Xiaomi 17 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 17 Mar 2026 14:39:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 200MP कैमरा वाला फोन Xiaomi 17 Ultra आज से बिकेगा! Xiaomi 17 5G फोन पर भी मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-17-and-xiaomi-17-ultra-sale-in-india-starts-with-massive-rs-10000-discount-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-17-and-xiaomi-17-ultra-sale-in-india-starts-with-massive-rs-10000-discount-offer/#respond Wed, 18 Mar 2026 02:30:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=192394 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

शाओमी 17 सीरीज 11 मार्च को इंडिया में लॉन्च हुए थी जिसके तहत Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra स्मार्टफोन आए ​थे। आज 18 मार्च से ये दोनों फ्लैगशिप स्मार्टफोन इंडिया में ओपन सेल के लिए उपलब्ध हो रहे हैं। फर्स्ट सेल में ही कंपनी शाओमी 17 और 17 अल्ट्रा पर भारी डिस्काउंट और आर्कषक […]

The post 200MP कैमरा वाला फोन Xiaomi 17 Ultra आज से बिकेगा! Xiaomi 17 5G फोन पर भी मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी 17 सीरीज 11 मार्च को इंडिया में लॉन्च हुए थी जिसके तहत Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra स्मार्टफोन आए ​थे। आज 18 मार्च से ये दोनों फ्लैगशिप स्मार्टफोन इंडिया में ओपन सेल के लिए उपलब्ध हो रहे हैं। फर्स्ट सेल में ही कंपनी शाओमी 17 और 17 अल्ट्रा पर भारी डिस्काउंट और आर्कषक ऑफर्स लेकर आई है। नए मोबाइल पर पैसों का फायदा भी होगा और कई फ्री गिफ्ट भी मिलेंगे। फोन सेल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Xiaomi 17 की बात पहले करें तो यह मोबाइल 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज पर लॉन्च हुआ है। 256जीबी मेमोरी वाले फोन का रेट 89,999 रुपये और 512जीबी का लॉन्च प्राइस 99,999 रुपये है। लिमिटेड टाइम पीरियड के लिए कंपनी 256GB के रेट पर ही 512GB वेरिएंट दे रही है। यानी देखा जाए जो 512जीबी मेमोरी वाले फोन पर 10,000 रुपये का डिस्कांउट दिया जा रहा है। शाओमी 17 को Black, Ice Blue और Venture Green कलर में पाया जा सकता है।

Xiaomi 17 Ultra का प्राइस 1,39,999 रुपये है। कंपनी ने इसे 16GB RAM + 512GB storage पर लॉन्च किया है। आज से इस मोबाइल की सेल शुरू हो रही है और ब्रांड द्वारा सीधे 10,000 रुपये की छूट दी जा रही है। डिस्काउंट के बाद शाओमी 17 अल्ट्रा का इफेक्टिव प्राइस 1,29,999 रुपये पड़ेगा। यह मोबाइल Black और White कलर में खरीदा जा सकता है।

शाओमी 17 और शाओमी 17 अल्ट्रा स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को 3 महीने का Youtube Premium सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगी। इसके साथ ही कंपनी Spotify Premium का 4 महीने का सब्सक्रिप्शन फ्री देगी। शाओमी फोन चलाने वाले लोगों को स्कीम में 3 महीने का Google AI Pro ट्रायल प्रोग्राम भी प्राप्त होगा। दोनों फोंस पर 10,000 रुपये का डिस्काउंट बैंक ऑफर के तहत SBI और HDFC कार्ड्स पर पाया जा सकता है। नए शाओमी स्मार्टफोंन को कंपनी वेबसाइट और अमेजन से परचेज किया जा सकता है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Xiaomi 17 5G फोन क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 प्रोसेसर पर काम करता है जिसके साथ HyperOS 3.0 मौजूद है। वहीं हैवी गेमिंग के दौरान मोबाइल को हीट होने से रोकने के लिए इसमें 3D IceLoop system लगाया गया है। इस फोन में 6.3-इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसपर 1-120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए शाओमी 17 स्मार्टफोन में 50-मेगापिक्सल लाइट एंड शैडो हंटर 950 वाला ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट पर 50-मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है। पावर बैकअप के लिए ये वाला शाओमी स्मार्टफोन 6300mAh बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 100वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ ही 50वॉट वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। शाओमी 17 की विस्तृत जानकारी के लिए (यहां क्लिक) करें।

शाओमी 17 अल्ट्रा भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर काम करता है। वहीं बेहतर थर्मल कंडेक्टिविटी के लिए इसमें भी 3D Dual-Channel IceLoop सिस्टम दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए मोबाइल Adreno 840 जीपीयू सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6,000mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग और 50W wireless चार्जिंग के साथ रिवर्स वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है।

Xiaomi 17 Ultra ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है ​जिसमें 1-इंच 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा, 200 मेगापिक्सल periscope + telephoto लेंस और 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस लगा है। वहीं फ्रंट पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है। यह मोबाइल 6.9-इंच की 1.5K M10 OLED डिस्प्ले सपोर्ट करता है। इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और NFC सहित सैटेलाइट कम्युनिकेशन फीचर भी दिया गया है। फोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स के लिए (यहां क्लिक) करें।

Xiaomi 17 Ultra Price
Rs. 129,999
Go To Store
See All Prices

The post 200MP कैमरा वाला फोन Xiaomi 17 Ultra आज से बिकेगा! Xiaomi 17 5G फोन पर भी मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-17-and-xiaomi-17-ultra-sale-in-india-starts-with-massive-rs-10000-discount-offer/feed/ 0
Xiaomi 17 5G फोन इंडिया में लॉन्च! मिलेगी सुपर फास्ट 100W चार्जिंग, 6300mAh बैटरी और 50MP Front कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-xiaomi-17-price-in-india-features-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-xiaomi-17-price-in-india-features-and-specifications/#respond Wed, 11 Mar 2026 06:10:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=192015 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

शाओमी फैंस का इंतजार आज खत्म हो गया है। कंपनी ने अपनी पावरफुल ’17 सीरीज’ को भारतीय बाजार में उतार दिया है। ब्रांड की ओर से Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra इंडिया में लॉन्च कर दिए गए हैं। ये दोनों ही फ्लैगशिप स्मार्टफोन हैं जो Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 की ताकत से […]

