The post Jio ला रहा है अनूठी तकनीक, बिना नेटवर्क सिग्नल के भी हो सकेगी कॉल! टेस्टिंग हुई शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Reliance Jio के अस्तित्व में आने के बाद से ही भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जियो की बदौलत ही देश में इंटरनेट डाटा की कीमत घटी है और इसका यूज़ बढ़ा है। जियो इंडिया की एकमात्र ऐसी टेलीकॉम कंपनी है जो सिर्फ 4G नेटवर्क पर काम करती है। सस्ती दरों पर इंटरनेट और वॉयस कॉल देने के साथ ही जियो ने भारतीय उपभोक्तों को जियोफोन के रूप में बेहद ही कम कीमत पर 4G फीचर फोन दिया है। इंडिया में VoLTE सर्विस लाने वाली Jio अब एक और नई तकनीक लाने वाली है। इस नई तकनीक का नाम VoWiFi है और जियो ने इस तकनीक का ट्रायल भी शुरू कर दिया है।
Jio को लेकर अहम खबर सामने आई है कि कंपनी ने इंडिया में VoWi-Fi सर्विस की टेस्टिंग शुरू कर दी है। टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक यह सर्विस मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना और केरल सर्किल में दस्तक दे चुकी है और इन्हीं इलाकों में टेस्टिंग भी चल रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताए गए सर्किल्स में कुछ आईफोन यूजर्स को उनके फोन में वोवाई-फाई सिंबल भी दिखाई दिए हैं। ये सिंबल सिर्फ जियो सिम चलाने वाले यूजर्स को ही मिले हैं।

आपको बता दें कि Jio ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की 41वीं वार्षिक एजीएम मीटिंग में इस सर्विस को लाए जाने की जानकारी दे दी थी। लेकिन इस सर्विस की टेस्टिंग को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है। वहीं माना जा रहा है कि Reliance Jio अगले साल ही यानि 2020 में अपनी इस नई सर्विस की शुरूआत कर सकती है। लगे हाथ आपको बता दें कि इस रेस में सरकारी कंपनी बीएसएनएल के साथ ही वोडाफोन और एयरटेल भी लगी हुई है।
क्या है VoWi-Fi
VoWi-Fi यानि वॉयस ओवर वाई-फाई। फिलहाल इंडिया में VoLTE यानि वॉयस ओवर एलटीई सर्विस उपलब्ध है। VoLTE सर्विस में वॉयस कॉल को सिम नेटवर्क में मौजूद इंटरनेट के जरिये किया जाता है। साथ ही कॉल आने की स्थिति में भी फोन में इंटरनेट की स्पीड में कमी नहीं आती है। इसी तरह से VoWi-Fi में वॉयस कॉल करने के लिए सिम नेटवर्क और उसके इंटरनेट की भी जरूरत नहीं पड़ती है। यानि फोन में सिग्नल न होने पर भी किसी वाई-फाई नेटवर्क के जरिये कॉल की जा सकती है। इस तकनीक के जरिये वॉयस सर्विस को आईपी के माध्यम से वाई-फाई नेटवर्क पर डिलीवर किया जाता है।

क्या हैं VoWi-Fi के फायदे
इस अनूठी तकनीक के चलते उपभोक्ता बिना मोबाइल नेटवर्क के भी कॉल कर सकते हैं। VoWi-Fi का सबसे बड़ा फायदा दूर दराज के क्षेत्रों और ग्रामीण ईलाकों को मिलेगा जहां टेलीकॉम कंपनियों के टॉवर नहीं होते है और नेटवर्क कम आते हैं। इस तकनीक से कमजोर सिग्नल रहने पर भी बेहतर कॉलिंग का मजा लिया जा सकेगा और इंडोर या अंडरग्राउंड व बेसमेंट में भी बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी। आपको जानकर खुशी होगी कि VoWi-Fi सर्विस का लाभ JioPhone जैसे फीचर फोन पर भी उठाया जा सकेगा।
The post Jio ला रहा है अनूठी तकनीक, बिना नेटवर्क सिग्नल के भी हो सकेगी कॉल! टेस्टिंग हुई शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post एयरटेल अगले हफ्ते शुरू कर रही है अपनी 4जी वोएलटीई सर्विस, जियो को लगेगा तगड़ा झटका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
