The post शाओमी रेडमी नोट 5 की लाईव फोटो हुई लीक, 5.99 इंच की बेज़ल लेस डिसप्ले के साथ होगी 64जीबी मैमोरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
लंबे समय से शाओमी रेडमी सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन नोट 5 के लीक्स सामनें आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले ओपो मार्ट नाम की शॉपिंग साइट पर इस फोन को फुल स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के साथ लिस्ट किया गया था। हालांकि उस लिस्टिंग को महज एक लीक ही माना जा रहा था, लेकिन अब रेडमी नोट 5 लाईव फोटो सामनें आ गई है। इस फोटो में फोन का स्क्रीनशॉट लगाया गया है जिसमें फोन की स्पेसिफिकेशन्स नज़र आई है।
शाओमी मी नोट 3 का सस्ता संस्करण हुआ लॉन्च
चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो ने शाओमी रेडमी नोट 5 की इस ईमेज़ को शेयर किया है। ईमेज़ में रेडमी नोट 5 स्मार्टफोन की सेटिंग्स का स्क्रीनशॉट लिया गया है। इस स्क्रीनशॉट में फोन की स्पेसिफिकेशन्स साफ नज़र आ रही है। ईमेज़ पर यकीन करें तो इस रेडमी नोट 5 को 18:9 बॉडी रेशियो पर पेश किया जाएगा तथा इसमें 5.99 इंच की फुलएचडीप्लस डिसप्ले देखने को मिलेगी।

