voice pack | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 13 Jul 2017 08:22:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 348 रुपये में 84जीबी डाटा दे रही है यह कंपनी, 84 दिनों तक नेशनल कॉल भी होगी फ्री https://www.91mobiles.com/hindi/aircel-frc348-offer-with-84gb-internet-data-and-free-voice-call-in-hindi/ Thu, 13 Jul 2017 08:22:21 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=9511 एयरसेल के नया प्लान आॅफर किया है जिसमें 84जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है।

The post 348 रुपये में 84जीबी डाटा दे रही है यह कंपनी, 84 दिनों तक नेशनल कॉल भी होगी फ्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एक ओर जहां रिलायंस जियो अपने यूजर्स बेहद ही मामूली कीमत पर इंटरनेट व वॉयस प्लान दे रही है वहीं जियो के खेल के आगे बेबस सी नजर आ रही अन्य टेलीकॉम कंपनियां भी अपने ग्राहकों को लुभाने की होड़ में लगी है। इसी खेल में अपनी पारी को आगे बढ़ाने पर प्रयास करते हुए एयरसेल के नया प्लान आॅफर किया है जिसमें 84जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है।

5,100 एमएएच बैटरी वाले इस धाकड़ फोन में हुई 3,500 रुपये की कटौती

एयरसेल की ओर से नया प्लान ‘एफआरसी 348‘ शुरू किया गया है। इस प्लान के अंतर्गत एयरसेल के ग्राहकों को 348 रुपये के रिचार्ज पर 84 दिनों के लिए 84जीबी इंटरनेट डाटा 3जी की स्पीड पर दिया जा रहा है।

smartphone-calling- 91Mobiles

इस प्लान के अंतर्गत हर 84 दिनों त​क हर दिन 1जीबी डाटा एयरसेल कस्टमर के अकाउंट में क्रेडिट किया जाएगा। तथा इस के साथ ही इस प्लान के तहत 84 दिनों के त​क लोकल और एसटीडी वॉयस कॉल फ्री दी जा रही है।

कमाल की तकनीक: कुछ ही सेकंड में चार्ज होगा फोन, एक हफ्ते तक नहीं पड़ेगी चार्जर की जरूरत

एयरसेल की ओर से यह आॅफर फिलहाल पूर्वी उत्तरप्रदेश में जारी किया गया है जिसके जल्द ही देश के अन्य सर्किल्स में शुरू होने की उम्मीद है।

The post 348 रुपये में 84जीबी डाटा दे रही है यह कंपनी, 84 दिनों तक नेशनल कॉल भी होगी फ्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
बीएसएनएल दे रहा है 26 रुपये में 26 घंटे का टॉकटाइम https://www.91mobiles.com/hindi/bsnl-offers-26-hours-talk-time-on-rs-26-in-hindi/ Wed, 25 Jan 2017 10:26:06 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=4174 भारतीय संचार निगम लिमिटेड अब 26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 रुपये का नया प्लान लॉन्च कर रही है जिसमें बीएसएनएल यूजर्स को 26 घंटों के लिए मुफ्त वॉयस कॉल प्राप्त होगी।

The post बीएसएनएल दे रहा है 26 रुपये में 26 घंटे का टॉकटाइम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सस्ते प्लान्स तथा मुफ्त सेवाएं देकर ​​टेलीकॉम सेक्टर ग्राहकों के लुभाने के लिए मची होड़ कम होती नहीं दिखाई दे रही है। हाल ही में 149 रुपये का प्लान जारी करने के बाद सरकारी सेवा प्रदाता भारतीय संचार निगम लिमिटेड अब 26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 रुपये का नया प्लान लॉन्च कर रही है जिसमें बीएसएनएल यूजर्स को 26 घंटों के लिए मुफ्त वॉयस कॉल प्राप्त होगी।

smartphone-calling-4 91Mobiles

बीएसएनएल ने इस बात को लेकर पहले ही जानकारी दे दी थी कि गणतंत्र दिवस पर कोई खास आॅफर ला सकता है। वहीं आज कपंनी ने इसकी घोषणा कर दी। इस प्लान तहत 26 रुपये की वैल्यू वाला टैरिफ वाउचर शामिल है जिससे रिचार्ज करने पर बीएसएनएल ग्राहकों को आॅन-नेटवर्क 26 घंटो के लिए मुफ्त कॉलिंग की सुविधा प्राप्त होगी।