रिलायंस जियो ने इंडियन टेलीकॉम इंडस्ट्री में अपनी 4जी सर्विस के साथ शुरूआत की और देश की एकलौती कंपनी बनी जो सिर्फ 4जी नेटवर्क पर चलती है। लेकिन देर से ही सही लेकिन देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल भी अब अपनी 4जी वोएलटीई सर्विस लेकर आ गई है और अगले हफ्ते से एयरटेल की 4जी वोएलटीई सेवाएं चालू हो जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एयरटेल की 4जी वोएलटीई सर्विस आने वाले सप्ताह से शुरू हो जाएगी और एयरटेल भी उसी तकनीक पर अपनी यह सर्विस जारी करेगी जिसपर रिलायंस जियो अपनी 4जी वोएलटीई चलाती है। एयरटेल अपनी इस सर्विस की शुरूआत सबसे पहले मुबंई शहर से करेगी जिसके बाद कलकत्ता होते हुए अन्य मैट्रो शहरों से यह 4जी वोएलटीई सर्विस लॉन्च होगी।

रिपार्ट्स के अनुसार एयरटेल तकरीबन एक माह तक देश के बड़े शहरों में अपनी 4जी वोएलटीई सर्विस का ट्रायल लेगी तथा एक ही नेटवर्क पर इंटरनेट डाटा तथा वॉयस ओवर कॉलिंग का गहन परीक्षण कर अपने यूजर्स को फास्ट तथा क्लियर सर्विस देगी।
जियो ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, कंपनी की सालगिरह पर अंबानी ने बताया
कहा गया है कि सितंबर माह में ही मुबंई और कलकत्ता के एयरटेल यूजर्स को कंपनी की ओर से मैसेज प्राप्त होगा जिसमें उनके स्मार्टफोन्स पर वोएलटीई कॉल एक्टिव करने की बात रखी जाएगी। और इन यूजर्स द्वारा यह सर्विस एक्टिवेट कर देने के बाद कंपनी की ओर 4जी वोएलटीई की सुविधा दे दी जाएगी।
10 रुपये से भी कम में एयरटेल ने लॉन्च किए 2 नए प्लान, जानें क्या है इनमें खास
गौरतलब है कि एयरटेल तकरीबन 15 स्मार्टफोन मॉडल्स में अपनी 4जी वोएलटीई सर्विस रन करके देख चुकी है और इस डिवाईसेज़ में फ्लैगशिप फोन से लेकर कम कीमत वाले सस्ते 4जी वोएलटीई फोन भी शामिल थे। बहरहाल यह देखना रोचक होगा कि टेलीकॉम कपंनियो के बीच छिड़ी प्राइज़ वार के साथ ही रिलायंस जियो पर एयरटेल के दॉंव का क्या असर पड़ता है।
The post एयरटेल अगले हफ्ते शुरू कर रही है अपनी 4जी वोएलटीई सर्विस, जियो को लगेगा तगड़ा झटका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल कर रहा है बड़ी तैयारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
रिलांयस जियो ने भारतीय मोबाइल बाजार में दस्तक देने के साथ ही हलचल मचा दिया। कंपनी ने 5 सितंबर से अपनी 4जी सेवा शुरू की है और इसी के साथ वेलकम आॅफर भी पेश किया था। इसके तहत जियो की सभी सेवाएं 31 दिसंबर तक मुफ्त में उपलब्ध हैं। इतना ही नहीं कंपनी ने लाइफटाइम के लिए वोएलटीई नेटवर्क पर कॉलिंग मुफ्त कर दिया है। ऐसे में जियो सिम के लिए उपभोक्ताओं की होड़ लगी है। जियो को टक्कर देने के लिए दूसरे आॅपरेटर्स भी काफी जोर आजमाइश कर रहे हैं। परंतु कहा जा सकता है कि इसमें एयरटेल सबसे आगे है। कपंनी हर तरह से जियो से लोहा लेने को तैयार है। सबसे पहले एयरटेल ने 4जी डाटा शुल्क को कम किया और अब पूरे देश में वोएलटीई सर्विस शुरू करने की तैयारी कर रही है।
इकनॉमिक टाइम्स द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इसके लिए एयरटेल ने नोकिया के साथ 402 करोड़ रुपये की डील साइन की है जिसके तहत कंपनी देश भर में 4जी वोएलटीई सर्विस शुरू करेगी। हालांकि इससे पहले एयरटेल ने देश के कुछ हिस्सों में वोएलटीई को टेस्ट किया है और कंपनी का यह परिक्षण काफी सफल रहा। ऐसे एयरटेल की योजना वोएलटीई सर्विस को पूरे देश में विस्तार करना है। नोकिया के साथ समझौता कर कंपनी पूरे देश में आईएमएस (आईपी मल्टीमीडिया सिस्टम) को लॉन्च करना चाहती है जिससे कि बिना बैंड बदले ही वोएलटीई कॉलिकं की जा सके।
