Vodafone Offers | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 11 Aug 2023 07:46:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 जियो 49 या वोडाफोन 47, जानें कौन सा प्लान है आपके लिए बेस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-rs-47-plan-against-reliance-jio-49-plan-in-hindi/ Fri, 03 Aug 2018 08:53:39 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21625 जानें वोडाफोन के 47 रुपये और रिलायंस जियो के 49 रुपये वाले प्लान में कौन सा है आपके लिए बेस्ट

The post जियो 49 या वोडाफोन 47, जानें कौन सा प्लान है आपके लिए बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन टेलीकॉम बाजार पूरी तेजी पर है। रिलायंस जियो की एंट्री के बाद तमाम टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स को अधिक से अधिक इंटरनेट डाटा देने के लिए विभिन्न प्लान्स ला रही है। इनमें ​प्रतिदिन अधिक इंटरनेट डाटा और लंबी वेलिडिटी वाले प्लान्स शामिल रहे हैं। वहीं अब कुछ दिनों में देखा जा रहा है कि टेलीकॉम कंपनियां सस्ती कीमत वाले प्लान्स पर भी जोर दे रही है। हाल ही में एयरटेल ने जहां 75 रुपये वाला प्लान पेश किया था वहीं अब वोडाफोन सिर्फ 47 रुपये का नया प्लान लेकर आ गई है।

वोडाफोन की ओर से 47 रुपये का नया प्लान पेश किया गया है जो प्रीपैड यूजर्स के लिए है। यह प्लान 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। प्लान में मिलने वाले फायदों की बात करें तो कंपनी की ओर से पूरे महीने में वॉयस कॉलिंग के लिए 125 मिनट दी जा रही है। इस वॉयस कॉल मिनट का यूज़ लोकल व एसटीडी नंबरों पर किया जा सकता है तथा ये मिनट रोमिंग के दौरान भी पूरी तरह से फ्री रहेंगी।

girl-with-phone-indian-8

इसके साथ ही वोडाफोन अपने प्लान में 28 दिनों के लिए 500एमबी इंटरनेट डाटा भी दे रही है, जिनका यूज़ 4जी नेटवर्क के साथ ही 3जी और 2जी पर भी किया जा सकता है। वोडाफोन यूजर्स को इस प्लान में 50एसएमएस भी मिलेंगे जिनका यूज़ 28 दिनों तक किसी भी आॅननेटवर्क या आॅफनेटवर्क पर किया जा सकता है। गौरतलब है कि वोडाफोन ने अपने इस प्लान में बैलेंस डिडेक्शन मोड के साथ ही पेश किया है। यानि इस प्लान को किसी रिचार्ज की दुकान या इंटरनेट से नहीं बल्कि फोन के जरिये ही किया जा सकेगा। इस प्लान की राशि फोन में मौजूद बैलेंस अमाउंट में से ही कटेगी जिसके बाद प्लान आपके नंबर पर एक्टिवेट हो जाएगा।

रिलायंस जियो का शानदार तोहफा, 15 अगस्त तक खरीद सकते हैं सिर्फ 501 रुपये में जियोफोन

लगे हाथ आपको बता दें कि ​रिलायंस जियो ने भी 49 रुपये का एक प्लान जारी किया हुआ है। इस प्लान में 28 दिनों के लिए कुल 1जीबी 4जी डाटा प्राप्त होता है जो 3जी या 2जी नेटवर्क पर काम नहीं करता है। वहीं साथ ही इस प्लान में 28 दिनों के लिए 50एसएमएस मिलते है। जियो अपने इस प्लान में अन​लिमिटेड वॉयस कॉलिंग दे रही है, ​जो इसे वोडाफोन के 47 रुपये प्लान के बेहतर बनाता है।

