WhatsApp Pay | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sat, 30 Oct 2021 08:04:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 WhatsApp ने की PhonePe और Google Pay को टक्कर देने की तैयारी, UPI पेमेंट पर मिलेगा 51 रुपये का कैशबैक https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-is-offering-rs-51-cashback-in-india-on-upi-payment/ https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-is-offering-rs-51-cashback-in-india-on-upi-payment/#respond Sat, 30 Oct 2021 08:03:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=69673 व्हाट्सऐप से UPI पेमेंट करने पर कंपनी यूजर्स क 51 रुपये का कैशबैक ऑफर कर रही है।

The post WhatsApp ने की PhonePe और Google Pay को टक्कर देने की तैयारी, UPI पेमेंट पर मिलेगा 51 रुपये का कैशबैक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

WhatsApp ने कुछ महीने पहले ही भारत में UPI-आधारित पेमेंट सर्विस पेश की है। व्हाट्सऐप पर एक दूसरे को पैसे भेजने का यह फीचर काफी सुविधाजन है लेकिन व्हाट्सऐप को मार्केट में पहले से मौजूद डिजिटल पेमेंट ऐप्स जैसे PayTM, Phonepe और Google Pay के बीच में अपनी जगह बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। इन ऐप्स से मिल रही टक्कर को दूर करने के लिए व्हाट्सऐप यूजर्स को कैशबैक देना शुरू कर दिया है। व्हाट्सऐप से UPI पेमेंट करने पर कंपनी यूजर्स क 51 रुपये का कैशबैक ऑफर कर रही है। यह पहली बार नहीं है। इससे पहले गूगल पे और फोनपे ने पेमेंट के बाद स्क्रैच कार्ड के साथ कैशबैक ऑफर करते हैं।

WhatsApp पर कैसे मिलेगा 51 रुपये का कैशबैक

whatsapp-rs-51-cashback

WhatsApp beta ऐप यूजर्स को चैट के ऊपर एक बैनर देखने को मिल है। फिलहाल यह बैनल एंड्रॉयड बीटा ऐप पर देखने को मिल रहा है। इस बैनर में कैश दें और 51 रुपये वापस पाएं लिखा है। 51 रुपये के कैशबैक के लिए यूजर्स को पैसे बेजने की कोई लिमिट नहीं है। व्हाट्सऐप का कहना है कि यूजर्स को पांच बार कैशबैक ऑफर किया जाएगा।

सरल शब्दों में कहे तो यूजर्स कम से कम एक रुपये भेज कर भी 51 रुपये कैशबैक का बेनिफिट ले सकते हैं। जैसे ही पेमेंट सक्सेसफुल हो जाता है तो कैशबैक तुरंत अकाउंट में 51 रुपये क्रेडिट कर दिए जाते हैं। फ़िलहाल यह जानकारी नहीं है कि व्हाट्सऐप का कैशबैक ऑफ़र कब तक मान्य रहेगा। ऐसे में अगर आप कैशबैक प्राप्त करना चाहते हैं तो यह बेस्ट टाइम है। यह भी पढ़ें : OPPO Reno7 SE, Reno 7 और Reno 7 Pro के लॉन्चिंग से पहले स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, जानें क्या होंगी खूबियां

whatsapp-rs-51-cashback-confirmation

व्हाट्सऐप से UPI पेमेंट कैसे करें

  • व्हाट्सऐप पर सबसे पहले आप UPI को एक्टिवेट करें।
  • व्हाट्सऐप पर UPI एक्टिवेट हो जाने पर पर जिस कॉन्टैक्ट को रुपये भेजने है उसकी चैट विंडो ओपन करें। यहां आपको अटैचमेंट आइकन के पास पेमेंट का आइकन देखने को मिलेगा। इस पर क्लिक करें।
  • अमाउंट डाले और UPI पिन डाल कर पेमेंट करें।
  • पेमेंट होने पर आपको कंफर्मेशन मैसेज आ जाएगा।

लेटेस्ट वीडियो : Samsung A52S 5G vs M52 vs M42 vs M32: कौन है दमदार

The post WhatsApp ने की PhonePe और Google Pay को टक्कर देने की तैयारी, UPI पेमेंट पर मिलेगा 51 रुपये का कैशबैक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-is-offering-rs-51-cashback-in-india-on-upi-payment/feed/ 0
WhatsApp Pay से पेमेंट करने पर मिलेगा कैशबैक, जानें क्या है कंपनी की प्लानिंग https://www.91mobiles.com/hindi/cashback-will-be-available-soon-after-paying-with-whatsapp-pay/ https://www.91mobiles.com/hindi/cashback-will-be-available-soon-after-paying-with-whatsapp-pay/#respond Mon, 27 Sep 2021 12:34:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=67747 WhatsApp जल्द ही भारत में अपनी पेमेंट फीचर WhatsApp Pay को बढ़ावा देने के लिए कैशबैक ऑफर करने की प्लानिंग कर रहा है। WABetaInfo की रिपोर्ट की माने तो व्हाट्सऐप इन दिनों अपने अपने प्लेटफॉर्म पर पेमेंट करने पर यूजर्स को कैशबैक के फीचर को टेस्ट कर रहा है।

