VU TV | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 12 Aug 2025 10:08:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सिर्फ 24990 रुपये की शुरुआती कीमत में ये ब्रांड लाया QLED TV 2025 डॉल्बी एडिशन, 43 से 75 इंच में उपलब्ध https://www.91mobiles.com/hindi/vu-glo-qled-tv-2025-dolby-edition-launched-india-price-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/vu-glo-qled-tv-2025-dolby-edition-launched-india-price-specs/#respond Tue, 12 Aug 2025 10:08:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=180169 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Vu ब्रांड ने भारतीय स्मार्ट टीवी बाजार में प्रीमियम Glo QLED सीरीज पेश की है। इसके तहत नई Vu Glo QLED TV 2025 Dolby Edition रेंज आई है। कंपनी के अनुसार यह टीवी ग्राहकों को बेहतरीन और इमर्सिव एंटरटेनमेंट अनुभव देने के लिए बनाया गया है। नए मॉडल में पिक्चर क्वालिटी, साउंड और स्मार्ट कनेक्टिविटी […]

The post सिर्फ 24990 रुपये की शुरुआती कीमत में ये ब्रांड लाया QLED TV 2025 डॉल्बी एडिशन, 43 से 75 इंच में उपलब्ध first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vu ब्रांड ने भारतीय स्मार्ट टीवी बाजार में प्रीमियम Glo QLED सीरीज पेश की है। इसके तहत नई Vu Glo QLED TV 2025 Dolby Edition रेंज आई है। कंपनी के अनुसार यह टीवी ग्राहकों को बेहतरीन और इमर्सिव एंटरटेनमेंट अनुभव देने के लिए बनाया गया है। नए मॉडल में पिक्चर क्वालिटी, साउंड और स्मार्ट कनेक्टिविटी जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। जो इसे कम कीमत वाले सेगमेंट में खास बना सकते हैं। आइए, आगे आपको खूबियां और कीमत विस्तार से बताते हैं।

Vu Glo QLED TV 2025 Dolby Edition को पांच साइज वैरियंट में लॉन्च किया गया है। जिनमें 43-इंच मॉडल 24,990 रुपये, 50-इंच 30,990 रुपये, 55-इंच 35,990 रुपये, 65-इंच 50,990 रुपये और बड़ा मॉडल 75-इंच 64,990 रुपये में उपलब्ध है। इनकी सेल Amazon, Flipkart और देशभर के ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए शुरू हो गई है। इसके अलावा कंपनी सभी वेरिएंट्स के साथ एक साल की वारंटी भी दे रही है।

Vu Glo QLED TV 2025 Dolby Edition टीवी की रेंज में A+ ग्रेड Glo पैनल के साथ QLED तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो न केवल कलर रिप्रोडक्शन में बेहतरीन लग सकता है। बल्कि 400 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ शानदार विजुअल आउटपुट प्रदान कर सकता है। इसमें 92 प्रतिशत NTSC कलर गमट कवरेज मिल जाएगा। जिससे कलर्स और भी अच्छे और वाइब्रेंट दिख पाएंगे।

Dolby Edition के नाम का कारण इसका Dolby Vision और Dolby Atmos सपोर्ट है। Dolby Vision के जरिए यह टीवी एचडीआर विजुअल्स के साथ बेहतरीन कॉन्ट्रास्ट प्रदान कर सकता है। जबकि Dolby Atmos साउंड टेक्नोलॉजी यूजर्स को 3D सराउंड साउंड का एक्सपीरियंस दे सकती है। इसके अलावा HDR10 और HLG सपोर्ट इसे अलग-अलग कंटेंट फॉर्मेट के साथ कम्पैटिबल बनाते हैं। जिससे यूजर्स को हर तरह के विजुअल कंटेंट का बेहतर आनंद लेने का मौका मिलता है। डिवाइस में इनबिल्ट 24W स्पीकर सेटअप साउंड क्वालिटी दी गई है। जिससे बिना साउंडबार के भी शानदार ऑडियो मिल सकता है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो Vu Glo QLED TV 2025 Dolby Edition स्मार्ट टीवी को 1.5GHz के VuOn AI प्रोसेसर से पावर मिलती है। यह प्रोसेसर स्मार्ट इंटरफेस को स्मूद और रिस्पॉन्सिव कर सकता है। इसे 2GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। स्टोरेज का यह स्पेस ऐप्स और कंटेंट के लिए पर्याप्त लग रहा है। जबकि प्रोसेसर की क्षमता बड़े साइज के 4K कंटेंट को भी आसानी से हैंडल कर सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के रूप में इसमें Google TV OS मौजूद है। जो यूजर्स को पर्सनलाइज्ड कंटेंट सजेशन, आसान नेविगेशन और Google Play Store के जरिए हजारों ऐप्स डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान कर सकता है।