The post जियो 49 या वोडाफोन 47, जानें कौन सा प्लान है आपके लिए बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
वोडाफोन के पेश किया 299 रुपये का नया प्लान, बिना दैनिक लिमिट के यूज़ कर सकेंगे डाटा https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-rs-299-red-basic-postpaid-plan-offer-20gb-data-unlimited-voice-calling-in-hindi/ Tue, 26 Jun 2018 09:10:09 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20755 वोडाफोन ने टेलीकॉम बाजार में अपनी स्थिति और मजबूत करते हुए कुछ ही दिन पहले अपने प्लान्स में बदलाव किए है। वोडाफोन ने अपने पोस्टपेड रेड प्लान्स में मिलने वाले बेनिफिट को ना सिर्फ बढ़ाकर डबल तक ला दिया है बल्कि साथ ही अमेज़न प्राइम मेंबरशिप व वोडाफोन प्ले फ्री सर्विसेज के साथ ही अनेंको […]

The post वोडाफोन के पेश किया 299 रुपये का नया प्लान, बिना दैनिक लिमिट के यूज़ कर सकेंगे डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वोडाफोन ने टेलीकॉम बाजार में अपनी स्थिति और मजबूत करते हुए कुछ ही दिन पहले अपने प्लान्स में बदलाव किए है। वोडाफोन ने अपने पोस्टपेड रेड प्लान्स में मिलने वाले बेनिफिट को ना सिर्फ बढ़ाकर डबल तक ला दिया है बल्कि साथ ही अमेज़न प्राइम मेंबरशिप व वोडाफोन प्ले फ्री सर्विसेज के साथ ही अनेंको आॅफर्स भी दे रही है। वहीं अब वोडाफोन ने अपने रेड प्लान्स में 299 रुपये का एक और नया पैक भी जोड़ दिया है।

वोडाफोन इंडिया की ओर से 299 रुपये का यह प्लान ‘रेड बेसिक’ नाम के साथ पेश किया गया है। कंपनी के अन्य रेड प्लान्स की तरह यह भी पोस्टपेड प्लान है जो एक महीने की वेलिडिटी के साथ आता है। बीजीआर की रिपोर्ट से पता चला है कि इस प्लान के तहत एक बिलिंग सायकल यानि एक महीने के लिए कुल 20जीबी 4जी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। यह डाटा रोलओवर होगा यह नहीं इस बारें में स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन हम जल्द ही इसपर नई अपडेट देंगे।

girl-with-phone-india-9

इंटरनेट डाटा के साथ ही वोडाफोन अपने इस प्लान में महीने भर के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल दे रही है। कंपनी की ओर से मिलने वाली से वॉयस कॉल रोमिंग के दौरान भी फ्री रहेगी। वहीं वोडाफोन अपने इस नए प्लान में पूरे प्लान 100 एसएमएस भी दे रही है। इसके साथ ही अन्य रेड प्लान्स की तरह वोडाफोन के इस प्लान में भी यूजर्स को 12 महीने के लिए वोडाफोन प्ले का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

जियो पर चढ़ा 1 अरब डॉलर का कर्ज, जानें जियो से जुड़ी यह बड़ी खबर

लगे हाथ आपको यह भी बता दें कि वोडाफोन द्वारा हाल ही में रेड अपडेट किए जाने के बाद 399 रुपये वाले प्लान में कुल 40जीबी डाटा तथा 499 रुपये वाले प्लान में कुल 75जीबी इंटरनेट डाटा प्राप्त हो रहा है। यह डाटा 200जीबी तक नेक्स्ट बिल में जुड़ता रहेगा। वहीं साथ ही इन प्लान्स में 1 साल के लिए अमेज़न प्राइम मेंबरशिप व वोडाफोन प्ले की सुविधा भी मिल रही है।

The post वोडाफोन के पेश किया 299 रुपये का नया प्लान, बिना दैनिक लिमिट के यूज़ कर सकेंगे डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
वोडाफोन दे रहा है समान कीमत पर दोगुना 4जी डाटा, अपडेट किए प्लान्स, मिलेगा 4,498 रुपये तक का फायदा https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-red-plans-revised-red-399-red-499-double-data-amazon-prime-membership-free-offer-in-hindi/ Fri, 22 Jun 2018 07:02:28 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20690 वोडाफोन ने अपडेट किए प्लान्स, अमेज़न प्राइम और वोडाफोन प्ले देखें 1 साल के फ्री

