WhatsApp Web | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 31 Dec 2024 10:47:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 कंप्यूटर और लैपटॉप में Whatsapp कैसे चलाएं और डाउनलोड करें, जानें तरीका https://www.91mobiles.com/hindi/laptop-me-whatsapp-kaise-chalaaye/ https://www.91mobiles.com/hindi/laptop-me-whatsapp-kaise-chalaaye/#respond Wed, 29 Nov 2023 08:47:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=114068 अगर आप व्हाट्सएप वेब ऐप को डाउनलोड नहीं करना चाहते हैं, तो फिर व्हाट्सएप वेब के जरिए भी लैपटॉप पर इसे चला सकते हैं।

The post कंप्यूटर और लैपटॉप में Whatsapp कैसे चलाएं और डाउनलोड करें, जानें तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

व्हाट्सएप (WhatsApp) बेहद लोकप्रिय इंस्टैंट मैसेजिंग सर्विस है और दुनियाभर में तकरीबन 2 अरब से अधिक लोग इसका उपयोग मैसेजिंग, वीडियो कॉल, फाइल ट्रांसफर आदि के लिए करते हैं। इसकी शु्रुआत फोन से हुई थी, लेकिन आप इसका उपयोग लैपटॉप और कंप्यूटर (Laptop-computer) पर भी आसानी से कर सकते हैं। Laptop या  computer में Whatsapp कैसे चलाएं? इसका तरीका हमने आगे बताया है। आइए जानते हैंः

Laptop में WhatsApp कैसे चलाएं (WhatsApp Web)

अगर आप व्हाट्सएप वेब ऐप को डाउनलोड नहीं करना चाहते हैं, तो फिर व्हाट्सएप वेब के जरिए भी लैपटॉप पर इसे चला सकते हैं। इसके लिए निम्न स्टेप को फॉलो करना होगाः

स्टेप-1:  सबसे पहले अपने पसंदीदा डेस्कटॉप ब्राउजर पर web.whatsapp.com को ओपन करें।


स्टेप-2: फिर अपने Android या iPhone पर मेन्यू में जानें के बाद सेटिंग्स में जाएं। यहां  लिंक्ड डिवाइस को सलेक्ट कर लें। फिर आपको लिक्ड ए डिवाइस पर टैप करना होगा।
स्टेप-3: फिर लैपटॉप या डेस्कटॉप स्क्रीन पर दिखाई देने वाले क्यूआर कोड को स्कैन कर लें।
स्टेप-4: अब व्हाट्सएप के लिए नोटिफिकेशन परमिशन को इनेबल करें। इसके लिए एड्रेस बार में दिए गए लॉक आइकन पर क्लिक करें और साइट सेटिंग्स को ओपन करें।
स्टेप-5: यहां नोटिफिकेशन के लिए आपको Allow वाले ऑप्शन को सलेक्ट करना होगा।

आप आईपैड या एंड्रॉयड टैबलेट पर व्हाट्सएप का उपयोग करने के लिए इसी ट्रिक का उपयोग कर सकते हैं।

Laptop में Whatsapp कैसे चलाएं (Whatsapp Desktop App)

व्हाट्सएप ने अपने डेस्कटॉप ऐप में काफी सुधार किया है। आप मैक या विंडोज के लिए व्हाट्सएप ऐप (WhatsApp app) को डाउनलोड कर सकते हैं। व्हाट्सएप ने नए इंटरफेस और कॉलिंग फीचर्स के साथ विंडोज ऐप को पूरी तरह से नया रूप दे दिया है। आप चाहें, तो व्हाट्सएप डेस्कटॉप ऐप को माइक्रोसॉफ्ट स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं या फिर मैक ऐप स्टोर से। इसे सेटअप करने की प्रक्रिया कमोबेश एक जैसी ही है। नीचे दिए स्टेप को फॉलो कर व्हाट्सएप ऐप को अपने लैपटॉप पर डाउनलोड और सेटअप कर सकते हैंः

स्टेप-1: अगर आप विंडोज लैपटॉप का उपयोग कर रहे हैं, तो व्हाट्सएप ऐप को डाउनलोड करने के लिए पहले माइक्रोसॉफ्ट स्टोर को ओपन करें।

WhatsApp desktop app
स्टेप-2: फिर WhatsApp लिख कर सर्च करें और इसे डाउनलोड करने के बाद ओपन करें। फिर Get Started बटन पर क्लिक करें।