इस टीवी की रेंज में एक खासियत इसका दुनिया का पहला Instant Network Remote है, जो वाई-फाई कनेक्टिविटी से जुड़ी समस्याओं को तुरंत हल करने के लिए बनाया गया है। अक्सर टीवी स्ट्रीमिंग के दौरान कनेक्शन ड्रॉप होने पर यूजर्स को सेटिंग्स में जाकर नेटवर्क री-कनेक्ट करना पड़ता है, लेकिन यह रिमोट इस प्रक्रिया को बेहद आसान बना सकता है।

Vu Glo QLED TV 2025 Dolby Edition टीवी रेंज में डेडिकेटेड व्यूइंग मोड्स दिए गए हैं, जो अलग-अलग तरह के कंटेंट जैसे मूवी, स्पोर्ट्स, और गेमिंग के लिए पिक्चर और साउंड सेटिंग्स को ऑटोमैटिकली एडजस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा गेमर्स के लिए VRR (Variable Refresh Rate), ALLM (Auto Low Latency Mode) और क्रॉसहेयर ओवरले जैसे फीचर्स हैं। जो फास्ट रिफ्रेश रेट और कम लेटेंसी के साथ गेमिंग अनुभव को बेहतर कर सकते हैं।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस में यह टीवी Apple AirPlay और Google Chromecast को सपोर्ट करता है, जिससे iOS और Android डिवाइसेस से कंटेंट को आसानी से टीवी पर कास्ट किया जा सकता है। इसमें 5GHz वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट भी है। खास बात यह है कि टीवी में ऑप्शनल कैमरा इनपुट का सपोर्ट भी मौजूद है, जिससे ग्राहक वीडियो कॉल या रिकॉर्डिंग जैसी सुविधा का उपयोग कर सकते हैं।

The post सिर्फ 24990 रुपये की शुरुआती कीमत में ये ब्रांड लाया QLED TV 2025 डॉल्बी एडिशन, 43 से 75 इंच में उपलब्ध first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vu-glo-qled-tv-2025-dolby-edition-launched-india-price-specs/feed/ 0
26999 रुपये में लॉन्च हुआ ये 4K QLED TV, जानें इसके दमदार स्पेसिफिकेशंस https://www.91mobiles.com/hindi/vu-vibe-dv-tv-launched-india-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/vu-vibe-dv-tv-launched-india-price-specifications/#respond Wed, 25 Jun 2025 10:52:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=176655 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

भारतीय टीवी निर्माता Vu ने देश में अपनी नई Vibe DV (Designer’s Vision) टीवी सीरीज लॉन्च की है। यह 4K QLED TV अब 43-इंच, 50-इंच, 55-इंच, 65-इंच और 75-इंच के साइज में उपलब्ध है। ब्रांड के अनुसार, इस टीवी में A+ ग्रेड पैनल, 400 निट्स ब्राइटनेस, और VuOn AI प्रोसेसर के साथ पिक्चर अपस्केलिंग दी […]

The post 26999 रुपये में लॉन्च हुआ ये 4K QLED TV, जानें इसके दमदार स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • यह दुनिया का पहला ऐसा टीवी बताया जा रहा है जिसमें इंटीग्रेटेड साउंडबार और Wi-Fi रिमोट दिया गया है।
  • इस टीवी की शुरुआती कीमत ₹26,999 रखी गई है, जो कि 43-इंच मॉडल के लिए है।
  • इस 4K QLED पैनल में Pantone कलर सपोर्ट, Filmmaker Intent मोड और 400 निट्स की ब्राइटनेस जैसे फीचर्स कई शामिल हैं।

भारतीय टीवी निर्माता Vu ने देश में अपनी नई Vibe DV (Designer’s Vision) टीवी सीरीज लॉन्च की है। यह 4K QLED TV अब 43-इंच, 50-इंच, 55-इंच, 65-इंच और 75-इंच के साइज में उपलब्ध है। ब्रांड के अनुसार, इस टीवी में A+ ग्रेड पैनल, 400 निट्स ब्राइटनेस, और VuOn AI प्रोसेसर के साथ पिक्चर अपस्केलिंग दी गई है। इसके साथ मिलने वाले रिमोट में एक Wi-Fi हॉटकी भी शामिल है। इस टीवी में आपको Dolby Vision, Dolby Atmos, और Google TV OS का सपोर्ट भी मिलता है। अगर आप इस समय एक 4K टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो नीचे दी गई जानकारियां जरूर पढ़ें:

