Vodafone Offer | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 14 Aug 2023 03:27:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 1 साल का रिचार्ज मिलेगा मुफ्त! Vi लाया धांसू Independence Day Offer, दे रही है फ्री 50GB Data https://www.91mobiles.com/hindi/vi-independence-day-offers-2023-jio-independence-day-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/vi-independence-day-offers-2023-jio-independence-day-offer/#respond Mon, 14 Aug 2023 03:27:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=114623 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

टेलीकॉम ऑपरेटर अपने यूजर्स को नेटवर्क से बांधे रखने तथा नए कस्टमर्स को लुभाने के लिए समय-समय पर आर्कषक ऑफर्स लेकर आते रहते हैं। इसी कड़ी में अब वोडफोन आइडिया यानी वीआई ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नया Vi Independence Day Offer पेश किया है जिसमें ग्राहकों को 3099 वाला रिचार्ज पैक […]

The post 1 साल का रिचार्ज मिलेगा मुफ्त! Vi लाया धांसू Independence Day Offer, दे रही है फ्री 50GB Data first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेलीकॉम ऑपरेटर अपने यूजर्स को नेटवर्क से बांधे रखने तथा नए कस्टमर्स को लुभाने के लिए समय-समय पर आर्कषक ऑफर्स लेकर आते रहते हैं। इसी कड़ी में अब वोडफोन आइडिया यानी वीआई ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नया Vi Independence Day Offer पेश किया है जिसमें ग्राहकों को 3099 वाला रिचार्ज पैक मुफ्त जीतने के मौके के साथ ही फ्री 50GB data तथा 75 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिलेगा।

Vi Independence Day Offers

  • वीआई इंडिपेंडेंस डे ऑफर के तहत यूजर्स को 50जीबी डाटा फ्री दिया जाएगा।
  • यह मुफ्त 50GB data उन सभी मोबाइल यूजर्स को मिलेगा जो 199 रुपये या इससे अधिक के प्लान से रिचार्ज कराएंगे।
  • ऑफर के तहत कंपनी अपने यूजर्स को 50 रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है। यह छूट 1449 रुपये वाले रिचार्ज प्लान पर मिलेगी।
  • इसी तरह जो भी वीआई उपभोक्ता 3099 रुपये वाले प्लान से ​रिचार्ज करेगा उन्हें कंपनी की ओर से सीधे 75 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा।
  • वीआई इंडिपेंडेंस डे ऑफर में कंपनी “Spin the Wheel” कॉन्टेस्ट भी चला रही है। इसके तहत Vi App पर हर एक घंटे में लकी विनर अनाउंस किया जाएगा, जिसे 3099 रुपये का रिचार्ज मुफ्त दिया जाएगा।
  • इसके साथ-साथ ही कॉम्प्लिमेंटरी रिचार्ज के अलावा लकी ग्राहकों को 1GB तथा 2GB डाटा भी एक्स्ट्रा प्रदान होगा।
  • OTT बेनिफिट्स की बात करें तो Vi Independence Day ऑफर में SonyLiv का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिल सकेगा।

कब तक मिलेगा ऑफर का फायदा

Vi Independence Day खास तौर पर 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुरू किया गया है। इस ऑफर की शुरूआत हो चुकी है तथा यह आने वाली 18 अगस्त तक लागू रहेगा। ऐसे में यदि आप वोडाफोन आइडिया यानी वीआई यूजर हैं तो 18 अगस्त से पहले रिचार्ज करवा कर फ्री डाटा, मुफ्त ओटीटी सब्सक्रिप्शन तथा अन्य बेनिफिट्स का लाभ उठा सकते हैं।

Jio Independence Day Offer

हाल ही में रिलायंस जिओ द्वारा अनाउंस किए गए इंडिपेंडेंस डे ऑफर की बात करें तो इसके मिलने वाले बेनिफिट्स निम्नलिखित हैं:

  • जिओ के 2,999 रुपये वाले एनुअल प्लान में यूजर्स को कॉलिंग, डाटा, एसएमएस के साथ ही फूड डिलीवरी साइट Swiggy पर 100 रुपये का ऑफ मिलेगा।
  • yatra.com पर फ्लाइट टिकट बुकिंग में 1,500 रुपये तक का डिस्काउंट तथा डोमेस्टिक होटल बुकिंग पर 15 प्रतिशत का ऑफ दिया जा रहा है।
  • Ajio प्लेटफार्म पर 999 रुपये की शॉपिंग करने पर 200 रुपये की छूट इस ऑफर में पाई जा सकती है।
  • Netmeds पर 20 प्रतिशत का ऑफ मिल रहा है जिसके लिए 999 रुपये का ऑर्डर करना होगा। इसके साथ ही NMS सुपर कैश भी पाया जा सकता है।
  • जिओ इंडिपेंडेंस डे ऑफर में रिलायंस डिजिटल पर ऑडियो एसेसरीज और डॉमेस्टिक अप्लायंसेज की शॉपिंग करने पर 10 प्रतिशत की छूट मिल रही है।

