vodafone | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 08 Apr 2026 10:13:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Jio, Airtel, Vodafone Idea के बिना इंटरनेट वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स, यहां देखें पूरी लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/jio-airtel-vi-voice-only-prepaid-plans-list-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-airtel-vi-voice-only-prepaid-plans-list-price/#respond Wed, 08 Apr 2026 10:13:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=193782 आज के समय में जहां ज्यादातर लोग हाई-स्पीड इंटरनेट और अनलिमिटेड डेटा वाले प्लान्स की तरफ बढ़ रहे हैं, वहीं एक बड़ा वर्ग ऐसा भी है जिन्हें सिर्फ कॉलिंग और SMS की जरूरत होती है। हर यूजर को हर महीने भारी डेटा पैक की जरूरत नहीं होती है। कई लोग ऐसे भी हैं जो सिर्फ […]

The post Jio, Airtel, Vodafone Idea के बिना इंटरनेट वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स, यहां देखें पूरी लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज के समय में जहां ज्यादातर लोग हाई-स्पीड इंटरनेट और अनलिमिटेड डेटा वाले प्लान्स की तरफ बढ़ रहे हैं, वहीं एक बड़ा वर्ग ऐसा भी है जिन्हें सिर्फ कॉलिंग और SMS की जरूरत होती है। हर यूजर को हर महीने भारी डेटा पैक की जरूरत नहीं होती है। कई लोग ऐसे भी हैं जो सिर्फ अपना नंबर एक्टिव रखना चाहते हैं, कुछ लोग सेकेंडरी सिम यूज करते हैं, तो वहीं सीनियर सिटिजन्स के लिए इंटरनेट की तुलना में कॉलिंग ज्यादा जरूरी होती है। इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखते हुए Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea (Vi) ऐसे प्रीपेड प्लान्स ऑफर करते हैं, जिनमें डेटा नहीं होता हैं, लेकिन आपको इन प्रीपेड प्लान में कॉलिंग और SMS की पूरी सुविधा मिलती है। इन प्लान्स की खास बात यह है कि ये कम कीमत में लंबी वैलिडिटी देते हैं और जरूरत पड़ने पर आप अलग से डेटा वाउचर भी जोड़ सकते हैं।

इसके अलावा, भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने को टेलीकॉम कंपनियों को मोबाइल प्लान को लेकर नया प्रस्ताव दिया है। अब फोन कॉल और एसएमएस वाले सस्ते प्लान अनिवार्य किए जा सकते हैं। प्रस्ताव के अनुसार, टेलीकॉम ऑपरेटर्स को बिना डाटा वाला प्लान देना होगा। इनकी कीमत मौजूदा स्पेशल डाटा प्लान से कम होगी। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं, इस समय मौजूद Jio, Airtel और Vodafone Idea के बिना इंटरनेट वाले कॉल और SMS प्रीपेड प्लान के बारे में…

Jio, Airtel, Vi के वॉयस ओनली प्रीपेड प्लान्स (2026)

कंपनी प्लान व कीमत बेनिफिट्स
 Jio ₹1748 336 दिन वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग (लोकल/STD/रोमिंग), 3600 SMS, कोई डेटा नहीं, जरूरत पर डेटा वाउचर, JioTV और JioCloud एक्सेस
 Jio ₹448 84 दिन वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, 1000 SMS, कोई डेटा नहीं, जरूरत पर डेटा वाउचर
 Airtel ₹1849 365 दिन वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, 3600 SMS, कोई डेटा नहीं, Adobe Express Premium (12 महीने), फ्री Hellotunes
 Airtel ₹469 84 दिन वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, 900 SMS, कोई डेटा नहीं, Adobe Express Premium, फ्री Hellotunes
Vi ₹1849 365 दिन वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, 3600 SMS, कोई डेटा नहीं, ₹22 से डेटा वाउचर (1GB/1 दिन)
Vi ₹470 84 दिन वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, 900 SMS, कोई डेटा नहीं, जरूरत पर डेटा वाउचर

Reliance Jio के बिना डेटा वाले प्रीपेड प्लान्स

Jio 1748 रुपये वाला वॉयस ओनली प्लान

Reliance Jio का 1748 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए खास है, जो एक बार रिचार्ज करके लंबे समय तक सिम को एक्टिव रखना चाहते हैं। इस प्लान में 336 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिलती है, जो लगभग एक साल के बराबर होती है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जाती है, जिसमें लोकल, STD और नेशनल रोमिंग कॉल्स शामिल हैं। इसके अलावा, आपको टोटल 3600 SMS भी मिलते हैं, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए पर्याप्त हैं। हालांकि इस प्लान में डेटा शामिल नहीं है, लेकिन यही इसकी खासियत भी है। अगर आपको इंटरनेट की जरूरत नहीं है, तो आप बेकार में डेटा के लिए पैसे नहीं खर्च करेंगे। जरूरत पड़ने पर आप अलग से डेटा वाउचर जोड़ सकते हैं। इसके साथ JioTV और JioCloud जैसे ऐप्स का एक्सेस भी मिलता है, जिससे बेसिक डिजिटल सर्विसेज का उपयोग किया जा सकता है।

Jio 448 रुपये वाला वॉयस ओनली प्लान

जियो का 448 रुपये वाला वॉयस ओनली प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए है जो 2-3 महीने के लिए सिम एक्टिव रखना चाहते हैं। इस प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, जो इसे शॉर्ट-टर्म यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प बनाती है। इस प्लान के साथ आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 1000 SMS दिए जाते हैं। यह प्लान भी पूरी तरह वॉयस-ओनली है, यानी इसमें कोई डेटा यानी इंटरनेट नहीं मिलता है। यह प्लान उन लोगों के लिए बढ़िया है जो कम खर्च में अपने नंबर को चालू रखना चाहते हैं और जरूरत पड़ने पर डेटा वाउचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर जियो के सबसे सस्ता डेटा वाउचर की बात करें, तो यह 11 रुपये का है। इसमें आपको आपको एक घंटे की वैलिडिटी मिलती है और 10जीबी डेटा मिलता है। वहीं ₹19 रुपये का डेटा पैका है, जो एक दिन की वैलिडिटी और 1GB डेटा के साथ आता है। इसका फायदा यह है कि आप तभी डेटा खरीदते हैं जब आपको जरूरत हो। इससे अनावश्यक खर्च से बचा जा सकता है।

Airtel के बिना इंटरनेट वाले प्रीपेड प्लान्स

Airtel 1849 रुपये वाला वॉयस ओनली प्लान

Bharti Airtel का 1849 रुपये का प्रीपेड प्लान एक लॉन्ग-टर्म प्लान है, जिसमें 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 3600 SMS मिलते हैं। Airtel अपने यूजर्स को कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी देता है। याद रखें कि इस प्लान में आपको इंटरनेट यानी डेटा की सुविधा नहीं मिलती है। इसमें Adobe Express Premium का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन शामिल है, जिसकी कीमत लगभग 4000 रुपये के आसपास होती है। इसके अलावा, यूजर्स को फ्री Hellotunes का भी फायदा मिलता है, जिससे वे अपनी पसंद के कॉलर ट्यून सेट कर सकते हैं।यह प्लान उन लोगों के लिए बेहतर है जो लंबी वैलिडिटी के साथ कुछ अतिरिक्त डिजिटल बेनिफिट्स भी चाहते हैं।

Airtel 469 रुपये वाला वॉयस ओनली प्लान

एयरटेल का 469 रुपये का बिना इंटरनेट वाला यह प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 900 SMS मिलते हैं। यह प्लान उन यूजर्स के लिए हैं, जो कम बजट में एक भरोसेमंद नेटवर्क चाहते हैं। इसमें भी Adobe Express Premium और Hellotunes जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं, जिससे यह प्लान और भी वैल्यू फॉर मनी बन जाता है। यह प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छा है जो Airtel नेटवर्क को ट्राई करना चाहते हैं या शॉर्ट-टर्म के लिए कनेक्शन रखना चाहते हैं।

Vodafone Idea (Vi) के बिना डेटा वाले प्रीपेड प्लान्स

Vi 1849 रुपये वाला वॉयस ओनली प्लान

Vodafone Idea का ₹1849 प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए है जो एक बार रिचार्ज करके पूरे साल के लिए सिम को एक्टिव रखना चाहते हैं। इस प्लान में 365 दिनों की लंबी सर्विस वैलिडिटी मिलती है, जिससे बार-बार रिचार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग है, जिसमें लोकल, STD और नेशनल रोमिंग कॉल्स शामिल हैं। इसके अलावा, यूजर्स को पूरे प्लान के दौरान 3600 SMS भी मिलते हैं, जो बेसिक कम्युनिकेशन के लिए पर्याप्त हैं। हालांकि इस प्लान में किसी भी तरह का डेटा नहीं मिलता है। लेकिन Vi यूजर्स के लिए डेटा वाउचर का विकल्प खुला रहता है। कंपनी के डेटा वाउचर 22 रुपये से शुरू होते हैं, जिसमें 1GB डेटा मिलता है, हालांकि इसकी वैलिडिटी सिर्फ 1 दिन की होती है। इसका मतलब यह है कि अगर आपको कभी-कभी इंटरनेट की जरूरत पड़ती है, तो आप जरूरत के हिसाब से अलग से डेटा रिचार्ज कर सकते हैं। साथ ही, ज्यादा डेटा और लंबी वैलिडिटी वाले वाउचर भी उपलब्ध हैं, जिससे यूजर्स को पूरी फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है।

Vi 470 रुपये वाला वॉयस ओनली प्लान

Vodafone Idea का 470 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर है जो कम अवधि के लिए अपनी सिम एक्टिव रखना चाहते हैं। इस प्लान में 84 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिलती है, जो इसे मिड-रेंज यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प बनाती है। इस प्लान में भी यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है, जिससे आप बिना किसी लिमिट के लोकल और STD कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, कुल 900 SMS दिए जाते हैं, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए पर्याप्त हैं। जैसा कि यह भी एक वॉयस-ओनली प्लान है, इसमें किसी तरह का इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है, लेकिन 1849 रुपये वाले प्लान की तरह ही इसमें भी यूजर्स को अलग से डेटा वाउचर रिचार्ज करने की सुविधा मिलती है।

Jio, Airtel और Vi के ये वॉयस-ओनली प्लान्स उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं, जो इंटरनेट के बिना भी मोबाइल सेवाओं का इस्तेमाल करना चाहते हैं। इन प्लान्स की सबसे बड़ी खासियत है कम कीमत में लंबी वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा। साथ ही, जरूरत पड़ने पर डेटा वाउचर जोड़ने का विकल्प भी मिलता है, जिससे यूजर्स को पूरी फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है। अगर आप भी ऐसा प्लान चाहते हैं जिसमें बेवजह डेटा के लिए पैसे न खर्च करने पड़ें, तो ये प्लान्स आपके लिए एक स्मार्ट और किफायती चुनाव साबित हो सकते हैं।

सवाल- जवाब (FAQs)

वॉयस ओनली यानी बिना इंटरनेट वाले प्लान क्या होते हैं?

बिना इंटरनेट वाले प्लान ऐसे प्रीपेड प्लान होते हैं जिनमें डेटा शामिल नहीं होता है। इनमें सिर्फ अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती है, जिससे यूजर्स बिना अतिरिक्त खर्च के अपने नंबर को एक्टिव रख सकते हैं।

क्या इन प्लान्स में बाद में डेटा जोड़ा जा सकता है?

हां, बिल्कुल। आप Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea के किसी भी वॉयस-ओनली प्लान के साथ अलग से डेटा वाउचर रिचार्ज कर सकते हैं। इससे आपको जरूरत के हिसाब से इंटरनेट इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है।

क्या ये प्लान्स सस्ते होते हैं?

हां, ये प्लान्स आमतौर पर डेटा वाले प्लान्स के मुकाबले सस्ते होते हैं, क्योंकि इनमें इंटरनेट शामिल नहीं होता है। साथ ही, ये लंबी वैलिडिटी भी देते हैं, जिससे बार-बार रिचार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती है।

ये प्लान किन लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद हैं?

ये प्लान खासतौर पर सीनियर सिटिजन्स, सेकेंडरी सिम यूजर्स, कम डेटा इस्तेमाल करने वाले लोग या सिर्फ कॉलिंग के लिए फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होते हैं।

क्या इन प्लान्स में रोमिंग कॉलिंग फ्री होती है?

हां, ज्यादातर वॉयस-ओनली प्लान्स में लोकल, STD और नेशनल रोमिंग पर अनलिमिटेड कॉलिंग शामिल होती है, जिससे आप पूरे भारत में बिना अतिरिक्त चार्ज के कॉल कर सकते हैं।

क्या SMS लिमिट हर प्लान में अलग होती है?

हां, अलग-अलग प्लान्स में SMS की संख्या अलग हो सकती है। कुछ प्लान्स में 900 SMS मिलते हैं, जबकि कुछ में 3600 SMS तक की सुविधा दी जाती है।

The post Jio, Airtel, Vodafone Idea के बिना इंटरनेट वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स, यहां देखें पूरी लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-airtel-vi-voice-only-prepaid-plans-list-price/feed/ 0
वोडाफोन-आइडिया (Vi) पोस्टपेड प्लान्स 2026, जानें कॉल्स, डेटा और ओटीटी की डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/vi-postpaid-recharge-plans-unlimited-data-voice-ott-benefits/ https://www.91mobiles.com/hindi/vi-postpaid-recharge-plans-unlimited-data-voice-ott-benefits/#respond Mon, 06 Apr 2026 12:12:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=193613 आज के समय में पोस्टपेड प्लान सिर्फ कॉलिंग और डेटा तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि ये एंटरटेनमेंट, सिक्योरिटी और लाइफस्टाइल बेनिफिट्स का पूरा पैकेज बन चुके हैं। खासतौर पर Vodafone Idea (Vi) अपने Max और REDX प्लान्स के जरिए यूजर्स को Night Data, OTT सब्सक्रिप्शन, डेटा रोलओवर और कई प्रीमियम सुविधाएं देता है। […]

The post वोडाफोन-आइडिया (Vi) पोस्टपेड प्लान्स 2026, जानें कॉल्स, डेटा और ओटीटी की डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज के समय में पोस्टपेड प्लान सिर्फ कॉलिंग और डेटा तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि ये एंटरटेनमेंट, सिक्योरिटी और लाइफस्टाइल बेनिफिट्स का पूरा पैकेज बन चुके हैं। खासतौर पर Vodafone Idea (Vi) अपने Max और REDX प्लान्स के जरिए यूजर्स को Night Data, OTT सब्सक्रिप्शन, डेटा रोलओवर और कई प्रीमियम सुविधाएं देता है। अगर आप ऐसा प्लान चाहते हैं जिसमें हर जरूरत का ध्यान रखा गया हो, तो आप वोडाफोन-आइडिया के इंडिविजुअल पोस्टपेड प्लान 2026 को ट्राई कर सकते हैंः

