WhatsApp Scam | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 04 Feb 2025 11:54:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Traffic Challan ऑनलाइन भरना पड़ा भारी, अकाउंट से निकल गए 70 हजार! https://www.91mobiles.com/hindi/70000-rs-fraud-in-fake-traffic-challan-scam-with-bangalore-man/ https://www.91mobiles.com/hindi/70000-rs-fraud-in-fake-traffic-challan-scam-with-bangalore-man/#respond Tue, 04 Feb 2025 11:54:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=166135 ऑनलाइन चालान भरने के दौरान अपने बैंक अकाउंट से 70 हजार रुपये गवां दिए हैं।

The post Traffic Challan ऑनलाइन भरना पड़ा भारी, अकाउंट से निकल गए 70 हजार! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

साइबर क्राइम तथा ऑनलाइन फ्रॉड की खबरें हर दिन सामने आती रहती हैं। स्कैमर्स नए-नए तरीकों से ठगने की कोशिश करते हैं तथा बहुत से लोग उनके बिछाए जाल में फंसकर अपना नुकसान करवा बैठते हैं। अब एक नया Traffic Challan Scam खबरों में छाया है जहां बेंगलुरू के एक शख्स ने ऑनलाइन चालान भरने के दौरान अपने बैंक अकाउंट से 70 हजार रुपये गवां दिए हैं।

ऐसे हुआ स्कैम

नया मामला बेंगलुरू के हरि कृष्णन का है जिसे ट्रैफिक चालान स्कैम में फंसाकर 70 हजार रुपये ठगी की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़ित व्यक्ति को 19 जनवरी के दिन Whatsapp मैसेज प्राप्त हुआ था जिसमें उसपर पर चालान जारी होने की बात कही गई थी। मैसेज में बताया गया था कि हरि कृष्णन की SUV Car ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया है इसलिए उनके नाम पर चालान कटा है।

चालान कटने की वजह से हरि कृष्णन को जुर्माना भरने की बात कही गई थी। पीड़ित के अनुसार यह मैसेज काफी ​हद तक रियल ही लग रहा था और उसमें रसीद नंबर भी शामिल था। स्कैमर्स ने इस मैसेज के बिल्कुल असली चालान मैसेज की ही तरह भेजा था जिसकी भनक भी हरि कृष्णन को नहीं लग पाई।

ये था स्कैम का मैसेज

व्हाट्सऐप पर मिले मैसेज में हरि कृष्णन को लिंक दिया गया था, जिसपर क्लिक करके उन्हें वाहन परिवहन ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा गया था। दिए गए निर्देश अनुसार व्यक्ति ने लिंक पर क्लिक कर दिया। ऐसा करने के दौरान उनके फोन पर चेतावनी भी आई कि यह ‘रिस्क वाली फाइल’ हो सकती है, लेकिन हरि कृष्णन ने उसे डाउनलोड करना जारी रखा।

लिंक पर क्लिक करते ही कट गए पैसे

कुछ की देर में हरि कृष्णन के फोन पर एक के बाद एक करके कई OTP आने लगे। जब इस शख्स ने अपनी ट्रांजेक्शन डिटेल देखी तो पता चला कि उसके क्रेडिट कार्ड से किसी ई-कॉमर्स कंपनी को 70 हजार रुपये की पेमेंट की गई है। यह अनधिकृत लेनदेन था जिसे देखकर पीड़ित को अंदाजा हो गया कि वह स्कैम का शिकार हो चुका है।

चौंकाने वाली बात यह है कि इसी दौरान हरि कृष्णन की पत्नी के फोन पर भी कई मैसेज आ गए कि कोई उनके बैंक अकाउंट को एक्सेस करने की कोशिश कर रहा है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उन दोनों के फोन में मौजूद ऐप्स एक ही फोन नंबर से कनेक्ट थे। लेकिन स्कैमर्स उसकी पत्नी का अकाउंट हैक नहीं कर पाए। बहरहाल ऑनलाइन चालान भरने के स्कैम में यह परिवार अपने 70 हजार रुपये गवां चुका था।

The post Traffic Challan ऑनलाइन भरना पड़ा भारी, अकाउंट से निकल गए 70 हजार! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/70000-rs-fraud-in-fake-traffic-challan-scam-with-bangalore-man/feed/ 0
WhatsApp पर आया जॉब ऑफर, नौकरी के चक्कर में बीएड की छात्रा ने गंवाए 3 लाख https://www.91mobiles.com/hindi/3-lakh-rupees-lost-in-whatsapp-job-offer-scam/ https://www.91mobiles.com/hindi/3-lakh-rupees-lost-in-whatsapp-job-offer-scam/#respond Tue, 21 Jan 2025 12:59:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=165000 बीएड की छात्रा ने जॉब पाने के चक्कर में अपने 3 लाख रुपये गवां डालें।

The post WhatsApp पर आया जॉब ऑफर, नौकरी के चक्कर में बीएड की छात्रा ने गंवाए 3 लाख first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

साइबर ठगी की वारदातें रूकने का नाम नहीं ले रही है। जागरूकता फैलाए जाने के बावजूद लोग स्कैम का शिकार हो रहे हैं। वहीं चौंकाने वाली बात यह है कि पढ़े-लिखे नौजवान भी फ्रॉड लोगों के झांसे में फंस रहे है। ज्यादातर मामलों में ये युवा घर बैठे पैसे कमाने के लालच में अपने पैसे गवां रहे हैं। ऐसा ही एक और केस उत्तर भारत से सामने आया है जहां बीएड की छात्रा ने जॉब पाने के चक्कर में अपने 3 लाख रुपये गवां डालें।