The post 1 साल का रिचार्ज मिलेगा मुफ्त! Vi लाया धांसू Independence Day Offer, दे रही है फ्री 50GB Data first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vi-independence-day-offers-2023-jio-independence-day-offer/feed/ 0
Vodafone ने 129 रुपये वाले प्लान में किया बदलाव, जानें यूजर्स को मिलेगा कितना फायदा https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-rs-129-prepaid-plan-data-voice-call-benefit-offer-28-days/ https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-rs-129-prepaid-plan-data-voice-call-benefit-offer-28-days/#respond Mon, 01 Jul 2019 09:45:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=32777 बदलाव के बाद समान कीमत पर अधिक इंटरनेट डाटा व फायदे मिल रहे हैं।

The post Vodafone ने 129 रुपये वाले प्लान में किया बदलाव, जानें यूजर्स को मिलेगा कितना फायदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन टेलीकॉम मार्केट में अपना कस्टमर बेस बढ़ाने के लिए सभी दूरसंचार कंपनियां कोई न कोई नया प्लान लेकर आती है। कंपनियों का टारेगट रहता है कि कम से कम कीमत पर अधिक से अधिक बेनिफिट वाले प्लान्स बाजार में उतारे जाए। इसी प्रयास में कंपनियां अपने पहले से मौजूद प्लान्स में भी बदलाव कर रही है और उन्हें अपडेट करके यूजर्स के लिए पेश कर रही है। निजी कंपनी Vodafone ने भी अपने ऐसे ही एक 129 रुपये वाले प्लान में बदलाव किया है जिसके बाद समान कीमत पर अधिक इंटरनेट डाटा व फायदे मिल रहे हैं।

यह हुआ है बदलाव

Vodafone ने अपने 129 रुपये वाले प्लान में इंटरनेट डाटा की लिमिट को ​​बढ़ा दिया है। प्लान में मिलने वाले डाटा बेनिफिट की बात करें तो कंपनी पहले अपने ग्राहकों को पूरी वेलिडिट के​ लिए 1.5जीबी डाटा देती थी। लेकिन अब प्लान को अपग्रेड करते हुए Vodafone ने प्रतिदिन मिलने वाले डाटा में 500एमबी डाटा और जोड़ दिया है। इस बदलाव के बाद यूजर्स को प्लान की पूरी वैधता में कुल 2जीबी इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा। आपको बता दें कि इस इंटरनेट का यूज़ 4G के साथ-साथ 3G व 2G नेटवर्क पर भी किया जा सकता है और डाटा का एक्सेस रोमिंग के दौरान भी मुफ्त ही रहेगा।

vodafone-rs-129-prepaid-plan-data-voice-call-benefit-offer-28-days

Vodafone 129 रुपये प्लान

वोडाफोन का यह प्लान 129 रुपये का है जो प्रीपेड ग्राहकों के ​लिए पेश किया गया है। यह प्लान एक महीने यानि 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। प्लान में मिल रहे फायदों की बात करें तो वोडाफोन यूजर्स को इस रिचार्ज के बाद पूरे महीने तक फ्री अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलेगी। इस वॉयस कॉल का यूज़ लोकर व एसटीडी नंबरों के साथ ही रोमिंग के दौरान भी किया जा सकेगा। यह भी पढ़ें : और भी सस्ता हुआ Samsung Galaxy M10, कंपनी ने कीमत में की 1,000 रुपये की कटौती

इंटरनेट व वॉयस कॉलिंग के साथ ही 129 रुपये के प्लान में यूजर्स को हर दिन 100एसएमएस भी प्राप्त होंगे। ये एसएमएस भी रोमिंग के दौरान फ्री रहेंगे और इनका यूज़ लोकल व एसटीडी दोनों नंबरों पर किया जा सकेगा। वोडाफोन यूजर्स माय वोडाफोन ऐप के साथ ही अन्य डिजीटल वॉलेट व ऑनलाईन तरीके से इस प्लान का रिचार्ज कर सकते हैं। वहीं साथ ही ऑफलाईन स्टोर्स पर ही रिचार्ज उपलब्ध रहेगा।

vodafone-rs-129-prepaid-plan-data-voice-call-benefit-offer-28-days

Vodafone 229 रुपये प्लान

लगे हाथ आपको बता दें कि वोडाफोन ने पिछले महीने ही 229 रुपये का एक प्रीपेड प्लान भी पेश किया था जो 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में कंपनी अपने ग्राहकों को हर दिन 2जीबी इंटरनेट डाटा दे रही है। हर दिन 2जीबी के हिसाब से पूरे महीने के लिए वोडाफोन यूजर्स को कुल 56जीबी इंटरनेट डाटा मिलेगा। प्रतिदिन ​मिलने वाला यह 2जीबी डाटा 4जी व 3जी दोनों स्पीड पर काम करेगा। यह भी पढ़ें : 5,000एमएएच बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y12, कीमत सिर्फ 11,990