स्टेप-3: अब आपको यहां पर अपने फोन से लिंक करने लिए क्यूआर कोड दिखाई देगा। अपने एंड्रॉयड फोन पर व्हाट्सएप को ओपन करें और फिर ऊपर-दायीं कोने में तीन-डॉट मेन्यू (⋮) पर जाएं और Linked devices वाले ऑप्शन को सलेक्ट करें।


स्टेप-4: यहां पर Link a device बटन पर टैप करें और अपनी आइडेंटिटी को प्रमाणित करें। फिर फोन को डेस्कटॉप या लैपटॉप स्क्रीन पर दिखाई देने वाले क्यूआर कोड पर प्वाइंट या स्कैन करें।


स्टेप-5: एक बार जब आप ऐसा कर लेते हैं, तो कुछ समय के बाद व्हाट्सएप मैसेज लैपटॉप पर दिखाई देने लगेंगे। आप चाहें, तो मैक पर भी इसी प्रक्रिया को अपनाकर व्हाट्सएप को डाउनलोड और इस्तेमाल कर सकते हैं।

बता दें कि व्हाट्सएप का लिंक्ड डिवाइस सपोर्ट फीचर आपको अपने प्राइमरी फोन को कनेक्ट किए बिना अधिकतम चार डिवाइस पर अकाउंट को उपयोग करने की सुविधा देता है यानी कि आप वेब, विंडोज और मैक सहित चार डिवाइस में एक साथ इसका उपयोग कर पाएंगे।

सवाल-जवाब (FAQs)

व्हाट्सएप डेस्कटॉप के फीचर्स क्या हैं?

व्हाट्सएस डेस्कटॉप में आपको कई फीचर्स मिलते हैंः

  •  इसमें आपको कीबोर्ड शॉर्टकट की सुविधा मिलती है। इससे ऐप को नेविगेट करना आसान है।
  • टॉप पर महत्वपूर्ण तीन चैट को पिन कर सकते हैं।
  • कम्युनिटीज को चेक कर सकते हैं और स्टेटस अपडेट को देख सकते हैं।
  • वॉयस और वीडियो कॉल।
  • स्टिकर, GIF और वॉयस मैसेज को सपोर्ट।
  • प्राइवेसी ऑप्शन को एक्सेस की सुविधा।
  • थीम सपोर्ट।

व्हाट्सएप डेस्कटॉप की सीमाएं क्या हैं?

व्हाट्सएप डेस्कटॉप की कुछ सीमाएं भी हैंः

  • यह आपके सभी पिछले मैसेज को प्रदर्शित नहीं करता है। पुराने चैट हिस्ट्री को चेक करने के लिए अपने फोन का उपयोग करना होगा।
  • आप व्हाट्सएप चैट को डेस्कटॉप पर एक्सपोर्ट नहीं कर सकते।
  • आप डेस्कटॉप ऐप से अपना लोकेशन शेयर नहीं कर सकते।
  • आप कॉन्टैक्ट में कोई अननॉन नंबर को एड नहीं कर सकते।

कंप्यूटर पर WhatsApp का उपयोग कैसे करें?

कंप्यूटर पर WhatsApp का उपयोग करने के लिए निम्नलिखित चरणों को एक-एक करके अपनाएं:

  • अपने ब्राउजर में WhatsApp आधिकारिक वेबसाइट(https://www.whatsapp.com) खोलें।
  • Download विकल्प चुनें और अपने ऑपरेटिंग सिस्टम (Windows या macOS) के अनुसार एप्लिकेशन डाउनलोड करें।
  • डाउनलोड की गई फाइल को खोजें और उस पर डबल-क्लिक करें। ऑन-स्क्रीन निर्देशों का पालन करते हुए इंस्टॉलेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • इंस्टॉल होने के बाद एप्लिकेशन खोलें। स्क्रीन पर एक QR कोड दिखाई देगा।
  • अपने फोन में WhatsApp खोलें और Linked Devices विकल्प पर जाएं और कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देने वाले QR कोड को स्कैन करें।

WhatsApp Desktop और WhatsApp Web में क्या अंतर है?

WhatsApp Desktop: यह एक एप्लिकेशन है जिसे आपके कंप्यूटर पर इंस्टॉल किया जाता है। यह आपके ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ बेहतर इंटीग्रेशन, जैसे कि नोटिफिकेशन और फाइल शेयरिंग प्रदान करता है।
WhatsApp Web: यह एक ब्राउजर के माध्यम से एक्सेस किया जाता है। इसे किसी भी डिवाइस, जैसे टैबलेट पर उपयोग किया जा सकता है। इसे काम करने के लिए इंस्टॉलेशन की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन इंटरनेट कनेक्शन और ब्राउजर जरूरी है।

WhatsApp Desktop केवल कंप्यूटर (Windows/macOS) के लिए होता है, जबकि WhatsApp Web किसी भी डिवाइस के ब्राउजर पर काम करता है।

कंप्यूटर पर QR कोड स्कैन किए बिना WhatsApp का उपयोग कैसे करें?