खत्म हो सकती है एयरटेल और वोडाफोन में मुफ्त अनलिमिटेड कॉलिंग

एसटीवी26 नाम से लॉन्च इस प्लान का लाभ 25 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक उठाया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी ने दो और प्लान जारी किए है। इससे पहले कंपनी ने 149 रुपये वाले प्लान लॉन्च किया था जिसके तहत उपभोक्ता हर रोज किसी भी नेटवर्क पर आधे घंटे का कॉलिंग मुफ्त पा सकते हैं।

The post बीएसएनएल दे रहा है 26 रुपये में 26 घंटे का टॉकटाइम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
खत्म हो सकती है एयरटेल और वोडाफोन में मुफ्त अनलिमिटेड कॉलिंग https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-vodafone-can-revamp-unlimited-calling-offers-in-hindi/ Wed, 25 Jan 2017 10:10:27 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=4170 एयरटेल और वोडाफोन अपने अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग वाले प्लान में फेरबदल कर सकती है। एयरटेल अपने 145 रुपये तथा 345 रुपये वाले प्लान और वोडाफोन अपने 148 रुपये तथा 348 रुपये वाले प्लान में बदलाव ला सकती है जिसमें किसी भी किसी भी नेटवर्क पर की जाने वाली नेशनल वॉयस कॉल की सीमा लिमिटेड की जा सकती है।

The post खत्म हो सकती है एयरटेल और वोडाफोन में मुफ्त अनलिमिटेड कॉलिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय टेलीकॉम बाज़ार में आए दिन नए नए बदलाव देखने को मिल रहे हैं। तमाम कंपनियां अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए सस्ते टैरिफ प्लान्स के साथ मुफ्त इंटरनेट डाटा तथा वॉयस कॉलिंग की सुविधा दे रही है। सस्ते तथा लुभावने पैक्स के बीच एक खबर चौंकाने वाली आई है कि देश की दो बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल और वोडाफोन अपने पहले से जारी प्लान्स में चेंज कर सकती हैं और यह बदलाव इनकी फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग पर लगाम लगा सकता है।

इस खबर को सबसे पहले टेलीकॉम टॉक वेबसाइट द्वारा प्रकाशित किया गया है। इस वेबसाइट के अनुसार यह जानकारी दी गई है कि कंपनी आज रात से ही इस प्लान कर लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह जानकारी अलग—अलग सूत्रों से मिली है एयरटेल द्वारा इसे प्रमाणिक नहीं किया गया है। इस बाबत 91मोबाइल्स ने जब एयरटेल से संपर्क साधा तो इस बारे में कंपनी ने स्पष्ट तौर से मना कर दिया और प्लान बदलने के बारे में कोई भी जानकारी न होने की बात कही।

जियो इफेक्ट: एयरटेल का मुनाफा हुआ बेहद कम

रिपोर्ट के अनुसार अनुसार एयरटेल और वोडाफोन अपने अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग वाले प्लान में फेरबदल कर सकती है। एयरटेल अपने 145 रुपये तथा 345 रुपये वाले प्लान और वोडाफोन अपने 148 रुपये तथा 348 रुपये वाले प्लान में बदलाव ला सकती है जिसमें किसी भी किसी भी नेटवर्क पर की जाने वाली नेशनल वॉयस कॉल की सीमा लिमिटेड की जा सकती है।

एयरटेल
airtel-v-fiber1 91Mobiles
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल भी दोनों प्लान्स में दिन तथा सप्ताह के हिसाब से कॉलिंग मिनट की सीमा बनाई जा सकती है जिसके बाद अतिरि​क्त मिनट पर शुल्क देना होगा।

इसके तहत 145 रुपये वाले प्लान में आॅन-नेटवर्क कॉलिंग के लिए 1200 मिनट दी जा सकती है जिसकी वैधता एक सप्ताह होगी। इसी के साथ एयरटेल ग्राहक प्रतिदिन वाला आॅफर भी चुन सकते हैं जिसमें एक दिन के लिए 300 आॅन-नेटवर्क मिनट दी जाऐगी।
145 रुपये वाले प्लान में कंपनी की ओर से यूनिक नंबर पर सात दिन के लिए 100 मिनट भी दी सकती है। तीनों आॅफर्स में तय मिनट सीमा पूरी हो जाने पर 10 पैसा प्रति मिनट का चार्ज देना होगा।

अक्षय कुमार ने शहीदों के लिए कही दिल की बात, आप भी जरूर सुनें

345 रुपये वाला प्लान भी 145 रुपये वाले प्लान की तरह की ही काम करेगा तथा ​तय मिनट सीमा पूरी हो जाने पर ग्राहकों को 30 पैसा प्रमि मिनट का शुल्क देना होगा।

