The post Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro 5G के ग्लोबल लॉन्च से पहले डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स लीक, जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Xiaomi 26 जनवरी को Redmi Note 11 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करेगी। लॉन्च से ठीक कुछ दिन पहले Redmi Note 11 सीरीज के दो स्मार्टफोन – Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro 5G ऑनलाइन लीक हो गए हैं। शाओमी के अपकमिंग मिड रेंज सीरीज के स्मार्टफोन के बारे में कई अहम जानकारी सामने आई है। इसके साथ ही Redmi Note 11 Pro स्मार्टफोन का डिज़ाइन और सभी जानकारी सामने आई है।
MySmartPrice और TechInsiderBlog ने ग्लोबल लॉन्च से पहले Redmi Note 11 सीरीज के बारे में ये जानकारी शेयर की है। यह स्मार्टफोन पिछले साल चीन में लॉन्च किये जा चुके हैं। लुक की बात करें तो ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने वाले Redmi Note 11 सीरीज चाइना में लॉन्च हुए स्मार्टफोन जैसे ही हैं। चीन की तरह ही ग्लोबल वेरिएंट वाले Redmi Note 11 Pro स्मार्टफोन में डॉट नॉच डिस्प्ले दी जाएगी।
इन रेंडर से Redmi Note 11 Pro और Redmi Note Pro 5G स्मार्टफोन के कलर ऑप्शन के बारे में भी पता चलता है। MySmartPrice की रिपोर्ट की माने तो Redmi Note 11 Pro स्मार्टफोन को ग्रेफाइट ग्रे, पोलर व्हाइट और दूसरे कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है, जो वहीं Xiaomi 11 Lite NE के डायमंड डैजल शेड की याद दिलाता है। इसके साथ ही TechInsiderBlog ने शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन के ब्लू कलर ऑप्शन को भी पेश किया है।
TechInsiderBlog और इशान अग्रवाल ने Redmi Note 11 Pro स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स शेयर की हैं। Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro 5G में चिपसेट को छोड़कर कई स्पेक्स एक जैसे होंगे। Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro 5G स्मार्टफोन में 120Hz AMOLED पैनल, 108MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh की बैटरी के साथ 120W चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। हालांकि बॉक्स में 67W फ़ास्ट चार्जर दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : OnePlus भारत में 20 हजार रुपये से सस्ता स्मार्टफोन करेगा लॉन्च, Xiaomi और Samsung की राह होगी मुश्किल
चिपसेट की बात करें तो Redmi Note 11 Pro फोन में MediaTek Helio G96 प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं Redmi Note 11 Pro 5G स्मार्टफोन को Snapdragon चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। पिछले लीक रिपोर्ट्स की माने तो इस फ़ोन में क्वालकॉम का Snapdragon 695 चिपसेट दिया जा सकता है।यह भी पढ़ें : Oppo Find X5 और Oppo Find X5 Pro दोनों स्मार्टफोन में मिलेगा 80W फास्ट चार्ज का सपोर्ट, जानें कब होंगे लॉन्च
The post Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro 5G के ग्लोबल लॉन्च से पहले डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स लीक, जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Xiaomi भारत में जल्द लॉन्च करेगा Mi 11 Lite स्मार्टफोन, Realme और Samsung की बढ़ेगी मुश्किलें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Xiaomi जल्द ही भारत में नया Mi स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। शाओमी का यह अपकमिंग स्मार्टफोन Mi 11 Lite हो सकता है। इस स्मार्टफोन के नाम से पता चलता है कि यह कंपनी Mi 11 सीरीज का हिस्सा होगा। शाओमी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च को कंट्री हेड मनु कुमार जैन ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर टीज किया है। इस ट्वीट में उन्होंने शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन का नाम नहीं बताया है लेकिन उन्होंने सिर्फ Lite शब्द मेनशन किया है। माना जा रहा है कि वे Mi 11 Lite के इंडिया लॉन्च को टीज कर रहे हैं। शाओमी का यह स्मार्टफ़ोन के बारे में फ़िलहाल साफ़ नहीं है कि Mi 11 Lite स्मार्टफोन का कौन सा वेरिएंट भारत में लॉन्च होगा। शाओमी का यह स्मार्टफोन 4G और 5G वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन को किस कीमत में पेश किया जाएगा इसकी जानकारी नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि शाओमी का यह स्मार्टफोन 20 हजार रुपये से कम की क़ीमत में पेश किया जा सकता है।