हां, यह संभव है! निम्नलिखित तरीके से करें:

  • WhatsApp Web या Desktop पर QR कोड पेज पर “Login With Phone Number” का विकल्प दिखाई देगा।
  • अपना रजिस्टर्ड WhatsApp नंबर दर्ज करें।
  • आपके मोबाइल पर एक ओटीपी (वन-टाइम पासवर्ड) प्राप्त होगा। इसे दिए गए फील्ड में दर्ज करें।

यह तरीका तब उपयोगी होता है जब आपका फोन पास में न हो या QR कोड स्कैन करने की सुविधा काम न कर रही हो।

The post कंप्यूटर और लैपटॉप में Whatsapp कैसे चलाएं और डाउनलोड करें, जानें तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/laptop-me-whatsapp-kaise-chalaaye/feed/ 0
WhatsApp ने डेस्कटॉप और वेब यूजर्स के लिए पेश किया नया फीचर्स, बढ़ेगा प्राइवेसी पर कंट्रोल https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-introduced-new-features-for-desktop-and-web-users/ https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-introduced-new-features-for-desktop-and-web-users/#respond Sun, 19 Dec 2021 08:30:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=72165 WhatsApp के नए अपडेट के बाद यूजर्स के पास अपना प्रोफाइल फोटो या लास्ट सीन को दिखाने और छिपाने कंट्रोल होगा।

The post WhatsApp ने डेस्कटॉप और वेब यूजर्स के लिए पेश किया नया फीचर्स, बढ़ेगा प्राइवेसी पर कंट्रोल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पॉपुलर मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने अपने डेस्कटॉप यूज़र्स के लिए नया फ़ीचर पेश किया है। व्हाट्सऐप का यह नया फीचर यूजर्स की प्राइवेसी को और भी ज़्यादा सिक्योर करता है। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने डेस्कटॉप यूज़र्स के लिए नया अपडेट पेश किया है। व्हाट्सऐप का यह नया अपडेट वर्जन नंबर 2.2149.1 है। WhatsApp पिछले काफी समय से “My Contact Except…” फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर्स को अपनी प्राइवेसी कंट्रोल करने का और भी मौका देता है। इस नए अपडेट के बाद यूजर्स के पास अपना प्रोफाइल फोटो या लास्ट सीन को दिखाने और छिपाने कंट्रोल होगा।

WhatsApp Web/Desktop बीटा यूजर्स को मिला नया फीचर

व्हाट्सऐप के नए फ़ीचर्स और अपडेट पर क़रीब से नज़र रखने वाला ब्लॉग पोर्टल WABetaInfo ने व्हाट्सऐप के इस फ़ीचर को सबसे पहले अपडेट किया है। WABetaInfo ने अपने पोर्टल पर लिखा है कि व्हाट्सऐप का यह नया फ़ीचर वेबसाइट/डेस्कटॉप वर्जन के लिए पेश किया गया है। WhatsApp ने हाल में यही फ़ीचर Android Beta और iOS Beta ऐप के लिए रोलआउट किया है। दुर्भाग्य से फिलहाल यह जानकारी नहीं है कि Android और iOS यूज़र्स इस फीचर को कब से इस्तेमाल कर पाएंगे। यह भी पढ़ें : ऑनलाइन क्लास के दौरान मोबाइल फोन में हुआ ब्लास्ट, गंभीर रूप से घायल हुआ 15 वर्षीय छात्र

प्रीव्यू वॉइस मैसेज फीचर

WhatsApp ने कुछ दिनों पहले एक नया फ़ीचर रोलआउट किया है। इस नए फीचर के चलते यूज़र्स वॉइस मैसेज भेजने से पहले प्रीव्यू कर सकते हैं। यूज़र्स वॉइस मैसेज भेजने से पहले रिकॉर्डिंग सुन सकते हैं। इससे यूज़र्स को सभी मैसेज भेजने में मदद मिलेगी। अगर आपको यह मैसेज पसंद नहीं आता है तो आप वॉइस मैसेज को कैंसल कर नया रिकॉर्ड कर सकते हैं। व्हाट्सऐप का यह नया फीचर Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए पेश किया गया है। व्हाट्सऐप यूजर्स इस प्रीव्यू फीचर को ग्रुप और सिंगल चैट दोनों में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह भी पढ़ें : Noise Beads ट्रू वायरलेस ईयरबड्स भारत में बजट कीमत में हुए लॉन्च, जानें खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है PUBG New State?