इसी तरह Vodafone 229 रुपये वाले प्लान में पूरे महीने तक फ्री अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा भी दे रही है। वॉयस कॉल का यूज़ लोकर व एसटीडी नंबरों के साथ ही रोमिंग के दौरान भी किया जा सकता है। इंटरनेट व वॉयस कॉलिंग के साथ ही इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 100एसएमएस भी प्राप्त होंगे। ये एसएमएस भी रोमिंग के दौरान फ्री रहेंगे और इनका यूज़ लोकल व एसटीडी दोनों नंबरों पर किया जा सकेगा।

The post Vodafone ने 129 रुपये वाले प्लान में किया बदलाव, जानें यूजर्स को मिलेगा कितना फायदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-rs-129-prepaid-plan-data-voice-call-benefit-offer-28-days/feed/ 0
Vodafone ने पेश किया नया प्रीपेड प्लान, 229 रुपये में मिलेगा हर दिन 2जीबी डाटा और फ्री कॉलिंग https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-229-rs-prepaid-plan-2gb-daily-4g-data-free-voice-call-benefit/ https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-229-rs-prepaid-plan-2gb-daily-4g-data-free-voice-call-benefit/#respond Sun, 02 Jun 2019 12:08:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=31645 नया प्रीपेड प्लान 229 रुपये की कीमत पर पूरे महीने बेहतरीन बेनिफिट देता है।

The post Vodafone ने पेश किया नया प्रीपेड प्लान, 229 रुपये में मिलेगा हर दिन 2जीबी डाटा और फ्री कॉलिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन टेलीकॉम कंपनियों के बीच मची प्रतिस्पर्धा किसी से छिपी नहीं है। अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को अपने नेटवर्क से जोड़ने और अपने यूजर्स को नेटवर्क के साथ बनाए रखने के लिए कंपनियां नए नए प्लान्स लेकर आती है। इस प्लान्स के साथ दूरसंचार कंपनियों की कोशिश रहती है कि प्रतिद्वंदी कंपनी की तुलना में कम कीमत पर अधिक बेनिफिट दिए जाए। कंपनियों में मची इस रार के बीच वोडाफोन ने एक नया प्रीपेड प्लान पेश किया है जो 229 रुपये की कीमत पर पूरे महीने बेहतरीन बेनिफिट देता है।

Vodafone 229 रुपये प्लान

वोडाफोन का यह प्लान 229 रुपये का है जो प्रीपेड ग्राहकों के ​लिए पेश किया गया है। यह प्लान एक महीने यानि 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। प्लान में मिल रहे फायदों की बात करें तो वोडाफोन यूजर्स को इस रिचार्ज के बाद पूरे महीने तक फ्री अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलेगी। इस वॉयस कॉल का यूज़ लोकर व एसटीडी नंबरों के साथ ही रोमिंग के दौरान भी किया जा सकेगा। यह भी पढ़ें : Jio फ्री में दे रही है एक साल की प्राइम मेंबरशिप, जानें कैसे मिलेगा मुफ्त में फायदा

Vodafone के नए 229 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले डाटा बेनिफिट की बात करें तो कंपनी अपने ग्राहकों को हर दिन 2जीबी इंटरनेट डाटा दे रही है। वोडाफोन यूजर्स 28 दिनों तक हर दिन 2जीबी इंटरनेट डाटा का यूज़ कर पाएंगे। यह 2जीबी डाटा 4जी व 3जी दोनों स्पीड पर काम करेगा। हद दिन 2जीबी के हिसाब से पूरे महीने के लिए वोडाफोन यूजर्स को कुल 56जीबी इंटरनेट डाटा मिलेगा।

Vodafone 229 rs prepaid plan 2gb daily 4g data free voice call benefit

इंटरनेट व वॉयस कॉलिंग के साथ ही 229 रुपये के प्लान में यूजर्स को हर दिन 100एसएमएस भी प्राप्त होंगे। ये एसएमएस भी रोमिंग के दौरान फ्री रहेंगे और इनका यूज़ लोकल व एसटीडी दोनों नंबरों पर किया जा सकेगा। वोडाफोन यूजर्स माय वोडाफोन ऐप के साथ ही अन्य डिजीटल वॉलेट व ऑनलाईन तरीके से इस प्लान का रिचार्ज कर सकते हैं। वहीं साथ ही ऑफलाईन स्टोर्स पर ही रिचार्ज उपलब्ध रहेगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi Redmi K20 Pro आ रहा है इंडिया, OnePlus 7 Pro से होगी सीधी टक्कर

