Xiaomi 13 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 06 Mar 2023 10:49:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 आ रहे हैं Xiaomi 13 5G और Xiaomi 13 Pro, इस दिन लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-13-series-launch-rescheduled-for-december-11/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-13-series-launch-rescheduled-for-december-11/#comments Thu, 08 Dec 2022 11:25:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=93599 Xiaomi 13 5G और Xiaomi 13 Pro 11 दिसंबर को लॉन्च होंगे।

The post आ रहे हैं Xiaomi 13 5G और Xiaomi 13 Pro, इस दिन लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi 13 series 11​ दिसंबर को लॉन्च होने जा रही है। पहले यह स्मार्टफोन सीरीज़ 1 दिसंबर को मार्केट में आनी थी लेकिन चीन के पूर्व प्रधानमंत्री Jiang Zemin का निधन हो जाने के चलते शाओमी 13 सीरीज़ का लॉन्च टाल दिया गया। वहीं अब कंपनी ने इस पावरफुल सीरीज़ की नई लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है। Xiaomi 13 5G और Xiaomi 13 Pro 5G 11 दिसंबर को लॉन्च होंगे। वहीं उम्मीद है कि शाओमी 13 सीरीज़ के साथ MIUI 14 और Xiaomi Watch S2 और Xiaomi Buds 4 TWS earbuds भी बाजार में उतारे जा सकते हैं।

Xiaomi 13 series Launch

शाओमी कंपनी ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है कि कंपनी आने वाली 11 दिसंबर को अपनी नई शाओमी 13 सीरीज़ पेश करने जा रही है। इस दिन यह स्मार्टफोन सीरीज़ चीन में लॉन्च होगी जो बाद में अन्य बाजारों में एंट्री लेगी। कंपनी ने हालांकि सीरीज़ में शामिल होने वाले स्मार्टफोंस के नाम से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन उम्मीद है कि 11 दिसंबर को Xiaomi 13 5G और Xiaomi 13 Pro स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। Xiaomi 13 series Launch Event 11 दिसंबर की शाम 7 बजे होगा जो भारतीय समयानुसार 4 बजकर 30 मिनट पर होगा।

Xiaomi 13 series launch rescheduled for December 11

Xiaomi 13 5G और Xiaomi 13 Pro में कैसी होगी स्पेसिफिकेशन्स?

शाओमी 13 5जी फोन और शाओमी 13 प्रो को लेकर बताया गया है कि ये दोनों स्मार्टफोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट पर लॉन्च किए जाएंगे। गौरतलब है कि यह प्रोसेसर 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स बना होगा जो हैवी प्रोसेसिंग को भी बड़ी आसानी से हैंडल कर पाएगा। साथ ही इन दोनों स्मार्टफोंस में लेटेस्ट एंड्रॉयड 13 ओएस तथा साथ ही कंपनी की बिल्कुल नया मीयूआई 14 भी दिया जा सकता है। बता दें कि मीयूआई 14 भी इन दोनों स्मार्टफोंस के साथ इसी लॉन्च ईवेंट में पेश किया जा सकता है।

Xiaomi 13 series launch rescheduled for December 11

अन्य फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डालें तो सामने आए लीक्स के अनुसार Xiaomi 13 5G में जहां 6.2-इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी जा सकती है वहीं Xiaomi 13 Pro स्मार्टफोन को 6.7-इंच की एलटीपीओ ई6 एमोलेड डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। ये दोनों मोबाइल फोन पंच-होल डिस्प्ले पर लॉन्च किए जा सकते हैं जो 2के रेज्ल्यूशन सपोर्ट करेंगे तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेंगे।

Xiaomi 13 series launch rescheduled for December 11

फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 13 Pro में 50MP Sony IMX989 प्राइमरी सेंसर के साथ 50MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एक टेलीफोट लेंस दिया जा सकता है। वहीं Xiaomi 13 5G फोन को 50MP Sony IMX800 रियर कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए शाओमी 13 5जी फोन और शाओमी 13 प्रो 5जी फोन दोनों में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

Xiaomi 13 series launch rescheduled for December 11

Xiaomi 13 5G और Xiaomi 13 Pro फोन पावर बैकअप के लिए मामले में भी दमदार साबित हो सकते हैं। सामने आई डिटेल्स के अनुसार इन दोनों स्मार्टफोंस में 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है। शाओमी 13 5जी में जहां 4,700एमएएच बैटरी दिए जाने की बात कही गई है वहीं शाओमी 13 प्रो को 4,800एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह दोनों स्मार्टफोन आईपी68 रेटिड हो सकते हैं जिससे ये वॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ बन जाएंगे।

