Xiaomi 12 Pro 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 06 Mar 2023 14:09:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Xiaomi 12 Lite के लॉन्च की तैयारी हुई पूरी, जल्द मार्केट में एंट्री लेगा यह ताकतवर स्मार्टफोन, देखें डिजाईन https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-12-lite-launch-officially-teased-by-company-launch-soon-specs-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-12-lite-launch-officially-teased-by-company-launch-soon-specs-leaked/#respond Fri, 08 Jul 2022 04:32:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=83863 शाओमी 12 सीरीज़ में बेहद जल्द Xiaomi 12 Lite नाम के साथ लॉन्च होने वाला है।

The post Xiaomi 12 Lite के लॉन्च की तैयारी हुई पूरी, जल्द मार्केट में एंट्री लेगा यह ताकतवर स्मार्टफोन, देखें डिजाईन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने अप्रैल महीने में टेक मंच पर अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए ‘शाओमी 12 सीरीज़’ को पेश किया था। इस सीरीज़ के तहत Xiaomi 12, Xiaomi 12 Pro और Xiaomi 12X लॉन्च हुए थे, जिसके बाद Xiaomi 12S भी इस फ्लैगशिप सीरीज़ में जोड़ा गया था। सीरीज़ का सबसे पावरफुल मोबाइल फोन शाओमी 12 प्रो भारतीय बाजार में भी एंट्री ले चुका है जो ₹66,999 की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। सीरीज़ में तीन धाकड़ स्मार्टफोन लाने के बाद यह कंपनी एक और नया मोबाइल जोड़ने की तैयारी कर रही है जो बेहद जल्द Xiaomi 12 Lite 5G नाम के साथ लॉन्च होने वाला है।

Xiaomi 12 Lite

शाओमी 12 लाइट की जानकारी कहीं लीक से नहीं बल्कि शाओमी की ग्लोबल वेबसाइट से जरिये सामने आई है। Xiaomi 12 Lite स्मार्टफोन को कंपनी द्वारा ऑफिशियली टीज़ कर दिया गया है और कंपनी ने फोन के प्रोडक्ट पेज को शेयर करते हुए शाओमी 12 लाइट की लुक व डिजाईन से भी पर्दा उठा दिया है। यह स्मार्टफोन Xiaomi 12 series का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा। यह फोन Green, Pink और White कलर में लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने हालांकि फोन की स्पेसिफिकेशन्स को अभी भी पर्दे में ही रखा है लेकिन उम्मीद है कि आगे दी गई स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स हमें शाओमी 12 लाइट में देखने को मिलेंगे।

xiaomi 12 lite launch officially teased by company launch soon specs leaked

Xiaomi 12 Lite की स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi new phone की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आए लीक्स के अनुसार यह मोबाइल फोन 6.55 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च हो सकता है। यह स्क्रीन ओएलईडी पैनल वाली बताई गई है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। वहीं Xiaomi 12 Lite 5G फोन को Qualcomm Snapdragon 778G चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के मुताबिक यह स्मार्टफोन 8GB RAM और 256GB storage सपोर्ट करेगा तथा Android 12-based MIUI 13 पर काम करेगा।

xiaomi 12 lite launch officially teased by company launch soon specs leaked

Xiaomi 12 Lite में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। इस सेटअप में 108MP main camera, 8MP ultra-wide-angle camera और 2MP macro camera शामिल हो सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए शाओमी 12 लाइट में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 4,300mAh battery दी जा सकती है जो 67W fast-charging तकनीक के साथ मिलकर काम करेगी।

The post Xiaomi 12 Lite के लॉन्च की तैयारी हुई पूरी, जल्द मार्केट में एंट्री लेगा यह ताकतवर स्मार्टफोन, देखें डिजाईन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-12-lite-launch-officially-teased-by-company-launch-soon-specs-leaked/feed/ 0
50MP कैमरा और 12GB रैम के साथ ताकतवर Xiaomi 12 Pro 5G हुआ लॉन्च, जानें प्राइस और फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-12-pro-india-launch-price-sale-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-12-pro-india-launch-price-sale-specification/#respond Wed, 27 Apr 2022 07:49:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=79574 डिवाइस को इंडिया से पहले पिछले माह ग्लोबली मार्केट में पेश किया जा चुका है।

