Vodafone Plan | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 22 Jan 2020 02:44:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 3GB डेली डाटा और अनलिमिटेड कॉल के साथ Vodafone लाया दो नए प्लान, जानें क्या मिलेंगे बेनिफिट्स https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-rs-558-rs-398-prepaid-recharge-plans-launched/ https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-rs-558-rs-398-prepaid-recharge-plans-launched/#respond Wed, 22 Jan 2020 02:44:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40067 दो नए प्लान के साथ कंपनी ने अपने पुराने सस्ते प्लान में भी बदलाव किया है।

The post 3GB डेली डाटा और अनलिमिटेड कॉल के साथ Vodafone लाया दो नए प्लान, जानें क्या मिलेंगे बेनिफिट्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय टेलिकॉम क्षेत्र में लगभग सभी कंपनियां अपने नए प्लान के दम पर ग्राहकों को लुभाने की कोशिश में लगी हुई हैं। वहीं, इसी लिस्ट में वोडाफोन काफी समय से नए प्लान्स पेश कर ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में दो नए प्लान्स को पेश किया है। कंपनी द्वारा पेश किए गए दो नए प्लान में डेली डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा।

Vodafone ने अपने ग्राहकों के लिए दो नए प्लान पेश किए हैं जो कि 398 रुपए और 558 रुपए वाले हैं। आइए आगे आपको इन प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में सभी जानकारी देते हैं। हालांकि, 558 रुपए वाला प्रीपेड प्लान फिलहाल मध्य प्रदेश सर्कल में उपलब्ध है। वहीं, दूसरी ओर 398 रुपए का प्रीपेड प्लान मध्य प्रदेश के अलावा मुंबई सर्कल में भी उपलब्ध है। इतना ही नहीं इन नए दो प्लान के साथ कंपनी ने अपने पुराने 19 रुपए वाले प्लान को रिवाइज किया है जो कि वोडाफोन का सस्ते प्लान में से एक है।

558 रुपए वाला प्लान

सबसे पहले बात करते हैं वोडाफोन के 558 रुपए वाले प्रीपेड प्लान की तो इस प्लान की मदद से यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग कर सकते हैं। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को 3 जीबी डाटा प्रति दिन मिलता है। वहीं, इसमें 100 एसएमएस प्रति दिन फ्री दिए जा रहे हैं। इस प्रीपेड प्लान की वैधता 56 दिन है। इसके अलावा कंपनी अपने दूसरे प्लान्स की तरह ही इस प्लान में वोडाफोन प्ले सब्सक्रिप्शन और 999 रुपये कीमत का एक साल का ZEE5 सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री दे रहे हैं।

398 रुपए वाला प्लान

दूसरी ओर अगर बात करें 398 रुपए के प्लान की तो इसमें भी 3 जीबी डाटा प्रति दिन दिया जा रहा है। हालांकि, इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलते हैं। दोनों ही प्लान कंपनी की वेबसाइट पर सभी ऑफर्स के साथ लिस्ट कर दिए गए हैं।

19 रुपए वाले प्लान में हुआ बदलाव

अगर बात करें Vodafone के 19 रुपए वाले प्रीपेड प्लान की तो इसमें यूजर्स को अब पहले से ज्यादा डाटा लाभ मिलेगा। बदलाव के बाद सब्सक्राइबर्स को इस प्लान में 150 एमबी डाटा की जगह 200 एमबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 2 दिन की वैधता मिल रही है।

The post 3GB डेली डाटा और अनलिमिटेड कॉल के साथ Vodafone लाया दो नए प्लान, जानें क्या मिलेंगे बेनिफिट्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-rs-558-rs-398-prepaid-recharge-plans-launched/feed/ 0
Vodafone ने दिया बड़ा सरप्राइज़, FUP लिमिट हटाकर पूरे देश में फ्री की कॉलिंग, साथ ही पेश किए 3 सस्ते और फायदेमंद प्लान https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-fup-limit-removed-india-unlimited-free-voice-calling-three-new-plan-launched-rs-219-399-499-airtel-jio/ https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-fup-limit-removed-india-unlimited-free-voice-calling-three-new-plan-launched-rs-219-399-499-airtel-jio/#respond Mon, 09 Dec 2019 07:52:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38672 Airtel और Reliance Jio के सामने भी कड़ी चुनौती पेश कर ​दी है।