सावधान! फ्रॉड वेबसाइट से चल रहा है जियो सिम का स्कैम
फिलहाल फोन से जो हम कॉल करते हैं वह सर्किट स्विच नेटवर्क पर आधारित होता है। वोएलटीई से इसकी तुलना करें तो यह थोड़ा धीम और निम्न क्वालिटी का होता है जबकि वोएलटीई में फास्ट कॉलिंग के साथ हाईडेफिनेशन वाइस कॉलिंग की जा सकती है। वोएलटीई में फोन की बैटारी खपथ कम होती है और एक ही बैंड पर कॉल और डाटा दोनों को चलाया जा सकता है। यही वजह है कि जियो फ्री कॉलिंग देने में सक्षम है। समान बैंड होने की वजह से कॉलिंग और डाटा के लिए अलग से इंफ्रास्ट्रक्चर लगाने की जरूरत नहीं होती।
बिहार में एयरटेल की 4जी सर्विस लॉन्च, 247 रुपये में 10जीबी 4जी डाटा
एयरटेल फिलहाल भारतीय मोबाइल बाजार का बदशाह है और कंपनी किसी भी हाल में अपनी उपभोक्ता आधार खोना नहीं चाहता। यही वजह है कि जल्द से जल्द वोएलटीई सर्विस शुरू करने की योजना बना रहा है। दी गई खबर के मुताबिक कंपनी कुछ ही दिनों में इस सर्विस को शुरू कर सकती है। हालांकि हाल में भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने कहा था कि वोएलटीई सर्विस को उतारने के लिए हमें ये देखना होगा कि बाजार में अभी कितने डिवाइस हैं जिनमें वोएलटीई सपोर्ट है।
वहीं कंपनी के लिए परेशानी वाली खबर यह भी थी कि कुछ दिन पहले ही जियो ने भारत सरकार उपक्रम बीएसएनएल के साथ समझौता किया था। इसके बाद यह खबर दी गई कि रिलायंस जियो फीचर फोन के लिए भी वोएलटीई सर्विस लॉन्च कर सकती है। यदि ऐसा होता है तो वर्तमान नेटवर्क और सर्विस के साथ बाकी कंपनियों को भारत में बने रहना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में एयरटेल अपनी तैयारियां पुख्ता करने में लगा है।
हालांकि यह एयरटेल और नोकिया की पहली डील नहीं है। इससे पहले भी एयरटेल ने नोकिया के साथ 9 सर्किल्स में 4जी सर्विस शुरू करने के लिए 23 करोड़ डॉलर की डील की थी।
The post जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल कर रहा है बड़ी तैयारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post गूगल पिक्सल फोन में नहीं है वोएलटीई सपोर्ट, नहीं होगी जियो सिम से फ्री वोएलटीई कॉलिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
इस माह 4 अक्टूबर को पहला मेड बाई गूगल फोन पिक्सल और पिक्सल एक्सएल का प्रदर्शन किया था। 13 अक्टूबर पिक्सल फोन का प्री बुकिंग भारत में भी शुरू हो गया है और इन्हें आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट के अलावा विजय सेल्स, क्रोमा और रिलायंस डिजिटल सहित कुछ आॅफलाइन रिटेल शॉप से भी लिया जा सकता है। भारतीय बाजार में गूगल पिक्सल और पिक्सल एक्सएल की शुरुआती कीमत 57,000 रुपये है और 67,000 रुपये है। परंतु यदि आप गूगल पिक्सल फोन की खरीदारी का मन बना रहे हैं तो आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इतने बड़े ब्रांंड के और इतने महंगे फोन में आपको वोएलटीई सपोर्ट नहीं मिलेगा।