शाओमी रेडमी नोट 5 की उपलब्ध स्टोरेज 54जीबी बताई गई है यानि फोन की इंटरनल मैमोरी 64जीबी की होगी। यह फोन एंडरॉयड 7.1.2 नुगट आधारित होगा तथा क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर रन करेगा। लीक के अनुसार इस फोन का एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का होगा और इसे फोन के रियर पैनल पर दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000एमएएम की बैटरी बताई गई है।
शाओमी ने लॉन्च किया मेड इन इंडिया पावर बैंक, शुरुआती कीमत 799 रुपये
सामनें आई ईमेज़ में फोन का सिर्फ फ्रंट पैनल दिखाया गया है और इसपर कोई भी फिजिकल बटन नहीं दिया गया है। ऐसे में फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। फोन में 4जी वोएलईटी सपोर्ट होगा तथा माना जा रहा है कि कंपनी इसे एक से ज्यादा रैम वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है। बहरहाल अभी शाओमी की आॅफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है।
The post शाओमी रेडमी नोट 5 की लाईव फोटो हुई लीक, 5.99 इंच की बेज़ल लेस डिसप्ले के साथ होगी 64जीबी मैमोरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 15 जून को लॉन्च होगा वनप्लस 5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
वनप्लस का आगामी स्मार्टफोन वनप्लस 5 अपने लॉन्च के पहले ही टेक वर्ल्ड में हचलल मचाए हुए है। लगातार सामनें आ रहे लीक्स में फोन की ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स की जानकारियां मिल रही है। एक ओर जहां आज वनप्लस ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर वनप्लस 5 द्वारा कैप्चर की गई फोटो को ट्वीट किया है वहीं दूसरी ओर चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट ने खबर पोस्ट करते हुए दावा किया है कि वनप्लस 5 को जून माह की 15 तारीख को पेश किया जा सकता है।
वेईबो पर मिली जानकारी के बाद माना जा रहा है कि वनप्लस कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को 15 जून को पहली बार आधिकारिक तौर पर प्रस्तुत करेगी। हालांकि साइट पर इस फोन को किस कीमत पर पेश किया जाएगा तथा यह कितने वेरिएंट में लॉन्च होगा इस बात का जिक्र नहीं किया गया है।
Can you tell which photo was taken with the OnePlus 5? pic.twitter.com/Pd27la4ewn
— OnePlus (@oneplus) May 29, 2017
वहीं दूसरी ओर वनप्लस ने अपने आॅफिशियल ट्वीटर अकांउट से एक फोटो शेयर की है जिसमें एक की ब्रिज को दो शेड में दिखाया गया है। एक तरफ का ब्रिज थोड़ा धुंधला व ड्राक नज़र आ रहा है तथा दूसरी साईड बेहद की क्लिक व ब्राइट दिखाई गई है। ट्वीट में पूछा गया है कि कौन सी फोटो वनप्लस 5 से ली गई है।
दिवाली में लॉन्च होगा जियो का सुपरफास्ट इंटरनेट, सिर्फ 500 रुपये में मिलेगा 100जीबी डाटा
वनप्लस 5 के इस आॅफिशियल ट्वीट को देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि फोन यूज़ के लिए लगभग पूरी तरह से तैयार हो चुका है तथा मार्केट में आने का रेडी है। ऐसे में वेईबो पर बताई गई लॉन्च की तारीख को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। बेशक यह फोन 15 जूद को लॉन्च हो या न हो परंतु इतना तय है कि कंपनी जल्द ही अपने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को बाजार में उतारने वाली है।
17 जुलाई को लॉन्च होगा मोटो ई4, लॉन्च से पहले जानें कैसा होगा यह फोन
इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक्स के अनुसार इस में 5.5-इंच की स्क्रीन देखने को मिल सकती है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा तथा स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर कार्य करेगा। कंपनी की ओर से इस फोन में 8जीबी तक की रैम और 256जीबी रोम दी जा सकती है तथा फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल कैमरा सेटअप भी देखने को मिलेगा। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है।
The post 15 जून को लॉन्च होगा वनप्लस 5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सैमसंग गैलेक्सी एस8 की इन-हैंड फोटोज़ आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
सैमसंग के आगामी हाईएंड डिवाईस गैलेक्सी एस8 को लेकर सामने आ रहे लीक्स का सिलसिला अभी भी जारी है। चीनी माइक्रो ब्लागिंग साइट वेईबो पर एक बार फिर सैमसंग गैलेक्सी एस 8 की फोटोज़ शेयर की गई है। इस बार फोटोज़ में फोन को यूजर के हाथ में दिखाया गया है, जो काफी हद तक इस ओर ईशारा करता है कि सैगसंग द्वारा इस फोन की बड़ी खेप जल्द ही अंर्तराष्ट्रीय बाजार में उतारी जाएगी।
जानें रिलायंस जियो इवेंट में मुकेश अंबानी की कही 10 प्रमुख बातें
वेईबो पर सैमसंग गैलेक्सी एस 8 की शेयर की गई फोटोज़ में फोन की डिसप्ले के साथ इसके कुछ फ़ीचर्स को देखा जा सकता है। नई फोटोज़ में सैमसंग गैलेक्सी एस8 के फ्रंट तथा बैक पैनल को ग्लास निर्मित दिखाया गया है जो मैटल फ्रेम से कवर है। फोन बड़ी स्क्रीन से लैस है तथा इसके किनारें हल्के बेज़ल वाले है।

फोटोज़ में फोन के बैक पैनल पर फ्लैश के साथ रियर कैमरा दिया गया है जिसके पास ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। फोन के फ्रंट पैनल पर कैमरे के साथ ही रेटिना स्केनर दिया गया है। इसके के दाएं पैनल पर एक ‘की’ देखी जा रही है जिसके लिए उम्मीद की जा रही है कि यह सैमसंग के नया वॉयस असीस्टेंट ‘बिक्सबे’ की आॅपरेटिंग ‘की’ हो सकती है। तथा बाएं पैनली पर वॉल्यूम रॉकर मौजूद है।