The post वोडाफोन दे रहा है समान कीमत पर दोगुना 4जी डाटा, अपडेट किए प्लान्स, मिलेगा 4,498 रुपये तक का फायदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेलीकॉम बाजार से लगातार खबरें आ रही है कि कंपनियां अपने प्लान्स अपडेट कर रही है। रिलायंस जियो, एयरटेल भारती और भारत संचार निगम लिमिटेड अपने पुराने प्लान्स में बदलाव कर उन्हें अपडेट कर चुकी है जिसके बाद समान कीमत पर अधिक फायदे प्राप्त हो रहे हैं। इस रेस में थोड़ा देरी से ही सही लेकिन पूरी तैयारी के साथ वोडाफोन ने भी एंट्री मारी है। वोडाफोन पुराने प्लान्स में दोगुना इंटरनेट डाटा के साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और अमेज़न प्राइम जैसे फायदे दे रही है।

वोडाफोन के अपने पोस्टपेड रेड प्लान्स में बदलाव किए हैं। कंपनी की ओर से जारी 399 रुपये वाले रेड प्लान में पहले जहां यूजर्स को एक महीने के लिए कुल 20जीबी 4जी डाटा दिया जाता था, वहीं अब इसी कीमत पर ग्राहकों को 4जीबी 4जी डाटा मिला करेगा। यह इंटरनेट डाटा रोलओवर होता रहेगा। यानि यूजर अगर एक महीने में 40जीबी डाटा यूज़ नहीं कर पाते हैं तो बचा हुआ खुद से ही अगले महीने के 40जीबी डाटा में जुड़ जाएगा।

girl-with-phone-indian-19

इसी तरह वोडाफोन के 499 रुपये वाले प्लान में पहले एक महीने के लिए 40जीबी 4जी डाटा मिला करता था। लेकिन अपडेट हो जाने के बाद कंपनी अपने इसी प्लान में अब 75जीबी इंटरनेट डाटा दे रही है। यह डाटा भी रोलओवर होगा तथा नई बिलिंग सायकल में अपने आत जुड़ जाएगा। गौरतलब है​ कि इन दोनों ही प्लान्स में रोलओवर होने वाले डाटा की अधिकतम लिमिट 200जीबी ही होगी। यानि बचा हुआ डाटा 200जीबी तक ही जुड़ पाएगा।

6जीबी रैम पर लॉन्च होगा असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1, 6-इंच ​स्क्रीन और 16-एमपी कैमरे वाले फोन की कीमत होगी सिर्फ 14,999 रुपये

ढ़ेर सारे इंटरनेट डाटा के साथ ही वोडाफोन के इन प्लान्स में पूरे देश में अनलिमिटेड वॉयस कॉल पूरी तरह से फ्री किए जाने की सुविधा भी मिलती है। वोडाफोन 399 रुपये वाले रेड प्लान में 1,498 रुपये तथा 499 रुपये वाले प्लान में 4,498 रुपये तक के बेनिफिट दे रही है। इसमें 999 रुपये की 1 साल की फ्री अमेज़न प्राइम मेंबरशिप और 499 रुपये की वोडाफोन प्ले की फ्री सर्विस शामिल है। इनमें शॉपिग कूपन्स के साथ ही 499 रेड प्लान में 3,000 रुपये डिवाइस प्रोटेक्शन भी शामिल है।