The post आ रहे हैं Xiaomi 13 5G और Xiaomi 13 Pro, इस दिन लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-13-series-launch-rescheduled-for-december-11/feed/ 2
Xiaomi 13 series और iQOO 11 series का लॉन्च हुआ कैंसिल, जानें क्या है वजह https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-13-series-and-iqoo-11-series-launch-cancelled-know-the-reason-why/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-13-series-and-iqoo-11-series-launch-cancelled-know-the-reason-why/#respond Thu, 01 Dec 2022 05:25:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=93116 शाओमी 13 5जी, शाओमी 13 प्रो, आईकू 11 5जी, आईकू 11 प्रो और आईकू नियो 7 एसई का लॉन्च कैंसिल हो गया है अब ये सभी मोबाइल फोन बाद में बाजार में आएंगे।

The post Xiaomi 13 series और iQOO 11 series का लॉन्च हुआ कैंसिल, जानें क्या है वजह first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi 13 series आज 1 दिसंबर को लॉन्च होने वाली थी जिसके तहत Xiaomi 13 5G और Xiaomi 13 Pro स्मार्टफोन बाजार में उपलब्ध होते। वहीं कल यानी 2 दिसंबर को iQOO 11 series मार्केट में उतारी जानी थी जिसके तहत iQOO 11 5G और iQOO 11 Pro 5G फोन के साथ ही iQOO Neo 7 SE स्मार्टफोन भी आता। लेकिन अब इन दोनों ही स्मार्टफोन सीरीज़ का लॉन्च कैंसिल हो गया है। शाओमी 13 5जी, शाओमी 13 प्रो, आईकू 11 5जी, आईकू 11 प्रो और आईकू नियो 7 एसई का लॉन्च कैंसिल हो गया है अब ये सभी मोबाइल फोन बाद में बाजार में आएंगे।

क्यों कैंसिल हुआ शाओमी 13 और आईकू 11 का लॉन्च ईवेंट?

Xiaomi 13 सीरीज़ आज 1 दिसंबर को तथा iQOO 11 सीरीज़ और iQOO Neo 7 SE कल 2 दिसंबर को लॉन्च होना था, लेकिन अब शाओमी और आईकू दोनों कपंनियों ने अपने लॉन्च ईवेंट को कैंसिल कर दिया है। दरअसल चीन के पूर्व प्रधानमंत्री former Chinese President Jiang Zemin का निधन हो गया है। यह पूरे चीन के लिए राष्ट्रीय शोक है और इसीलिए Xiaomi और iQOO दोनों कंपनियों ने अपने लॉन्च ईवेंट कैंसिल कर दिए हैं।

xiaomi 13 series and iqoo 11 series launch cancelled know the reason why

iQoo Neo 7 SE specifications

विभिन्न लीक्स में सामने आई डिटेल्स की बात करें तो आईकू नियो 7 एसई स्मार्टफोन 12 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च होगा तथा 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। हालांकि साथ ही इस मोबाइल फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट तथा 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी मार्केट में उतारे जा सकते हैं। कंपनी मीडियाटेक डिमेनसिटी 8200 चिपसेट की पुष्टि कर चुकी है। बता दें कि यह प्रोसेसर 5जी बैंड्स सपोर्ट करता है।

120W Fast Charging smartphone iQOO Neo 7 SE to Launch on 2 december with MediaTek Dimensity 8200 SoC
iQOO Neo 7

iQoo Neo 7 SE स्मार्टफोन ग्लॉस पैनल पर बना होगा जिसमें पंच-होल स्टाईल वाला एमोलेड डिस्प्ले दी जाएगी। लीक के अनुसार इसका स्क्रीन साईज 6.78 इंच होगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए आईकू नियो 7 एसई में 50 मेेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए iQoo Neo 7 SE में 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी दिए जाने की बात भी सामने आ चुकी है।

Xiaomi 13 Pro Specification

शाओमी 13 प्रो को लेकर कहा गया है कि यह मोबाइल फोन 2के रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की बड़ी एलटीपीओ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। Xiaomi 13 Pro 5G Phone को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 12 जीबी तक की रैम मैमोरी और 512 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज देखने को​ मिल सकती है।

xiaomi 13 series and iqoo 11 series launch cancelled know the reason why

Xiaomi 13 Pro 5G में ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है जिसमें सभी कैमरा सेंसर 50 मेगापिक्सल दिए जाने की बात सामने आई है। लीक के अनुसार Xiaomi 13 Pro 50MP Sony IMX989 1-inch sensor + 50MP ultrawide camera + 50MP telephoto camera सपोर्ट करेगा। वहीं फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 120वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस 4,800एमएएच बैटरी देखने को मिल सकती है।