आपको बता दें Vodafone द्वारा पेश किया गया यह 229 रुपये का प्लान कंपनी के पहले से मौजूद 199 रुपये और 255 रुपये वाले प्लान्स के बीच के गैप को भरता है। कंपनी के 255 रुपये वाले प्लान में जहां हर दिन यूजर्स को 2.5जीबी डाटा मिलता है वहीं 199 रुपये वाले प्लान में प्रीपेड यूजर्स हर दिन 1.5जीबी इंटरनेट डाटा पाते हैं।

The post Vodafone ने पेश किया नया प्रीपेड प्लान, 229 रुपये में मिलेगा हर दिन 2जीबी डाटा और फ्री कॉलिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-229-rs-prepaid-plan-2gb-daily-4g-data-free-voice-call-benefit/feed/ 0
वोडाफोन का नया प्लान, 398 रुपये में मिलेगा 97जीबी 4जी डाटा https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-rs-396-prepaid-plan-voice-call-internet-data-offer-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-rs-396-prepaid-plan-voice-call-internet-data-offer-in-hindi/#comments Thu, 20 Dec 2018 07:42:16 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=25254 इंटरनेट डाटा के साथ ही कंपनी इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दे रही है।

The post वोडाफोन का नया प्लान, 398 रुपये में मिलेगा 97जीबी 4जी डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन टेलीकॉम मार्केट में मची प्रतिस्पर्धा के बीच सभी कंपनियां कम कीमत व अधिक बेनिफिट वाले प्लान्स पेश कर रही है। इसी कड़ी में वोडाफोन ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया प्लान पेश किया है जो लंबी वेलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग तथा ढ़ेर सारे इंटरनेट डाटा की सुविधा दे रहा है। वोडाफोन की ओर से पेश किया गया यह प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए है जो 398 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

वोडाफोन की ओर से जारी नया प्रीपेड प्लान 398 रुपये का है। यह प्लान 69 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। प्लान में मिलने वाले फायदों की बात करें तो वोडाफोन इस प्लान में हर दिन 1.4जीबी 4जी डाटा दे रही है। 1.4जीबी प्रतिदिन के हिसाब से इस प्लान में पूरी वेलिडिटी के लिए कुल 96.6जीबी डाटा प्राप्त होगा। इंटरनेट डाटा के साथ ही कंपनी इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दे रही है।

girl-with-phone-indian-19

प्लान में मिलने वाली वॉयस कॉल का यूज़ लोकल व एसटीडी नंबरों के साथ ही रोमिंग के दौरान भी किया जा सकता है। आपको बता दें कि वोडाफोन की ओर से यह प्लान सीमित सर्किल्स में ही जारी किया गया है जिनमें मुबंई, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और पंजाब शामिल है। वहीं अन्य सर्किल्स में वोडाफोन की ओर से यह प्लान 399 रुपये में पेश किया गया है। 1 रुपये अधिक कीमत के साथ ही इस प्लान की वैधता भी 1 दिन अधिक दी गई है।

खुशखबरी : 100 गीगाबाइट होगी अब इंटरनेट की स्पीड, भारत ने लॉन्च किया नया उपग्रह जीसैट 7ए

वोडाफोन का 399 रुपये वाला यह प्लान 70 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में भी हर दिन 1.4जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। ध्यान रहे वोडाफोन के 398 रुपये वाले प्लान में कंपनी की ओर से एसएमएस की सुविधा नहीं दी जा रही है।

The post वोडाफोन का नया प्लान, 398 रुपये में मिलेगा 97जीबी 4जी डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-rs-396-prepaid-plan-voice-call-internet-data-offer-in-hindi/feed/ 1
वोडाफोन 159 रुपये में दे रही है हर दिन 1जीबी 4जी डाटा और साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉल मुफ्त https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-rs-159-prepaid-plan-1-gb-per-day-4-g-data-28-day-validity-in-hindi/ Mon, 03 Dec 2018 06:46:13 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24784 यह प्लान एक महीने के लिए ढ़ेर सारे डाटा बेनिफिट के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग व एसएमएस की सुविधा देता है।

The post वोडाफोन 159 रुपये में दे रही है हर दिन 1जीबी 4जी डाटा और साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉल मुफ्त first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन टेलीकॉम कंपनियां अपनी प्रतिद्वंदी कंपनी को टक्कर देने के लिए कम कीमत पर अधिक बेनिफिट वाले प्लान्स लाती रहती है। क्रिसमस व नये साल के मौके पर अपने यूजर्स को खुश करते हुए वोडाफोन ने भी अपना नया 159 रुपये वाला प्रीपेड प्लान पूरे देश में रोलआउट कर दिया है। यह प्लान एक महीने के लिए ढ़ेर सारे डाटा बेनिफिट के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग व एसएमएस की सुविधा देता है।

