Work From Home | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 21 May 2020 08:03:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Airtel ने पेश किए नए वर्क फ्रॉम होम प्लान्स, मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और विडियो कॉन्फ्रेंसिंग का मजा https://www.91mobiles.com/hindi/airtels-new-work-from-home-plans-with-unlimited-call-and-video-lockdown/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtels-new-work-from-home-plans-with-unlimited-call-and-video-lockdown/#respond Thu, 21 May 2020 08:03:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=44385 इस प्लान में कॉलिंग के साथ और भी कई लाभ दिए जा रहे हैं।

The post Airtel ने पेश किए नए वर्क फ्रॉम होम प्लान्स, मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और विडियो कॉन्फ्रेंसिंग का मजा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेलिकॉम सेक्टर की बड़ी कंपनी एयरटेल अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए काफी समय से खास प्लान पेश कर रहा है। इसी कड़ी में कंपी ने एक नए वर्क फ्रॉम होम प्लान्स को पेश किया है। कंपनी ने इस नए प्लान को Work@Home के नाम से दिया है। यह खासतौर पर लॉकडाउन में घर से काम कर रहे यूजर्स के लिए पेश किया गया है। तो आइए जानते हैं एयरटेल के नए वर्क@होम प्लान्स के बारे में।

इस प्लान की मदद से यूजर्स Google Meet और Zoom जैसे विडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप का पेड एक्सेस यूज कर पाएंगे। दरअसल, एयरटेल अपनी कोलैबरेशन सर्विस के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग और मैसेजिंग सॉल्यूशन पेश कर रही है, जिससे यूजर्स को गूगल मीट, सिस्को वेबेक्स और जूम का एक्सेस मिलेगा। गूगल मीट का एक्सेस 30 सितंबर तक वैध होगा। इसे भी पढ़ें: 251 रुपये में 50 जीबी डाटा दे रही है Jio और Airtel, लेकिन फिर भी है एक बड़ा फर्क, जानें क्या

एयरटेल कॉर्पोरेट ब्रॉडबैंड प्लान की कीमत 799 रुपए है, जिसमें यूजर्स 1Gbps की स्पीड से डाटा मिलेगा। वहीं, प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड लोक और STD कॉलिंग का लाभ भी दिया जाएगा। इसके अलावा ले सकते हैं। एयरटेल का 399 रुपए वाले प्लान में फ्री G-Suite अनलिमिटेड विडियो कॉलिंग मिलती है।

बता दें कि हाल ही में भारती एयरटेल ने 251 रुपए वाले नए 4जी डाटा वाउचर को पेश किया था। वाउचर में यूजर्स को 50GB असीमित हाई-स्पीड डाटा का लाभ मिलता है। इस एड-ऑन प्लान की कोई वैलिडिटी नहीं होगी। यह आपके प्राइमरी रिचार्ज तक वैलिड होगा। अगर आपको कोई रिचार्ज चल रहा है तो आप उसके साथ इस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। सके अलावा वॉयस कॉलिंग व एसएमएस सर्विस पहले से एक्टिव प्लान के अनुसार ही चलेगी। इसे भी पढ़ें: Airtel सिस्टम में आई खराबी, पेमेंट करने के बाद भी नंबर हो रहे हैं बंद, सावधान! कहीं आप न हो अगला शिकार

इसके अलावा, एयरटेल अपने पोस्टपेड यूजर्स को 100 रुपए वाला ऐड-ऑन डेटा पैक ऑफर करता है। एयरटेल के इस ऐड-ऑन पैक में यूजर्स को 15जीबी डाटा मिलता है। एयरटेल का यह प्लान शुरुआत में जनवरी में आया था, लेकिन कंपनी ने अप्रैल में इस प्लान को ‘वर्क फ्रॉम होम विद इज’ टैग के साथ प्रमोट करना शुरू किया।

The post Airtel ने पेश किए नए वर्क फ्रॉम होम प्लान्स, मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और विडियो कॉन्फ्रेंसिंग का मजा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/airtels-new-work-from-home-plans-with-unlimited-call-and-video-lockdown/feed/ 0
लॉकडाउन पीरियड में जानें कौन सी कंपनी दे रही है क्या फायदा, Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-airtel-vodafone-idea-4g-internet-data-work-from-home-plans-in-lockdown-period/ https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-airtel-vodafone-idea-4g-internet-data-work-from-home-plans-in-lockdown-period/#comments Wed, 25 Mar 2020 09:10:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42143 वर्क फ्रॉम होम के चलते देश में बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी और फास्ट सर्विस भी आवश्यक है