सैमसंग गैलेक्सी एस8 के लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स के अनुसार यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 या एक्सनोस 9 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी एस8 में जहां 5.8-इंच की स्क्रीन देखने को मिल सकती है। वहीं गैलेक्सी एस8 प्लस को 6.2-इंच की स्क्रीन पर पेश किया जा सकता है। फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की स्टोरेज होगी।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एफ/1.7 अपर्चर के साथ 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा इतने ही अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। यह फोन 3.5एमएम आॅडियो जैक, आइरिस स्कैनर तथा यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस होगा तथा पावर बैकअप के लिए एस8 में 3,000एमएएच एवं एस8 प्लस में 3,500एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
16-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ लॉन्च हुआ एचटीसी यू प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
उम्मीद की जा रही है कि सैमसंग अपने इस फोन को 29 मार्च को प्रदर्शित कर सकती है जो 21 अप्रैल से पहली सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है।
The post सैमसंग गैलेक्सी एस8 की इन-हैंड फोटोज़ आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post शाओमी के पाइनकोन प्रोसेसर से लैस होगा मी 5सी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
पिछले कई माह से शाओमी के खुद के प्रोसेसर की चर्चा हो रही है। हालांकि कंपनी ने अब तक यह साफ नहीं किया है कि किसी फोन में इसे पहले लॉन्च करेगी। पंरतु आज शाओमी के इस प्रोसेसर के बारे में नई जानकारी आई है। प्राप्त सूचना के अनुसार शाओमी मी 5सी स्मार्टफोन में कंपनी इसे पेश कर सकती है।
सोनी एक्सपीरिया एक्स की कीमत में 14,000 रुपये की कटौती
इस फोन की कुछ फोटोज़ सामने आई है जिसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि शाओमी अपने प्रोसेसर पर आधारित यह फोन जल्द ही अंर्तराष्ट्रीय बाजार के समक्ष पेश कर सकती है।

शाओमी के प्रोसेसर की बात की जाए तो पाइनकोन नाम का यह प्रोसेसर 28एनएम प्रोसेस पर आधारित होगा जो 4×ए53 लार्ज न्यूक्लियर व +4ए53 स्माल कोर शामिल होंगे। ग्राफिक्स के लिए इस प्रोसेसर को माली टी860 एमपी4 से लैस किया जाएगा तथा यह 800मेगाहर्ट्ज़ की फ्रिक्वेंसी पर कार्य करेगा। यह बात तय है कि शाओमी मी 5सी इस प्रोसेसर से लैस पहला स्मार्टफोन होगा।

शाओमी मी 5सी की ताजा लीक हुई फोटोज़ पर गौर किया जाए तो इसके फ्रंट पैनल पर होम बटन दिया गया है तथा उम्मीद है कि इसमें फिंगरप्रिंट इम्बेडिड होगा। इस फोन लेकर सामने आए लीक्स के अनुसार इसमें 5.5-इंच की अल्ट्रा नैरो फ्रेम स्कीन होगी। इस फोन में शाओमी का पाइन फ्रूट आॅक्टा-कोर प्रोसेसर होगा। मी 5सी में 3जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरज दिए जाने की उम्मीद है।
लॉन्च से पहले ही सामने आई एचटीसी वन एक्स10 की फोटोज़
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 12-मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। यह फोन एमआईयूआई 8 आॅपरेटिंग सिस्टम पर पेश किया जा सकता है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 4,500एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। लीक्स के अनुसार कंपनी अपने इस फोन को मार्च माह में पेश कर सकती है।
The post शाओमी के पाइनकोन प्रोसेसर से लैस होगा मी 5सी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post लॉन्च से पहले ही सामने आई एचटीसी वन एक्स10 की फोटोज़ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
लॉन्च से पहले ही सामने आई एचटीसी वन एक्स10 की फोटोज़ पिछले दिनों एचटीसी के स्मार्टफोन एक्स10 को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन्स मिलने के बाद इसके फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ था। वहीं अब एक बार फिर चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर एचटीसी वन एक्स10 की फोटोज़ सामने आई है।
एंडरॉयड पोलिस ने सबसे पहले एचटीसी वन एक्स10 की फोटोज़ को शेयर किया है। इसके साथ ही रिपोर्ट में इस बात की जानकारी भी दी गई है कि एचटीसी वन एक्स10 में 5.5-इंच की डिसप्ले पर पेश किया जाएगा जो भारतीय स्मार्टफोन बाजार को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