जी हां, इस बात को खुद गूगल ने स्विकार किया है कि गूगल के पिक्सल फोन में 4जी सपोर्ट है लेकिन इन फोंस में फिलहाल वोएलटीई सपोर्ट नहीं है। हालांकि जानकारों का मानना है कि कंपनी बाद में अपडेट के माध्यम से वोएलटई सपोर्ट को मुहैया करा सकती है और उपभोक्ता इस सेवा का लाभ ले सकते हैं। ऐसे में इसे बड़ी कमी नहीं कही जाएगी लेकिन बड़े ब्रांड और उंची कीमत को देखते हुए यह मसला बड़ा कहा जा सकता है।
गूगल पिक्सल फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर पेश किया गया है। जो फिलहाल सबसे ताकतवर और अडवांस चिपसेट कहा जा सकता है। फोन में 4जी सपोर्ट भी है और आप जियो सिम या किसी अन्य कंपनी का 4जी डाटा का उपयोग कर सकते हैं लेकिन फिलहाल वोएलटीई का उपयोग नहीं कर सकते।
सावधान! फ्रॉड वेबसाइट से चल रहा है जियो सिम का स्कैम
हाल में रिलायंस ने भारत में अपनी 4जी सेवा शुरू की है और कंपनी ने इसके साथ ही वोएलटीई आधारित लाइफ टाइम फ्री कॉलिंग दे रही है। हालांकि आपका फोन 4जी है और वोएलटीई सपोर्ट नहीं है तो भी आप माई4जीवाइस ऐप्लिकेशन से कॉल कर सकते हैं लेकिन उसमें डाटा चार्ज लगता है जबकि वोएलटीई सपोर्ट होने पर आपको अलग से कोई ऐप्लिकेशन डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है।
जहां तक फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात है तो गूगल पिक्सल में 5-इंच की फुल एचडी एमोलेड स्क्रीन दी गई है जबकि पिक्सल एक्सएल में 5.5-इंच की क्वाड एचडी स्क्रीन है। वहीं पिक्सल मेंं 2,770 एमएएच की बैटरी दी गई है जबकि पिक्सल एक्सएल में 3,450 एमएएच बैटरी है।
जियो के टक्कर में आइडिया लाया है 51 रुपये में 1जीबी 4जी डाटा
फोन की बॉडी एल्यूमिनियम और ग्लास के संयोग से बनी है। फ्रंट और बैक दोनों में 2.5डी कर्व गोरिल्ला ग्लास देखने को मिलेगा। वहीं इन्हें गूगल असिस्टेंट से लैस किया गया है और दोनों फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट पर रन करते हैं। इसमें 4जीबी की रैम मैमोरी है।
फोटोग्राफी लिए फोन में 12.3-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। डाटा और कनेक्टिविटी के लिए आपको 4जी एलटीई के साथ ब्लूटूथ, वाईफाई और ए-जीपीस मिलेगा। इसके अलावा पिक्सल इंप्रिंट फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
The post गूगल पिक्सल फोन में नहीं है वोएलटीई सपोर्ट, नहीं होगी जियो सिम से फ्री वोएलटीई कॉलिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 5-एमपी सेल्फी और वोएलटीई सपोर्ट के साथ लावा ए97 लॉन्च, साथ में 1 साल का स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी मुफ्त first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
भारत की प्रमुख मोबाइल फोन निर्माता कंपनी लावा ने ए97 मॉडल को भारत में लॉन्च किया है। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 5,499 रुपए है और यह आॅफलाइन स्टोर में सेल के लिए उपलब्ध होगा। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि कम रेंज के इस फोन में वोएलटीई सपोर्ट के साथ 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
लावा ए97 में 5-इंच की एफडब्ल्यूवीजीए स्क्रीन दी गई है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 854×480 पिक्सल है। खास बात यह कही जा सकती है कि इसमें दोनों रियर और फ्रंड कैमरे 5-मेगापिक्सल के हैं और दोनों के साथ फ्लैश दिया गया है।

वहीं कंपनी विशेष तौर से सेल्फी फोन के तौर पर पेश किया है जहां आप सेल्फी के साथ फेस ब्यूटी जैसे फिल्टर का उपयोग कर सकते हैं। वहीं वीडियो में जिफ मोड में वीडियो को कैप्चर किया जा सकता है। इसी के साथ आॅडियो पिक्चर का भी विकल्प मिलेगा।