The post Xiaomi 17 5G फोन इंडिया में लॉन्च! मिलेगी सुपर फास्ट 100W चार्जिंग, 6300mAh बैटरी और 50MP Front कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी फैंस का इंतजार आज खत्म हो गया है। कंपनी ने अपनी पावरफुल ’17 सीरीज’ को भारतीय बाजार में उतार दिया है। ब्रांड की ओर से Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra इंडिया में लॉन्च कर दिए गए हैं। ये दोनों ही फ्लैगशिप स्मार्टफोन हैं जो Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 की ताकत से लैस होकर आए हैं। इनसे पहले कोई भी शाओमी फोन इंडिया में इस चिपसेट पर लॉन्च ​नहीं किया गया है। 200MP Camera वाले शाओमी 17 अल्ट्रा की जानकारी आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं और शाओमी 17 5जी फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल आगे दी गई है।

शाओमी 17 एक कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.6:9 है। कंपनी ने इसे 2656 x 1220 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.3-इंच की छोटी स्क्रीन पर लॉन्च किया है। आजकल ज्यादा बड़े साइज वाले फोन को नापसंद कर रहे लोगों को यह काफी पसंद आ सकता है। फोन डिस्प्ले LTPO AMOLED पैनल पर बनी है जिसपर 1-120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ 3500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है।

Xiaomi 17 5G फोन एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो HyperOS 3.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें क्वालकॉम का 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना स्नेपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 3.63GHz से लेकर 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं हैवी गेमिंग के दौरान मोबाइल को हीट होने से रोकने के लिए इसमें 3D IceLoop system लगाया गया है।

फोटोग्राफी के लिए शाओमी 17 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें Leica लेंस लगे हैं। इसके बैक पैनल पर एफ/1.67 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल लाइट एंड शैडो हंटर 950 मेन सेंसर सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर और एफ/2.2 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मौजूद है। यूजर्स को Xiaomi 17 में 50-मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिलेगा।

पावर बैकअप के लिए Xiaomi 17 स्मार्टफोन में तगड़ी 6300mAh battery लगाई गई है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद इसपर लगातार 29 घंटे तक वीडियो देखी जा सकती है। शाओमी की मानें तो फोन को 1600 बार चार्ज करने के बाद भी बैटरी हेल्थ 80 प्रतिशत से नीचे नहीं जाएगी। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 100वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ ही 50वॉट वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

शाओमी 17 आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस वाला फोन है जिसमें यूजर्स को AI writing, AI search, HyperIsland और HyperConnect जैसे फीचर्स मिलेंगे। यह स्मार्टफोन IP69 रेटिंग के साथ बाजार में आया है जो इसे धूल व पानी से सुरक्षित रखने में मदद करता है। वहीं मोबाइल को मजबूती देने के लिए इसे Micro-curved Aluminium फ्रेम पर बनाया गया है। बताते चलें कि इस फोन का वजन केवल 191 ग्राम और थिकनेस 8.06mm है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और NFC जैसे विकल्प दिए गए हैं।

शाओमी 17 12GB RAM वाला 5G फोन है जो 256GB और 512GB स्टोरेज पर लाया गया है। मोबाइल प्राइस 89,999 रुपये है जिसमें 256जीबी मेमोरी मिलेगी। 13 मार्च से 17 मार्च के बीच यह स्मार्टफोल अर्ली बर्ड सेल के लिए उपलब्ध होगा जिसमें 9999 रुपये की फोन डैमेज प्रोटेक्शन फ्री में मिलेगी। वहीं 18 मार्च से Xiaomi 17 की ओपन सेल शुरू हो जाएगी। भारतीय बाजार में इसे Venture Green और Black कलर में खरीदा जा सकता है।

The post Xiaomi 17 5G फोन इंडिया में लॉन्च! मिलेगी सुपर फास्ट 100W चार्जिंग, 6300mAh बैटरी और 50MP Front कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-xiaomi-17-price-in-india-features-and-specifications/feed/ 0
200MP कैमरा, 50MP Selfie और Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ Xiaomi 17 Ultra इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/200mp-camera-phone-xiaomi-17-ultra-launched-in-india-with-snapdragon-8-elite-gen-5-know-price-features-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/200mp-camera-phone-xiaomi-17-ultra-launched-in-india-with-snapdragon-8-elite-gen-5-know-price-features-and-specifications/#respond Wed, 11 Mar 2026 05:49:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=192007 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

एक वक्त था जब Xiaomi लंबे समय तक ‘इंडिया का नंबर वन स्मार्टफोन’ का टाइटल अपने नाम करती रही थी। लेकिन समय के साथ मार्केट में कंपटीशन बढ़ा और शाओमी का यह ताज सरक गया। लेकिन अब एक फिर कंपनी ने इसी दिशा में कदम बढ़ाया है। आज भारतीय बाजार में फ्लैगशिप शाओमी 17 सीरीज […]

The post 200MP कैमरा, 50MP Selfie और Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ Xiaomi 17 Ultra इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एक वक्त था जब Xiaomi लंबे समय तक ‘इंडिया का नंबर वन स्मार्टफोन’ का टाइटल अपने नाम करती रही थी। लेकिन समय के साथ मार्केट में कंपटीशन बढ़ा और शाओमी का यह ताज सरक गया। लेकिन अब एक फिर कंपनी ने इसी दिशा में कदम बढ़ाया है। आज भारतीय बाजार में फ्लैगशिप शाओमी 17 सीरीज को पेश किया गया है जिसमें Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra लॉन्च हुए हैं। दोनों ही पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स और एडवांस फीचर्स वाले फोन हैं। शाओमी 17 की डिटेल्स यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है और सीरीज के अल्ट्रा मॉडल की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

शाओमी 17 अल्ट्रा को Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर लॉन्च किया गया है। यह इंडिया में लॉन्च होने वाला पहला शाओमी फोन है जो इस प्रोसेसर पर लाया गया है। Samsung Galaxy S26 Ultra, iQOO 15, OnePlus 15 और realme GT 8 Pro जैसे फ्लैगशिप फोन इसी चिपसेट पर काम करते हैं। यानी Xiaomi 17 Ultra सीधे भारतीय बाजार में मौजूद बेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोंस को टक्कर देगा।