The post 50MP कैमरा और 12GB रैम के साथ ताकतवर Xiaomi 12 Pro 5G हुआ लॉन्च, जानें प्राइस और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में पिछले महीने मार्च में Xiaomi 12 सीरीज को लॉन्च किया था, जिसके अंदर तीन फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 12, Xiaomi 12 Pro, और Xiaomi 12X शामिल थे। वहीं, आज कंपनी ने एक इवेंट का आयोजन कर इस सीरीज के Xiaomi 12 Pro 5G स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। Xiaomi 12 Pro को कंपनी ने अपने सबसे प्रीमियम फ्लैगशिप के तौर पर लॉन्च किया है जो कि टॉप ऑफ द लाइन स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन हार्डवेयर से लैस है। इसमें सेल्फी स्नैपर के लिए एक छोटा पंच-होल कटआउट, पीछे एक बड़े आकार का प्राइमरी कैमरा लेंस, सुरक्षा के लिए एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद हैं। आइए आगे आपको इस फोन की कीमत, सेल और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी देते हैं।

Xiaomi 12 Pro 5G की कीमत

Xiaomi 12 Pro को दो रैम व स्टोरेज वेरिएंट में इंडिया लाया गया है। डिवाइस के 8GB + 256GB वर्जन की कीमत 62,999 रुपये और 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 66,999 रुपये है। फोन को कंपनी की ओर से Blue, Black और Purple कलर ऑप्शन में लाया गया है। 1 मई को दोपहर 12 बजे अमेजन और कंपनी की साइट पर शाओमी फैन के लिए स्पेशल सेल होगी।

xiaomi-12-pro-india-launch-price

Xiaomi 12 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन्स

फोन के खास फीचर्स की बात करें तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 2K AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 8 Gen1 चिपसेट, पीछे की तरफ 50MP + 50MP + 50MP ट्रिपल कैमरा, 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, डॉल्बी विजन डिस्प्ले एक्सपीरियंस और 32MP सेल्फी स्नैपर शामिल हैं।

xiaomi-12-pro-price-india

  • डिसप्ले: Xiaomi 12 Pro 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट, 3200 x 1440 पिक्सल रेजोल्यूशन, 480Hz टच सैंपलिंग रेट, 1500nits पीक ब्राइटनेस, डॉल्बी विजन, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस और HDR10+ के साथ 6.73-इंच 2K AMOLED डिस्प्ले है।
  • प्रोसेसर व रैम/स्टोरेज: हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन1 चिपसेट द्वारा संचालित है जो एड्रेनो जीपीयू के साथ है। यह 12GB LPDDR5 रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज तक पैक करता है।

xiaomi-12-pro-sale-india-price

  • कैमरा: Xiaomi 12 Pro 5G में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरे हैं, जिसमें f/1.9 अपर्चर वाला 50MP Sony IMX707 प्राइमरी सेंसर, OIS, LED फ्लैश, 50MP Samsung JN1 अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा 115-डिग्री FoV के साथ 50MP टेलीफोटो लेंस दिया है जो कि 2x ऑप्टिकल ज़ूम से लैस है। वहीं, सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 32MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है।
  • बैटरी और ओएस: Xiaomi 12 Pro 5G बॉक्स से बाहर MIUI 13 कस्टम स्किन के साथ Android 12 OS पर कार्य करता है। साथ ही यह 120W फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस सेकेंड चार्ज और 10W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,600mAh की बैटरी से लैस है।

xiaomi-12-pro-sale-india

  • कनेक्टिविटी: कनेक्टिविटी फीचर के तौर पर इस फोन में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6ई, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन हारमोन कार्डन स्पीकर, एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और एक एडिशनल 2900 मिमी² वीसी और 3 बड़ी गर्मी अपव्यय ग्रेफाइट शीट से लैस है।