वोडाफोन-आइडिया इंडिविजुअल पोस्टपेड प्लान 2026

प्लान कीमत (महीना) बेनिफिट्स
Vi Max 451 ₹451 अनलिमिटेड कॉलिंग (लोकल, STD, नेशनल रोमिंग), 3000 SMS/महीना, 50GB डेटा + Night Binge (12AM–6AM अनलिमिटेड डेटा), 200GB तक डेटा रोलओवर, 5G एरिया में अनलिमिटेड 5G डेटा, OTT बेनिफिट्स में JioHotstar (1 साल), SonyLIV और ZEE5 (3 महीने), Vi Movies & TV एक्सेस, Norton 1 साल सिक्योरिटी
Vi Max 551 ₹551 अनलिमिटेड कॉलिंग, 3000 SMS/महीना, 90GB डेटा + Night Binge अनलिमिटेड डेटा, 200GB रोलओवर, 5G में अनलिमिटेड डेटा, OTT एक्सेस में JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, साथ में Amazon Prime Video का 6 महीने का ट्रायल, Swiggy और EazyDiner कूपन, Norton सिक्योरिटी, Vi Games
Vi Max 751 ₹751 अनलिमिटेड कॉलिंग, 3000 SMS/महीना, 150GB डेटा + Night Binge, 200GB रोलओवर, 5G में अनलिमिटेड डेटा, प्रीमियम OTT जैसे JioHotstar (TV+Mobile), SonyLIV Premium, Amazon Prime Video (6 महीने ट्रायल), Swiggy, EazyDiner, Norton सिक्योरिटी, Vi Games
Vi REDX 1201 ₹1201 अनलिमिटेड कॉलिंग, 3000 SMS/महीना, अनलिमिटेड डेटा + 5G डेटा, इंटरनेशनल रोमिंग (₹2999 पैक फ्री), साल में 4 बार एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, OTT बेनिफिट्स में Netflix (Basic), Amazon Prime Video, JioHotstar, SonyLIV Premium, Swiggy मेंबरशिप, Norton सिक्योरिटी, Vi Games

Vi Max 451 पोस्टपेड प्लान

वोडाफोन-आइडिया का 451 रुपये महीना वाला Vi Max 451 प्लान उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो कम कीमत में अच्छे बेनिफिट्स चाहते हैं। इस प्लान में आपको लोकल, STD और नेशनल रोमिंग पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है, साथ ही हर महीने 3000 SMS भी दिए जाते हैं। वहीं अगर डेटा की बात करें, तो इसमें 50GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, जिसके साथ Night Binge ऑफर के तहत रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा का उपयोग किया जा सकता है। इतना ही नहीं, बचा हुआ डेटा 200GB तक रोलओवर भी हो सकता है, जिससे आपका बिना इस्तेमाल किया गया डेटा अगले महीने बेकार नहीं जाता है।

5G कवरेज एरिया में आपको अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलता है। वहीं ओटीटी की बात करें, तो एंटरटेनमेंट के लिए इस प्लान में JioHotstar का 1 साल का मोबाइल सब्सक्रिप्शन, SonyLIV और ZEE5 का 3 महीने का एक्सेस दिया जाता है। इसके अलावा, Vi Movies & TV ऐप का भी एक्सेस मिलता है, जहां आप अलग-अलग कंटेंट देख सकते हैं। सिक्योरिटी के लिए Norton का 1 साल का मोबाइल सिक्योरिटी कवर भी शामिल है, जो इस प्लान को और वैल्यू फॉर मनी बनाता है।

Vi Max 551 पोस्टपेड प्लान

वोडाफोन- आइडिया का 551 रुपये महीने वाला Vi Max 551 प्लान मिड-रेंज यूजर्स के लिए एक बेहतर ऑप्शन है, जिसमें डेटा और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स दोनों का अच्छा बैलेंस मिलता है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और 3000 SMS/महीना की सुविधा मिलती है। वहीं अगर डेटा की बात करें, तो इसमें 90GB डेटा मिलता है, साथ ही Night Binge ऑफर के तहत रात में अनलिमिटेड डेटा का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इस प्लान में भी 200GB तक डेटा रोलओवर और 5G एरिया में अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा मिलती है। एंटरटेनमेंट के लिए इसमें JioHotstar, SonyLIV और ZEE5 का एक्सेस दिया जाता है, लेकिन इसकी खास बात है कि Amazon Prime Video का 6 महीने का ट्रायल भी मिलता है, जो मूवी और वेब सीरीज लवर्स के लिए काफी फायदेमंद है। इसके अलावा, Swiggy और EazyDiner के मेंबरशिप कूपन मिलते हैं, जिससे खाने-पीने और डाइनिंग पर डिस्काउंट मिलता है। Norton का 1 साल का सिक्योरिटी कवर और Vi Games का फ्री एक्सेस भी इस प्लान को एक कंप्लीट पैकेज बनाता है।

Vi Max 751 पोस्टपेड प्लान

वोडाफोन- आइडिया का 751 रुपये महीने वाला Vi Max 751 प्लान उन यूजर्स के लिए है, जो ज्यादा डेटा और प्रीमियम एंटरटेनमेंट चाहते हैं। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, 3000 SMS/महीना और 150GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। वहीं Night Binge के तहत रात में अनलिमिटेड डेटा और 200GB तक डेटा रोलओवर का फायदा भी दिया जाता है।

इस प्लान में OTT बेनिफिट्स और भी ज्यादा प्रीमियम हो जाते हैं। आपको JioHotstar का TV + मोबाइल सब्सक्रिप्शन, SonyLIV का Premium एक्सेस और Amazon Prime Video का 6 महीने का ट्रायल मिलता है। इसके अलावा, Swiggy और EazyDiner के मेंबरशिप बेनिफिट्स, Norton सिक्योरिटी और Vi Games का एक्सेस भी शामिल है। यह प्लान उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो OTT कंटेंट, गेमिंग और हाई डेटा यूज तीनों का भरपूर इस्तेमाल करते हैं।

Vi REDX 1201 पोस्टपेड प्लान

वोडाफोन-आइडिया का 1201/महीना का Vi REDX प्लान कंपनी का सबसे प्रीमियम पोस्टपेड प्लान है, जो एक ऑल-इन-वन एक्सपीरियंस देता है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, 3000 SMS/महीना और पूरी तरह अनलिमिटेड डेटा मिलता है, साथ ही, 5G कवरेज एरिया में अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी दिया जाता है।

इस प्लान की सबसे खास बात इसके प्रीमियम बेनिफिट्स हैं। इसमें 2999 रुपये वाला इंटरनेशनल रोमिंग पैक फ्री मिलता है, जिससे आप विदेश यात्रा के दौरान भी कनेक्टेड रह सकते हैं। साथ ही, साल में 4 बार एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस दिया जाता है, जो ट्रैवल करने वालों के लिए काफी उपयोगी है। वहीं OTT बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें Netflix का बेसिक प्लान, Amazon Prime Video, JioHotstar और SonyLIV का प्रीमियम एक्सेस मिलता है। इसके अलावा, Swiggy मेंबरशिप, Norton सिक्योरिटी और Vi Games जैसे बेनिफिट्स भी शामिल हैं।

Vi के ये सभी पोस्टपेड प्लान्स अलग-अलग तरह के यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। चाहे आप बेसिक यूजर हों, ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हों या फिर प्रीमियम बेनिफिट्स चाहते हों। इन प्लान्स में डेटा, कॉलिंग, OTT और एक्स्ट्रा सुविधाओं का शानदार कॉम्बिनेशन मिलता है, जिससे आप अपने बजट और जरूरत के हिसाब से सही प्लान चुन सकते हैं।

सवाल-जवाब (FAQs)

Postpaid Plan क्या होता है?

Postpaid प्लान में यूजर पहले सभी सर्विसेज, जैसे- कॉलिंग, डेटा और SMS का उपयोग करता है और फिर महीने के अंत में बिल पे करता है। आपका हर महीने का बिल आपके चुने गए प्लान और इस्तेमाल पर निर्भर करता है। इन प्लान्स की खास बात यह होती है कि आपकी सर्विस हर बिलिंग साइकिल के पहले दिन अपने आप रिफ्रेश हो जाती है, जिससे आपको बार-बार रिचार्ज की जरूरत नहीं पड़ती है। आमतौर पर पोस्टपेड प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग, तय डेटा कोटा, SMS और कई अतिरिक्त बेनिफिट्स एक साथ मिलते हैं, जिससे यह ज्यादा भरोसेमंद और सुविधाजनक बन जाते हैं।

Vi Postpaid Plan कैसे खरीदें?

Vodafone Idea (Vi) का पोस्टपेड प्लान खरीदना काफी आसान है। इसके लिए आपको Vi की वेबसाइट पर जाकर पोस्टपेड प्लान्स सेक्शन खोलना होता है, जहां आप अपनी जरूरत के हिसाब से प्लान चुन सकते हैं। इसके बाद आपको अपना पिनकोड और मोबाइल नंबर डालना होता है, फिर डिलीवरी एड्रेस भरना होता है ताकि आपका SIM आपके घर पर फ्री में डिलीवर हो सके। कुछ ही स्टेप्स में आपका कनेक्शन एक्टिवेशन के लिए तैयार हो जाता है। चाहें तो आप अपनी पसंद का मोबाइल नंबर भी चुन सकते हैं या फिर नजदीकी Vi स्टोर पर जाकर भी नया पोस्टपेड कनेक्शन ले सकते हैं।

Vi Max Postpaid Plans में क्या बेनिफिट्स मिलते हैं?

Vi Max पोस्टपेड प्लान्स की सबसे बड़ी खासियत उनकी फ्लेक्सिबिलिटी है। इन प्लान्स में आपको सिर्फ डेटा और कॉलिंग ही नहीं, बल्कि एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बेनिफिट्स भी मिलते हैं। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, हाई-स्पीड डेटा, हर महीने 3000 SMS और 200GB तक डेटा रोलओवर जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा आप अपनी जरूरत के हिसाब से OTT और लाइफस्टाइल बेनिफिट्स चुन सकते हैं, जैसे- JioHotstar, SonyLIV, ZEE5 और Amazon Prime Video जैसे प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस। REDX प्लान में तो एयरपोर्ट लाउंज और इंटरनेशनल रोमिंग जैसे प्रीमियम ट्रैवल बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं।

Vi Max Postpaid में कौन-कौन से प्लान उपलब्ध हैं?

Vi Max पोस्टपेड प्लान्स यूजर्स की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं और हर प्राइस रेंज में अलग बेनिफिट्स ऑफर करते हैं। सभी प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग और 3000 SMS/महीना बेसिक तौर पर शामिल होते हैं।

  • ₹451 प्लान में आपको 50GB डेटा (ऑनलाइन खरीद पर अतिरिक्त डेटा के साथ), 200GB डेटा रोलओवर और 1 कनेक्शन मिलता है, साथ ही आप एक OTT या अन्य बेनिफिट चुन सकते हैं।
  • ₹551 प्लान में 90GB डेटा, 200GB रोलओवर और 1 कनेक्शन के साथ 2 बेनिफिट्स चुनने का विकल्प मिलता है, जिसमें OTT, Vi Movies & TV, Swiggy या EazyDiner जैसे ऑप्शन शामिल हो सकते हैं।
  • ₹751 प्लान में 150GB डेटा और 200GB रोलओवर के साथ 3 बेनिफिट्स चुनने का ऑप्शन मिलता है, जिससे आपको ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है।
  • REDX ₹1201 प्लान में अनलिमिटेड डेटा, प्रीमियम OTT एक्सेस, साल में 4 बार एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, ₹2999 का इंटरनेशनल रोमिंग पैक और Netflix का बेसिक सब्सक्रिप्शन भी शामिल होता है।

Vi Max में कौन सा पोस्टपेड प्लान सबसे अच्छा है?

Vi Max में ₹451, ₹551, ₹751 और REDX ₹1201 जैसे कई प्लान्स उपलब्ध हैं, जो अलग-अलग यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। अगर आप बेसिक यूज के लिए प्लान चाहते हैं, तो ₹451 अच्छा ऑप्शन है, वहीं ज्यादा डेटा और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के लिए ₹551 या ₹751 बेहतर रहते हैं। अगर आप प्रीमियम सर्विस, ट्रैवल और OTT का पूरा पैकेज चाहते हैं, तो REDX ₹1201 सबसे बेहतरीन विकल्प माना जाता है। सभी प्लान्स में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा कोटा, 3000 SMS/महीना और 200GB तक डेटा रोलओवर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

The post वोडाफोन-आइडिया (Vi) पोस्टपेड प्लान्स 2026, जानें कॉल्स, डेटा और ओटीटी की डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vi-postpaid-recharge-plans-unlimited-data-voice-ott-benefits/feed/ 0
IPL 2026 फ्री में कैसे देखें, JioHotstar के साथ Jio, Airtel और Vi के बेस्ट रिचार्ज प्लान https://www.91mobiles.com/hindi/ipl-2026-free-kaise-dekhen-jiohotstar-jio-airtel-vi-best-recharge-plans/ https://www.91mobiles.com/hindi/ipl-2026-free-kaise-dekhen-jiohotstar-jio-airtel-vi-best-recharge-plans/#respond Tue, 31 Mar 2026 11:04:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=193298 भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं है, बल्कि यह एक त्योहार की तरह है और Indian Premier League यानी IPL इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। IPL 2026 का धमाकेदार आगाज 28 मार्च,2026 को M Chinnaswamy Stadium में हुआ था, जहां Royal Challengers Bengaluru और Sunrisers Hyderabad के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिला था। […]

The post IPL 2026 फ्री में कैसे देखें, JioHotstar के साथ Jio, Airtel और Vi के बेस्ट रिचार्ज प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं है, बल्कि यह एक त्योहार की तरह है और Indian Premier League यानी IPL इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। IPL 2026 का धमाकेदार आगाज 28 मार्च,2026 को M Chinnaswamy Stadium में हुआ था, जहां Royal Challengers Bengaluru और Sunrisers Hyderabad के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिला था। अगर आप आईपीएल 2026 के सभी मैचों को बिना मिस किए देखना चाहते हैं, तो सही स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और सही रिचार्ज प्लान चुनना बेहद जरूरी है। इस बार IPL पूरी तरह फ्री नहीं है, लेकिन टेलीकॉम कंपनियों Jio, Airtel और Vi के कुछ स्मार्ट प्लान्स के जरिए आप इसे लगभग फ्री में एंजॉय कर सकते हैं।

JioHotstar पर आईपीएल 2026

इस बार JioHotstar ने हाइब्रिड मॉडल अपनाया है। इसका मतलब यह है कि आप मैच की शुरुआत थोड़ी देर तक फ्री में देख सकते हैं, लेकिन पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी होगा। सबसे बेसिक प्लान ₹79/महीना से शुरू होता है, जिसमें मोबाइल व्यूइंग मिलती है। वहीं ₹149 वाला सुपर प्लान आपको दो डिवाइस पर स्ट्रीमिंग की सुविधा देता है, लेकिन अगर आप अलग से सब्सक्रिप्शन नहीं लेना चाहते है, तो टेलीकॉम कंपनियों के कुछ प्लान्स के साथ यह सब्सक्रिप्शन फ्री में मिल जाता है।