Mi Fans, nowadays phones are:
a) Either ?????? (both specs & weight ?)
b) Or absolutely ????? (both weight & features ?)Wouldn’t it be awesome if we got BEST of both the worlds? Truly “loaded + super thin & light”!
What’s your pick? RT & vote. ?
I
Mi #Xiaomi
— Manu Kumar Jain (@manukumarjain) June 4, 2021
Xiaomi Mi 11 Lite स्मार्टफोन के दोनों 4G और 5G वेरिएंट्स 6.5-इंच के FHD+ AMOLED पैनल के साथ पेश किया गया है। यह डिस्प्ले HDR10+ और मैक्सिमम ब्राइटनेस 500 nits की है। इस स्मार्टफोन के 4G वेरिएंट्स की डिस्प्ले में कंपनी ने Corning Gorilla Glass 5 और 5G वेरिएंट में Gorilla Glass 6 की प्रोटेक्शन दी है। दोनों स्मार्टफोन में कंपनी ने 4,200mAh की बैटरी दी है जो 33W फ़ास्ट चार्ज सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Reliance Jio और Google का एक्सक्लूसिव बजट फोन दिवाली में हो सकता है लॉन्च
शाओमी के दोनों स्मार्टफोन में एक जैसा रियर कैमरा सेटअप दिया है। इस स्मार्टफोन का प्राइमेरी कैमरा 64MP सेंसर है। इस स्मार्टफोन में अन्य कैमरा सेंसर 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5MP मैक्रो सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही Xiaomi Mi 11 Lite स्मार्टफोन के फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं कंपनी ने Xiaomi Mi 11 Lite 5G वेरिएंट्स में कंपनी ने 20MP का फ़्रंट कैमरा दिया है। यह भी पढ़ें : Xiaomi Redmi Note 10 Pro हुआ महंगा, कंपनी ने बढ़ा दिए दाम, यूजर्स हुए परेशान
Xiaomi Mi 11 Lite 4G वेरिएंट्स को कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 732G चिपसेट के साथ पेश किया है। वहीं Xiaomi Mi 11 Lite 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने Snapdragon 780G चिपसेट के साथ पेश किया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन 8GB तक की RAM और 128GB तक स्टोरेज के साथ पेश किए गये हैं। AMOLED पैनल के साथ शाओमी के इन दोनों वेरिएंट्स में कंपनी ने साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है।
The post Xiaomi भारत में जल्द लॉन्च करेगा Mi 11 Lite स्मार्टफोन, Realme और Samsung की बढ़ेगी मुश्किलें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Snapdragon 888 वाले बेस्ट फोन की फुल लिस्ट, देखें आपके लिए कौनसा बेहतर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Xiaomi ने पिछले साल के आखिरी माह में दुनिया का पहला Snapdragon 888 फोन लॉन्च करके अपना नाम सभी कंपनियों से ऊपर कर लिया था। वहीं, अब Snapdragon 888 SoC पर काम करने वाले स्मार्टफोन भारतीय बाजार में आने शुरू हो गए हैं। कंपनियों की कोशिश है कि वह ज्यादा से ज्यादा फ्लैगशिप ऑफर्स के साथ अपने नए फोन्स को पेश करें। अगर बात करें स्नैपड्रैगन 888 की तो यह क्वालकॉम का लेटेस्ट चिपसेट है जो कि ग्राफिक कैपेबिलिटीज, फोटोग्राफी, मशीन लर्निंग से लैस है। इसलिए इसे इस समय का सबसे पावरफुल प्रोसेसर कहा जा रहा है। अगर आप भी एक नया पावरफुल प्रोसेसर से लैस फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आप इस समय इंडियन मार्केट में मौजूद इन फोन को देख सकते हैं। आइए आगे आपको इन फोन के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
स्नैपड्रैगन 888 SoC साल 2021 में फ्लैगशिप एंडरॉयड फोन में पावर देने के लिए पेश किया जा रहा है। आपको याद दिला दें कि यह प्रोसेसर पिछले साल के स्नैपड्रैगन 865-सीरीज़ चिपसेट का अपग्रेडेड है। अपने पुराने वर्जन की तुलना में स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट को 25 फीसद हायर प्रोसेसिंग पावर और 25 फीसद तेजी से ग्राफिक्स प्रदान करने के लिए पेश किया गया था। यह चिपसेट 5nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है। इसके अलावा यह हायर 5G कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है। इसका मतलब कि इस प्रोसेसर में आपको 5G सपोर्ट के साथ बेहतर 5G कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके अलावा थर्ड जेनरेशन का यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन X60 5G मॉडेम के साथ आता है। यह मॉडम 7.5gbps की स्पीड प्रदान करने के लिए 5G सब-6 कैरियर एग्रीगेशन और mmWave को सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: 120Hz डिसप्ले वाले बेस्ट SmartPhone, यहां देखें फुल लिस्ट अभी के अभी