वोडाफोन की ओर पेश किया यह प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए है। कंपनी का यह प्लान 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। प्लान में मिलने वाले डाटा बेनिफिट की बात सबसे पहले करें तो कंपनी इसमें ग्राहकों को हर दिन 1जीबी इंटरनेट दे रही है। 1जीबी प्र​तिदिन मिलने वाला यह डाटा 4जी के साथ ही 3जीबी की स्पीड पर भी काम करेगा। हर दिन 1जीबी के हिसाब से वोडाफोन यूजर्स को पूरे प्लान में कुल 28जीबी डाटा प्राप्त होगा।

girl-with-phone-indian-24

159 रुपये में वोडाफोन अपने यूजर्स को एफयूपी लिमिट के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनिफिट भी दे रही है। वोडाफोन यूजर्स लोकल व नेशनल नंबरों पर मुफ्त में कॉल कर सकते हैं तथा ये कॉल रोमिंग के दौरान भी फ्री रहेगी। एफयूपी लिमिट के तहत यूजर्स एक दिन में अधिकतम 250 मिनट तथा एक सप्ताह में अधिकतम 1000 मिनट की ही कॉल कर पाएंगे। एक प्लान में ग्राहक अधिकतम 100 नंबरों पर ही कॉल कर सकते हैं।

सैमसंग का शानदार तोहफा : गैलेक्सी जे सीरीज़ के स्मार्टफोंस की कीमतें 3,000 रुपये तक हुई कम

इंटरनेट डाटा व वॉयस कॉल के साथ ही वोडाफोन अपने प्लान में हर दिन 100 एसएमएस भी दे रही है। हालांकि टेलीकॉम टॉक ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि देश के कुछ सर्किल्स में कंपनी की ओर से दिए जाने वाले मैसेज की गिनती प्रतिदिन 100 से अलग है। बहरहाल वोडाफोन की ओर से 159 रुपये का प्लान पूरे देश में रोलआउट कर दिया गया है। प्लान की सभी डिटेल्स और उपलब्धता को माय वोडाफोन ऐप पर जाकर चैक किया जा सकता है।

The post वोडाफोन 159 रुपये में दे रही है हर दिन 1जीबी 4जी डाटा और साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉल मुफ्त first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सिर्फ 189 रुपये वोडाफोन नंबर पर होगी 56 दिन तक फ्री बातें, साथ ही मिलेगा 2जीबी 4जी डाटा https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-rs189-prepaid-plan-56-days-unlimited-voice-call-offer-in-hindi/ Tue, 13 Nov 2018 11:06:06 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24263 वोडाफोन का 189 रुपये प्लान प्रीपेड ग्राहकों के लिए है।

The post सिर्फ 189 रुपये वोडाफोन नंबर पर होगी 56 दिन तक फ्री बातें, साथ ही मिलेगा 2जीबी 4जी डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने पिछले महीने तीन बेहद ही शानदार प्रीपेड प्लान पेश किए थे। इन प्लान्स में 511 रुपये तथा 569 रुपये के दो प्लान थे जो 84 दिनों की वेलिडिटी के साथ आते हैं तथा कंपनी इनमें क्रमश: हर दिन 2जीबी तथा 3जीबी डाटा देती है। इन दो प्लान्स के अलावा एक 159 रुपये का प्लान भी शामिल था जो 28 दिनों तक हर दिन 1जीबी इंटरनेट डाटा देता है। वहीं आज फिर से वोडाफोन ने अपने यूजर्स के लिए बेहद ही शानदार 189 रुपये का प्लान पेश किया है।

वोडाफोन की ओर से पेश किया गया 189 रुपये का प्लान भी प्रीपेड ग्राहकों के लिए है। कंपनी ने इस प्लान को वॉयस प्लान के रूप में पेश किया है। वोडाफोन को यह नया प्लान 56 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। जैसा कि हमनें बताया यह प्लान खासतौर पर वॉयस कॉलिंग बेनिफिट देता है। वोडाफोन यूजर्स 189 रुपये के रिचार्ज पर 56 दिन यानि तकरीबन दो महीने तक पूरी तरह से मुफ्त कॉल कर पाएंगे।

Image Credit : Zee Business
Image Credit : Zee Business

वोडाफोन प्लान में मिलने वाली ये कॉल पूरी तरह से फ्री रहेंगी तथा इनका यूज़ लोकल व एसटीडी नंबर के साथ साथ रोमिंग के दौरान भी मुफ्त रहेगा। आपको बता दें कि ये वॉयस कॉल एफयूपी लिमिट के साथ आएगी। वोडाफोन यूजर एक दिन में अधिकतम 250 मिनटी ही बात कर पाएंगे। इसी तरह एक हफ्ते में अधिकतम 1000 मिनट ही फ्री वॉयस कॉल हो सकेगी। गौरतलब है कि कंपनी इस प्लान में एसएमएस की सुविधा नहीं दे रही है।

21 नवंबर को लॉन्च होगा आॅनर 10 लाइट, दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ होगा शानदार स्टाइल