व्हाट्सऐप मैसेज में आया जॉब लिंक

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार साइबर फ्रॉड की यह वारदात वैशाली नाम की युवती के साथ हुई है जो बीएड की छात्रा है। खबर के मुताबिक पिछले महीने वैशाली के पास एक unknown number से व्हाट्सऐप पर मैसेज आया जिसमें उसे जॉब ऑफर की गई। उस मैसेज में घर बैठे रुपये कमाने की बात कही गई। नौकरी तथा पैसा पाने के लोभ चक्कर में युवती ने हॉं बोल दिया जिसके बाद उसे व्हाट्सऐप पर एक लिंक शेयर किया गया।

WhatsApp पर मिले लिंक को क्लिक करते ही वैशाली एक Telegram Group में जुड़ गई। उस टेलीग्राम ग्रुप में युवती को कुछ टास्क पूरा करने का टारगेट दिया गया जिसके बदले में उसे पैसे दिए जाने थे। टास्क के साथ ही पीड़िता को कुछ रुपये जमा कराने के लिए भी कहा गया। शातिरों में झांसे में फंसकर वैशाली ने उनके पास पैसे जमा कराने के लिए हामी भर दी।

सात बार मांगे पैसे

प्राप्त जानकारी के मुताबिक साइबर फ्रॉड लोगों की बातों में फंसकर युवती ने उन्हें पैसे ट्रांसफर कर दिए। लेकिन सिलसिला यहीं नहीं थमा और ठगों ने बार-बार पैसे की डिमांड की। खबर के अनुसार वैशाली ने अपने और उसके पापा के बैंक अकाउंट 7 बार करके उन्हें तकरीबन 3 लाख रुपये भेज डाले। लेकिन इसके बाद भी जब रुपये मांगने की डिमांड जारी रही, तब जाकर युवती को ठगी का अहसास हुआ।

साइबर फ्रॉड का शिकार युवती ने पुलिया में जाकर शिकायत की तथा पूरी वारदात बताकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस बेशक इस मामले की तफ्तीश कर रही है लेकिन बीते केस पर नजर डालें तो मुश्किल से किसी पीड़ित को उसका पैसा वापिस मिल पाया है।

साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय

  • किसी भी कार्य के बदले पैसा कमाने की बात कही जा रही है तो उसे अच्छे से सत्यापित करें।
  • सिर्फ मैसेज या कॉल में ही नहीं बल्कि निजी तौर पर मिलकर काम व संगठन के बारे में जानें।
  • किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी निजी जानकारी जैसे फोन नंबर, आधार कार्ड या पैन नंबर साझा ना करें।
  • अपनी बैंक डिटेल्स तथा ओटीपी जैसी जानकारी किसी के भी साथ शेयर ना करें।
  • अगर कोई पुलिस, बैंककर्मी या मोबाइल कंपनी अधिकारी बनकर बात करें तो उसकी प्रामाणिकता की जांच करें।

The post WhatsApp पर आया जॉब ऑफर, नौकरी के चक्कर में बीएड की छात्रा ने गंवाए 3 लाख first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/3-lakh-rupees-lost-in-whatsapp-job-offer-scam/feed/ 0
पिंक व्हाट्सएप स्कैम से रहें सावधान, नहीं तो हो जाएगा बड़ा आर्थिक नुकसान https://www.91mobiles.com/hindi/beware-of-the-pink-whatsapp-scam/ https://www.91mobiles.com/hindi/beware-of-the-pink-whatsapp-scam/#respond Fri, 23 Jun 2023 10:34:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=108241 मुंबई पुलिस के अनुसार, व्हाट्सएप पर एक भ्रामक मैसेज प्रसारित हो रहा है। इस मैसेज में अपडेट पेश करने का दावा किया गया है जो प्लेटफॉर्म पर लोगो का रंग बदल देगा।

The post पिंक व्हाट्सएप स्कैम से रहें सावधान, नहीं तो हो जाएगा बड़ा आर्थिक नुकसान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मेटा के स्वामित्व वाला व्हाट्सएप (WhatsApp) हमेशा से फर्जी खबरों और स्कैम के लिहाज से संवेदनशील रहा है। अब व्हाट्सएप पर एक नया मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों को ‘पिंक व्हाट्सएप’ (Pink WhatsApp) डाउनलोड करने के लिए लिंक मिल रहा है। स्कैमर्स लोगों को यह लिंक भेज रहे हैं और नए फीचर्स के साथ व्हाट्सएप का नया लुक पाने के लिए ऐप डाउनलोड करने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि मुंबई पुलिस ने इस भ्रामक मैसेज से लोगों को सावधान किया है और इस तरह के किसी भी लिंक पर क्लिक न करने या ऐप डाउनलोड करने से परहेज करने का आग्रह किया है।

क्या है पिंक व्हाट्सएप स्कैम

मुंबई पुलिस के अनुसार, व्हाट्सएप पर एक भ्रामक मैसेज प्रसारित हो रहा है। इस मैसेज में अपडेट पेश करने का दावा किया गया है जो प्लेटफॉर्म पर लोगो का रंग बदल देगा। इसके अलावा, यह व्हाट्सएप एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नई सुविधाएं पेश करने का भी वादा करता है। हालांकि पुलिस ने चेतावनी दी है कि यह फिशिंग लिंक है। यदि इस पर क्लिक किया जाता है, तो यह यूजर्स के फोन से संवेदनशील जानकारी चुरा लेता है या स्कैमर को डिवाइस का रिमोट कंट्रोल दे देता है।
Beware of the Pink WhatsApp Scam

पिंक व्हाट्सएप स्कैम से क्या है खतरा

मुंबई पुलिस ने चेतावनी दी है कि जो यूजर इस फिशिंग लिंक पर क्लिक करते हैं उन्हें निम्न जोखिमों का सामना करना पड़ सकता है:

  • कॉन्टैक्ट नंबर और तस्वीरों का गलत उपयोग किया जा सकता है।
  • इससे जरिए आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा सकता है।
  • क्रेडेंशियल का दुरुपयोग हो सकता है।
  • डिवाइस पर स्पैम अटैक किया जा सकता है।
  • डिवाइस का पूरा कंट्रोल स्कैमर के हाथों में जा सकता है।