यह Qualcomm के फ्लैगशिप Snapdragon 888 प्रोसेसर iQOO 7 Legend वाला इंडियन मार्केट में लॉन्च हुआ सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Adreno 660 GPU है। इसके अलावा फोन 12GB तक LPDDR5 रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें OIS सपोर्ट से लैस 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 13 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस मिलता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आइकू 7 लेजेंड में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है।

इसमें 6.62 इंच फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 91.4 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आता है। डिस्प्ले पैनल का रिफ्रेश रेट 120Hz है 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,400mAh की बैटरी है। साथ ही फोन की शुरुआती कीमत 39,990 रुपए है।
इस फोन की शुरुआती कीमत 69,990 रुपए है। मी 11 अल्ट्रा फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस आता है, जिसे Adreno 660 जीपीयू, 12GB तक LPDDR5 रैम और 256 UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए मी 11 अल्ट्रा फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो कि आयतकार कैमरा मॉड्यूल में स्थित है। कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। इसके साथ दो 48 मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड-एंगल और फिल्ड-ऑफ-व्यू कैमरा सेंसर्स शामिल हैं। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। इसे भी पढ़ें: 6GB रैम वाले बेस्ट फोन की लिस्ट, शुरुआती कीमत: महज 9,999 रुपए

फोन Android 11 पर चलता है और इसमें 6.81-इंच का 2K WQHD+ (3,200× 1,440 पिक्सल) ई4 एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 551पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटस प्रोटेक्शन से लैस है। फोन में HDR10+ और Dolby Vision के साथ DisplayMate की A+ रेटिंग दी गई है। फोन में इसके अलावा 1.1 इंच (126×294 पिक्सल) एमोलेड सेकेंडरी टच डिस्प्ले दिया गया है। इसमें पावर बैकअप के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी है।
एंडरॉयड 11 आधारित इस फोन में 2.84गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर काम करने वाले 64बिट आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 5जी चिपसेट दिया गया हैै। इस सीरीज की शुुरुआती कीमत 49,999 रुपए है। वहीं, इस सीरीज़ को 20.4:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2448 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.78 इंच की एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करती है। जैसा कि सब जानते हैं यह सीरीज़ खासतौर पर गेमिंग के लिए बनाई गई है लिहाजाआरओजी 5 और आरओजी 5 प्रो की स्क्रीन 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 300हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। फोन की डिसप्ले 2.5डी कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड है।

फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का SONY IMX686 सेंसर दिया गया है। इसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.45 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह फोन डुअल बैटरी सपोर्ट करता हैं जिनकी पावर 3,000एमएएच है। इस हिसाब से फोन में कुल 6,000एमएएच की बैटरी दी गई है। बड़ी बैटरी के साथ ही यह स्मार्टफोन 65वॉट हायपर फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: 10,000 रुपए से कम कीमत वाले 10 टॉप स्मार्टफोन, खूबियां हैं जबरदस्त
वनप्लस ने कुछ समय पहले OnePlus 9 सीरीज के अंदर OnePlus 9R, OnePlus 9, और OnePlus 9 Pro को पेश किया था। इसके अतिरिक्त, फ्लैगशिप वनप्लस 9 और वनप्लस 9 प्रो दोनों में स्नैपड्रैगन 888 SoC, 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, हेलब्लेड कैमरा और 4,500mAh की बैटरी है। इसके अलावा वनप्लस 9 में आईपी रेटिंग भी है। OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro की शुरुआती कीमत क्रमश: 49,999 रुपए और 69,999 रुपए है।

वहीं, वनप्लस 9 में FHD + रिज़ॉल्यूशन के साथ 6.55-इंच की डिसप्ले है। वहीं OnePlus 9 Pro एक बड़ी 6.67-इंच LTPO डिसप्ले को स्पोर्ट करता है जो QHD + रिज़ॉल्यूशन के साथ आती है। OnePlus 9 में रियर पर 48MP + 50MP + 2MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और OnePlus 9 Pro में क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसमें 48MP + 50MP + 8MP + 2MP कैमरा सेंसर हैं।
Vivo X60 Pro Plus को एंडरॉयड ओएस एंडरॉयड 11 पर पेश किया था जो फनटच ओएस 11.1 के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में ऑक्टा-कोर (एक 2.842गीगाहर्ट्ज़ + तीन 2.419गीगाहर्ट्ज़ + चार 1.805गीगाहर्ट्ज ) प्रोसेसर के साथ 5 नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना क्वॉलकॉम का पावरफुल स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट दिया गया है। साथ ही ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 660 जीपीयू सपोर्ट करता है। वहीं, Vivo X60 Pro+ को इंडिया में 69,990 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। वीवो एक्स60 प्रो प्लस को कंपनी की ओर से 2376 X 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.56 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर बनाया गया है। इसे भी पढ़ें: 20,000 रुपए से भी कम कीमत वाले Best Gaming स्मार्टफोन, यहां देखें फुल लिस्ट

फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.57 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का GN1 सेंसर दिया गया है जो vivo OIS तकनीक के साथ काम करता है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का Sony IMX598 सेकेंडरी सेंसर सपोर्ट करता है जो गिंबल स्टेबलाइज़ेशन तकनीक से लैस है। Vivo X60 Pro+ के रियर पैनल पर एफ/2.08 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/3.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सुपर मैक्रो लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.45 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Mi 11X Pro स्मार्टफोन को कंपनी ने फ्लैगशिप Snapdragon 888 चिपसेट, X60 मॉडेम और Adreno 660 ग्राफिक्स के साथ पेश किया गया था। इस फोन में 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज दी गई है। वहीं, फोन Android 11 पर आधारित MIUI 12 पर रन करता है। इसके अलावा फोन में 4520mAh की बैटरी मिलती है। साथ ही फोन की कीमत 41,999 रुपए है। Mi 11X Pro स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा दिया गया है, जो Samsung HM2 सेंसर है। इस कैमरा सेंसर के साथ बैक पैनल में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है।

इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए शाओमी के इस स्मार्टफोन में 20 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है।
Mi 11X Pro में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन FHD+ 2400×1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz, टच सैंपलिंग रेट 360Hz है। डिस्प्ले को लेकर शाओमी का कहना है कि इसकी मैक्सिम ब्राइटनेस 1300 निट्स और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है।
The post Snapdragon 888 वाले बेस्ट फोन की फुल लिस्ट, देखें आपके लिए कौनसा बेहतर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>