इंटरनेट डाटा की बात करें तो वोडाफोन के 189 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 2जीबी इंटरनेट डाटा भी प्राप्त होगा। इस 2जीबी डाटा का यूज़ 4जी के साथ साथ 3जी व 2जी स्पीड पर भी किया जा सकेगा। सिर्फ 189 रुपये में 56 दिन तक फ्री कॉलिंग वोडाफोन के इस प्लान को अन्यों से खास बनाती है। अपने सर्किल में इस प्लान की उपलब्धता को जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

The post सिर्फ 189 रुपये वोडाफोन नंबर पर होगी 56 दिन तक फ्री बातें, साथ ही मिलेगा 2जीबी 4जी डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
वोडाफोन लाया दो धाकड़ प्लान, 84 दिनों तक मिलेगा हर दिन 3जीबी 4जी डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-rs-511-569-prepaid-plan-252-gb-4g-data-unlimited-calls-validity-84-days-in-hindi/ Tue, 16 Oct 2018 12:20:11 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=23633 वोडाफोन की ओर से 511 रुपये और 569 रुपये के दो प्लान पेश किए गए हैं।

The post वोडाफोन लाया दो धाकड़ प्लान, 84 दिनों तक मिलेगा हर दिन 3जीबी 4जी डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के फ्लैग तले आइडिया ने पिछले हफ्ते ही एक साथ तीन नए प्रीपेड प्लान पेश किए जो 28 दिनों से लेकर 90 दिनों तक के लिए बेहतरीन डाटा बेनिफिट और अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा देते हैं। वहीं आज अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए वोडाफोन ने भी दो नए प्लान पेश कर दिए हैं। वोडाफोन की ओर से 511 रुपये और 569 रुपये के दो प्लान पेश किए गए हैं जो शानदार कालिंग और डाटा का फायदा दे रहे हैं।

वोडाफोन 511 रुपये प्लान
वोडाफोन द्वारा यह प्लान अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए पेश किया गया है जो 84 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। कंपनी अपने इस प्लान में हर दिन 2जीबी इंटरनेट दे रही है। इस डाटा का यूज़ 4जी व 3जी दोनों नेटवर्क पर किया जा सकता है। हर दिन 2जीबी के हिसाब से इस प्लान में यूजर्स को पूरी वेलिडिटी के लिए कुल 168जीबी डाटा मिलेगा। वहीं कंपनी अपने यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी दे रही है जो नेशनल कॉल के साथ ही रोमिंग के दौरान भी फ्री रहेगी।

Image Credit : Zee Business
Image Credit : Zee Business

वोडाफोन 569 रुपये प्लान
वोडाफोन का 569 रुपये वाला प्लान भी 84 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। वोडाफोन अपने यूजर्स को इस प्लान में हर दिन 3जीबी इंटरनेट दे रही है। इस प्लान में भी डाटा का यूज़ 4जी के साथ साथ 3जी नेटवर्क पर भी किया जा सकता है। 3जीबी डाटा प्रतिदिन के हिसाब से वोडाफोन यूजर्स को पूरी वेलिडिटी के लिए कुल 252जीबी डाटा प्राप्त होगा। इस प्लान में भी अनलिमिटेड नेशनल वॉयस कॉलिंग प्राप्त होंगी जो रोमिंग के दौरान फ्री रहेगी।

गौरतलब है कि वोडाफोन की ओर से दी जाने वाली अनलिमिडेट वॉयस कॉल एफयूपी लिमिट के साथ आती है। इसके तहत यूजर्स एक दिन में अधिकतम 250 मिनट की वॉयस कॉल कर सकते हैं वहीं एक हफ्ते में वोडाफोन ग्राहको अधिकतम 1000 मिनट की ​कॉल ही कर पाएंगे।

The post वोडाफोन लाया दो धाकड़ प्लान, 84 दिनों तक मिलेगा हर दिन 3जीबी 4जी डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
वोडाफोन का धमाका : 279 रुपये में होगी 84 दिनों तक अनलिमिटेड कॉल और मिलेगा 4जी इंटरनेट डाटा https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-rs-279-plan-unlimited-voice-calling-4gb-data-in-hindi/ Fri, 05 Oct 2018 12:37:06 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=23379 300 रुपये से कम में वोडाफोन के अलावा कोई भी कंपनी 84 दिनों तक वॉयस कॉल नहीं दे रही है।

The post वोडाफोन का धमाका : 279 रुपये में होगी 84 दिनों तक अनलिमिटेड कॉल और मिलेगा 4जी इंटरनेट डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वोडाफोन ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए 99 रुपये तथा 109 रुपये के दो प्लान पेश किए हैं। ये दोनों ही प्लान वॉयस प्लान के रुप में पेश किए गए हैं जो 28 दिनों के लिए ग्राहकों को बेनिफिट देते हैं। वहीं अब वोडाफोन ने एक और नया प्लान पेश कर दिया है जो लंबी वेलिडिटी तक बेनिफिट देता है। टेलीकॉम कंपनी की ओर से 279 रुपये का नया प्लान पेश किया गया है जो 84 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और इंटरनेट डाटा की सुविधा देता है।