गौरतलब है ​कि स्नेपड्रैगन त्रयह क्वालकॉम का 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.63GHz से लेकर 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। AI पावर के लिए इसमें Hexagon NPU और स्ट्रांग नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए X85 5G Modem RF System लगाया गया है। वहीं बेहतर थर्मल कंडेक्टिविटी के लिए शाओमी 17 अल्ट्रा में 3D Dual-Channel IceLoop सिस्टम भी दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यूजर्स को इस शाओमी स्मार्टफोन में Adreno 840 जीपीयू मिलेगा।

पावरफुल प्रोसेसर के बाद Xiaomi 17 Ultra की दूसरी सबसे बड़ी खूबी इसका कैमरा है। इस फोन में बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए शाओमी ने Leica के साथ हाथ मिलाया है। यह मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि शाओमी 17 अल्ट्रा दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें LOFIC HDR सपोर्ट करने वाला 1-इंच 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा लगाया गया है। यह एफ/1.67 अपर्चर वाला सेंसर है जो 6.3x तक अधिक लाइट कैप्चर कर सकता है।

शाओमी 17 अल्ट्रा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन है जो 4.3x periscope + 75-100mm telephoto लेंस है। इसके साथ 115° एफओवी वाला 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस लगाया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नया शाओमी स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। गौरतलब है कि यह शाओमी 17 अल्ट्रा 8K video रिकॉर्ड कर सकता है।

Xiaomi 17 Ultra 5G फोन को 2608 x 1200 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह M10 OLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1920Hz PWM डिमिंग और 3500nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। शानदार विजुअल क्वालिटी के लिए इसमें Dolby Vision और DC Dimming मौजूद है। फोन अनलॉकिंग के लिए 3D ultrasonic इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया गया है और स्क्रीन प्रोटेक्टशन के लिए Xiaomi Shield Glass 3.0 की लेयर चढ़ाई गई है।

पावर बैकअप के लिए यह नया शाओमी मोबाइल फोन 6,000mAh बैटरी से लैस कर इंडियन मार्केट में उतारा गया है। कंपनी का कहना है कि 1600 बार चार्ज करने के बाद भी इसकी बैटरी हेल्थ 80 प्रतिशत से उपर ही रहेगी। ब्रांड की मानें तो फुल चार्ज करने के बाद यह नॉर्मल यूज में 1.5 दिन आराम से निकाल सकता है। फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W HyperCharge फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। वहीं साथ ही शाओमी 17 अल्ट्रा में 50W wireless चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है। यूजर्स को इस शाओमी फोन में रिवर्स वायरलेस चार्जिंग तकनीक भी मिलेगी।

शाओमी 17 अल्ट्रा एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो HyperOS 3.0 के साथ मिलकर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और NFC सहित सैटेलाइट कम्युनिकेशन फीचर भी दिया गया है। ग्राहकों को फोन में Infrared सेंसर, 4-microphone, Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर्स जैसे टूल्स भी मिलेंगे। मोबाइल को पानी से बचाने के लिए इसे IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है।

xiaomi-17-ultra-china-launch-date-25-december-confirmed

शाओमी 17 अल्ट्रा 1,39,999 रुपये का फोन है। इस मोबाइल में 16GB RAM + 512GB Storage दी गई है। यह शाओमी स्मार्टफोन 13 मार्च को बिक्री के लिए उपलब्ध होगा जिसे Black और White कलर में परचेज किया जा सकेगा। शुरुआती सेल में कंपनी Xiaomi 17 Ultra पर 10 हजार रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर देगी जिसके बाद मोबाइल का इफेक्टिव प्राइस 1,29,999 रुपये पड़ेगा।

The post 200MP कैमरा, 50MP Selfie और Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ Xiaomi 17 Ultra इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/200mp-camera-phone-xiaomi-17-ultra-launched-in-india-with-snapdragon-8-elite-gen-5-know-price-features-and-specifications/feed/ 0
11 मार्च को इंडिया में लॉन्च होंगे Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra, मिलेंगे एडवांस फीचर्स और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/17-march-xiaomi-17-and-xiaomi-17-ultra-launch-date-in-india-confirmed-after-mwc-2026-global-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/17-march-xiaomi-17-and-xiaomi-17-ultra-launch-date-in-india-confirmed-after-mwc-2026-global-launch/#respond Sun, 01 Mar 2026 07:03:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=191274 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

MWC 2026 के मंच से शाओमी ने अपनी ’17 सीरीज’ को चीन से बाहर लाते हुए ग्लोबल मंच पर पेश कर दिया है। सीरीज के तहत Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra स्मार्टफोन लाए गए हैं। ग्लोबल लॉन्च के साथ ही कंपनी ने अनाउंस कर दिया है कि ये दोनों शाओमी फोन अगले सप्ताह भारतीय […]

The post 11 मार्च को इंडिया में लॉन्च होंगे Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra, मिलेंगे एडवांस फीचर्स और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

MWC 2026 के मंच से शाओमी ने अपनी ’17 सीरीज’ को चीन से बाहर लाते हुए ग्लोबल मंच पर पेश कर दिया है। सीरीज के तहत Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra स्मार्टफोन लाए गए हैं। ग्लोबल लॉन्च के साथ ही कंपनी ने अनाउंस कर दिया है कि ये दोनों शाओमी फोन अगले सप्ताह भारतीय बाजार में भी उतार दिए जाएंगे। ब्रांड की ओर से जानकारी दी गई है कि शाओमी 17 और शाओमी 17 अल्ट्रा 11 मार्च को इंडिया में लॉन्च होंगे। ये दोनों ही हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स वाले फ्लैगशिप फोन हैं और भारत में Xiaomi 17 Ultra प्राइस 1 लाख रुपये से भी अ​धिक रखा जाएगा। दोनों मोबाइल फोंस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

शाओमी 17 और शाओमी 17 अल्ट्रा की पूरी डिटेल मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 के मंच से दी जा चुकी है। अब 11 मार्च को इन नए मोबाइल्स का इंडियन प्राइस अनाउंस किया जाएगा। Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra के साथ ही इस दिन Xiaomi Pad 8 भी इंडियन मार्केट में उतारा जाएगा। अगर कीमत की ही बात करें तो अनुमान के अनुसार शाओमी 17 की शुरुआती कीमत 60 हजार रुपये के करीब रखी जा सकती है और शाओमी 17 अल्ट्रा का प्राइस सवा लाख रुपये के करीब मिल सकता है। बहरहाल नए शाओमी प्रोडक्ट्स की वास्तविक कीमत के लिए 11 मार्च का इंतजार करना होगा।