The post वोडाफोन दे रहा है समान कीमत पर दोगुना 4जी डाटा, अपडेट किए प्लान्स, मिलेगा 4,498 रुपये तक का फायदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
वोडाफोन 569 रुपये में दे रही है 84 दिनों के लिए 252जीबी डाटा साथ में अनलिमिटेड वॉयस कॉल फ्री, जियो-एयरटेल को सीधी टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-india-offer-3gb-daily-data-rs569-and-2gb-daily-data-rs511-84days-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-india-offer-3gb-daily-data-rs569-and-2gb-daily-data-rs511-84days-in-hindi/#comments Tue, 19 Jun 2018 06:16:14 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20593 भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने कल ही 168 दिनों की वेलिडिटी वाला नया प्लान पेश किया है जो 10 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा देता है। टेलीकॉम जगत की प्रतिस्पर्धा में आगे आते हुए अब वोडाफोन ने भी दो शानदार प्लान पेश कर अपना पलड़ा भारी किया है। वोडाफोन […]

The post वोडाफोन 569 रुपये में दे रही है 84 दिनों के लिए 252जीबी डाटा साथ में अनलिमिटेड वॉयस कॉल फ्री, जियो-एयरटेल को सीधी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने कल ही 168 दिनों की वेलिडिटी वाला नया प्लान पेश किया है जो 10 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा देता है। टेलीकॉम जगत की प्रतिस्पर्धा में आगे आते हुए अब वोडाफोन ने भी दो शानदार प्लान पेश कर अपना पलड़ा भारी किया है। वोडाफोन के रिलायंस जियो और एयरटेल को टक्कर देते हुए 569 रुपये और 511 रुपये के दो प्लान पेश किए हैं जो लंबी अवधि तक बेहतरीन बेनिफिट दे रहे हैं।

वोडाफोन 569 रुपये प्लान
वोडाफोन की ओर से पेश किया गया यह प्लान 84 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के तहत वोडाफोन अपने यूजर्स को हर दिन 3जीबी 4जी डाटा दे रही है। 84 दिनों तक 3जीबी डाटा के हिसाब से प्लान की पूरी अवधि में यूजर्स को कुल 252 जीबी डाटा प्राप्त होगा। हर दिन 3जीबी 4जी डाटा के साथ ही वोडाफोन इस प्लान में यूजर्स को लोकल व एसटीडी नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दे रही है। वहीं साथ 84 दिनों तक हर दिन 100एसएमएस भी प्राप्त होंगे।

girl-with-phone-indian-5

वोडाफोन 511 रुपये प्लान
वोडाफोन ने अपने इस प्लान को भी 84 दिनों की वेलिडिटी के साथ पेश किया है। वोडाफोन यूजर्स को इस प्लान के तहत हर दिन 2जीबी 4जी डाटा प्राप्त होगा। हर दिन 2जीबी डाटा के हिसाब से ग्राहकों को संपूर्ण वेलिडिटी के लिए कुल 168जीबी 4जी डाटा के हिसाब से प्लान की पूरी अवधि में यूजर्स को कुल 252 जीबी डाटा प्राप्त होगा। हर दिन 2जीबी 4जी डाटा के साथ ही वोडाफोन इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 100एसएमएस और लोकल व एसटीडी नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दे रही है।

गौरतलब है कि वोडाफोन के ये दोनों ही प्लान अभी पूरे देश में लागू नहीं किए गए हैं। कंपनी ने इन दोनों प्लान्स को चुनिंदा सर्किल्स में ही जारी किया है। अपने सर्किल में इन प्लान्स की उपलब्धता वोडाफोन ऐप के जरिये पता की जा सकती है।