वोडाफोन की ओर से लाया गया 279 रुपये का यह प्लान प्रीपेड ग्राहकों के लिए पेश किया गया है जो 84 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। वोडाफोन ने इस प्लान को वॉयस पैक के ​रूप में पेश किया है जो अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ आता है। वोडाफोन के इस प्लान में 84 दिनों तक अनलिमिटेड वॉयस कॉल ​दी जा रही है जिनका यूज़ लोकल व एसटीडी नंबर के साथ ही नेशनल रोमिंग के दौरान भी किया जा सकता है।

girl-with-phone-indian-12

गौरतलब कि ये अनलिमिटेड वॉयस कॉल एफयूपी लिमिट के साथ मिलेगी। यानि यूजर्स एक दिन में अधिकतम 250 मिनट की बात कर पाएंगे। एफयूपी लिमिट के तहत यूजर एक हफ्ते में अधिकतम 1000 मिनट की ही बात कर पाएंगे। इन वॉयस कॉल का यूज़ पूरे महीने में 100 अलग अलग नंबरों पर हो सकेगा। वैसे आपको बता दें कि 300 रुपये से कम में वोडाफोन के अलावा कोई भी कंपनी 84 दिनों तक वॉयस कॉल नहीं दे रही है।

टीवी देखने से ज्यादा समय आॅनलाईन वीडियो देखने में बीताते हैं इंडियन : सर्वे

इंटरनेट डाटा की बात करें तो इस प्लान में वोडाफोन की ओर से 84 दिनों के लिए 4जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है जो 4जी के साथ ही 3जी की स्पीड पर भी चलेगा। वोडाफोन ने अपने प्लान को फिलहाल चुनिंदा सर्किल्स में ही लॉन्च किया है जो आने वाले दिनों में पूरे देश में उपलब्ध हो जाएगा। लगे हाथ वोडाफोन के 109 रुपये वाले प्लान के बारें में भी बता दें कि इसमें आपको 28 दिनों अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी तथा साथ कंपनी की ओर से पूरे महीने के​ लिए 1जीबी 4जी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है।

The post वोडाफोन का धमाका : 279 रुपये में होगी 84 दिनों तक अनलिमिटेड कॉल और मिलेगा 4जी इंटरनेट डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
वोडाफोन ने पेश किए 99 रुपये और 109 रुपये वाले दो प्लान, जियो-एयरटेल को मिलेगी टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-rs-99-rs-109-prepaid-plan-offer-data-voice-call-benefit-in-hindi/ Wed, 03 Oct 2018 07:47:21 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=23310 ये दोनों ही प्लान प्रीपेड ग्राहकों के लिए हैं।

The post वोडाफोन ने पेश किए 99 रुपये और 109 रुपये वाले दो प्लान, जियो-एयरटेल को मिलेगी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वोडाफोन और आइडिया के एक हो जाने के बाद यह इंडिया की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई है। दूरसंचार बाजार में छिड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच तमाम टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स को लुभाने के लिए नए नए प्लान्स लेकर आ रही है। कुछ प्लान्स जहां ढ़ेर सारा इंटरनेट डाटा प्रदान करते हैं तो कई प्लान ऐसे भी हैं जो ​कीमत में तो बेहद ही सस्ते हैं लेकिन ग्राहकों को वॉयस कॉल व एसएमएस का अनलिमिटेड बेनिफिट देते हैं। इसी प्रतिस्पर्धा में अब वोडाफोन की ओर से भी 99 रुपये और 109 रुपये के दो प्लान पेश किया गए हैं।

वोडाफोन के अपने यूजर्स के लिए 99 रुपये तथा 109 रुपये के दो प्लान पेश किए हैं। ये दोनों ही प्लान प्रीपेड ग्राहकों के लिए हैं। प्लान्स में मिलने वाले फायदों की बात करें तो वोडाफोन का 109 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। वोडाफोन इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दे रही है तो एफयूपी लिमिट के साथ मिलेगी। यानि यूजर्स एक दिन में अधिकतम 250 मिनट की बात कर पाएंगे।

girl-with-phone-indian-25

एफयूपी लिमिट के तहत यूजर एक हफ्ते में अधिकतम 1000 मिनट की ही बात कर पाएंगे। इन वॉयस कॉल का यूज़ पूरे महीने में 100 अलग अलग नंबरों पर हो सकेगा। वोडाफोन की फ्री वॉयस कॉल लोकल व एसटीडी नंबरों पर रोमिंग के दौरान भी फ्री रहेगी। इंटरनेट डाटा की बात करें तो इस प्लान में कंपनी की ओर से पूरे महीने के​ लिए 1जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है जो 4जी के साथ ही 3जी की स्पीड पर भी चलेगा।

