Xiaomi 11 Lite 5G NE | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 16 Sep 2021 05:10:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 20MP सेल्फी कैमरा और 8GB रैम के साथ लॉन्च हुआ Xiaomi 11 Lite 5G NE, जानें क्या है प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-11-lite-5g-ne-launch-with-snapdragon-778g-know-price-sale-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-11-lite-5g-ne-launch-with-snapdragon-778g-know-price-sale-specification/#respond Thu, 16 Sep 2021 05:10:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=67110 इस फोन को अगले महीने इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है।

The post 20MP सेल्फी कैमरा और 8GB रैम के साथ लॉन्च हुआ Xiaomi 11 Lite 5G NE, जानें क्या है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने बुधवार को आयोजित किए ग्लोबल लॉन्च इवेंट में अपने फ्लैगशिप फोन Xiaomi 11T 5G और Xiaomi 11T Pro 5G मॉडल्स के साथ ही मिड-रेंज कैटेगरी वाले Xiaomi 11 Lite 5G NE को भी पेश किया। इस फोन में ‘NE’ का मतलब ‘New Edition’ है। दरअसल, Xiaomi 11 Lite 5G NE फोन कंपनी द्वारा पहले लॉन्च किए गए Mi 11 Lite 5G का ही अपग्रेडेड वर्जन है। हालांकि, फोन ग्लोबल टेक मंच पर लॉन्च किया गया है। लेकिन, Xiaomi 11 Lite 5G NE के इंडिया लॉन्च को लेकर उम्मीद की जा रही है कि अगले महीने इसे पेश कर दिया जाएगा। आइए आगे आपको Xiaomi 11 Lite 5G NE की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी देते हैं।

Xiaomi 11 Lite 5G NE price

Xiaomi 11 Lite 5G NE की कीमत की बात करें तो फोन के 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले मॉडल का प्राइस EUR 369 (लगभग 32,000 रुपए) और 8GB रैम वेरिएंट का प्राइस EUR 399 (लगभग 34,600 रुपये) है। फोन ट्रफल ब्लैक, बबलगम ब्लू, पीच पिंक और स्नोफ्लेक व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। वहीं, हमें पता चला है कि भारत में Xiaomi 11 Lite 5G NE की कीमत 23,000 रुपये से 24,000 रुपये के बीच होगी। इसे भी पढ़ें: शाओमी ने लॉन्च किए दो लल्लनटॉप 5G फोन Xiaomi 11T और Xiaomi 11T Pro, जानें इन Phone के सुपर से ऊपर फीचर्स

xiaomi-11-lite-5g-ne

Xiaomi 11 Lite 5G NE specifications, features

जैसा कि नाम से पता चलता है, Xiaomi 11 Lite 5G NE एक पतला और हल्का फोन है, जिसकी मोटाई 6.81mm है और इसका वजन सिर्फ 158 ग्राम है। फोन में 6.55-इंच FHD+ (2400×1080) AMOLED DotDisplay के साथ Dolby Vision, HDR10+ और 90Hz तक रिफ्रेश रेट है। Xiaomi 11 Lite 5G NE क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G 5G चिपसेट पर काम करता है जिसे 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज की ताकत से जोड़ा गया है। हैंडसेट एक माइक्रोएसडी कार्ड (1TB तक) के माध्यम से स्टोरेज एक्सपेंडेबिलिटी को सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 11 Lite 5G NE ट्रिपल कैमरा सिस्टम है, जिसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का वाइड-एंगल लेंस और 5MP का टेलीमैक्रो कैमरा शामिल है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 20MP का कैमरा मिलता है। इसके अलावा डिवाइस में 4,250mAh की बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। साथ ही फोन के साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर, एनएफसी सपोर्ट, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, डुअल स्पीकर और बहुत कुछ शामिल हैं। Xiaomi 11 Lite 5G NE Android 11 पर आधारित MIUI 12.5 पर चलता है।

The post 20MP सेल्फी कैमरा और 8GB रैम के साथ लॉन्च हुआ Xiaomi 11 Lite 5G NE, जानें क्या है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-11-lite-5g-ne-launch-with-snapdragon-778g-know-price-sale-specification/feed/ 0
Xiaomi 11 Lite 5G NE का इंडिया प्राइस हुआ ​लीक, लॉन्च से पहले ही देखें कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-11-lite-5g-ne-price-specs-leaked-before-india-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-11-lite-5g-ne-price-specs-leaked-before-india-launch/#respond Fri, 10 Sep 2021 08:03:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=66702 Xiaomi 11 Lite NE जरिये Realme GT Master Edition के सामने चुनौती पेश करेगी।

The post Xiaomi 11 Lite 5G NE का इंडिया प्राइस हुआ ​लीक, लॉन्च से पहले ही देखें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi कंपनी इंडिया में अपने ‘मी’ ब्रांड के तहत पेश की गई Mi 11 सीरीज़ का विस्तार करने की तैयारी में है और कंपनी का अगला मोबाइल फोन Xiaomi 11 Lite 5G NE नाम के साथ भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। 91मोबाइल्स ने हाल ही में इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स को अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के जरिये शेयर किया था, वहीं अब फोन के बाजार में आने से पहले ही इसकी कीमत का खुलासा भी हो गया है। जानकारी मिली है कि शाओमी 11 लाइट 5जी एनई फोन 23,000 रुपये के बजट में इंडिया में लॉन्च किया जाएगा।

Xiaomi 11 Lite 5G NE Price

91मोबाइल्स को टिपस्टर योगेश बरार के जरिये शाओमी 11 लाइट 5जी एनई की कीमत की जानकारी मिली है। टिपस्टर के अनुसार शाओमी अपने फोन को भारत में 25,000 रुपये के कम कीमत पर ही लॉन्च करेगी तथा इस फोन का दाम 23,000 रुपये से लेकर 24,000 रुपये के बीच देखने को मिल सकता है। यह एक मिडरेंज फोन होगा और इस बजट में 5जी फोन लाते हुए यह कंपनी Xiaomi 11 Lite NE जरिये Realme GT Master Edition के सामने चुनौती पेश करेगी।

Xiaomi 11 Lite 5G NE Price specs leaked before india launch

Xiaomi 11 Lite 5G NE की स्पेसिफिकेशन्स

विभिन्न लीक्स और मीडिया रिपोर्ट्स में शाओमी मी 11 लाइट 5जी एनई की कई स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुकी है। चर्चा है कि यह स्मार्टफोन 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.55 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोन की स्क्रीन पंच-होल डिजाईन पर बनी होगी जिसमें 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट देखने को मिलेगी। यह भी पढ़ें : Samsung ने लॉन्च किया 6GB RAM और 64MP Camera वाला नया 5G फोन Galaxy Wide5

Xiaomi 11 Lite 5G NE को एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया जाएगा जो मीयूआई 12 के साथ काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर और क्चालकॉम का स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। फोन की रैम मैमोरी तो सामने नहीं आई है लेकिन एक सर्टिफिकेशन में शाओमी 11 लाइट 5जी एनई में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात सामने आ चुकी है।

Xiaomi 11 Lite 5G NE Price specs leaked before india launch

लीक की मानें तो यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो मौजूद रहेगा। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन को 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए Xiaomi 11 Lite 5G NE में 4,250एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

The post Xiaomi 11 Lite 5G NE का इंडिया प्राइस हुआ ​लीक, लॉन्च से पहले ही देखें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-11-lite-5g-ne-price-specs-leaked-before-india-launch/feed/ 0