The post वोडाफोन 569 रुपये में दे रही है 84 दिनों के लिए 252जीबी डाटा साथ में अनलिमिटेड वॉयस कॉल फ्री, जियो-एयरटेल को सीधी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-india-offer-3gb-daily-data-rs569-and-2gb-daily-data-rs511-84days-in-hindi/feed/ 1
सिर्फ 9 रुपये में करिए पूरे दिन फ्री बात, 100एसएमएस के साथ ही 100एमबी डाटा https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-rs-9-plan-with-unlimited-voice-call-and-100mb-data-in-hindi/ Fri, 01 Jun 2018 12:46:00 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20205 भारतीय टेलीकॉम बाजार में मची प्रतिस्पर्धा दूरसंचार कंपनियों के लिए बेशक कितनी ही बुरी हो लेकिन कस्टमर्स को इससे चौतरफा लाभ मिल रहा है। मार्च महीने में वोडाफोन ने 21 रुपये वाला प्लान पेश किया ​था जिसमें कंपनी 1 घंटे के लिए अनलिमिटेड 4जी डाटा दे रही थी। वहीं अब वोडाफोन सिर्फ 9 रुपये की […]

The post सिर्फ 9 रुपये में करिए पूरे दिन फ्री बात, 100एसएमएस के साथ ही 100एमबी डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय टेलीकॉम बाजार में मची प्रतिस्पर्धा दूरसंचार कंपनियों के लिए बेशक कितनी ही बुरी हो लेकिन कस्टमर्स को इससे चौतरफा लाभ मिल रहा है। मार्च महीने में वोडाफोन ने 21 रुपये वाला प्लान पेश किया ​था जिसमें कंपनी 1 घंटे के लिए अनलिमिटेड 4जी डाटा दे रही थी। वहीं अब वोडाफोन सिर्फ 9 रुपये की कीमत वाला बेहद ही शानदार प्लान लेकर आई है।

वोडाफोन की ओर से 9 रुपये का प्लान पेश किया गया है जो 1 दिन की वैधता के साथ आता है। यह प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए है। इस प्लान के तहत वोडाफोन लोकन व एसटीडी नंबरों पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल दे रही है। वोडाफोन की ओर से दी जा रही ये वॉयस कॉल रोमिंग के दौरान भी पूरी तरह से फ्री रहेगी। वॉयस कॉल के साथ ही इस प्लान में पूरे दिन के लिए 100 एसएमएस भी दिए जा रहे हैं।

voda-airtel

इंटरनेट डाटा की बात करें तो कंपनी की ओर से ग्राहकों को एक दिन के लिए 100एमबी इंटरनेट ​डाटा दिया जा रहा है। गौरतलब है कि वोडाफोन की ओर से यह प्लान अभी ईस्ट यूपी जैसे चुनिंदा सर्किल्स में ही जारी किया गया है। हो सकता है कि आने वाले दिनों में कंपनी 9 रुपये वाले इस प्लान को पूरे देश में लागू कर दे।

वोडाफोन के 21 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान में आप 1 घंटे के लिए अनलिमिटेड 3जी या 4जी डाटा का उपयोग कर सकते हैं। वहीं रिलायंस जियो द्वारा पेश किए जा चुके 19 रुपये वाले प्लान में 1 दिन के​ लिए अनलिमिटेड कॉलिंग व 20 मैसेज के साथ 150 एमबी का डाटा मिलता है।

The post सिर्फ 9 रुपये में करिए पूरे दिन फ्री बात, 100एसएमएस के साथ ही 100एमबी डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जियो से भी आगे निकला वोडाफोन, पेश किया देश का पहला ऐसा प्लान जो 84 दिनों तक देता है इतना सारा 4जी डाटा https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-rs511-plan-rs569-plan-4g-data-offer-for-84-days-in-hindi/ Mon, 30 Apr 2018 08:13:05 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19410 वोडाफोन की ओर से दो धाकड़ प्लान पेश किए गए हैं।

The post जियो से भी आगे निकला वोडाफोन, पेश किया देश का पहला ऐसा प्लान जो 84 दिनों तक देता है इतना सारा 4जी डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय टेलीकॉम बाजार में हर हफ्तें कोई न कोई कंपनी ऐसा प्लान लेकर आती है जिसके बाजार में आने के बाद दूरसंचार कंपनियों में होड़ मच जाती है। आमतौर पर यह होड़ जियो के साथ ही दिखाई देती है। लेकिन इस बार वोडाफोन ने अपनी झोली से ऐसा प्लान बाहर निकाला है जो अब तक देश की किसी टेलीकॉम कंपनी ने नहीं दिया है। वोडाफोन की ओर से 511 रुपये और 569 रुपये के दो प्लान पेश किए गए हैं जो लंबी वेलिडिटी के साथ ढ़ेर सारा इंटरनेट डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दे रहे हैं।