Pink WhatsApp scam से कैसे रहें सेफ

मुंबई पुलिस ने कुछ उपाय बताए हैं, जिनकी मदद से आप वायरल पिंक व्हाट्सएप स्कैम से बच सकते हैंः

  • अगर फिशिंग लिंक के जरिए आपने कोई फर्जी ऐप डाउनलोड किया है, तो उसे तुरंत अनइंस्टॉल कर दें। अनइंस्टॉल करने के लिए Settings > Apps > WhatsApp (पिंक लोगो) पर जाएं और इसे अनइंस्टॉल करें।
  • अनजान सोर्स से प्राप्त किसी भी लिंक पर तब तक क्लिक न करें, जब तक कि आप उनकी प्रामाणिकता सत्यापित न कर लें।
  • हमेशा आधिकारिक Google Play Store, ऐपल ऐप स्टोर या फिर वैध वेबसाइट से ही ऐप्स इंस्टॉल या अपडेट करें
  • बिना प्रमाणीकरण या सत्यापन के किसी भी लिंक या मैसेज दूसरों को न भेजें।
  • पर्सनल या फिर वित्तीय जानकारी जैसे कि लॉगइन क्रेडेंशियल, पासवर्ड, क्रेडिट या डेबिट कार्ड विवरण आदि किसी के साथ ऑनलाइन साझा करने से बचें, क्योंकि इसका दुरुपयोग किया जा सकता है।
  • इस तरह की धोखाधड़ी से खुद को बचाने के लिए लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहें।

 

The post पिंक व्हाट्सएप स्कैम से रहें सावधान, नहीं तो हो जाएगा बड़ा आर्थिक नुकसान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/beware-of-the-pink-whatsapp-scam/feed/ 0
अब WhatsApp पर भी चलेगा Truecaller! स्पैम कॉल और फर्जी मैसेज से होगा बचाव https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-truecaller-will-work-together-to-stop-spam-call/ https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-truecaller-will-work-together-to-stop-spam-call/#respond Tue, 09 May 2023 08:13:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=104144 अब WhatsApp पर भी चलेगा Truecaller! स्पैम कॉल और फर्जी मैसेज से होगा बचाव

The post अब WhatsApp पर भी चलेगा Truecaller! स्पैम कॉल और फर्जी मैसेज से होगा बचाव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • कॉलर आइडेंटिफिकेशन सर्विस व्हाट्सऐप पर उपलब्ध होगी।
  • इसके लिए Truecaller नया सिस्टम सॉल्यूशन रेडी कर रहा है।
  • बेहद जल्द यह WhatsApp Feature इंडिया में जारी हो जाएगा।

WhatsApp पर विदेशी नंबर से आने वाली कॉल्स में लगातार इजाफा हो रहा है। +92 कंट्री कोड के साथ-साथ अन्य मुल्कों से भी स्पैम कॉल आ रही है जिनके इंडियन व्हाट्सऐप यूजर परेशान हैं। लेकिन अब जल्द ही फर्जी और स्पैम कॉल्स पर लगाम लगने वाला है। इसके लिए Meta की व्हाट्सऐप ने Truecaller के साथ हाथ मिलाया है।

व्हाट्सऐप और ट्रूकॉलर के बीच क्या डील हो रही है

नई साझेदारी के तहत ट्रूकॉलर की कॉलर आइडेंटिफिकेशन सर्विस को व्हाट्सऐप के इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। Truecaller CEO Alan Mamedi की ओर से जानकारी सामने आई है कि कंपनी ऐसे स्ट्रक्चर का निर्माण कर रही है जो व्हाट्सऐप कॉल लॉग से भी कनेक्ट होगा। इसकी बीटा टेस्टिंग शुरू हो चुकी है जो मई-जून के दौरान रोलआउट कर दिया जाएगा। यह सर्विस लाइव होने पर व्हाट्सऐप के जरिये होने वाली कॉल्स की भी आइडेंटिफिकेशन होगी।

these smartphone will not support whatsapp after 2022 check full list

WhatsApp पर Truecaller जुड़ने से क्या फायदा होगा

  • व्हाट्सऐप पर आने वाली हरेक कॉल की पहचान हो सकेगी कि वह कॉल किसके जरिये की जा रही है।
  • कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान पहले से ही यूजर की स्क्रीन पर दिख जाएगी।
  • विदेशी नंबरों से आने वाली कॉल का पता चला जाएगा कि वह किस कंट्री से की जा रही है।
  • +92 and +99 country code number scam

  • कॉल उठाने से पहले ही यूजर्स जान सकेंगे कि वह स्पैम कॉल है या नहीं।
  • फ्रॉड के मकसद से किए जाने वाले फोन कॉलर आइडेंटिफिकेशन के जरिये पकड़े जा सकेंगे।
  • +92 and +99 country code number scam

  • बिजनेस के लिए की जाने वाली प्रोमोशनल कॉल्स की पहचान भी मुमकिन हो जाएगी।
  • इस सर्विस के जरिए इंटरनेट के जरिए किए जाने वाले फर्जी कॉल्स और मैसेज का पता चल सकेगा।
  • फोन कॉल के साथ ही अननोन मैसेज की पहचान भी Truecaller और WhatsApp की साझेदारी के बाद सामने आ जाएगी।
  • व्हाट्सऐप स्पैम कॉल्स की बढ़ रही है गिनती

    ट्रू कॉलर के सीईओ एलम ममेडी की मानें तो भारत में व्हाट्सऐप के जरिये होने वाली स्पैम कॉल्स में तगड़ी वृद्धि हुई है। इंटरनेट के जरिये की जाने वाली फर्जी कॉल्स की गिनती बढ़ी है और इन्हें रोके जाने की सख्त जरूरत है। इन दिनों इंटरनेशनल नंबर से आ रही WhatsApp Calls में भी इजाफा हुआ है और इनमें +92 पाकिस्तान का कंट्री कोड, +62 इंडोनेशिया का कंट्री कोड, +84 वियतनाम का कंट्री कोड और +223 माली का कंट्री कोड शामिल हैं।

