Xiaomi 18 Pro 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 18 Nov 2026 06:01:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Xiaomi 18 Pro ग्लोबली लॉन्च, इसमें है डुअल 200MP कैमरा, 12GB RAM और Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-18-pro-launched-globally-with-dual-200mp-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-18-pro-launched-globally-with-dual-200mp-camera/#respond Wed, 18 Nov 2026 06:01:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=208743 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Xiaomi 18 Pro (Global)Xiaomi 18 Pro ग्लोबली लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इसे फ्रांस की मार्केट में पेश कर दिया है जो 50MP Selfie सेंसर, 200MP Camera, 6000mAh Battery, 12GB RAM और Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर की ताकत से लैस है। फिलहाल फोन के इंडिया लॉन्च की जानकारी नहीं है। ग्लोबल मॉडल […]

The post Xiaomi 18 Pro ग्लोबली लॉन्च, इसमें है डुअल 200MP कैमरा, 12GB RAM और Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Xiaomi 18 Pro (Global)

Xiaomi 18 Pro ग्लोबली लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इसे फ्रांस की मार्केट में पेश कर दिया है जो 50MP Selfie सेंसर, 200MP Camera, 6000mAh Battery, 12GB RAM और Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर की ताकत से लैस है। फिलहाल फोन के इंडिया लॉन्च की जानकारी नहीं है। ग्लोबल मॉडल का प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Xiaomi 18 Pro प्राइस (फ्रांस)

शाओमी 18 प्रो को फ्रांस में 12GB RAM पर लॉन्च किया गया है जो 256GB और 512GB स्टोरेज के साथ सेल के लिए उपलब्ध होगा। मोबाइल के 12जीबी + 256जीबी का प्राइस 1399 यूरो है जो भारतीय करंसी के अनुसार तकरीबन 1.44 लाख रुपये है। वहीं 12जीबी + 512जीबी की कीमत 1599 यूरो है जो इंडियन करंसी के मुताबिक 1.64 लाख के करीब है। ग्लोबल मार्केट में शाओमी 18 प्रो 5जी फोन Velvet Red, Cosmic Blue, Black और White कलर मॉडल्स में बिकेगा। फिलहाल इंडिया लॉन्च की जानकारी नहीं है।

Xiaomi 18 Pro (Global)

Xiaomi 18 Pro स्पेसिफिकेशन्स (फ्रांस)

शाओमी 18 प्रो की बड़ी खूबी इसका कैमरा है। फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा लगाया गया है जिसमें एफ/1.67 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल मेन Light Hunter 960L सेंसर, एफ/2.4 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल 5X periscope telephoto सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह शाओमी फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक कैमरा से 8K video और फ्रंट कैमरा से 4K video recording की जा सकती है।

शाओमी 18 प्रो 5जी फोन एंड्रॉयड 17 पर लॉन्च हुआ है जो Xiaomi HyperOS 4 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट लगाया गया है। यह 2नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.74GHz से लेकर 5.0GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 18 प्रो में ब्रांड का ही एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम Xiaomi 3D IceLoop दिया गया है जो लंबे समय तक गेमिंग के दौरान डिवाइस को ठंडा रखने में मदद करता है।

Xiaomi 18 Pro (Global)

Xiaomi 18 Pro 5G फोन में M11 12-bit मटेरियल पर बनी 2436 x 1120 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.4-इंच की 1.5K OLED ​डिस्प्ले दी गई है। वहीं स्मार्टफोन के बैक पैनल पर 912 x 596 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 2.7-इंच की AMOLED डिस्प्ले लगाई गई है। मेन स्क्रीन और सेकेंडरी डिस्प्ले दोनों पर 120Hz रिफ्रेश रेट, DC Dimming और 4000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। फ्रंट डिस्प्ले Xiaomi Shield Glass 3.0 और बैक डिस्प्ले Glass Victus 2 से प्रोटेक्टेड है।

पावर बैकअप के लिए शाओमी 18 प्रो 5जी फोन के ग्लोबल मॉडल में 6,000mAh बैटरी लगाई गई है। बताते चलें कि चाइना मॉडल 7,000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ था। वहीं चार्जिंग के लिए ग्लोबल मॉडल को 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है जिसके साथ 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग भी मिलती है। यह मोबाइल वायर्ड और वायरलेस रिवर्स चार्जिंग, दोनों सपोर्ट करता है। बताते चलें कि शाओमी 18 प्रो को IP68 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग प्राप्त है।

The post Xiaomi 18 Pro ग्लोबली लॉन्च, इसमें है डुअल 200MP कैमरा, 12GB RAM और Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-18-pro-launched-globally-with-dual-200mp-camera/feed/ 0