लावा ए97 में 1.3गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसी के साथ फोन में 1जीबी रैम और 8जीबी की इंटरनरल मैमोरी है। फोन की एक्पेंडेबल मैमोरी 32जीबी तक है। एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो आधारित इस फोन में 12 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट है।
कनेक्टिविटी के लिए 3जी, वाईफाई और ब्लूटूथ के साथ वोएलटीई सपोर्ट भी मिलेगा। अर्थात आप रिलायंस जियो सिम का उपयोग कर सकते हैं। इसमें वोएलटीई सपोर्ट के माध्यम से आप हाई रेजल्यूशन का वीडियो कॉल कर सकते हैं। वहीं यदि आप 15 सितंबर से 15 नवंबर के बीच इस फोन की खरीदारी करते हैं तो कंपनी 1 साल का स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी देगी जो कि बेहद ही खास कही जा सकती है।
The post 5-एमपी सेल्फी और वोएलटीई सपोर्ट के साथ लावा ए97 लॉन्च, साथ में 1 साल का स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी मुफ्त first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post रिलायंस डिजिटल ने लॉन्च किया कम रेंज का 4जी वोएलटीई फोन लाइफ फ्लेम 7एस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
मुकेश अंबानी की कंपनी रिलांयस डिजिटल ने लाइफ ब्रांड के तहत नया फोन फ्लेम 7एस को पेश किया है। भारतीय बाजार में यह फोन 3,499 रुपए में उपलब्ध है और खास बात यह कही जा सकती है कि अन्य लाइफ फोन की तरह यह भी 4जी वोएलटीई से लैस है। इस फोन को रिलॉयंस डिजिटल स्टोर और रिलायंस एक्सप्रेस से लिया जा सकता है।
लाइफ 7एस फ्लेम कंपनी द्वारा कुछ समय पहले लॉन्च किए गए लाइफ फ्लेम 7 का ही अपग्रेड संस्करण है। लाइफ फ्लेम 7 भी 3,499 रुपए में ही उपलब्ध है। दोनों फोन के स्पेसिफिकेशन में बहुत ज्यादा का फर्क नहीं है। जहां लाइफ फ्लेम 7 में 1,750 एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं लाइफ फ्लेम 7एस में आपको 1,800 एमएएच की बैटरी मिलेगी। इसी तरह फ्लेम 7एस में एंबियंट लाइट सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर और एक्सेलेरो मीटर है जो कि फ्लेम 7 में नहीं है।
हालांकि सेल्फी कैमरे के मामले में फ्लेम 7 आगे है। लाइफ फ्लेम 7 में 2-मेगापिकसल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जबकि फ्लेम 7एस में वीजीए रेल्यूशन का सेल्फी कैमरा हैै।
लाइफ फ्लेम 7 के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में 480X800 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 4—इंच की स्क्रीन दी गई है। फोन को स्प्रेडेट्रम चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 1.5गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 1जीबी रैम मैमोरी उपलब्ध है। फोन की इंटरनल मैमोरी 8जीबी है और 32जीबी तक का कार्ड सपोर्ट है।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 5-मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी वीजीए रेजल्यूशान का है। दोनों कैमरे फिक्सड फोकस फीचर में हैं। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 5.1 लॉलीपॉप पर कार्य करता है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में 4जी के अलावा, वाईफाई और ब्लूटूथ भी है।
The post रिलायंस डिजिटल ने लॉन्च किया कम रेंज का 4जी वोएलटीई फोन लाइफ फ्लेम 7एस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>