xiaom | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 28 Feb 2017 12:44:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 64जीबी मैमोरी और सर्ज एस1 चिपसेट पर लॉन्च हुआ शाओमी मी5 सी https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi5-c-goes-official-on-twitter-in-hindi/ Tue, 28 Feb 2017 08:24:01 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5492 शाओमी की ओर से मी5 सी को आॅफिशियल कर ​दिया गया है। कंपनी द्वारा शाओमी के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से फोन की जानकारी देते हुए इसे तीन खूबसूरत रंगों में लॉन्च किया है।

The post 64जीबी मैमोरी और सर्ज एस1 चिपसेट पर लॉन्च हुआ शाओमी मी5 सी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

बहुत दिनों से चर्चा हो रही थी कि शाओमी मी 5सी को लॉन्च करेन वाला है जो कंपनी का पहला फोन होगा जिसे शाओमी के ही चिपसेट पर पेश किया जाएगा और आज कंपनी ने इस फोन से पर्दा उठा दिया है। शाओमी मी 5सी को आॅफिशियल कर ​दिया गया है। कंपनी ने अपने ट्वीटर हैंडल से फोन की जानकारी देते इसके तीन खूबसूरत रंगों में लॉन्च कर दिया गया है।

फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन शाओमी मी 5 के समान ही हैं सिर्फ मी 5सी को सर्ज एस1 चिपसेट ​के साथ पेश किया गया है जबकि मी 5 क्वालकॉम चिपसेट पर उपलब्ध है। सर्ज एस1 चिपसेट का निर्माण शाओमी ओर पाइनकोन कंपनी ने मिलकर की है और मी 5सी पहला फोन जिसमें इस चिपसेट का उपयोग किया गया है।

xiaomi-mi-5c-4

शाओमी मी 5सी कंपनी के अन्य स्मार्टफोन्स की तरह ही बेहद दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। शाओमी द्वारा इस फोन को कंपनी के ही प्रोसेसर सर्ज एस1 पर लॉन्च किया गया है। आईये जानते हैं शाओमी के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन मी5 सी के फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स :

स्क्रीन — 5.15-इंच (1920X1080 पिक्सल)

रैम — 3जीबी

स्टोरेज — 64 जीबी

आॅपरे​टिंग सिस्टम — एंडरॉयड 7.1 नुगट

सीपीयू — सर्ज एस1

प्रोसेसर — 2.2गीगाहर्टज आॅक्टा-कोर 64बिट्स

जीपीयू — माली-टी860 क्वॉड-कोर जीपीयू

रियर कैमरा — 12-मेगापिक्सल

फ्रंट कैमरा — 8-मेगापिक्सल

कनेक्टिविटी — 3जी, 4जी, वाईफाई, एलटीई

वज़न — 132 ग्राम

बैटरी — 2,860 एमएएच

कलर वेरिएंट — रोज़ गोल्ड, गोल्ड, ब्लैक

xiaomi-mi-5c-2

जहां तक कीमत की बात है तो कंपनी ने इसे 1,499 युआन में लॉन्च किया है तो भारतीय कीमत के अनुसार लगभग 15,000 रुपये है। हालांकि कंपनी ने अब तक यह जानकारी नहीं दी कि इस फोन को भारत में कब लॉन्च किया जाएगा।

The post 64जीबी मैमोरी और सर्ज एस1 चिपसेट पर लॉन्च हुआ शाओमी मी5 सी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>