The post Vodafone ने दिया बड़ा सरप्राइज़, FUP लिमिट हटाकर पूरे देश में फ्री की कॉलिंग, साथ ही पेश किए 3 सस्ते और फायदेमंद प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vodafone Idea इंडिया की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन चुकी है। दो बड़ी कंपनियों के मर्ज़र के बाद आज भारतीय दूरसंचार क्षेत्र का सबसे बड़ा उपभोक्ता आधार इसी कंपनी के पास है। Vodafone Idea ने गत 1 दिसंबर को अन्य सभी कंपनियों की ही तरह अपने टैरिफ रेट में वृद्धि करते हुए नए प्लान्स पेश किए थे। सभी कंपनियों द्वारा प्लान्स मंहगे किए जाने के चलते आम मोबाइल यूजर में काफी रोष है। लेकिन अब Vodafone ने नया पासा फेंकते हुए अपने ग्राहकों को बेहद ही शानदार सरप्राइज़ दिया है। Vodafone ने घोषणा कर दी है कि अब उसके नंबर से बिना किसी FUP लिमिट के पूरी तरह से अनलिमिटेड कॉल की जा सकेगी। वहीं साथ ही Vodafone ने तीन नए और सस्ते प्लान भी बाजार में उतार दिए हैं।

Vodafone ने न सिर्फ अपने यूजर्स को शानदार तोहफा दिया है बल्कि साथ ही Airtel और Reliance Jio जैसी प्रतिद्वंदी कंपनियों के सामने भी कड़ी चुनौती पेश कर ​दी है। सबसे पहले FUP लिमिट की बात करें तो Vodafone की ओर से अभी तक अपने यूजर्स को ऑन-नेटवर्क तो पूरी तरह से फ्री कॉलिंग दी जा रही थी, लेकिन ऑफ-नेटवर्क कॉलिंग यानि Vodafone के अलावा किसी अन्य कंपनी के नंबर पर कॉल करने के लिए ग्राहकों को 1,000 या 3,000 कॉलिंग मिनट की प्राप्त हो रही थी। लेकिन अब Vodafone ने साफ कर दिया है कि अब कंपनी कोई भी एफयूपी चार्ज नहीं लेगी तथा पूरे देश में किसी भी नंबर पर अन​लिमिटेड फ्री कॉलिंग की जा सकेगी।

गौरतलब है कि अभी तक Airtel ही अकेली ऐसी टेलीकॉम कंपनी थी जो अपने यूजर्स को सभी कंपनियों के नंबर पर फ्री कॉलिंग की सुविधा दे रही थी। Vodafone और Reliance Jio की ओर से उपभोक्ताओं से FUP limit के तहत कॉलिंग मिनट ही दी जा रही थी। लेकिन अब Vodafone ने घोषणा की है कि कंपनी के 2 दिन की वेलिडिटी वाले 19 रुपये के प्लान से लेकर 365 दिन की वेलिडिटी वाले 2399 रुपये वाले प्लान तक सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड नेशनल कॉल प्राप्त होगी। बता दें कि इस घोषणा के साथ ही मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि Vodafone ने तीन और नए प्लान बाजार में उतारे हैं जो कम कीमत पर बेहतरीन फायदा दे रहे हैं।

ये हैं तीन नए प्लान

Vodafone 219 रुपये

वोडाफोन द्वारा जारी किया गया है यह नया प्लान एक महीना यानि 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। प्लान में मिलने वाले फायदों की बात करें तो Vodafone यूजर्स को हर दिन 1 जीबी 4G डाटा दिया जाएगा। यानि पूरे प्लान के तहत ग्राहक कुल 28 जीबी डाटा का यूज़ कर पाएंगे। इसी तरह Vodafone के 219 रुपये वाले प्लान के तहत यूजर्स को हर दिन 100 एसएमएस भी प्राप्त होंगे। वहीं कॉलिंग की बात करें तो कंपनी अब पूरे देश के किसी भी नंबर पर फ्री और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दे रही है।

Vodafone fup limit removed india unlimited free voice calling three new plan launched rs 219 399 499 airtel jio

Vodafone 399 रुपये

वोडाफोन का 399 रुपये वाला प्लान 56 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। आपको बता दें कि टैरिफ प्लान्स रिवाईज़ करने के बाद Vodafone ने 28 दिनों की वेलिडिटी वाले प्लान के साथ सीधा 84 दिन और 365 दिन की वैधता वाले प्लान भी पेश किए थे। 399 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को हर दिन 1.5 जीबी 4G डाटा दिया जाएगा और साथ ही 100एसएमएस प्रतिदिन प्राप्त होंगे। इस प्लान में भी कॉलिंग पूरी तरह से फ्री है।