The post WhatsApp Pay से पेमेंट करने पर मिलेगा कैशबैक, जानें क्या है कंपनी की प्लानिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

WhatsApp जल्द ही भारत में अपनी पेमेंट फीचर WhatsApp Pay को बढ़ावा देने के लिए कैशबैक ऑफर करने की प्लानिंग कर रहा है। WABetaInfo की रिपोर्ट की माने तो व्हाट्सऐप इन दिनों अपने अपने प्लेटफॉर्म पर पेमेंट करने पर यूजर्स को कैशबैक के फीचर को टेस्ट कर रहा है। यह फीचर फिलहाल टेस्टिंग फेज में है जो कि अभी कुछ ही यूजर्स के बीच में टेस्ट किया जा रहा है। संभव है कि आने वाले दिनों में व्हाट्सऐप के कैशबैक ऑफर जल्द ही सभी यूजर्स के लिए पेश किया जा सकता है।

WhatsApp Pay क्या है?

WhatsApp Pay एक UPI बेस्ड डिजिटल पेमेंट इंटरफेस है। कंपनी पिछले काफी समय से अपने प्लेटफॉर्म में जोड़ने पर काम कर रही थी। व्हाट्सऐप भारत में फिलहाल सभी यूजर के इस पेमेंट फीचर को लागू नहीं कर पाई है। नेशनल पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया (NPCI) ने फिलहाल उसे 20 मिलियन यूजर्स के लिए ही पेमेंट सर्विस शुरू करने की अनुमति दी है।

whatsapp-payment

The Economic Times ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि भारत में यूपीआई पेमेंट्स में व्हाट्सऐप का मार्केट शेयर काफी कम है। यह रिपोर्ट प्रकाशित होने तक (फरवरी 2021) UPI के माध्यम से किए गए कुल 6.7 बिलियन ऑनलाइन पेमेंट्स में से व्हाट्सऐप की हिस्सेदारी केवल 1.6 मिलियन ही थी। भारत में UPI सर्विस में व्हाट्सऐप की हिस्सेदारी महद 0.02 प्रतिशत है।ऐसे में में कैशबैक ऑफर के साथ व्हाट्सऐप अपने मार्केट शेयर को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। बता दें कि शुरुआत में Google Pay और PhonePe ने यूजर्स को काफी कैशबैक ऑफर किए। यह भी पढ़ें : Flipkart Big Billion Days : 50 हजार रुपये से कम कीमत में मिलेगा Apple iPhone 12

व्हाट्सऐप अपनी चैट इंटरफ़ेस में यूज़र्स को एक टंच में पेमेंट फ़ीचर ऑफ़र कर रहा है। इसके साथ ही व्हाट्सऐप यूज़र्स के बीच प्राइवेसी को लेकर अपनी छवि को मज़बूत बनाने के प्रयास कर रहा है। पिछले दिनों कई बार फ़ेसबुक पर यूज़र्स की प्राइवेसी के साथ खिलवाड़ करने के आरोप लग रहे हैं। बता दें कि व्हाट्सऐप का मालिकाना हक़ फ़ेसबुक के पास है। फ़िलहाल व्हाट्सऐप के कैशबैक ऑफ़र के बारे में ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। यह भी पढ़ें : Amazon Great Indian Festival सेल अब Flipkart Big Billion Days के साथ शुरू होगी

लेटेस्ट वीडियो : 25 हज़ार रुपये के बजट में टॉप स्मार्टफोन

The post WhatsApp Pay से पेमेंट करने पर मिलेगा कैशबैक, जानें क्या है कंपनी की प्लानिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/cashback-will-be-available-soon-after-paying-with-whatsapp-pay/feed/ 0
अब एक साथ एक से ज्यादा फोन में चल सकेगी WhatsApp, Paytm की तरह कर सकेंगे पेमेंट https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-account-use-on-multiple-devices-at-same-time-and-pay-feature-update-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-account-use-on-multiple-devices-at-same-time-and-pay-feature-update-in-india/#respond Thu, 31 Oct 2019 08:23:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37345 भारतीय यूजर्स WhatsApp अकाउंट का यूज़ एक से ज्यादा डिवाईस पर कर पाएंगे और पेमेंट की सुविधा भी शुरू होने वाली है