फोटोज़ पर गौर किया जाए तो यह फोन एल्यूमीनियम यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया जाएगा। इसके बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ रियर कैमरा दिया है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। इस फोन का फ्रंट पैनल पूरी तरह से बटन लैस है। एचटीसी के इस फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर की तथा पावर बटन दिया गया है।

एचटीसी वन एक्स10 को स्पेसिफिकेशन्स तथा लॉन्चिंग डेट को लेकर हालांकि कंपनी की ओर से कोई खुलासा नहीं किया गया है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कंपनी की ओर यह फोन मोबाईल वर्ल्ड काग्रेंस के दौरान प्रदर्शित किया जा सकता है।
The post लॉन्च से पहले ही सामने आई एचटीसी वन एक्स10 की फोटोज़ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post एलजी वी30 के बारे में हुआ बड़ा खुलासा, स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
मोबाईल का महाकुंभ मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस सजने को तैयार है। इस दौरान एलजी के नए स्मार्टफोन जी6 को प्रदर्शित किया जाना है। वहीं एलजी के एक और नए डिवाईस की जानकारी सामने आई है। ताजा लीक के अनुसार एलजी अपने एक और स्मार्टफोन वी30 का निर्माण कार्य शुरू कर चुकी है। चीनी सोशल मीडिया साइट वेईबो ने भी एलजी के इस फोन के फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है।
नोकिया 6 अप्रैल में भारत में होगा लॉन्च
इंडियन एक्सप्रैस के अनुसार एलजी अपने स्मार्टफोन वी30 को हाई-एंड डिवाईस के रूप में प्रदर्शित करेगी जो एलजी वी20 का ही उन्नत वर्जन होगा। रिपोर्ट के अनुसार एलजी वी30 को स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है तथा इसमें 6जीबी की रैम मैमारी दी जा सकती है।

इस फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो रिपोर्ट में कहा गया है कि यह क्वॉड-डीएसी के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है। एलजी वी30 की लॉन्चिंग डेट को लेकर अभी कुछ कहना मुश्किल है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कंपनी की ओर से इस साल के अंतिम महीनों में ही पेश किया जाएगा।
अगले सप्ताह भारत में सैमसंग लॉन्च कर सकत है दो फोन गैलेक्सी ए3 और गैलेक्सी ए5
एलजी वी20 की बात की जाए तो कंपनी की ओर से इसमें 5.7-इंच की क्वॉडएचडी सेकेंडरी डिसप्ले दी गई थी तथा इसे स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर पर उतारा गया था। एलडब्ल्यूसी 2017 में एलजी द्वारा लॉन्च किए जाने वाले जी6 को कंंपनी द्वारा स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर पर पेश किया जाएगा तथा यह 5.7-इंच की क्यूएचडी डिसप्ले से लैस होगा।
The post एलजी वी30 के बारे में हुआ बड़ा खुलासा, स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post मी मिक्स से भी ज्यादा स्टाइलिश होगा शाओमी मी मिक्स 2, फिलिप स्टार्क करेंगे डिजाइन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी द्वारा हाल ही में लॉन्च किये गए स्मार्टफोन मी मिक्स को टेक वर्ल्ड में काफी सराहा गया है। बेज़ल लेस स्क्रीन पर पेश किये गए इस फोन ने अपने डिजाईन के लिए वाह वाही लूटी थी। अब एक ताजा खबर में यह बात सामने आई है कि कंपनी मी मिक्स को उन्नत वर्ज़न मी मिक्स 2 पर कार्य कर रही है तथा इसका निर्माण भी मी मिक्स बनाने वाले फ्रांसीसी डिज़ाइनर फिलिप स्टार्क के सहयोग से किया जाएगा।
सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2017) की जानकारी लीक, जल्द होगा लॉन्च
वेईबो पर यह जानकारी स्वयं मिलेट के सीईओ लेई ज़ून ने अपनी निजी प्रोफाईल दी है। लेई ने फिलिपे स्टार्क के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए इस बात का खुलासा किया है कि कंपनी जल्द ही मी मिक्स 2 का निर्माण कार्य शुरू करेगा तथा इस फोन को भी फिलिप द्वारा ही डिजाईन किया जाएगा।