वोडाफोन 511 रुपये प्लान
वोडाफोन का यह प्लान कई मायनों में खास है। कंपनी ने यह प्लान अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किया है जो 84 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के तहत कुल 168 जीबी 4जी डाटा दिया जा रहा है जो हर दिन 2जीबी के हिसाब से ग्राहकों को प्राप्त होगा। यह प्लान न सिर्फ ग्राहकों के ​लिए फायदेमंद है बल्कि इंडियन टेलीकॉम कंपनियों द्वारा पेश किया गया पहला ऐसा प्लान है जो 84 दिनों तक हर दिन 2जीबी डाटा दे रहा है।

vodafone-3

वोडाफोन 569 रुपये प्लान
वोडाफोन द्वारा पेश किया गया यह 569 रुपये का प्लान भी 84 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के तहत यूजर्स को हर दिन 3जीबी 4जी डाटा दिया जा रहा है। यानि वोडाफोन यूजर्स को 84 दिनों के लिए कुल 252जीबी 4जी डाटा मिलेगा।

दोनों प्लान्स में मिलने वाले इंटरनेट डाटा का लाभ 4जी के साथ ही 3जी की स्पीड पर भी उठाया जा सकता है। इंटरनेट डाटा के साथ ही दोनों प्लान्स में लोकल व एसटीडी वॉयस कॉल पूरी तरह से फ्री दी जा रही है जिनका यूज़ रोमिंग के दौरान भी किया जा सकता है। इसके अलावा यूजर्स को हर दिन 100एसएमएस प्राप्त होंगे जो 84 दिनों तक चलेंगे।

The post जियो से भी आगे निकला वोडाफोन, पेश किया देश का पहला ऐसा प्लान जो 84 दिनों तक देता है इतना सारा 4जी डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
वोडाफोन का अब तक का सबसे सस्ता प्लान, 33 रुपये में एक दिन के लिए अनलिमिटेड 4जी डाटा https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-rs-33-and-rs-29-data-plan-in-hindi/ Wed, 28 Mar 2018 12:21:33 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18535 इन दोनों ही प्लान्स में अनलिमिटेड डाटा का यूज 4जी के साथ 3जी नेटवर्क पर भी किया जा सकता है।

The post वोडाफोन का अब तक का सबसे सस्ता प्लान, 33 रुपये में एक दिन के लिए अनलिमिटेड 4जी डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय टेलीकॉम बाजार में मची प्राइस वॉर खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अभी जहां अपना 65 रुपये का नया प्री-पेड प्लान पेश किया है, वहीं इससे भी आगे निकलते हुए वोडाफोन दो नए प्लान्स लेकर आई है। कंपनी की ओर से 33 रुपये और 21 रुपये की कीमत के दो पैक पेश किए गए है। वोडाफोन के ये छोटे पैक इंटरनेट यूजर्स के लिए बड़े काम का है।

वोडाफोन 33 रुपये प्लान

वोडाफोन की ओर से पेश किया गया 33 रुपये का यह नया पैक प्री-पेड ग्राहकों के लिए है। यह प्लान 1 दिन की वे​लिडिटी के साथ आता है जिसमें अनमिलमिटेड 4जी डाटा मिलता है। वोडाफोन यूजर्स इस डाटा का लाभ रात के 1 बजे से लेकर सुबह के 6 बजे तक उठा सकते हैं।

vodafone offer

वोडाफोन 21 रुपये प्लान

वोडाफोन की ओर से पेश किया गया यह पैक भी प्री-पेड ग्राहकों के लिए है। यह प्लान 1 घंटे की वैधता वाला है जिसमें अनमिलमिटेड 4जी डाटा मिलता है। वोडाफोन यूजर्स इस डाटा का लाभ दिन में किसी भी वक्त उठा सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे एक बार पैक एक्टिव होने के बाद यह 60 मिनट यानि 1 घंटे के लिए आपको अनलिमिटेड डाटा प्रदान करेगा।