बिना सब्सक्रिप्शन कैसे देखें आईपीएल 2026 

आज के समय में OTT सब्सक्रिप्शन पर अलग से पैसे खर्च करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है, खासकर तब जब आप सिर्फ क्रिकेट या IPL जैसे बड़े टूर्नामेंट देखना चाहते हैं। ऐसे में टेलीकॉम कंपनियां एक स्मार्ट रास्ता देती हैं-रिचार्ज प्लान के साथ ही OTT एक्सेस। अगर आप पहले से ही अपने मोबाइल नंबर को रिचार्ज कराते हैं, तो क्यों न ऐसा प्लान चुना जाए जिसमें डेटा, कॉलिंग और OTT तीनों का फायदा एक साथ मिल जाए? यही कारण है कि Reliance Jio, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने अपने कई प्रीपेड प्लान्स में JioHotstar को शामिल किया है, जिससे यूजर्स बिना अलग से सब्सक्रिप्शन खरीदे लाइव मैच देख सकते हैं। इन प्लान्स की खासियत यह है कि आपको अलग से खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती है, बल्कि एक ही रिचार्ज में पूरा एंटरटेनमेंट पैक मिल जाता है।

Jio, Airtel और Vi का फ्री JioHotstar प्लान

प्लान बेनिफिट्स JioHotstarवैलिडिटी
Jio ₹349 2GB/दिन डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग 3 महीने
Jio ₹449 2GB/दिन डेटा, अनलिमिटेड 5G 3 महीने
Jio ₹949 2GB/दिन डेटा, 84 दिन वैलिडिटी 3 महीने
Jio ₹3,999 2.5GB/दिन डेटा, सालाना प्लान 1 साल
Jio ₹100 डेटा पैक 5GB डेटा 1 महीना
Jio ₹195 डेटा पैक 15GB डेटा 3 महीने
Airtel ₹449 4GB/दिन डेटा 1 महीना
Airtel ₹549 3GB/दिन डेटा 3 महीने
Airtel ₹1,029 2GB/दिन डेटा, 84 दिन 3 महीने
Airtel ₹3,999 2.5GB/दिन डेटा 1 साल
Airtel ₹48 वाउचर 1GB डेटा 1 महीना
Airtel ₹100 डेटा पैक 6GB डेटा 1 महीना
Airtel ₹195 डेटा पैक 12GB डेटा + Xstream 1 महीना
Vi ₹399 2GB/दिन डेटा 1 महीना
Vi ₹469 2.5GB/दिन डेटा 3 महीने
Vi ₹994 2GB/दिन डेटा, 84 दिन 3 महीने
Vi ₹3,699 2GB/दिन डेटा 1 साल
Vi ₹44 डेटा पैक 1GB डेटा 1 महीना
Vi ₹101 डेटा पैक 5GB डेटा 1 महीना
Vi ₹151 डेटा पैक 4GB डेटा 3 महीने
Vi ₹169 डेटा पैक 8GB डेटा 3 महीने

Reliance Jio फ्री जियोहॉटस्टार प्लान

अगर बात OTT के साथ आने वाले प्लान्स की करें, तो Reliance Jio इस समय सबसे आगे नजर आता है। इसके कई प्रीपेड प्लान्स में JioHotstar का एक्सेस पहले से ही शामिल है, जिससे यूजर्स को अलग से ऐप सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं पड़ती है।

Jio का 100 रुपये वाला प्लान

Jio का 100 रुपये वाला डेटा पैक उन यूजर्स के लिए है, जो बहुत कम खर्च में OTT कंटेंट और क्रिकेट मैच देखना चाहते हैं। इस पैक में कुल 5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, जिसकी वैलिडिटी पूरे 30 दिनों की होती है। इसमें 30 दिनों के लिए JioHotstar का मोबाइल और टीवी सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64kbps हो जाती है। यह डेटा वाउचर है, इसलिए इसे इस्तेमाल करने के लिए आपके नंबर पर पहले से कोई एक्टिव बेस प्लान होना जरूरी है।

Jio का 195 रुपये वाला प्लान

अगर आपको थोड़ा ज्यादा डेटा चाहिए और आप पूरे टूर्नामेंट के दौरान बिना चिंता मैच देखना चाहते हैं, तो Jio का 195 रुपये वाला पैक ज्यादा बेहतर ऑप्शन है। इस पैक में कुल 15GB डेटा मिलता है, जिसकी वैलिडिटी 90 दिनों की होती है। इस प्लान के साथ भी 90 दिनों के लिए JioHotstar का मोबाइल और टीवी सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। डेटा लिमिट पूरी होने के बाद स्पीड 64kbps रह जाती है। यह पैक भी एक डेटा वाउचर प्लान है।

Jio का 349 रुपले वाला प्लान

यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जो कम कीमत में ज्यादा फायदा चाहते हैं। इसमें रोज 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, जिससे आप आराम से लाइव मैच स्ट्रीम कर सकते हैं। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और अनलिमिटेड 5G डेटा का सपोर्ट भी मिलता है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस प्लान में 3 महीने का JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है, जबकि प्लान की वैलिडिटी सिर्फ 28 दिन होती है यानी एक रिचार्ज से आप पूरे IPL सीजन का बड़ा हिस्सा कवर कर सकते हैं।

Jio का 449 रुपये वाला प्लान

₹449 प्लान भी लगभग ₹349 जैसा ही है, लेकिन इसे उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो थोड़ा ज्यादा भरोसेमंद नेटवर्क और लगातार स्ट्रीमिंग चाहते हैं। इसमें भी रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 5G एक्सेस मिलता है। साथ ही 3 महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। अगर आप रोजाना वीडियो स्ट्रीमिंग करते हैं, तो यह प्लान बेहतर स्टेबिलिटी देता है।

Jio का 949 रुपये वाला प्लान

अगर आप बार-बार रिचार्ज करने से बचना चाहते हैं, तो ₹949 प्लान आपके लिए परफेक्ट है। इसमें 84 दिन की लंबी वैलिडिटी मिलती है, जिसके दौरान आपको रोज 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। इसके साथ 3 महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है, जो पूरे IPL सीजन के लिए काफी हो सकता है। यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए अच्छा है जो लंबी अवधि तक बिना रुकावट मैच देखना चाहते हैं।

Jio का 3,999 रुपये वाला प्लान

अगर आप OTT और डेटा दोनों का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो ₹3,999 का सालाना प्लान सबसे बढ़िया विकल्प है। इसमें रोज 2.5GB डेटा मिलता है, जो हाई क्वालिटी स्ट्रीमिंग के लिए काफी है। इसके साथ आपको पूरे 1 साल का JioHotstar सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिससे आप सिर्फ IPL ही नहीं, बल्कि सालभर का एंटरटेनमेंट एंजॉय कर सकते हैं।

Airtel फ्री JioHotstar प्लान

अगर आप Indian Premier League 2026 का पूरा मजा लेना चाहते हैं और अलग से OTT सब्सक्रिप्शन नहीं खरीदना चाहते हैं, तो Bharti Airtel के प्लान्स आपके लिए एक शानदार विकल्प बन सकते हैं। Airtel ने अपने कई प्रीपेड प्लान्स और डेटा वाउचर्स में JioHotstar का एक्सेस शामिल किया है, जिससे यूजर्स को एक ही रिचार्ज में डेटा, कॉलिंग और एंटरटेनमेंट तीनों मिल जाते हैं। Airtel के प्लान्स की खासियत यह है कि यहां आपको बजट से लेकर प्रीमियम तक हर तरह के ऑप्शन मिलते हैं,चाहे आप सिर्फ OTT एक्सेस चाहते हों या फिर हाई डेटा के साथ लगातार लाइव स्ट्रीमिंग करना चाहते हों।

Airtel का 48 रुपये वाला प्लान

यह Airtel का नया और बेहद किफायती डेटा वाउचर है, जो खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो कम खर्च में सिर्फ OTT एक्सेस चाहते हैं। इस प्लान में आपको 1GB 4G डेटा मिलता है, जिसकी वैलिडिटी 1 महीने की होती है। हालांकि इसमें कोई सर्विस वैलिडिटी (कॉलिंग/एसएमएस) नहीं मिलती है, इसलिए यह एक ऐड-ऑन वाउचर के रूप में काम करता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 1 महीने का JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिससे आप IPL के लाइव मैच देख सकते हैं। अगर आप पहले से किसी बेस प्लान का इस्तेमाल कर रहे हैं और सिर्फ OTT एक्सेस चाहते हैं, तो यह सबसे सस्ता और स्मार्ट विकल्प है।

Airtel का 100 रुपये वाला प्लान

Airtel का 100 रुपये वाला डाटा पैक उन यूजर्स के लिए है, जो कम समय के लिए OTT एक्सेस चाहते हैं। इस पैक में 6GB डाटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी 30 दिनों की होती है। इस प्लान में 30 दिनों के लिए JioHotstar का मोबाइल और टीवी सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट बंद नहीं होता है, बल्कि 50 पैसे प्रति MB के हिसाब से चार्ज किया जाता है। इसलिए अगर आपका डाटा यूज ज्यादा है, तो खर्च बढ़ सकता है। यह पैक भी तभी काम करेगा जब आपके नंबर पर पहले से कोई एक्टिव सर्विस वैलिडिटी मौजूद हो।

Airtel का 195 रुपये वाला प्लान

Airtel का 195 रुपये वाला डाटा पैक ज्यादा वैलिडिटी और ज्यादा डाटा चाहने वालों के लिए सही है। इस पैक में कुल 12GB डाटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी 30 दिनों की होती है। इस प्लान के साथ भी 30 दिनों के लिए JioHotstar का मोबाइल और टीवी सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिससे आप आईपीएल के शुरुआती मैच बिना किसी रुकावट के देख सकते हैं। इतना ही नहीं, इसमें आपको एयरटेल एक्सट्रीम प्ले का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिसमें आप 20 से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म को भी एक्सेस कर सकते हैं। डाटा खत्म होने के बाद 50 पैसे प्रति MB चार्ज लागू होता है। यह पैक भी एक डाटा वाउचर है और इसके लिए एक्टिव बेस प्लान जरूरी है।

Airtel का 449 रुपये वाला प्लान

अगर आप रोजाना मैच देखते हैं और आपको ज्यादा डेटा की जरूरत है, तो ₹449 प्लान एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें आपको रोज 4GB डेटा मिलता है, जो HD या Full HD स्ट्रीमिंग के लिए काफी है। साथ ही अनलिमिटेड 5G डेटा (जहां उपलब्ध हो) और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी मिलता है। इस प्लान में 28 दिनों के लिए JioHotstar मोबाइल एक्सेस शामिल है, जिससे आप पूरे महीने बिना रुकावट मैच देख सकते हैं।

Airtel का 549 रुपये वाला प्लान

यह प्लान उन यूजर्स के लिए सही है जो डेटा और OTT वैलिडिटी दोनों का बैलेंस चाहते हैं। इसमें रोज 3GB डेटा मिलता है, जो सामान्य स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया यूज के लिए पर्याप्त है। सबसे खास बात यह है कि इसमें 3 महीने का JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन दिया जाता है, जबकि प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की होती है। इसका मतलब है कि एक बार रिचार्ज करने के बाद आप लंबे समय तक OTT का फायदा उठा सकते हैं।

Airtel का 1,029 रुपये वाला प्लान

अगर आप बार-बार रिचार्ज नहीं करना चाहते हैं, तो ₹1,029 प्लान आपके लिए बेहतर विकल्प है। इसमें 84 दिन की वैलिडिटी के साथ रोज 2GB डेटा और अनलिमिटेड 5G मिलता है। साथ ही 3 महीने का JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए आदर्श है जो पूरे IPL सीजन को बिना किसी रुकावट के देखना चाहते हैं।

Airtel का 3,999 रुपये वाला प्लान

यह Airtel का सालाना प्लान है, जो हेवी यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें रोज 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 1 साल का JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है। अगर आप सिर्फ IPL ही नहीं, बल्कि सालभर OTT कंटेंट का मजा लेना चाहते हैं, तो यह प्लान एक ऑल-इन-वन पैकेज साबित होता है।

Vi का फ्री JioHotstar प्लान

अगर आप Indian Premier League 2026 का पूरा मजा लेना चाहते हैं और साथ में थोड़ा एक्स्ट्रा डेटा बेनिफिट भी चाहिए, तो Vodafone Idea यानी Vi के प्लान्स आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकते हैं। Vi अपने यूजर्स को सिर्फ OTT एक्सेस ही नहीं, बल्कि Hero Unlimited जैसे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी देता है, जिसमें ऑफ-पीक घंटों में अनलिमिटेड डेटा मिलता है। इसका मतलब है कि आप रात के समय बिना डेटा खत्म होने की चिंता के मैच या हाइलाइट्स देख सकते हैं।

Vi का 44 रुपये वाला प्लान

Vodafone Idea का 44 रुपये वाला डेटा पैक फिलहाल देश का सबसे सस्ता डेटा पैक माना जा रहा है, जिसमें OTT बेनिफिट मिलता है। इस पैक में 1GB डेटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी सिर्फ 1 दिन की होती है। हालांकि इसमें 1 महीने के लिए JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। यह पैक उन यूजर्स के लिए बेस्ट है, जो बहुत कम खर्च में सिर्फ OTT सब्सक्रिप्शन लेना चाहते हैं और डेटा की जरूरत कम है।

Vi का 101 रुपये वाला प्लान

Vodafone Idea का 101 रुपये वाला डेटा पैक बजट यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। इस पैक में 5GB डेटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी 30 दिनों की होती है। इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें पूरे 30 दिनों के लिए JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन दिया जाता है।

Vi का 151 रुपये वाला प्लान

Vi का 151 रुपये वाला पैक उन यूजर्स के लिए है, जो थोड़ा कम डेटा में लंबी OTT वैलिडिटी चाहते हैं। इसमें कुल 4GB डेटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी 90 दिनों की होती है। इस पैक के साथ भी 3 महीने के लिए JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है। कम डेटा होने की वजह से यह पैक उन लोगों के लिए सही है, जो सिर्फ जरूरी मैच या हाइलाइट्स देखना चाहते हैं।

Vi का 169 रुपये वाला प्लान

Vi का 169 रुपये वाला डेटा पैक इस सेगमेंट में सबसे बैलेंस्ड ऑप्शन माना जाता है। इसमें कुल 8GB डेटा मिलता है, जिसकी वैलिडिटी 90 दिनों की होती है। इस पैक में भी 3 महीने के लिए JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है। ज्यादा डेटा होने की वजह से आप लाइव मैच के साथ-साथ दूसरे स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट कंटेंट भी देख सकते हैं।

Vi का 399 रुपये वाला प्लान

अगर आप रोज मैच देखते हैं और आपको डेली डेटा चाहिए, तो ₹399 प्लान एक बैलेंस्ड ऑप्शन है। इसमें आपको रोज 2GB डेटा मिलता है, साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और “Hero Unlimited” के तहत कुछ घंटों के लिए अनलिमिटेड डेटा का फायदा भी मिलता है। इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 1 महीने का JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन शामिल है, जिससे आप पूरे महीने IPL मैच देख सकते हैं।

Vi का 469 रुपये वाला प्लान

₹469 प्लान उन यूजर्स के लिए है जिन्हें थोड़ा ज्यादा डेटा चाहिए। इसमें रोज 2.5GB डेटा मिलता है, जो HD स्ट्रीमिंग के लिए बेहतर है। साथ ही 28 दिन की वैलिडिटी के अंदर आपको 3 महीने का JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए अच्छा है जो एक बार रिचार्ज करके लंबे समय तक OTT का फायदा लेना चाहते हैं।

Vi का 994 रुपये वाला प्लान

अगर आप बार-बार रिचार्ज करने से बचना चाहते हैं, तो ₹994 प्लान एक मजबूत विकल्प है। इसमें 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है, जिसके दौरान आपको रोज 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। इसके साथ 3 महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन शामिल है, जिससे आप पूरे IPL सीजन को बिना किसी परेशानी के एंजॉय कर सकते हैं।

Vi का 3,699 रुपये वाला प्लान

यह Vi का सालाना प्लान है, जो उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो एक बार में पूरे साल का रिचार्ज करना चाहते हैं। इसमें रोज 2GB डेटा मिलता है और साथ ही पूरे 1 साल का JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। अगर आप सिर्फ IPL ही नहीं, बल्कि पूरे साल OTT कंटेंट देखना चाहते हैं, तो यह प्लान एक ऑल-राउंडर पैकेज साबित होता है।

IPL 2026 फ्री में कैसे देखें?