Xiaomi 17 Ultra की बात करें तो यह Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च होने वाला इंडिया का पहला शाओमी स्मार्टफोन होगा। हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 3D Dual-Channel IceLoop सिस्टम मिलेगा। यह मोबाइल एंड्रॉयड 16 आधारित HyperOS 3.0 पर पेश किया जाएगा। शाओमी 17 अल्ट्रा इंडिया में 6,000mAh बैटरी पर बिकेगा जिसके साथ 50W वायरलेस और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग भी मिलेगी।

शाओमी 17 अल्ट्रा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल Light Fusion 1050L सेंसर के साथ 200 मेगापिक्सल telephoto लेंस और 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस दिया गया है और फ्रंट पैनल पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है। Xiaomi 17 Ultra में 6.9-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन लगी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500nits पीक ब्राइटनेस दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और NFC सहित सैटेलाइट कम्युनिकेशन भी दिया गया है।

Xiaomi 17 की बात करें तो इस स्मार्टफोन को भी क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को 6330mAh बैटरी पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 100W फास्ट वायर्ड चर्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग तकनीक से लैस किया जाएगा। इस फोन को 6.3-इंच स्क्रीन की OLED पर लाया जाएगा जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500निट्स पीक ब्राइटनेस मिलेगी।

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.67 अपर्चर और 23mm वाला लाइट एंड शैडो हंटर 950 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर सेंसर लगाया जाएगा जिसके साथ एफ/2.0 अपर्चर और 60mm वाला Samsung JN5 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर और एफ/2.2 अपर्चर व 17mm OV50M 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिलेगा। Xiaomi 17 को 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा पर लॉन्च किया जाएगा।

The post 11 मार्च को इंडिया में लॉन्च होंगे Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra, मिलेंगे एडवांस फीचर्स और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/17-march-xiaomi-17-and-xiaomi-17-ultra-launch-date-in-india-confirmed-after-mwc-2026-global-launch/feed/ 0
Xiaomi 17 Ultra ग्लोबली लॉन्च, 200MP Camera के साथ है पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-17-ultra-launched-in-india-with-200mp-leica-camera-and-snapdragon-8-elite-gen-5/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-17-ultra-launched-in-india-with-200mp-leica-camera-and-snapdragon-8-elite-gen-5/#respond Sat, 28 Feb 2026 13:54:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=191264 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Xiaomi ने लंबे समय भारत में अपनी कोई तगड़ी चाल चली है। दरअसल कंपनी की ओर से शाओमी 17 सीरीज पेश की गई है जिसके तहत दो नए स्मार्टफोन Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra इंडिया में पेश कर दिए गए हैं और 11 मार्च को इनकी कीमत अनाउंस कर दी जाएगी। MWC 2026 के […]

The post Xiaomi 17 Ultra ग्लोबली लॉन्च, 200MP Camera के साथ है पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने लंबे समय भारत में अपनी कोई तगड़ी चाल चली है। दरअसल कंपनी की ओर से शाओमी 17 सीरीज पेश की गई है जिसके तहत दो नए स्मार्टफोन Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra इंडिया में पेश कर दिए गए हैं और 11 मार्च को इनकी कीमत अनाउंस कर दी जाएगी। MWC 2026 के मंच से इन्हें ग्लोबल मार्केट में उतारा गया है। शाओमी 17 की डिटेल्स आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं और शाओमी 17 अल्ट्रा की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आगे दी गई है।

यह इंडिया में लॉन्च होने वाला पहला शाओमी फोन है जो Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर काम करता है। गौरतलब है ​कि यह क्वालकॉम का 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.63GHz से लेकर 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। AI पावर के लिए इसमें Hexagon NPU और स्ट्रांग नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए X85 5G Modem RF System लगाया गया है।

बेहतर थर्मल कंडेक्टिविटी के लिए इसमें 3D Dual-Channel IceLoop सिस्टम मौजूद है। ग्राफिक्स के लिए शाओमी 17 अल्ट्रा Adreno 840 जीपीयू सपोर्ट करता है। शाओमी 17 अल्ट्रा एंड्रॉयड 16 आधारित HyperOS 3.0 पर लाया गया है।

Xiaomi 17 Ultra Leica लेंस के साथ आया है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर एफ/1.67 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Light Fusion 1050L मेन सेंसर दिया गया है। शाओमी 17 अल्ट्रा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन है जो 4.3x periscope telephoto लेंस है। इसके साथ 115° एफओवी वाला 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस लगाया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह शाओमी स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। गौरतलब है कि यह शाओमी 17 अल्ट्रा 8K video रिकॉर्ड कर सकता है।

शाओमी 17 अल्ट्रा 5जी फोन को 2608 x 1200 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लाया गया है। यह M10 OLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1920Hz PWM डिमिंग और 3500nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। बेहतर विजुअल क्वालिटी के लिए इसमें Dolby Vision और DC Dimming मौजूद है। फोन अनलॉकिंग के लिए 3D ultrasonic इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया गया है और स्क्रीन प्रोटेक्टशन के लिए Xiaomi Shield Glass 3.0 की लेयर चढ़ाई गई है।

पावर बैकअप के लिए Xiaomi 17 Ultra 5G फोन 6,000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। बताते चलें कि चाइना में इस स्मार्टफोन को 6,800mAh बैटरी पर लॉन्च किया गया था। यानी भारतीयों को छोटी बैटरी मिलेगी। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह शाओमी स्मार्टफोन 50W wireless चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस है और साथ ही इसमें रिवर्स वायरलेस चार्जिंग तकनीक भी मिलती है।

कनेक्टिविटी के लिए शाओमी 17 अल्ट्रा में Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और NFC सहित सैटेलाइट कम्युनिकेशन भी दिया गया है। इस फोन में Infrared सेंसर, 4-microphone, Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर्स जैसे टूल्स भी मौजूद हैं। यह IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग वाला फोन है जो इसे डस्टप्रूफ और वॉटरप्रूफ बनाता है। इस शाओमी फोन से Apple iPhone और Mac भी कनेक्ट व कंट्रोल किए जा सकते हैं।