The post Xiaomi 13 series और iQOO 11 series का लॉन्च हुआ कैंसिल, जानें क्या है वजह first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-13-series-and-iqoo-11-series-launch-cancelled-know-the-reason-why/feed/ 0
1 दिसंबर को लॉन्च होगी Xiaomi 13 series, साथ में आएगा MIUI 14, Watch S2 और Buds 4 TWS https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-13-series-launch-date-1-december-with-miui-14-watch-s2-and-buds-4-tws-earbuds/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-13-series-launch-date-1-december-with-miui-14-watch-s2-and-buds-4-tws-earbuds/#respond Mon, 28 Nov 2022 05:03:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=92886 xiaomi-13-series-launch-date-1-december-with-miui-14-watch-s2-and-buds-4-tws-earbuds

The post 1 दिसंबर को लॉन्च होगी Xiaomi 13 series, साथ में आएगा MIUI 14, Watch S2 और Buds 4 TWS first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi 13 series 1 दिसंबर को लॉन्च होगी। कंपनी ने आधिकारिक घोषणा कर दी है कि वह साल के आखिरी महीने की पहली तारीख को अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज़ टेक मंच पर पेश करने जा रही है। Xiaomi 13 5G और Xiaomi 13 5G Pro 1 दिसंबर को लॉन्च होंगे। शाओमी की ओर से बताया गया है कि शाओमी 13 सीरीज़ के साथ ही 1 दिसंबर को MIUI 14 और Xiaomi Watch S2 और Xiaomi Buds 4 TWS earbuds भी चीन में लॉन्च हो सकते हैं।

Xiaomi 13 series Launch Date

शाओमी कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि कंपनी आने वाली 1 दिसंबर को टेक मंच पर अपनी आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज़ Xiaomi 13 series लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने हालांकि सीरीज़ में शामिल होने वाले मोबाइल फोंस के नाम से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन उम्मीद है कि सीरीज़ के तहत शाओमी 13 5जी और शाओमी 13 प्रो 5जी फोन लॉन्च होंगे। वहीं 1 दिसंबर को शाओमी 13 सीरीज़ के साथ मीयूआई 14, मी वॉच एस2 और शाओमी बड्स 4 इयरबड भी चीनी मार्केट में उतारे जाएंगे।

Xiaomi 13 Pro Specifications details leak

Xiaomi 13 series

जैसी कि हमने उपर बताया कि कंपनी ने अभी तक अपनी शाओमी 13 सीरीज़ में शामिल होने वाले स्मार्टफोंस के नाम से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन अगर लीक्स की बात करें तो विभिन्न रिपोर्ट्स में यह सामने आया है कि कंपनी अपनी इस सीरीज़ में Xiaomi 13, Xiaomi 13 Pro, Xiaomi 13X और Xiaomi 13S Ultra स्मार्टफोन जोड़ सकती है। शाओमी 13 प्रो इस सीरीज़ का सबसे बड़ा मॉडल होगा। इस शाओमी मोबाइल की अनुमानित स्पेसिफिकेशन्स आगे शेयर की गई है। यह भी पढ़ें: लॉन्च से पहले ही सामने आया Realme 10 Pro 5G Series India Price, 8 दिसंबर को होगी भारत में एंट्री, देखें दाम

Xiaomi 13 Pro Specification

शाओमी 13 प्रो को लेकर कहा गया है कि यह मोबाइल फोन 2के रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की बड़ी एलटीपीओ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह स्क्रीन ई6 एमोलेड पैनल पर बनी होगी तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। हालांकि यह स्क्रीन वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर बनी होगी या फिर पंच-होल स्टाईल वाली होगी इस बारे में कोई डिटेल सामने नहीं आई है लेकिन हमें पंच-होल डिस्प्ले की उम्मीद है।।

xiaomi-13-series-launch-date-1-december-with-miui-14-watch-s2-and-buds-4-tws-earbuds

Xiaomi 13 Pro 5G Phone को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि इसे अभी तक का सबसे पावरफुल प्रोसेसर बताया जा रहा है जो OnePlus 11 series, Samsung Galaxy S23 series और iQOO 11 series में भी देखने को मिल सकता है। वहीं शाओमी 13 प्रो स्मार्टफोन में 12 जीबी तक की रैम मैमोरी और 512 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है।

xiaomi-13-series-launch-date-1-december-with-miui-14-watch-s2-and-buds-4-tws-earbuds

शाओमी 13 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है जिसमें सभी कैमरा सेंसर 50 मेगापिक्सल दिए जाने की बात सामने आई है। लीक के अनुसार Xiaomi 13 Pro 50MP Sony IMX989 1-inch sensor + 50MP ultrawide camera + 50MP telephoto camera सपोर्ट करेगा। वहीं फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 120वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस 4,800एमएएच बैटरी देखने को मिल सकती है।

The post 1 दिसंबर को लॉन्च होगी Xiaomi 13 series, साथ में आएगा MIUI 14, Watch S2 और Buds 4 TWS first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-13-series-launch-date-1-december-with-miui-14-watch-s2-and-buds-4-tws-earbuds/feed/ 0