सबसे पहले तय करें कि आप किस नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं-Reliance Jio, Bharti Airtel या Vodafone Idea। इसके बाद ऐसा प्लान चुनें जिसमें JioHotstar सब्सक्रिप्शन शामिल हो। रिचार्ज करने के बाद अपने फोन में JioHotstar ऐप डाउनलोड करें और ओपन करें। अब अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। अगर आपका प्लान एक्टिव है, तो सब्सक्रिप्शन अपने आप एक्टिव हो जाएगा। इसके बाद आप लाइव IPL मैच आसानी से देख सकते हैं।

डेटा यूसेज का रखें ध्यान

अगर आप 4K (Ultra HD) में मैच देख रहे हैं, तो यह 10–12GB डेटा तक खर्च कर सकता है। वहीं 1080p स्ट्रीमिंग में भी 2–3GB डेटा खर्च होता है। अगर आपके पास अनलिमिटेड 5G नहीं है, तो बेहतर होगा कि आप Data Saver या Medium क्वालिटी पर स्ट्रीमिंग करें, ताकि पूरा मैच बिना रुकावट के देख सकें।

IPL 2026 लाइव कहां देखें?

भारत में Indian Premier League 2026 के सभी मैच आप ऑनलाइन और टीवी दोनों पर आसानी से देख सकते हैं। IPL 2026 के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। यहां आप मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर मैच लाइव देख सकते हैं। अगर आप टीवी पर लाइव टेलीकास्ट मैच देखना पसंद करते हैं, तो IPL 2026 का प्रसारण Star Sports नेटवर्क के इन चैनलों पर किया जा रहा है:

  • Star Sports 1
  • Star Sports 1 Hindi
  • Star Sports 1 Tamil
  • Star Sports 1 Telugu
  • Star Sports 1 Kannada

इनके साथ-साथ सभी मैच संबंधित HD चैनलों पर भी हाई-क्वालिटी में उपलब्ध हैं।

The post IPL 2026 फ्री में कैसे देखें, JioHotstar के साथ Jio, Airtel और Vi के बेस्ट रिचार्ज प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ipl-2026-free-kaise-dekhen-jiohotstar-jio-airtel-vi-best-recharge-plans/feed/ 0
T20 World Cup 2026 देखना है फ्री, ये हैं Jio, Airtel और Vi के 200 रुपये से कम वाले प्लान https://www.91mobiles.com/hindi/t20-world-cup-2026-free-live-streaming-jio-airtel-vi-plans-under-rs-200/ https://www.91mobiles.com/hindi/t20-world-cup-2026-free-live-streaming-jio-airtel-vi-plans-under-rs-200/#respond Thu, 05 Feb 2026 10:51:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=189809 आईसीसी मेंस टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) की शुरुआत 7 फरवरी, 2026 से होने जा रही है और इस बार क्रिकेट का यह महाकुंभ भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा। भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड समेत 20 टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी। ऐसे में करोड़ों क्रिकेट फैंस मोबाइल और […]

The post T20 World Cup 2026 देखना है फ्री, ये हैं Jio, Airtel और Vi के 200 रुपये से कम वाले प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आईसीसी मेंस टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) की शुरुआत 7 फरवरी, 2026 से होने जा रही है और इस बार क्रिकेट का यह महाकुंभ भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा। भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड समेत 20 टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी। ऐसे में करोड़ों क्रिकेट फैंस मोबाइल और टीवी पर लाइव मैच देखने की तैयारी में हैं। अच्छी बात यह है कि अब इसके लिए महंगे रिचार्ज की जरूरत नहीं है। Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) ने 200 रुपये से कम कीमत वाले कुछ डाटा पैक पेश किए हैं, जिनमें JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है और इन्हीं पैक्स के जरिए आप पूरे T20 वर्ल्ड कप का आनंद ले सकते हैं।

जियो का जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन प्लान

Jio का 100 रुपये वाला डाटा पैक

Jio का 100 रुपये वाला डाटा पैक उन यूजर्स के लिए है, जो बहुत कम खर्च में OTT कंटेंट और क्रिकेट मैच देखना चाहते हैं। इस पैक में कुल 5GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है, जिसकी वैलिडिटी पूरे 30 दिनों की होती है यानी आप एक महीने तक इस डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस पैक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 30 दिनों के लिए JioHotstar का मोबाइल और टीवी सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। इसका मतलब है कि आप मोबाइल के साथ-साथ स्मार्ट टीवी पर भी T20 वर्ल्ड कप के मैच देख सकते हैं। डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64kbps हो जाती है, जिससे ब्राउजिंग तो संभव है, लेकिन वीडियो स्ट्रीमिंग नहीं हो पाएगी। यह एक डाटा वाउचर है, इसलिए इसे इस्तेमाल करने के लिए आपके नंबर पर पहले से कोई एक्टिव बेस प्लान होना जरूरी है।

Jio का 195 रुपये वाला डाटा पैक

अगर आपको थोड़ा ज्यादा डाटा चाहिए और आप पूरे टूर्नामेंट के दौरान बिना चिंता मैच देखना चाहते हैं, तो Jio का 195 रुपये वाला पैक ज्यादा बेहतर ऑप्शन है। इस पैक में कुल 15GB डाटा मिलता है, जिसकी वैलिडिटी 90 दिनों की होती है। इस प्लान के साथ भी 90 दिनों के लिए JioHotstar का मोबाइल और टीवी सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। ज्यादा डाटा होने की वजह से आप लाइव मैच के साथ-साथ हाइलाइट्स, प्री-मैच और पोस्ट-मैच शोज भी आराम से देख सकते हैं।

डाटा लिमिट पूरी होने के बाद स्पीड 64kbps रह जाती है। यह पैक भी एक डाटा वाउचर है, इसलिए इसे एक्टिव बेस प्लान के साथ ही इस्तेमाल किया जा सकता है।

एयरटेल का जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन प्लान

Airtel का 100 रुपये वाला डाटा पैक

Airtel का 100 रुपये वाला डाटा पैक उन यूजर्स के लिए है, जो कम समय के लिए OTT एक्सेस चाहते हैं। इस पैक में 6GB डाटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी 30 दिनों की होती है।

इस प्लान में 30 दिनों के लिए JioHotstar का मोबाइल और टीवी सब्सक्रिप्शन दिया जाता है यानी आप एक महीने तक T20 वर्ल्ड कप के मैच लाइव देख सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट बंद नहीं होता, बल्कि 50 पैसे प्रति MB के हिसाब से चार्ज किया जाता है। इसलिए अगर आपका डाटा यूज ज्यादा है, तो खर्च बढ़ सकता है। यह पैक भी तभी काम करेगा जब आपके नंबर पर पहले से कोई एक्टिव सर्विस वैलिडिटी मौजूद हो।

Airtel का 195 रुपये वाला डाटा पैक

Airtel का 195 रुपये वाला डाटा पैक ज्यादा वैलिडिटी और ज्यादा डाटा चाहने वालों के लिए सही माना जाता है। इस पैक में कुल 12GB डाटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी 30 दिनों की होती है।

इस प्लान के साथ भी 30 दिनों के लिए JioHotstar का मोबाइल और टीवी सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिससे आप पूरे वर्ल्ड कप का बड़ा हिस्सा बिना किसी रुकावट के देख सकते हैं। इतना ही नहीं, इसमें आपको एयरटेल एक्सट्रीम प्ले का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिसमें आप 20 से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म को भी एक्सेस कर सकते हैं। डाटा खत्म होने के बाद 50 पैसे प्रति MB चार्ज लागू होता है। यह पैक भी एक डाटा वाउचर है और इसके लिए एक्टिव बेस प्लान जरूरी है।

वीआई का जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन प्लान

Vi का 44 रुपये वाला डाटा पैक

Vodafone Idea का 44 रुपये वाला डाटा पैक फिलहाल देश का सबसे सस्ता डाटा पैक माना जा रहा है, जिसमें OTT बेनिफिट मिलता है। इस पैक में 1GB डाटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी सिर्फ 1 दिन की होती है। हालांकि, इसमें 1 महीने के लिए JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन दिया जाता है, जो इस पैक को बेहद खास बनाता है। डाटा रात 11:59 बजे तक ही वैध रहता है, लेकिन OTT एक्सेस पूरे 30 दिनों तक बना रहता है। यह पैक उन यूजर्स के लिए बेस्ट है, जो बहुत कम खर्च में सिर्फ OTT सब्सक्रिप्शन लेना चाहते हैं और डाटा की जरूरत कम है।

Vi का 101 रुपये वाला डाटा पैक

Vodafone Idea का 101 रुपये वाला डाटा पैक बजट यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। इस पैक में 5GB डाटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी 30 दिनों की होती है। इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें पूरे 30 दिनों के लिए JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन दिया जाता है यानी पूरे महीने जियोहॉटस्टार पर टी 20 वर्ल्ड कप देख पाएंगे। यह पैक खासतौर पर उन यूजर्स के लिए सही है, जो Wi-Fi पर ज्यादा रहते हैं और मोबाइल डाटा सिर्फ मैच देखने के लिए इस्तेमाल करते हैं।

Vi का 151 रुपये वाला डाटा पैक

Vi का 151 रुपये वाला पैक उन यूजर्स के लिए है, जो थोड़ा कम डाटा में लंबी OTT वैलिडिटी चाहते हैं। इसमें कुल 4GB डाटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी 90 दिनों की होती है।

इस पैक के साथ भी 3 महीने के लिए JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है। कम डाटा होने की वजह से यह पैक उन लोगों के लिए सही है, जो सिर्फ जरूरी मैच या हाइलाइट्स देखना चाहते हैं।

Vi का 169 रुपये वाला डाटा पैक

Vi का 169 रुपये वाला डाटा पैक इस सेगमेंट में सबसे बैलेंस्ड ऑप्शन माना जाता है। इसमें कुल 8GB डाटा मिलता है, जिसकी वैलिडिटी 90 दिनों की होती है। इस पैक में भी 3 महीने के लिए JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है। ज्यादा डाटा होने की वजह से आप लाइव मैच के साथ-साथ दूसरे स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट कंटेंट भी देख सकते हैं।

सवाल-जवाब (FAQs)

T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 कहां देख सकते हैं?

T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के सभी लाइव मैच JioHotstar प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किए जाएंगे। यूजर्स मोबाइल, टैबलेट या स्मार्ट टीवी पर इस ऐप के जरिए मैच देख सकते हैं।

क्या इन सस्ते प्लान्स से पूरा T20 वर्ल्ड कप देखा जा सकता है?

अगर आप 90 दिनों की वैलिडिटी वाले डाटा पैक लेते हैं, तो पूरे मैच को आराम से देख सकते हैं, क्योंकि फाइनल 8 मार्च, 2026 को खेला जाएगा।

क्या ये सभी प्लान डाटा वाउचर हैं?

हां, Jio, Airtel और Vi के ज्यादातर 200 रुपये से कम वाले प्लान डाटा वाउचर हैं। इन्हें इस्तेमाल करने के लिए आपके मोबाइल नंबर पर पहले से कोई एक्टिव बेस या अनलिमिटेड प्लान होना जरूरी है।

क्या इन प्लान्स में कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती है?

नहीं, ये प्लान सिर्फ डाटा और OTT सब्सक्रिप्शन के लिए हैं। कॉलिंग और SMS के लिए अलग से एक्टिव प्लान होना जरूरी होता है।

क्या JioHotstar मोबाइल और टीवी दोनों पर चलेगा?

यह प्लान पर निर्भर करता है। Jio और Airtel के कुछ प्लान्स में मोबाइल और टीवी दोनों का एक्सेस मिलता है, जबकि Vi के अधिकतर प्लान्स में सिर्फ मोबाइल एक्सेस दिया जाता है।

Vi का 44 रुपये वाला प्लान इतना सस्ता क्यों है?

Vi का 44 रुपये वाला प्लान सिर्फ 1 दिन के लिए 1GB डाटा देता है, लेकिन इसमें एक महीने का JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है। कम डाटा और कम वैलिडिटी की वजह से इसकी कीमत कम रखी गई है।

क्या डाटा खत्म होने के बाद भी मैच देखा जा सकता है?

डाटा खत्म होने के बाद Jio में स्पीड 64kbps हो जाती है, जिससे लाइव स्ट्रीमिंग संभव नहीं होती है। Airtel में डाटा खत्म होने पर प्रति MB चार्ज लगता है, जिससे बैलेंस जल्दी खत्म हो सकता है। इसलिए बेहतर है कि पर्याप्त डाटा वाला पैक चुना जाए।

कौन-सा प्लान सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी है?

अगर आप कम खर्च में ज्यादा दिन तक मैच देखना चाहते हैं, तो Jio का 195 रुपये वाला पैक और Vi का 169 रुपये वाला पैक सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी माने जाते हैं, क्योंकि इनमें ज्यादा डाटा और लंबी OTT वैलिडिटी मिलती है।

क्या एक ही नंबर पर एक से ज्यादा डाटा पैक एक्टिव कर सकते हैं?

