Xiaomi 11 LTE NE 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 23 Jun 2022 04:08:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 64MP कैमरा, 5G की ताकत वाले सबसे स्लिम Xiaomi 11 LITE NE 5G पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट https://www.91mobiles.com/hindi/64mp-camera-5g-smartphone-xiaomi-11-lte-ne-5g-on-discount/ https://www.91mobiles.com/hindi/64mp-camera-5g-smartphone-xiaomi-11-lte-ne-5g-on-discount/#respond Thu, 23 Jun 2022 04:08:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=82913 Xiaomi 11 LTE NE 5G स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 778G 5G प्रोसेसर के साथ आता है।

The post 64MP कैमरा, 5G की ताकत वाले सबसे स्लिम Xiaomi 11 LITE NE 5G पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफ़ॉर्म अमेजन पर इन दिनों Xiaomi Days सेल चल रही है। अमेजन पर यह सेल 18 जून से 29 जून तक चलेगी। इस सेल के दौरान अमेजन पर शाओमी के कई सारे स्मार्टफोन पर धमाकेदार डिस्काउंट और डील ऑफर किए जा रहे हैं। अगर आप भी अपने लिए नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अमेजन पर चल रही इस सेल के दौरान आपको दमदार स्मार्टफोन मिल सकता है। इस सेल के दौरान ICICI बैंक और SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड पर इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ साथ एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। यहां हम आपको शाओमी के सबसे स्लिम और हल्के 5G स्मार्टफोन Xiaomi 11 LITE NE 5G पर मिल रही डील के बारे में डिटेल में बात रहे हैं।

Xiaomi 11 LITE NE 5G डील

Xiaomi 11 LITE NE 5G स्मार्टफोन अमेजन पर 24,999 रुपये की क़ीमत में पर उपलब्ध है। इस स्मार्टफ़ोन पर ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 2000 रुपये का डिस्काउंट और SBI के कार्ड से फ़ुल पेमेंट करने पर 3500 और EMI पर 4000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही अगर आप पुराना स्मार्टफ़ोन एक्सचेंज करते हैं तो 4000 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट मिलेगा। फ़ोन की कंडीशन ठीकठाक हुई तो 2000 रुपये पुराने फ़ोन के मिल जाएंगे। ऐसे में शाओमी के इस फ़ोन को SBI कार्ड और एक्सचेंज ऑफ़र के साथ 15,499 रुपये तक की इफैक्टिव प्राइस पर ख़रीदा जा सकता है।

Xiaomi 11 LITE NE 5G

Xiaomi 11 Lite NE 5G स्मार्टफोन में 6.55-इंच का FHD+ AMOLED DotDisplay डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है जो HDR10+, और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आता है। शाओमी का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 778G 5G प्रोसेसर के साथ 8GB तक की RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। शाओमी के इस फोन की स्टोरेज के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। शाओमी के इस फोन में 4,250mAh की बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मार्केट में उतारा गया था। Xiaomi 11 Lite 5G NE स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित MIUI 12.5 पर रन करता है। यह भी पढ़ें : 6000mAh बैटरी वाला Samsung का सस्ता फोन हुआ लॉन्च, ये रहा प्राइस

Xiaomi 11 Lite NE 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल और 5MP का टेलीफोटो मैक्रो लेंस दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में NFC सपोर्ट, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2 और डुअल स्पीकर दिया गया है।

The post 64MP कैमरा, 5G की ताकत वाले सबसे स्लिम Xiaomi 11 LITE NE 5G पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/64mp-camera-5g-smartphone-xiaomi-11-lte-ne-5g-on-discount/feed/ 0