    The post अब WhatsApp पर भी चलेगा Truecaller! स्पैम कॉल और फर्जी मैसेज से होगा बचाव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-truecaller-will-work-together-to-stop-spam-call/feed/ 0
    खुद को प​रिवार का सदस्य बताकर निकाल रहे हैं अकाउंट से पैसा, हो जाएं सतर्क https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-scam-asking-for-money-be-aware/ https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-scam-asking-for-money-be-aware/#respond Wed, 21 Dec 2022 06:49:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=94539 एक नया WhatsApp Scam सामने आ रहा है जिसमें ऑनलाईन ठगी करने वाले लोग ऐप यूजर के बच्चे या रिश्तेदार बनकर उनके साथ फ्रॉड कर रहे हैं।

    The post खुद को प​रिवार का सदस्य बताकर निकाल रहे हैं अकाउंट से पैसा, हो जाएं सतर्क first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    Highlights

    • इस WhatsApp Scam में ठग खुद को आपका बच्चा या रिश्तेदार बताते हैं।
    • ये लोग यकिन दिलाते हैं कि वो बहुत बड़ी मुसीबत में फंसे हैं और उन्हें पैसों की जरूरत हैं।
    • स्कैमर्स सीधे लोगों कीे भावना से खेलते हैं।
    • भोलेभाले लोग इमोशनल ब्लैकमेल होकर ठगों को पैसा भेज देते हैं।

    WhatsApp इंडिया ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली मैसेजिंग ऐप है। भारत में स्मार्टफोन यूज़ करने वाले लगभग हर व्यक्ति के मोबाइल में व्हाट्सऐप चलती है। लोग फोटोज़, वीडियोज़ और डॉक्यूमेंट्स से लेकर यहां ऑडियो और वीडियो कॉल भी करते हैं। यूजर्स के साथ-साथ इस ऐप पर स्कैमर्स की गिनती भी बढ़ गई है। अब एक नया WhatsApp Scam सामने आ रहा है जिसमें ‘Hi Mum’ या ‘Hi Dad’ का मैसेज भेज कर बैंक अकाउंट से पैसे निकाले जा रहे हैं।

    व्हाट्सऐप पर धोखाधड़ी के नए केस सामने आ रहे हैं। नए स्कैम में ऑनलाईन ठगी करने वाले लोग ऐप यूजर के बच्चे या रिश्तेदार बनकर उनके साथ फ्रॉड कर रहे हैं। इस WhatsApp Scam में लोगों भी भावनाओं का फायदा बनाते हुए उन्हें उल्लू बनाया जा रहा है। बीते दिनों में इस स्कैम के कई केस सामने आए हैं और आगे पढ़कर आप हैरान हो जाएंगे कि किस तरह से ये ठग इमोशनल ब्लैकमेल कर भोले-भाले लोगों से पैसे ऐंठ रहे हैं।

    whatsapp scam asking for money be aware

    कैसे होता है व्हाट्सऐप स्कैम?

    व्हाट्सऐप का यह नया स्कैम किसी हैक से जुड़ा नहीं है बल्कि यह सीधे-सीधे लोगों की भावनाओं से जुड़ा है। यूजर्स को फंसाने के लिए स्कैमर्स पहले उनके बच्चे या कोई रिश्तेदार बनकर मैसेज करते हैं। और फिर यकिन दिलाते हैं कि उनका मोबाइल फोन टूट गया है या फिर गुम हो गया है तथा वो किसी मुसीबत में फंसे हैं। खुद को प्रॉब्लम में फंसा बताकर ये ठग लोगों से पैसों की डिमांड करने लग जाते हैं।

    whatsapp scam asking for money be aware

    ये ऑनलाईन फ्रॉड करने वाले लोग यकिन दिलाने की कोशिश करते हैं कि वो उनके बच्चें या रिश्तेदार ही हैं। रिपोर्ट के अनुसार ये लोग पैसे निकलवाने के लिए खुद की जान को खतरे में तक बता देते हैं। ये स्कैमर्स पूरी तरह से व्हाट्सऐप यूजर्स को अपने जाल में फंसा लेते हैं और फिर घबराहट में आकर लोग इन्हें पैसे भी ट्रांसफर कर देते हैं। पैसों का लेनदेन के लिए यह लोग नकली बैंक डिटेल्स भी शेयर कर देते हैं और उसी पर पैसे मंगवाते हैं। यह भी पढ़ें: पाकिस्तान से आती है +92 कोड वाली Whatsapp कॉल! सावधान, कहीं आप ना बन जाए अगला शिकार

    व्हाट्सऐप पर हुए ठगी का शिकार

    इस WhatsApp Scam के सबसे ज्यादा केस ऑस्ट्रेलिया से सामने आए हैं जहां कई लोगों ने इन स्कैम्स में फंसकर अपने लाखें रुपये गवां दिए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार इस साल में तकरीबन 57 करोड़ से ज्यादा लोग व्हाट्सऐप फ्रॉड में फंसकर अपना फाइनेंशियल लॉस करवा बैठे हैं। भारत में कई तरीकों के व्हाट्सऐप ऑनलाईन फ्रॉड लगातार चल रहे हैं और यूजर्स को ठगने की कोशिश में लगे हैं।

    The post खुद को प​रिवार का सदस्य बताकर निकाल रहे हैं अकाउंट से पैसा, हो जाएं सतर्क first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-scam-asking-for-money-be-aware/feed/ 0
    WhatsApp यूज़ करते हो तो सावधान! आपकी पर्सनल डिटेल्स हो रही है चोरी, लाखों में खरीद रहे हैं हैकर्स https://www.91mobiles.com/hindi/500-million-whatsapp-users-data-leak-personal-information-stolen/ https://www.91mobiles.com/hindi/500-million-whatsapp-users-data-leak-personal-information-stolen/#respond Mon, 28 Nov 2022 08:20:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=92903 500 मिलियन WhatsApp यूजर्स का data leak हुआ है और व्हाट्सऐप यूजर्स की Personal Information चोरी हो गई है।