हां, आप एक ही नंबर पर एक से ज्यादा डाटा वाउचर रिचार्ज कर सकते हैं। डाटा आमतौर पर पहले खत्म होने वाले पैक से इस्तेमाल होता है।

The post T20 World Cup 2026 देखना है फ्री, ये हैं Jio, Airtel और Vi के 200 रुपये से कम वाले प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/t20-world-cup-2026-free-live-streaming-jio-airtel-vi-plans-under-rs-200/feed/ 0
Jio, Airtel, Vi और BSNL के 365 दिन वाले ईयरली प्रीपेड रिचार्ज प्लान (2025), जानें प्लान में मिलने वाले फायदे https://www.91mobiles.com/hindi/jio-airtel-vi-bsnl-365-day-yearly-prepaid-plans-benefits/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-airtel-vi-bsnl-365-day-yearly-prepaid-plans-benefits/#respond Wed, 29 Oct 2025 10:35:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=184881 भारत में Jio, Airtel, Vi और BSNL जैसे प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर्स 365 दिनों की लंबी वैधता वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान ऑफर करते हैं, जो यूजर्स को साल भर बिना रिचार्ज की चिंता के कनेक्टेड रखते हैं। ये प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग, हाई-स्पीड डाटा, SMS और अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन जैसे ओटीटी ऐप्स (जियोहॉटस्टार, अमेजन प्राइम, जी5, सोनी आदि) […]

The post Jio, Airtel, Vi और BSNL के 365 दिन वाले ईयरली प्रीपेड रिचार्ज प्लान (2025), जानें प्लान में मिलने वाले फायदे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में Jio, Airtel, Vi और BSNL जैसे प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर्स 365 दिनों की लंबी वैधता वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान ऑफर करते हैं, जो यूजर्स को साल भर बिना रिचार्ज की चिंता के कनेक्टेड रखते हैं। ये प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग, हाई-स्पीड डाटा, SMS और अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन जैसे ओटीटी ऐप्स (जियोहॉटस्टार, अमेजन प्राइम, जी5, सोनी आदि) के साथ आते हैं। इस आर्टिकल में हमने Jio, Airtel, Vi और BSNL के 365 दिन वाले ईयरली प्रीपेड प्लान की लिस्ट तैयार की है। इसमें आप प्लान में मिलने वाले फायदे के बारे में जान सकते हैंः

जियो (Jio) 365 दिन वाले प्रीपेड प्लान

अगर आप रिलायंस जियो के यूजर हैं, तो बता दें कि कंपनी के पास 365 दिन वाले दो प्रीपेड रिचार्ज प्लान मौजूद हैं। इन प्लान में आपको कई बेनिफिट्स भी मिलते हैं। जानते हैं डिटेल के साथः

प्रीपेड प्लान प्राइस वैलिडिटी व डाटा बेनिफिट्स
₹1748 336 दिन, केवल वॉयस कॉल अनलिमिटेड कॉलिंग, 3600 SMS, कोई डाटा नहीं, JioTV और 50GB JioCloud
₹3599 365 दिन, 2.5GB/दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन, अनलिमिटेड 5G डाटा, 3 माह JioHotstar मोबाइल/टीवी, JioCloud 50GB
₹3999 365 दिन, 2.5GB/दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन, अनलिमिटेड 5G, FanCode, JioTV, JioCloud, 3 माह JioHotstar

Jio 1748 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

आप लंबी अवधि वाले वॉयस ओनली प्लान की तलाश में हैं, तो जियो का यह प्लान आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। जियो का 1748 रुपये वाला प्लान केवल वॉयस ऑनली प्लान है और इस प्लान की वैलिडिटी 336 दिनों की है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कुल 3600 SMS मिलते हैं। ध्यान रखने वाली बात यह है कि प्लान में आपको कोई डाटा नहीं मिलता है। वहीं सब्सक्रिप्शन की बात करें, तो प्लान के साथ जियोटीवी और 50 जीबी जियोएआईक्लाउड की सुविधा मिलती है।

Jio 3599 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

जियो का 3599 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान उन लोगों के लिए बढ़िया है, जो बार-बार फोन को रिचार्ज कराने की झंझट से बचना चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है और इसमें आपको कुल 912.5 जीबी डाटा मिलता है यानी प्रति दिन 2.5 जीबी डाटा। इसके अलावा, प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रति दिन 100 SMS मिलते हैं। हाई स्पीड डाटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64 केबीपीएस रह जाती है। साथ ही, योग्य सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड 5जी डाटा मिलता है। यह प्लान कई और बेनिफिट्स के साथ आता है, जैसे कि जियो फाइनेंस पर 2 प्रतिशत एक्स्ट्रा गोल्ड, नई कनेक्शन पर 2 महीने फ्री जियोहोम ट्रायल, 3 महीने जियोहॉटस्टार मोबाइल या टीवी सब्सक्रिप्शन, जियोएआईक्लाउड में 50 जीबी फ्री स्टोरेज आदि।

Jio 3999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

जियो का 3999 रुपये का प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर को टोटल 912.5 जीबी डाटा मिलता है यानी प्रतिदिन 2.5 जीबी डाटा। साथ ही, आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलते हैं। हाई स्पीड डाटा खत्म होने के बाद स्पीड 64 केबीपीएस रह जाती है। वहीं योग्य सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड 5जी डाटा मिलता है। प्लान में फैनकोड, जियोटीवी और जियोएआईक्लाउड का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा, जियो फाइनेंस पर 2 प्रतिशत एक्स्ट्रा गोल्ड, नई कनेक्शन पर 2 महीने फ्री जियोहोम ट्रायल, 3 महीने जियोहॉटस्टार मोबाइल या टीवी सब्सक्रिप्शन आदि शामिल है।

एयरटेल (Airtel) 365 दिन वाले प्रीपेड प्लान

एयरटेल के यूजर हैं, तो बता दें कि टेलीकॉम कंपनी के पास कई ईयरली यानी 365 दिन वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान मौजूद हैं। इन प्लांस में भी आपको कई सारे फायदे मिलते हैंः

प्रीपेड प्लान प्राइस वैलिडिटी-डाटा बेनिफिट्स
₹1849 365 दिन, केवल वॉयस कॉल अनलिमिटेड कॉलिंग, 3600 SMS, कोई डाटा नहीं, Hello Tune, 12 माह Perplexity Pro AI
₹2249 365 दिन, कुल 30GB डाटा अनलिमिटेड कॉलिंग, 3600 SMS, Hello Tune, 12 माह Perplexity Pro AI
₹3599 365 दिन, 2GB/दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन, अनलिमिटेड 5G, Hello Tune, 12 माह Perplexity Pro AI
₹3999 365 दिन, 2.5GB/दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन, अनलिमिटेड 5G, JioHotstar मोबाइल 1 साल, Hello Tune, 12 माह Perplexity Pro AI

Airtel 1849 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

एयरटेल के पास 1849 रुपये वाला किफायती ईयरली प्लान मौजूद है। यह अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्लान है, जिसमें आपको 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही, आपको कुल 3600 SMS मिलते हैं। ध्यान रखने वाली बात यह है कि प्लान में आपको डाटा की सुविधा नहीं मिलती है। बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें आपको हैलो ट्यून, 12 महीनों के लिए परप्लेक्सिटी प्रो एआई का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Airtel 2249 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 2249 रुपये का प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कुल 30जीबी डाटा पैक के साथ आता है। इस प्लान की वैधता 365 दिनों है। साथ ही, आपको कुल 3600 SMS मिलते हैं। पैक में मिलने वाले फायदों की बात करें, तो इसमें भी आपको हैलो ट्यून और 12 महीनों के लिए परप्लेक्सिटी प्रो एआई का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Airtel 3599 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 3599 रुपये रिचार्ज प्लान 365 दिनों की वैधता वाला लॉन्ग-टर्म प्रीपेड प्लान है। इस रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड 5जी वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 2 जीबी हाई-स्पीड डाटा और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। डाटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। प्लान में मिलने वाली बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें आपको हैलो ट्यून और 12 महीनों के लिए परप्लेक्सिटी प्रो एआई का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Airtel 3999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 3999 रुपये रिचार्ज प्लान 365 दिनों की वैधता वाला एनुअल प्लान है जिसमें मोबाइल यूजर्स के लिए ढेर सारे बेनिफिट्स हैं। इसमें 2.5 जीबी डाटा प्रतिदिन मिलता है जो ज्यादातर यूजर्स के लिए पर्याप्त है। अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स और 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलते हैं। उपलब्धता वाले क्षेत्रों में अनलिमिटेड 5जी डाटा मिलता है। साथ ही, प्लान में एक साल की जियो हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलती है। इसके अलावा, डाटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। इसमें आपको हैलो ट्यून और 12 महीनों के लिए परप्लेक्सिटी प्रो एआई का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

वोडाफोन-आइडिया (Vodafone-idea) 365 दिन वाले प्रीपेड प्लान

वोडाफोन-आइडिया के पास ईयरली प्रीपेड प्लान की लंबी लिस्ट मौजूद है। आइए जान लेते हैं इन रिचार्ज प्लान की डिटेलः

प्रीपेड प्लान प्राइस वैलिडिटी-डाटा बेनिफिट्स
₹1849 365 दिन, वॉयस ओनली अनलिमिटेड कॉलिंग, 3600 SMS
₹1999 365 दिन, 24GB कुल डाटा 3600 SMS, डाटा के बाद 50p/MB चार्ज
₹2249 365 दिन, 30GB कुल डाटा अनलिमिटेड कॉलिंग, 3600 SMS
₹3499 365 दिन, 1.5GB/दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन, Binge All Night, Weekend RollOver, 50GB एक्स्ट्रा डाटा, अनलिमिटेड 5G
₹3599 365 दिन, 2GB/दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन, Half Day Unlimited Data (12AM–12PM), Weekend RollOver, Data Delights
₹3699 365 दिन, 2GB/दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन, 50GB बोनस डाटा, Weekend RollOver, Hotstar Mobile 1 वर्ष
₹3799 365 दिन, 2GB/दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन, Weekend RollOver, Data Delights, Amazon Prime Lite 1 वर्ष
₹4999 365 दिन, 2GB/दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन, Weekend RollOver, Amazon Prime Lite + Vi Movies & TV (21 OTT)

Vi 1849 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

वीआई (Vi) का 1849 रुपये वाला प्लान उन लोगों के लिए है, जो लंबी अवधि के लिए केवल वॉयस कॉलिंग चाहते हैं। यह केवल वॉयस ओनली प्लान है, जिसमें आपको 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ प्लान में 3600 SMS भी मिलते हैं। एसएमएस कोटा खत्म होने के बाद लोकल 1 रुपये और एसटीडी 1.5 रुपये प्रति एसएमएस चार्ज होगा।

Vi 1999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

वीआई का 1999 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में आपको 24 जीबी डाटा, 3600 एसएमएस और 365 दिनों की वैधता मिलती है। कोटा पूरा होने के बाद डाटा टैरिफ 50 पैसे प्रति एमबी चार्ज होगा। वहीं एसएमएस कोटा के बाद लोकल 1 रुपये और एसटीडी 1.5 रुपये प्रति एसएमएस चार्ज किया जाएगा।

Vi 2249 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

वीआई का 2249 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 30जीबी डेटा, 3600 sms और 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। कोटा पूरा होने के बाद डाटा टैरिफ 50 पैसे प्रति एमबी चार्ज होगा। एसएमएस कोटा खत्म होने के बाद लोकल और एसटीडी एसएमएस के लिए क्रमशः 1 और 1.5 रुपये का चार्ज लागू होगा।

Vi 3499 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

वीआई का 3499 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 1.5जीबी डाटा प्रतिदिन, 100 एसएमएस प्रतिदिन और 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डाटा रोलओवर की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, ऑफर्स के तहत इस प्लान में अभी 50 जीबी डाटा 90 दिनों के लिए मिल रहा है। साथ ही आपको हर महीने 2जीबी तक बैकअप डाटा फ्री मिलता है। डेली कोटा के बाद डाटा स्पीड घटकर 64केबीपीएस रह जाती है। वहीं डेली एसएमएस कोटा के बाद लोकल और एसटीडी एसएमएस के लिए क्रमशः 1 और 1.5 रुपये का चार्ज लागू होगा। 5जी हैंडसेट वाले सब्सक्राइबर्स 5जी नेटवर्क कवरेज एरिया में अनलिमिटेड 5जी डाटा यूज कर सकेंगे।

Vi 3599 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

वीआई का 3599 रुपये ईयरली प्रीपेड प्लान की बात करें, तो अनलिमिटेड वॉयल कॉलिंग, प्रतिदिन 2जीबी डाटा, प्रतिदन 100 एसएमएस और 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। डेली कोटा के बाद डाटा स्पीड 64केबीपीएस रह जाती है, वहीं डेली एसएमएस कोटा के बाद लोकल और एसटीडी एसएमएस के लिए क्रमशः 1 और 1.5 रुपये चार्ज किया जाएगा। अगर आपके पास 5जी फोन है, तो 5जी नेटवर्क कवरेज वाले एरिया में अनलिमिटेड 5जी डाटा यूज कर सकेंगे। वहीं बेनिफिट्स की बात करें, तो हाफ डे अनलिमिटेड डाटा 12am मिडनाइट से 12 PM तक, वीकेंड डाटा रोलओवर, डेटा डिलाइट्स की सुविधा मिलती है।

Vi 3699 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

वीआई का 3699 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्लान में आपको प्रतिदिन 2जीबी डाटा और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं। फिलहाल इस प्लान के साथ 50 जीबी डाटा 90 दिनों के लिए अतिरिक्त मिल रहा है। डेली कोटा के बाद डाटा स्पीड 64केबीपीएस रह जाती है, वहीं डेली एसएमएस कोटा के बाद लोकल और एसटीडी एसएमएस के लिए क्रमशः 1 और 1.5 रुपये चार्ज किया जाएगा। अगर आपके पास 5जी फोन है, तो 5जी नेटवर्क कवरेज वाले एरिया में अनलिमिटेड 5जी डाटा यूज कर सकेंगे। वहीं बेनिफिट्स की बात करें, तो हाफ डे अनलिमिटेड डाटा 12am मिडनाइट से 12 PM तक, वीकेंड डाटा रोलओवर, डेटा डिलाइट्स की सुविधा मिलती है। साथ ही, एक साल के लिए जियोहॉटस्टार मोबाइल का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Vi 3799 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

वीआई का 3799 रुपये प्रीपेड रिचार्ज प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 2जीबी डाटा प्रतिदिन, 100 एसएमएस प्रतिदिन और 365 दिनों की वैधता मिलती है। प्लान में ऑफर्स के तहत आपको 50 जीबी डाटा 90 दिनों के लिए अतिरिक्त मिलता है। डेली कोटा के बाद डाटा स्पीड 64केबीपीएस रह जाती है, वहीं डेली एसएमएस कोटा के बाद लोकल और एसटीडी एसएमएस के लिए क्रमशः 1 और 1.5 रुपये चार्ज किया जाएगा। अगर आपके पास 5जी फोन है, तो 5जी नेटवर्क कवरेज वाले एरिया में अनलिमिटेड 5जी डाटा यूज कर सकेंगे। वहीं बेनिफिट्स की बात करें, तो हाफ डे अनलिमिटेड डाटा 12am मिडनाइट से 12 PM तक, वीकेंड डाटा रोलओवर, डेटा डिलाइट्स की सुविधा मिलती है। साथ ही, एक साल के लिए अमेजन प्राइम लाइट का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Vi 4999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

वीआई का 4999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 2जीबी डाटा, प्रतिदिन 100 एसएमएस और 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। डेली कोटा के बाद डाटा स्पीड 64केबीपीएस रह जाती है, वहीं डेली एसएमएस कोटा के बाद लोकल और एसटीडी एसएमएस के लिए क्रमशः 1 और 1.5 रुपये चार्ज किया जाएगा। अगर आपके पास 5जी फोन है, तो 5जी नेटवर्क कवरेज वाले एरिया में अनलिमिटेड 5जी डाटा यूज कर सकेंगे। वहीं बेनिफिट्स की बात करें, तो हाफ डे अनलिमिटेड डाटा 12am मिडनाइट से 12 PM तक, वीकेंड डाटा रोलओवर, डेटा डिलाइट्स की सुविधा मिलती है। साथ ही, एक साल के लिए अमेजन प्राइम लाइट और वीआईएमटीवी का सब्सक्रिप्शन मिलता है। वीआई मूवीज एंड टीवी सुपर में सोनीलीव, जी5, फैनकोड और 16 अन्य ओटीटी का टीवी और मोबाइल एक्सेस भी शामिल है।

बीएसएनएल (BSNL) 365 दिन वाले प्रीपेड प्लान

भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल के पास भी अपने यूजर्स के लिए कई सारे ईयरली प्लान मौजूद हैं।

प्रीपेड रिचार्ज प्लान वैलिडिटी-डाटा बेनिफिट्स
₹1498 365 दिन, कुल 120GB अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन
₹1551 365 दिन, 2GB/दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 2400 SMS/वर्ष
₹1859 365 दिन, 2GB/दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन
₹2399 365 दिन, 2GB/दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन, डाटा खत्म होने के बाद 40Kbps स्पीड

BSNL 1498 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

बीएसएनएल का 1498 रुपये का प्लान 365 दिनों के लिए है, जिसमें 120जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं। (जम्मू-कश्मीर के लिए स्पेशल वाउचर जेके20 प्लान)।

BSNL 1551 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

बीएसएनएल का 1551 रुपये का प्लान 365 दिनों के लिए 2जीबी प्रतिदिन डाटा के साथ है। इसमें अनलिमिटेड लोकल या एसटीडी वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके साथ 2400 एसएमएस 365 दिनों के लिए मिलते हैं।

BSNL 1859 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

बीएसएनएल का 1859 रुपये का प्लान 365 दिनों के लिए है, जिसमें 2जीबी प्रतिदिन डाटा मिलता है। इसमें अनलिमिटेड लोकल या एसटीडी वॉयस कॉलिंग मिलती है। साथ ही, इस प्लान में आपको 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलते हैं।

BSNL 2399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

बीएसएनएल का 2399 रुपये का प्लान 365 दिनों के लिए है जिसमें प्रतिदिन 2जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान में भी आपको अनलिमिटेड वॉयस कालिंग की सुविधा मिलती है। डाटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 40 केबीपीएस तक रह जाता है। प्लान में प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं।

सवाल- जवाब (FAQ)

जियो के 3599 रुपये वाले प्लान में जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन कैसे एक्टिवेट करें?