Vu Vibe DV TV कीमत, सेल डिटेल्स

  • Vu Vibe DV का 43-इंच मॉडल ₹26,999 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। हालांकि, यह कीमत इंट्रोडक्टरी ऑफर लग रही है, क्योंकि Vu की आधिकारिक वेबसाइट पर इस टीवी को ₹28,999 में लिस्ट किया गया है।

Vu Vibe DV

  • आप इस टीवी को Amazon और रिटेल दुकानों से खरीद सकते हैं। इसकी प्री-बुकिंग 24 जून 2025 से शुरू हो चुकी है। Amazon के अनुसार, ये टीवी 1 जुलाई से उपलब्ध होंगे। हालांकि, केवल 65-इंच मॉडल की बिक्री थोड़ी देर से, यानी 7 जुलाई से शुरू होगी।
मॉडल्स कीमत
Vu Vibe DV (43-inch) 26,999 रुपये
Vu Vibe DV (50-inch) 32,999 रुपये
Vu Vibe DV (55-inch) 36,999 रुपये
Vu Vibe DV (65-inch) 52,999 रुपये
Vu Vibe DV (75-inch) 66,999 रुपये

Vu Vibe DV TV स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

  • डिजाइन: Vu का दावा है कि इस टीवी सेटअप (इनबिल्ट साउंडबार सहित) के साथ आपको होम थिएटर जैसा अनुभव मिलेगा। यह टीवी सिंगल-केबल ऑपरेशन को सपोर्ट करता है, जिससे सेटअप काफी आसान हो जाता है। केवल निचले हिस्से को छोड़कर टीवी के चारों ओर बेहद पतले बेजल्स हैं। टीवी का रंग ब्लैक है और इसे आप टेबल पर रख सकते हैं या दीवार पर माउंट भी कर सकते हैं।
  • डिस्प्ले: जैसा कि पहले बताया गया, यह टीवी कई स्क्रीन साइज में उपलब्ध है। इसमें 4K QLED पैनल है, जिसमें 400 निट्स ब्राइटनेस, Pantone कलर सपोर्ट, Filmmaker Intent मोड, MEMC मोशन स्मूदनेस, और HDR10 व Dolby Vision जैसे HDR फॉर्मेट्स का सपोर्ट मिलता है।
  • साउंड: टीवी में Dolby Atmos सपोर्ट के साथ 88W स्पीकर आउटपुट मिलता है। इसके अलावा, इसमें Dolby Digital Plus, Vu की प्रोप्राइटरी AQ एडजस्टमेंट टेक्नोलॉजी, विभिन्न साउंड मोड्स, और Dialogue Clarity एन्हांसमेंट जैसी ऑडियो विशेषताएं शामिल हैं।
  • सॉफ्टवेयर: यह टीवी Google TV OS पर चलता है और इसमें Google Play Store की विशाल ऐप लाइब्रेरी, Netflix व अन्य प्रमुख OTT प्लेटफार्म के सपोर्ट, कास्टिंग के लिए Apple AirPlay, HomeKit, Chromecast और 2-way Bluetooth जैसी तकनीकों का सपोर्ट मिलता है।
  • अन्य फीचर्स: रिमोट कंट्रोल में Wi-Fi टॉगल, पिक्चर और साउंड के लिए हॉटकीज़, पिक्चर मोड्स, और Google Assistant का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, इसमें डुअल बैंड Wi-Fi, और iOS व Android दोनों के साथ कम्पैटिबिलिटी भी मौजूद है।

Vu Group की फाउंडर, चेयरपर्सन और CEO देविता सराफ का कहना है कि Vibe DV टीवीज उन समझदार ग्राहकों के लिए हैं जिनकी “ग्लोबल पसंद” है और जो “सिर्फ बेहतरीन चीजे ही चाहते हैं”।

टीवी में क्या है नया

Vu Vibe DV का 43-इंच मॉडल कुछ दिलचस्प यूएसपी के साथ आता है जैसे कि एक इन-बिल्ट 88W Dolby Atmos साउंडबार (जो अलग ऑडियो गियर की जरूरत को खत्म कर सकता है), एक रिमोट जिसमें डेडिकेटेड Wi-Fi हॉटकी है (ताकि तुरंत नेटवर्क स्विच किया जा सके), Apple AirPlay और अन्य कास्टिंग सॉल्यूशंस।

