Watchout Wearables | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 12 Aug 2021 09:04:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 डेज़र्ट स्टॉर्म स्मार्टवॉच : लुक में स्टाईलिश लेकिन स्मार्टनेस की कमी https://www.91mobiles.com/hindi/watchout-wearables-smartwatch-design-feature-price-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/watchout-wearables-smartwatch-design-feature-price-review-in-hindi/#comments Fri, 02 Nov 2018 13:25:59 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24141 स्मार्टफोन लोगों की हथेली से निकल कर अब कलाई पर आ पहुंचा है 'स्मार्ट वॉच' के रूप में।

The post डेज़र्ट स्टॉर्म स्मार्टवॉच : लुक में स्टाईलिश लेकिन स्मार्टनेस की कमी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन लोगों की हथेली से निकल कर अब कलाई पर आ पहुंचा है ‘स्मार्ट वॉच’ के रूप में। स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट होकर ये वॉच फिटनेस बैंड का भी काम करती है और यूजर के स्टाईल को भी अच्छे से मेंटेंन रखती है। ऐसे ही स्टाईल और स्मार्टनेस का कॉम्बो लेकर आई है वॉचआउट वियरेबल। कंपनी ने इंडियन मार्केट में ‘डेज़र्ट स्टॉर्म’ का नाम से स्मार्ट वॉच मॉडल पेश किया है। देखने में आर्कषक यह वॉच क्या यूज़ करने में भी उतनी ही स्मार्ट है यही हमनें जानने की कोशिश की और इस दौरान तकरीबन एक हफ्ता लगातार इसका उपयोग किया। यूज़ के दौरान जो परिणाम आए वह हमनें अपने इस रिव्यू में लिखे हैं।

डिजाईन
सबसे पहले स्मार्टवॉच के डिजाईन की बात करें तो यह वॉच पहली ही लुक में आपको पंसद आ जाएगी। वॉच में ब्राउन कलर का लैदर बैंड यूनिसेक्स लुक देता है यानि लड़के या लड़की कोई इसे अपनी कलाई पर बांध सकते हैं। स्मार्टवॉच में 44.5×44.5×12.2एमएम साईज़ का डॉयल है जो सिल्वर फ्रेम के साथ आता है। स्क्रीन ब्लैक है और ब्राउन कलर का बैंड है। कुल मिलाकर लुक काफी अट्रैक्टिव है। बैंड में बने होल हर साईज़ की कलाई में फिट होने में सक्षम है। इस डिवाइस का वजन सिर्फ 70 ग्राम है ऐसे में ज्यादा भारी भी नहीं लगेगा।

डॉयल के दाईं ओर पावर बटन है जो यूज के दौरान होम बटन का काम भी करता है। डॉयल के नीचे हार्ट रेट सेंसर मौजूद है जो यूजर की कलाई से टच रहता है। बैक पैनल पर ही हार्ट रेट सेंसर के साथ चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। कंपनी ने मैगनेटिक चार्जर दिया है। बैक पैनल पर थोड़ा उपर की ओर लाउडस्पीकर है जिससे कि चाहें तो इससे ही बात कर सकते हैं। यदि आप इसकी खरीदारी करते हैं तो अपनी पसंद अनुसार वॉच बैंड के कलर चुना जा सकता है। यह अच्छी बात है।

डिसप्ले
वॉचआउट वियरेबल की डेज़र्ट स्टॉर्म स्मार्टवॉच में 1.22-इंच की राउंड आईपीएस डिसप्ले दी गई है जो 240 x 240 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करती है।डिसप्ले काफी वायब्रेंट है और कंट्रास्ट भी अच्छी है। इस कारण घड़ी की सुईयों के साथ ही मेन्यू के आॅप्शन्स भी आर्कषक नज़र आते हैं। वॉच की सेटिंग में डिस्पले को कंट्रोल करने का विकल्प है।

watchout-14

राउंड शेप डायल में वॉच की मेन डिसप्ले नीचे की ओर से क्रॉप है। ऐसे लगता है जैसे नीचे चांद कटा हुआ हो। हालांकि यह हमें यह स्टाइल अच्छा लगा। परंतु यह क्रॉप्ड हिस्सा वॉच की प्रोसेसिंग व मैन्यू में कई जगह परेशानी पैदा करता है।