जियो मासिक प्लान पर ग्राहकों को प्लान एक्सपायरी के 48 घंटे के अंदर रिचार्ज करना होगा ताकि दूसरा और तीसरा महीना जियोहॉटस्टार बेनिफिट मिले। यूजर को जियोहॉटस्टार या जियोएआईक्लाउड पर उसी जियो नंबर से लॉगइन करना होगा।

वीआई के प्लान में डेली डाटा कोटा खत्म होने के बाद क्या होता है?

डेली कोटा के बाद डाटा स्पीड 64केबीपीएस तक हो जाती है। अनलिमिटेड डाटा केवल पर्सनल और नॉन-कमर्शियल यूज के लिए है।

बीएसएनएल के 1859 रुपये प्लान में डाटा खत्म होने के बाद क्या चार्ज लगता है?

2जीबी प्रतिदिन के बाद मुख्य बैलेंस से 3पैसे प्रति 10केबी चार्ज होता है।

एयरटेल के 3999 रुपये प्लान में जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन किस तरह की है?

इस प्लान में एक साल के लिए जियोहॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलती है।

जियो के 3999 रुपये प्लान में फैनकोड कैसे एक्टिवेट करें?

फैनकोड सब्सक्रिप्शन जियोटीवी मोबाइल ऐप के माध्यम से उपलब्ध है।

वीआई के प्लान में वीकेंड डाटा रोलओवर क्या है?

सोमवार से शुक्रवार का अनयूज्ड डाटा शनिवार और रविवार में कैरी किया जा सकता है।

जियो फाइनेंस पर 2 प्रतिशत एक्स्ट्रा गोल्ड कैसे क्लेम करें?

गोल्ड क्लेम करने के लिए +91-8010000524 पर मिस्ड कॉल देना होगा।

नोटः प्लान से संंबंधित अधिक जानकारी के लिए टेलीकॉम कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

The post Jio, Airtel, Vi और BSNL के 365 दिन वाले ईयरली प्रीपेड रिचार्ज प्लान (2025), जानें प्लान में मिलने वाले फायदे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-airtel-vi-bsnl-365-day-yearly-prepaid-plans-benefits/feed/ 0
Vi प्रीपेड कनेक्शन को पोस्टपेड में कैसे बदलें (2025) https://www.91mobiles.com/hindi/vi-prepaid-sim-ko-postpaid-kaise-kare/ https://www.91mobiles.com/hindi/vi-prepaid-sim-ko-postpaid-kaise-kare/#respond Thu, 05 Sep 2024 07:28:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=152336 यदि वोडाफोन आइडिया (Vi) प्रीपेड यूजर हैं और अपने प्रीपेड प्लान को पोस्टपेड (Vi Prepaid to Postpaid) में बदलना चाहते हैं, तो कंपनी तो इस प्रोसेस को काफी आसान बना दिया है। इसके लिए कंपनी ने पी2पी कन्वर्जन पेश किया है, जिसकी मदद से यूजर केवल ओटीपी वेरिफिकेशन का उपयोग करके प्रीपेड सिम को पोस्टपेड […]

The post Vi प्रीपेड कनेक्शन को पोस्टपेड में कैसे बदलें (2025) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

यदि वोडाफोन आइडिया (Vi) प्रीपेड यूजर हैं और अपने प्रीपेड प्लान को पोस्टपेड (Vi Prepaid to Postpaid) में बदलना चाहते हैं, तो कंपनी तो इस प्रोसेस को काफी आसान बना दिया है। इसके लिए कंपनी ने पी2पी कन्वर्जन पेश किया है, जिसकी मदद से यूजर केवल ओटीपी वेरिफिकेशन का उपयोग करके प्रीपेड सिम को पोस्टपेड में पोर्ट कर सकते हैं और इसके लिए किसी डॉक्यूमेंट की जरूरत भी नहीं पड़ती है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कैसे अपने वोडाफोन-आइडिया प्रीपेड सिम को पोस्टपेड में बदल सकते हैं और इसके पोस्टपेड प्लान में आपको क्या बेनिफिट्स मिलते हैंः

Vi प्रीपेड सिम को पोस्टपेड में कैसे बदलें (online)

अपने वोडाफोन-आइडिया प्रीपेड कनेक्शन को ऑनलाइन पोस्टपेड में बदलने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगाः

स्टेप-1: अपने प्रीपेड कनेक्शन को पोस्टपेड में चेंज करने के लिए सबसे पहले वीआई ऐप/वेबसाइट पर विजिट करें और न्यू कनेक्शन वाले ऑप्शन में Prepaid to Postpaid वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।


स्टेप-2: अब आप अपनी सुविधा के हिसाब से एक पोस्टपेड प्लान चुन लें और प्रोसीड वाले बटन पर क्लिक करें।
स्टेप-3: इसके बाद सिम की फ्री होम डिलीवरी के लिए आपको अपना कॉन्टैक्ट डिटेल और एड्रेस दर्ज करना होगा। आप चाहें, तो यहां पर अपनी पसंद का एक फैंसी नंबर चुन सकते हैं या फिर मौजूद प्रीपेड वाले नंबर को जारी रख सकते हैं।
स्टेप-4: अब अपना वह प्रीपेड नंबर दर्ज करें, जिसे पोस्टपेड में बदलना चाहते हैं। फिर ओटीपी दर्ज करें।
स्टेप-5: अंत में अपना नया वोडाफोन-आइडिया पोस्टपेड सिम को एक्टिवेट करने के लिए 59059 पर कॉल करना होगा।

Vi प्रीपेड सिम को पोस्टपेड में कैसे बदलें (Vi store)

आप चाहें, तो नजदीकी वीआई स्टोर विजिट कर भी अपने वोडाफोन-आइडियो प्रीपेड कनेक्शन को पोस्टपेड में बदल सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए तरीकों को फॉलो करना होगाः

Indian government to hold 35.8 percent shares of vodafone idea to clear the outstanding due Vi could merge in to bsnl mtnl know details

स्टेप-1: वीआई प्रीपेड सिम को पोस्टपेड में कंवर्ट करने के लिए कंपनी के स्वामित्व वाले नजदीकी Vi स्टोर पर विजिट करें।
स्टेप-2: अब अपने प्रीपेड कनेक्शन को पोस्टपेड में बदलने के लिए रिक्वेस्ट सबमिट करें।
स्टेप-3: इसके बाद आपके वर्तमान वीआई नंबर पर एक SMS प्राप्त होगा, जिसमें यूनिक ट्रांजैक्शन आईडी और ओटीपी होगा।
स्टेप-4: अब ओटीपी दर्ज करने के बाद उसे वैलिडेट करना होगा। ओटीपी सत्यापन के बाद आपका प्रीपेड नंबर पोस्टपेड में बदल दिया जाएगा।

कंपनी के अनुसार, यदि शाम 6 बजे से सिम कंवर्ट करने का रिक्वेस्ट मिलता है, तो उसे उसी दिन रात 10 बजे तक प्रोसेस कर दिया जाता है। वहीं अगर शाम 6 बजे के बाद प्राप्त रिक्वेस्ट प्राप्त होता है, तो फिर अगले दिन रात 10 बजे के बाद उसे निपटाया जाएगा। इस conversion प्रक्रिया के दौरान आपकी मोबाइल सेवा 30 मिनट तक बाधित हो सकती है। अगर आपके प्रीपेड कनेक्शन में कोई बैलेंस बचा हुआ है, तो उसे आपके पोस्टपेड बिल में जमा किया जाएगा।

VI पोस्टपेड कनेक्शन के क्या हैं फायदे

after airtel india vodafone idea vi discontinues rs 49 prepaid plan

  • वीआई मैक्स पोस्टपेड प्लान आपकी पसंद के अनुसार आपके लाभ चुनने की सुविधा प्रदान करता हैा। प्लान के हिसाब से ओटीटी सब्सक्रिप्शन चुन सकते हैं, जैसे कि अमेजन प्राइम, डिज्नी + हॉटस्टार, सोनी लिव सन एनएक्सटी। साथ ही, आपको EaseMyTrip के साथ फ्लैट 750 रुपये की छूट, एक वर्षीय नॉर्टन 360 मोबाइल सुरक्षा कवर भी प्राप्त होता है।
  • वीआई पोस्टपेड पर स्विच करते हैं, तो अपनी पसंद का एक फैंसी मोबाइल नंबर भी प्राप्त कर सकते हैं।
  • वीआई प्रीपेड से पोस्टपेड पर स्विच करते समय आप आसानी से अपनी प्रीपेड बैलेंस को अपने अगले पोस्टपेड बिल में क्रेडिट के रूप में आगे बढ़ा सकते हैं।
  • फैमिली पोस्टपेड प्लान में परिवार के अधिकतम 5 सदस्यों को जोड़ सकते हैं।
  • Vi REDX पोस्टपेड प्लान के साथ एयरपोर्ट लाउंज (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू) की सुविधा मिलती है।

सवाल-जवाब (FAQs)

Vi सिम कितने की आती है?

नए Vi SIM की कीमत शून्य है। नया SIM फ्री में दिया जाता है। 

वीआई प्रीपेड से पोस्टपेड में चेंज होने में कितना समय लगता है?

शाम 6 बजे तक किए गए सभी प्रीपेड से पोस्टपेड रिक्वेस्ट पर उसी दिन रात 10 बजे के बाद कार्रवाई की जाता है, जबकि शाम 6 बजे के बाद किए गए अनुरोध को अगले दिन रात 10 बजे के बाद कार्रवाई की जाएगी।

क्या प्रीपेड से पोस्टपेड में बदलने के दौरान मेरी सेवाएं काट दी जाएंगी?

पोस्टपेड में बदलने के समय आपके नंबर पर सेवाएं 30 मिनट तक डिस्कनेक्ट कर दी जाएंगी और यह रात 10 बजे से 12 बजे के बीच होगा।

क्या मैं पोस्टपेड पर स्विच करने के बाद अपने नंबर को दोबारा प्रीपेड में बदल पाऊंगा?

आप पोस्टपेड के लिए रिक्वेस्ट करने के बाद 90 दिनों के भीतर फिर से प्रीपेड सेवा में वापस नहीं आ पाएंगे।

क्या मैं पोस्टपेड पर स्विच करने के बाद अपने नंबर पर आईएसडी कॉलिंग सेवा का उपयोग कर पाऊंगा?

पोस्टपेड पर माइग्रेशन के बाद आपके नंबर पर आईएसडी कॉलिंग की सुविधा बंद हो जाएगी। यदि आवश्यकता होगी, तो इसके एक्टिवेट करने के लिए वीआई ऐप पर नया अनुरोध करें या 199 पर कॉल करें।

क्या पूरे भारत में ओटीपी के माध्यम से प्रीपेड से पोस्टपेड में बदलने की लागू है?

इस प्रक्रिया के माध्यम से प्रीपेड से पोस्टपेड में बदलने की सुविधा जम्मू-कश्मीर के ग्राहकों पर लागू नहीं है।

प्रीपेड से स्विच करने पर क्या मुझे दोबारा आईडी प्रूफ जमा करना होगा?

नहीं, यह प्रक्रिया आपको बिना किसी बदलाव के प्रीपेड से पोस्टपेड में स्विच करने में सक्षम बनाती है।

The post Vi प्रीपेड कनेक्शन को पोस्टपेड में कैसे बदलें (2025) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vi-prepaid-sim-ko-postpaid-kaise-kare/feed/ 0
Vi SIM का नंबर कैसे निकालें, जानें सभी तरीके https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-ka-number-kaise-nikale/ https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-ka-number-kaise-nikale/#respond Wed, 24 Apr 2024 07:57:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=97817 जब भी हम नया सिम कार्ड लेते हैं, तो हमें नया नंबर याद करने में कुछ वक्त लगता है। ऐसी स्थिति में जब कोई हमसे अचानक फोन नंबर पूछता है, तो हमें अपना फोन नंबर याद ही नहीं रहता है। अगर आपने भी हाल-फिलहाल में Vi (वोडाफोन-आइडिया) का नंबर लिया या आपके पास पहले से […]

The post Vi SIM का नंबर कैसे निकालें, जानें सभी तरीके first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जब भी हम नया सिम कार्ड लेते हैं, तो हमें नया नंबर याद करने में कुछ वक्त लगता है। ऐसी स्थिति में जब कोई हमसे अचानक फोन नंबर पूछता है, तो हमें अपना फोन नंबर याद ही नहीं रहता है। अगर आपने भी हाल-फिलहाल में Vi (वोडाफोन-आइडिया) का नंबर लिया या आपके पास पहले से वीआई का नंबर है, तो हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपना नंबर निकाल (VI SIM ka number kaise nikale) सकते हैं। वैसे, वोडाफोन आइडिया (Vi) भारत की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। यदि वीआई सिम कार्ड (Vi SIM card) का नंबर पता करना चाहते हैं, तो फिर USSD कोड, वीआई ऐप आदि की मदद ले सकते हैं।

वोडाफोन-आइडिया नंबर चेक 

आर्टिकल  VI SIM का नंबर कैसे निकालें
USSD कोड *199#
टोल फ्री नंबर 199, 198
ऐप Vi: Recharge, Music, Games, TV
वेबसाइट https://www.myvi.in/

Vi का नंबर निकालने का तरीका क्या है 

Vodafone Idea (Vi) का नंबर भूल गए हैं, तो उसे जानने के लिए कई तरीके मौजूद हैं। आइए आपको बताते हैं कैसे आप वीआई सिम का नंबर निकाल सकते हैंः

Vodafone सिम कार्ड का नंबर कैसे निकालें (USSD से)