    The post WhatsApp यूज़ करते हो तो सावधान! आपकी पर्सनल डिटेल्स हो रही है चोरी, लाखों में खरीद रहे हैं हैकर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    व्हाट्सऐप इंडिया में सबसे ज्यादा यूज़ होने वाली इंस्टेंट मैसेंजिंग ऐप है। दुनियाभर में तकरीबन 200 करोड़ लोग व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं और भारत में भी लगभग हर वह शख्स व्हाट्सऐप चलाता है जिसके पास स्मार्टफोन और इंटरनेट है। लेकिन ऐसे ही WhatsApp Users के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तकरीबन 500 Million WhatsApp Users का data leak हुआ है और व्हाट्सऐप यूजर्स की Personal Information चोरी हो गई है।

    वाट्सऐप डाटा चोरी की इस खबर ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है। 500 मिलियन यानी तकरीबन 50 करोड़ वाट्सऐप यूजर्स की डिटेल्स लीक हो गई है और लोगों के फोन नंबर चोरी हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक WhatsApp Users के फोन नंबर चोरी कर लिए गए हैं और उन्हें ऑनलाइन बेचा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बड़े WhatsApp Scam में 84 देशों के व्हाट्सऐप यूजर्स की पसर्नल डिटेल्स चुराई गई है।

    WhatsApp Account Ban in india more than 26 lakh in september

    हैकर्स बेच रहे हैं आपकी पसर्नल डिटेल्स

    सामने आई रिपोर्ट के अनुसार 84 देशों के व्हाट्सऐप यूजर्स का डाटा लीक हुआ है। इनमें मिस्र के 45 मिलियन, इटली के 35 मिलियन, सऊदी अरब के 29 मिलियन, फ्रांस के 20 मिलियन और तुर्की के 20 मिलियन WhatsApp Users हैं। यह सारा व्हाट्सऐप यूजर्स का डाटा हैकिंग कम्युनिटी फोरम पर सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है जिनमें लोगों के मोबाइल नंबर और उनके नाम समेत कई अन्य निजी डिटेल्स भी मौजूद है।

    Facebook WhatsApp Twitter Grievance officer In India New IT Rule 2021
    Image Credit : REUTERS

    लाखों में बिकता है आपका पसर्नल डाटा

    अगर आप यह सोच रहे हैं कि इस तरह की पसर्नल डिटेल्स कितने रुपये में बिकती है तो आपको बता दें कि इस नए व्हाट्सऐप डाटा लीक की रिपोर्ट के मुताबिक हैकर्स लोग अमेरिकी लोगों के डाटा को सबसे महंगे दामों पर बेचते हैं। रिपोर्ट की मानें तो यूएस डाटासेट को 7,000 डॉलर में बेचा जाता है। यह कीमत 5,70,000 रुपये के करीब है। इसी तरह यूके डेटासेट 2,500 डॉलर यानी तकरीबन 2 लाख रुपये तथा जर्मनी डाटासेट 2,000 डॉलर यानी तकरीबन 1,60,000 रुपये में बेचा जा रहा है।

    +92 and +99 country code number scam

    व्हाट्सऐप यूज़ करने के लिए लगेगा पैसा

    Indian Telecommunication Bill 2022 पर काम चला है जिसके तहत हो सकता है कि आने वाले समय में व्हाट्सऐप चलाने के लिए आपको पैसे देने पड़ जाएं। इंडियन टेलीकम्युनिकेशन बिल 2022 ड्राफ्ट के अनुसार भारत में सक्रिय सभी कॉलिंग और मैसेजिंग ऐप्स को अब अपनी कॉलिंग सर्विस के लिए टेलीकॉम कंपनियों की ही तरह अलग से लाइसेंस लेना होगा। इस लाइसेंस के लिए सरकार के पास फीस जमा करानी होगी और ऐसे में सरकार को शुल्क देने के बाद ये ऐप्स अपनी फ्री सेवाओं को बंद कर उन्हें पेड भी सकती है। इनमें WhatsApp के साथ Skype, Zoom, Telegram और Google Duo जैसी ऐप्स भी शामिल हो सकती है।

    The post WhatsApp यूज़ करते हो तो सावधान! आपकी पर्सनल डिटेल्स हो रही है चोरी, लाखों में खरीद रहे हैं हैकर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/500-million-whatsapp-users-data-leak-personal-information-stolen/feed/ 0
    +92 Code वाले पाकिस्तानी नंबरों से आ रहे है WhatsApp पर मैसेज, सावधान! बड़े कांड में फंस सकते हैं आप https://www.91mobiles.com/hindi/92-code-phone-number-pakistani-fraud-whatsapp-message-call/ https://www.91mobiles.com/hindi/92-code-phone-number-pakistani-fraud-whatsapp-message-call/#respond Sat, 29 Oct 2022 06:42:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=84526 92 किस देश का कंट्री कोड है? +92 वाले फोन नंबर किस देश के हैं?