वोडाफोन
voda-photo-credit 91Mobiles
देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी वोडाफोन अपने 148 रुपये तथा 348 रुपये वाले प्लान्स के त​हत दी जाने वाली अ​सीमित वॉयस कॉलिंग को हटाकर 300 मिनट प्रतिदिन की लिमिट पर ला सकती है।

इस बदलाव के बाद 148 रुपये वाले प्लान में एक दिन में 300 मिनट पूरे हो जाने पर किसी भी अन्य कॉल के लिए 10 पैसा प्रति मिनट के हिसाब से चुकाने होंगे। तथा 348 रुपये वाले प्लान में 300 मिनट की सीमा पूरी होने के की जाने वाली लोकल या एसटीडी कॉल पर 30 पैसा प्रति मिनट के हिसाब से शुल्क देना होगा।

The post खत्म हो सकती है एयरटेल और वोडाफोन में मुफ्त अनलिमिटेड कॉलिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
बीएसएनएल ने पेश की 144 रुपये में असीमित कॉल, जियो को मिली चुनौती https://www.91mobiles.com/hindi/bsnl-launched-new-plan-of-rs-144-in-hindi/ Mon, 02 Jan 2017 11:41:15 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3241 सार्वजनिक क्षेत्र में टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिये 144 रुपये का आॅफर लॉन्च किया गया है जिसके तहत ग्राहकों को 144 रुपये से रिचार्ज कराने पर एक महीने लिये किसी भी नेटवर्क पर असीमित लोकल और एसटीडी कॉल की सुविधा मिलेगी।

The post बीएसएनएल ने पेश की 144 रुपये में असीमित कॉल, जियो को मिली चुनौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रिलायंस जियो द्वारा जारी फ्री डाटा तथा फ्री कॉलिंग सर्विस को टक्कर देते हुए लगभग हर टेलीकॉम कंपनी तरह तरह के आकर्षक आॅफर लाकर अपने उपभोक्ताओं को लुभा रही हैं। फ्री अथवा सस्ती सुविधाएं देने की इस होड़ में भारतीय सरकार का उपक्रम भारतीय संचार निगम लिमिटेड भी कमर कस कर तैयार है। अभी हाल ही में 6 रुपये में 100 रुपये का टॉकटाईम आॅफर लॉन्च करने के बाद बीएसएनएल की ओर से असीमित वॉयस कॉलिंग के लिए 144 रुपये की नई योजना पेश की गई है।

23 जनवरी को लॉन्च होगा वीवो का डुअल कैमरे वाला फोन

सार्वजनिक क्षेत्र में टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिये 144 रुपये का आॅफर लॉन्च किया गया है जिसके तहत ग्राहकों को 144 रुपये से रिचार्ज कराने पर एक महीने लिये किसी भी नेटवर्क पर असीमित लोकल और एसटीडी कॉल की सुविधा मिलेगी। साथ ही इस आॅफर में स्मार्टफोन यूजर्स को कंपनी की ओर से 300एमबी का मासिक इंटरनेट डाटा भी दिया जाऐगा। यह आॅफर बीएसएनएल उपभोक्ताओं के लिए 6 महीने तक वैध रहेगा।

smartphone-calling-4 91Mobiles

इसके अलावा बीएसएनएल की ओर से 99 रुपये का भी वॉयस प्लान अपडेट किया गया है जिसमें 99 रुपये के रिचार्ज बीएसएनएल उपभोक्ताओं को 300एमबी इंटरनेट डाटा के साथ आॅन नेटवर्क अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा प्राप्त होती है।

बेहद कम कीमत उपलब्ध हुआ एप्पल आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस पर भी है छूट

वॉयस कॉल और फ्री डाटा की दौड़ में अपनी भागीदारी पेश करते हुए बीएसएनएल के प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव का कहना है कि यह आॅफर प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ग्राहकों के लिए वैध हैं तथा इसके साथ ही बीएसएनएल देशभर में 4,400 वाई-फाई हॉट स्पाट लगाने की तैयारी में है जो जल्द ही अपनी सेवा देशवासियों के देंगे।

सैमसंग ने लॉन्च किए ‘ए’ 2017 के तीन फोन लॉन्च, जानें फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

बहरहाल बीएलएनएल का यह आर्कषक आॅफर अपने उपभोक्ताओं को तो जोड़े रखेगा ही लेकिन देखना यह है कि कंपनी के इस आॅफर से रिलायंस जियो समेत अन्य टेलीकॉम कंपनियों के ग्राहकों पर कितना असर पड़ता है।

The post बीएसएनएल ने पेश की 144 रुपये में असीमित कॉल, जियो को मिली चुनौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>