The post लॉकडाउन पीरियड में जानें कौन सी कंपनी दे रही है क्या फायदा, Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Coronavirus का प्रकोप भारत देश में बढ़ता जा रहा है। इस महामारी के खतरे को भांपते हुए कल रात देश के प्रधानमंत्री ने संपूर्ण भारत में लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। 21 दिनों के लिए देश को बंद कर दिया गया है जो 14 अप्रैल तक चलेगी। लॉकडाउन के तहत सभी तरह की कंपनियां व दफ्तर बंद रखे जाएंगे। सरकार ने भी कंपनियों को सलाह दी है कि वह अपने एम्प्लॉई को ‘वर्क फ्रॉम होम’ करने की हिदायत दें। ‘वर्क फ्रॉम होम’ के चलते देश में इंटरनेट की बेहतर कनेक्टिविटी और फास्ट सर्विस भी आवश्यक है, और इसी समस्या को समझते हुए देश की टेलीकॉम व ब्रॉडबैंड कंपनियों ने कई नए प्लान्स पेश किए हैं। आगे हमनें ऐसे ही प्लान्स की लिस्ट बनाई हैं जो Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea ने अपने ग्राहकों के लिए खासतौर पर ‘लॉकडाउन’ पीरियड के लिए लॉन्च किए हैं।

Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea जैसी देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियाों ने अपने कस्टमर्स को वर्क फ्रॉम होम के दौरान इंटरनेट स्पीड कम नहीं होने का भरोसा दिया है। इन कंपनियों की ओर से कुछ नए प्लान्स पेश किए गए हैं तो कुछ पुराने प्लान्स में अधिक इंटरनेट डाटा जैसे बेनि​फिट दिए जा रहे हैं। ये प्लान्स कुछ इस प्रकार हैं :

Reliance Jio

रिलायंस जियो ने एक नया प्लान पेश किया है जिसे ‘Work From Home Pack’ का नाम दिया गया है। यह एक प्रीपेड प्लान है जिसके नाम से ही समझा जा सकता है कि जियो खास तौर पर लॉकडाउन के दौरान घर से काफ करने वाले यूजर्स के लिए इस प्लान को बनाया है। इस प्लान की कीमत 251 रुपये है। प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो जियो की ओर से यूजर्स को हर दिन 2 जीबी 4जी इंटरनेट डाटा दिया जा सकता है। Jio का यह 251 रुपये वाला प्लान 51 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। कंपनी ने साफ किया है कि दिन में 2जीबी डाटा खत्म होने के बाद भी 64kbps की स्पीड पर इंटरनेट काम करता रहेगा।

Airtel

एयरटेल के पास ऐसे तीन प्लान हैं जो हर दिन 2 जीबी इंटरनेट डाटा देते हैं। ये प्लान 298 रुपये, 349 रुपये और 449 रुपये के हैं। सबसे पहले 298 रुपये वाले प्लान की बात करें तो यह प्लान 28 दिनों वेलिडिटी के साथ आता है। इसी तरह एयरटेल के 349 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों के लिए डाटा के साथ वॉयस कॉलिंग भी फ्री मिल रही है और Airtel अपने 449 रुपये वाले प्लान को 56 दिनों की वेलिडिटी के साथ उपलब्ध करा रही है। इस प्लान में भी 2जीबी प्रतिदिन डाटा के साथ फ्री कॉलिंग और हर दिन 100एसएमएस की सुविधा यूजर्स को दी जा रही है।

Reliance Jio Airtel Vodafone Idea 4g internet data work from home plans in lockdown period

Vodafone Idea

वोडाफोन आइडिया की ओर से भी कंपनी के नए प्रीपेड यूजर्स को डबल डाटा दिया जा रहा है। कंपनी की ओर से 299 रुपये और 449 रुपये के दो प्लान पेश किए गए हैं जो यूजर्स को हर दिन 2 जीबी 4जी इंटरनेट डाटा दे रहे हैं। कंपनी के 299 रुपये वाले प्लान की बात करें तो यह प्लान 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। वहीं वोडाफोन आइडिया के 449 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की वेलिडिटी मिल रही है।

The post लॉकडाउन पीरियड में जानें कौन सी कंपनी दे रही है क्या फायदा, Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-airtel-vodafone-idea-4g-internet-data-work-from-home-plans-in-lockdown-period/feed/ 3