टेलीकॉम कंपनियां यूजर्स को USSD सर्विस प्रोवाइड करते हैं। यह मोबाइल (जीएसएम) कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी की ग्लोबल सिस्टम है। USSD कोड का पूरा नाम अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डाटा है। अलग-अलग सेवाओं के लिए मोबाइल कंपनियां यूजर्स के लिए अलग अलग यूएसएसडी कोड प्रोवाइड करते हैं। अलग-अलग कंपनियों के कोड भी अलग-अलग होते हैं।

स्टेप -1 : सबसे पहले अपने मोबाइल में फोन डायलर को ओपन करें।
स्टेप -2 : अब आपको अपने फोन से *199# USSD  कोड डायल करना होगा।
स्टेप -3 : इसके बाद आपके फोन में फ्लैश मैसेज दिखाई देगा, जिसमें आपका वोडाफोन का मोबाइल नंबर (MSISDN: XXXXXXXXXX), प्लान की डिटेल आदि दिखाई देगी।

vodafone idea mobile number check

हालांकि कुछ वेबसाइट पर *111*2# यूएसएसडी कोड के जरिए मोबाइल नंबर चेक करने की बात कही गई है। हालांकि जब हमने इसे चेक किया तो यह यूएसएसडी कोड कार्य नहीं कर रहा है। इसके बजाय, आप *199# डायल कर वोडाफोन आइडिया का नंबर पता कर सकते हैं।

Vi ऐप या ऑनलाइन कैसे निकालें Vi नंबर

वोडाफोन आइडिया (Vi) का नंबर चेक करने के लिए Vi ऐप या फिर वेबसाइट की मदद भी ले सकते हैं।

स्टेप-1: पहले Google Play Store या App Store से Vi ऐप डाउनलोड करें।
स्टेप-2: एक बार इंस्टॉल हो जाने पर ऐप को ओपन करें और यहां आपको पहली बार अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। हालांकि आपको अपना मोबाइल नंबर पता नहीं है, तो फिर यूएसएसडी कोड (*199#) के जरिए पहले मोबाइल नंबर निकाल लें।
स्टेप-3: एक बार जब आप अपना नंबर दर्ज करेंगे, तो आपको अपने मोबाइल पर वन-टाइम पासवर्ड प्राप्त होगा।
स्टेप-4: ओटीपी दर्ज करने के बाद ऐप में लॉगइन हो जाएंगे। एक बार लॉगइन करने के बाद आप अपना मोबाइल नंबर कभी भी देख सकेंगे।

vodafone idea mobile number check

Vodafone सिम कार्ड का नंबर कैसे निकालें (Settings से)

वोडाफोन-आइडिया का सिम नंबर फोन की सेटिंग्स से भी निकाल सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः

स्टेप -1: वोडाफोन-आइडिया नंबर की चांज करने के लिए फोन की सेटिंग्स में जाने के बाद ‘कनेक्शन’ वाले सेक्शन में जाएं। यहां पर आपको ‘सिम मैनेजर’ का ऑप्शन दिखाई देगा।


स्टेप -2: ‘सिम मैनेजर’ में आपको वोडाफोन-आइडिया सिम का नंबर दिखाई देगा। इसके अलावा, आप किसी अन्य सिम का उपयोग करते हैं, तो उसकी जानकारी भी मिल जाएगी।

vodafone idea mobile number check
स्टेप -3:  इसके अलावा, फोन में सेटिंग मेन्यू को ओपन करने के बाद ‘अबाउट फोन’ में जाना है। आपको ‘Status Information’ पर क्लिक करना है। यहां आपको अपने वीआई सिम की जानकारी मिल जाएगी।

Toll free number से वोडाफोन आइडिया (Vi) नंबर कैसे निकालें?

आप टोल फ्री नंबर के जरिए भी वोडाफोन-आइडिया नंबर को चेक सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः

स्टेप -1: अपने मोबाइल फोन से 199 या 198 पर डायल करें।
स्टेप -2: इसके बाद अपनी पसंदीदा भाषा को चुनें।
स्टेप -3: कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव से बात करने के लिए विकल्प 1 और फिर विकल्प 6 को सलेक्ट करें।

एक बार जब आप कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव से जुड़ जाते हैं, तो आपको नंबर बताने से पहले आपको कुछ डिटेल देनी पड़ सकती है। कभी-कभी, एग्जीक्यूटिव पुष्टि करने के लिए वह नंबर साझा कर सकते हैं, जिससे आप कॉल कर रहे हैं।

दोस्त या फैमिली मेंबर को कॉल कर चेक करें Vi नंबर?

अपना वीआई मोबाइल नंबर जांचने का दूसरा तरीका दूसरों को कॉल करना है। बस नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करें:

स्टेप -1: अपने फोन पर डायलर को ओपन करें।
स्टेप -2: फ्रेंड्स या फैमिली मेंबर के फोन नंबर पर डायल करें और कॉल बटन पर टैप करें।
स्टेप -3: अब आप अपना Vi मोबाइल नंबर अपने दोस्त या फैमिली मेंबर से पता कर सकते हैं।

सवाल-जवाब (FAQs)

वीआई सिम कार्ड नंबर को चेक करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?

यूएसएसडी कोड के जरिए आप आसानी से वीआई सिम कार्ड नंबर की जांच कर सकते हैं। Vi के लिए यूएसएसडी कोड *199# है।

मैं अपना Vi SIM नंबर कैसे जान सकता हूं?

अपना वीआई मोबाइल नंबर जानने के लिए बहुत सारे तरीके हैं। आप यूएसएसडी कोड, वीआई ऐप या वेबसाइट, वीआई टोल-फ्री नंबर या दूसरों को कॉल करके जान सकते हैं।

क्या नंबर जांच के लिए वीआई यूएसएसडी कोड वास्तव में काम करता है?

हां, आप अपने वीआई फोन नंबर को आसानी से जांचने के लिए किसी भी समय यूएसएसडी कोड को डायल कर सकते हैं। यह तरीका बेहद आसान है।

मैं अपना वोडाफोन सिम नंबर कैसे जान सकता हूं?

डायलर को ओपन करें और अपने वोडाफोन सिम नंबर से *199# दर्ज करें, जिसका मोबाइल नंबर आप जानना चाहते हैं। इसके बाद फ्लैश मैसेज दिखाई देगा, जिसमें आपका वोडाफोन मोबाइल नंबर होगा।

The post Vi SIM का नंबर कैसे निकालें, जानें सभी तरीके first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-ka-number-kaise-nikale/feed/ 0
Call details कैसे निकालें, जानें ये तीन बेहद आसान तरीके https://www.91mobiles.com/hindi/call-details-kaise-nikale/ https://www.91mobiles.com/hindi/call-details-kaise-nikale/#respond Tue, 26 Dec 2023 07:42:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=126063 अगर आप जियो (Jio), एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन-आइडिया (vodafone idea)  की कॉल डिटेल निकालना चाहते हैं, तो यह बेहद आसान है।

The post Call details कैसे निकालें, जानें ये तीन बेहद आसान तरीके first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप जियो (Jio), एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन-आइडिया (vodafone idea)  की कॉल डिटेल निकालना चाहते हैं, तो यह बेहद आसान है। यदि आपने अपने कॉल लॉग को डिलीट कर दिया है, तो फिर मैसेज, कस्टमर केयर या फिर ऐप्स की मदद से छह महीने तक की पुरानी कॉल डिटेल निकाल सकते हैं। आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि आप कॉल डिटेल या कॉल हिस्ट्री को कैसे निकाल सकते हैंः

Message से call details कैसे निकालें

यदि आप मैसेज के जरिए जियो (Jio), एयरटेल (Airtel), वोडाफोन-आइडिया (vodafone idea) की कॉल डिटेल्स निकालना चाहते हैं, तो नीचे दिए तरीकों को फॉलो करना होगाः

Airtel कॉल डिटेल मैसेज से कैसे निकालें 

airtel call history

मैसेज के जरिए एयरटेल की कॉल डिटेल्स निकालने के लिए EPREBILL<space> MONTH NAME <space> YOUR EMAIL ID फॉर्मेट में आपको एक मैसेज तैयार करना होगा, जिसे आपको 121 पर SMS करना होगा। इसके बाद ईमेल के जरिए एक मेल मिलेगा, जिसमें पिछले 6 महीनों की कॉल डिटेल होगी। (अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें)

Vodafone idea कॉल डिटेल मैसेज से कैसे निकालें

वोडाफोन आइडिया की कॉल डिटेल्स निकालने के लिए आपको EBILL <space> महीने का नाम शॉर्ट में (जैसे EBILL <space> DEC) टाइप कर 12345 पर SMS करना होगा। इसके बाद रजिस्टर ईमेल आईडी पर एक महीने की कॉल डिटेल भेज दी जाएगी। पीडीएफ फॉर्मेट वाली कॉल स्टेटमेंट का पासवर्ड आपके नाम का पहला दो लेटर स्मॉल में और मोबाइल नंबर का अंतिम 4 डिजिट होगा। (अधिक डिटेल के लिए यहां क्लिक करें)

Jio कॉल डिटेल मैसेज से कैसे निकालें 

जियो कॉल हिस्ट्री को आप मैसेज के जरिए नहीं निकाल सकते हैं, लेकिन जियो के व्हाट्सएप नंबर +917000770007 के जरिए कॉल डिटेल्स निकाल सकते हैं। इसके लिए Hi टाइप कर भेजना होगा। फिर आपको My Account Statement टाइप कर भेजना होगा। अब आपको प्रीपेड और पोस्टपेड के लिए Account Statement का लिंक भेजा जाएगा। जैसे ही इस लिंक पर क्लिक करेंगे, तो आपको My Statement वाले सेक्शन पर रीडायरेक्ट कर दिया जाता है, जहां से आप कॉल हिस्ट्री को निकाल सकते हैं। (अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें)

Customer Care से call details कैसे निकालें

आप टेलिकॉम कंपनियों की Customer Care नंबर पर कॉल करके भी कॉल की डिटेल निकाल सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः

Airtel कॉल डिटेल कस्टमर केयर से कैसे निकालें

एयरटेल की कॉल डिटेल्स निकालने के लिए कस्टमर केयर नंबर 121 डायल करना होगा। डायर करने के बाद कस्टमर केयर टीम से संपर्क कर सकते हैं। फिर कॉल हिस्ट्री प्राप्त करने के लिए दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

Vodafone idea कॉल डिटेल कस्टमर केयर से कैसे निकालें

वोडाफोन आइडिया की कॉल हिस्ट्री निकालने के लिए अपने रजिस्टर्ड नंबर से 199 पर डायल करके VI कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव से संपर्क करना होगा। इसके बाद आईवीआर द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव से संपर्क होने के बाद आप कॉल हिस्ट्री के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं। फिर वेरिफिकेशन के बाद रजिस्टर्ड ईमेल पर कॉल हिस्ट्री डिटेल भेज दी जाएगी।

Jio कॉल डिटेल कस्टमर केयर से कैसे निकालें

जियो केयर नंबर पर कॉल कर भी जियो कॉल की डिटेल को निकाल सकते हैं। इसके लिए 199 पर डायल कर जियोकेयर टीम से संपर्क करना होगा। इसके बाद जियो कॉल हिस्ट्री के लिए निर्देशों का पालन करें। यदि आपके पास जियो का नंबर नहीं है, तो फिर अन्य नंबर से जियो केयर से संपर्क करने के लिए 1800 88 99999 पर डायल कर सकते हैं।

App से call details कैसे निकालें

आप ऐप की मदद से भी कॉल डिटेल्स निकाल सकते हैं, इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगाः

Airtel Thanks App से कॉल डिटेल कैसे निकालें

Airtel Thanks

एयरटेल की कॉल डिटेल्स निकालने के लिए Airtel Thanks app को डाउनलोड करने के बाद लॉगइन कर लें। फिर माय एयरटेल वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। फिर ट्रांजैक्शन हिस्ट्री पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको एक नए पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा, जहां सभी लेनदेन और रिचार्ज की जानकारी दिखाई देगी। यहां modify option पर क्लिक करें। अब कॉल हिस्ट्री चेक करने के लिए खास महीने का चयन कर लें। इसके बाद कॉल हिस्ट्री की डिटेल को देख पाएंगे।

VI App से कॉल डिटेल कैसे निकालें

VI App की मदद से कॉल हिस्ट्री निकालने के लिए इसे पहले डाउनलोड करने के बाद अपने रजिस्टर्ड नंबर से साइनइन कर लें। फिर माय अकाउंट वाले सेक्शन पर जाएं और यहां एक्टिव पैक्स ऐंड रिचार्ज हिस्ट्री में आपको Usage history वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।इसमें आपको कॉल्स ऐंड SMS वाले ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद नीचे Get Prepaid bill पर क्लिक करना है। इसके बाद ईमेल वेरिफाई करने के लिए कहा जाएगा और ईमेल पर आए ओटीपी को दर्ज करना होगा। फिर प्रीपेड बिल को ईमेल के जरिए भेजा जाएगा, जहां कॉल हिस्ट्री को चेक कर सकते हैं।

MYjio App से कॉल डिटेल कैसे निकालें

आप मायजियो ऐप (MYjio App) की मदद से भी कॉल हिस्ट्री को निकाल सकते हैं। इस ऐप को डाउनलोड और लॉगइन करने के बाद टॉप पर ही ‘मोबाइल’ का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करने के बाद आपको नीचे ‘रिचार्ज ऐंड पेमेंट्स’ में My Statement पर क्लिक करना होगा। यहां पर आप स्टेटमेंट को देख भी सकते हैं। साथ ही, 180 दिनों की कॉल हिस्ट्री को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

WhatsApp से call details कैसे निकालें

मैसेज और कस्टमर केयर में कॉल के अलावा आप चाहें तो WhatsApp के माध्यम से भी अपने फोन का कॉल डिटेल निकाल सकते हैं। आगे हमने इसका भी तरीका डिटेल में बताया है।

Jio कॉल डिटेल WhatsApp से कैसे निकालें 

स्टेप 1: इसके लिए सबसे पहले आपको व्हाट्सऐप पर अपने जियो नंबर से +91 7000770007 पर हाय लिखकर मैसेज भेजना है।

स्टेप 2: मैसेज भेजते ही आपके व्हाट्सऐप पर बड़ा सा मैसेज आएगा​ जिसमें आपके जियो नंबर पर ऐक्टिवेट प्लान की पूरी डिटेल सामने आ जाएगी।

स्टेप 3: इसके बाद आपके फिर से उस मैसेज में कॉल डिटेल लिखकर रिप्लाइ करना है।

स्टेप 4: मैसेज का रिप्लाई करते ही आपके फोन पर फिर से जियो की ओर से एक मैसेज आएगा जिसमें आपके सामने 1. My Account Statement, 2. Check Recent Usage और 3. Customer Care Number सहित तीन ऑप्शन होंगे और आपको 1, 2 या 3 में से किसी एक नंबर को लिखकर भेजने को कहेगा।

स्टेप 5: आपको अपने फोन से 1 टाइप करना है और फिर से रिप्लाई करना है। रिप्लाई करने के साथ ही फोन में फिर से मैसेज आएगा और उसमें प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स के कॉल डिटल के लिंक होंगे। हालांकि वहां आपको क्लिक नहीं करना है, बल्कि थोड़ा नीचे स्क्रॉल करेंगे तो वहां एक लिंक होगा उसे क्लिक करना है। उसमें आपको जानकारी भी मिलेगी कि आप 180 दिनों तक का कॉल डिटेल देख सकते हैं

स्टेप 6: लिंक पर क्लिक करते ही वह ऐप में खुलेगा जहां से आप अपने जियो नंबर के पूरे 6 महीने के कॉल डिटेल को देख सकते हैं।

सवाल-जवाब (FAQs)

Jio पर कॉल हिस्ट्री चेक करने का सबसे आसान तरीका क्या है?