    The post +92 Code वाले पाकिस्तानी नंबरों से आ रहे है WhatsApp पर मैसेज, सावधान! बड़े कांड में फंस सकते हैं आप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    92 किस देश का कंट्री कोड है? +92 वाले फोन नंबर किस देश के हैं? अगर आपके पास भी ऐसा ही कोई सवाल हैं तो सबसे पहले यह जान लीजिए कि +92 कोड वाले नंबर Pakistan के हैं। जिस तरह से इंडियन मोबाइल नंबर +91 से शुरू होते हैं, उसी तरह पाकिस्तान के फोन नंबर +92 से शुरू होते हैं। नापाक इरादे वाले पाकिस्तानी हैकर एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं और भोली भली भारतीय जनता को WhatsApp पर कॉल व मैसेज कर रहे हैं। +92 Code वाले इन नंबरों से ईनाम, लकी ड्रा और लॉटरी जीते जाने के लालच दिए जा रहे हैं तथा ये Pakistani Number सिर्फ आपके फोन ही नहीं बल्कि किसी बड़े खतरे की घंटी बजा रहे हैं।

    Pakistani Hackers फिर से भारतीय जनता को निशाना बना रहे हैं। ये लोग WhatsApp पर मैसेज व कॉल करके बड़ी धनराशि व इनाम जीते जाने की बात कहकर इंडियन्स के बैंक में सेंध लगा रहा हैं। हम इन हैकर्स को पाकिस्तानी इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ये व्हाट्सऐप मैसेज व कॉल 92 series mobile number से आ रही हैं तथा +92 Code कहीं ओर का नहीं बल्कि हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का कंट्री कोड है। यानि 92 कोड वाले नंबर से आ रही सभी कॉल Pakistan से ही आ रही है। ऐसा ही एक फ्रॉड मैसेज हमें भी मिला है जिसका नंबर था +92 319 3582281

    92 code phone number pakistani fraud whatsapp message call

    +92 कोड नंबर से मिला व्हाट्सऐप मैसेज

    92 कोड वाले मोबाइल नंबर से मिले मैसेज में पाकिस्तानी व्यक्ति ने खुद को KBC यानी kaun banega crorepati की टीम का सदस्य बताया था। इस पाकिस्तानी ने खुद को मुबंई का निवासी बताते हुए कहा था, कि हमें केबीसी ऑल इंडिया सिम लकी ड्रॉ कम्पटीशन का विजेता बनाया गया है और इसके लिए 25 लाख का लॉटरी ईनाम निकला है। यह ईनाम पाने के लिए एक अन्य मोबाइल नंबर से संपर्क किए जाने की बात भी मैसेज में कही गई थी और यह इंडियन मोबाइल नंबर +91 9056855019 था।

    how to transfer whatsapp data from android to iphone steps in hindi

    KBC के नाम पर हो रहे इस फ्रॉड में बड़े ईनाम का लालच दिया जा रहा है, जिसे पाने के लिए लोग मैसेज में दिए जा रहे नंबर पर कॉन्टेक्ट कर सकते हैं। कॉन्टेक्ट करने के लिए +91 कोड वाला इंडियन मोबाइल नंबर दिया गया है लेकिन मैसेज +92 कोड वाले पाकिस्तानी नंबर से किया जा रहा है। इस स्कैम में आम जनता के बैंक अकाउंट में सेंध लगाई जा रही है। ये हैकर मोबाइल नंबर से जुड़े हुए आधार कार्ड नंबर के जरिये यूजर की पूरी जानकारी निकाल सकते हैं और फिर उसके अकाउंट में जमा पैसे को भी निकाला जा सकता है।

    Pakistani Number की करें Report

    +92 कोड वाले नंबर से आ रहे व्हाट्सऐप मैसेज व कॉल को बिल्कुल भी रिसीव न करें और न ही इनका रिप्लाई करें। इन नंबरों पर रिप्लाई करना आपको बड़ी मुसीबत में फंसा सकता है। +92 code mobile number से कॉन्टेक्ट किए जाने पर व्हाट्सऐप को तुरंत ​इस बात की जानकारी दें तथा उस नंबर को Report व Block कर दें। आईफोन यूजर – [email protected] तथा एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर – [email protected] पर मेल करते हुए अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

    The post +92 Code वाले पाकिस्तानी नंबरों से आ रहे है WhatsApp पर मैसेज, सावधान! बड़े कांड में फंस सकते हैं आप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/92-code-phone-number-pakistani-fraud-whatsapp-message-call/feed/ 0
    ऑनलाइन पढ़ाई के लिए एजुकेशन मिनिस्ट्री बांट रही है फ्री में लैपटॉप! क्या आपको मिला यह फेक मैसेज? https://www.91mobiles.com/hindi/education-ministry-giving-laptop-free-for-online-study-viral-message-is-fake/ https://www.91mobiles.com/hindi/education-ministry-giving-laptop-free-for-online-study-viral-message-is-fake/#respond Thu, 27 Jan 2022 10:14:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=74631 ऑनलाइन पढ़ाई के लिए एजुकेशन मिनिस्ट्री मुफ्त लैपटॉप दे रही है।

    The post ऑनलाइन पढ़ाई के लिए एजुकेशन मिनिस्ट्री बांट रही है फ्री में लैपटॉप! क्या आपको मिला यह फेक मैसेज? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    Corona Virus ने पूरी दुनिया को बदलकर रख दिया है। इस महामारी ने कई दर्द दिए हैं और लोगों को घर पर बैठने के लिए मजबूर भी किया है। यह भी सच है कि COVID फैलने के बाद लोगों ने अलग तरह से जीना भी सीखा है और ऑनलाइन पढ़ाई जैसी नई चीजों को भारतीयों ने अपनाया है। ऑनलाइन पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए एजुकेशन मिनिस्ट्री लोगों को मुफ्त लैपटॉप दे रही है, ऐसा ही एक मैसेज WhatsApp पर तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन फ्री का यह ऑफर लोगों को बड़ा झटका दे रहा है।