30,000 रुपये से कम कीमत के विकल्प

  • Lumio Vision 7 FTW1-ADSG: यह एक 43-इंच 4K QLED टीवी है जिसमें Dolby Vision और HDR10 का सपोर्ट मिलता है। इसमें BOSS प्रोसेसर दिया गया है, जो 3GB RAM और 16GB स्टोरेज के साथ आता है। ऑडियो के लिए इसमें 24W के Dolby Atmos स्पीकर्स, तीन HDMI पोर्ट, तीन USB पोर्ट, Ethernet, Wi-Fi, Bluetooth, Apple AirPlay और Android कास्टिंग की सुविधा मौजूद है।
  • Samsung Crystal 4K Neo (UA43AUE65AKXXL): इस टीवी में HDR10+ विजुअल्स, PurColor टेक्नोलॉजी द्वारा जिदादिल कलर अनुभव, Object Tracking Sound Lite, Tizen Smart TV OS के साथ मल्टी-वॉयस असिस्टेंट्स, Game Mode (ALLM) और Samsung का भरोसेमंद आफ्टर-सेल्स सपोर्ट मिलता है।

The post 26999 रुपये में लॉन्च हुआ ये 4K QLED TV, जानें इसके दमदार स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vu-vibe-dv-tv-launched-india-price-specifications/feed/ 0
घर को सिनेमा बनाने आया यह धाकड़ स्मार्टटीवी, डिसप्ले बड़ी और दाम कम https://www.91mobiles.com/hindi/50inch-55inch-65inch-vu-gloled-tv-launched-in-india-at-starting-price-38999/ https://www.91mobiles.com/hindi/50inch-55inch-65inch-vu-gloled-tv-launched-in-india-at-starting-price-38999/#respond Tue, 13 Sep 2022 15:53:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=88138 Vu GloLED TV Google है।

The post घर को सिनेमा बनाने आया यह धाकड़ स्मार्टटीवी, डिसप्ले बड़ी और दाम कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेलीविज़न इंडस्ट्री की नामी कंपनी VU ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नई SmartTV रेंज पेश की है। नए वीयू टेलीविज़न को कंपनी ने Vu GloLED TV नाम के साथ इंडिया में लॉन्च किया है जिसके तहत 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच डिसप्ले वाले तीन मॉडल लाए गए हैं। ये नए स्मार्टटीवी Google सपोर्टेड है जिनके प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी जानकारी आगे दी गई है।

Vu GloLED TV Price in India

सबसे पहले प्राइस व सेल की ही बात करें तो 50 इंच वाला स्मार्टटीवी मॉडल 33,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। इसी तरह 55 इंच मॉडल को 38,999 रुपये तथा Vu GloLED TV 65 inches को 57,999 रुपये प्राइस पर बाजार में उतारा गया है। ये टेलीविज़न आज से ही फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं। बता दें कि कंपनी अपने नए ग्लोएलईडी टीवी का 43 इंच मॉडल भी लेकर आएगी जो दिवाली के मौके पर बिक्री के लिए मुहैया कराया जाएगा।

50inch 55inch 65inch Vu GloLED TV launched in india at starting Price 38999

Vu GloLED TV Features

वीयू ग्लोएलईडी टीवी में कंपनी ने अपने स्पेशल ग्लोपैनल पर इस्तेमाल किया है जिसमें 94 प्रतिशत एनटीएससी कलर गामुट का यूज़ किया गया है जिसे 4K LED TV और OLED से बेहतर बताया गया है। वहीं साथ ही इस टीवी में 400निट्स कलर ग्लो पैनल मिलता है। स्क्रीन के साथ ही 104 watts sound output भी इस टीवी की बड़ी खूबियों में से एक है।

50inch 55inch 65inch Vu GloLED TV launched in india at starting Price 38999

Vu GloLED TV एक Google TV है जिसे ग्लो एआई प्रोसेसर का साथ मिला है। इस स्मार्टटीवी में 2 जीबी रैम मैमोरी तथा 16जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस टीवी में यूएसबी पोर्ट और एचडीएमआई पोर्ट भी दिए गए हैं। टीवी रिमोट की बात करें तो इसमें Netfilx और Prime Video जैसी OTT Apps के शार्टकट बटन के साथ ही क्रिकेट और सिनेमा मोड भी दिया गया है जिसे अपने यूज़ के हिसाब से सिर्फ एक टच में स्वीच किया जा सकता है।

The post घर को सिनेमा बनाने आया यह धाकड़ स्मार्टटीवी, डिसप्ले बड़ी और दाम कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/50inch-55inch-65inch-vu-gloled-tv-launched-in-india-at-starting-price-38999/feed/ 0