प्रोसेसिंग व कनेक्शन
डेज़र्ट स्टॉर्म स्मार्टवॉच को वॉचआउट वियरेबल ने 64एमबी रैम मैमोरी से लैस किया है। इस स्मार्टवॉच 128एमबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जो ऐप्स व थीम को सेव रखती है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें मीडियाटेक का एमटी2502सी-एआरएम7 चिपसेट दिया गया है और यह स्मार्टफोन वॉचआउट सिस्टम पर रन करती है। अच्छे डिजाइन के बाद इसका कमजोर हार्डवेयर उपयोगिता को कम करता है। उपयोग के दौरान लैग साफ नजर आएंगे। हम कम से कम 512 एमबी रैम और 4जीबी मैमोरी की आशा कर रहे थे।

स्मार्टवॉच को स्मार्टफोन से कनेक्ट करने के लिए भी मीडियाटेक स्मार्ट डिवाईस ऐप का यूज़ किया जा सकता है। वहीं कंपनी ने स्मार्टफोन व स्मार्टफोन कनेक्शन के लिए फंडू वियर ऐप भी पेश की हुई है। हां अच्छी बात यह कह सकते हैं कि यह आईओएस और एंडरॉयड दोनों तरह के डिवाइस से कनेक्ट होने में सक्षम है। एंडरॉयड के 4.3 या इससे उपर के आॅपरेटिंग सिस्टम तथा आईओएस 7 और इससे उपर के वर्ज़न से कनेक्ट होने में यह स्मार्टवॉच सक्षम है।

एक बार जब यह स्मार्टवॉच कनेक्ट हो जाता है तो सिंक होने पर स्मार्टफोन के कॉन्टेक्ट, कैलेंडर व मैसेज को आप इसी से एक्सेस कर सकेंगे। स्मार्टवॉच को अपने फोन के कनेक्ट करने में हमें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। यह कुछ ही मिनटों में पूरी तरह से यूज़ के लिए तैयार हो जाती है।

यूआई और ओएस
वॉचआउट वियरेबल की डेज़र्ट स्टॉर्म स्मार्टवॉच में दो यूजर इंटरफेस दिए गए हैं। यूआई बदलने के लिए मेन मैन्यू में ही शार्टकट मौजूद है। बाईडिफाल्ट कंपनी से स्मार्टवॉच में 3 थीम दी है लेकिन यूजर वॉचआउट वियरेबल की आॅफिशियल वेबसाइट से बिल्कुल मुफ्त में अनलिमिटेड थीम्स डाउनलोड कर सकते हैं।

डेज़र्ट स्टॉर्म स्मार्टवॉच पूरी तरह से टच पैनल पर ही काम करती है लेकिन टच रिस्पॉन्स बहुत स्मूथ नहीं लगा। कई बार यह वॉच आपकी उंगली के टच को नहीं पकड़ पाती है तथा फिंगर मोशन की डायरेक्शन को समझने में नाकम हुई है। मेन मैन्यू को स्क्रॉल करके ही अलग अलग पेज पर जाया जा सकता है और खराब टच सेंसेविटी के चलते यूजर को किसी ऐप को ओपेन करने में परेशानी होगी। हालांकि टच का यूज़ कम से कम करने वाले यूजर्स के लिए भी स्मार्टवॉच में मोशन फीचर दिया गया है। इसमें वेकअप गेस्चर, शेकिंग स्वीच मेन मेन्यू और शेक टू आंसर कॉल शामिल है।

फिटनेस ऐप्स
वॉचआउट वियरेबल ने अपनी स्मार्टवॉच में पैडोमीटर, स्लीप मॉनिटरिंग, हार्ट रेट और सेडन्टेरी जैसे आॅप्शन दिए गए हैं। स्मार्टवॉच डॉयल के नीचे लगा सेंसर यूजर की हार्ट रेट बताता है। पैडोमीटर यूजर द्वारा चले गए कदमों को गिनती है तथा उसी अनुसार तय की गई दूरी तथा बर्न हुई कैलोरी बताता है। वॉचआउट वियरेबल की डेज़र्ट स्टॉर्म स्मार्टवॉच फुट स्टैप्स तो सही काउंट कर रही है लेकिन बहुत बार यह बैठे बैठे होने वाली हाथों की मूवमेंट को भी फुट स्टैप्स में गिन लेती है। वहीं स्लीप मॉनिटर के जरिये आप दिन भर की थकान के बाद अपनी नींद की क्वॉलिटी भी जान सकते हैं।