मी मिक्स 2 के डिजाईन को लेकर हालांकि दोनों हस्तियों द्वारा कोई बयान नहीं दिया गया है लेकिन टेक एक्सपर्ट्स की मानें तो कंपनी मी मिक्स के दूसरे वर्ज़न को बिना किसी बेज़ल के फुल सेरेमिक बॉडी पर पेश कर सकती है। इस फोन में स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 100 प्रतिशत का हो सकता है।
मोटो जी4 प्लस बनाम मोटो जी5 प्लस, जानें कौन फोन है दमदार
इस फोन को लेकर सामने आए लीक्स पर गौर करें तो शाओमी मी मिक्स 2 में 2048×1080 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 6.4-इंच की स्क्रीन हो सकती है। इसे शाओमी मीयूआई 9 के साथ एंडरॉयड 7.0 नुगट पर पेश किया जा सकता है तथा फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।
The post मी मिक्स से भी ज्यादा स्टाइलिश होगा शाओमी मी मिक्स 2, फिलिप स्टार्क करेंगे डिजाइन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post ज़ूक ऐज 2 का पहला लुक हुआ लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
साल 2016 के अंत में लेनोवो में ज़ूक फ्लैगशिप के तहत ज़ूक ऐज स्मार्टफोन लॉन्च किया था। 6जीबी रैम के साथ पेश किए गए इस फोन को स्मार्टफाने यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया गया था। इस फोन की सफलता को भुनाते हुए हुए ज़ूक अब इसी का फोन को उन्नत वर्ज़न जल्द ही पेश करने जा रही है तथा इस नए फोन की फोटोज़ अभी से टेक वर्ल्ड में चर्चा का विषय बनी हुई है।
एलजी जी6 में होगा 5.7-इंच की स्क्रीन और कमाल का स्क्वायर कैमरा
वेईबो की जानकारी अनुसार ज़ूक द्वारा पेश किए जाने वाला यह फोन ज़ूक ऐज का अपग्रेडेड वर्ज़न तथा फोन का स्पेशल एडिशन ज़ूक ऐज 2 है। वेबसाईट ने फोन की फोटोज़ को शेयर किया है जिनमें ज़ूक ऐज 2 को ब्लू ह्यू कलर में दिखाया गया है। हालांकि फोटोज़ के साथ फोन की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन फोटोज़ के आधार पर इस फोन के कुछ फ़ीचर्स की जानकारी प्राप्त हुई है।
शेयर की गई फोटोज़ में ज़ूक ऐज 2 को कर्व्ड डिसप्ले वाली बड़ी स्क्रीन से लैस दिखाया गया है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा मौजूद है जो गोलाकार आकार में है। ज़ूक ऐज 2 के फ्रंट पैनल पर होम बटन नहीं दिया गया है तथा साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी नदारद है। पावर की तथा वॉल्यूम रॉकर फोन के दाएं पैनल पर स्थित है।
लॉन्च से पहले ही सामने आई हुवावे पी10 और पी10 प्लस की तस्वीरें
ज़ूक ऐज 2 के बारें में फोटोज़ के अलावा अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इस फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा होगा।
The post ज़ूक ऐज 2 का पहला लुक हुआ लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सबसे ताकतवर फोन लॉन्च की तैयारी में है एचटीसी, जिसमें होगी 6जीबी रैम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
साल 2016 के अंत में डिजायर 10 प्रो और डिजाइयर 10 लॉन्च करने बाद एचटीसी एक और स्मार्टफोन एचटीसी 11 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि यह एचटीसी के अब तक का सबसे ताकतवर फोन होगा। चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर इस फोन को लिस्ट किए जाने के बाद कहा जा सकता है कि जल्द ही एचटीसी 11 अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया जा सकता है।
5,000 एमएएच बैटरी वाले नुबिया एन1 का 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें कीमत
वेईबो पर एचटीसी 11 को लिस्ट किया गया है जहां इसकी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया है। वेबसाइट पर इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट को दर्शाता है।