4जीबी रैम और 24-एमपी सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ नॉच डिसप्ले वाला टेक्नो कैमोन आई क्लिक 2, कीमत सिर्फ 13,499 रुपये

वोडाफोन के 99 रुपये वाले प्लान की बात करें तो यह प्लान भी 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। कंपनी इस प्लान में दिन की 100 तथा सप्ताह की अधिकतम 1000 मिनट दे रही है। वहीं कपंनी द्वारा 99 रुपये वाले प्लान में इंटरनेट बेनिफिट नहीं दिया जा रहा है।

The post वोडाफोन ने पेश किए 99 रुपये और 109 रुपये वाले दो प्लान, जियो-एयरटेल को मिलेगी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
वोडाफोन दे रही है डबल फायदा, 84 दिनों के लिए मिलेगा 235.2जीबी 4जी डाटा https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-rs-458-prepaid-plan-data-benefits-double-235-gb-4g-data-for-84-days-in-hindi/ Fri, 20 Jul 2018 06:01:43 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21263 वोडाफोन ने इसी हफ्ते जियो व एयरटेल को टक्कर देते हुए अपने 199 रुपये वाले प्लान को अपडेट किया था। इस प्लान में मिलने वाले डाटा को डबल करते हुए वोडाफोन 1.4जीबी डाटा की जगह अब 2.8जीबी 4जी डाटा दे रही है। टेलीकॉम बाजार पर अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए वोडाफोन के अब अपने […]

The post वोडाफोन दे रही है डबल फायदा, 84 दिनों के लिए मिलेगा 235.2जीबी 4जी डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वोडाफोन ने इसी हफ्ते जियो व एयरटेल को टक्कर देते हुए अपने 199 रुपये वाले प्लान को अपडेट किया था। इस प्लान में मिलने वाले डाटा को डबल करते हुए वोडाफोन 1.4जीबी डाटा की जगह अब 2.8जीबी 4जी डाटा दे रही है। टेलीकॉम बाजार पर अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए वोडाफोन के अब अपने एक और प्लान को अपडेट किया है। वोडाफोन की ओर से 458 रुपये वाले प्लान में बदलाव किए गए हैं और इससे कंपनी एक बार फिर जियो के 449 रुपये और एयरटेल के 448 रुपये वाले प्लान को टक्कर दे रही है।

वोडाफोन द्वारा जारी किया गया 458 रुपये का प्लान प्रीपेड पैक है। यह प्लान 84​ दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। वोडाफोन इस प्लान में अब तक हर दिन 1.4जीबी 4जी डाटा देती थी। लेकिन नए बदलावों के बाद एक दिन में 2.8जीबी 4जी डाटा दिया जा रहा है। वोडाफोन ने अपने इस प्लान में मिलने वाले इंटरनेट डाटा को भी डबल कर दिया है जब्कि पैक की कीमत समान ही रखी गई है।

girl-with-phone-indian-25

वोडाफोन 458 रुपये वाले प्लान में अब तक जहां कुल 117.6जीबी 4जी डाटा दिया जाता था वहीं अब नए बदलावों के बाद समान कीमत पर 235.2जीबी 4जी इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा। वोडाफोन के पहले वाली कीमत पर ही अपने बेनिफिट को डबल कर दिया है। प्लान के अन्य फायदों की बात करें तो इसमें अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी वॉयस कॉल दी जा रही है जो रोमिंग के दौरान भी फ्री रहती हैं। वहीं कंपनी की ओर से इस प्लान में एक दिन के लिए 100 एसएमएस दिए जा रहे हैं।

जियो यूजर्स ध्यान दें ! यदि 501 रुपये में आप भी लेना चाहते हैं जियोफोन, तो यह खबर है बड़े काम की

गौरतलब है कि वोडाफोन की ओर से यह अपडेट फिलहाल चुनिंदा ग्राहकों के लिए ही पेश की गई है। इस प्लान को उन सर्किल्स में ही अपडेट किया गया है जहां वोडाफोन अपनी 4जी सर्विस दे रही है। साथ ही वोडाफोन द्वारा दिया जा रहा है डबल डाटा बेनिफिट भी सभी यूजर्स के लिए पेश ​नहीं हुआ है। वोडाफोन प्रीपेड ग्राहक माय वोडाफोन ऐप पर जाकर पता कर सकते हैं कि उन्हें भी दोगुना डाटा मिल रहा है या नहीं।

बीएसएनएल कर रही है 5जी सर्विस का काम, नोकिया से मिलाया हाथ

जियो के 448 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को 84 दिनों के 2जीबी डाटा प्रतिदिन मिलता है। वहीं एयरटेल के 448 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 82 दिनों के लिए हर दिन 1.4 जीबी 4जी डाटा दिया जा रहा है।

The post वोडाफोन दे रही है डबल फायदा, 84 दिनों के लिए मिलेगा 235.2जीबी 4जी डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>