The post WhatsApp ने डेस्कटॉप और वेब यूजर्स के लिए पेश किया नया फीचर्स, बढ़ेगा प्राइवेसी पर कंट्रोल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-introduced-new-features-for-desktop-and-web-users/feed/ 0
WhatsApp ने लॉन्च किए तीन नए फीचर, व्हाट्सऐप वेब को मिला ये कमाल का अपडेट https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-web-gets-photo-editor-feature/ https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-web-gets-photo-editor-feature/#respond Wed, 03 Nov 2021 08:59:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=69888 व्हाट्सऐप वेब पर फोटो भेजने से पहले यूजर्स अब एडिट कर सकते हैं।

The post WhatsApp ने लॉन्च किए तीन नए फीचर, व्हाट्सऐप वेब को मिला ये कमाल का अपडेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म WhatsApp ने तीन नए फ़ीचर पेश किए हैं। व्हाट्सऐप के तीन नए फ़ीचर में से दो ऐप के लिए और एक फ़ीचर WhatsApp Web के लिए पेश किा गया है। व्हाट्सऐप वेब के लिए जो फीचर कंपनी ने पेश किया है। उसकी मदद से यूजर्स फोटो शेयर करने से पहले फोटोज को एडिट कर सकते हैं। वहीं मोबाइल ऐप के लिए पेश किए गए दो फीचर्स की बात करें तो वह चैट के दौरान स्टीकर सजेशन और प्रीव्यू लिंक ऑप्शन हैं। WhatsApp ने अपने नए फीचर को पेश करते हुए कहा, “हम जानते हैं कि खुद को व्यक्त करने में सहज महसूस करना एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहीं कारण है कि लोग दोस्तों और परिवार के संपर्क में रहने के लिए व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं।”

व्हाट्सऐप ने आगे यह भी कहा कि पिछले कुछ महीने से हमने व्हाट्सऐप पर कुछ नए फ़ीचर जोड़ने के लिए काम कर रहे हैं जो यूज़र्स को बेस्ट एक्सपीरियंस ऑफ़र करते हैं। Meta के स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सऐप ने ट्वीटर पर एक फोटो शेयर कर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के तीन नए फीचर – डेस्कटॉप फोटो एडिटर, स्टीकर सजेशन और प्रीव्यू लिंक के बारे में जानकारी दी है। बता दें कि फ़ेसबुक ने बीते दिनों अपनी कंपनी नाम चेंज करते हुए Meta कर दिया है।

WhatsApp Web फोटो एडिटर फीचर

व्हाट्सऐप की मोबाइल ऐप पर यूज़र्स पहले फ़ोटो सीधी बेसिक चेंज जैसे क्रॉप, रोटेट और ईमोजी या स्ट्रीकर और टेक्स्ट लिखते हुए भेज सकते थे। अब नए फ़ीचर के साथ व्हाट्सऐप वेब पर भी यूजर्स फ़ोटो एडिटर करके भेज करते हैं। पहले व्हाट्सऐप वेब पर फ़ोटो एडिट करने का ऑप्शन नहीं मिलता था।

स्टीकर सजेशन

स्टीकर जजेशन फ़ीचर कुछ वैसा ही जैसा मैसेजिंग के दौरान व्हाट्सऐप पर ईमोजी सेंट करने का सजेशन मिलता है। ऐसे ही सजेशन अब स्टीकर भेजने के लिए भी मिलेंगे। उदाहरण के लिए जैसे ही आप HaHa टाइप करते हैं तो आपको हंसते हुए स्टीकर भेजने के सजेशन मिलेंगे। यह भी पढ़ें : Poco M4 Pro 5G स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले सामने आया डिज़ाइन, जानें क्या होंगी खूबियां

प्रीव्यू लिंक

व्हाट्सऐप ने अपने प्री व्यू लिंक फ़ीचर को अपडेट कर दिया है। अब अगर कोई यूज़र्स आपको कोई लिंक भेजता है तो आपको लिंक के साथ और भी इंफ़ॉरमेशन मिलती है जिससे आपको पता चलता है कि इस लिंक में क्या क्या है। ऐसे में यूज़र्स किसी ग़लत लिंक को ओपन करने से बचेंगे। यह भी पढ़ें : Redmi K50 सीरीज़ में मिलेगा अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, लॉन्च से पहले लीक हुई कई खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है JioPhone Next?