    मिल रहे हैं फ्री लैपटॉप

    मीडिया रिपोर्ट के जरिये हमें जानकारी मिली है कि कई दिनों से व्हाट्सऐप पर एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए एजुकेशन मिनिस्ट्री फ्री में लैपटॉप बांट रही है। इस मैसेज में लिखा गया है कि Ministry of Education इस महामारी में Virtual Learning को बढ़ावा देना चाह रही है और इसीलिए परिवारों को फ्री लैपटॉप दिए जा रहे हैं। इस WhatsApp मैसेज में एक लिंक भी शेयर किया जा रहा है जिसके साथ लिखा गया है कि, यहां क्लिक करके आप Free Laptop की एलिजिबिलिटी चेक कर सकते हैं।

    education ministry giving laptop free for online study viral message is fake

    मुफ्त लैपटॉप का सच

    फ्री लैपटॉप वाला यह वायरल मैसेज दरअसल सिर्फ एक स्कैम यानी फ्रॉड है। रिपोर्ट के मुताबिक मैसेज की पड़ताल के बाद पाया गया है कि यह मैसेज पूरी तरह से फर्जी है और सरकारी ने इस तरह की कोई भी योजना फिलहाल नहीं चलाई हुई है। व्हाट्सऐप पर वायरल हो रहे इस मैसेज को पूरी तरह से गलत बताते हुए साफ कर दिया गया है कि सरकार ने ऐसी किसी भी योजना की घोषणा नहीं की है एजुकेशन मिनिस्ट्री लोगों को मुफ्त लैपटॉप प्रदान करेगी।

    education ministry giving laptop free for online study viral message is fake

    न करें ऐसे मैसेज पर क्लिक

    इस वायरल मैसेज को गलत बताते हुए चेतावनी दी जा रही है कि ऐसे मैसेज के जरिये लोगों को आसान शिकार बनाया जा रहा है ​और लिंक पर क्लिक करते ही लोगों की ​निजी जानकारी और बैंकिंग डिटेल्स इत्यादि को है​क किया जा सकता है। ऐसे मैसेज आम जनता को ठगकर उन्हें चूना लगा सकते हैं, इसलिए समझदारी इसी में ही न तो ऐसे मैसेज ओपन किए जाए और न ही किसी अन्य को आगे फॉरवर्ड किए जाएं।

    The post ऑनलाइन पढ़ाई के लिए एजुकेशन मिनिस्ट्री बांट रही है फ्री में लैपटॉप! क्या आपको मिला यह फेक मैसेज? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/education-ministry-giving-laptop-free-for-online-study-viral-message-is-fake/feed/ 0
    WhatsApp की सिक्योरिटी पर हैकर्स ने लगाई सेंध, खतरे में है यूजर्स का अकाउंट और डाटा https://www.91mobiles.com/hindi/hackers-breach-whatsapp-security-whatsapp-users-account-and-data-is-in-danger/ https://www.91mobiles.com/hindi/hackers-breach-whatsapp-security-whatsapp-users-account-and-data-is-in-danger/#respond Tue, 13 Apr 2021 08:36:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=57058 लेटेस्ट खबरों की माने तो हैकर्स ने व्हाट्सऐप की सिक्योरिटी पर सेंध लगा दी है। हैकर्स बिना व्हाट्सऐप यूजर को पता चले बिना उनका अकाउंट डिलीट कर सकते हैं। हालांकि हैकर्स यूजर का डाटा एक्सेस नहीं कर पाएंगे।

    The post WhatsApp की सिक्योरिटी पर हैकर्स ने लगाई सेंध, खतरे में है यूजर्स का अकाउंट और डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    दुनियाभर में सबसे पॉपुलर मैसेजिंग ऐप WhatsApp इन दिनों हैकर्स के निशाने पर है। व्हाट्सऐप पर मौजूद यूज़र्स का पर्सनल डाटा खतरे में है। खबरों की मानें तो WhatsApp पर मौजूद एक सिक्योरिटी खामी के चलते यूजर्स को बिना पता चले उनका अकाउंट डिलीट हो सकता है। हैकस आपके फोन नंबर के और दूसरी जरूरी चीजों के बिना ही अकाउंट डिलीट कर रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि हैकर्स सिर्फ आपका व्हाट्सऐप अकाउंट डिलीट कर सकते हैं और डाटा एक्सेस नहीं कर पाएंगे।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके चलते यूजर्स व्हाट्सऐप अकाउंट हमेशा के लिए डिलीट हो सकता है। संभव है कि व्हाट्सऐप यूज करने के लिए आपको नया अकाउंट ओपन भी करना पड़ सकता है। Forbes की रिपोर्ट में बताया है कि सिक्योरिटी रिसर्च लुइस मर्केज कार्पेन्थो और अर्नेस्टो कैन्लेस ने पाया कि व्हाट्सऐप पर यूजर को लॉक करना काफी आसान है। यह टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) कोड गलत डाल कर किया जा सकता है। कई बार गलत कोड डालकर व्हाट्सऐप अकाउंट को ऑटोमैटेक्ली 12 घंटे के लिए लॉक किया जा सकता है। इसके बाद हैकर्स व्हाट्सऐप अकाउंट पर नया ईमेल रजिस्टर कर व्हाट्सऐप के सपोर्ट टीम को नंबर खोने और चोरी हो जाने का हवाला देकर अकाउंट डिलीट करने की रिक्वेस्ट कर रहे हैं। यह भी पढ़ें : Airtel, Vi के ग्राहकों को लुभाने के लिए Jio का बड़ा प्लान, महज 200 रुपए दे रहा 90GB डाटा फ्री कॉलिंग और बहुत कुछ

    रिपोर्ट में दावा किया गया है कि व्हाट्सऐप की सपोर्ट टीम बिना वैरिफिकेशन के अकाउंट को डिलीट कर दे रही है। यह सुनने में भले ही भयानक लगें लेकिन यह हैकिंग वास्तविकता में इतना आसान नहीं है। इसका कारण है कि व्हाट्सऐप OTP वेरिफिकेशन के बाद ही 2FA का सत्यापन करता है। इसका मतलब है कि हैकर्स के पास OTP के लिए आपका फोन पास होना चाहिए। या फिर उसके पास OTP के लिए वह फोन चोरी करें। यह भी पढ़ें : Vivo फोंस में लगी ऐसी भयानक आग कि एयरलाईन्स ने कर दिया कंपनी को बैन

    इसका मतलब यह है कि यह सिर्फ वहीं हैकर कर सकता है जो आपको भली प्रकार से जानता होगा। इसके साथ ही वहीं हैकर यह कर सकता है जिसे आप फोन दे सकते हैं। हालांकि यह भी संभव है कि हैकर्स रिपोर्ट डेस्कटॉप ऐप यूज कर आपके फोन से ओटीपी प्राप्त कर लें और आपका व्हाट्सऐप अकाउंट से छेड़छाड़ करें।