The post Xiaomi 17 Ultra ग्लोबली लॉन्च, 200MP Camera के साथ है पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-17-ultra-launched-in-india-with-200mp-leica-camera-and-snapdragon-8-elite-gen-5/feed/ 0
Xiaomi 17 इंडिया में 28 फरवरी को होगा लॉन्च! मिलेगा 50MP फ्रंट कैमरा, बड़ी बैटरी और पावरफुल Snapdragon प्रोसेसर https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-17-launch-date-in-india-28-feb-announced-know-phone-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-17-launch-date-in-india-28-feb-announced-know-phone-specifications/#respond Tue, 24 Feb 2026 12:02:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=190959 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

शाओमी ने अनाउंस कर दिया है कि वह इंडिया में अपनी नई ‘नंबर सीरीज’ लेकर आ रही है। इस सीरीज में दो फ्लैगशिप फोन Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra लॉन्च किए जाएंगे। शाओमी 17 अल्ट्रा जहां 1 लाख से अधिक का फोन होगा, वहीं शाओमी 17 को 70 हजार रुपये तक की रेंज में […]

The post Xiaomi 17 इंडिया में 28 फरवरी को होगा लॉन्च! मिलेगा 50MP फ्रंट कैमरा, बड़ी बैटरी और पावरफुल Snapdragon प्रोसेसर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी ने अनाउंस कर दिया है कि वह इंडिया में अपनी नई ‘नंबर सीरीज’ लेकर आ रही है। इस सीरीज में दो फ्लैगशिप फोन Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra लॉन्च किए जाएंगे। शाओमी 17 अल्ट्रा जहां 1 लाख से अधिक का फोन होगा, वहीं शाओमी 17 को 70 हजार रुपये तक की रेंज में लाया जा सकता है। इस मोबाइल के भारतीय बाजार में आने से पहले ही Xiaomi 17 की स्पेसिफिकेशन्स इंटरनेट पर लीक हो गई है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

शाओमी 17 को लेकर कहा जा रहा है कि यह मोबाइल क्वालकॉम के सबसे पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर लाया जा सकता है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 3.63GHz से लेकर 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इंडिया में OnePlus 15, iQOO 15 और realme GT 8 Pro इसी प्रोसेसर पर काम करते हैं।

यानी कहा जा सकता है कि Xiaomi 17 की टक्कर इन्हीं मोबाइल्स से होगी। वहीं साथ ही यह अपकमिंग शाओमी फोन लेटेस्ट Samsung Galaxy S26 सहित Apple iPhone 17 को भी चुनौती देगा। इस शाओमी स्मार्टफोन को LPDDR5X RAM और UFS 4.1 Storage तकनीक पर पेश किया जा सकता है। उम्मीद कर सकते हैं कि भारतीय बाजार में इसे 12GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है।

शाओमी 17 में कंपनी ने Leica लेंस का इस्तेमाल किया है। चर्चा है कि यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च होगा। इसके बैक पैनल पर एफ/1.67 अपर्चर और 23mm वाला लाइट एंड शैडो हंटर 950 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर सेंसर लगाया जा सकता है जिसके साथ एफ/2.0 अपर्चर और 60mm वाला Samsung JN5 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर और एफ/2.2 अपर्चर व 17mm OV50M 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिल सकता है। Xiaomi 17 को 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा पर लॉन्च किया जा सकता है।

डिस्प्ले की बात करें तो शाओमी 17 5जी फोन को 2656 x 1220 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.3-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। इस डिस्प्ले को M10 ल्यूमिनस OLED पैनल पर बनाया जा सकता है जिसपर 1-120Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट, 1920Hz PWM डिमिंग, 3500निट्स पीक ब्राइटनेस और HDR10+ का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं फोन अनलॉकिंग के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

इंडिया में शाओमी 17 5जी फोन को 6330mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। यही फोन कुछ विदेशी मार्केट में 7000एमएएच बैटरी पर भी बेचा जा सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए शाओमी 17 को 100W फास्ट वायर्ड चर्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए 28 फरवरी का इंतजार करना होगा।

बताते चलें कि सितंबर 2025 में ही Xiaomi India CMO अनुज शर्मा ने शाओमी 17 5जी फोन शोकेस करते हुए इसके इंडिया लॉन्च की जानकारी दी थी। इस फोन को भारत में सबसे पहले Snapdragon Summit में शोकेस किया गया था। हालांकि इस बात को 6 महीने से भी ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन, अब आखिर शाओमी फैंस का लंबा इंतजार खत्म होने को आया है। Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra इंडिया में 28 फरवरी की शाम 6 बजकर 30 मिनट पर लॉन्च होंगे।

The post Xiaomi 17 इंडिया में 28 फरवरी को होगा लॉन्च! मिलेगा 50MP फ्रंट कैमरा, बड़ी बैटरी और पावरफुल Snapdragon प्रोसेसर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-17-launch-date-in-india-28-feb-announced-know-phone-specifications/feed/ 0
200MP कैमरा वाला Xiaomi 17 Ultra, 28 फरवरी को होगा इंडिया में लॉन्च! सीधे iPhone को देगा टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/28-february-xiaomi-17-ultra-launch-date-in-india-confirmed-with-leica-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/28-february-xiaomi-17-ultra-launch-date-in-india-confirmed-with-leica-camera/#respond Mon, 23 Feb 2026 04:23:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=190780 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

शाओमी की चाल भले ही ‘स्लो’ हो गई हो लेकिन, इस कंपनी के फैन और यूजर्स अभी भी भारी तादाद में हैं। अपने इन्हीं फैंस को तोहफा देते हुए कंपनी इंडिया नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि वह इसी सप्ताह 28 फरवरी को […]

The post 200MP कैमरा वाला Xiaomi 17 Ultra, 28 फरवरी को होगा इंडिया में लॉन्च! सीधे iPhone को देगा टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी की चाल भले ही ‘स्लो’ हो गई हो लेकिन, इस कंपनी के फैन और यूजर्स अभी भी भारी तादाद में हैं। अपने इन्हीं फैंस को तोहफा देते हुए कंपनी इंडिया नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि वह इसी सप्ताह 28 फरवरी को नई Xiaomi 17 series भारत में पेश करेगी। इस दिन इंडिया में शाओमी 17 और शाओमी 17 अल्ट्रा लॉन्च हो सकते हैं।