The post अब एक साथ एक से ज्यादा फोन में चल सकेगी WhatsApp, Paytm की तरह कर सकेंगे पेमेंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

WhatsApp भारत में एक ऐसी मैसेंजिंग ऐप बन चुकी है जिसका यूज़ हर घर में हो रहा है। हर उम्र के लोग WhatsApp से जुड़ें हैं और किसी भी अन्य टेलीकॉम सर्विस और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ज्यादा वक्त WhatsApp पर ही बिताते हैं। WhatsApp ने भी शुरू से ही अपने यूजर्स का खास ख्याल रखा है और समय समय पर कोई न कोई नया फीचस व मजेदार अपडेट पेश की है। Facebook के स्वामित्व वाली WhatsApp अब जल्द ही इंडियन यूजर्स के लिए नए तोहफे लाने वाली है। बेहद ही जल्द भारतीय यूजर्स अपने व्हाट्सऐप अकाउंट का यूज़ एक से ज्यादा डिवाईस पर कर पाएंगे और साथ ही Paytm की तरह WhatsApp से भी पेमेंट हो सकेगी।

WhatsApp अपने यूजर्स की सहूलियत और जरूरत को देखने हुए नए फीचर्स पर काम कर रही है। इन नए फीचर्स में WhatsApp Pay शामिल है जो यूजर्स को व्हाट्सऐप के जरिये ही पेमेंट करने की सुविधा देगा वहीं साथ ही WhatsApp की नई अपडेट के बाद यूजर्स अपने व्हाट्सऐप अकाउंट को एक साथ एक से अधिक स्मार्टफोन पर भी यूज़ कर पाएंगे। इन दो बड़े फीचर्स के बाद WhatsApp का यूज़ पहले से ज्यादा यूज़फुल और आसान हो जाएगा।

1.

WhatsApp की पहली अपडेट की बात करें तो व्हाट्सऐप एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिसमें यूजर अकाउंट को एक से ज्यादा स्मार्टफोन पर एक्टिव किया जा सकेगा। अभी तक एक नंबर पर बने WhatsApp अकाउंट को एक ही फोन में लॉगइन किया जा सकता है। उस अकाउंट को यदि दूसरे फोन में एक्टिव करते हैं तो पहले से चल रहा WhatsApp बंद हो जाता है।

whatsapp-account-use-on-multiple-devices-at-same-time-and-pay-feature-update-in-india

लेकिन अब WhatsApp एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिससे एक से अधिक डिवाइस पर एक ही WhatsApp अकाउंट का उपयोग किया जा सकेगा। WABetaInfo ने व्हाट्सऐप के इस नए फीचर की जानकारी दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार कंपनी नए फीचर के निर्माण में लगी हुई जो बेहद जल्द बाजार में रोलआउट हो सकता है। WhatsApp की इस अपडेट के बाद यूजर्स एक ही समय में अलग-अलग डिवाइस पर WhatsApp का उपयोग कर पाएंगे।

2.

WhatsApp Pay भी जल्द ही इंडिया में दस्तक दे सकता है। Facebook के मुखिया मार्क जुकरबर्ग ने व्हाट्सऐप पे के बारे में कहा है कि बेहद जल्द यह फीचर भारतीय बाजार में जारी किया जा सकता है। इस फीचर के अपडेट होने के बाद WhatsApp पर चैटिंग व कॉलिंग के साथ ही पैसों का लेनदेन भी किया जा सकेगा। मार्क ने बताया है कि WhatsApp Pay की टेस्टिंग इंडिया में जारी है और यह काफी बेहतर तरीके से काम कर रही है।

whatsapp-account-use-on-multiple-devices-at-same-time-and-pay-feature-update-in-india

व्हाट्सऐप पे के टेस्टिंग दौर ने ही यह साफ कर दिया है कि भारतीय यूजर इस नए फीचर का यूज़ करने को तैयार हैं। जल्द ही WhatsApp Pay को बाजार में रोल आउट कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि WhatsApp Pay की टेस्टिंग 1 मिलियन यानि 10 लाख लोगों के साथ की गई है और इस फीचर के अपडेट होने के बाद Paytm और Google Pay को चुनौती मिलने वाली है।

The post अब एक साथ एक से ज्यादा फोन में चल सकेगी WhatsApp, Paytm की तरह कर सकेंगे पेमेंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-account-use-on-multiple-devices-at-same-time-and-pay-feature-update-in-india/feed/ 0