इंटरटेनमेंट ऐप्स
डेज़र्ट स्टॉर्म स्मार्टवॉच ब्लूटूथ म्यूज़िक और ब्लूटूथ कैमरा ऐप दी गई है। अपने फोन से स्मार्टवॉच को सिंक करने के बाद स्मार्टवॉच से ही फोन की म्यूजिक ऐप और कैमरा को आॅपरेट किया जा सकता है। स्मार्टवॉच से ही फोन में चल रहे गाने की वॉल्यूम बदलने के साथ ही गाने को प्ले, पॉज़ व नेक्स्ट किया जा सकता है। वहीं ब्लूटूथ कैमरा ऐप के जरिये आप स्मार्टवॉच में क्लिक कर फोन के कैमरे से फोटो क्लिक कर सकते हैं। ग्रुप सेल्फी में यह ऐप बड़ी काम की साबित हो सकती है। हां, आईफोन के यह स्मार्टवॉच कनेक्ट करने पर हमें ब्लूटूथ कैमरा ऐप के यूज़ में दिक्कत का सामना करना पड़ा। कैमरा फीचर को क्लिक करने में यह फोन की रिंगर वॉल्यूम बदल रहा था

फोन फीचर व बैटरी
वॉचआउट वियरेबल डेज़र्ट स्टॉर्म स्मार्टवॉच में नोटिफिकेशन्स, फोनबुक, मैसेज, डॉयल, कॉल लॉग, कैलेंडर, अलार्म, वॉय मैमो, स्टॉप वॉच, कैल्क्यूलेटर व क्लॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। स्मार्टफोन से सिंक होने पर फोन के मौजूद इन सभी फीचर को स्मार्ट वॉच से एक्सेस किया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टवॉच में 300एमएएच की बैटरी दी गई है। स्मार्टवॉच की बैटरी फुल चार्ज होने पर बिना म्यूजिक प्ले किए तकरीबन 10 घंटे तक आॅन रही है। लेकिन आपको बता दें कि बैटरी बैकअप स्मार्टवॉच के यूज़ पर निर्भर करता है।

आपको बता दें कि वॉचआउट वियरेबल ने मोटोरोला स्मार्टफोंस को ‘नोटिफिकेशन्स’ का सपोर्ट नहीं दिया है। इसी तरह तरह एप्पल आईफोन में भी आप टेक्स्ट मैसेज का यूज़ नहीं कर पाएंगे। लेकिन आईफोन में व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम व जीमेल के मैसेज नोटिफिकेशन्स के रूप में स्मार्टवॉच में दिखते हैं। याद रहें आप सिर्फ रिड कर सकते हैं रिप्लाई नहीं।

फिट या फेल
डेज़र्ट स्टॉर्म स्मार्टवॉच को वॉचआउट वियरेबल की वेबसाइट पर 5,999 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है जो ईकॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस बात में कोई दो राय नहीं कि डेज़र्ट स्टॉर्म स्मार्टवॉच लुक और स्टाईल के आगे है लेकिन इस कीमत पर स्मार्टवॉच यूज़ करने वाला स्मार्ट यूजर यही चाहेगा कि स्टाईल के साथ साथ प्रोसेसिंग से भी कोई समझौता न करना पड़े। स्मार्टफोन में आॅप्शन्स तो बहुत हैं लेकिन उन्हें यूज़ करने के लिए स्मूथ टच की कमी यहां खली है। इसी तरह फिटनेस के लिए फुल स्टैप्स के नाम पर पैडोमीटर में आ रही खामी कहीं न कहीं यूजर्स को हार्टरेट, स्लीप मॉनिटरिंग व सेडन्टेरी के रिजल्ट का भी भरोसा करने से रोकती है।

The post डेज़र्ट स्टॉर्म स्मार्टवॉच : लुक में स्टाईलिश लेकिन स्मार्टनेस की कमी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/watchout-wearables-smartwatch-design-feature-price-review-in-hindi/feed/ 1