शाओमी 17 सीरीज इंडिया लॉन्च कंफर्म हो गया है। कंपनी की ओर से अनाउंस कर दिया गया है ​कि वह आने वाली 28 फरवरी को नए शाओमी फोन भारतीय बाजार में उतारेगी। फिलहाल नए स्मार्टफोंस का नाम तो नहीं बताया गया है लेकिन हमारा मानना है कि 28 फरवरी को Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra इंडिया में लॉन्च होंगे। यह बड़ा लॉन्च ईवेंट 28 फरवरी की शाम 6 बजकर 30 मिनट पर भारत में टेलीकास्ट किया जाएगा जिसके कंपनी वेबसाइट व सभी शाओमी इंडिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकेगा।

कंपनी की ओर से अपकमिंग शाओमी 17 सीरीज की माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है। इस वेबपेज पर फोन की फोटो टीज़ की गई है जिसमें सर्कुलर शेप कैमरा सेटअप लगा है जो 17 अल्ट्रा जैसा है। वहीं साथ ही ब्रांड की ओर घोषणा कर दी गई है कि अपकमिंग फोन Leica लेंस वाला है। यानी एक तरह से Xiaomi 17 Ultra इंडिया में लॉन्च कंफर्म ही माना जाएगा। वहीं अल्ट्रा मॉडल के साथ कंपनी सीरीज का बेस मॉडल Xiaomi 17 भी भारतीय बाजार में उतार सकती है।

बताते चलें कि पिछले साल सितंबर 2025 में इंडिया में Snapdragon Summit आयोजित हुआ था। उस वक्त Xiaomi India CMO अनुज शर्मा ने शाओमी 17 5जी फोन शोकेस करते हुए इसके इंडिया लॉन्च की जानकारी दी थी। हालांकि इस बात को तकरीबन 6 महीने बीत चुके हैं। लेकिन शाओमी फैंस का यह इंतजार अब जाकर खत्म होगा। अभी सिर्फ इस बात की पुष्टि होनी बाकी है कि 28 फरवरी को शाओमी 17 और 17 अल्ट्रा के साथ ही कंपनी और कौन-से मॉडल लेकर आएगी।

Xiaomi 17

Xiaomi 17 Ultra Leica लेंस के साथ आएगी जो इसकी बड़ी यूएसपी बनेगी। गौरतलब है कि चाइना में यह फोन एफ/1.67 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल Light Fusion 1050L मेन सेंसर पर लाया गया था जो 115° एफओवी वाले 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 200 मेगापिक्सल 3.2-4.3x periscope telephoto लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इस फोन कैमरा से 8K video रिकॉर्ड की जा सकती है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Xiaomi 17 Ultra में 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगा है।

उम्मीद कर सकते हैं इंडिया में भी हमें यही कैमरा स्पेक्स देखने को मिलेगी और Xiaomi 17 Ultra 200MP कैमरा वाला फोन बनकर आएगा। अन्य स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डालें तो यह मोबाइल Snapdragon 8 Elite Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। भारतीय बाजार में इसे एंड्रॉयड 16 आधारित Xiaomi HyperOS 3.0 पर पेश किया जा सकता है।

Xiaomi 17 Ultra

शाओमी 17 अल्ट्रा में 2608 x 1200 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की 2K M10 OLED डिस्प्ले लगी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 1920Hz PWM डिमिंग और 3500nits पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें Dolby Vision, DC Dimming, इन-डिस्प्ले 3D ultrasonic फिंगरप्रिंट सेंसर और Xiaomi Shield Glass 3.0 जैसे फीचर्स मौजूद हैं। चीन में ये फोन 6,800mAh बैटरी, 90W वायर्ड और 50W wireless चार्जिंग सपोर्ट करता है।

Xiaomi 17 Ultra की कीमत 1 लाख रुपये से अधिक रखी जा सकती है। भारतीय बाजार में यह शाओमी स्मार्टफोन iPhone 17 Plus, और Vivo X300 Pro और OPPO Find X9 Pro सहित आने वाले समय में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन Samsung Galaxy S26 Plus को टक्कर देने की कोशिश करेगा।

The post 200MP कैमरा वाला Xiaomi 17 Ultra, 28 फरवरी को होगा इंडिया में लॉन्च! सीधे iPhone को देगा टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/28-february-xiaomi-17-ultra-launch-date-in-india-confirmed-with-leica-camera/feed/ 0
Xiaomi 17 Series 28 फरवरी को होगी लॉन्च, नए टीजर में हुआ कंफर्म, जानें संभावित कीमत और फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-17-series-launch-date-confirmed-28-february-price-specs-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-17-series-launch-date-confirmed-28-february-price-specs-details/#respond Fri, 20 Feb 2026 08:24:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=190716 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Update: Xiaomi 17 सीरीज का इंडिया लॉन्च भी कंफर्म हो गया है। जिसके लिए ब्रांड की वेबसाइट और अमेजन पर माइक्रोसाइट लाइव है। इस लाइनअप में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra मॉडल्स आएंगे। Xiaomi ने आखिरकार अपनी अपकमिंग Xiaomi 17 सीरीज़ की ग्लोबल लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी ने घोषणा की है […]

The post Xiaomi 17 Series 28 फरवरी को होगी लॉन्च, नए टीजर में हुआ कंफर्म, जानें संभावित कीमत और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Update: Xiaomi 17 सीरीज का इंडिया लॉन्च भी कंफर्म हो गया है। जिसके लिए ब्रांड की वेबसाइट और अमेजन पर माइक्रोसाइट लाइव है। इस लाइनअप में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra मॉडल्स आएंगे।

Xiaomi ने आखिरकार अपनी अपकमिंग Xiaomi 17 सीरीज़ की ग्लोबल लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी ने घोषणा की है कि यह लाइनअप 28 फरवरी को दोपहर 14:00 GMT+1 पर बार्सिलोना में आयोजित इवेंट के दौरान पेश किया जाएगा। इसमें Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra आएंगे। लॉन्च इवेंट के लिए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट mi.com पर लाइव कर दी गई है, जहां से ग्राहक इवेंट की जानकारी देख सकते हैं। आइए, आगे संभावित कीमत और फीचर्स जानते हैं।