लीक के अनुसार एचटीसी का यह फोन एचटीसी सेंस 9.0 यूजर इंटरफेस से लैस एंडरॉयड 7.1.2 पर पेश किया जा सकता है। कंपनी की ओर से इसमें 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती है। एचटीसी 11 को कर्वड क्यूएचडी डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है।
16 फरवरी को लॉन्च होगा शाओमी का दमदार फोन
पहले सामने आए लीक्स पर गौर किया जाए तो इस फोन में 5.5-इंच की स्क्रीन देखने को मिल सकती है। तथा फोटोग्राफी के लिए इसमें 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। बेहतर ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रीनो 540 ग्राफिक्स दिया जा सकता है तथा पावर बैकअप के लिए फोन में क्विक चार्ज 4.0 सपोर्टिड 3,700 एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।
The post सबसे ताकतवर फोन लॉन्च की तैयारी में है एचटीसी, जिसमें होगी 6जीबी रैम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 6जीबी रैम के साथ सोनी आईएमएक्स सेंसर से लैस होगा शाओमी रेडमी प्रो 2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
पिछले साल चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी ने रेडमी प्रो के रूप में अपना पहला डुअल कैमरे वाला फोन दुनिया के सामने पेश किया था। हालांकि शाओमी का यह डिवाइस अभी तक भारतीय यूजर्स को उपलब्ध नहीं हो पाया है लेकिन यह चीनी कंपनी रेडमी प्रो के उन्नत वर्ज़न रेडमी प्रो 2 को लॉन्च करने की तैयारी में लगी हुई है जिसे माइक्रोब्लागिंग साइट पर देखा गया है।
वेईबो ने शाओमी के रेडमी प्रो 2 को अपने वेबपेज़ पर लिस्ट करते हुए इस स्मार्टफोन के फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का ख़ुलासा किया है। साइट के मुताबिक रेडमी प्रो 2 में रेडमी प्रो की तरह डुअल कैमरा सेटअप देखने को नहीं मिलेगा। यह फोन फुल मैटल बॉडी से निर्मित होगा जिसके रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है।

रेडमी प्रो 2 के अन्य फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन रैम और स्टोरेज़ के हिसाब से दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है जिसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी इंटरनल मैमोरी तथा 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल मैमोरी देखने को मिल सकती है।
26 फरवरी को लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में सोनी आईएमएक्स362 सेंसर वाला 12-मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है जो डुअल पिक्सल आॅटोफोकस तकनीक से लैस होगा। कंपनी की ओर से फोन में 4,500एमएएच की पावरफुल बैटरी दी जा सकती है।
हुवावो पी10 और पी10 प्लस लीक, 8जीबी रैम और 256जीबी मैमोरी के साथ होगा आइरिस रेकिग्निशन सेंसर
इस लीक के अनुसार शाओमी रेडमी प्रो 2 के 4जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 1,599 युआन यानि लगभग 15,700 रुपये तथा 6जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 1,799 युआन यानि तकरीबन 17,700 रुपये हो सकती है।
The post 6जीबी रैम के साथ सोनी आईएमएक्स सेंसर से लैस होगा शाओमी रेडमी प्रो 2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>