The post 50MP कैमरा और 12GB रैम के साथ ताकतवर Xiaomi 12 Pro 5G हुआ लॉन्च, जानें प्राइस और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-12-pro-india-launch-price-sale-specification/feed/ 0
27 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा शाओमी का सबसे पावरफुल और प्रीमियम मोबाइल फोन Xiaomi 12 Pro 5G https://www.91mobiles.com/hindi/27-april-india-launch-date-xiaomi-12-pro-5g-phone-know-specifications-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/27-april-india-launch-date-xiaomi-12-pro-5g-phone-know-specifications-price-sale/#respond Tue, 12 Apr 2022 07:41:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=78731 Xiaomi 12 Pro 5G के साथ-साथ Xiaomi 12 और Xiaomi 12X भी इंडिया में लॉन्च हो सकते हैं।

The post 27 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा शाओमी का सबसे पावरफुल और प्रीमियम मोबाइल फोन Xiaomi 12 Pro 5G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi कंपनी भारत के फ्लैगशिप मोबाइल बाजार में लंबे समय से शांत बैठी थी। मी फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे थी कि कब शाओमी पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स वाला दमदार फोन लॉन्च करेगी जो Realme, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप डिवाईसेज़ को टक्कर देगा। इस इंतजार को खत्म करते हुए आज शाओमी इंडिया ने घोषणा कर दी है कि कंपनी आने वाली 27 अप्रैल को Xiaomi 12 Pro 5G फोन भारत में लॉन्च करने वाली है। प्रीमियम कैटेगरी वाला यह शाओमी फोन Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट की ताकत के साथ इंडियन मार्केट में एंट्री लेगा।

Xiaomi 12 Pro 5G इंडिया लॉन्च

शाओमी ने आधिकारिक तौर पर बता दिया है कि कंपनी आने वाली 27 अप्रैल को इंडिया में अपनी नंबर सीरीज़ का सबसे लेटेस्ट और ताकतवर मोबाइल फोन लॉन्च करने वाली है जो Xiaomi 12 Pro 5G नाम के साथ भारतीय बाजार में एंट्री लेगा। कंपनी की ओर से लॉन्च टाईम व सेल से जुड़ी डिटेल्स अभी नहीं बताई गई है। वहीं दूसरी ओर उम्मीद की जा रही है कि 27 अप्रैल को Xiaomi 12 Pro 5G के साथ-साथ Xiaomi 12 और Xiaomi 12X भी इंडिया में लॉन्च हो सकते हैं।

Xiaomi 12 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन्स

चीनी बाजार में शाओमी 12 प्रो स्मार्टफोन 3200 × 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.73 इंच 2के डिसप्ले पर लॉन्च हुआ था जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 480हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। इस फोन की स्क्रीन ई5 एमोलेड एलटीपीओ पैनल पर बनाई गई है जो इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक भी सपोर्ट करती है तथा कोर्निंग गोरिल्ला विक्टस से प्रोटेक्टेड है। एंडरॉयड 12 आधारित मीयूआई 13 के साथ यह फोन 3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर तथा 4एनएम फेब्रिकेशन पर बने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट पर रन करता है।

फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 12 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें तीनों कैमरा सेंसर 50 मेगापिक्सल के हैं। रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 50 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स707 7पी लेंस हैं जिसके साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 50 मेगापिक्सल का ही अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह शाओमी फोन 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। शाओमी 12 प्रो को कंपनी ने अपनी खास CyberFocus तकनीक के साथ बाजार में उतारा है।

27 April india launch date Xiaomi 12 Pro 5G phone know specifications price sale

Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन में 4,600एमएएच बैटरी दी गई है जो 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ ही 50वॉट वायरलेस चार्जिंग और 10वॉट रिवर्स वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करती है। चीनी बाजार में यह शाओमी फोन 12 जीबी तक की रैम मैमोरी और 256 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। वहां के हिसाब से इस फोन का शुरूआती प्राइस तकरीबन 55,000 रुपये और सबसे बड़े मॉडल का दाम 63,000 रुपये के करीब है। उम्मीद है कि Xiaomi 12 Pro 5G इंडिया में भी इन्हीं स्पेसिफिकेशन्स पर लॉन्च होगा।

The post 27 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा शाओमी का सबसे पावरफुल और प्रीमियम मोबाइल फोन Xiaomi 12 Pro 5G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/27-april-india-launch-date-xiaomi-12-pro-5g-phone-know-specifications-price-sale/feed/ 0