कंपनी ने यह भी शेयर किया है कि Xiaomi 17 सीरीज के साथ यूजर्स को कुछ खास VIP/एक्सक्लूसिव सर्विस बेनिफिट्स मिलेंगे। इनमें 24 महीने की क्वालिटी रीएश्योरेंस, 6 महीने के भीतर एक बार फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट और वारंटी पीरियड के दौरान आउट-ऑफ-वारंटी रिपेयर पर फ्री लेबर कॉस्ट जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

xiaomi-17-series-launch-date-confirmed-

पूर्व लीक के अनुसार Xiaomi 17 मॉडल ब्लैक, ग्रीन, ब्लू और पिंक कलर ऑप्शन में आ सकता है। जबकि Xiaomi 17 Ultra वर्जन ब्लैक, वाइट और ग्रीन शेड्स में आ सकता है। कीमत की बात करें तो इसका 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला बेस मॉडल EUR 999 (लगभग 1.07 लाख रुपये) में आ सकता है, जबकि 12GB + 512GB वैरियंट की कीमत EUR 1,099 (करीब 1.18 लाख रुपये) हो सकती है। वहीं, Xiaomi 17 Ultra के 16GB + 512GB वैरियंट की कीमत EUR 1,499 (लगभग 1.61 लाख रुपये) और 16GB + 1TB मॉडल की कीमत EUR 1,699 (करीब 1.83 लाख रुपये) बताई जा रही है। हालांकि इनकी इंडिया कीमत ग्लोबल मार्केट से कम ही रखी जा सकती है।

डिस्प्ले की बात करें तो Xiaomi 17 में 6.3 इंच की 1.5K LTPO AMOLED स्क्रीन मिल सकती है, जो 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस, HDR10+, Dolby Vision और 2160Hz PWM डिमिंग सपोर्ट करेगी। प्रोटेक्शन के लिए Xiaomi Dragon Crystal Glass दिया जा सकता है।

Xiaomi 17 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिए जाने की बात सामने आई है। यह डिवाइस HyperOS 3 पर आधारित Android 16 के साथ आएगा। फोन में 12GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है।

कैमरा सेटअप में 50MP का Sony Light Fusion 950 मेन सेंसर (OIS के साथ), 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकते हैं। वहीं, फ्रंट में 50MP कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ मिल सकता है।

बैटरी के तौर पर इसमें 6330mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में WiFi 7, Bluetooth 5.4, NFC, अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल सिम 5G सपोर्ट शामिल हो सकते हैं।

Xiaomi 17 Ultra की बात करें तो इसमें भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। यह डिवाइस 16GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आ सकता है। इसमें 6.9 इंच की 1.5K LTPO AMOLED फ्लैट डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ Xiaomi Dragon Crystal Glass 3.0 प्रोटेक्शन मिल सकता है।

कैमरा इसकी सबसे बड़ी खासियत हो सकता है। इसमें Leica इमेजिंग सिस्टम के साथ 50MP 1-इंच मेन सेंसर (OIS), 200MP Samsung ISOCELL पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर (3.2x-4.3x ऑप्टिकल जूम, OIS) और 50MP Samsung JN5 अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। वहीं, फ्रंट में 50MP ऑटोफोकस कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ दिया जा सकता है।

बैटरी के मामले में इसमें 6000mAh बैटरी, 90W वायर्ड HyperCharge, 50W वायरलेस और 22.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। साथ ही IP66/IP68/IP69 रेटिंग, WiFi 7, Bluetooth 6.0, NFC, IR ब्लास्टर, अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और कुछ क्षेत्रों में टू-वे सैटेलाइट सपोर्ट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

Xiaomi 17 और 17 Ultra मोबाइल्स का मुकाबला संभावित तौर पर Samsung Galaxy S25, OnePlus 15, Galaxy S25 Ultra, आगामी Oppo Find X9 Ultra और Vivo X300 Ultra जैसे फोंस से हो सकता है। यदि आप अगले हफ्ते तगड़े फ्लैगशिप और फोटोग्राफी फोकस वाले फोंस लेना चाहते हैं तो इंतजार किया जा सकता है। 91मोबाइल्स पर आगे के अपडेट के लिए बने रहें।

The post Xiaomi 17 Series 28 फरवरी को होगी लॉन्च, नए टीजर में हुआ कंफर्म, जानें संभावित कीमत और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-17-series-launch-date-confirmed-28-february-price-specs-details/feed/ 0
28 फरवरी को ग्लोबल लॉन्च हो सकते हैं Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra, कीमतें हुई लीक https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-17-17-ultra-global-launch-28-feb-price-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-17-17-ultra-global-launch-28-feb-price-leak/#respond Tue, 17 Feb 2026 13:02:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=190474 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Xiaomi अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोंस को अगले हफ्ते ग्लोबल मार्केट में पेश कर सकता है। नए लीक के अनुसार Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra का लॉन्च 28 फरवरी को हो सकता है। इसके साथ ही इनकी कीमत भी सामने आई है। बता दें कि यह मॉडल्स पहले ही चीन में आ चुके हैं और […]

The post 28 फरवरी को ग्लोबल लॉन्च हो सकते हैं Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra, कीमतें हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोंस को अगले हफ्ते ग्लोबल मार्केट में पेश कर सकता है। नए लीक के अनुसार Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra का लॉन्च 28 फरवरी को हो सकता है। इसके साथ ही इनकी कीमत भी सामने आई है। बता दें कि यह मॉडल्स पहले ही चीन में आ चुके हैं और अब इन्हें ग्लोबली लाया जा रहा है। इस सीरीज में और भी मॉडल्स हैं, लेकिन सिर्फ इन दो डिवाइस को एंट्री मिलेगी। आइए, आगे लेटेस्ट अपडेट को विस्तार से जानते हैं।

Dealabs की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra फरवरी के आखिर यानी 28 तारिख को इंटरनेशनल मार्केट में एंट्री कर सकते हैं। कीमत की बात करें तो Xiaomi 17 प्रीमियम कैटेगरी में रखा जा सकता है। इसका 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला बेस मॉडल EUR 999 (लगभग 1.07 लाख रुपये) में आ सकता है, जबकि 12GB + 512GB वैरियंट की कीमत EUR 1,099 (करीब 1.18 लाख रुपये) हो सकती है। वहीं, Xiaomi 17 Ultra अल्ट्रा-प्रीमियम सेगमेंट में एंट्री कर सकता है। इसके 16GB + 512GB वैरियंट की कीमत EUR 1,499 (लगभग 1.61 लाख रुपये) और 16GB + 1TB मॉडल की कीमत EUR 1,699 (करीब 1.83 लाख रुपये) बताई जा रही है। हालांकि इनकी इंडिया कीमत ग्लोबल मार्केट से कम ही रखी जा सकती है।

