनेट डेटा वाला प्लान भी मिलता है?

हां, Vi में डेटा-ओनली पैक भी उपलब्ध हैं। इनमें ₹69 वाला पैक 3GB डेटा देता है, ₹139 वाला पैक 12GB डेटा देता है, ₹145 वाला पैक रोजाना 1GB यानी कुल 28GB डेटा देता है और ₹348 वाला पैक 50GB डेटा देता है। इन पैक्स में कॉलिंग और SMS शामिल नहीं होते।

अगर मुझे अनलिमिटेड कॉल्स और इंटरनेट चाहिए तो कौन-सा प्लान बेस्ट रहेगा?

अगर आपको कॉलिंग और इंटरनेट दोनों ही ज्यादा इस्तेमाल करने हैं, तो ₹398 वाला प्लान आपके लिए सही रहेगा। इसमें अनलिमिटेड कॉल्स, अनलिमिटेड हाई-स्पीड डेटा और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा मिलती है।

क्या Vi के 28 दिन वाले प्लान्स में OTT सब्सक्रिप्शन भी मिलता है?

जी हां, Vi के कई प्लान OTT सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं। जैसे ₹175 वाला प्लान Vi Movies & TV ऐप के साथ 19 OTT Apps और 350 चैनल्स देता है। ₹239 और ₹399 वाले पैक्स JioHotstar सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं, वहीं ₹408 वाला पैक Sony LIV देता है। इसके अलावा ₹469 वाला प्लान 3 महीने के लिए Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन देता है।

क्या सभी प्लान्स में SMS सुविधा मिलती है?

नहीं, सभी पैक्स में SMS शामिल नहीं होता। केवल कॉलिंग और अनलिमिटेड डेटा वाले प्लान्स में 100 SMS प्रतिदिन की सुविधा मिलती है। जैसे ₹199, ₹209, ₹299, ₹349, ₹365, ₹398 आदि। जबकि डेटा-ओनली और Caller Tune/ISD पैक्स में SMS उपलब्ध नहीं होता।

विदेश यात्रा करने वालों के लिए कौन-सा प्लान है?

अगर आप विदेश यात्रा कर रहे हैं, तो Vi का ₹6995 वाला इंटरनेशनल रोमिंग पैक आपके लिए बेस्ट है। इसमें 29 देशों में 120 मिनट फ्री आउटगोइंग, फ्री इनकमिंग और 15GB डेटा मिलता है। वहीं 95 देशों में 500 मिनट फ्री आउटगोइंग, फ्री इनकमिंग और 5GB डेटा दिया जाता है।

क्या इन प्लान्स में 5G डेटा भी मिलता है?

हां, जिन प्लान्स में रोजाना डेटा लिमिट दी जाती है, उनमें 5G डेटा की सुविधा मिलती है। जैसे ₹299, ₹349, ₹365, ₹399, ₹408, ₹449 और ₹469 वाले पैक्स। लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड 64Kbps तक कम हो जाती है।

Binge All Night और Weekend Data Rollover क्या है?

Vi ने खास ऑफर्स भी दिए हैं। Binge All Night सुविधा के तहत रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक आप अनलिमिटेड फ्री डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं Weekend Data Rollover सुविधा में हफ्ते के दौरान बचा हुआ डेटा शनिवार और रविवार को इस्तेमाल किया जा सकता है।

Data Delights की सुविधा क्या है?

Data Delights Vi का स्पेशल ऑफर है जिसके तहत हर महीने 2GB फ्री बैकअप डेटा मिलता है। इस ऑफर को आप Vi App से क्लेम कर सकते हैं। यह सुविधा ₹349, ₹365, ₹399, ₹408, ₹449 और ₹469 वाले प्लान्स में उपलब्ध है।

Vi का रिचार्ज कैसे कर सकते हैं?

Vi का रिचार्ज करने के लिए आप MyVi App या http://www.myvi.in वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, UPI Apps जैसे Paytm, PhonePe, Google Pay, Amazon Pay से भी रिचार्ज किया जा सकता है। अगर आप चाहें तो नजदीकी मोबाइल रिटेलर से भी रिचार्ज करा सकते हैं।

The post Vi के 28 दिन वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान, जानें प्लान की कीमत, वैलिडिटी, डेटा और ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vi-prepaid-plans-28-days-price-data-validity-and-benefits/feed/ 0
Jio – Airtel के बाद अब Vi ने भी दिया झटका! इन प्रीपेड यूजर्स को होगा नुकसान https://www.91mobiles.com/hindi/vi-recharge-plan-redused-validity-and-data-benifite/ https://www.91mobiles.com/hindi/vi-recharge-plan-redused-validity-and-data-benifite/#respond Thu, 25 Sep 2025 06:01:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=183178 कंपनी को तो मुनाफा होगा लेकिन मोबाइल यूजर्स को घाटा उठाना पड़ेगा।