    व्हाट्सऐप की सिक्योरिटी पर हैकर्स की सेंध पर कंपनी के प्रवक्ता का कहना है कि यूजर्स 2FA के दौरान अपना ईमेल रजिस्ट्रेशन करते हैं तो इस तरह के हमलों से दूर रह सकते हैं।

    The post WhatsApp की सिक्योरिटी पर हैकर्स ने लगाई सेंध, खतरे में है यूजर्स का अकाउंट और डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/hackers-breach-whatsapp-security-whatsapp-users-account-and-data-is-in-danger/feed/ 0
    फ्री में मिल रहे हैं Adidas के जूते! ज़रा संभलकर Women’s day के नाम पर हो रहा है भयंकर WhatsApp स्कैम https://www.91mobiles.com/hindi/international-womens-day-whatsapp-scam-message-free-adidas-shoes/ https://www.91mobiles.com/hindi/international-womens-day-whatsapp-scam-message-free-adidas-shoes/#respond Fri, 05 Mar 2021 15:22:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=54903 यह मैसेज तेजी से व्हाट्सऐप पर फैल रहा है जो ऑफर नहीं बल्कि स्कैम और फ्रॉड है।

    The post फ्री में मिल रहे हैं Adidas के जूते! ज़रा संभलकर Women’s day के नाम पर हो रहा है भयंकर WhatsApp स्कैम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    बात कड़वी जरूर लग सकती है लेकिन है बिल्कुल सही। फ्री और मुफ्त शब्द सुनते ही थोड़े ही सही लेकिन लोगों के कान खड़े जरूर हो जाते हैं। बेशक कुछ लेना-देना ना हो लेकिन ‘एक बार देख तो लें’ वाली आदत निगाहें उस ‘फ्री’ शब्द की ओर मोड़ ही देती हैं। भारतीयों की इस बेचारी मजबूरी का फायदा हैकर और फ्रॉड करने वाले लोग भी बखूबी उठाते हैं। और इसका ताजा उदाहरण है WhatsApp पर वायरल हो रहा फ्री Adidas शूज़ वाला मैसेज। Women’s day के सेलिब्रेशन के नाम पर यह मैसेज तेजी से व्हाट्सऐप पर फैल रहा है जो कोई ऑफर नहीं बल्कि सीधे-सीधे स्कैम और फ्रॉड है।

    International Women’s day आने वाला है और साल दर साल इसका सेलिब्रेशन भी बड़ा होता जा रहा है। इस सेलिब्रेशन की आड़ में कई फ्रॉड लोग भी आम जनता को ठगने की तैयारी में लगे हैं और इस ठगी का जरिया बना रहे हैं इंडिया में सबसे ज्यादा यूज़ होने वाली इंस्टेट मैसेंजिंग ऐप WhatsApp को। इन दिनों व्हाट्सऐप पर ‘एडिडास’ के जूते फ्री में दिए जाने की मैसेज फॉरवर्ड किया जा रहा है जिसमें एक लिंक मौजूद है। और यदि आपने इस लिंक पर क्लिक कर दिया तो सिर्फ आपके फोन ही नहीं बल्कि उसमें मौजूद बैंकिंग डिटेल्स भी हैक की जा सकती है।

    international-womens-day-whatsapp-scam-message-free-adidas-shoes

    WhatsApp पर जो स्कैम मैसेज इन दिनों शेयर किया जा रहा है वह है : https://adidasshoe.buzz/adidass/tb.php?_t=1614951615. इस मैसेज का टाइटल Adidas Women’s Day है जिसमें लिखा गया है कि एडिडास कंपनी 1 मिलियन जूतों को जोड़ा बतौर गिफ्ट दे रही है। इस लुभावनी बात को सुनकर लोग लिंक पर क्लिक कर रहे हैं और फ्री शूज़ पाने के लालच में यह मैसेज दूसरों लोगों को भी भेज रहे हैं। इस तरह से यह मैसेज घड़ल्ले से फॉरवर्ड हो रहा है और अधिक से अधिक लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है।

    ऐसे जाने असली है या फ्रॉड

    सबसे पहले तो आपको बता दें कि इस वक्त दुनिया में शायद कोई ऐसी कंपनी होगी जो अपने प्रोडक्ट की 1 मिलियन यूनिट मुफ्त में बांटेगी। तो कॉमन सेंस लगाइये और इस लुभावने स्कैम को पहचानिए।

    यह भी पढ़ें : कैसे लें लैपटॉप पर Screenshots, ये रहे 10 सबसे सिंपल स्टेप्स

    अगर ये मैसेज आपको किसी तरह वास्तविक भी लगते हैं तो याद रखिए कि कोई कंपनी ‘गिवअवे’ करती है, ऑफर चलाती है या फिर फ्री गिफ्ट देती है तो उसका प्रोमोशन सिर्फ एक व्हाट्सऐप मैसेज में नहीं करेगी बल्कि अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई-कई बार करेगी।

    international-womens-day-whatsapp-scam-message-free-adidas-shoes

    इन सबके बावजूद दो टूक बात यह है कि किसी भी कंपनी के नाम पर अगर कोई ऐसा मुफ्त वाला ऑफर आता है तो सीधे उस कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट का रूख करें। यदि वेबसाइट पर ऑफर मौजूद है तो आप मैसेज पर भी भरोसा कर सकते हैं और यदि नहीं है तो समझ जाइये वह मैसेज फ्रॉड है और आपको स्कैम के जाल में फंसाया जा रहा है।

    The post फ्री में मिल रहे हैं Adidas के जूते! ज़रा संभलकर Women’s day के नाम पर हो रहा है भयंकर WhatsApp स्कैम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/international-womens-day-whatsapp-scam-message-free-adidas-shoes/feed/ 0