कलर ऑप्शन की बात करें तो Xiaomi 17 को ब्लैक, ग्रीन, ब्लू और पिंक रंगों में पेश किया जा सकता है। जबकि Xiaomi 17 Ultra वर्जन ब्लैक, वाइट और ग्रीन शेड्स में आ सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी इन डिटेल्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो दोनों फोन HyperOS 3 पर रन कर सकते हैं, जो Android 16 पर बेस्ड होगा। इनमें Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल सकता है, जो 3nm प्रोसेस पर बना है। Xiaomi 17 में 6,330mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। चीन में लॉन्च वर्जन में 6.3 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, Leica ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 100W वायर्ड व 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। ग्लोबल मॉडल में भी यही फीचर्स मिलने की संभावना है। जबकि अल्ट्रा मॉडल में बड़ा डिस्प्ले होगा। साथ ही कैमरा ज्यादा एडवांस रखा जाएगा।

यदि लीक कीमतें सही साबित होती हैं तो Xiaomi 17 और 17 Ultra मोबाइल्स का मुकाबला संभावित तौर पर Samsung Galaxy S25, OnePlus 15, Galaxy S25 Ultra, आगामी Oppo Find X9 Ultra और Vivo X300 Ultra जैसे फोंस से हो सकता है।

यदि आप अगले हफ्ते तगड़े फ्लैगशिप और फोटोग्राफी फोकस वाले फोंस लेना चाहते हैं तो Xiaomi 17 और 17 Ultra के लिए इंतजार किया जा सकता है। हम आपको आगे भी इनका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post 28 फरवरी को ग्लोबल लॉन्च हो सकते हैं Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra, कीमतें हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-17-17-ultra-global-launch-28-feb-price-leak/feed/ 0
Xiaomi 17 और 17 Ultra की यूरोप कीमत लीक, मार्च में हो सकता है ग्लोबल लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-17-17-ultra-europe-price-leak-global-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-17-17-ultra-europe-price-leak-global-launch-soon/#respond Wed, 11 Feb 2026 13:17:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=190166 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Xiaomi 17 सीरीज को चीन में पिछले साल के अंत में लॉन्च किया गया था। जिसकी अब ग्लोबल मार्केट में एंट्री होने वाली है। इसमें Xiaomi 17 Ultra के साथ Xiaomi 17 मॉडल लाया जा सकता है। इसी बीच यूरोप में दोनों स्मार्टफोंस की संभावित कीमत सामने आई है। जो 91mobiles ने शेयर की है। […]

The post Xiaomi 17 और 17 Ultra की यूरोप कीमत लीक, मार्च में हो सकता है ग्लोबल लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi 17 सीरीज को चीन में पिछले साल के अंत में लॉन्च किया गया था। जिसकी अब ग्लोबल मार्केट में एंट्री होने वाली है। इसमें Xiaomi 17 Ultra के साथ Xiaomi 17 मॉडल लाया जा सकता है। इसी बीच यूरोप में दोनों स्मार्टफोंस की संभावित कीमत सामने आई है। जो 91mobiles ने शेयर की है। जिससे लगता है कि यह मोबाइल्स हाई प्राइस वाले हो सकते हैं और प्रीमियम फीचर्स के साथ ग्राहकों को लुभा सकते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लीक लिस्टिंग के अनुसार Xiaomi 17 यूरोप में लगभग EUR 999 यानी करीब 1.08 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो सकता है। जिसमें 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वैरियंट शामिल होगा। वहीं, Xiaomi 17 Ultra की कीमत EUR 1,499 यानी लगभग 1.62 लाख रुपये बताई जा रही है, जो 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मॉडल के लिए हो सकती है। इस प्राइस से लगता है कि कंपनी पिछले जेनरेशन के मुकाबले प्राइसिंग स्ट्रेटेजी को लगभग समान रख सकता है, क्योंकि Xiaomi 15 और 15 Ultra भी पिछले साल यूरोप में इसी रेंज में लॉन्च हुए थे।

कलर ऑप्शंस की बात करें तो Xiaomi 17 को ब्लैक और ग्रीन शेड्स में पेश किया जा सकता है, जबकि 17 Ultra ब्लैक और ग्रीन के अलावा ब्लू और वाइट रंगों में भी उपलब्ध हो सकता है। पूर्व रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi 17 Pro और Pro Max मॉडल, ग्लोबली नहीं आएंगे।

माना जा रहा है कि कंपनी मार्च की शुरुआत में होने वाले Mobile World Congress (MWC) 2026 से पहले सीरीज को ग्लोबली पेश कर सकती है। भारत में भी Xiaomi 17 और 17 Ultra के मार्च के आसपास लॉन्च होने की उम्मीद है। इंडिया प्राइस की बात करें तो पिछले लॉन्च पैटर्न को देखते हुए Xiaomi 17 की कीमत 70,000 से 80,000 रुपये के बीच हो सकती है, जबकि 17 Ultra करीब 1 लाख रुपये के आसपास लॉन्च हो सकता है।

खूबियों की बात करें तो Xiaomi 17 और 17 Ultra दोनों में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा। Xiaomi 17 में ट्रिपल 50-मेगापिक्सल कैमरा सेटअप और 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है। वहीं, 17 Ultra में फोटोग्राफी पर ज्यादा फोकस किया जाएगा। जिससे यह कैमरा के मामले में आगे रहेगा।

Xiaomi 17 और 17 Ultra मोबाइल्स का मुकाबला संभावित तौर पर Samsung Galaxy S25, OnePlus 15, Galaxy S25 Ultra, आगामी Oppo Find X9 Ultra और Vivo X300 Ultra जैसे फोंस से हो सकता है।

यदि आप अगले महीने तगड़े फ्लैगशिप और फोटोग्राफी फोकस फोन लेना चाहते हैं तो Xiaomi 17 और 17 Ultra के लिए वेट किया जा सकता है। हम आपको आगे भी इनका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post Xiaomi 17 और 17 Ultra की यूरोप कीमत लीक, मार्च में हो सकता है ग्लोबल लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-17-17-ultra-europe-price-leak-global-launch-soon/feed/ 0