The post WhatsApp ने लॉन्च किए तीन नए फीचर, व्हाट्सऐप वेब को मिला ये कमाल का अपडेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-web-gets-photo-editor-feature/feed/ 0
अब लैपटॉप-कम्प्यूटर से भी कर सकते हैं WhatsApp Video और Voice Call, नहीं पड़ेगी मोबाइल की जरूरत, जानें तरीका https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-make-web-whatsapp-voice-video-call-on-computer-laptop-know-in-5-steps/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-make-web-whatsapp-voice-video-call-on-computer-laptop-know-in-5-steps/#respond Sun, 04 Jul 2021 05:30:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=62052 बिना मोबाइल के अपने Laptop व Computer से ही WhatsApp Video Call और Voice Call कर सकते हैं।

The post अब लैपटॉप-कम्प्यूटर से भी कर सकते हैं WhatsApp Video और Voice Call, नहीं पड़ेगी मोबाइल की जरूरत, जानें तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

WhatsApp ने इंडिया में अपनी एंट्री के बाद से पीछे मुड़कर नहीं देखा है। शुरूआत जहां Free Chatting के साथ हुई थी वहीं बाद में फोटो, ऑडियो व वीडियो कंटेंट शेयरिंग के साथ ही आज यह App कॉलिंग का भी प्रमुख जरिया बन चुकी है। अपने यूजर्स की सहूलियत का ध्यान रखते हुए व्हाट्सऐप भी समय-समय पर नई-नई अपडेट लाती रहती है और इसी कड़ी में कंपनी ने Desktop Calling का फीचर भी इंडिया में रोलआउट कर दिया है। इस फीचर के बाद लोग बिना मोबाइल के अपने Laptop व Computer से ही WhatsApp Video Call और Voice Call कर सकते हैं।

WhatsApp Web को लैपटॉप तथा कम्प्यूटर में डाउनलोड व इंस्टाल किया जा सकता है जिसके बाद फोन में मौजूद व्हाट्सऐप के जरिये अपने अकाउंट को डेस्कटॉप में लॉग-इन किया जा सकता है। व्हाट्सऐप वेब के जरिये अभी तक सिर्फ चैटिंग और मीडिया कंटेंट ही शेयर किया जा सकता था, लेकिन अब लोग अपने लैपटॉप व कम्प्यूटर के जरिये वॉयस और वीडियो कॉल भी कर सकते हैं। यानी अगर आपका फोन आपके आस-पास नहीं है तो भी WhatsApp के जरिये मुफ्त में कॉल की जा सकती है।

ऐसे करें WhatsApp Desktop Calling

1. सबसे पहले तो अपने लैपटॉप या कम्प्यूटर में WhatsApp को इंस्टाल करें और अपना अकाउंट लॉग-इन करें।

2. WhatsApp Account Login करने के लिए Mobile App में QR Code स्कैन करके Link a Device करना होगा।

3. व्हाट्सऐप अकांउट में उस कॉन्टेक्ट पर जाए जिसे आप कॉल करना चाहते हैं। यहां उपर दाईं ओर Calling का साइन नज़र आएगा।

4. यहां Video Call और Voice Call दोनों साइन मौजूद होंगे, आपको जिस भी तरह की कॉल करनी हो सीधा उसपर जाकर क्लिक कर दें।

5. इसी तरह वॉयस कॉलिंग करने के बाद उस कॉल को वीडियो पर भी स्विच किया जा सकता है।

व्हाट्सऐप डेस्कटॉप कॉलिंग का सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को मिलेगा जो दिनभर में अपना सबसे ज्यादा समय लैपटॉप या कम्प्यूटर पर बिताते हैं। डेस्कटॉप पर काम करने के दौरान बार बार फोन को उठाकर व्हाट्सऐप चैक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यूजर किसी दूसरे कमरे में भी फोन को साइलेंट करके रख सकते हैं तथा जो कोई भी उन्हें व्हाट्सऐप पर मैसेज या कॉल करेगा वह अपने आप WhatsApp Web के जरिये यूजर के लैपटॉप पर आ जाएगी और बिना फोन की तरफ दौड़े, उस कम्प्यूटर से ही लोगों से बात की जा सकेगी।

The post अब लैपटॉप-कम्प्यूटर से भी कर सकते हैं WhatsApp Video और Voice Call, नहीं पड़ेगी मोबाइल की जरूरत, जानें तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-make-web-whatsapp-voice-video-call-on-computer-laptop-know-in-5-steps/feed/ 0