Jio पर कॉल हिस्ट्री चेक करने का सबसे आसान तरीका My Jio ऐप का उपयोग करना है। यह मुफ्त होने के साथ-साथ आसान भी है। आप अपनी Jio कॉल हिस्ट्री कहीं भी देख सकते हैं।

क्या मैं किसी और की Jio कॉल हिस्ट्री चेक कर सकता हूं?

अगर वह फोन नंबर आपके Jio अकाउंट से जुड़ा हुआ है, तो आप उस नंबर की कॉल हिस्ट्री चेक कर सकते हैं। अन्यथा आप किसी और के Jio नंबर की कॉल हिस्ट्री नहीं देख सकते।

क्या हम Jio कॉल हिस्ट्री ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं?

हां, यूजर Jio वेबसाइट पर ऑनलाइन Jio कॉल हिस्ट्री प्राप्त कर सकते हैं।

मैं अपनी Jio कॉल हिस्ट्री कितने समय पीछे देख सकता हूं?

आप अपने Jio नंबर की विस्तृत कॉल हिस्ट्री पिछले 30 दिनों के लिए देख सकते हैं।

Jio कॉल हिस्ट्री चेक करने का कोई चार्ज है?

नहीं, अपने Jio मोबाइल नंबर की कॉल हिस्ट्री चेक करने के लिए कोई चार्ज नहीं है।

क्या मैं अपने Airtel फोन नंबर की एक साल की कॉल हिस्ट्री चेक कर सकता हूं?

Airtel से कॉल हिस्ट्री केवल एक खास महीने के लिए SMS के माध्यम से जनरेट की जा सकती है, जबकि आधिकारिक वेबसाइट आपको खास डेट से डाटा निकालने का विकल्प देती है।

क्या मुझे Airtel से कॉल हिस्ट्री के साथ कॉल रिकॉर्डिंग भी मिल सकती है?

Airtel बैकएंड में कॉल रिकॉर्ड नहीं करता है, इसलिए यूजर्स को कोई कॉल रिकॉर्डिंग नहीं दी जा सकती।

Airtel कॉल हिस्ट्री में क्या जानकारी शामिल होती है?

कॉल हिस्ट्री पीडीएफ में उन फोन नंबरों की जानकारी होती है जिन पर कॉल की गई और प्राप्त की गई, कॉल की अवधि और कॉल का समय और तारीख।

मैं कितने दिनों की कॉल डिटेल्स निकाल सकता हूं?

यह अलग-अलग ऑपरेटर्स पर निर्भर करता है, लेकिन आप पिछले 6 महीने की कॉल डिटेल प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए मैसेज, ऐप्स या फिर कस्टमर केयर की मदद ले सकते हैं।

क्या कॉल डिटेल्स या कॉल हिस्ट्री में कॉन्टैक्ट नंबर का उल्लेख होता है?

हां, कॉन्टैक्ट नंबर का उल्लेख कॉल डिटेल्स पीडीएफ या सूची में सटीक समय के साथ इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल की अवधि के साथ दिया गया होता है।

क्या मैं किसी भी नंबर की कॉल डिटेल प्राप्त कर सकता हूं?

नहीं, आप किसी और के नंबर की कॉल हिस्ट्री को चेक नहीं कर सकते, क्योंकि इसके लिए आपको उस नंबर की जरूरत पड़ेगी। प्राइवेसी की वजह से आप किसी अन्य नंबर का कॉल हिस्ट्री नहीं देख सकते हैं। हालांकि जब तक आपके पास नंबर तक पहुंच है और आप कॉल या ओटीपी से सत्यापित कर सकते हैं, आप कॉल विवरण प्राप्त कर सकते हैं।

क्या मैं थर्ड पार्टी ऐप का उपयोग करके कॉल हिस्ट्री प्राप्त कर सकता हूं?

नहीं, आप थर्ड-पार्टी ऐप के माध्यम से किसी अन्य नंबर या यहां तक ​​कि अपने नंबर की कॉल हिस्ट्री नहीं प्राप्त कर सकते हैं। सभी थर्ड पार्टी एप्लिकेशन फर्जी हैं और कॉल डिटेल बताने का दावा करते हैं। ये आपके फोन से ही कॉल हिस्ट्री लाकर दिखाते हैं।

iPhone में किसी भी नंबर की कॉल हिस्ट्री कैसे पता कर सकता हूं?

यदि आप अपने iPhone पर किसी भी ऑपरेटर, जैसे- VI, एयरटेल, JIO आदि की कॉल डिटेल प्राप्त करना चाहते हैं तो सभी प्रक्रिया एंड्रॉयड फोन के समान ही है। आपको एंड्रॉयड फोन की कॉल डिटेल प्राप्त करने के लिए बताई गई प्रक्रिया का ही पालन करना होगा।

क्या कोई बिना ओटीपी के किसी भी नंबर की कॉल डिटेल प्राप्त कर सकता है?

नहीं, बिना ओटीपी के नंबर की कॉल डिटेल प्राप्त करने का कोई तरीका नहीं है। उस नंबर का आपके सामने होना जरूरी है तभी आप आधिकारिक तौर पर कॉल हिस्ट्री प्राप्त कर पाएंगे।

The post Call details कैसे निकालें, जानें ये तीन बेहद आसान तरीके first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/call-details-kaise-nikale/feed/ 0
1 साल का रिचार्ज मिलेगा मुफ्त! Vi लाया धांसू Independence Day Offer, दे रही है फ्री 50GB Data https://www.91mobiles.com/hindi/vi-independence-day-offers-2023-jio-independence-day-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/vi-independence-day-offers-2023-jio-independence-day-offer/#respond Mon, 14 Aug 2023 03:27:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=114623 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

टेलीकॉम ऑपरेटर अपने यूजर्स को नेटवर्क से बांधे रखने तथा नए कस्टमर्स को लुभाने के लिए समय-समय पर आर्कषक ऑफर्स लेकर आते रहते हैं। इसी कड़ी में अब वोडफोन आइडिया यानी वीआई ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नया Vi Independence Day Offer पेश किया है जिसमें ग्राहकों को 3099 वाला रिचार्ज पैक […]

The post 1 साल का रिचार्ज मिलेगा मुफ्त! Vi लाया धांसू Independence Day Offer, दे रही है फ्री 50GB Data first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेलीकॉम ऑपरेटर अपने यूजर्स को नेटवर्क से बांधे रखने तथा नए कस्टमर्स को लुभाने के लिए समय-समय पर आर्कषक ऑफर्स लेकर आते रहते हैं। इसी कड़ी में अब वोडफोन आइडिया यानी वीआई ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नया Vi Independence Day Offer पेश किया है जिसमें ग्राहकों को 3099 वाला रिचार्ज पैक मुफ्त जीतने के मौके के साथ ही फ्री 50GB data तथा 75 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिलेगा।

Vi Independence Day Offers

  • वीआई इंडिपेंडेंस डे ऑफर के तहत यूजर्स को 50जीबी डाटा फ्री दिया जाएगा।
  • यह मुफ्त 50GB data उन सभी मोबाइल यूजर्स को मिलेगा जो 199 रुपये या इससे अधिक के प्लान से रिचार्ज कराएंगे।
  • ऑफर के तहत कंपनी अपने यूजर्स को 50 रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है। यह छूट 1449 रुपये वाले रिचार्ज प्लान पर मिलेगी।
  • इसी तरह जो भी वीआई उपभोक्ता 3099 रुपये वाले प्लान से ​रिचार्ज करेगा उन्हें कंपनी की ओर से सीधे 75 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा।
  • वीआई इंडिपेंडेंस डे ऑफर में कंपनी “Spin the Wheel” कॉन्टेस्ट भी चला रही है। इसके तहत Vi App पर हर एक घंटे में लकी विनर अनाउंस किया जाएगा, जिसे 3099 रुपये का रिचार्ज मुफ्त दिया जाएगा।
  • इसके साथ-साथ ही कॉम्प्लिमेंटरी रिचार्ज के अलावा लकी ग्राहकों को 1GB तथा 2GB डाटा भी एक्स्ट्रा प्रदान होगा।
  • OTT बेनिफिट्स की बात करें तो Vi Independence Day ऑफर में SonyLiv का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिल सकेगा।

कब तक मिलेगा ऑफर का फायदा

Vi Independence Day खास तौर पर 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुरू किया गया है। इस ऑफर की शुरूआत हो चुकी है तथा यह आने वाली 18 अगस्त तक लागू रहेगा। ऐसे में यदि आप वोडाफोन आइडिया यानी वीआई यूजर हैं तो 18 अगस्त से पहले रिचार्ज करवा कर फ्री डाटा, मुफ्त ओटीटी सब्सक्रिप्शन तथा अन्य बेनिफिट्स का लाभ उठा सकते हैं।

Jio Independence Day Offer

हाल ही में रिलायंस जिओ द्वारा अनाउंस किए गए इंडिपेंडेंस डे ऑफर की बात करें तो इसके मिलने वाले बेनिफिट्स निम्नलिखित हैं:

  • जिओ के 2,999 रुपये वाले एनुअल प्लान में यूजर्स को कॉलिंग, डाटा, एसएमएस के साथ ही फूड डिलीवरी साइट Swiggy पर 100 रुपये का ऑफ मिलेगा।
  • yatra.com पर फ्लाइट टिकट बुकिंग में 1,500 रुपये तक का डिस्काउंट तथा डोमेस्टिक होटल बुकिंग पर 15 प्रतिशत का ऑफ दिया जा रहा है।
  • Ajio प्लेटफार्म पर 999 रुपये की शॉपिंग करने पर 200 रुपये की छूट इस ऑफर में पाई जा सकती है।
  • Netmeds पर 20 प्रतिशत का ऑफ मिल रहा है जिसके लिए 999 रुपये का ऑर्डर करना होगा। इसके साथ ही NMS सुपर कैश भी पाया जा सकता है।
  • जिओ इंडिपेंडेंस डे ऑफर में रिलायंस डिजिटल पर ऑडियो एसेसरीज और डॉमेस्टिक अप्लायंसेज की शॉपिंग करने पर 10 प्रतिशत की छूट मिल रही है।

The post 1 साल का रिचार्ज मिलेगा मुफ्त! Vi लाया धांसू Independence Day Offer, दे रही है फ्री 50GB Data first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vi-independence-day-offers-2023-jio-independence-day-offer/feed/ 0
प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी की मनमानी से परेशान इस शख्स ने उठाई आवाज़, अब Vi की तरफ से मिलेंगे 50 हजार https://www.91mobiles.com/hindi/50000-rupee-fine-vodafone-pay-to-user-for-blocking-mobile-number/ https://www.91mobiles.com/hindi/50000-rupee-fine-vodafone-pay-to-user-for-blocking-mobile-number/#respond Mon, 18 Apr 2022 09:10:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=79057 Vodafone को अपने एक छोटे से कदम के लिए 50,000 रुपये का जुर्माना इस शख्स को देना पड़ेगा।

The post प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी की मनमानी से परेशान इस शख्स ने उठाई आवाज़, अब Vi की तरफ से मिलेंगे 50 हजार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Reliance Jio, Airtel और Vi को अपने Mobile Recharge Plan Price बढ़ाए हुए तकरीबन 4 महीने का समय हो चुका है। इन दौरान इन कंपनियों ने अपने यूजर्स को खुश करने के लिए कई कोशिश भी है लेकिन महंगे रिचार्ज प्लान्स और प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की मनमानी के चलते आम जनता परेशान और निराश ही नज़र आ रही है। लाखों लोगों को इन कंपनियों से शिकायत हैं तथा ये लोग अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर जाहिर भी करते रहते हैं। लेकिन इन्हीं में से एक गुजरात के रहने वाले व्यक्ति ने अपनी जिद्द पर अड़कर कुछ ऐसा काम कर डाला है कि अब Vodafone को अपने एक छोटे से कदम के लिए 50,000 रुपये का जुर्माना इस शख्स को देना पड़ेगा।

कुछ ऐसा है मामला

सबसे पहले यह बता दें कि Vodafone ने गुजरात के सूरत निवासी निर्मलकुमार मिस्त्री का मोबाइल नंबर बंद कर दिया था और इसी के बदले में अब कंपनी को 50,000 रुपये का फाइन चुकाना होगा तथा यह सारा पैसा निर्मलकुमार को देना होगा। यूजर का नंबर बंद करने के लिए 50 हजार रुपये का जुर्माना सब्सक्राइबर को देने का आदेश गुजरात स्टेट कंज्यूमर डिस्प्यूट रिड्रेशल कमीशन ने टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन को दिया है। अब इस रोचक मामले की डिटेल्स में चलें तो यह किस्सा साल 2014 में शुरू हुआ था जिसका पूरा ब्यौरा आगे लिखा है।

50000 rupee fine vodafone pay to user for blocking mobile number

Vodafone ने अक्टूबर 2014 में अपने एक यूजर निर्मलकुमार मिस्त्री को SMS भेजते हुए बताया था कि ‘कंपनी यूजर के नंबर को बंद कर रही है क्यूंकि उस नंबर का यूज़ बिना रजिस्ट्रेशन के टेलीमार्केटिंग एसएमएस व कॉल करने के लिए किया जा रहा है।’ कंपनी ने यूजर पर आरोप लगाया था कि वह दूसरे उपभोक्ताओं को मार्केटिंग एसएमएस और कॉल से परेशान कर रहा है। लेकिन इस बात को स्वीकार न करते हुए निर्मलकुमार ने वोडाफोन के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए कंपनी को लीगल नोटिस भेज दिए थे।

Vodafone Idea SIM Card Block Vi Mobile Number

यूजर ने कंज्यूमर डिस्प्यूट रिड्रेशन कमीशन फोरम में याचिका दायर करते हुए दावा किया कि वह एक सॉफ्टवेयर डेवलपर है और अपने नंबर के जरिये किसी भी तरह की टेलीमार्केटिंग नहीं कर रहा है। निर्मलकुमार ने कहा थी कि वोडाफोन ने अपनी मर्जी से ही उसका नंबर बंद कर दिया है और इससे उसे 3.5 लाख रुपये का नुकसान भी हुआ है। बहरहाल कई दांव-पेंचों के बाद यह फैसला हुआ है कि वोडाफोन ने यूजर के नंबर पर की गई कार्रवाई TRAI की गाइडलाइन्स के तहत नहीं की है और अब इसके लिए Vodafone द्वारा यूजर को 50 हजार रुपये का जुर्माना तथा साथ 7 प्रतिशत का इंटरेस्ट भी दिया जाएगा।

The post प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी की मनमानी से परेशान इस शख्स ने उठाई आवाज़, अब Vi की तरफ से मिलेंगे 50 हजार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/50000-rupee-fine-vodafone-pay-to-user-for-blocking-mobile-number/feed/ 0