Vodafone 499 रुपये

499 रुपये वाला यह प्लान भी वोडाफोन की ओर से 56 दिनों की वेलिडिटी के साथ पेश किया गया है। इस प्लान के तहत यूजर्स को हर दिन 2 जीबी 4G इंटरनेट प्राप्त होगा। यानि पूरी वेलिडिटी के दौरान उपभोक्ता कुल 112 जीबी डाटा का फायदा उठा पाएंगे। इस प्लान में भी हर दिन 100एसएमएस मिलेंगे तथा Vodafone यूजर देश के किसी भी सर्किल के किसी भी नंबर पर पूरी तरह से फ्री अनलिमिटेड वॉयस कॉल कर पाएंगे।

The post Vodafone ने दिया बड़ा सरप्राइज़, FUP लिमिट हटाकर पूरे देश में फ्री की कॉलिंग, साथ ही पेश किए 3 सस्ते और फायदेमंद प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-fup-limit-removed-india-unlimited-free-voice-calling-three-new-plan-launched-rs-219-399-499-airtel-jio/feed/ 0
वोडाफोन लाया 119 रुपये का नया प्लान, पूरे ​महीने मिलेगा 4जी डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-119-rs-prepaid-plan-4g-data-unlimited-voice-call-free-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-119-rs-prepaid-plan-4g-data-unlimited-voice-call-free-in-hindi/#respond Tue, 05 Feb 2019 13:06:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=27203 वोडाफोन 119 रुपये की कीमत पर 4जी डाटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल मुफ्त दे रहा है।

The post वोडाफोन लाया 119 रुपये का नया प्लान, पूरे ​महीने मिलेगा 4जी डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन टेलीकॉम बाजार में कंपनियों के बीच की प्रतिस्पर्धा नए प्लान के रूप में यूजर्स के सामने आती है। हर कंपनी कम से कम कीमत पर अधिक से अधिक बेनिफिट देने की जुगत में रहती है जिससे स्मार्टफोन यूजर्स को अपने नेटवर्क के जोड़े रखा जा सके। इसी कवायद में वोडाफोन ने भी अपने प्रीपेड कस्टमर्स के लिए नया प्लान पेश किया है जो सिर्फ 119 रुपये की कीमत पर ढेर सारे 4जी डाटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल मुफ्त दे रहा है।

अगर आपके फोन में भी हैं ये ब्यूटी कैमरा और फोटो एडिटिंग ऐप तो जल्दी से करें डिलीट

वोडाफोन की ओर से 119 रुपये वाले प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किया गया है जो 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। प्लान में मिलने वाले इंटरनेट डाटा की बात पहले करें तो वोडाफोन अपने यूजर्स को इस प्लान के तहत हर दिन 1जीबी 4जी डाटा दे रही है। प्लान की पूरी वेलिडिटी में वोडाफोन ग्राहकों को कुल 28जीबी इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा। इस डाटा का यूज़ 4जी के साथ साथ 3जी नेटवर्क पर भी किया जा सकेगा या नहीं इस बात पर अभी सशंय कायम है।

vodafone 119 rs prepaid plan 4g data unlimited voice call free in hindi

वॉयस बेनिफिट की बात करें तो वोडाफोन यूजर्स 119 रुपये के रिचार्ज के बाद लोकल व एसटीडी नंबरों पर अनलिमिटेड कॉल कर पाएंगे। आजकल जहां वॉयस कॉल एफयूपी लिमिट के साथ आती है वहीं वोडाफोन के इस प्लान में वॉयस कॉल पूरी तरह से फ्री बताई गई है। वहीं रोमिंग के दौरान भी वॉयस कॉल का यूज़ इनकमिंग व आउटगोइंग दोनों वक्त मुफ्त किया जा सकेगा।

मिनटों में सोल्ड आउट हुआ सैमसंग गैलेक्सी एम10 और एम20, जानें अगली सेल होगी कब

गौरतलब है कि वोडाफोन के इस प्लान में एसएमएस की सुविधा नहीं मिलेगी। रिपोर्ट के मुताबिक वोडाफोन की ओर से 119 रुपये वाला प्लान अभी चुनिंदा टेलीकॉम सर्किल्स में जारी ​कर दिया गया है। ऐसे में वोडाफोन के इस पैक की उपलब्धता जानने के लिए कंपनी की वेबसाइट या वोडाफोन ऐप पर जाकर चैक किया जा सकता है।

The post वोडाफोन लाया 119 रुपये का नया प्लान, पूरे ​महीने मिलेगा 4जी डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-119-rs-prepaid-plan-4g-data-unlimited-voice-call-free-in-hindi/feed/ 0