वोडाफोन के इन दोनों ही प्लान्स में मिलने वाले अनलिमिटेड डाटा का यूज 4जी के साथ-साथ 3जी नेटवर्क पर भी किया जा सकता है।

The post वोडाफोन का अब तक का सबसे सस्ता प्लान, 33 रुपये में एक दिन के लिए अनलिमिटेड 4जी डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
वोडाफोन का धमाका : 299 रुपये में 56जीबी डाटा और अन​लिमिटेड कॉल https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-rs299-prepaid-plan-56days-56gb-data-unlimited-voice-call-free-in-hindi/ Tue, 06 Mar 2018 10:47:13 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17697 वोडाफोन का 299 रुपये का नया प्लान प्रीपेड कस्टमर्स के लिए है।

The post वोडाफोन का धमाका : 299 रुपये में 56जीबी डाटा और अन​लिमिटेड कॉल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

बदलते इंडिया की बढ़ती टेलीकॉम मार्केट में बिगड़ती प्राइज़ वॉर थमने का नाम नहीं ले रही है। अपने कस्टमर्स को बनाए रखने और नए कस्टमर्स को लुभाने के लिए तमाम टेलीकॉम कंपनियां आर्कषक आॅफर्स के साथ नए नए प्लान्स लेकर आ रही है। इस कड़ी में वोडाफोन ने भी अपना नया और धमाकेदार प्लान पेश किया है। वोडाफोन की ओर से 299 रुपये का नया प्लान पेश किया गया है जिसमें 56 जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है।व्हाट्सऐप के ‘डिलीट फॉर ऐवरीवन’ फीचर की समय सीमा बढ़ी, अब 7 मिनट के बाद भी कर पाएंगे मैसेज डिलीट

वोडाफोन की ओर से पेश किया 299 रुपये का नया प्लान प्रीपेड कस्टमर्स के लिए है। यह प्लान 56 दिनों की वेलिडिटी के साथ पेश किया गया है, जिसमें हर दिन 1जीबी इंटरनेट डाटा यूजर्स के नंबर पर क्रेडिट किया जाएगा। यानि 56 दिनों में वोडाफोन ग्राहकों को 56जीबी डाटा प्राप्त होगा।

vodafone-plan

अन्य बेनिफिट की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वोडाफोन के इस प्लान में आॅननेटवर्क व आॅफनेटवर्क लोकल तथा एसटीडी वॉयस कॉल पूरी तरह से फ्री दी जा रही है। नए ​नियमों के अनुसार ग्राहक एक दिन में अधिकतम 250 मिनट तक मुफ्त बात कर पाएंगे तथा एक हफ्ते में 1,000 मिनट फ्री रहेगी। इसके साथ ही हर दिन 100एसएमएस भी प्राप्त होंगे।

जियो दे रही है 10जीबी 4जी डाटा बिल्कुल फ्री, जानें कैसे पाएं यह मुफ्त का लाभ

गौरतलब है कि वोडाफोन की ओर से यह प्रीपेड प्लान अभी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सर्किल में ही लागू किया गया है तथा इस प्लान में मिलने वाला 56जीबी डाटा 2जी की स्पीड पर चलेगा। आशा है कि आने वाले दिनों में वोडाफोन इस प्लान का विस्तार कर अन्य ​सर्किल्स में भी उपलब्ध कराए।

The post वोडाफोन का धमाका : 299 रुपये में 56जीबी डाटा और अन​लिमिटेड कॉल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>