The post Jio – Airtel के बाद अब Vi ने भी दिया झटका! इन प्रीपेड यूजर्स को होगा नुकसान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

बीते दिनों Reliance Jio और Airtel ने अपने कुछ प्लान्स की कीमतों में बदलाव करते हुए रिचार्ज को महंगा कर दिया था। वहीं साथ ही इन कंपनियों ने अपने प्रीपेड प्लान्स की वैलिडिटी भी घटाई थी। Vodafone Idea यानी Vi भी अब इसी राह पर चल निकली है। वोडाफोन आइडिया (वीआई) ने भी अपने कस्टमर्स को झटका देते हुए सस्ते रिचार्ज प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स में बदलाव कर दिया है जिससे कंपनी को तो मुनाफा होगा लेकिन मोबाइल यूजर्स को घाटा उठाना पड़ेगा।

वोडाफोन आइडिया (वीआई) द्वारा ये बदलाव 189 रुपये वाले प्लान में किए गए हैं। यह प्रीपेड प्लान है जो 28​ दिनों की वैलिडिटी के साथ आता था। इस प्लान में कंपनी की ओर से यूजर्स को 2GB Data दिया जाता था और इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और पूरे महीने यानी 28 दिनों के लिए कुल 300 फ्री एसएमएस भी मिलते थे। अब यही 189 रुपये वाला पहले से कम किफायती हो गया है और इसमें दिए जा रहे फायदों में कटौती कर दी गई है।

कंपनी ने प्लान की कीमत में तो कोई बदलाव नहीं किया है लेकिन इसकी वैधता को कम कर दिया गया है। पहले यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता था लेकिन अब वीआई 189 रुपये के प्लान में 26 दिनों की वैलिडिटी दे रही है। प्लान की वैधता 2 दिन कम कर दी गई है।

वैलिडिटी कम करने के साथ ही Vodafone Idea ने इस प्लान में मिलने वाले डाटा बेनिफिट को भी घटाया है। पहले जहां 28 दिनों के लिए 2जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा था वहीं अब प्लान चेंज होने के बाद इसमें सिर्फ 1GB Data ही मिलेगा। यानी इंटरनेट बेनिफिट को कंपनी ने आधा कर दिया है। बताते चलें कि यह 1जीबी डाटा खत्म हो जाने के बाद कंपनी 50p/MB की दर से चार्ज भी वसूलेगी।

Jio Network Down jio service Outage in india

वहीं 189 रुपये वाले Vi प्लान में कंपनी 26 दिनों के लिए 300SMS दे रही है जिसका इस्तेमाल किसी भी कंपनी के नंबर पर किया जा सकता है। अगर यूजर्स पूरी वैलिडिटी में इन 300 एसएमएस को खत्म कर देते हैं तो लोकल नंबर पर एसएमएस भेजने के लिए 1 रुपया और एसटीडी नंबर पर एसएमएस करने के लिए 1.5 रुपया चुकाना होगा।

वीआई का 189 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन लोगों के लिए बेहतर है जो इंटरनेट का इस्तेमाल बेहद कम करते हैं और अपना फोन कॉलिंग के लिए ज्यादा यूज़ करते हैं। 200 रुपये से भी कम में यह रिचार्ज प्लान मोबाइल नंबर को चालू रखने में मदद करता है। घर के बड़े बुजुर्गों के नंबर पर यह रिचार्ज करवाना फायदेमंद सबित हो सकता है ताकि वह दूसरों से कनेक्ट रह सके।

50000 rupee fine vodafone pay to user for blocking mobile number

28 दिन की वैलिडिटी को घटाकर 26 दिन कर देना ऐसे ग्राहकों की जेब पर भारी पड़ेगा। देखने को तो सिर्फ 2 दिन ही कम हुए हैं लेकिन अगर पूरे साल के हिसाब से देखा जाए तो, पहले यूजर्स एक वर्ष में 13 बार इस रिचार्ज को करवाते थे। लेकिन आप वैधता घटने के बाद अब 1 साल में 14 बार रिचार्ज करवा पड़ेगा। यानी एक महीना का पैसा ग्राहको को अतिरिक्त देना पड़ेगा।

लगे हाथ बताते चलें कि अगर आप वीआई कस्टमर हैं तो 189 रुपये वाले प्लान की जगह पर कंपनी का 199 रुपये वाला प्लान चुन सकते हैं। इस प्लान में कंपनी 28 दिनों की वैलिडिटी दे रही है जिसके साथ 2GB Data, Unlimited Calls और 300 एसएमएस मिलेंगे। यानी सिर्फ 10 रुपये एक्स्ट्रा देकर आप 2 दिन की वैलिडिटी और 1जीबी डाटा अतिरिक्त पा सकते हैं।

The post Jio – Airtel के बाद अब Vi ने भी दिया झटका! इन प्रीपेड यूजर्स को होगा नुकसान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vi-recharge-plan-redused-validity-and-data-benifite/feed/ 0